बुधवार, 10 नवंबर 2021

ब्रिटेन की खिलाड़ी को 6-1, 6-7, 7-5 से हराया

ब्रिटेन की खिलाड़ी को 6-1, 6-7, 7-5 से हराया
वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी ओपन चैंपियन एमा राडुकानु अपर आस्ट्रिया लेडीज लिंज टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में चीन की क्वालीफायर वैंग शिन्यु के खिलाफ हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। वैंग ने ब्रिटेन की खिलाड़ी को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-7, 7-5 से हराया। राडुकानु को किसी डब्ल्यूटीए प्रतियोगिता में पहली बार शीर्ष वरीयता दी गई थी।
वैंग क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की आठवीं वरीय एलिसन रिस्के से भिड़ेंगी। जिन्होंने एलिज कोर्नेट को 6-4, 6-4 से हराया। 
दूसरी वरीय सिमोना हालेप ने बेलारूस की एलियाकसांद्रा सासनोविच को 7-5, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जहां उनकी भिड़ंत इटली की जास्मिन पाओलिनी से होगी।

झील बैकल पर जेन पत्थरों का अजूबा मामला
दुनिया में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो आपक काफी हैरान कर देंगीं। आज हम कुछ ऐसी ही एक झील की बात करेंगे जो अपने अंदर कई राज समेटे है। प्रकृति कभी-कभी मनोरम दृश्य दिखाती है, इसी में शामिल है झील बैकल पर जेन पत्थरों का यह अजूबा मामला। बैकल झील साइबेरिया में स्थित है। यहां पत्थर जमी हुई झीलों के ऊपर मंडराते हुए नजर आते हैं। यह बर्फ की पतली सी नोक पर खुद को खड़ा करके रखते हैं, दूर से इन्हें देखकर लगता है कि जैसे यह हवा में झूल रहे हो।
बैकल झील पर एक दुर्लभ घटना देखने को मिलती है वह है वहां मौजूद जेन पत्थर, सर्दियों में बैकल झील लगातार ठंडी और सूखी रहती है इस वजह से झील की सतह जम जाती है। यह एक आम घटना हो सकती है पर इसे खास बनाते हैं। वहां हवा में झूलते दिखाई देने वाले जेन पत्थर। हाल ही में साइबेरिया के एक नेचर फोटोग्राफरों द्वारा जेन पत्थरों की एक तस्वीर ली गई थी जिसे "रूस के सर्वश्रेष्ठ" फोटो प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त हुआ है, इस तस्वीर को खींचने वाले फोटोग्राफर का कहना है कि "यह प्रकृति के संतुलन का प्रतीक है।" यह एक शांति की भावना को दिखाता है।
जेन पत्थरों की सुंदरता के बावजूद, उनके बनने की प्रक्रिया काफी मायावी बनी हुई है। कई सारी वेबसाइटों और ब्लॉगों ने इसके बारे में बताने कि कोशिश की है, लेकिन वे ज्यादातर अनुमान ही लगा पाएं  हैं। इन पत्थरों के हवा में झूलने की वजह के तौर पर बताया गया है कि सूरज की रोशनी बादलों के कारन लेक पर नहीं गिरती है जिसके बाद वहां पर हवा और गर्मी में कमी आ जाती है। यह आद्रता को खत्म करने में अहम भूमिका निभाती है जिस वजह से पत्थर के नीचे की बर्फ पिघलती नहीं है और पत्थर उस पर टिका रहता है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-23 (वर्ष-05)
2. ब्रहस्पतिवार, नवंबर 11, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:30, सूर्यास्त 05:48।
5. न्‍यूनतम तापमान -14 डी.सै., अधिकतम-28+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 9 नवंबर 2021

नदी में छठ पूजन करने को मजबूर परिवार

नदी में छठ पूजन करने को मजबूर परिवार

अश्वनी उपाध्याय      गाज़ियाबाद। जनपद में सैंकड़ों पूर्वाञ्चालि परिवार मजबूरी में उस हिंडन नदी में छठ पूजन करने को मजबूर हैं। जिसका पानी अब किसी गंदे नाले से भी खराब हो चुका है। विभिन्न सोसायटियों और रेसिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशनों की ओर से स्विमिंग पूल आदि में छठ पूजन की व्यवस्था की गई है। मगर हर परिवार इन  सोसायटियों में जाकर पूजन नहीं कर सकता है।  हालांकि गाज़ियाबाद नगर निगम द्वारा हिंडन तट पर वृतियों के लिए साफ पानी की व्यवस्था की गई है। किन्तु परंपरागत तरीके से छठ पूजन नदी के पानी में ही किया जाता है।

पर्व के तीसरे दिन बुधवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को जिले के विभिन्न घाटों पर लाखों व्रती महिलाएं अ‌र्घ्य देंगी। हिंडन नदी की सफाई का स्थायी समाधान निकालने में नाकाम दो बार के सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह इन वृतियों के सम्मान में हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा करेंगे। प्राप्त सूचना के अनुसार हेलिकॉप्टर द्वारा हरनंदी घाट, करहैड़ा गोल चक्कर पार्क, जनकपुरी स्थित डबल टंकी पार्क, डीएलएफ, कोयल एन्क्लेव, विवेकानंद नगर, बलरामपुर, खोड़ा, वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम, झंडापुर, बृज विहार समेत अन्य छठ घाटों पर फूल की वर्षा की जाएगी।


यूपी: भाजपा के 3 सदस्यों ने नामांकन किया
 बृजेश केसरवानी       प्रयागराज। माननीय महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी की अध्यक्षता में प्रयागराज विकास प्राधिकरण के 4 सदस्यों के निर्वाचन हेतु नगर निगम में होने वाले निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी के 3 सदस्यों ने नामांकन किया। जिनके नाम क्रमशः शहर दक्षिणी विधानसभा से पार्षद साहिल अरोरा, शहर पश्चिमी विधानसभा से पार्षद दीपक कुशवाहा, शहर उत्तरी विधानसभा से आनन्द अग्रवाल रहे। इस दौरान मंत्री उ.प्र सरकार नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी व सिदार्थनाथ सिंह, महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी, विधायक ई. हर्षवर्धन वाजपेयी, सांसद  केशरी देवी पटेल व रीता बहुगुणा जोशी, एमएलसी सुरेश त्रिपाठी, एमएलसी बासुदेव यादव समेत समस्त जनप्रतिनिधिगण व पार्षदगणों ने वोट डाले। 
भारतीय जनता पार्टी के 2 प्रत्याशी  साहिल अरोरा 21 वोट ,  दीपक कुशवाहा 16 वोट, समाजवादी के 2 प्रत्याशी  मो.आज़म 16 वोट व मंजीत कुमार 16 वोट पाकर विजयी हुए एवं  आनन्द अग्रवाल 13 वोट पाकर पिछड़ गए। इस अवसर पर पार्षद ओम प्रकाश द्विवेदी, अखिलेश सिंह, मिथिलेश सिंह, नंदलाल, आकाश सोनकर, सुनीता श्रीवास्तव, कुसुमलता, नीलम यादव, रिंकी यादव, सबीना सिद्दीकी, सरस्वती देवी, आनंद सोनकर, मनोज कुशवाहा, अनूप मिश्रा, अमरजीत सिंह, आनंद सोनकर, जगमोहन गुप्ता, सविता भारती, राजेश कुमार निषाद, फसाहत हुसैन, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, महामंत्री रमेश पासी व कुंज बिहारी मिश्रा, उपाध्यक्ष राजू पाठक, प्रयाग व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोरा, क्षेत्रीय सदस्य काशीक्षेत्र हर्ष केसरी, मण्डल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, शिर्वाचन पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

सपा के पक्ष मे वोट करने पर आभार जताया
बृजेश केसरवानी       प्रयागराज। नगर निगम प्रयागराज मे एडीए सदस्य के चुनाव मे समाजवादी पार्टी से अधिग्रहित प्रत्याशी मो. आज़म और मंजीत कुमार को मिली जीत पर सपा महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन ने भाजपा के पतन की ओर इशारा करते हुए इसे भाजपा के ताबूत मे पहली कील बताया। कहा, कि यह जीत 2022 के विधान सभा चुनाव मे सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की ओर इशारा है। महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ने सपा के दोनो प्रत्याशीयों को मिली अभूतपूर्व जीत पर जहाँ मो. आज़म और मंजीत कुमार को बधाई दी वहीं कांग्रेसी पार्षदों के सपा के पक्ष मे वोट करने पर आभार जताया। महानगर प्रवक्ता सै.मो. अस्करी के अनुसार वार्ड नं. 22 के पार्षद मो. आज़म को 17 पार्षदों का वोट हासिल हुआ। उसमे से एक वोट अवैध घोषित होने पर 16 वोट मिले। वहीं वार्ड 12 के पार्षद मंजीत कुमार को 16 वोट मिले। जो पुरे के परे वैध रहे। भाजपा ने तीन प्रत्याशीयों को मैदान में उतारा था। जिनमे दो को जीत तो एक को हार मिली।कांग्रेस पार्टी ने अपने कोई भी प्रत्याशी को मैदान मे न उतारते हुए सपा को समर्थन दिया। सभी पार्षदों ने एकजुटता का परिचय दिया। वहीं, कांग्रेस के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। 
हार से बौखलाई भाजपा के खेमे मे एक प्रत्याशी की हार से सन्नाटा पसरा रहा न तो मोदी योगी के नारे लगे और न ही जयश्रीराम का उद्धघोष हुआ। दो बजे से चुनाव की प्रकृया प्रारम्भ हुई पाँच बजे मतो की गणना के बाद जैसे ही जीत का ऐलान हुआ। सपा खेमे मे अखिलेश यादव ज़िन्दाबाद के नारे लगने शुरु हो गए। महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन व महासचिव रवीन्द्र यादव को सपा कार्यकर्ताओं ने काँधे पर बैठा कर जीत का जश्न मनाया। पार्षदगण अतहर रज़ा लाडले ,अजय यादव ,अब्दुल समद,अनीस अहमद, ज़फर अहमद डव्वा ,नेम यादव, अमरजीत यादव ,फज़ल खान ,रमीज़ अहसन, विनोद सोनकर ,रंजीव निषाद, सोनू पटेल ,तारिक सईद अज्जू ,मोइन हबीबी ,ओ पी यादव ,शाहिद प्रधान ,ज़ामिन हसन ,अब्दुल्ला तेहामी, जयभारत यादव ,रोहित यादव ,इरशाद अहमद, मो.रफी, साने आलम ,सै.मो.अस्करी आदि ने नवनिर्वाचित पीडीए सदस्यों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

सीएम ने सभी जिलो को सख्त निर्देश जारी किएं

सीएम ने सभी जिलो को सख्त निर्देश जारी किएं

अविनाश श्रीवास्तव       बक्सर। जहरीली शराब के कारण राज्य में हुई मौतों के बाद मुख्यमंत्री ने सभी जिलो को सख्त निर्देश जारी किए है। बक्सर उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा हुआ जिला है। इस लिए यहां विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। सोमवार को इसकी समीक्षा के लिए शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी पी कन्नन ने डुमरांव में बैठक की। इस दौरान उन्होंने एसपी नीरज कुमार सिंह, ए एसपी राज, मुख्यालय व सदर डीएसपी गोरख राम को आवश्यक निर्देश दिए।

हालांकि, पिछले तीन-चार दिनों से जिले में अवैध शराब का निर्माण करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा है। जिसमें हुई बरामदगी पर उन्होंने संतोष जताया। बैठक की जानकारी देते हुए एसपी नीरज कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि जिले में चल रही कार्रवाई, शराब की बरामदगी और गिरफ्तारी के अलावा उन्होंने लंबित कांड़ों के उद्भेदन के बारे में विस्तृत चर्चा की। साथ ही पंचायत चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। लगे हाथ एसपी श्री सिंह ने भी अपराध समीक्षा बैठक की। जिसमें जिले के सभी थानाध्यक्ष व तीनों एसडीपीओ मौजूद रहे।


मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने प्रदर्शन किया

आनंद राजपूत        दुर्ग। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अधिग्रहित किए गए चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत स्टाफ को अब अपनी नौकरी पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर आज मेडिकल कालेज के स्टाफ ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरना शामिल कर्मचारी अधिग्रहण के पश्चात कालेज में अपने पदों पर नियमितिकरण की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन में कालेज के मेडिकल स्टाफ के साथ अन्य कर्मचारी शामिल हुए। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर भिलाई के ग्राम कचांदूर में संचालित चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। इस निर्णय के पश्चात अधिग्रहण प्रक्रिया के दौरान ही कालेज प्रबंधन द्वारा स्टाफ की बिना नोटिस दिए ही अघोषित छटनी प्रारंभ कर दी थी। कर्मचारियों को जबरिया छुट्टी पर भेजा जाने लगा था। जिसके विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर श्रम आयुक्त से शिकायत की थी। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री के कालेज अवलोकन के दौरान कालेज मेनेजमेंट ने उन्हें कालेज में किसी भी स्टाफ के काम नहीं करने की जानकारी दी। जिसके बाद कालेज में कार्यरत कर्मचारी अपनी नौकरी को लेकर आशंकित है। इसी स्थिति के मद्देनजर आज कर्मचारियों ने यह प्रदर्शन किया और अपनी नियमितिकरण की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें माह सितंबर तक का वेतन प्रदान किया गया है। जिसमें नियमानुसार सभी कटौती की गई हैं। इसके बावजूद प्रबंधन सरकार के सामने भ्रम की स्थिति निर्मित कर रहा है। वर्तमान में 101 कर्मचारियों का स्टाफ कालेज में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। इन सभी कर्मचारियों को कालेज में नियमित किए जाने की मांग उन्होंने की है।


कार्यक्रमों को पूरा करने की रणनीति पर काम शुरू 
राणा ओबराय          चंडीगढ़। भाजपा की प्रदेश इकाई ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बनाए कार्यक्रमों को जल्द पूरा करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दूसरे दिन प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सोमवार को चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से मिले काम को हम निश्चित समय में पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मई 2022 तक देश के हर बूथ पर पार्टी कार्यकर्ताओं और बूथ के विशिष्ट लोगों के साथ मिलकर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था की जाएगी और ‘हर घर दस्तक’ कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने के लिए प्रदेश में हजारों हेल्थ वालंटियर लगाएं जाएंगे। धनखड़ ने कहा कि भाजपा की सरकारें जनकल्याण की बेहतर योजना बनाकर कार्य कर रही हैं। भाजपा का हर कार्यकर्ता भी संगठित होकर लगातार समाजहित के काम में जुटा हुआ। केंद्रीय नेतृत्व ने देश में मई-2022 तक लाखों बूथों पर प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को स्थानीय विशिष्ट लोगों के साथ बैठकर देखने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। धनखड़ ने कहा कि ‘हर घर दस्तक’ के लिए भी हर शहर में हेल्थ वालंटियर तैयार किए जाएंगे। ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव ने यह बताया है कि किसान भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के साथ हैं। धनखड़ ने हरियाणा सरकार द्वारा किसान के मुआवजे में की गई बढ़ोतरी को ऐतिहासिक बताया।

15.13 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

15.13 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार 
हरिओम उपाध्याय        
अल्मोड़ा। उनि श्याम सिंह बोरा व एसओजी अल्मोड़ा की टीम ने गत रात्रि यहां करबला तिराहे के पास एक व्यक्ति को 1 लाख 51 हजार 300 रूपये की 15.13 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किये हैं। जिसके अनुपालन में नशे के सौदागरों पर अल्मोड़ा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। गत दिवस उनि श्याम सिंह बोरा व एसओजी अल्मोड़ा की संयुक्त टीम द्वारा रात्रि चैकिंग के दौरान करबला तिराहे के पास एक व्यक्ति प्रदीप बिष्ट पुत्र नारायण सिंह बिष्ट निवासी ऑफिसर्स कॉलोनी, अल्मोड़ा उम्र 31 वर्ष को संदिग्ध प्रतीत होने पर चैक किया गया। इस दौरान उसके पास से 15.13 ग्राम स्मैक कीमत 151,300 रुपये व एक इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ। जिस पर उसे गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

यूके: शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया
पंकज कपूर     
काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि लगभग 6 महीने पहले वह अपनी नानी के घर एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। जहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। जिसके अपना नाम सोनू बताया। दोनों की मुलाकात प्रेम प्रसंग में बदल गई। इस दौरान युवक ने उसे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके कुछ कहीने बाद युवक ने उसे बताया कि उसका नाम सोनू नहीं बल्कि भूरा पुत्र इदरीश है और वह गोधन, दलपतपुर जिला मुरादाबाद का रहने वाला है। उसकी हकीकत पता चलने के बाद युवती ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया। लेकिन कल युवक उसके गांव पहुंच गया। युवती काशीपुर से खरीदारी कर वापस अपने घर आ रही थी।
आरोपी सोनू उर्फ भूरा ने उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठा लिया और अपने साथ ले जाने लगा। जिस पर युवती ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गये और उन्होंने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी भूरा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सीएम हरीश रावत कल करेगें मौन उपवास और पदयात्रा- पढ़िए पूरा कार्यक्रम लालकुआं- पूर्व सीएम हरीश रावत कल करेगें मौन उपवास और पदयात्रा- पढ़िए पूरा कार्यक्रम  हल्द्वानी- राज्य स्थापना दिवस 10 नवंबर कार्यक्रम , पढ़िए यातायात और पार्किंग व्यवस्था प्लान हचान छुपाकर युवती से दुष्कर्म और अगवा करने का प्रयास ,आरोपी गिरफ्तार।

कंगना को पद्मश्री पुरस्कार से किया सम्मानित

कंगना को पद्मश्री पुरस्कार से किया सम्मानित 
कविता गर्ग     
मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर बेहद उत्साहित है। कंगना रनौत को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद, कंगना ने अपने फैंस और फालोअर्स के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो मैसेज शेयर किया है। वीडिया में कंगना ने कहा, "मै कृतज्ञ हूँ जब मैंने अपना करियर छोटी उम्र में शुरू किया था, तो मुझे सफलता का स्वाद चखने में 8-10 साल लग गए, लेकिन जब मैं आखिरकार सफल हो गई, तो मुझे इसमें मजा नहीं आया। मैंने फेयरनेस प्रोडक्ट्स, आइटम नंबर्स, फेमस मेल लीड एक्टर्स और प्रोडक्शन हाउस के साथ फिल्मों में काम करना छोड़ दिया। मैंने जितना पैसा कमाया उससे ज्यादा दुश्मन बन गए हैं।
कंगना ने कहा, "मैं अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय देती हूं और अभी भी मेरे खिलाफ कई कानूनी मामले दर्ज हैं। लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि मुझे यह सब करने से क्या मिलता है? मैं यह सब क्यों करती हूँ? यह आपका काम नहीं है। तो यह पुरस्कार उनके लिए मेरा जवाब है। पद्म श्री के रूप में जो मुझे सम्मान मिला है ये बहुत लोगों के मुह बंद करेगा।


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...