मंगलवार, 9 नवंबर 2021

नदी में छठ पूजन करने को मजबूर परिवार

नदी में छठ पूजन करने को मजबूर परिवार

अश्वनी उपाध्याय      गाज़ियाबाद। जनपद में सैंकड़ों पूर्वाञ्चालि परिवार मजबूरी में उस हिंडन नदी में छठ पूजन करने को मजबूर हैं। जिसका पानी अब किसी गंदे नाले से भी खराब हो चुका है। विभिन्न सोसायटियों और रेसिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशनों की ओर से स्विमिंग पूल आदि में छठ पूजन की व्यवस्था की गई है। मगर हर परिवार इन  सोसायटियों में जाकर पूजन नहीं कर सकता है।  हालांकि गाज़ियाबाद नगर निगम द्वारा हिंडन तट पर वृतियों के लिए साफ पानी की व्यवस्था की गई है। किन्तु परंपरागत तरीके से छठ पूजन नदी के पानी में ही किया जाता है।

पर्व के तीसरे दिन बुधवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को जिले के विभिन्न घाटों पर लाखों व्रती महिलाएं अ‌र्घ्य देंगी। हिंडन नदी की सफाई का स्थायी समाधान निकालने में नाकाम दो बार के सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह इन वृतियों के सम्मान में हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा करेंगे। प्राप्त सूचना के अनुसार हेलिकॉप्टर द्वारा हरनंदी घाट, करहैड़ा गोल चक्कर पार्क, जनकपुरी स्थित डबल टंकी पार्क, डीएलएफ, कोयल एन्क्लेव, विवेकानंद नगर, बलरामपुर, खोड़ा, वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम, झंडापुर, बृज विहार समेत अन्य छठ घाटों पर फूल की वर्षा की जाएगी।


यूपी: भाजपा के 3 सदस्यों ने नामांकन किया
 बृजेश केसरवानी       प्रयागराज। माननीय महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी की अध्यक्षता में प्रयागराज विकास प्राधिकरण के 4 सदस्यों के निर्वाचन हेतु नगर निगम में होने वाले निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी के 3 सदस्यों ने नामांकन किया। जिनके नाम क्रमशः शहर दक्षिणी विधानसभा से पार्षद साहिल अरोरा, शहर पश्चिमी विधानसभा से पार्षद दीपक कुशवाहा, शहर उत्तरी विधानसभा से आनन्द अग्रवाल रहे। इस दौरान मंत्री उ.प्र सरकार नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी व सिदार्थनाथ सिंह, महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी, विधायक ई. हर्षवर्धन वाजपेयी, सांसद  केशरी देवी पटेल व रीता बहुगुणा जोशी, एमएलसी सुरेश त्रिपाठी, एमएलसी बासुदेव यादव समेत समस्त जनप्रतिनिधिगण व पार्षदगणों ने वोट डाले। 
भारतीय जनता पार्टी के 2 प्रत्याशी  साहिल अरोरा 21 वोट ,  दीपक कुशवाहा 16 वोट, समाजवादी के 2 प्रत्याशी  मो.आज़म 16 वोट व मंजीत कुमार 16 वोट पाकर विजयी हुए एवं  आनन्द अग्रवाल 13 वोट पाकर पिछड़ गए। इस अवसर पर पार्षद ओम प्रकाश द्विवेदी, अखिलेश सिंह, मिथिलेश सिंह, नंदलाल, आकाश सोनकर, सुनीता श्रीवास्तव, कुसुमलता, नीलम यादव, रिंकी यादव, सबीना सिद्दीकी, सरस्वती देवी, आनंद सोनकर, मनोज कुशवाहा, अनूप मिश्रा, अमरजीत सिंह, आनंद सोनकर, जगमोहन गुप्ता, सविता भारती, राजेश कुमार निषाद, फसाहत हुसैन, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, महामंत्री रमेश पासी व कुंज बिहारी मिश्रा, उपाध्यक्ष राजू पाठक, प्रयाग व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोरा, क्षेत्रीय सदस्य काशीक्षेत्र हर्ष केसरी, मण्डल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, शिर्वाचन पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

सपा के पक्ष मे वोट करने पर आभार जताया
बृजेश केसरवानी       प्रयागराज। नगर निगम प्रयागराज मे एडीए सदस्य के चुनाव मे समाजवादी पार्टी से अधिग्रहित प्रत्याशी मो. आज़म और मंजीत कुमार को मिली जीत पर सपा महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन ने भाजपा के पतन की ओर इशारा करते हुए इसे भाजपा के ताबूत मे पहली कील बताया। कहा, कि यह जीत 2022 के विधान सभा चुनाव मे सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की ओर इशारा है। महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ने सपा के दोनो प्रत्याशीयों को मिली अभूतपूर्व जीत पर जहाँ मो. आज़म और मंजीत कुमार को बधाई दी वहीं कांग्रेसी पार्षदों के सपा के पक्ष मे वोट करने पर आभार जताया। महानगर प्रवक्ता सै.मो. अस्करी के अनुसार वार्ड नं. 22 के पार्षद मो. आज़म को 17 पार्षदों का वोट हासिल हुआ। उसमे से एक वोट अवैध घोषित होने पर 16 वोट मिले। वहीं वार्ड 12 के पार्षद मंजीत कुमार को 16 वोट मिले। जो पुरे के परे वैध रहे। भाजपा ने तीन प्रत्याशीयों को मैदान में उतारा था। जिनमे दो को जीत तो एक को हार मिली।कांग्रेस पार्टी ने अपने कोई भी प्रत्याशी को मैदान मे न उतारते हुए सपा को समर्थन दिया। सभी पार्षदों ने एकजुटता का परिचय दिया। वहीं, कांग्रेस के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। 
हार से बौखलाई भाजपा के खेमे मे एक प्रत्याशी की हार से सन्नाटा पसरा रहा न तो मोदी योगी के नारे लगे और न ही जयश्रीराम का उद्धघोष हुआ। दो बजे से चुनाव की प्रकृया प्रारम्भ हुई पाँच बजे मतो की गणना के बाद जैसे ही जीत का ऐलान हुआ। सपा खेमे मे अखिलेश यादव ज़िन्दाबाद के नारे लगने शुरु हो गए। महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन व महासचिव रवीन्द्र यादव को सपा कार्यकर्ताओं ने काँधे पर बैठा कर जीत का जश्न मनाया। पार्षदगण अतहर रज़ा लाडले ,अजय यादव ,अब्दुल समद,अनीस अहमद, ज़फर अहमद डव्वा ,नेम यादव, अमरजीत यादव ,फज़ल खान ,रमीज़ अहसन, विनोद सोनकर ,रंजीव निषाद, सोनू पटेल ,तारिक सईद अज्जू ,मोइन हबीबी ,ओ पी यादव ,शाहिद प्रधान ,ज़ामिन हसन ,अब्दुल्ला तेहामी, जयभारत यादव ,रोहित यादव ,इरशाद अहमद, मो.रफी, साने आलम ,सै.मो.अस्करी आदि ने नवनिर्वाचित पीडीए सदस्यों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...