मंगलवार, 5 अक्तूबर 2021

पीवी बालचंद्रन ने पार्टी को छोड़कर आरोप लगाया

तिरुवनंतपुरम। केरल के वायनाड में कांग्रेस को एक और झटका लगा जब जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष पीवी बालचंद्रन ने मंगलवार को पार्टी छोड़ दी और आरोप लगाया कि सबसे पुरानी पार्टी देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उभार को रोकने में नाकाम रही है। वायनाड से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा सदस्य हैं।
केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) की कार्यकारी समिति के सदस्य बालचंद्रन ने पार्टी के साथ अपने 52 साल के लंबे संबंध को खत्म करते हुए कहा कि बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक दोनों समुदाय कांग्रेस से दूर जा रहे हैं और लोग उस पार्टी के साथ खड़े नहीं होंगे जिसने अपनी दिशा खो दी है। उन्होंने कांग्रेस के राज्य नेतृत्व की कार्यशैली की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि वे लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर स्पष्ट राजनीतिक रुख अपनाने में सक्षम नहीं हैं।
संवाददाता सम्मेलन में बालचंद्रन ने कहा कि पार्टी छोड़ने का उनका फैसला इस अहसास पर आधारित है कि पार्टी अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप काम नहीं कर पाएगी। ‍वायनाड में कांग्रेस से कई नेताओं ने इस्तीफा दिया है और अब इनमें बालचंद्रन का नाम भी शुमार हो गया है।
पूर्व विधायक केसी रोसाकुट्टी, केपीसीसी सचिव एम एस विश्वनाथन और डीसीसी महासचिव अनिल कुमार ने इस साल अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ दी थी। बालचंद्रन का पार्टी छोड़ने का फैसला कांग्रेस के मौजूदा नेतृत्व के लिए एक झटका है, जो केपीसीसी प्रमुख के सुधाकरन और विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन के कामकाज की शैली के विरोध में केपी अनिल कुमार और पीएस प्रशांत जैसे प्रमुख नेताओं के इस्तीफे से हिला हुआ है।

दंड प्रक्रिया संहिता के कई प्रावधानों का उल्लंघन

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को हिरासत में लिए जाने को गैरकानूनी कदम करार देते हुए मंगलवार को कहा कि तथ्यों से साबित होता है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं है और वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपना कानून चल रहा है।
पूर्व गृह मंत्री ने एक बयान में कहा, ” कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को हिरासत में लिए जाने से जुड़े तथ्य और हालात यह साबित करते हैं कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं है। उन्हें हिरासत में लिया जाना और उनकी गिरफ्तारी पूरी तरह गैरकानूनी और सत्ता का दुरुपयोग है। चिदंबरम के मुताबिक, ”गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी ने उन्हें (प्रियंका) बताया कि उनको दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया है। जबकि इस धारा के तहत गिरफ्तार किसी व्यक्ति को 24 घंटे से ज्यादा हिरासत में नहीं रखा जा सकता, जब तक कि न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से कोई आदेश नहीं आया हो।”
उन्होंने दावा किया कि उनकी ‘गिरफ्तारी’ दंड प्रक्रिया संहिता के कई प्रावधानों का उल्लंघन है। कांग्रेस नेता ने कहा, ”किसी भी महिला को शाम के बाद और सूर्योदय से पहले गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। जबकि प्रियंका गांधी को भोर में 4.30 बजे गिरफ्तार किया गया। उनको एक पुरुष अधिकारी ने गिरफ्तार किया, जो गैरकानूनी है।

पूर्व अध्यक्ष राहुल से मुलाकात करेंगे संजय राउत

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना के बाद विपक्षी दलों को एकजुट होकर कदम उठाने की जरूरत है और ऐसे में वह आज शाम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ”लखीमपुर खीरी की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। प्रियंका गांधी को उप्र सरकार ने गिरफ्तार किया है। विपक्षी नेताओं को किसानों से मिलने से रोका जा रहा है। उत्तर प्रदेश में सरकार के दमन के खिलाफ विपक्ष को एकजुट होकर कदम उठाने की जरूरत है। राहुल गांधी से शाम 4.15 बजे मुलाकात करूंगा। जय हिंद।” लखीमपुर खीरी के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद वहां जाने के दौरान रास्ते में हिरासत में ली गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा 30 घंटे बाद भी पुलिस अभिरक्षा में हैं। गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

याचिका पर एचसी ने ट्विटर से जवाब तलब किया

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दायर याचिका पर मंगलवार को उच्च न्यायालय ने ट्विटर से जवाब तलब किया। गांधी ने कथित और पर मृतका और उसके माता पिता की एक तस्वीर सोशल मीडिया मंच पर साझा कर दी थी। 
मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने जनहित याचिका पर राहुल गांधी और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह केवल ट्विटर को नोटिस जारी कर रहे हैं। पीठ ने कहा, “हम स्पष्ट कर रहे हैं कि हम अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी नहीं कर रहे हैं। हम केवल प्रतिवादी संख्या 4 (ट्विटर) को नोटिस जारी कर रहे हैं।”
इसके साथ ही पीठ ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 30 नवंबर तय कर दी। ट्विटर की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता साजन पूवय्या ने अदालत को बताया कि गांधी का ट्विटर खाता निलंबित कर दिया गया था और जिस ट्वीट पर मामला दर्ज है उसे हटा दिया गया था क्योंकि उससे ट्विटर की नीति उल्लंघन होता था।
राहुल गांधी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आर एस चीमा और वकील तरन्नुम चीमा पेश हुए। सामाजिक कार्यकर्ता और याचिकाकर्ता मकरंद सुरेश महादेलकर ने याचिका में आरोप लगाया है कि मृतक बच्ची के साथ उसके माता पिता की तस्वीर पोस्ट कर गांधी ने नाबालिग न्याय (बच्चों की देखभाल और सुरक्षा) अधिनियम, 2015 तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) का उल्लंघन किया।

सपना चौधरी ने अपने बेटे के नाम का महत्व बताया

राणा ओबराय            
चंडीगढ। सपना चौधरी की पॉपुलरिटी ना केवल हरियाणा में बल्कि पूरे देशभर में हैं। उनका कोई भी गाना रिलीज होते ही हिट हो जाता है। प्रोफेशनल लाइफ में सपना कितनी भी बिंदास हों लेकिन पर्सनल लाइफ को वह बहुत प्राइवेट रखती हैं। 5 अक्टूबर को उनके बेटे का जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्होंने बेटे का नाम पहली बार सार्वजनिक रूप से बताया है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि नाम का क्या महत्व है।
सपना चौधरी ने जो वीडियो पोस्ट किया है। उसमें उनका बेटा बैठा हुआ है। उसके बैक साइड से वीडियो बनाया गया है जिससे उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा। सपना का बेटा कभी जमीन पर बैठकर तो कभी गाय के पास खड़े होकर खेलता नजर आता है। एक जगह सपना बेटे को गोद में लिए दिखती हैं। साथ में उनके पति वीर साहू भी हैं।
सपना ने बताया कि उनके बेटे का नाम पोरस है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मेरे और मेरे चाहने वालों की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।
वीडियो के बैकग्राउंड में एक वाइस ओवर चलता है- “जब-जब कोई विशेष आत्मा इस धरती पर आई है, उसने खलबली मचाई है। मुझे यकीन है तू आम नहीं है, तू आम घर में है, पर तू आम नहीं है। दुनिया की नजरें बुरी हैं इसलिए सरेआम नहीं है। हम तो एक जरिया थे, तू इस माटी का लाल है। तू उस कौम का हिस्सा है जिसने तैमूर से लेकर सिकंदर तक को थामा है, इसलिए मैं तेरा नाम ‘पोरस’ रखता हूं, तेरे जन्मदिन पर पूरे जहान को बधाई है।

कार कंपनियों की तरफ से कई लुभावने ऑफर दिए

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। फेस्टिवल सीजन में कार कंपनियों की तरफ से कई लुभावने ऑफर दिए जाते हैं। यही वजह है कि ज्यादातर लोग नवरात्रि से दीवाली के दौरान गाड़ी खरीदते हैं। लोगों के ऑफर वाली सोच का कई हैकर्स भी फायदा उठाने के लिए तैयार रहते हैं। इन दिनों वॉट्सऐप पर एक मैसेज तेजी से फॉरवर्ड हो रहा है। इसमें टाटा ग्रुप की तरफ से फ्री कार जीतने का मौका मिल रहा है। लोग इसी ऑफर के लालच में इस लिंक पर क्लिक और फॉरवर्ड कर रहे हैं।
ऐसा मैसेज आपको मिल चुका है, या हो सकता है कि आने वाले दिनों में मिल जाए, तो इस पर क्लिक करने की गलती न करें। ये मैसेज पूरी तरह से फेक है। टाटा ने ऐसा कोई ऑफर जारी नहीं किया है। खुद कंपनी इस बात को बता चुकी है। यदि आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं तब आपको कई तरह से नुकसान हो सकता है। इसी नुकसान के बारे में हम आपको बता रहे है।
सबसे पहले जानते हैं टाटा ग्रुप की 150 एनीवर्सरी वाले वॉट्सऐप मैसेज में क्या कहा जा रहा है?
इस मैसेज में लिखा है, ‘टाटा ग्रुप। 150th एनीवर्सरी सेलिब्रेशन!! इवेंट में शामिल होने और कार जीतने के लिए लिंक पर क्लिक करें।’ मैसेज के साथ नीचे की तरफ एक लिंक को भी जोड़ा गया है।
जब हमने इस लिंक पर क्लिक किया, तो टाटा ग्रुप का एक पेज ओपन होता है। इस पर टाटा की पॉपुलर एसयूवी नेक्सन का फोटो लगा हुआ है। साथ ही लिखा है।
नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर यूजर से 4 सवाल पूछे जा रहे हैं। इनका जवाब देने के लिए आपको कुछ ऑप्शन भी मिल रहे हैं। ये 4 सवाल इस तरह है।

जलभराव को लेकर सबसे अधिक लापरवाही बरतीं

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से पता चला है कि पाश इलाकों में रहने वाले लोग ही साफ सफाई और जलभराव को लेकर सबसे अधिक लापरवाही बरत रहे हैं। पक्षियों को पानी पिलाने के लिए घर के बाहर एवं छतों पर रखे जाने बर्तन में सबसे अधिक डेंगू का लार्वा मिल रहा है। कूलर और एसी में भी लार्वा मिल रहा है। मलिन बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के केस बहुत कम मिल रहे हैं।
शहर की पाश कालोनियों में डेंगू का कहर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। इनमें इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा, कौशांबी, राजनगर एक्सटेंशन, कविनगर, शास्त्रीनगर, गोविदपुरम मुख्य रूप से शामिल हैं।
डीएम राकेश कुमार सिंह ने सोमवार को बैठक के बाद 18 अक्टूबर से 17 नवंबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाए जाने के साथ ही 11 अक्टूबर तक माइक्रोप्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। अब जिले के सभी सरकारी विभाग संयुक्त रूप से मिलकर डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए कार्य करेंगे।
सीएमओ डा. भवतोष शंखधर ने निर्देश जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। सीएमओ का मानना है कि बीस नवंबर तक डेंगू से बचाव के लिए बेहत सतर्कता एवं सावधानी बरतनी होगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भावतोष शंखधर का कहना है कि बीस नवंबर तक नागरिकों को सावधानी बरतनी होगी। मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए सतर्कता और सावधानी ही बेहतर उपाय है। घर में साफ पानी जमा न होने दें। सुबह-शाम मच्छरों से बचाव के लिए मच्छर मारने वाली दवाओं का छिड़काव जरूर करें। अब तक 393 केस मिले हैं। इनमें 25 बाहरी जिलों के मरीज शामिल हैं।
सोमवार को एक बच्चे और पांच महिलाओं समेत डेंगू के 12 नए मरीज मिले हैं। इनमें चार मरीज मुरादनगर में मिले हैं। गांव डिडौली में तीन और कन्नौजा गांव में एक मरीज मिला है। दो मरीज नीतिखंड़ इंदिरापुरम में मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार गोविदपुरम में अब तक पचास से अधिक मरीज मिल चुके हैं। मलेरिया विभाग की टीम को लोनी, राजनगर एक्सटेंशन, नेहरूनगर, गोविदपुरम, विजयनगर, नंदग्राम और इंदिरापुरम में 45 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला है। सभी को नोटिस दिए गए हैं।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...