सोमवार, 4 अक्तूबर 2021

यूके: छात्रवृत्ति में बढोतरी का शासनादेश जारी किया

पंकज कपूर         
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढोतरी का शासनादेश जारी कर दिया गया है। अब डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति रूपए 250 प्रतिमाह से बढ़ाकर  रूपए 1500 प्रति माह कर दिया गया है। साथ ही यह छात्रवृत्ति 11 बच्चों की बजाय 100 बच्चों को प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में भी वृद्धि करते हुए इसे रूपए 150 प्रति माह से बढ़ाकर रूपए 1000 प्रतिमाह कर दिया गया है।  श्री देव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति योजना में प्रत्येक विकास खंड से 5 छात्र-छात्राओं का चयन कर राज्य भर से प्रतिवर्ष 475 छात्र-छात्राओं को इस छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा।गौरतलब है कि शिक्षा विभाग के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये घोषणाएं की थीं।

चारधाम यात्रा की समीक्षा के दौरान निर्देश दियें

पंकज कपूर             
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में चारधाम यात्रा की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को हर संभव सुविधा दी जाय।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालु एवं पर्यटक देवभूमि उत्तराखण्ड से अच्छा संदेश लेकर जाएं, यह सबकी जिम्मेदारी है। 
श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के प्रति किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में यदि एक भी यात्री को परेशानी होगी तो प्रदेश का मुख्य सेवक होने के नाते मुझे परेशानी होगी।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े रूद्रप्रयाग, चमोली एवं उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं अच्छी हों। गाईडलाइन के अनुसार श्रद्धालु दर्शन कर सकें। पर्यटक स्थलों पर जाने वाले यात्रियों को भी कोई परेशानी न हो।मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि चारधाम यात्रा के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद जिन लोगों को परमिशन मिली है। वही लोग उत्तराखण्ड के चारधाम यात्रा के लिए आयें।
बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, डीजीपी अशोक कुमार, मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव दिलीप जावलकर, गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन, डीआईजी गढ़वाल श्रीमती नीरू गर्ग, अपर सचिव युगल किशोर पंत उपस्थित थे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस की टीम के उड़ें होश

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। देश में आए दिन ह्यूमन ट्रैफिकिंग और सेक्स रैकेट  के भंडाफोड़ की खबरें सामने आती हैं। ताजा मामले में मध्य प्रदेश से पकड़े गए एक युवक के खुलासे के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस की टीम के होश उड़ गए। आरोपी का नाम मुनीर है। जिसे इंदौर पुलिस ने सूरत से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान मुनीर ने सबसे पहले ये बात कबूली कि उसके निशाने पर बांग्लादेशी लड़कियां और महिलाएं होती थीं। वो 5 साल से देह व्यापार के धंधे में शामिल था।  मुनीर ने कबूला कि वो हर महीने करीब 55 लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। इसी सिलसिले में मुनीर 200 से ज्यादा बांग्लादेशी लड़कियों को भारत लाकर जिस्मफिरोशी के धंधे में धकेल चुका था। देश में आए दिन ह्यूमन ट्रैफिकिंग और सेक्स रैकेट  के भंडाफोड़ की खबरें सामने आती हैं। ताजा मामले में मध्य प्रदेश से पकड़े गए एक युवक के खुलासे के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस की टीम के होश उड़ गए। आरोपी का नाम मुनीर है जिसे इंदौर पुलिस ने सूरत से गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान मुनीर ने सबसे पहले ये बात कबूली कि उसके निशाने पर बांग्लादेशी लड़कियां और महिलाएं होती थीं। वो 5 साल से देह व्यापार के धंधे में शामिल था। मुनीर ने कबूला कि वो हर महीने करीब 55 लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। इसी सिलसिले में मुनीर 200 से ज्यादा बांग्लादेशी लड़कियों को भारत लाकर जिस्मफिरोशी के धंधे में धकेल चुका था। दैनिक भाष्कर में प्रकाशित खबर के मुताबिक आरोपी मुनीर पर 10 हजार रुपए का इनाम था। वह बांग्लादेश के जसोर का है। उसने ज्यादातर लड़कियों के साथ शादी की और फिर इंडिया में लाकर बेच दिया. उसके पीछे बड़ा नेटवर्क है। मध्य प्रदेश पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने ये भी बताया कि वो किसी भी परेशानी से बचने के लिए 75 लड़कियों के साथ शादी भी कर चुका है. आरोपी लड़कियों को बांग्लादेश और भारत के पोरस बॉर्डर पर नाले के रास्ते लाता था और बॉर्डर के पास के छोटे गांव में एजेंट्स के जरिये लड़कियों को मुर्शिदाबाद और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लाकर ही भारत में एंट्री करवाते थे।
दरअसल, इंदौर पुलिस ने 11 महीने पहले लसूड़िया और विजय नगर इलाकों में ऑपरेशन चलाकर 21  बांग्लादेशी लड़कियों को रेस्क्यू ककर छुड़ाया था जिसमें 11 बांग्लादेशी युवतियां और बाकी अन्य युवतियां थीं। मामले में सागर उर्फ सैंडो, आफरीन, आमरीन व अन्य लोग आरोपी बनाए गए थे, मुनीर भाग निकला था।उसे गुरुवार को सूरत से पकड़कर इंदौर लाया गया।

धरना-प्रदर्शन स्थलों पर पुलिस बलों की संख्या बढ़ीं

हरिओम उपाध्याय             
लखनऊ। घटना के मद्देनजर दिल्ली में सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी के गाजियाबाद, सिंघु और टिकरी बॉर्डरों पर केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। किसानों के धरना-प्रदर्शन स्थलों पर पुलिस बलों की संख्या बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश के सभी मार्गों पर पुलिस बैरिकेडिंग कर आवश्यक जांच कर रही है।
इसकी वजह उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर कई-कई स्थानों पर लोगों को घंटों यातायात जाम का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली पुलिस ने अचानक लोगों से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ और 24 के बंद किए जाने के संबंध में ट्विटर पर जानकारी दी तथा राहगीरों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह। अचानक आए इन दिशा निर्देशों की वजह से गाजियाबाद और नोएडा की ओर से दिल्ली के विभिन्न भागों में अपने कार्यालयों और अन्य कामों पर आने वाले लोगों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
करीब सवा 12 बजे हालांकि दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर पर जानकारी दी कि जिन दो मार्गों पर आवाजाही रोकी गई थी, उन्हें खोल दिया गया है और अब इस इलाके में यातायात सामान्य हो रही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से राष्ट्रीय राजमार्ग 24 और नौ का इस्तेमाल नहीं करनी की सलाह दी थी। एहतियातन यातायात रोकने और जगह-जगह सुरक्षा जांच के कारण आनंद विहार , चिल्ला, डीएनडी फ्लाईओवर आदि क्षेत्रों में हजारों लोग जहां-तहां तक सड़कों पर काफी समय तक फंसे रहे। उल्लेखनीय है कि लखीमपुर खीरी में रविवार को कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं किसानों ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या का उनके एक कार्यक्रम में आने से पहले ही विरोध शुरू कर दिया था। जो बाद में हिंसक हो गया। आंदोलनकारी किसानों ने हेलीपैड पर कथित रूप से कब्जा कर लिया था।
इसके बाद आरोप है कि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र ने अपने वाहन से सड़क पर विरोध कर रहे हैं किसानों कुचल दिया था जिससे चार लोगों की मृत्यु हो गई थी। हालांकि, अजय मिश्र ने किसानों के आरोपों का खंडन किया है। उनका आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी के तीन सदस्य सदस्यों और एक वाहन चालक पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया। जिससे उनकी मौत हो गई किसानों के आंदोलन में शामिल कुछ उपद्रवियों ने उनकी कई गाड़ियों को निशाना बनाया। तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया था।

निखरी व मुलायम त्वचा पाना चाहता है हर व्यक्ति

आज के समय में हर व्यक्ति खूबसूरत, निखरी और मुलायम त्वचा पाना चाहता है। बदलते मौसम के साथ त्वचा शुष्क होकर फटने लगती है, इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कई बार ये केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स फायदे की जगह नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में कुछ टिप्स हैं, जिनके जरिए आप नेचुरल तरीके से मुलायम और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। कुछ चीजें हैं, जिन्हें नहाने के पानी में डालकर इस्तेमाल करने से आपकी स्किन बच्चों की तरह मुलायम बन जाती है।
आज के समय में हर व्यक्ति खूबसूरत, निखरी और मुलायम त्वचा पाना चाहता है। बदलते मौसम के साथ त्वचा शुष्क होकर फटने लगती है, इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कई बार ये केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स फायदे की जगह नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में कुछ टिप्स हैं, जिनके जरिए आप नेचुरल तरीके से मुलायम और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। कुछ चीजें हैं, जिन्हें नहाने के पानी में डालकर इस्तेमाल करने से आपकी स्किन बच्चों की तरह मुलायम बन जाती है।
नारियल तेल: भारतीय घरों में नारियल के तेल का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है। एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर नारियल का तेल दाग-धब्बे हटाने के साथ ही त्वचा को मुलायम भी बनाता है। इसके लिए पानी में थोड़ा-सा नारियल का तेल मिलाकर नहाएं। नियमित तौर पर इस नुस्खे को अपनाने से त्वचा मॉइश्चराइज होती है। साथ ही मुंहासे, चक्ते और खुजली आदि की समस्या भी दूर हो जाती है।
जैतून का तेल: अपने नहाने के पानी में जैतून का तेल मिला लें। इसके बाद इस पानी से शॉवर लें। जैतून का तेल प्राकृतिक तरीके से स्किन को मुलायम बनाता है। आप चाहें तो अपने शरीर पर जैतून के तेल से मालिश कर सकते हैं। अगर आपकी कोहनी, घुटने और पैरों की त्वचा सूख गई है तो जैतून के तेल के इस्तेमाल से इस समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
ग्रीन टी: वैसे तो ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होती है। लेकिन साथ ही यह त्वचा को मुलायम बनाने में भी मदद करती है। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को डीप मॉइश्चराइज करते हैं। इसके लिए आप नहाने के पानी में टी-बैग्स को मिला लें। फिर इस पानी से शॉवर लें। इस नुस्खे के इस्तेमाल से एजिंग की प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है।एप्सम सॉल्ट: एप्सम सॉल्ट त्वचा को डिटॉक्सीफाई करता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम स्किन को नरम और चिकना बनाता है। आप चाहें तो नहाते वक्त पानी में एप्सम सॉल्ट भी मिला सकते हैं।

यूपी: किसानों व सरकार के बीच समझौता हुआ

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी में किसानों और सरकार के बीच समझौता हुआ। इसमें सरकार सभी मृतक किसानों को 45-45 लाख रुपये देगी। वहीं घायलों को 10-10 लाख रुपये मिलेंगे। मामले की न्यायिक जांच होगी, इसके अलावा परिवार के 1 सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी।
कल लखीमपुर खीरी में मारे गए 4 किसानों के परिवारों को सरकार 45 लाख रुपये और एक सरकारी नौकरी देगी। घायलों को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। किसानों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज़ की जाएगी। हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज मामले की जांच करेंगे।

योगी सरकार का फैसला। लखीमपुर खीरी मामले में न्यायिक जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को 45-45 लाख, घायलों को 10 लाख का मुआवजा
योगी सरकार का फैसला। लखीमपुर खीरी मामले में न्यायिक जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को 45-45 लाख, घायलों को 10 लाख का मुआवजा।
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब के कांग्रेस विधायक और अन्य नेता आज पंजाब में राज्यपाल दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेंगे। इनकी मांग है कि लखीमपुर खीरी मामले में आरोपी मंत्री के बेटे को गिरफ्तार किया जाए। इसके अलावा हरियाणा सीएम के बयान, प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने पर भी आपत्ति जताई गई है।
आम आदमी पार्टी का डेलीगेशन नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में लखीमपुर खीरी के लिए रवाना होगा। डेलीगेशन में पंजाब मामलों के सहप्रभारी राघव चड्ढा विधायक कुलतार सिंह संधवां में विधायक प्रो बलजिंद्र कौर शामिल होंगे। ये डेलीगेशन दोपहर 3 बजे रवाना होगा।चंद्रशेखर आजाद लखीमपुर खीरी पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि 3 घंटे के लिए गिरफ्तार किया गया था लेकिन इसके बावजूद मैं यहां पर पहुंचा हूं।
लखीमपुर हिंसा पर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। हिंसा और किसानों की मौत के खिलाफ यूपी के साथ-साथ हरियाणा के अंबाला और कर्नाटक के बेंगलुरु में भी प्रदर्शन हो रहा है।

मृतकों के परिवार को 45 लाख रूपये का मुआवजा

आदर्श श्रीवास्तव        
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में सरकार और किसानों के बीच हुए समझौते के तहत सरकार की ओर से मृतकों के परिवार को 4500000 रूपये का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। 8 दिन के भीतर घटना की न्यायिक जांच कराते हुए आरोपियों को अरेस्ट करने का वादा भी सरकार की ओर से किया गया है। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की जांच उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जज करेंगे। हिंसा में घायल हुए लोगों को भी 10-10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।
लखीमपुर में रविवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं डिप्टी सीएम के दौरे के दौरान हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या फिलहाल 9 हो गई है। सरकार और किसानों के बीच इस मामले को लेकर समझौता हो गया है। सरकार ने मृतकों के परिवार को 4500000 रूपये का मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है। सरकार की घोषणा के मुताबिक मरने वाले किसानों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। घटना की न्यायिक जांच और 8 दिन के भीतर आरोपियों को अरेस्ट करने का वादा भी सरकार ने किसान नेताओं से किया है। इस मामले की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज द्वारा की जाएगी। लखीमपुर हिंसा में घायल हुए लोगों को भी सरकार की ओर से 10-10 लाख रूपये का मुआवजा देने का ऐलान किया गया।

प्रियंका को लखीमपुर जाते समय गिरफ्तार किया

आदर्श श्रीवास्तव          
लखीमपुर खीरी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा को लखीमपुर जाते समय गिरफ्तार किए जाने के बाद जिस गेस्ट हाउस में रखा गया है। वह साफ सफाई के लिहाज से पूरी तरह गंदा था। गिरफ्तारी के बाद गेस्ट हाउस में रखी गई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने खुद ही वहां पर झाड़ू लगाते हुए वहां पर बैठने का माहौल तैयार किया है।
लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद पीड़ित किसानों का हाल-चाल जानने के लिए रविवार की रात को ही घटनास्थल पर जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को गिरफ्तार किए जाने से पहले राजधानी लखनऊ में ही रोका गया था। लेकिन जब उनका काफिला लखीमपुर खीरी जाने से नहीं रूका तो उन्हें सीतापुर में रोककर पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को गिरफ्तार किए जाने के बाद सीतापुर के एक गेस्ट हाउस में रखा गया है। इस दौरान सोशल मीडिया पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव द्वारा गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाए जाने की वीडियो वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उसी गेस्ट हाउस का है जहां पर प्रियंका गांधी वाड्रा को गिरफ्तारी के बाद हिरासत में रखा गया है। इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लेने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस का दम फूल गया था। चप्पे-चप्पे पर की गई नाकेबंदी और हर रास्ते पर की गई बड़े बड़े अधिकारियों की तैनाती के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा तमाम व्यवस्थाओं को चकमा देते हुए आगे बढ़ती रही। जैसे ही प्रशासन को पता चला कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने रास्ता बदल दिया है वैसे ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लेने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को रात भर मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की है। जहां तक विपक्षी दलों के नेताओं की लखीमपुर खीरी जाने की बात है तो उनमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पहले स्थान पर रही है, क्योंकि उन्होंने ही सबसे पहले लखीमपुर जाने के लिए रात होने की परवाह किये बगैर अपने लाव लश्कर के साथ कूच किया था।

सोशल मीडिया पर पैनी निगाह रखने के निर्देश दिएं

हरिओम उपाध्याय        
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर जिले की घटना के बाद आये सियासी भूचाल के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की निष्पक्ष जांच और अफवाह से बचाव के लिये सोशल मीडिया पर पैनी निगाह रखने के निर्देश दिये हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सरकार घटना में मारे गये लोगों के परिजनों के साथ खड़ी है और उन्हे पूरा न्याय दिलाया जायेगा।  योगी ने लखीमपुर खीरी जिले में हालात नहीं बिगड़ने देने के लिये सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश अधिकारियों को दिये है।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी से बातचीत में  योगी ने कहा कि आवेश में हुयी हिंसा से दोनो पक्षों को नुकसान हुआ है। सरकार पीडितों के साथ खड़ी है और घटना के जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री ने हालात सामान्य करने के लिए ज्यादा फोर्स लगाने के निर्देश दिये है। ताकि शरारती तत्वों को किसी भी हरकत का मौका न मिले। घटना की जांच निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए, जिसकी ओर से पहली गलती की गयी है, उसे ही घटना का जिम्मेदार माना जायेगा।

इजाजत नहीं मिलने पर दिल्ली रवाना हुएं सीएम

हरिओम उपाध्याय      
लखनऊ। लखनऊ आने की इजाजत नहीं मिलने पर आज सीएम भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने यूपी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए और कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। माना जा रहा है कि सीएम बघेल की पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ बैठक हो सकती है। इसमें यूपी में कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। दोपहर दिल्ली पहुंचने के बाद पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ बैठक कर यूपी चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
इससे पहले सीएम सीएम बघेल का लखनऊ दौरा स्थगित हो गया है। वहां लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत का मामला गरमा हुआ है, और सीएम लखीमपुर खीरी जाने वाले थे, लेकिन यूपी सरकार ने उन्हें लखनऊ में आने की इजाजत नहीं दी।

एटीएम के द्वारा भी ऑनलाइन खरीददारी में छूट दीं

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। इस फेस्टिव सीजन में आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। अगर आप भी एक ड्रीम कार के बारे में सोच रहे हैं और आपके पास प्रोसेसिंग फीस व इंटरेस्‍ट रेट चुकाने के पैसे कम है तो एसबीआई के इस ऑफर के बारे में जानना चाहिए। स्‍टेट बैंक कार लोन कम इंटरेस्‍ट रेट दे रहा है। इस ऑफर की खास बात है कि इस लोन की प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी है। इसके अलावा अगर आप अन्‍य किसी चीज की भी खरीदारी करना चाहते हैं तो एसबीआई के एटीएम के द्वारा भी ऑनलाइन खरीददारी में छूट दी जा रहीं है।
एसबीआई कार लोन 7.75 प्रतिशत की ब्याज दर पर उपलब्ध है, लेकिन अगर आप इसे योनो के माध्‍यम से आवेदन करते हैं तो आपको 0.50 प्रतिशत की अतिरिक्‍त छूट दी जाती है। यानी आपको अब इंटरेस्‍ट रेट 7.25 फीसदी हो जाती है। SBI कार लोन की अवधि तीन से सात वर्ष तक होती है। 21 से 67 वर्ष के आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति एसबीआई कार लोन के लिए आवेदन कर सकता है।
ग्राहक कार लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद आवश्यक विवरण भरें। पात्रता की जांच करें और लोन कोटेशन प्राप्त करें।

मुफ्त में इलाज के लिए आयुष्‍मान कार्ड योजना शुरू

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। आयुष्‍मान योजना के तहत कामगारों के लिए बड़ी राहत की बात सामने आई है। ई श्रम पोर्टल पर रजिस्‍ट्रेशन होते ही कामगारों को योजना का तुरंत लाभ मिलेगा। अभी तक रजिस्‍ट्रेशन के एक माह बाद इस योजना के तहत सुविधा दी जा रही है। इतना ही नहीं कामगार एक बार अगर रजिस्‍ट्रेशन करा लेते हैं तो बाद में इस योजना के तहत देश में कहीं भी इलाज करा सकते हैं। रजिस्‍ट्रेशन के दौरान ही 12 अंकों का यूएन नंबर दिया जाएगा। जिसके बाद इस यूएन नंबर से कहीं भी इलाज कराया जा सकेगा।
गरीब परिवारों को मुफ्त में इलाज देनें के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्‍मान कार्ड योजना शुरू की है। जिसके तहत सालाना पांच लाख तक का मुफ्त इलाज गरीब परिवारों को दिया जाता है। लेकिन इसके लिए आपको आयुष्‍मान योजना का पात्र होना होता है, जिसके बाद आयुष्‍मान कार्ड योजना विभाग की ओर से जारी किया जाता है। रजिस्‍ट्रेशन होने व कार्ड बनने के बाद कहीं भी व और उसका परिवार मुफ्त में इलाज करा सकते हैं। आइए जानते हैं, वह पूरी प्रक्रिया जिसके तहत आयुष्‍मान कार्ड योजना का लाभ लिया जा सकता है।
सबसे पहले प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
आप 14555 और 1800111565 हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी चेक कर सकते हैं।
ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए छह कैटेगरी में से कम से कम एक में आना जरूरी है। कच्ची दीवारों और कच्ची छत के साथ केवल एक कमरा हो, 16 से 59 साल की उम्र के बीच कोई वयस्क नहीं हो, जिन परिवारों में 16 से 59 साल की उम्र के बीच कोई वयस्क पुरुष सदस्य मौजूद नहीं है। दिव्यांग सदस्य, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति परिवार, भूमिहीन परिवार, जिनकी आय का बड़ा हिस्सा कैजुअल लेबर से आ रहा है। इन लोगों को योजना का लाभ मिलता है।
इसके अलावा शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए, स्कीम में कर्मचारियों को 11 कामकाज की कैटेगरी में बांटा गया है। कूड़ा उठाने वाला, भिखारी, घरेलू कर्मी, रेहड़ी-पटरी वाले, फेरीवाले या सड़कों पर कोई दूसरा काम करने वाले कंस्ट्रक्शन वर्कर, प्लंबर, लेर, वेलडर, सिक्योरिटी गार्ड, कुली, स्वीपर, सैनिटेशन वर्कर, माली, हैंडिक्राफ्ट वर्कर, टेलर, ट्रांसपोर्ट वर्कर, ड्राइवर, कंडक्टर, ड्राइवर का हेल्पर, रिक्शा खींचने वाला, दुकान का कर्मचारी, असिस्टेंट, छोटे प्रतिष्ठान में पियून, हेल्पर, डिलीवरी असिस्टेंट, अटेंडेंट, वेटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, असेंबलर, रिपेयर वर्कर, वॉशर मैन, चौकीदार आदि को योजना का लाभ मिलता है।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...