सोमवार, 4 अक्तूबर 2021

प्रियंका को लखीमपुर जाते समय गिरफ्तार किया

आदर्श श्रीवास्तव          
लखीमपुर खीरी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा को लखीमपुर जाते समय गिरफ्तार किए जाने के बाद जिस गेस्ट हाउस में रखा गया है। वह साफ सफाई के लिहाज से पूरी तरह गंदा था। गिरफ्तारी के बाद गेस्ट हाउस में रखी गई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने खुद ही वहां पर झाड़ू लगाते हुए वहां पर बैठने का माहौल तैयार किया है।
लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद पीड़ित किसानों का हाल-चाल जानने के लिए रविवार की रात को ही घटनास्थल पर जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को गिरफ्तार किए जाने से पहले राजधानी लखनऊ में ही रोका गया था। लेकिन जब उनका काफिला लखीमपुर खीरी जाने से नहीं रूका तो उन्हें सीतापुर में रोककर पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को गिरफ्तार किए जाने के बाद सीतापुर के एक गेस्ट हाउस में रखा गया है। इस दौरान सोशल मीडिया पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव द्वारा गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाए जाने की वीडियो वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उसी गेस्ट हाउस का है जहां पर प्रियंका गांधी वाड्रा को गिरफ्तारी के बाद हिरासत में रखा गया है। इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लेने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस का दम फूल गया था। चप्पे-चप्पे पर की गई नाकेबंदी और हर रास्ते पर की गई बड़े बड़े अधिकारियों की तैनाती के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा तमाम व्यवस्थाओं को चकमा देते हुए आगे बढ़ती रही। जैसे ही प्रशासन को पता चला कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने रास्ता बदल दिया है वैसे ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लेने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को रात भर मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की है। जहां तक विपक्षी दलों के नेताओं की लखीमपुर खीरी जाने की बात है तो उनमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पहले स्थान पर रही है, क्योंकि उन्होंने ही सबसे पहले लखीमपुर जाने के लिए रात होने की परवाह किये बगैर अपने लाव लश्कर के साथ कूच किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...