शनिवार, 25 सितंबर 2021

राज्यपाल बनवारीलाल से मुलाकात करेंगे सीएम

अमित शर्मा        
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी नए मंत्रिमंडल के लिए विधायकों की सूची को अंतिम रूप देने के बाद शनिवार दोपहर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने बताया कि ऐसी उम्मीद है कि चन्नी दोपहर में राज्यपाल से मिलेंगे और नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित होने की संभावना है।
चन्नी के दिल्ली से लौटने के कुछ घंटे बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। वहां उन्होंने नए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले चेहरों को लेकर पार्टी के आलाकमान के साथ अंतिम चरण की चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि चन्नी नीत मंत्रिमंडल में सात नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है जबकि अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री रहे पांच विधायकों का पत्ता कट सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करने के लिए चन्नी को कांग्रेस आलाकमान ने शुक्रवार को दिल्ली तलब किया था।

शासन द्वारा डीए को लेकर आदेश भी जारी किएं

पंकज कपूर      
देहरादून। मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में राज्य कर्मचारियों का 11 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी समेत तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुहर लगी थी। जिसके बाद शुक्रवार देर शाम ही उत्तराखंड शासन द्वारा डीए को लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए है। 
आदेश के तहत राज्य कर्मचारियों सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा यू.जी.सी. वेतनमानों में कार्यरत पदधारकों, जिन्हें सातवां पुनरीक्षित वेतनमान अनुमन्य किया गया है को मंहगाई भत्ते का 1 जुलाई, 2021 से बढ़ी हुई दर पर भुगतान।
भारत सरकार वित्त मंत्रालय व्यय विभाग, नई दिल्ली के कार्यालय ज्ञाप दिनांक 20 जुलाई 2021 के क्रम में राज्य कर्मचारियों सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा यू.जी.सी. वेतनमानों में कार्यरत पदधारकों, जिन्हें सातवां पुनरीक्षित वेतनमान अनुमन्य किया गया है, को पूर्व निर्धारित शर्तों एवं प्रतिबन्धों के अधीन दिनांक 01-07-2021 से उन्हें अनुमन्य मूल वेतन में महंगाई भत्ते की वर्तमान दर 17% से बढ़ाकर 28% किए जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

छापेमारी में करोड़ों रूपये की चोरी का पता लगाया

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की ओर से शनिवार को कहा गया कि आयकर विभाग ने गुजरात के एक अग्रणी हीरा निर्माता एवं निर्यातक के यहां छापेमारी में करोड़ों रूपये की चोरी का पता लगाया है। इसमें बताया गया कि समूह के परिसर पर यह छापेमारी 22 एवं 23 सितंबर को शुरू की गई। इस समूह का महाराष्ट्र के मुंबई और गुजरात के सूरत, नवसारी, मोरबी और वांकानेर (मोरबी) में टाइल उत्पादन का व्यवसाय भी है।
छापेमारी की कार्रवाई अब भी चल रही है। सीबीडीटी ने एक वक्तव्य में दावा किया कि आंकड़ों के प्रारंभिक आकलन में पता चला कि समूह ने 518 करोड़ रूपये के छोटे और पॉलिश वाले हीरों की खरीद एवं बिक्री बिना हिसाब-किताब के की। वक्तव्य में कहा गया कि छापेमारी के दौरान 1.95 करोड़ रूपये की नकदी एवं गहने बरामद किए गए, 8900 कैरेट के हीरों का भंडार भी बरामद किया।
जिसकी कीमत 10.98 करोड़ रूपये है। इन बरामद वस्तुओं का कोई लेखा जोखा नहीं है। इसमें बताया गया कि बड़ी संख्या में समूह के लॉकरों को भी चिह्नित किया गया है।’ वक्तव्य के अनुसार आंकड़ों से पता चला है कि पिछले दो साल में इस कंपनी के माध्यम से 189 करोड़ रूपये की खरीद और 1040 करोड़ रूपये की बिक्री की गई।

चौड़ीकरण से लेकर प्रस्तावित हैं तमाम विकासकार्य

संदीप मिश्र                         
बरेली। इन दिनों शहर को स्मार्ट बनाने की कवायद चल रही है। सड़कों के चौड़ीकरण से लेकर तमाम विकास कार्य प्रस्तावित हैं। मगर स्मार्ट बनने की कीमत शहर की हरियाली को चुकानी पड़ेगी। आधा दर्जन से अधिक सड़कों का चौड़ीकरण भी किया जाना प्रस्तावित है। नगर निगम ने इन सड़कों से पेड़ हटाने के लिए एनओसी मांगी थी जिसके बाद अब इन पेड़ों को ट्रांसलोकेट किया जाना है।
नगर निगम ने इसके लिए वन विभाग को जमीन भी उपलब्ध करा दी है। मगर सवाल यह खड़ा हो गया है कि वर्तमान में पेड़ों को शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे से हटाकर दूर दराज के इलाकों में लगा दिया जाएगा तो आने वाले दिनों में कहीं सांस लेना ही मुश्किल न हो जाए। दूसरी तरफ वन विभाग के अधिकारी पूर्व में ट्रांसलोकेट किए गए पेड़ों को उपलब्धि बताते हुए अपनी ही पीठ थपथपाते हैं।
बता दें कि चौपला से चौकी चौराहा, चौकी चौराहा से कंपनी गार्डन, कंपनी गार्डन से शाहमतगंज, शाहमतगंज से डेलापीर चौराहा, चौकी चौराहा से अय्यूब खां चौराहा तक की सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य स्मार्ट सिटी के तहत प्रस्तावित है। 

इज्जतनगर पुलिस ने हंगामे को जीडी में दर्ज किया

संदीप मिश्र             
बरेली। स्कूटी सवार महिला और युवती से गुरुवार रात राष्ट्रीय स्वयं संघ के दो कार्यकर्ताओं से हुए विवाद के बाद संघ, भाजपा और विहिप के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इज्जतनगर थाने में जमकर हंगामा किया था। एक पुलिस कर्मी पर कार्यकर्ताओं को पीटते हुए थाने लाने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। तीन घंटे तक चले बवाल के प्रकरण में इज्जतनगर पुलिस ने हंगामे को अपनी जीडी में दर्ज कर लिया है। इससे हंगामा करने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
गांधीनगर की रहने वाली लॉ की छात्रा गुरुवार की रात अपनी भाभी के साथ फिनिक्स मॉल से स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी बीच संघ के दो कार्यकर्ता डेलापीर चौराहे से जा रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करने के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों ने एक दूसरे को थप्पड़ मार दिए। इससे मौके पर हंगामा मच गया और लोगों की भीड़ जुट गई।
मौके पर तैनात पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और युवती की तरफ से कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसकी सूचना लगते ही संघ और विश्व हिंदू परिषद समेत भाजपा के लोग थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा काटा था। बवाल होने पर चार थानों का फोर्स इज्जतनगर पहुंचा और लोगों को शांत कराया। देर रात पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच में समझौता करा दिया लेकिन इस हंगामे और विवाद को इज्जतनगर पुलिस ने अपनी जीडी में दर्ज कर लिया है।
बाइक ओवरटेक के बाद हुए विवाद में लिखित में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इस घटनाक्रम को इज्जतनगर थाने की जीडी में दर्ज किया गया है। 

व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन में शामिल हुए पीएम

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने ऑस्ट्रेलियाई और जापानी समक्षकों के साथ क्वाड नेताओं के पहले व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। जिसकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने की। इस दौरान मोदी ने कहा कि आज जब दुनिया कोविड-19 के खिलाफ लड़ रही हैं। हम क्वॉड के हिस्से के तौर पर एक बार फिर मानवता के लिए साथ आए हैं। इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, कोविड-19 महामारी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की चुनौतियों के मुद्दे पर चर्चा होने की उम्मीद है। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते सैन्य दखल के बीच यह चर्चा होगी।
हिंद-प्रशांत क्षेत्र को किसी भी प्रभाव से मुक्त रखने की रणनीति के तहत नवंबर 2017 में क्वाड का गठन किया गया था जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। अपने शुरुआती संबोधन में जो बाइडन ने कहा कि कोविड से लेकर जलवायु संबंधी साझा चुनौतियों से निपटने के लिए दुनिया के चार लोकतंत्र एक-साथ आए हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मेलन के दौरान कहा, ”मुझे भरोसा है कि हमारे सहयोग से दुनिया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति स्थापित होगी और समृद्धि आएगी। मेरा पूरा विश्वास है कि हमारा क्वाड गठबंधन दुनिया की बेहतरी के लिए एक ताकत के रूप में काम करेगा। हम वर्ष 2004 की सुनामी के उपरांत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में क्षेत्रीय सहयोग के लिए पहली बार साथ आए हैं।
उन्होंने कहा, ”आज, जब दुनिया कोविड-19 के खिलाफ लड़ रही हैं, हम क्वाड के हिस्से के तौर पर एक बार फिर मानवता के लिए साथ आए हैं। हमारी क्वाड टीका पहल बृहद तौर पर हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों की मदद करेगी।

गोगी की मौत के बाद किसी बड़ी का अंदेशा जताया

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में जज के सामने शूटआउट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की मौत के बाद अब किसी बड़ी का अंदेशा जताया जा रहा है। इसलिए तिहाड़ जेल, मंडोली और रोहिणी जेल समेत जेलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। गौरतलब हो कि गैंगस्टर जितेंद्र गोगी दिल्ली पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था।
अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। जेल में बंद गैंगस्टर जितेंद्र गोगी के वकील के वेष में आए दो हमलावर शुक्रवार को भीड़भाड़ वाली रोहिणी अदालत कक्ष के अंदर नाटकीय रूप से गोलीबारी में मारे गए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारी उन जेलों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। जहां गोगी और टिल्लू गिरोह के सदस्य बंद हैं। पुलिस को संदेह है कि अदातल कक्ष की घटना के पीछे टिल्लू गिरोह का हाथ है।
गोगी और टिल्लू गिरोह के बीच कथित तौर पर कई साल से टकराव है। अदालत कक्ष में गोलीबारी की घटना के वीडियो फुटेज में पुलिसकर्मी और वकील अदालत कक्ष संख्या 207 के अंदर गोलियां चलने के दौरान दहशत में भागते दिखे। घटना ने सुरक्षा खामियों को उजागर किया है। वकीलों के वेष में दो बंदूकधारी प्रतिद्वंद्वी गिरोह के थे। पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब 1.15 बजे हुई, जब गोगी को सुनवाई के लिए अदालत कक्ष में ले जाया गया।

घटना: पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाईं

हरिओम उपाध्याय                      
लखीमपुर खीरी। एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। जहां पति ने पहले पत्नी पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। फिर अपने आप को भी आग के हवाले कर दिया। जिसमें दोनों की जलकर मौत हो गई। जबकि घर में मौजूद तीन साल के बच्चे समेत पांच लोग झुलस गए। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र की चौकी रामपुर के गांव ईसापुर निवासी चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि उसने अपनी बेटी रोमा देवी 25 वर्ष का विवाह थाना फरधान क्षेत्र के गांव गुठना निवासी अजय कुमार 27 वर्ष के साथ पांच साल पहले किया था। चार साल तक तो उनकी आपस में खूब बनीं लेकिन पिछले एक

सनहीनता मानते हुए सिपाही को बर्खास्त किया

हरिओम उपाध्याय          
बलिया। पुलिस अधीक्षक ने वेतन बढ़ाने के साथ ड्यूटी का समय 8 घंटे निर्धारित किए जाने की मांग कर रहे सिपाही की बात को अनुशासनहीनता मानते हुए सिपाही को बर्खास्त कर दिया। पुलिस अधीक्षक की इस कार्यवाही से महकमे में खलबली मची हुई है। बर्खास्त हुए सिपाही ने अपनी मांगों को सोशल मीडिया के माध्यम से भी पुरजोर तरीके से उठाया था।
बलिया के पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रवि यादव को अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बर्खास्तगी आदेशों में लिखा है कि आरोपी सिपाही पुलिस कर्मियों को वेतन बढ़ाने 8 घंटे से अधिक के समय की ड्यूटी न करने तथा बॉर्डर स्कीम को खत्म करने की बात करते हुए उन्हें उकसाने, बरगलाने एवं गोलबंद करने का प्रयास कर रहा था। उच्चाधिकारियों के विरोध में सिपाही द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई थी और चंदा संकलित कराने व पुलिस बल में असंतोष की भावना पैदा करने का प्रयास किया गया है। बर्खास्तगी आदेश में यह भी आरोप सिपाही के ऊपर लगा है कि उसने अपनी बातों को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया है, जिसका दुष्प्रभाव पुलिस के अनुशासन पर पड़ा है। आरोपी सिपाही ने इस बात को स्वीकार भी कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि पुलिस बल में अनुशासन बनाए रखने के लिए आरोपी आरक्षी को अनिवार्य रूप से सेवा से पृथक किया जाना उपयुक्त है। इस संबंध में एसपी राजकरण नैयर का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कांस्टेबल रवि यादव को बर्खास्त किया गया है। उधर विभागीय सूत्रों के सूत्रों ने बताया है कि उक्त सिपाही गृह मंत्री अमित शाह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का समय 8 घंटे निर्धारित किए जाने और बॉर्डर स्कीम को समाप्त करने आदि की मांग कर चुका है।

परिवहन मंत्री अनिल को नया सम्मन जारी किया

कविता गर्ग                          
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख और अन्य के खिलाफ दर्ज धन शोधन के मामले में अगले हफ्ते पूछताछ के लिए शिवसेना नेता और राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब को नया सम्मन जारी किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। परब (56) को जारी यह दूसरा सम्मान है। वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार में संसदीय मामलों के भी मंत्री हैं। 
महाराष्ट्र विधान परिषद में पार्टी के तीन बार के विधायक परब को एजेंसी ने पहली बार 31 अगस्त को पेश होने के लिए सम्मन भेजा था और उन्होंने आधिकारिक कामकाज का हवाला देते हुए पेश होने से इनकार कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि मंत्री को अब 28 सितंबर को दक्षिण मुंबई में ईडी के कार्यालय में मामले के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि परब से देशमुख के खिलाफ धन शोधन के मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ की जानी है।
मामले से जुड़े लोगों और अन्य आरोपियों ने कुछ ‘खुलासे’ किए हैं जिसके बाद परब से पूछताछ की जानी है। ये सम्मन महाराष्ट्र पुलिस में कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये के घूस एवं वसूली गिरोह में ईडी द्वारा की जा रही आपराधिक जांच से जुड़े हैं। वसूली के आरोपों के कारण देशमुख ने अप्रैल में इस्तीफा दे दिया था।
ईडी ने देशमुख और अन्य के खिलाफ मामला तब दर्ज किया जब सीबीआई ने मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए कम से कम 100 करोड़ की घूस के आरोपों से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में देशमुख पर मामला दर्ज किया। देशमुख ने कहा था कि सिंह ने मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाए जाने के बाद उनके खिलाफ आरोप लगाए हैं। ईडी जेल में बंद पुलिस अधिकारी और मामले में अन्य आरोपी सचिन वाजे के दो बार दर्ज किए गए बयान को लेकर परब से पूछताछ कर सकती है।

असम में हिंसा का मुद्दा, सरकार पर निशाना साधा

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि अगर सबके लिए नहीं है तो कैसी आज़ादी?  कांग्रेस आज बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सकती है इससे पहले ही असम में हिंसा के मुद्दे पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि जब देश में नफ़रत का ज़हर फैलाया जा रहा है तो कैसा अमृत महोत्सव? अगर सबके लिए नहीं है तो कैसी आज़ादी?”  गौरतलब है कि गुरुवार को अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प में दो की मौत हुई थी।  इलाके में अभी भी माहौल तनावपूर्ण है।

साइबर सेल सेंटर ने 20 हजार रुपये वापस कराएं

हरिओम उपाध्याय      
मुजफ्फरनगर। साइबर ठग ने एटीएम क्लोन करते हुए एक व्यक्ति के खाते से तकरीबन डेढ़ लाख रुपए अपने खाते में स्थानांतरित कर लिए। साइबर हेल्प सेंटर ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बैंकिंग लोकपाल की सहायता से पीड़ित के खाते में 50 हजार रुपए वापस करा दिए। एक अन्य मामले में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर पीड़ित के खाते से साइबर ठग द्वारा उड़ाए गए 20 हजार रुपए भी साइबर सेल सेंटर ने वापस करा दिए हैं।
शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर गढ़ी निवासी राम अवतार पुत्र दलबीर सिंह के खाते से साइबर ठग ने उसके एटीएम का क्लोन बनाकर 1 लाख 49 हजार 998 रूपये अपने खाते में स्थानांतरित कर लिए थे। जैसे ही इस फ्रॉड का पीड़ित रामअवतार को पता चला तो उसने तुरंत ही साइबर हेल्प सेंटर के पास पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई। साइबर हेल्प सेंटर प्रभारी ने पीड़ित का सहारा बनते हुए तमाम फ्रॉड से बैंकिंग लोकपाल को अवगत कराया। बैंकिंग लोकपाल की ओर से की गई कार्यवाही के तहत 50 हजार रूपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापिस करा दी। 
इसी तरह शाहपुर निवासी देवव्रत पुत्र सुधीर बालियान को साइबर ठग ने व्यापारी बनकर उसके पास मनी रिक्वेस्ट भेजी। जिसके चलते जैसे ही देवव्रत ने मनी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की तो उसके खाते से 20 हजार रुपए की धनराशि साइबर ठग के खाते में स्थानांतरित हो गई। देवव्रत ने साइबर हेल्प सेंटर के पास पहुंचकर अपने साथ हुए फ्रॉड की शिकायत की। साइबर हेल्प सेंटर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए भारत पे को इस फ्राड से अवगत कराया। जिसके चलते कंपनी की ओर से की गई कार्यवाही के बाद उसके खाते से हडपी गई 20 हजार रूपये की संपूर्ण धनराशि देवव्रत के खाते में वापिस आ गई। पीड़ितों ने साइबर हेल्प सेंटर पहुंचकर प्रभारी की ओर से की गई कार्यवाही के लिए धन्यवाद अदा किया।

यूपी: चुनावी अभियान का श्रीगणेश करेंगी प्रियंका

हरिओम उपाध्याय          
मेरठ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा छोटी-छोटी बातों को भी गंभीरता के साथ ले रही है। आगामी 29 अक्टूबर को मेरठ में प्रस्तावित उनकी जनसभा पितृपक्ष की वजह से निरस्त कर दी गई है। अब प्रियंका गांधी वाड्रा अक्टूबर के पहले सप्ताह में क्रांति धरा मेरठ में पश्चिम के चुनावी अभियान का श्रीगणेश करेंगी।
वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पूरी गंभीरता के साथ ले रही हैं। जिसके चलते फूंक-फूंक कर कदम रखते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी चुनावी गतिविधियों को आगे बढ़ा रही है। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के चलते क्रांति धरा मेरठ के भैसाली मैदान में प्रियंका गांधी वाड्रा की आगामी 29 सितंबर को बड़ी जनसभा होना प्रस्तावित थी। लेकिन 20 सितंबर से आरंभ हुए पितृपक्ष के चलते अब प्रियंका गांधी वाड्रा की उक्त जनसभा को निरस्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे में प्रस्तावित जनसभा अब अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में मेरठ के भैसाली मैदान में होगी। माना जा रहा है कि भैसाली मैदान में प्रियंका गांधी वाड्रा करीब दो लाख लोगों को संबोधित करेंगी।
राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रस्तावित जनसभा की तैयारी शुरु हो गई है। इस संबंध में जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही गांवों में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। इसमें उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस रैली में अधिक से अधिक आमजन को जोड़ें। जो कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। उनको विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
दो घंटे मेरठ में रहेंगी प्प्रियंका गांधी वाड्रा मेरठ में दो घंटे रहेंगी। दिल्ली से चलकर वह मेरठ पहुंचेंगी। उसके बाद वह सीधे जनसभा स्थल पर पहुंचेगी। वहां वह जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यू त्यागी ने बताया कि पहले 29 सितंबर को जनसभा प्रस्तावित थी। लेकिन किन्हीं कारणों से इसको निरस्त कर दिया गया है। अब यह जनसभा अक्टूबर में की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनसभा में करीब 3 लाख लोगों की भीड़ जुटेगी।

प्रशासन के बुल्डोजर कैंट में बनाया गया भवन तोड़ा

संदीप मिश्र                 
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी और पूर्वी में प्रधान के ढाबे और बारातघर पर कार्रवाई करने के बाद अब जिला प्रशासन का बुल्डोजर कैंट में तस्करी से बनाए गए भवन को तोड़ेगा। बिना नक्शा पास किए बनाए गए इन भवन के मालिक को पुलिस ने दो दिन पूर्व ही फरीदुपर से स्मैक तस्करी के मामले में जेल भेजा है।
पिछले कुछ दिनों से चल रहे पुलिस और बीडीए के संयुक्त अभियान से स्मैक तस्करों की नींद उड़ गई है। फतेहगंज पश्चिमी के नन्हें उर्फ लंगड़ा, उस्मान और रेहाना के भवनों को तोड़ने के बाद पुलिस ने पढेरा के प्रधान के जनता ढाबा और बारातघर को तोड़ दिया। अब पुलिस ने फरीदुपर से पकड़े गए एक स्मैक तस्कर के नकटिया में बने अवैध भवन को भी ट्रैस कर लिया है।
पुलिस पहले ही इस भवन के खिलाफ नोटिस जारी कर चुकी है। संभवत: शनिवार को इस भवन को तोड़ा जा सकता है। इसके लिए पुलिस और बीडीए ने पूरी तैयारी भी कर ली है।

यूपी: बरेली-दिल्ली के लिए मार्निंग फ्लाइट शुरू हुईं

संदीप मिश्र            
बरेली। बरेली-दिल्ली के लिए शुक्रवार से मार्निंग फ्लाइट शुरू हो गयी। यह फ्लाइट 30 सितंबर तक संचालित होगी। सुबह करीब 8 बजे दिल्ली से फ्लाइट बरेली पहुंची और यहां से करीब 8.30 बजे दिल्ली के लिए उड़ी। बताते हैं कि इस फ्लाइट में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली से फ्लाइट ने सुबह 7 बजे बरेली के लिए उड़ान भरी। एलाइंस एयर की मार्निंग फ्लाइट से व्यापारी-उद्यमियों के साथ जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी लाभ पहुंचा है। सुबह में दिल्ली-बरेली के लिए फ्लाइट की मांग 8 मार्च को उड़ान शुरू होने के बाद से ही उठा रही है। हालांकि मार्निंग प्लाइट अभी ट्रायल के तौर पर सात दिन के लिए संचालित की जा रही है लेकिन माना जा रहा है कि एलाइंस एयर कंपनी यात्रियों की संख्या बढ़ने पर सुबह में ही फ्लाइट का रेगुलर संचालन शुरू कर सकती है।
फ्लाइट के जरिए सात दिन तक कंपनी एयर ट्रैफिक पर नजर रखे है। बताते हैं कि दोपहर में मुंबई-बेंगलुरू की फ्लाइट शुरू होने के बाद से बरेली-दिल्ली फ्लाइट पर असर पड़ा है। पहले दिल्ली फ्लाइट से सफर कर मुंबई-बेंगलुरू जाने वाले यात्रियों ने सीधी फ्लाइट पकड़नी शुरू कर दी है। इसलिए एलाइंस एयर पर असर पड़ा था।
अभी तक बरेली-दिल्ली फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दिल्ली से दोपहर 12 बजे उड़कर 1 बजे बरेली और बरेली से 1:30 बजे उड़कर 2:30 बजे दिल्ली पहुंचती थी। इसी तरह सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार की फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 12:30 उड़कर 1:30 बजे बरेली और बरेली से 2 बजे उड़कर 3 बजे दिल्ली पहुंचती थी।

कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया पूरी

संदीप मिश्र                      
बरेली। बरेली कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई। अब छात्रों को सेक्शन अलॉट कर परिचय पत्र दिए जाएंगे, ताकि उनकी कक्षाएं संचालित की जा सकें। इसके लिए छात्रों को प्रवेश के दौरान ऑनलाइन लगाने वाले प्रमाणपत्रों के साथ बुलाया गया है।
ताकि उनके प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जा सके। 
बीए, बीएससी व बीकॉम के छात्रों को अलग-अलग तिथि व समय पर बुलाया गया है।
ताकि एक साथ छात्रों की भीड़ न जुटे। इसके अलावा कॉलेज में परीक्षाएं भी चल रही हैं, इससे छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसलिए एक बार में पंजीकरण और रैंक के हिसाब से सिर्फ 200 छात्रों को ही बुलाया गया है। प्राचार्य डा. अनुराग मोहन ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष के छात्रों को 25, 27, 29 व 30 सितंबर और 1, 4, 5, 8, 9 व 11 अक्टूबर को कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक, बीएससी बॉयो के छात्रों को 25, 27, 29 व 30 सितंबर को वनस्पति विज्ञान विभाग, बीएससी गणित के छात्रों को 25, 27, 29 व 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को रसायन विज्ञान विभाग में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक और बीकॉम के छात्रों को 25, 27, 29 व 30 सितंबर और 1 व 4 अक्टूबर को वाणिज्य विभाग में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बुलाया गया है।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-406 (साल-02)
2. रविवार, सितंबर 26, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -25 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 24 सितंबर 2021

अमेरिका ने पाकिस्तानी विदेशमंत्री से मुलाकात की

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को कहा कि उनका मानना ​​है कि तालिबान सरकार का समर्थन करने वाले पाकिस्तान, चीन और रूस के साथ बात करके तालिबान पर दबाव डालने को लेकर दुनिया एकजुट है। ब्लिंकन ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ बातचीत की। इसके साथ ही सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों जिसमें चीन और रूस के मंत्री शामिल हैं, उनसे मुलाकात की। ब्लिंकन कहा कि तालिबान का कहना है कि वह वैधता चाहता है। वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन चाहता है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय  समुदाय के साथ उसके संबंध उसके द्वारा किए जाने वाले कार्यों से परिभाषित होंगे। ब्लिंकन ने तालिबान के लिए अमेरिकी प्राथमिकताओं को दोहराया।जिसमें अफगानों और विदेशियों को देश छोड़ने की अनुमति देना, महिलाओं, लड़कियों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का सम्मान करना और अल-कायदा जैसे चरमपंथियों द्वारा अफगानिस्तान की धरती का फिर इस्तेमाल नहीं करने देना शामिल है।

गौरतलब है कि अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों से अफगानिस्तान पर ''एकजुट'' रहने, तालिबान को अपनी प्रतिबद्धताओं के लिए जवाबदेह ठहराने और युद्धग्रस्त देश में मानवीय जरूरतों को पूरा करने के वास्ते धन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन और रूस को पी-5 के नाम से जाना जाता है जो कि संयुक्त राष्ट्र के स्थायी और वीटो शक्ति प्राप्त सदस्य हैं। ब्रिटेन की विदेश सचिव लिज ट्रस ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च-स्तरीय 76वें सत्र से इतर पी-5 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस भी मौजूद रहे।

दुष्कर्मी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

भानु प्रताप उपाध्याय      

शामली। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देशन में जनपदीय मॉनिटरिंग सेल की प्रभारी वैरवी पर दुष्कर्मी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अर्थदंड भी अधिरोपित किया गया है। पीड़िता को इंसाफ मिलने पर परिवार व क्षेत्र के लोगों द्वारा शामली पुलिस की प्रशंसा की जा रही है।

गौरतलब है कि दिनांक 22 नवम्बर 2019 को थाना बाबरी पर 15 वर्षीय नाबालिग बालिका द्वारा स्वंय के साथ सिकन्दर पुत्र गोपी निवासी भिक्का माजरा थाना बाबरी जनपद शामली द्वारा दुष्कर्म किये जाने के संबंध में तहरीर दी गई थी, जिस पर तत्काल थाना बाबरी पुलिस द्वारा धारा 376 आईपीसी व 3/4 पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर पीडित का मेडिकल परीक्षण कराया गया एवं घटना से संबंधित मौके से साक्ष्य संकलित करते हुए पीडिता का न्यायालय में बयान कराया गया। साक्ष्य संकलन के दौरान धारा 504,506 भादवि की वृद्धि की गई। विशेष टीम लगाकर अभियुक्त सिकन्दर उपरोक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थाना बाबरी पुलिस द्वारा अभियोग में अल्प समयवधि में अभियोग से संबंधित साक्ष्य एवं कार्यवाहियां पूर्ण करते हुए आरोप पत्र न्यायालय भेजा गया।

चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है कांग्रेस पार्टी

हरिओम उपाध्याय      

मथुरा। कांग्रेस विधानमंडल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने कहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बने, ऐसा पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि यदि आलाकमान प्रियंका गांधी वाड्रा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर देता है तो उत्तर प्रदेश में अन्य दलों के सभी समीकरण ध्वस्त हो जाएंगे।

कांग्रेस विधानमंडल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने दावा किया है कि भाजपा सरकार से प्रदेश ही नहीं देश की जनता बुरी तरह से त्रस्त है। पेट्रोल और डीजल तथा रसोई गैस के दाम रोजाना आगे बढ़ते हुए आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस के दाम बढ़ने से सेकंड क्लास के साथ-साथ गरीब वर्ग के लोग बुरी तरह से परेशान हैं। यूपीए की जब केंद्र में सरकार थी तो गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम में सीमित रूप से 1 या 2 रूपये तक की ही बढ़ोतरी होती थी। गैस सिलेंडर उस समय साढे चार सौ रूपये में मिलता था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग इतने कम दामों के बावजूद विरोध में सड़क पर उतरते हुए धरना प्रदर्शन करते थे। आज भाजपा को देश में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दाम शायद जनता को लाभ पहुंचाते दिख रहे हैं। इसे लेकर उसके पास कोई वाजिब जवाब नहीं है। भाजपा केवल झूठों की पार्टी बनी हुई है। 

हिंदू मुसलमानों को आपस में लड़ाने और सांप्रदायिक दंगे की बात करती है। देश और प्रदेश के विकास से भाजपा को कुछ भी लेना देना नहीं है। कांग्रेस एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है जो हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई आपस में है भाई भाई का नारा देती है। योगी सरकार में ब्राह्मणों का अपमान हो रहा है और उनकी हत्या की जा रही है। ब्राह्मणों को सम्मान देने की बात कहने वाली पार्टी आज उन्हें हर कदम पर अपमानित कर रही है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से सजग और तैयार है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बने, ऐसा पार्टी के सभी कार्यकर्ता चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता है और पार्टी आलाकमान को प्रियंका गांधी वाड्रा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर देना चाहिए, जिससे उत्तर प्रदेश में अन्य सभी दलों के समीकरण ध्वस्त हो जाएंगे।

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...