शनिवार, 25 सितंबर 2021

यूपी: बरेली-दिल्ली के लिए मार्निंग फ्लाइट शुरू हुईं

संदीप मिश्र            
बरेली। बरेली-दिल्ली के लिए शुक्रवार से मार्निंग फ्लाइट शुरू हो गयी। यह फ्लाइट 30 सितंबर तक संचालित होगी। सुबह करीब 8 बजे दिल्ली से फ्लाइट बरेली पहुंची और यहां से करीब 8.30 बजे दिल्ली के लिए उड़ी। बताते हैं कि इस फ्लाइट में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली से फ्लाइट ने सुबह 7 बजे बरेली के लिए उड़ान भरी। एलाइंस एयर की मार्निंग फ्लाइट से व्यापारी-उद्यमियों के साथ जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी लाभ पहुंचा है। सुबह में दिल्ली-बरेली के लिए फ्लाइट की मांग 8 मार्च को उड़ान शुरू होने के बाद से ही उठा रही है। हालांकि मार्निंग प्लाइट अभी ट्रायल के तौर पर सात दिन के लिए संचालित की जा रही है लेकिन माना जा रहा है कि एलाइंस एयर कंपनी यात्रियों की संख्या बढ़ने पर सुबह में ही फ्लाइट का रेगुलर संचालन शुरू कर सकती है।
फ्लाइट के जरिए सात दिन तक कंपनी एयर ट्रैफिक पर नजर रखे है। बताते हैं कि दोपहर में मुंबई-बेंगलुरू की फ्लाइट शुरू होने के बाद से बरेली-दिल्ली फ्लाइट पर असर पड़ा है। पहले दिल्ली फ्लाइट से सफर कर मुंबई-बेंगलुरू जाने वाले यात्रियों ने सीधी फ्लाइट पकड़नी शुरू कर दी है। इसलिए एलाइंस एयर पर असर पड़ा था।
अभी तक बरेली-दिल्ली फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दिल्ली से दोपहर 12 बजे उड़कर 1 बजे बरेली और बरेली से 1:30 बजे उड़कर 2:30 बजे दिल्ली पहुंचती थी। इसी तरह सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार की फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 12:30 उड़कर 1:30 बजे बरेली और बरेली से 2 बजे उड़कर 3 बजे दिल्ली पहुंचती थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...