शनिवार, 25 सितंबर 2021

इज्जतनगर पुलिस ने हंगामे को जीडी में दर्ज किया

संदीप मिश्र             
बरेली। स्कूटी सवार महिला और युवती से गुरुवार रात राष्ट्रीय स्वयं संघ के दो कार्यकर्ताओं से हुए विवाद के बाद संघ, भाजपा और विहिप के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इज्जतनगर थाने में जमकर हंगामा किया था। एक पुलिस कर्मी पर कार्यकर्ताओं को पीटते हुए थाने लाने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। तीन घंटे तक चले बवाल के प्रकरण में इज्जतनगर पुलिस ने हंगामे को अपनी जीडी में दर्ज कर लिया है। इससे हंगामा करने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
गांधीनगर की रहने वाली लॉ की छात्रा गुरुवार की रात अपनी भाभी के साथ फिनिक्स मॉल से स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी बीच संघ के दो कार्यकर्ता डेलापीर चौराहे से जा रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करने के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों ने एक दूसरे को थप्पड़ मार दिए। इससे मौके पर हंगामा मच गया और लोगों की भीड़ जुट गई।
मौके पर तैनात पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और युवती की तरफ से कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसकी सूचना लगते ही संघ और विश्व हिंदू परिषद समेत भाजपा के लोग थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा काटा था। बवाल होने पर चार थानों का फोर्स इज्जतनगर पहुंचा और लोगों को शांत कराया। देर रात पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच में समझौता करा दिया लेकिन इस हंगामे और विवाद को इज्जतनगर पुलिस ने अपनी जीडी में दर्ज कर लिया है।
बाइक ओवरटेक के बाद हुए विवाद में लिखित में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इस घटनाक्रम को इज्जतनगर थाने की जीडी में दर्ज किया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...