शनिवार, 25 सितंबर 2021

इज्जतनगर पुलिस ने हंगामे को जीडी में दर्ज किया

संदीप मिश्र             
बरेली। स्कूटी सवार महिला और युवती से गुरुवार रात राष्ट्रीय स्वयं संघ के दो कार्यकर्ताओं से हुए विवाद के बाद संघ, भाजपा और विहिप के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इज्जतनगर थाने में जमकर हंगामा किया था। एक पुलिस कर्मी पर कार्यकर्ताओं को पीटते हुए थाने लाने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। तीन घंटे तक चले बवाल के प्रकरण में इज्जतनगर पुलिस ने हंगामे को अपनी जीडी में दर्ज कर लिया है। इससे हंगामा करने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
गांधीनगर की रहने वाली लॉ की छात्रा गुरुवार की रात अपनी भाभी के साथ फिनिक्स मॉल से स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी बीच संघ के दो कार्यकर्ता डेलापीर चौराहे से जा रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करने के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों ने एक दूसरे को थप्पड़ मार दिए। इससे मौके पर हंगामा मच गया और लोगों की भीड़ जुट गई।
मौके पर तैनात पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और युवती की तरफ से कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसकी सूचना लगते ही संघ और विश्व हिंदू परिषद समेत भाजपा के लोग थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा काटा था। बवाल होने पर चार थानों का फोर्स इज्जतनगर पहुंचा और लोगों को शांत कराया। देर रात पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच में समझौता करा दिया लेकिन इस हंगामे और विवाद को इज्जतनगर पुलिस ने अपनी जीडी में दर्ज कर लिया है।
बाइक ओवरटेक के बाद हुए विवाद में लिखित में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इस घटनाक्रम को इज्जतनगर थाने की जीडी में दर्ज किया गया है। 

व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन में शामिल हुए पीएम

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने ऑस्ट्रेलियाई और जापानी समक्षकों के साथ क्वाड नेताओं के पहले व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। जिसकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने की। इस दौरान मोदी ने कहा कि आज जब दुनिया कोविड-19 के खिलाफ लड़ रही हैं। हम क्वॉड के हिस्से के तौर पर एक बार फिर मानवता के लिए साथ आए हैं। इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, कोविड-19 महामारी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की चुनौतियों के मुद्दे पर चर्चा होने की उम्मीद है। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते सैन्य दखल के बीच यह चर्चा होगी।
हिंद-प्रशांत क्षेत्र को किसी भी प्रभाव से मुक्त रखने की रणनीति के तहत नवंबर 2017 में क्वाड का गठन किया गया था जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। अपने शुरुआती संबोधन में जो बाइडन ने कहा कि कोविड से लेकर जलवायु संबंधी साझा चुनौतियों से निपटने के लिए दुनिया के चार लोकतंत्र एक-साथ आए हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मेलन के दौरान कहा, ”मुझे भरोसा है कि हमारे सहयोग से दुनिया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति स्थापित होगी और समृद्धि आएगी। मेरा पूरा विश्वास है कि हमारा क्वाड गठबंधन दुनिया की बेहतरी के लिए एक ताकत के रूप में काम करेगा। हम वर्ष 2004 की सुनामी के उपरांत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में क्षेत्रीय सहयोग के लिए पहली बार साथ आए हैं।
उन्होंने कहा, ”आज, जब दुनिया कोविड-19 के खिलाफ लड़ रही हैं, हम क्वाड के हिस्से के तौर पर एक बार फिर मानवता के लिए साथ आए हैं। हमारी क्वाड टीका पहल बृहद तौर पर हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों की मदद करेगी।

गोगी की मौत के बाद किसी बड़ी का अंदेशा जताया

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में जज के सामने शूटआउट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की मौत के बाद अब किसी बड़ी का अंदेशा जताया जा रहा है। इसलिए तिहाड़ जेल, मंडोली और रोहिणी जेल समेत जेलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। गौरतलब हो कि गैंगस्टर जितेंद्र गोगी दिल्ली पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था।
अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। जेल में बंद गैंगस्टर जितेंद्र गोगी के वकील के वेष में आए दो हमलावर शुक्रवार को भीड़भाड़ वाली रोहिणी अदालत कक्ष के अंदर नाटकीय रूप से गोलीबारी में मारे गए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारी उन जेलों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। जहां गोगी और टिल्लू गिरोह के सदस्य बंद हैं। पुलिस को संदेह है कि अदातल कक्ष की घटना के पीछे टिल्लू गिरोह का हाथ है।
गोगी और टिल्लू गिरोह के बीच कथित तौर पर कई साल से टकराव है। अदालत कक्ष में गोलीबारी की घटना के वीडियो फुटेज में पुलिसकर्मी और वकील अदालत कक्ष संख्या 207 के अंदर गोलियां चलने के दौरान दहशत में भागते दिखे। घटना ने सुरक्षा खामियों को उजागर किया है। वकीलों के वेष में दो बंदूकधारी प्रतिद्वंद्वी गिरोह के थे। पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब 1.15 बजे हुई, जब गोगी को सुनवाई के लिए अदालत कक्ष में ले जाया गया।

घटना: पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाईं

हरिओम उपाध्याय                      
लखीमपुर खीरी। एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। जहां पति ने पहले पत्नी पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। फिर अपने आप को भी आग के हवाले कर दिया। जिसमें दोनों की जलकर मौत हो गई। जबकि घर में मौजूद तीन साल के बच्चे समेत पांच लोग झुलस गए। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र की चौकी रामपुर के गांव ईसापुर निवासी चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि उसने अपनी बेटी रोमा देवी 25 वर्ष का विवाह थाना फरधान क्षेत्र के गांव गुठना निवासी अजय कुमार 27 वर्ष के साथ पांच साल पहले किया था। चार साल तक तो उनकी आपस में खूब बनीं लेकिन पिछले एक

सनहीनता मानते हुए सिपाही को बर्खास्त किया

हरिओम उपाध्याय          
बलिया। पुलिस अधीक्षक ने वेतन बढ़ाने के साथ ड्यूटी का समय 8 घंटे निर्धारित किए जाने की मांग कर रहे सिपाही की बात को अनुशासनहीनता मानते हुए सिपाही को बर्खास्त कर दिया। पुलिस अधीक्षक की इस कार्यवाही से महकमे में खलबली मची हुई है। बर्खास्त हुए सिपाही ने अपनी मांगों को सोशल मीडिया के माध्यम से भी पुरजोर तरीके से उठाया था।
बलिया के पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रवि यादव को अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बर्खास्तगी आदेशों में लिखा है कि आरोपी सिपाही पुलिस कर्मियों को वेतन बढ़ाने 8 घंटे से अधिक के समय की ड्यूटी न करने तथा बॉर्डर स्कीम को खत्म करने की बात करते हुए उन्हें उकसाने, बरगलाने एवं गोलबंद करने का प्रयास कर रहा था। उच्चाधिकारियों के विरोध में सिपाही द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई थी और चंदा संकलित कराने व पुलिस बल में असंतोष की भावना पैदा करने का प्रयास किया गया है। बर्खास्तगी आदेश में यह भी आरोप सिपाही के ऊपर लगा है कि उसने अपनी बातों को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया है, जिसका दुष्प्रभाव पुलिस के अनुशासन पर पड़ा है। आरोपी सिपाही ने इस बात को स्वीकार भी कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि पुलिस बल में अनुशासन बनाए रखने के लिए आरोपी आरक्षी को अनिवार्य रूप से सेवा से पृथक किया जाना उपयुक्त है। इस संबंध में एसपी राजकरण नैयर का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कांस्टेबल रवि यादव को बर्खास्त किया गया है। उधर विभागीय सूत्रों के सूत्रों ने बताया है कि उक्त सिपाही गृह मंत्री अमित शाह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का समय 8 घंटे निर्धारित किए जाने और बॉर्डर स्कीम को समाप्त करने आदि की मांग कर चुका है।

परिवहन मंत्री अनिल को नया सम्मन जारी किया

कविता गर्ग                          
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख और अन्य के खिलाफ दर्ज धन शोधन के मामले में अगले हफ्ते पूछताछ के लिए शिवसेना नेता और राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब को नया सम्मन जारी किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। परब (56) को जारी यह दूसरा सम्मान है। वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार में संसदीय मामलों के भी मंत्री हैं। 
महाराष्ट्र विधान परिषद में पार्टी के तीन बार के विधायक परब को एजेंसी ने पहली बार 31 अगस्त को पेश होने के लिए सम्मन भेजा था और उन्होंने आधिकारिक कामकाज का हवाला देते हुए पेश होने से इनकार कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि मंत्री को अब 28 सितंबर को दक्षिण मुंबई में ईडी के कार्यालय में मामले के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि परब से देशमुख के खिलाफ धन शोधन के मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ की जानी है।
मामले से जुड़े लोगों और अन्य आरोपियों ने कुछ ‘खुलासे’ किए हैं जिसके बाद परब से पूछताछ की जानी है। ये सम्मन महाराष्ट्र पुलिस में कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये के घूस एवं वसूली गिरोह में ईडी द्वारा की जा रही आपराधिक जांच से जुड़े हैं। वसूली के आरोपों के कारण देशमुख ने अप्रैल में इस्तीफा दे दिया था।
ईडी ने देशमुख और अन्य के खिलाफ मामला तब दर्ज किया जब सीबीआई ने मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए कम से कम 100 करोड़ की घूस के आरोपों से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में देशमुख पर मामला दर्ज किया। देशमुख ने कहा था कि सिंह ने मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाए जाने के बाद उनके खिलाफ आरोप लगाए हैं। ईडी जेल में बंद पुलिस अधिकारी और मामले में अन्य आरोपी सचिन वाजे के दो बार दर्ज किए गए बयान को लेकर परब से पूछताछ कर सकती है।

असम में हिंसा का मुद्दा, सरकार पर निशाना साधा

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि अगर सबके लिए नहीं है तो कैसी आज़ादी?  कांग्रेस आज बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सकती है इससे पहले ही असम में हिंसा के मुद्दे पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि जब देश में नफ़रत का ज़हर फैलाया जा रहा है तो कैसा अमृत महोत्सव? अगर सबके लिए नहीं है तो कैसी आज़ादी?”  गौरतलब है कि गुरुवार को अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प में दो की मौत हुई थी।  इलाके में अभी भी माहौल तनावपूर्ण है।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...