शनिवार, 4 सितंबर 2021

4 निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किएं

पंकज कपूर।  
हल्द्वानी। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने शुक्रवार देर रात चार उप निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिए है।
उप निरीक्षक सतीश शर्मा चौकी टीपी नगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना भवाली
उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह थाना हल्द्वानी से चौकी प्रभारी टीपी नगर
उप निरीक्षक प्रकाश मेहरा वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना भवाली से थाना हल्द्वानी। 

लाल तप्पड़ के बिरोजा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

पंकज कपूर       
देहरादून। डोईवाला के औद्योगिक क्षेत्र लाल तप्पड़ में बिरोजा फैक्ट्री में लगी भीषण आग। पुलिस व दमकल विभाग की टीमें पहुंची मौके पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग का रेस्क्यू जारी ,खुराना ब्रदर्स के नाम पर स्थित है। लाल तप्पड़ में प्लांट ,आग से नुकसान का अभी तक नही आंकलन ,आग लगने के कारणों का पता नही ।लिंक क्लिक करें।


1 दशक देश के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि अगला एक दशक देश के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपी आर एंड डी) को पुलिस बलों को आंतरिक और बाहरी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में हर तरह से सक्षम बनाने की दिशा में तेजी से काम करने की जरूरत है।
अमित शाह ने आज यहां बीपी आर एंड डी के 51 वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के हाथों में है जबकि विभिन्न केंद्रीय पुलिस बल सीमाओं की निगरानी मुस्तैदी से कर रहे हैं।
उन्हें यह कहने में कोई संकोच नहीं है की देश बहुत सलामत हाथों में है। उन्होंने कहा कि भारत बहुत तेजी से 50 खरब रुपए की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसे आगे बढ़ने से रोकने के लिए विभिन्न स्तर पर प्रयास किए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे में हमारे पुलिस बालों को बढ़ती और निरंतर बदलती चुनौतियां से निपटने के लिए हमेशा मुस्तैदी और ताकत के साथ तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि ब्यूरो को इस मामले में राज्यों की पुलिस और केंद्रीय पुलिस बलों को हर तरह से सक्षम बनाकर तथा उनकी क्षमता निर्माण करने में आगे बढ़कर महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

लोगों के एकत्रित होने पर लगाई गई पाबंदी जारी

श्रीनगर। अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में लोगों के एकत्रित होने पर लगाई गई पाबंदी जारी है। वहीं मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शनिवार सुबह फिर बंद कर दी गयीं। गत रात को इंटरनेट सेवाएं बहाल की गयी थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
गिलानी (91) का लंबी बीमारी के बाद बुधवार रात को यहां उनके आवास में निधन हो गया था। जम्मू कश्मीर में तीन दशक से अधिक समय तक अलगाववादी मुहिम का नेतृत्व करने वाले और पाकिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता को उनके आवास के समीप एक मस्जिद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके निधन के बाद घाटी में एहतियात के तौर पर पाबंदियां लगायी गयीं।
अधिकारियों ने बताया कि घाटी के ज्यादातर हिस्सों में लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदियां लगी हुई हैं लेकिन कुछ हिस्सों में लोगों की आवाजाही में ढील दी गयी है। श्रीनगर के पुराने इलाके और हैदरपुरा में पाबंदियां जारी हैं। गिलानी हैदरपुरा के रहने वाले थे।
उन्होंने बताया कि यहां हैदरपुरा इलाके में गिलानी के आवास तक जाने वाली सड़कें बंद हैं और लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए अवरोधक लगाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बड़ी तादाद में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। इंटरनेट सेवाओं और मोबाइल टेलीफोन सेवाओं को दो दिन तक बंद रखने के बाद शुक्रवार रात को बहाल किया गया। हालांकि मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को शनिवार सुबह फिर से बंद कर दिया गया।

अनुसंधानकर्ताओं द्वारा मॉड्यूलर उपकरण बनाया


बेंगलुरु। भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसंधानकर्ताओं ने एक सर्व सुविधायुक्त, आत्मनिर्भर एवं मॉड्यूलर (जिसमें अनेक हिस्से होते हैं) उपकरण बनाया है। जो सूक्ष्मजीवों को विकसित करने में मददगार होगा। इस उपकरण की मदद से वैज्ञानिक बाह्य अंतरिक्ष में जीव विज्ञान संबंधी प्रयोग करने में सक्षम हो सकेंगे।
बेंगलुरु स्थित आईआईएससी की ओर से जारी एक वक्तव्य में बताया गया कि ‘एक्टा एस्ट्रोनॉटिका’ में प्रकाशित अध्ययन में अध्ययन दल ने दिखाया कि ‘स्पोरोसारसिना पास्चराई’ नाम के जीवाणु के विकास पर नजर रखने और उसे उत्प्रेरित करने के लिए उपकरण का किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है, वह भी इस तरह जिसमें मानवीय दखल कम से कम हो।
इसमें बताया गया कि इस तरह के जीवाणु कठोर पर्यावरण में किस प्रकार का व्यवहार करते हैं, यह समझने पर मानव अंतरिक्ष मिशन मसलन इसरो द्वारा नियोजित भारत के पहले मानव वाले अंतरिक्ष यान ‘गगनयान’ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल पाएगी। इस अध्ययन से जुड़े वरिष्ठ अध्ययनकर्ता एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्राध्यापक कौशिक विश्वनाथन ने कहा कि इसके पूरी तरह से सर्व सुविधायुक्त होने की जरूरत है, जिसकी किसी और पर निर्भरता नहीं हो।
इसके अलावा सामान्य प्रयोगशाला की तरह आप समान संचालन परिस्थितियों की उम्मीद नहीं कर सकते।” आईआईएससी और इसरो के दल द्वारा तैयार किए गए उपकरण में जीवाणु विकास पर नजर रखने के लिए एलईडी और फोटोडाओड सेंसर है। इसमें भिन्न प्रयोगों के लिए विविध कक्ष हैं और प्रत्येक कक्ष से डेटा एकत्रित और सुरक्षित किया जाएगा।


अपने देश को सोने और चांदी के पदक दिलवाएं

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित किए जा रहे पैरालंपिक में भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपने देश को सोने और चांदी के पदक दिलवाए। मनीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 में गोल्ड मेडल जीता। इसी स्पर्धा में सिंहराज अडाना ने बेहतरीन निशाना साधते हुए रजत पदक के ऊपर अपना कब्जा जमाया।
भारतीय निशानेबाज मनीष ने फाइनल मुकाबले में 218.2 का स्कोर दर्ज किया, जबकि सिंहराज ने 216.77 और प्राप्त करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। इस स्पर्धा में रूस ओलंपिक समिति के सह सर्जेई मालिशेव ने 196.8 के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया। क्वालिफिकेशन में सिंहराज 536 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे। जबकि मनीष नरवाल 533 अंकों के साथ सातवें नंबर पर रहे। मनीष ने टोक्यो पैरा ओलंपिक में भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाने में सफलता प्राप्त की है। इससे पहले भारत की अवनी लेखरा और सुमित अंतिल भारत के लिए सोना जीत चुके हैं। यदि भारतीय निशानेबाज सिंहराज की बात की जाए तो उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में अपना दूसरा पदक जीता है। इससे पहले सिंहराज ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। उनके अवाला अवनि लेखरा भी दो पदक जीत चुकी हैं जिनमें एक स्वर्ण और एक ब्रांज मेडल शामिल है।

यूपी: बाढ़ के पानी में डूबने से मां-बेटी की मौंत हुईं

हरिओम उपाध्याय           
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबने से मां-बेटी की मौत हो गयी। इसके अलावा अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो अन्य के शव पाये गये।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि बांसगांव थाना क्षेत्र के परसौना गांव में शुक्रवार देर शाम कंचन (26) अपनी छह माह की बेटी को शौचालय की टंकी पर बैठाकर शौच साफ कर रही थी कि बच्ची उसके हाथ से फिसल कर टंकी के पास बाढ के पानी में डूब गयी। कंचन शोर मचाये बगैर बच्ची की जान बचाने के लिये पानी में कूद गयी। इस हादसे में मां बेटी की मौत हो गयी।
जिले के खजनी थाना क्षेत्र के भीटी खोरिया गांव निवासी सतीश पान्डेय (50) की आमी नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में फिसल जाने के कारण डूबकर मृत्यु हो गयी वहीं सहजनवा क्षेत्र के डुमरिया बाबू बांध के सिसयी रेगुलेटर के पास पानी में उतराता एक व्यक्ति का शव मिला है जिसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।


इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...