शुक्रवार, 3 सितंबर 2021

मास्क न पहनने पर 1 जवान को बेरहमी से पीटा

रांची। हम सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। लेकिन फिर भी बहुत से लोग मास्क ठीक से नहीं पहनते। ऐसे में सजा के तौर पर जुर्माने का प्रावधान है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया है।यह घटना झारखंड की है। जहां मास्क न पहनने पर स्थानीय पुलिस ने भारतीय सेना के एक जवान को बेरहमी से पीटा। जब मामला सुर्खियों में आया तो जवान को पीटने वाले पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
यह मामला झारखंड के चतरा जिले का है। जहां बुधवार को मास्क न पहनने पर भारतीय सेना के एक जवान को पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा। 
दरअसल, मयूरहुंड प्रखंड के कर्मा चौक पर मास्क चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने पवन कुमार यादव (सेना के जवान) को मास्क नहीं पहनने पर रोका था। इसके बाद उन्होंने उसे बुरी तरह से मारना शुरू कर दिया। बाद में चश्मदीद ने इस बात की पुष्टी की कि मास्क पहनने के लिए कहने के बजाय पुलिसकर्मियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया, और उसके बाइक की चाबी छीन ली, जिसका पवन ने खूब विरोध किया। 
एसपी राकेश रंजन ने टीओआई से कहा मुझे इस मामले की जानकारी वायरल वीडियो से हुई। यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स से शेयर किया जा रहा है। इस 22 सेकंड के क्लिप में देखा जा सकता है कि कुछ पुलिसवाले मिलकर मास्क न पहनने पर एक जवान को लाठी, डंडों और लातों व घूंसों से पीट रहे हैं। विडंबना तो यह है कि उसे पिटाने वाले पुलिसकर्मियों ने खुद मास्क ठीक से नहीं पहना है। जब गांव के लोगों ने इस हरकत का विरोध किया तो पुलिस के खिलाफ मयूरहंद थाने में केस दर्ज किया गया है। चतरा के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने कहा, मैंने डीएसपी मुख्यालय से जांच करने को कहा है। हालांकि, दोनों पक्षों की गलती थी, हमने एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। चाहे वह सेना का जवान हो या आम आदमी, पुलिसकर्मियों से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं की जाती है।

केंद्र सरकार संसद में गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दें

बृजेश केसरवानी                            
प्रयागराज। हाईकोर्ट ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने को लेकर केंद्र सरकार को महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा है कि केंद्र सरकार संसद में बिल लाकर गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दे।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बुधवार को एक मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि गो मांस खाना किसी का मौलिक अधिकार नहीं है। जीभ के स्वाद के लिए जीवन का अधिकार नहीं छीना जा सकता। बूढ़ी बीमार गाय भी कृषि के लिए उपयोगी है। इसकी हत्या की इजाजत देना ठीक नहीं। यदि गाय को मारने वाले को छोड़ा गया तो वह फिर अपराध करेगा। हाई कोर्ट ने वैदिक, पौराणिक, सांस्कृतिक महत्व व सामाजिक उपयोगिता को देखते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का सुझाव दिया है। कोर्ट ने कहा कि भारत में गाय को माता मानते हैं। यह हिंदुओं की आस्था का विषय है। आस्था पर चोट करने से देश कमजोर होता है।

हाईकोर्ट के सुझाव के अनुसार केंद्र सरकार संसद में बिल लाकर गायों को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दे। हाईकोर्ट ने टिप्पणी की है कि जब गायों का कल्याण होगा, तभी देश का कल्याण होगा। गाय भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। संसद जो भी कानून बनाए सरकार उस पर सख्ती से अमल भी कराए।
बुधवार को जावेद नाम के शख्स की याचिका को खारिज करते हुए जस्टिस शेखर कुमार यादव ने ये टिप्पणी की है। जावेद पर गोहत्या रोकथाम अधिनियम की धारा 3, 5 और 8 के तहत आरोप लगे हुए हैं। कोर्ट ने याचिकाकर्ता की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि गोरक्षा सिर्फ किसी एक धर्म की जिम्मेदारी नहीं है। गाय इस देश की संस्कृति है और इसकी सुरक्षा हर किसी की जिम्मेदारी है। फिर चाहे आप किसी भी धर्म से ताल्लुक क्यों ना रखते हों।
मौलिक अधिकार केवल गौमांस खाने वालों का ही नहीं है, बल्कि जो गाय की पूजा करते हैं और आर्थिक रूप से गायों पर निर्भर हैं, उनके पास भी है।
जीवन का अधिकार मारने के अधिकार से ऊपर है और गोमांस खाने के अधिकार को कभी भी मौलिक अधिकार नहीं माना जा सकता है।
गाय बूढ़ी और बीमार होने पर भी उपयोगी है, और उसका गोबर और मूत्र कृषि, दवा बनाने और सबसे बढ़कर, एक के लिए बहुत उपयोगी है।
ऐसा नहीं है कि केवल हिंदू ही गायों के महत्व को समझ चुके हैं, मुसलमानों ने भी गाय को भारत की संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना है।
5 मुस्लिम शासकों ने गायों के वध पर प्रतिबंध लगा दिया था। बाबर, हुमायूं और अकबर ने भी अपने धार्मिक त्योहारों में गायों की बलि पर रोक लगा दी थी।
ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां गौशाला में गायों की भूख और बीमारी से मौत हो जाती है। उन्हें गंदगी के बीच रखा गया है। वो पॉलीथीन खाकर मर जाती हैं।
पूरी दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है, जहां अलग-अलग धर्मों के लोग रहते हैं, जो अलग-अलग तरह से पूजा करते हैं, लेकिन उनकी सोच एक ही है।
देश की तरक्की भी अधूरी रह जाएगी
जस्टिस शेखर कुमार यादव ने ये फैसला सुनाते हुए कहा कि सरकार को अब सदन में एक बिल लाना चाहिए। गाय को भी मूल अधिकार मिलने चाहिए। समय आ गया है कि अब गाय को एक राष्ट्रीय पशु घोषित कर दिया जाए। जो भी गाय को परेशान करते हैं, उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जज ने जोर देकर कहा है कि जब तक देश में गायों को सुरक्षित नहीं किया जाएगा, देश की तरक्की भी अधूरी रह जाएगी।
जस्टिस शेखर कुमार यादव ने तर्क दिया कि भारत ही एक ऐसा देश है, जहां पर विभिन्न धर्म के लोग साथ रहते हैं। हर कोई अलग पूजा करता है, लेकिन फिर भी सभी की देश के प्रति एक सोच दिखती है। ऐसे में कोर्ट ने याचिकाकर्ता की याचिका खारिज करते हुए कहा है कि कुछ लोग ऐसे अपराध कर देश को कमजोर करने का प्रयास हैं। उनके विचार देश हित में नहीं होते हैं।
बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाय की हत्या के आरोपी जावेद को जमानत देने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति शेखर यादव की खंडपीठ ने कहा कि आवेदक ने गाय की चोरी करने के बाद, उसे मार डाला था, उसका सिर काट दिया था और उसका मांस भी रखा था। आवेदक का यह पहला अपराध नहीं है, इस अपराध से पहले भी उसने गोहत्या की थी।


70 विधानसभाओं में भाजपा के नेताओं के दौरे शुरू

पंकज कपूर             
देहरादून। भाजपा द्वारा आगामी 2022 चुनाव के मध्य नजर 15 सितंबर तक प्रदेश के सभी 70 विधानसभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। विधानसभा में दौरा करने वाले पदाधिकारियों में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेन्द्र भंडारी, सुरेश भट्ट के अलावा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मयंक गुप्ता, सुरेश जोशी, गजराज बिष्ट, अनिल ग़ोयल अलग अलग विधानसभाओं का दौरा करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के हवाले से प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि विधानसभाओं के दौरे में विधानसभा में प्रवास करने वाले पदाधिकारी दो प्रकार की बैठके लेंगे। इसमें प्रथम सत्र की बैठक में शक्ति केंद्र सयोंजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडलों के पदाधिकारी, मंडलों के मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री, विभागों के सयोंजक सह सयोंजक, प्रकोष्ठों के सयोंजक सह सयोंजक एवं मंडल स्तर से ऊपर के प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों को बुलाया गया है।दूसरे सत्र की बैठक में भाजपा प्रदेश व जिला पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष, महामंत्रियों विधानसभा में रहने वाले विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्ययक्षों ब्लॉक प्रमुखो, विधानसभा में रहने वाले पूर्व जिलाध्यक्षों, पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता करना सुनिश्चित किया गया है। पदाधिकारियों के इन दौरों में पार्टी के द्वारा चलाये जारहे अभियान एवं सांगठनिक कार्याे की समीक्षा करने के लिए भी कहा गया है। इनमें प्रमुख रूप से मोर्चा प्रकोष्ठों के मंडल स्तर तक गठन पर चर्चा, शक्ति केंद्र सयोजको, पालकों की सक्रियता व बूथ सत्यापन, बूथ पर होने वाले अन्य कार्याे, पन्ना प्रमुखो व पन्ना प्रमुखो की टोली सहित आगामी होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

निर्मित ‘ग्राम्य श्री’ विक्रय केंद्र का लोकार्पण किया

पंकज कपूर                  
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजपुर रोड देहरादून पर निर्मित ‘ग्राम्य श्री’ विक्रय केंद्र का लोकार्पण किया। इस विक्रय केन्द्र में जलागम विभाग उत्तराखण्ड के अंतर्गत गठित कृषक संघों के उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। मुख्यमंत्री ने यहां रखे उत्पादों का अवलोकन भी किया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के विक्रय केन्द्र से जहां उपभोक्ताओं को गुणवत्तापरक उत्पाद मिलेंगे, वहीं किसानों, ग्रामीणों को भी उनके उत्पादों के लिये बाजार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में किसानों के हित में अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए बहुत सी महत्वपूर्ण पहलें की गई हैं। किसान सम्मान निधि से प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसान लाभान्वित हो चुके हैं। इसके लिये मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया। 
 मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें खेती में नये तरीकों को अपनाना होगा। जहां खेत छोटे-छोटे हैं वहां मिलकर कृषि की जा सकती है। बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन करना होगा। साथ ही ग्राम्या श्री जैसे विक्रय केन्द्र जगह जगह स्थापित करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाएंगे। ग्राम्या फेज 3 के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां सुरकण्डा समूह धारकोट को डीप फ्रीजर, ग्राइन्डर, माइक्रोवेव ओवन प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने ग्राम्य श्री रेडियो जिंगल और कैटेलॉग का भी लोकार्पण किया। 

बुमराह ने हसीब को एक ही ओवर में आउट किया

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। भारत के 191 रन के जवाब में इंग्लैंड ने चौथे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन तीन विकेट 53 रन पर गंवा दिये। जसप्रीत बुमराह ने दोनों सलामी बल्लेबाजों रोरी बर्न्स और हसीब हमीद को एक ही ओवर में आउट किया।
इसके बाद उमेश यादव ने फॉर्म में चल रहे जो रूट को पवेलियन भेजा। भारत की पारी में कप्तान विराट कोहली ने 50 और शारदुल ठाकुर ने 57 रन बनाये।

बरेली कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा से इनकार किया

सदींप मिश्र                       
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएएमएस, बीडीएस व एमएससी कृषि पशुपालन व दुग्ध उद्योग और बीयूएमएस (मुख्य व पूरक) की परीक्षा के लिए चार कॉलेजों का केंद्र बरेली कॉलेज को बनाया था। विवि ने इसकी सूचना भी जारी कर दी लेकिन बरेली कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा कराने से इनकार कर दिया।
इसके बाद गुरुवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत परीक्षा केंद्र को बदल दिया। अब इन कॉलेजों की परीक्षा महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद ने बताया कि बीएएमएस, बीडीएस व अन्य की परीक्षा 7 सितंबर से कराई जा रही है।
एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, गंगाशील आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, धनवंतरी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और चौधरी हरनाम सिंह महाविद्यालय भुता का परीक्षा केंद्र बरेली कॉलेज को बनाया गया था। अब इसे संशोधित कर दिया है। अब इन कॉलेजों की परीक्षा महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में होगी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-384 (साल-02)
2. शनिवार, सितंबर 4, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-त्रियोदशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -23 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 2 सितंबर 2021

एयरबेस को हासिल करने की फिराक में है 'चीन'

वाशिंगटन डीसी। अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आते ही चीन अफगानिस्तान के सबसे बड़े बगराम एयरबेस को हासिल करने की फिराक में है। मौजूदा हालात में वह पाकिस्तान को भारत के खिलाफ इस्तेमाल करेगा। अमेरिका की संयुक्त राष्ट्र में राजनयिक रहीं भारतवंशी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने यह महत्वपूर्ण जानकारी दी है। बगराम एयरबेस अमेरिका का बीस साल तक सबसे बड़ा सैन्य अड्डा रहा और यहीं से उसने आतंकियों की कमर तोड़ने के लिए हवाई हमलों को अंजाम दिया था।

अमेरिकी नेता निक्की हेली ने वर्तमान स्थितियों के संदर्भ में बाइडन प्रशासन से कहा है कि सबसे पहली जरूरत है कि अमेरिका अपने मित्र देश भारत, जापान, आस्ट्रेलिया और सभी सहयोगी देशों के साथ मजबूती से समन्वय बनाए और उनको साथ देने के प्रति आश्वस्त करे। इस समय ताइवान, यूक्रेन, इजरायल जैसे देशों के साथ भी खड़ा होने की जरूरत है।

रायपुर: सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया

दुष्यंत टीकम         
रायपुर। राजधानी में आज महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। खरोरा समीपस्थ ग्राम सिरसी में धरसीवा विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा के मुख्य अतिथि में महिला एवं बाल विकास विभाग विकासखंड तिल्दा के तत्वाधान में महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जीने नारियों को सदैव पूर्ण आतम विश्वास से कार्य करने तथा ना हार मानते हुए पुरुषों से कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी वर्मा ने निडरता से सभी नारियों को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने की बात कहीं गई। इस कार्यक्रम में श्रीमती सुमन देवव्रत नायक अध्यक्ष जनपद पंचायत तिल्दा श्रीमती सोना वर्मा जिला पंचायत सदस्य श्री मोहन साहू जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री देवव्रत नायक तोम लाल वर्मा कनकी जनपद सदस्य श्रीमती कंचन टोकन गायकवाड स्वाति वर्मा सरजा ठाकुर झरना वर्मा संतोषी वर्मा सरोजिनी वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ लोकेश्वरी वर्मा पूर्व जनपद अध्यक्ष धरसीवा महिला पंचों में महिला एवं बाल विकास विभाग से महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी तिल्दा अमित सिन्हा सभी सेक्टर पर्यवेक्षक गण सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका तिल्दा विकास खंड रेडी टू ईट निर्माणकर्ता सभी समूह सदस्य ग्राम पंचायत शिर्डी के सभी जनप्रतिनिधि गण संकुल केंद्र युवराज व कनकी के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे सभी उपस्थित का आभार सरपंच ग्राम पंचायत श्री राजकुमार वर्मा जी ने सहृदय व्यक्त किया मंच संचालन भुनेश्वर वर्मा कैलाश बघेल समन्वयक वंदना शर्मा शिक्षिका के द्वारा किया गया।
सरपंच लक्ष्मी बाई साहू, बिटिया श्रीमती रतन भाई, पारदी सीनरी, श्रीमती गायत्री कुर्रे पर टोकरी श्रीमती कचरा मारकंडे, मोतीपुर करा, श्रीमती मंजू लता वर्मा पाड़ा, श्रीमती भगवती वर्मा, उपसरपंच हरदा, श्रीमती शांता साहू सरपंच, श्रीमती मोगरा साहू, पंच कनकी, श्रीमती वीणा वर्मा, सरपंच घेवरा, श्रीमती उर्मिला वर्मा,
श्रीमती नीना वर्मा, पंच पहचान, शायरी छतरी, श्रीमती रुकमणी निषाद सरपंच, श्रीमती ईश्वरी पंच तुलसी, श्रीमती द्रोपती वर्मा सरपंच, सिर्री पंच, श्रीमती बरखा नशीने, श्रीमती राजेश्वरी बंजारे, श्रीमती लक्ची रात्रे, श्रीमती पुलेश्वरी सेन, श्रीमती चंपेश्वरी वर्मा जनपद सदस्य मुरा श्रीमती कंचन टोकेंद्र गायकवाड़, बरडीह पंच उत्तरी सोनवानी श्रीमती संतोषी गेंडरे।

अनुयायियों द्वारा धन को ठिकाने लगाने से रोका

पंकज कपूर            

सतपुली। कमीशन बाजी की वजह से सरकारी बजट को ठिकाने लगातार लगाया जा रहा है। जो मामला हम आपको बता रहे हैं। उसमें हनुमान के अनुयायियों द्वारा सरकारी धन को ठिकाने लगाने से रोक दिया गया। मामला सतपुली नगर पंचायत का है। जहाँ पर साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से एक टीन शेड सेंटपॉल हॉस्पिटल के सामने बनाया जा रहा है। जिसमे पूरे शेड का निर्माण हो गया था। लेकिन शेड इतना मजबूत बनाया गया कि, हनुमान के अनुयायियों का वजन नही झेल पाया और 10 ही दिन में बीच से झुक गया। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, यहाँ टीन शेड के रूप में सरकारी बजट को ठिकाने लगाया जा रहा था। लेकिन कुदरत ने इस पर पहले ही सवाल खड़े कर दिये।

ठेकेदार को बोल दिया गया है कि, इसको और मजबूत किया जा रहा है। पहले हल्का था अब मजबूत एंगल लागये जा रहे हैं। सुशील बहुगुणा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सतपुली। अब देखिये यदि ये ठेकेदार को पेमेंट होने के बाद झुकता तो फिर कौन रिपेयर करवाता? क्या फिर से उसके लिए बजट दिया जाता? ईओ नगर पंचायत के कथन के अनुसार ठेकेदार कल मजबूत बनाने के लिए बोल दिया गया है, तो क्या पहले कमजोर बनाने के लिए कहा था? यह एक बड़ा सवाल है। 

जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक आयोजित की

बृजेश केसरवानी       
प्रयागराज। जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में कलेक्टेट स्थित संगम सभागार में जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा केन्द्रीय प्रदूषण बोर्ड द्वारा विकसित पोर्टल पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग से सम्बंधित टैम्पलेट की प्रगति, जनपद के केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विकसित संशोधित पोर्टल पर जिला पर्यावरण योजना तैयार किये जाने की प्रगति के सम्बंध में, जनपद की झीलों, तालाबों, पोखरों के पुनरोद्धार की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत किये जाने, नगरीय क्षेत्र प्रयागराज व जनपद के अन्य नगर निकायों में ठोस अपशिष्ट के सुरक्षित निस्तारण के स्थिति के सम्बंध में, गोशालाओं/डेरियों को नगरीय सीमा के बाहर विस्थापित किये जाने तथा अन्य विषयों के प्रगति के सम्बंध में बिंदुवार समीक्षा की गयी। उन्होंने बाॅयोमेडिकल ट्रीटमेंट की जानकारी प्राप्त करते हुए निरंतर उसकी जांच करते रहने के निर्देश दिये है। 
उन्होंने सभी पौधों की जीओ टैगिंग कराये जाने के भी निर्देश दिये है। मनरेगा के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कराये जा रहे कार्य स्थलों का निरंतर अनुश्रवण करते रहने का निर्देश दिया है साथ ही साथ उन्होंने श्रमिकों के भुगतान को समय से सुनिश्चित कराये जाने के लिए भी निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने तालाबों एवं पोखरों की सूची तैयार कराने के साथ-साथ तथा कितने तालाबों का पुनरोद्धार किया गया है, इसकी भी सूची उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर डीएफओ सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

लाभार्थिंयों से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के गुरूवार को लखनऊ में आयोजित वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पात्र लाभार्थिंयों के खातों में धनराशि के ऑनलाइन हस्तांतरण एवं लाभार्थिंयों से संवाद कार्यक्रम का एनआईसी में सजीव प्रसारण किया गया। समाज कल्याण अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने बताया कि जनपद प्रयागराज केें भी वित्तीय वर्ष 2021-22 के माह अगस्त तक के नवीन स्वीकृत 5532 पेंशन लाभार्थिंयों के साथ-साथ पुराने 1,52,626 लाभार्थिंयों के खाते में भी निर्धारित धनराशि का हस्तांतरण हुआ है। वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत प्रत्येक पात्र लाभार्थी के खाते में प्रथम तिमाही के रूप में 1500 रूपये, इस तरह से 1 वर्ष में इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थिंयों के खाते में 6000 रूपये प्राप्त होता है। आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी ने महाराजगंज के लाभार्थी प्रहलाद, हाथरस के लाभार्थी श्रीमती शान्ति देवी, सोनभद्र के लाभार्थी बसन्ती, सुल्तानपुर के लाभार्थी श्री मनीराम एवं चित्रकूट के लाभार्थी छोटे लाल से संवाद भी किया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार के द्वारा सभी पात्र लोगो को निःशुल्क गैस सिलेण्डर, स्काॅलरशिप, राशनकार्ड, आयुष्मान योजना के तहत गोल्डेन कार्ड, मकान सहित अन्य संचालित योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, समाज कल्याण अधिकारी श्री प्रवीण कुमार सिंह सहित लाभार्थीगण उपस्थित रहे। 

बुजुर्गो की जरूरत पूरी, कटिबद्ध है यूपी सरकार

हरीओम उपाध्याय       

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को कहा कि राज्य सरकार बुजुर्गो की हर जरूरत को पूरा करने के लिये कटिबद्ध है। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 55 लाख 77 हजार बुज़ुर्गों के खाते में उनकी तीन माह की वृद्धावस्था पेंशन के तौर पर 836.55 करोड़ रूपये डिजिटली ट्रांसफर किए। इसमें 04 लाख 56 हजार ऐसे भी बुजुर्ग शामिल हैं। जो पहली बार पेंशन की राशि मिली।

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वृद्धजन के पास अनुभवों की थाती है। यह हमारे मार्गदर्शक हैं। केंद्र और राज्य सरकार हर एक वृद्ध के जीवन और आजीविका का प्रबंध करने के लिए सेवाभाव के साथ काम कर रही है। बुजुर्गों को राशन-पानी की जरूरत हो अथवा बीमारी के समय इलाज और दवाइयों की, सब कुछ मुफ्त में मुहैया कराया जा रहा है। यही नहीं, बुजुर्गों के लिए खासतौर से एल्डर हेल्पलाइन 14567 जारी किया गया है। जहां 24×7 कोई भी वरिष्ठ नागरिक सम्पर्क कर मदद ले सकता है।

युवाओं को सरकारी नौकरी करने का मौका दिया

पंकज कपूर       
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने युवाओं को सरकारी नौकरी करने का एक और मौका दिया है। जी हां उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई, उद्योग निदेशालय के अंतर्गत सहायक भू-वैज्ञानिक एवं खान अधिकारी (समूह ख) के लिए 8 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। 
जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 22 सितम्बर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 

भारतीय राजदूत दीपक ने भारत का रुख स्पष्ट किया

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। भारत ने तालिबान से स्पष्ट रूप में कहा है कि उसकी प्राथमिकता और तात्कालिक चिंता इस बात को लेकर है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए नहीं होना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज यहां सवालों के जवाब में कहा कि दोहा में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख के साथ हुई बातचीत में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल ने भारत का रुख स्पष्ट किया।

उन्होंने कहा कि इस पर तालिबान की ओर से सकारात्मक रुख दिखाई दिया है। उन्होंने कहा कि तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख शेर मोहम्मद अब्बास के साथ हुई इस बातचीत को केवल एक बैठक के रूप में देखा जाना चाहिए और अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि तालिबान के साथ भविष्य में कोई और बैठक भी होगी।


दिखाई गई सख्ती के बाद मायावती की टेंशन बढ़ीं

हरिओम उपाध्याय               
लखनऊ। उच्च न्यायालय की ओर से दिखाई गई सख्ती के बाद पूर्व सीएम मायावती की टेंशन बढ़ गई है। बसपा के शासनकाल में राजधानी लखनऊ और नोएडा में किए गए स्मारकों के निर्माण में हुए 14 सौ करोड़ रुपए के घोटाले की जांच की रफ्तार तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान अर्थात विजिलेंस ने राजकीय निर्माण निगम के एक सेवानिवृत्त अधिकारी समेत चार लोगों से पूछताछ की है। 
विजिलेंस की टीम सिलसिलेवार 16 और अन्य अधिकारियों से अभी पूछताछ करेगी। 4 सप्ताह के भीतर विजिलेंस की ओर से अभियुक्तों के खिलाफ आरोपपत्र भी दाखिल कर दिए जाएंगे।
दरअसल हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा एवं न्यायमूर्ति सरोज यादव की खंडपीठ ने 14 सौ करोड रुपए के चर्चित स्मारक घोटाले में बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा के मामले में दर्ज कराई गई एफआईआर को रद्द करने से इंकार करते हुए मामले की विवेचना को 4 सप्ताह के भीतर पूरा करने के आदेश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा की ओर से दायर की गई याचिका में बसपा सरकार के दौरान हुए स्मारक घोटाले में वर्ष 2014 के दौरान दर्ज की गई एफआईआर को चुनौती दी गई थी। इस मामले को लेकर याची के अधिवक्ता ने कोर्ट के सम्मुख यह दलील दी थी कि विवेचना पिछले लगभग 7 सालों से चल रही है। लेकिन अभी तक याची के विरूद्ध कोई भी महत्वपूर्ण साक्ष्य जांच टीम को नहीं मिला है। इस आधार पर एफआइआर रदद की जानी चाहिए। उच्च न्यायालय ने याचिका निस्तारित करते हुए 4 सप्ताह के भीतर विवेचना पूरी करने का आदेश दिया है।

आतंकवादियों के हमले में 10 लोगों की मौंत हुईं

किंशासा। अफ्रीकी देश कांगो के उत्तरपूर्वी हिस्से में एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एडीएफ) के आतंकवादियों के हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य लापता हो गये।
ओकापी रेडियो प्रसारक के अनुसार आतंकवादियों ने इटुरी प्रांत में वाहनों के एक काफिले पर यह हमला किया है।
कांगो की सेना और संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों द्वारा काफिले की सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने के बावजूद आतंकवादी यह हमला करने में सफल रहे। आतंकवादियों ने हमला कर 14 वाहनों को जला दिया और 25 लोगों को बंधक बना लिया।

लगातार छठे दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ीं

पंकज कपूर         
देहरादून। उत्तराखंड में ढिलाई बढ़ने, जांचें कम होने के साथ लगातार छठे दिन कोरोना के उपचाराधीन सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। आज राज्य में कोरोना के 33 नए संक्रमित आए हैं। जबकि 15 ही स्वस्थ हुए। इससे उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या 18 बढ़कर 383 हो गई है।राज्य के बुधवार के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटों में पौड़ी में सर्वाधिक 6, बागेश्वर, देहरादून व हरिद्वार में 4-4, अल्मोड़ा में 3, चमोली, नैनीताल व यूएस नगर में 1-1 तथा पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग व टिहरी में शून्य मामले आए हैं। गौरतलब है कि आज राज्य में 88,077 लोगों को कोविड के टीके लगाए गए। उत्तराखंड में लगातार पांचवे दिन कोरोना के उपचाराधीन संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ गया है। राज्य में आज कोरेाना के 25 नए मामले सामने आए, जबकि 14 ही स्वस्थ हुए। इस कारण उपचाराधीन सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 365 हो गई है। अलबत्ता आज किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।
राज्य के बुधवार के ताजा हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटों में देहरादून जिले में 7, हरिद्वार व पिथौरागढ़ जिलों में 5-5, पौड़ी व उत्तरकाशी में 3-3, रुद्रप्रयाग में 2 तथा शेष 7 जनपदों-अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, टिहरी व उधमसिंह नगर जिलों में शून्य मामले आए हैं।

परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेस का रूट प्लान जारी

पंकज कपूर                
रूद्रपुर। कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच उत्तराखंड में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर खटीमा से परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेस ने रूट प्लान जारी कर दिया है। वहीं परिवर्तन यात्रा के आयोजन के लिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्रें में तैयारियां तेज कर दी है। परिवर्तन यात्रा का तीन सितंबर को खटीमा से आगाज होगा जबकि छह सितंबर को रुद्रपुर में विशाल जनसभा के साथ परिवर्तन यात्र का समापन होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कांग्रेस ने प्रचार अभियान के लिये कार्यक्रम की सूची जारी करते हुए बताया है कि चार दिन में ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले की 13 विधानसभा क्षेत्रें में यात्र के जरिये आगामी 2022 के चुनाव में जनता से कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान करेगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित चार कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेशभर के दिग्गज भी कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा में शामिल होंगे। तीन सितंबर को खटीमा स्थित शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने के बाद रामलीला मैदान में जनसभा का आयोजन किया जायेगा। उसके बाद यात्र नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र से होकर सितारगंज तक आएगी। चार सितंबर को किच्छा में जनसभा के बाद लालकुआं में स्वागत किया जाएगा। शाम पांच बजे हल्द्वानी रामलीला मैदान में सभी दिग्गज जुटेंगे। पांच सितंबर को हल्द्वानी से कालाढूंगी, रामनगर, जसपुर व काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में यात्र पहुंचेगी। वहीं अंतिम दिन छह सितंबर को बाजपुर, गदरपुर होते हुए रुद्रपुर में विशाल जनसभा के साथ परिवर्तन यात्र का समापन होगा। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती इंदिरा हृद्येश के निधन के बाद भाजपा से मुकाबले में 2022 का चुनाव कांग्रेस नेताओं के लिये बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। कुंमाऊ में इंदिरा हृद्येश के सहारे कांग्रेस की सियासी जमीन मजबूत हुई है। वहीं अब आगामी चुनाव में पूर्व सीएम एंव कांग्रेस के सबसे कद्दावर नेता हरीश रावत के साथ ही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की अग्निपरीक्षा होगी। 
माना जा रहा है कि सत्तासीन भाजपा सरकार के नये मुखिया पुष्कर सिंह धामी की खटीमा विधानसभा क्षेत्र से परिवर्तन यात्रा का आगाज कर कांग्रेस पार्टी मैदानी जनपदों में अपनी पैठ जमाने की कोशिश करेगी और युवा और स्थानीय वोटबैक को खिसकने से रोकने के लिये स्थानीय नेताओं पर दांव खेल सकती है। वहीं कांग्रेस नेताओं द्वारा दावा किया जा रहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार की नाकामियों, विकास, महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जा रही को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है।

24 घंटों में कोरोना के 36 नये मामलें सामने आएं

हरिओम उपाध्याय           
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना के 36 नये मामले सामने आये है। जबकि इस अवधि में 12 मरीज डिस्चार्ज किये गये। अब राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 258 है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को कोविड-19 प्रबंधन के लिये गठित टीम-09 की बैठक में कहा कि प्रदेश के 21 जिलों में कोरोना के एक्टिव केस शून्य हैं। अलीगढ़, अमेठी, अयोध्या, बागपत, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, ललितपुर, महोबा, मऊ, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली, सुल्तानपुर में आज कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है।
रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 बनी हुई है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 63 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया है, जबकि मात्र 12 जिलों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 258 है। यह अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या का कारक बन सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अब तक 07 करोड़ 27 लाख 49 हजार 298 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में 02 लाख 22 हजार 210 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 36 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 16 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। अब तक 16 लाख 86 हजार 287 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। इस स्थिति को और बेहतर करने के लिए ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं।
में जलभराव से बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। कई क्षेत्रों में डेंगू के मरीज सामने आए हैं। मलेरिया के केस बढ़ सकते हैं। ऐसे में साफ-सफाई का बड़ा महत्व है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पूरे प्रदेश में वृहद अभियान चलाए जाने की जरूरत है। सभी जिलों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी भेजा जाए। यह अधिकारी बाढ़/अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की भी मॉनीटरिंग करेंगे। आशा, संगिनी, आंगनबाड़ी सहित सभी संबंधित कर्मियों को सक्रिय किया जाए।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...