बुधवार, 1 सितंबर 2021

विजय सेतुपति स्टार ऐनाबेल का ट्रेलर रिलीज हुआ

कविता गर्ग                
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और दक्षिण भारतीय स्टार विजय सेतुपति स्टार ऐनाबेल सेतुपति का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
तापसी पन्नू ,तमिल फिल्म स्टार विजय सेतुपति के साथ अपनी आने वाली फिल्म एनाबेल सेतुपति को लेकर सुर्खियों में है। तापसी पन्नू और विजय सेतुपति स्टाटरर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।ट्रेलर खासा जबरदस्त है और ट्रेलर में विजय के साथ तापसी की जोड़ी कमाल लग रही है। ट्रेलर साउथ के 'सिंघम' सूर्या ने रिलीज किया है। ट्रेलर को यूट्यूब पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।विजय सेतुपति और तापसी पन्नू स्टारर यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 17 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर स्ट्रीम की जाने वाली है। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़, भाषाओं में स्ट्रीम किया जा रहा है। हिंदी में रिलीज होने वाली इस फिल्म का टाइटल 'ऐनाबेल राठौर' है।

एलपीजी के दामों को लेकर सरकार पर निशाना

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) के बढ़ते दामों को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश अन्याय के खिलाफ एकजुट हो रहा है। कांग्रेस पार्टी पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की कीमतों में वृद्धि को लेकर सरकार पर लगातार हमला करती रही है और केन्द्र सरकार द्वारा लगाए गए कुछ करों को हटाकर इन उत्पादों के दाम कम करने की मांग कर रही है।गांधी ने ट्वीट किया, ” जनता को भूखे पेट सोने पर मजबूर करने वाला ख़ुद मित्र-छाया में सो रहा है। लेकिन अन्याय के खिलाफ देश एकजुट हो रहा है।” कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने हैशटैग ‘भाजपा की लूट के खिलाफ भारत’ लिखते हुए चार महानगरों में इस साल जनवरी से लेकर अभी तक, एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में हुई वृद्धि की एक सूची भी साझा की।


रफ्तार कार ने तीन बाइक सवारों को मारीं टक्कर

पंकज कपूर                
हरिद्वार। हरिद्वार में एक तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के शाहपुर शीतलाखेड़ा की यह घटना बताई जा रही है। जहां पर एक तेज रफ्तार कार तीन बाइकों सवारों को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है। सभी बाइक सवारों को गंभीर चोटें लगी हैं।
सुलतानपुर कुन्हारी निवासी साहिल ,आरिफ और उनकी मां यासमीन। टिकोला निवासी जगत और अरविंद। बादशाहपुर निवासी कादिर और आशु दुर्घटना में घायल हुए हैं। कार चालक सराय गांव का रहने वाला है। हादसे का यह वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ईरान के तर्ज़ पर गठन कर सकता है 'तालिबान'

काबूल। अफगानिस्तान अमेरिका के अफगानिस्तान से पूरी तरह वापस लौटने के बाद अब कुछ हीं दिनों में अफगानिस्तान में नई तालिबानी सरकार बन सकती है। अफगानिस्तान में मौजूद विश्वसनीय सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक तालिबान अफगानिस्तान में ईरान के तर्ज़ पर सरकार गठन कर सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालिबान के सर्वोच्च नेता मुल्लाह अखुन्दज़ादा हो सकते हैं।
तालिबानी सरकार के नए सुप्रीम लीडर और उनके आधीन होगी। नई सुप्रीम काउंसिल जिसके 11 से 70 सदस्य हो सकते हैं। साथ हीं अफगानिस्तान का प्रधानमंत्री मुल्लाह बरादर या मुल्लाह याकूब को बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि मुल्लाह याकूब मुल्लाह उमर का बेटा है और काफी हार्डलाइनर माना जाता है।
सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम लीडर अखुन्दज़ादा कांधार में हीं रहेंग और प्रधानमंत्री और सरकार के बाकी मंत्री काबुल से सरकार का संचालन करेंगे। सूत्रों ने ये भी बताया कि तालिबान अफगानिस्तान के मौजूदा संविधान को रद्द कर 1964-65 के पुराने संविधान को हीं फिर से लागू कर सकता है क्योंकि तालिबान का मानना है कि नया संविधान विदेशी मुल्कों के आधीन बनाया गया था।

कई विभागों में सहायक अभियंता के पदों पर भर्ती

पंकज कपूर             
देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि सिंचाई विभाग, पेयजल विभाग, उत्तराखंड ग्रामीण निर्माण विभाग सहित कई विभागों में सहायक अभियंता के पदों पर बंपर भर्ती आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियंता के 154 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। आयोग के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2021 रखी गई है। जबकि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 21 सितंबर ही है। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट में जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 1 प्रस्ताव पारित किया

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक प्रस्ताव पारित करने पर हमारा खुद को बधाई देना जल्दबाजी है और आगाह किया कि चीन, पाकिस्तान और तालिबान के नियंत्रण वाले अफगानिस्तान का संभावित गठजोड़ चिंता का विषय है।
भारत की अध्यक्षता में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने एक सुदृढ़ प्रस्ताव पारित किया। जिसमें मांग की गई कि अफगानिस्तान के क्षेत्र का इस्तेमाल किसी भी देश को धमकी देने या आतंकवादियों को पनाह देने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। प्रस्ताव में उम्मीद की गई है कि तालिबान अफगानों और सभी विदेशी नागरिकों के देश से सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से जाने देने के संबंध में उसके द्वारा जताई गई प्रतिबद्धताओं का पालन करेगा।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चिदंबरम ने कहा कि सरकार अफगानिस्तान पर यूएनएससी द्वारा पारित किए गए प्रस्ताव पर अपने आप को बधाई दे रही है। उन्होंने ट्वीट किया, ”’प्रस्ताव’ के दो अर्थ हैं। पहला यह है कि मुद्दा ‘हल’ कर लिया गया है या भारत की संतुष्टि के लिए निपटा दिया गया है। यूएनएससी में यह नहीं हुआ। दूसरा अर्थ यह है कि हमने अपनी इच्छाओं को कागज पर लिख दिया है और उस कागज पर कुछ अन्य के हस्ताक्षर करा लिए हैं। यूएनएससी में कल यही हुआ।”
चिदंबरम ने कहा कि अपने आप को बधाई देना बहुत जल्दबाजी है। उन्होंने आगाह किया कि चीन, पाकिस्तान और तालिबान के नियंत्रण वाले अफगानिस्तान का संभावित गठजोड़ चिंता का विषय है। सुरक्षा परिषद ने सोमवार को फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका प्रायोजित प्रस्ताव को मंजूरी दी थी जिसके पक्ष में परिषद के 15 में से 13 सदस्यों ने वोट दिया जबकि विपक्ष में किसी ने भी नहीं। रूस और चीन जैसे सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों ने हालांकि मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया।

फिल्म ‘मेडे’ की शूटिंग रूस में करेंगे अजय देवगन

कविता गर्ग                    
मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म ‘मेडे’ की शूटिंग रूस में करेंगे। अजय देवगन इन दिनों फिल्म ‘मेडे’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ निर्देशन भी खुद ही कर रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका है।
अजय इस फिल्म की शूटिंग के लिए रूस जाएंगे। अजय देवगन और फिल्म की टीम एक हफ्ते के लिए मॉस्को में रुकेंगे और लोकेशन भी फाइनल करेंगे और नए शेड्यूल की तैयारी भी करेंगे। फिर लीड टीम आठ दिनों की शूटिंग के लिए रूस जाएगी। अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और बोमन ईरानी कथित तौर पर रूस में कई महत्वपूर्ण हवाई अड्डे के दृश्यों की शूटिंग करेंगे।‘मेडे’ की शूटिंग पहले ही मुंबई और हैदराबाद में बड़े पैमाने पर की जा चुकी है। ‘मेडे’ एक एविएशन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय और रकुल पायलट की भूमिका निभा रहे हैं। ‘मेडे’ 29 अप्रैल 2022 को रिलीज की जाएगी।

मुंबई: 'इजरा’ के हिंदी रीमेक में काम करेंगे इमरान

कविता गर्ग                    
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ‘इजरा’ के हिंदी रीमेक में काम करते नजर आएंगे। इमरान हाशमी काफी समय से सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘इजरा’ के हिंदी रीमेक को लेकर चर्चा में हैं। ‘इजरा’ के हिंदी रीमेक के डिजिटल रिलीज के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसके राइट्स 36 करोड़ रुपए में खरीद लिए हैं। कहा जा रहा है कि निर्माता इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने वाले थे। वर्तमान में महामारी के हालातों को देखते हुए मेकर्स ने डिजिटल रिलीज का रास्ता चुना है।
मेकर्स को लगता है कि थिएटर में रिलीज करने के बाद फिल्म उतनी रिकवरी नहीं कर पाएगी। निर्माता इस साल फिल्म को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। इमरान ने 2019 में मॉरीशस में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। इस सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म में इमरान के अलावा निकिता दत्ता, दर्शन बानिक, मानव कौल और विपिन शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।


कई मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्यूट केमिस्ट्री दिखाई

कविता गर्ग                          
मुबंई। इंडियन आइडल का सीजन 12 के विनर बने पवनदीप राजन सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में बने हुए हैं। ‘इंडियन आइडल 12’ के विनर पवनदीप राजन और फर्स्ट रनर-अप अरुणिता कांजीलाल अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए जाने जाते हैं। न केवल पर्दे पर बल्कि पवनदीप और अरुणिता दोनों ने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी क्यूट केमिस्ट्री दिखाई है। पवनदीप ने इस शो में 5 कंटेस्टेंट्स को हराकर ये खिताब हासिल किया है। वहीं इस सीजन की सेकेंड रनरअप अरुणिता कांजीलाल बनी हैं।
पवनदीप और अरुणिता का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पवनदीप और अरुणिता बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘शेरशाह’ के रोमांटिक सॉन्ग ‘राता लम्बियां’ गाने पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। 
सोनी टीवी के फेमस रियलिटी शो इंडियन आइडल का सीजन 12 के विनर बने पवनदीप राजन सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में बने हुए हैं। पवनदीप ने इस शो में 5 कंटेस्टेंट्स को हराकर ये खिताब हासिल किया है। वहीं इस सीजन की सेकेंड रनरअप अरुणिता कांजीलाल बनी हैं।
शो में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी को भी फैन्स द्वारा काफी पसंद किया गया था। शो के खत्म होने के बाद दोनों को कई बार साथ भी देखा गया है। इसी बीच पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों सॉन्ग पर रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं।

बस के खड्ड में गिरने से 29 की मौंत, कई घायल

लीमा। पेरू में मंगलवार को एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होकर खड्ड में गिरने से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना राजधानी लीमा को हुआनुकोस से जोड़ने वाले केंद्रीय राजमार्ग पर स्थानीय समयानुसार आज सुबह चार बजे घटी। दुर्घटना बस चालक के नियंत्रण खोने के कारण हुई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


 

 

यूक्रेन को 6 करोड़ डॉलर देने का वादा किया: यूएसए

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के अपने समकक्ष व्लोदिमीर जेलेंस्की के साथ बुधवार को व्हाइट हाउस में होने वाली बैठक से पहले यूक्रेन को सैन्य सहायता के रूप में छह करोड़ डॉलर देने का वादा किया है। बाइडन प्रशासन ने कांग्रेस को एक अधिसूचना में बताया कि यूक्रेन के लिए सहायता पैकेज ”उसकी सीमा पर रूसी सैन्य गतिविधि में बड़ी वृद्धि” और मोर्टार हमलों, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन और उकसावे की अन्य कार्रवाइयों के कारण आवश्यक है।
अधिसूचना में कहा गया, ”यूक्रेन की सीमा पर रूस के निर्माण ने यूक्रेनी सेना की रूस की घुसपैठ रोकने की क्षमता में कमी को उजागर किया है। रूसी खतरे से निपटने के लिए यूक्रेन की इन कमियों को दूर करने की तत्काल आवश्यकता है।” जेलेंस्की व्हाइट हाउस में बाइडन से मुलाकात करेंगे। इस दौरान, प्रशासन क्रीमिया पर रूस के कब्जे और देश के पूर्वी क्षेत्र में सशस्त्र अलगाववादियों के समर्थन की स्थिति में यूक्रेन की संप्रभुता के लिए एकजुटता व्यक्त कर सकता है। वहीं, जेलेंस्की यूक्रेन से गुजरने वाली जर्मनी की ‘नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन’ के निर्माण में अवरोध उत्पन्न ना करने के वाशिंगटन के निर्णय के प्रति समर्थन भी व्यक्त कर सकते हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-382 (साल-02)
2. ब्रहस्पतिवार, सितंबर 2, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -23 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 31 अगस्त 2021

आकाशीय सीमाओं को चाक-चौबंद करने की तैयारी

नई दिल्ली/ वाशिंगटन डीसी। सेना ने पड़ोसी देशों से रिश्तों में तल्खी के बीच अपनी जमीनी और आकाशीय सीमाओं को चाक-चौबंद करने की तैयारी कर ली है। सेना ने इसके तहत मेक इन इंडिया को मजबूती देने के लिए 14,000 करोड़ रुपये से दो आकाश-एस मिसाइल सिस्टम और 25 अत्याधुनिक ध्रुव हेलिकॉप्टर खरीदने की तैयारी में है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना ने इसके लिए रक्षा मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा है और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति से जल्द ही इसकी मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि आकाश-एस मिसाइल इस मिसाइल प्रणाली का नया स्वदेशी संस्करण है। जो दुश्मन के विमान और क्रूज मिसाइलों को 25-30 किलोमीटर दूर से मार गिराने के लिए सटीक निशाना लगाने में मदद करेगी। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित यह मिसाइल प्रणाली पहले से ही सेना की सेवा में है।

अरुणाचल में संक्रमितों की संख्या-52,960 हुईं

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 90 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 52,960 हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 260 ही है। राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि नए 90 मामलों में से कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 20, चांगलांग में 16, लोअर सुबनसिरी में नौ और अंजॉ में आठ मामले सामने आए। नए 90 मामलों में से 87 मामले रैपिड एंटीजन जांच में, दो ट्रू नैट जांच में और आरटी-पीसीआर जांच के जरिए एक मामला सामने आया। इनमें से 62 में ही कोविड-19 के लक्षण थे।

जम्पा ने बताया कि राज्य में अभी 900 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। सोमवार तक 156 और लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 51,800 हो गई। जम्पा ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 97.81 प्रतिशत और संक्रमण दर 2.48 प्रतिशत है। राज्य में अभी तक कुल 10.55 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 9,69,178 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

सजा काट रहे आशाराम की याचिका खारिज की

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। नाबालिग से बलात्कार के मामले मे आजीवन जेल की सजा काट रहे कथावाचक आशाराम पर सुप्रीम कोर्ट ने वज्रपात किया है। उसने उनकी उस जमानत याचिका को खारिज कर दी है। जिसमे उन्होनें अपने इजाल के लिए जमानत देने की गुहार लगाई थी।राजस्थान के जोधपुर सेन्ट्ल जेल मे सजा काट रहे आशाराम ने उत्तराखड के आयुर्वेद सेन्टर मे अपना इलाज कराने के लिए जमानत स्वीकार करने की याचिका सु्रप्रीम कोर्ट मे लगाई थी। इस याचिका पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश इद्रिरा बनर्जी, वी रामासुबगमण्यम तथा बेला एक त्रिवेदी की पीठ ने की है। 

याचिका खारिज करते हुए न्यायाधीश बेल एक त्रिवेदी ने आषाराम पर कडी टिप्पणी करते हुए कहा कि आपने जो अपराध किया है। वह कोई साधारण अपराध नही है। ऐसी हालत में आपकी जमानत याचिका को स्वीाकर करने का कोई औचित्य नही बनता। आपको यदि आयूर्वेदिक चिक्तिसा चाहिए तो वह जेल मे ही उपलब्ध करा दिया जायेगा। पीठ ने यह भी कहा कि वह इस बारे मे जेल अधिकारियों को निर्देश देगा, कि आपकी चिक्तिसा सही तरीके से करायी जाये।


उदयन सभागार में स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रगति कम पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी प्रकार की समस्या आने पर मुख्य चिकित्साधिकारी से विचार-विमर्श कर समस्या का निस्तारण करायें। इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर का नियमित निरीक्षण कर सभी व्यवस्थायें एवं अस्पतालों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। 
उन्होंने कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रसव की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही कम से कम 50 प्रतिशत सब सेन्टरों पर प्रसव केन्द्र बनाये जाने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना (कमिटेड व्यय) की समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चायल में लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए 10 सितम्बर तक पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि पूर्ण न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारी के वेतन रोकने के साथ ही अन्य कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने नियमित टीकाकरण की समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कनैली में प्रगति कम पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आरसीएच पोर्टल पर फीडिंग कार्य में लापरवाही करने वाले आपरेटर के विरूद्ध कार्यवाही की जाए उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड बनाये जाने के कार्य में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होने कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
सुशील केशरवानी 

देश में सामूहिक बलात्कार की घटनाएं आम हुईं

संदीप मिश्र       
मेरठ। दिल्ली यूपी और तमाम देश में आए दिन बलात्कार ही नहीं, सामूहिक बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं। केंद्र सरकार प्रदेश सरकार का नारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ धूमिल हो रहा है। केंद्र सरकार दिल्ली सरकार या यूपी सरकार या अन्य प्रदेशों के सरकार आंखें बंद कर दोषियों को सह दे रही हैं। 
बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे ने प्रेस को बताया कि आज देश में बेटियाँ सुरक्षित नही हाल फिलहाल की घटना साबिया उम्र 21 पिता का नाम शमीद। पता बंकाबाला ठाकुरद्वारा मुरादाबाद उत्तरप्रदेश से दिल्ली संगम विहार में रहने लगे। साबिया के परिवार से हुई बातचीत अनुसार जिलाधिकारी के आफिस में लड़की संविदा पर जॉब करती थी। 
जॉब करते हुए अभी सिर्फ चार महीने हुए थे। सब कुछ घर में अच्छा चल रहा था। लड़की खुश थी मां बाप खुश थे। 27/08/2021 की रात 8 बजे से लड़की जॉब से घर नहीं लौटी। मां बाप ने पुलिस थाने भी जा कर देखा। हर जगह गए डीएम ऑफिस में जॉब करती थी। लड़की वहा से भी कोई मदद नहीं मिली। सुबह तक मां बाप ने रो रो कर इंतजार किया। किसी पर शक नही था क्योंकि लड़की की किसी से दुश्मनी नहीं थी। वो हमेशा समय से घर आती थी उस दिन की रात उसके साथ रेप हुआ बलात्कार नही सामूहिक बलात्कार किया और उसके साथ काम करने वाली लड़की भी सामिल थी। उसको काफी जगह चाकू घोंपा गया। उसके शरीर को नोचा गया। सीने को नोचा गया। दोनो स्तन को काट दिया गया। 
मैं शर्म दिलाना चाहता हूं दिल्ली सरकार को, और आवाहन करता हूं। अपने देश के नागरिकों का ओर अपने अधिवक्ता समाज का की इस तरह के कैसो में लड़कियों को इंसाफ दिलाने में आगे आये। जिससे पुलिस असली गुनाहगारो को गिरफ्तार करके माननीय न्यायाल के समक्ष पेश कर सके, बात यहां हिन्दू या मुस्लिम की नही हैं बल्कि एक बेटी की हैं।
 इस तरह की हरकत करने वाले जानवरो को सजा दिलाने में और उनकी औकात याद दिलाने में बहुजन मुक्ति पार्टी की सरकार लाना होगा जिससे 85% मूल निवासियों को हक अधिकार दिलाये जाये। इस केस को दबाने के लिए निजामुद्दीन नामक व्यक्ति अपने आप को साबिया का पति बताकर अपने आप को हत्यारा बताकर पेश किया गया है। लेकिन जिस तरह से शरीर की और म्रतक की स्धिति मिली वो बयां कर देने वाली घटना कि बलात्कार नही सामूहिक बलात्कार हत्याया की गयी। साबिया उर्फ राविया के परिवार वालों ने बताया कि सबिया ने कभी अपनी मा भाई बाप किसी को प्यार या शादी निकाह का कुछ नही किया गया। यानी निजामुद्दीन नामक व्यक्ति किसी षडयन्त्र का आगाज बयां कर देने वाली घटना सुनकर भारतीय संस्कृति पर धब्बा है। बहुजन मुक्ति पार्टी सी बी आई जाँच की माँग करती है और गुनाहगारों को फांसी की सजा की मांग करती है। सूफी अमजद अली अन्सारी, परवाना मेरठी एड अतर सिंह गुप्ता, एडवोकेट तौफीक हकीमुद्दीन, काज़िम अहमद, रामकुमार बौद्ध, संजय कुमार, महमूद महाराज सैफी, सोहनबीर सिंह, मोहन कुशवाहा, राकेश कुमार, चौ. शहजाद शादाब, आरिफ खुर्शीद आलम, ओमवीर सिंह आदि ने मा राष्ट्रपति महोदय न्यायालय से न्याय की रक्षा करने मे सहयोग देने की मांग की।  

सुपरिन्टेन्डेन्ट के पदों पर भर्ती, नोटिस जारी किया

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। अगर आपने 12वीं-डिग्री पास कर ली है और सरकारी विभाग में नौकरी की तलास कर रहे हैं तो हम आपके लिए लाए हैं हिंदी में नौकरियों की जानकारी। गृह मंत्रालय ने ऑफिस सुपरिन्टेन्डेन्ट के पदों पर अप्रेंटिस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के लिए नोटिस जारी किया है। अगर आप हरियाणा डीसी रेट की जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं तो वेबसाइट पर डेली विजिट करते रहें।

इक्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों की सभी पात्रता को पूरा करते हैं और इन पदों पर आवेदन करने की इच्छा रखते हैं। उनसे अनुरोध है कि गृह मंत्रालय के इन पदों पर आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी किया गया नोटिस ध्यान से पढकर आवेदन संबंधित पूरी जानकारी लेने के बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों पर आवेदन करें। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की योग्यता की जानकारी के लिए नोटिस देखना होगा।  

नए वेरिएंट को लेकर सतर्कता बरतने की ​हिदायत दी

दुष्यंत टीकम        

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विशेषज्ञ और डॉक्टरों ने भी नए वेरिएंट को लेकर सतर्कता बरतने की ​हिदायत दी है। डॉक्टरों ने विदेशों से आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने की जरुरत बताई है। सरकार को चाहिए कि समय रहते विदेश आने और जाने वालों पर किसी तरह की लापरवाही बरती नहीं जाए। वरना इसका बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

बता दें कि 13 अगस्त तक यह वेरिएंट चीन, कांगो, मॉरीशस, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड में मिल चुका है। वहीं देश में मिल रहे मामलों में आशंका जताई जा है कि बढ़ रहे मामलों के पीछे नए वेरियंट का कारण हो सकता है।

बस पर उत्तराखंड को उत्ताखंड परिवहन निगम किया

पंकज कपूर        

देहरादून। उत्तराखंड रोडवेज हमेशा ही सुर्खियों में रही है। घोटाले से लेकर तेल बेचने तक के आरोप इनपर लगते रहे है। जैसे ही विभाग सोचना है कि इस बार रोडवेज का अच्छा नाम होगा तो वैसे ही कोई ने कोई कमी बाहर निकल आती है। ऐसा ही वाक्या सामने आया है। जहां एक बस पर उत्तराखंड को उत्ताखंड परिवहन निगम कर दिया गया।

हाल ये है कि लिखने वाले पेंटर साहब ने तो उत्ताखंड लिख दिया लेकिन जिन साहब ने ये पास किया क्या उनकी नजर इसपर नहीं पड़ी होगीं। या तो उन्हें खुद उत्तराखंड लिखना नहीं आता होगा या साहब अनपढ़ होंगे। यह जिम्मेदारी सीधे तौर पर डिपो अधिकारियों की होती है। जिन्हें सही और गलत को चेक करना था।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...