मंगलवार, 24 अगस्त 2021

अफगानिस्तान में यूक्रेन का एक विमान हाइजैक हुआ

काबुल। यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री ने दावा किया है कि अफगानिस्तान में यूक्रेन का एक विमान हाइजैक हो गया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन का विमान अपने लोगों को अफगानिस्तान से निकालने आया था और हाइजैक करने के बाद विमान को ईरान ले जाया गया है। 
डिप्टी विदेश मंत्री के अनुसार रविवार को यूक्रेन का एक विमान यूक्रेन के नागरिकों को निकालने के लिए काबुल पहुंचा था। इसके बाद कुछ हथियारबंद लोगों ने इस पर कब्जा कर लिया और इसे इरान ले गए हैं।

दस्तावेजों पर काम करने के लिए ‘दृष्टिकोण’ अपनाया

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने कहा है कि भारत ने सुरक्षा परिषद की अपनी अध्यक्षता के दौरान अहम कार्यक्रमों के ‘महत्वपूर्ण’ निष्कर्ष दस्तावेजों पर काम करने के लिए ‘परामर्शी दृष्टिकोण’ अपनाया है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संयुक्त राष्ट्र की इकाई के सभी 15 सदस्यों की जरूरतों और चिंताओं पर विचार हो। तिरुमूर्ति ने साथ ही कहा कि इससे संयुक्त राष्ट्र को काफी लाभ होगा।
अगस्त माह के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की भारत की अध्यक्षता इस सप्ताह समाप्त हो रही है। देश ने अपनी अध्यक्षता के दौरान समुद्री सुरक्षा, शांति स्थापना और आतंकवाद निरोधी विषयों पर तीन अहम कार्यक्रम आयोजित किए। तिरुमूर्ति ने कहा कि ‘परामर्शी दृष्टिकोण’ के तहत तीन अहम कार्यक्रमों से महत्वपूर्ण निष्कर्ष दस्तावेज तैयार किए गए हैं। हमने परिषद में प्रवेश के समय से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी थी।हमने पहले संयुक्त राष्ट्र की संबंधित एजेंसियों के साथ व्यापक चर्चा की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन कार्यक्रमों के निष्कर्ष पर आधारित दस्तावेज विषय पर केंद्रित हों और इनसे संयुक्त राष्ट्र को क्षेत्र में लाभ मिले।उन्होंने कहा कि हम इन दस्तावेजों पर काम करने के लिए परामर्शी दृष्टिकोण अपना रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी 15 सदस्यों की जरूरतों और चिंताओं पर विचार हो।
‘परामर्शी दृष्टिकोण’ अपनाते हुए इस प्रकार की परामर्शी प्रक्रिया में वक्त लगता है। 
लेकिन अंतत: इससे ठोस नतीजे निकलते हैं, जिसे सुरक्षा परिषद के सभी सदस्यों का निर्विरोध समर्थन भी है। यह हमारी ताकत है और सभी ने विचार विमर्श में हमारे समावेशी रुख की सराहना की है।’ तिरुमूर्ति ने कहा कि वह कि इस बात से प्रसन्न हैं कि तीनों कार्यक्रम बेहद सफल रहे।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नौ अगस्त को हुए समुद्री सुरक्षा कार्यक्रम को सफल करार दिया। तिरुमूर्ति ने कहा, “यह पहली बार था जब हमने समुद्री सुरक्षा की समग्र अवधारणा और इसके मायने पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने कहा कि समुद्री सुरक्षा पर राष्ट्रपति का बयान भी आया जो संयोग से इस अवधारणा पर राष्ट्रपति का पहला वक्तव्य भी था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के बयान में समुद्री सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दे थे। जिसमें समुद्री सुरक्षा में यूएनसीएलओएस (समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन) का स्थान, नौवहन की स्वतंत्रता, आतंकवाद, हथियारों, मादक पदार्थों और मानव तस्करी, इस संदर्भ में क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय संगठनों की जगह, पायरेसी आदि शामिल हैं।
कई अन्य गैर-परिषद सदस्यों ने भी लिखित में बयान दिए। उन्होंने कहा कि, ”कुल मिलाकर विषय की जटिलताओं और विभिन्न विचारों को एक सहमति बयान में साथ लाने के हमारे दल की काबिलियत को देखते हुए हमारे कार्यक्रम को काफी सराहा गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 18 अगस्त को शांतिस्थापना और प्रौद्योगिकी पर और 19 अगस्त को आईएसआईएल या दाएश पर सम्मेलन जैसे दो अहम कार्यक्रमों की अध्यक्षता की।

कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा उत्पन्न हुआ

काबूल /नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना के बीच अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे से जहां एक तरफ कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है।वहीं दूसरी तरफ भारत समेत पूरे विश्व भर में पोलियो वायरस के फैलने की भी आशंका उत्पन्न हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक्सपर्ट कमेटी ने पोलियो को लेकर सदस्य देशों को चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में गृहयुद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पोलियो वायरस के फैलने का जोखिम अब एक बार फिर से बढ़ गया है।
इंटरनेशनल हेल्थ रेगुलेशन 2005 के तहत बनाई गई विश्व स्वास्थ्य संगठन की आपात कमेटी ने अपनी 29वीं बैठक के बाद कहा है कि पोलियो की रोकथाम के लिए किए गए अभी तक के सभी प्रयास सराहनीय हैं। लेकिन इससे संतुष्ट होकर लापरवाही करने का अभी समय नहीं आया है। कमेटी ने बैठक के दौरान कहा है कि बढ़ते सैन्य संघर्ष के साथ अफगानिस्तान के कई प्रांतों में चल रही दुर्गमता एक बड़ा जोखिम है। दक्षिणी अफगानिस्तान में ही तकरीबन 1000000 बच्चों में पिछले 3 साल से पोलियो का टीका नहीं लगा है। पोलियों का टीका नही लगवा पाने बच्चों का आंकड़ा अब लगातार बढ़ता जा रहा है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान दुनिया के सिर्फ ऐस वह दो मुल्क है जहां पोलियो अभी अपनी जड़े बनाए हुए हैं। इन दोनों की देशों में वर्ष 2018 के बाद से टीकाकरण के प्रयासों में मुश्किलें पेश आई हैं। क्योंकि जिन क्षेत्रों में तालिबान मजबूत था वहां उन्होंने घर-घर जाकर बच्चों को टीका लगाने पर पाबंदियां लगा दी थी। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में पोलियो के खतरे को भांपते हुए भारत के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि वहां से लौट रहे लोगों को एहतियाती उपाय के तहत पोलियो रोधी टीका लगाया जाएगा। मंडाविया ने ट्वीट किया है कि हमने अफगानिस्तान से लौट रहे लोगों को वाइल्ड पोलियो वायरस के खिलाफ एहतियातन निशुल्क पोलियो रोधी टीका ओपीवी एवम् एफआईपीवी लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य टीम को उनके प्रयास के लिए बधाई।

राहुल ने भूपेश व टीएस सिंहदेव के साथ बैठक की

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई में लंबे समय से चल रही गुटबाजी को खत्म करने के प्रयास के तहत पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ बैठक की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बघेल और सिंहदेव मंगलवार को सुबह राहुल गांधी के आवास 12 तुगलक लेन पहुंचे। इस बैठक के दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के छत्तीसगढ़ मामलों के प्रभारी पीएल पूनिया भी मौजूद थे।
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस आलाकमान छत्तीसगढ़ में पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी को जल्द खत्म करना चाहता है और यह बैठक इसी प्रयास के तहत हुई है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में दिसंबर, 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री बघेल और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के बीच रिश्ते सहज नहीं रहे।
सिंहदेव के समर्थकों का कहना है कि ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री को लेकर सहमति बनी थी और ऐसे में अब सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए, हालांकि कांग्रेस आलाकमान ने बघेल को मुख्यमंत्री पद से हटाने का कोई संकेत नहीं दिया है।
पिछले दिनों बघेल गुट और सिंहदेव गुट के बीच मतभेद उस वक्त और बढ़ गये जब कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर आरोप लगाया था कि वह उनकी हत्या करवाकर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। बृहस्पति सिंह को मुख्यमंत्री बघेल का करीबी माना जाता है।

भीड़ जुटाने के लिए कार्यकार्ताओं से आह्वान किया

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। लालकुआ आगमी 4 सितंबर को खटीमा से होने वाली परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत से जुट गई है। इसी के चलते आज नगर काग्रेंस कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में पहुंचे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत एंव कुमाऊं प्रभारी प्रो.जोत सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से रैली में भीड़ जुटाने के लिए कार्यकार्ताओं से आह्वान किया।
यहा नगर काग्रेंस कार्यालय में आयोजित परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिए में बैठक कि गई जिसे सम्बोधित करते हुए ने कार्यकारी रंजीत रावत ने कार्यकर्ताओं से कहा गया कि रैली के जरिए भाजपा को जवाब देना है। वहीं जनता के बीच काग्रेंस का बेहतर माहौल है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन रैली की तैयारियों और लोगों को रैली स्थल में लाने के लिए संसाधनों की कोई कमी न हो उन्होंने कहा जिसको जो जिम्मेदारी मिले उसका इमानदारी से निभाना होगा।
उन्होंने ने कहा कि रैली के जरिए प्रदेश के विकास के मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता की अदालत में जायेगी भाजपा के खिलाफ जनता आक्रोशित है जिसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा 2022 चुनाव नजदीक हैं उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठाप है,महगाई ,बेरोजगारी चरम पर है,खाद्य सामग्री और पेट्रोल पदार्थ के दाम आसमान छू रहे हे प्रदेश में पलायन लगातार जारी,महिला , दलित उत्तपिड़न हो रहे है। कोविड घोटाल,कुभ घोटला ,छात्र वृत्ति घोटला ,इस सरकार में हुऐ है उन्होंने कहा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है जिसको काग्रेंस जनता के बीच उजागर करेगी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में काग्रेंस का मुकाबला भाजपा से ना कि आम आदमी पार्टी से नही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दूर दूर तक नही है।उन्होंने कहा काग्रेंस का हर एक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का चेहरा है। उन्होंने कहा कि काग्रेंस एकजुट है। जिसकी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है। उन्होंने कहा आगमी विधानसभा चुनाव में पार्टी जिसको टिकेट देगी काग्रेंस कार्यकार्ता उसका साथ देगें और 2022 मे सरकार बनायेंगे।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 15 पैसे लीटर की कमी

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। अंतर्रष्ट्रीय बाजार में सोमवार को तेल की कीमतों के तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को 15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई। इससे पहले रविवार को पेट्रोल 35 दिनों के बाद 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। इसी तरह से डीजल की कीमत भी 20 पैसे प्रति लीटर कम की गई थी।
आज दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.49 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर हो गया है। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 101.49 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 15 पैसे सस्ता होकर 88.92 रुपये प्रति लीटर पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनिया भर में कोविड-19 के मामलों में फिर से वृध्दि होने के बावजूद कल कच्चे तेल की कीमतें फिर बढ़ी। कल कारोबार की समाप्ति के समय ब्रेंट क्रूड 3.39 डॉलर प्रति बैरल चढ़ कर 68.57 डॉलर प्रति बैरल पर और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 3.28 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 65.46 डॉलर पर बंद हुआ था।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। दिल्ली में पेट्रोल 101.94 रुपए और डीजल 88.92, मुंबई में पेट्रोल 107.52 रुपए और डीजल 96.48, चेन्नई में पेट्रोल 99.20 रुपए और डीजल 93.52 रुपए, वहीं कोलकाता में पेट्रोल 101.82 रुपए और डीजल 91.98 रुपए हो गया है।

मुंबई: भाजपा के दफ्तर पर पत्थरबाजी का मामला

कविता गर्ग              
मुबंई। महाराष्ट्र नारायण राणे ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान में उन्होंने ठाकरे की आलोचना करने के साथ ही उन्हें ‘थप्पड़’ तक मारने की बात कह डाली थी। राणे के इस बयान के बाद उन पर एफआईआर दर्ज की गई है।
महाराष्ट्र के नासिक में भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर पर पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। पत्थरबाजी का आरोप शिवसेना कार्यकर्ताओं पर लगा है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नारायण राणे के बयान पर विवाद होने के बाद ये घटना सामने आई है।
सिर्फ नासिक ही नहीं बल्कि अब मुंबई, अमरावती, रत्नागिरी समेत कई शहरों में नारायण राणे के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है।
उधर, नासिक पुलिस नारायण राणे की गिरफ्तारी के लिए निकल गई है। मुंबई में भी शिवसैनिक सड़कों पर उतर आए हैं और राणे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...