मंगलवार, 17 अगस्त 2021

आलिया को पसंद आईं मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह'

कविता गर्ग                     
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' बेहद पसंद आयी है।
आलिया ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' देखी है। आलिया ने फिल्म शेरशाह की जमकर तारीफ की। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई दी है।
आलिया ने पोस्ट में लिखा, "फिल्म जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म ने मुझे हंसाया और रुलाया और सब कुछ। सिद्धार्थ मल्होत्रा तुम बहुत खास थे। और मेरी खूबसूरत कियारा आडवाणी आप सच में बस चमक रही हैं। इतनी प्यारी फिल्म बनाने के लिए पूरी टीम और पूरी कास्ट को बधाई।
गौरतलब कि फिल्म शेरशाह में सिद्धार्थ मल्होत्रा शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के किरदार में हैं। वहीं, कियारा आडवाणी उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आ रही हैं।

दीपिका ने अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पूरी की

कविता गर्ग                 
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने निर्देशक शकुन बत्रा की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।
दीपिका पादुकोण काफी समय से शकुन बत्रा की आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अभी इस फिल्म का टाइटल तय नहीं किया गया है। इस फिल्म में दीपिका के साथ अनन्या पांडे भी नजर आने वाली हैं। दीपिका और अनन्या ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है।
दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में फिल्म के निर्देशक शकुन, अनन्या और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ दीपिका मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। दीपिका ने फोटोज के कैप्शन में लिखा, "प्यार, दोस्ती और यादें जीवन भर के लिए।"
बताया जा रहा है कि शकुन की यह फिल्म रोमांटिक फिक्शन ड्रामा पर आधारित है, जिसमें दीपिका, सिद्धांत, अनन्या और धैर्य कारवा स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी एक सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर के इर्दगिर्द घूमती है। यह फिल्म एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित है।

यूपी: टिकट बगैर यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल

अश्वनी उपाध्याय                   
गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद के नोली रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चेकिंग की खबर लगते ही बगैर टिकट यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। चेकिंग सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम तक चला चेकिंग अभियान चेकिंग के दौरान टिकट चेकरो ने बिना टिकट यात्री व बिना मास्क के लोगों के चालान काटे तथा मजिस्ट्रेट के आगे पेश किया गया। चेकिंग अभियान एसपी गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। जिसमें टिकट चेकरो की टीम द्वारा जुर्माना वसूल किया गया। रेलवे मजिस्ट्रेट विकास सिंह, सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक अशोक कुमार व सीटीआई एस पी गुप्ता ने 27 टीटी व 30 आरपीएफ जवानों की बटालियन के साथ लोनी रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट व बिना मास्क यात्रियों पर छापेमारी की।
टिकट चेकरो कि टीम के नोली रेलवे स्टेशन पहुँचते ही भगदड़ मीच गई व कुछ लोग समान छोड़ कर भाग गए। टीम द्वारा 206 बिना टिकट यात्रियों  को मोके पर पकड़ा गया। जिनसे 52940 रुपया जुर्माना राशि मौके पर वसूली गई व 78 को मजिस्ट्रेट साहब के समक्ष पेश किया। जिनसे 22040 रुपया रेलवे किराया व 76000 जुर्माने के रूप में वसूले गए व 11 बिना मास्क यात्रियों से 2200 रुपया जुर्माना वसूला गया।
सीटीआई एस पी गुप्ता ने बताया कि दिल्ली शामली सहारनपुर रेल मार्ग रेलवे की हिट लिस्ट में है व इस मार्ग पर प्रातः व शाम की रेल गाड़ियों में भारी दल बल के साथ सघन टिकट चेकिंग की जाएगी। इस लिए यात्रियों से निवेदन है कि समय से रेलवे स्टेशन पर पहुँच कर टिकट खरीद कर यात्रा करें व मास्क अवश्य लगाए।

राजदूत को तत्काल वापस बुलाने का फैसला किया

अकांशु उपाध्याय                            
नई दिल्ली। भारत ने अफगानिस्तान की बिगड़ी स्थिति को देखते हुए काबुल स्थित भारतीय दूतावास के सभी कर्मचारियों तथा राजदूत को तत्काल वापस बुलाने का फैसला किया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, "मौजूदा हालात के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है कि काबुल स्थित भारतीय दूतावास के सभी कर्मचारी तथा हमारे राजदूत तत्काल भारत लौटेंगे।"
भारत ने यह फैसला गत रविवार को अशरफ गनी सरकार को सत्ता से बेदखल किये जाने तथा वहां की बिगड़ी सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर किया है।

विस्फोट की चपेट में आने से 3 सैनिकों की मौंत हुईं

अंकारा। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कुर्दो द्वारा लगाए गए विस्फोट की चपेट में आने से तीन सैनिकों की मौत हो गई और दो घायल हो गए है।
मंत्रालय ने बताया कि रविवार को कुर्दो द्वारा लगाये गए विस्फोटक में धमाका हुआ।
उन्होंने कहा विस्फोट में घायल जवानों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
विस्फोट के समय तुर्की सैनिक सीमा पार अभियान पर थे।

भुज द प्राइड ऑफ इंडिया, अजय के कई कमेंट आएं

कविता गर्ग                       
मुबंई। रिलीज हुई इस फिल्म के बाद अजय देवगन के कई ऐसे कमेंट आए हैं, जो चर्चा में हैं। ये फिल्म की कहानी 1971 के भारत पाक युद्ध पर है। ऐसे में अजय ने भारत के इतिहास और प्रधानमंत्रियों से जुड़े कुछ सवालों पर पर भी जवाब दिए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी में से वो किसे बेहतर प्रधानमंत्री मानते हैं?
भुज द प्राइड ऑफ इंडिया को लेकर इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन से पूछा गया कि 1971 में इंदिरा गांदी देश की प्रधानमंत्री थीं, तो पाक से जंग हुआ और नरेंद्र मोदी के रहते सर्जिकल स्ट्राइक हुई।
आपके हिसाब से दोनों में से अधिक सशक्त कौन रहा है? इस पर अजय देवगन ने कहा, आप दोनों की तुलना नहीं कर सकते हैं। उस वक्त जो उन्होंने किया वो सही था। आज जो मोदी कर रहे हैं वो सही है। दोनों लोगों और दो हालातों की आप तुलना नहीं कर सकते हैं।
अजय देवगन ने एक अन्य बातचीत में ये भी कहा कि देश का इतिहास छुपाया गया है। उन्होंने कहा, भारत का असल इतिहास सामने लाना बहुत जरूरी है ताकि मौजूदा पीढ़ी जान पाए कि देश किनके बलिदानों पर खड़ा है। इतने साल अंग्रेज रहे, उन्होंने इतिहास दबाया। पहले मुगल ते तो मुगलों से पहले के हमारे राजाओं ने जो किया था, उसे भी दबा दिया गया था। इसलिए आज हमारी इतिहास की किताबों में हमारे इतिहास से ज्यादा विदेशी इतिहास है।
फिल्म भुज को अभिषेक दुधैया ने डायरेक्ट किया है। इसमें अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म की कहानी 1971 के भारत पाक युद्ध पर है। 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तान सेना के हमले में भुज एयरबेस पूरी तरह से तबाह हो गयी था। स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक उस समय भुज एयरपोर्ट के इंचार्ज थे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से एयरस्ट्रिप को वापस तैयार किया था ताकि भारतीय सेना को लेकर आ रहे विमान को सुरक्षित लैंड कराया जा सके। विजय कार्णिक पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में हीरो नकर उभरे थे। फिल्म में कार्णिक की ही कहानी है।

यूके: 70 विधानसभाओं पर चुनाव लड़ने का ऐलान

पंकज कपूर                       
देहरादून। उत्तराखंड में 2022 का विधानसभा चुनाव खासा रोचक होने जा रहा है, इसकी मुख्य वजह है। आम आदमी पार्टी का प्रदेश की 70 विधानसभाओं पर चुनाव लड़ने का ऐलान। उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बाद अब तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी अपनी चुनावी घोषणाओं से जनता को रिझाने का प्रयास कर रही है। 
आज देहरादून पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 2 बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार होंगे और कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में ही आम आदमी पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इधर दूसरी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के हिंदुओं के लिए उत्तराखंड को एक आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित किया जाएगा। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के अपने पहले दौरे के दौरान प्रदेशवासियों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी जिसके बाद अब इन दो घटनाओं से सूबे के सियासी गलियारों में खासा हलचल मची हुई है। वहीं कर्नल कोठियाल ने कहा कि वह पार्टी से लेकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा को जनता को लूटने की पार्टी करार दिया।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...