मंगलवार, 17 अगस्त 2021

यूके: 70 विधानसभाओं पर चुनाव लड़ने का ऐलान

पंकज कपूर                       
देहरादून। उत्तराखंड में 2022 का विधानसभा चुनाव खासा रोचक होने जा रहा है, इसकी मुख्य वजह है। आम आदमी पार्टी का प्रदेश की 70 विधानसभाओं पर चुनाव लड़ने का ऐलान। उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बाद अब तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी अपनी चुनावी घोषणाओं से जनता को रिझाने का प्रयास कर रही है। 
आज देहरादून पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 2 बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार होंगे और कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में ही आम आदमी पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इधर दूसरी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के हिंदुओं के लिए उत्तराखंड को एक आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित किया जाएगा। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के अपने पहले दौरे के दौरान प्रदेशवासियों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी जिसके बाद अब इन दो घटनाओं से सूबे के सियासी गलियारों में खासा हलचल मची हुई है। वहीं कर्नल कोठियाल ने कहा कि वह पार्टी से लेकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा को जनता को लूटने की पार्टी करार दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...