शनिवार, 14 अगस्त 2021

सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौंत

मनोज सिंह ठाकुर                   
चित्रकूट। चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र में हटवा गांव के नजदीक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक और उसकी मां की मौत हो गई। जबकि युवक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
मऊ थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गुलाब त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटवा गांव के नजदीक एक पिकअप (सामान ढोने वाला वाहन) की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार कबूले उर्फ कामता (40) और उसकी मां लौंगी देवी (65) की मौत हो गयी, जबकि कबूले की पत्नी राजकुमारी (36) गंभीर रूप से घायल हो गई, उसका प्रयागराज के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ये लोग लौरी गांव के शंभूपुर इलाके के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। हादसे के जिम्मेदार वाहन और उसके चालक को पकड़ लिया गया है।

भारत में संक्रमितों की संख्‍या एक बार फिर बढ़ीं

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्‍ली। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या एक बार फिर बढ़ने लगी है। कोरोना का चढ़ता ग्राफ कोरोनावायरस  की तीसरी लहर के संकेत दे रहा है। हर दिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी सभी राज्‍यों को अलर्ट जारी कर दिया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 38 हजार 667 नए केस सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 478 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद अब देश में कुल संक्रमितों की संख्‍या 3 करोड़ 21 लाख 56 हजार 493 हो गई है।
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब कोरोना से 3 लाख 87 हजार 673 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 13 लाख 38 हजार 88 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं। वहीं अब तक कोरोना से 4 लाख 30 हजार 732 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में अब तक 53,61,89,903 लोगों को वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 63,80,937 लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है। केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 20,452 नए मामले सामने आए और कोविड-19 से संबंधित 114 मौतें हुईं, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 36,52,090 हो गई और मरने वालों की संख्या 18,394 हो गई. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटों में 1,42,501 नमूनों की जांच की गई और जांच संक्रमण दर 14.35 प्रतिशत रही।
राज्यभर में अब तक 2,91,95,758 नमूनों की जांच हो चुकी है। इस बीच, शुक्रवार को 16,856 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए। जिससे राज्य में कुल ठीक होने वालों की संख्या 34,53,174 हो गई। वर्तमान में, राज्य में 1,80,000 व्यक्ति उपचाराधीन हैं और 4,90,836 व्यक्ति निगरानी में हैं।
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 6,686 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिसके बाद कुल मामले 63,82,076 हो गए हैं जबकि 158 और संक्रमितों के दम तोड़ने के बाद मृतकों का आंकड़ा 1,34,730 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 5,861 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 61,80,871 हो गई है। राज्य में 3,70,890 लोग घर में क्‍वारंटाइन हैं। राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 63,004 रह गई है।
कर्नाटक में कोविड-19 के 1,669 नए मामले सामने आए हैं और 22 लोगों की मौत हुई है। जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 29,26,401 हो गई है और मरने वालों की संख्या 36,933 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिन में 1,672 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी भी मिली, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 28,66,739 हो गई।

राष्ट्र के अलग होने का कारण बन सकता हैं युद्धग्रस्त

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इस बात पर चिंता जताते हुए कि अफगानिस्तान में हालात “नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं”। तालिबान से फौरन हमले रोकने को कहा। उन्होंने कहा कि सैन्य ताकत के जरिए सत्ता छीनना एक “असफल कदम” है और यह सिर्फ और सिर्फ लंबे समय तक गृहयुद्ध चलने का और युद्धग्रस्त राष्ट्र के पूरी तरह से अलग-थलग होने का कारण बन सकता है।
तालिबान ने देश के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े शहर – हेरात और कंधार पर कब्जा कर लिया है। तालिबानी चरमपंथी अफगानिस्तान में तेजी से अपने पैर जमाते जा रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि देश का 60 प्रतिशत हिस्सा उनके नियंत्रण में चला गया है। इस बात को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है कि काबुल भी जल्द ही तालिबान के हाथों में जाने वाला है।
गुतारेस ने शुक्रवार को कहा कि ऐसा देश जो दुखद रूप से पीढ़ियों से संघर्षों के लिए जाना जाता है, अफगानिस्तान एक बार फिर अराजक एवं हताशा भरे दौर का सामना कर रहा है- जो लंबे समय से पीड़ित उसके लोगों के लिए अविश्वसनीय त्रासदी है।” उन्होंने देश में ‘गंभीर स्थिति” पर चिंता जाहिर करते हुए कहा किअफगानिस्तान नियंत्रण से बाहर हो रहा है।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने देश भर की प्रांतीय राजधानियों पर तेजी से कब्जा कर रहे तालिबान से तत्काल हमले रोकने की और अफगानिस्तान और उसके लोगों के हित में “ईमानदारी से बातचीत” करने की अपील की। गुतारेस ने कहा कि युद्ध के मार्ग पर चल रहे लोगों को अंतरराष्ट्रीय समुदाय का संकेत स्पष्ट है। सैन्य ताकत से सत्ता हासिल करना एक विफल कदम है। यह केवल लंबे समय तक गृहयुद्ध या अफगानिस्तान के पूर्ण अलगाव का कारण बनेगा।उन्होंने कहा कि नागरिकों के खिलाफ हमले करना अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का गंभीर उल्लंघन है और युद्ध अपराध के बराबर है। उन्होंने अपराधियों को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि वह इन शुरुआती संकेतों को लेकर भी “बहुत परेशान” हैं कि तालिबान अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में मानवाधिकारों पर, खासकर महिलाओं और पत्रकारों को निशाना बनाते हुए, गंभीर प्रतिबंध लगा रहा है।
अफगान लड़कियों और महिलाओं के कड़ी मेहनत से जीते गए अधिकारों को उनसे छीने जाने की खबरें देखना विशेष रूप से भयावह और हृदयविदारक है।” गुतारेस ने आशा व्यक्त की कि अफगानिस्तान और तालिबान के प्रतिनिधियों के बीच दोहा में चर्चा जो क्षेत्र और व्यापक अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा समर्थित है, बातचीत के जरिए संघर्ष के समाधान का मार्ग बहाल करेगी।

राहुल के साथ ही वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट भी खुलें

अकांशु उपाध्याय                         
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को बंद (लॉक) करने के करीब एक सप्ताह बाद इस माइक्रोब्लॉगिंग मंच ने शनिवार को इसे खोल दिया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस के नेता ने बताया कि राहुल गांधी के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट भी खुल गए हैं।
राहुल गांधी ने अपना ट्विटर अकाउंट बंद किये जाने को लेकर खड़े हुए विवाद की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को ट्विटर पर जमकर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि यह अमेरिकी कंपनी भारत की राजनीतिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रही है तथा लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला कर रही है।
उन्होंने यह दावा भी किया था कि ट्विटर पक्षपातपूर्ण है और वह सरकार के कहे मुताबिक काम कर रहा है। उल्लेखनीय है कि ट्विटर ने राहुल गांधी, कांग्रेस और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट बंद कर दिये थे। कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में कथित दुष्कर्म एवं हत्या की पीड़िता नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का ट्विटर अकाउंट बंद किया गया था। ट्विटर ने कहा था कि उसने ये कदम नियमों के तहत उठाए हैं।
कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उसके और उसके कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट को इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने बंद (लॉक) कर दिया है, हालांकि ट्विटर ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर ये कदम उठाया गया है। कांग्रेस का कहना था कि उसके संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, महासचिव अजय माकन, जितेंद्र सिंह, सांसद मणिकम टैगोर, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव, प्रवक्ता पवन खेड़ा और कई अन्य नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक किये गए हैं।

अधिक उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने जनपद की कानून, सुरक्षा और शांति व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए एक दर्जन से भी अधिक उप निरीक्षकों के तबादले करते हुए उन्हें तुरंत नए स्थान पर अपना कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने दर्जनभर से भी अधिक उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल करते हुए इधर से उधर किया है। जनपद की कानून, सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तबादला किए गए उप निरीक्षकों में पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह को जानसठ कोतवाली भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अमरेश कुमार थाना जानसठ की कवाल चौकी के प्रभारी बनाए गए हैं। 

जानसठ थाना क्षेत्र की कवाल चौकी के मौजूदा प्रभारी उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह को जानसठ कोतवाली में कस्बा चौकी इंचार्ज बनाया गया है। जानसठ कोतवाली के कस्बा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अवधेश शर्मा थाना शाहपुर भेजे गए हैं। पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक मीरपाल तेवतिया को साइबर सेल और पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह को रिट सेल में भेजा गया है। पुलिस लाइन में उपनिरीक्षक जितेंद्र तेवतिया छपार थाने पर भेजे गए हैं। पुलिस लाइन में तैनात जोगेंद्र पाल सिंह उप निरीक्षक को जानसठ थाने पर भेजा गया है। पुलिस लाइन में उप निरीक्षक अजय पाल मंसूरपुर थाने भेजे गए हैं। डायल 112 पर तैनात उपनिरीक्षक अमीर सिंह को शाहपुर थाना भेजा गया है। थाना सिविल लाइन में तैनात उपनिरीक्षक संजय कुमार तिवावी थाना क्षेत्र के बघरा चौकी प्रभारी बनाए गए हैं। पुलिस लाइन में तैनात महिला उपनिरीक्षक ममतेश रानी थाना सिविल लाइन भेजी गई है। पुलिस लाइन में तैनात सत्यपाल उप निरीक्षक को एसओजी में भेजा गया है। एसएसपी ने संबंधित प्रभारी अधिकारी उपनिरीक्षक गण को तत्काल नियुक्तियों पर रवाना कर अनुपालन आख्या लौटती डाक पर प्रेषित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

देश में पेट्रोल के दाम लगातार 28वें दिन स्थिर रहे

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में नरमी के वावजूद शनिवार को देश में पेट्रोल के दाम लगातार 28 वें दिन स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार 29 वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रही है।इंटरनेशनल एजर्नी पर नजर रखने वाला संगठन एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्टेशन ने कहा है कि कोविड—19 का फिर से विस्तार घातक हो रहा है। कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट की वजह से पुरी दुनिया में तेल की मांग नहीं बढ़ रही है। इसके बाद शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड फिर से से टूट गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

14 को 'स्मृति दिवस' के तौर पर मनाने का निर्णय

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। का यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी।

15 अगस्त से पहले सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी

श्रीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दरअसल नेशनल हाइवे पर हमले की साजिश रच रहे एक पाकिस्तानी आतंकवादी के कुलगाम जिले में एक मुठभेड़ में आतंकी उस्मान को ढेर कर दिया है। वहीं किश्तवाड़ जिले से हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार भी किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक कुछ दिन पहले आतंकवाद की राह पर निकले मुजम्मिल शाह को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में पतिमुहल्ला पालमार के कुलना वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक ग्रेनेड, एक मैगजीन और एके-47 राइफल की 30 गोलियां बरामद की है। अधिकारियों के मुताबिक, डेक्चन थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

प्रांतों में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या-31 हुईं

अंकारा। तुर्की के कस्तमोनू और सिनोप प्रांतों में बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी (एएफएडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।
इससे पहले दिन में एएफएडी ने काला सागर तटीय प्रांतों में 27 लोगों के मारे जाने की रिपोर्ट दी थी।
एएफएडी ने आज यहां जारी एक बयान में कहा, "कस्तमोनू में भूस्खलन और बाढ़ से 29 लोगों की मौत हुई है। सिनोप में दो लोगों की मौत तथा बार्टिन में एक व्यक्ति लापता है।"
शुक्रवार को राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने बार्टिन, कस्तमोनू और सिनोप प्रांतों को आपदा क्षेत्र घोषित किया। उन्होंने कहा इन क्षेत्रों से 95 प्रतिशत स्थानीय लोगों को पहले ही निकाला जा चुका है। खोज और बचाव अभियान जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

मुंबई: बेलबॉटम का गाना ‘सखियां 2.0’ रिलीज हुआ

कविता गर्ग                      
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म बेलबॉटम का गाना ‘सखियां 2.0’ रिलीज हो गया है। रंजीत एम तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म बेलबॉटम जासूसी थ्रिलर है। बेल बॉटम में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं। फिल्म का दूसरा गाना सखियां 2.0 रिलीज हो गया है।अक्षय कुमार सोशल मीडिया अकाउंट से गाना रिलीज होने की जानकारी देते हुए लिखा है, सखियां 2.0 की वाइब्स आपको फील करवाने का इंतजार नहीं कर सकता हूं। ये सॉन्ग आउट हो चुका है। ” इस गाने में अक्षय के साथ वाणी कपूर का रोमांटिक डांस देखने मिल रहा है। यह गाना सखियां का रीमेक सॉन्ग है जिसे मनिंदर बटर और जारा खान ने आवाज दी है। गाने का कम्पोजिशन भी मनिंदर बटर का ही है।
बताया जा रहा है कि फिल्म बेल बॉटम वर्ष 1984 में हुए प्लेन हाईजैक की एक असल घटना पर आधारित है। लगातार पांचवे हाईजैक के बाद भारत सरकार ने रॉ के इस ऑपरेशन के लिए एक खूफिया जासूस को हायर किया था जिसका कोड नाम बेल बॉटम था। इन हाइजैक में लगभग 210 यात्रियों को बंदी बनाया गया था।
फिल्म में वाणी कपूर ने अक्षय की पत्नी का रोल निभाया है जबकि हुमा कुरैशी, दुबई के एक सपोर्ट ग्रुप का हिस्सा बनी हैं जो इस ऑपरेशन में भारत का साथ देती हैं। फिल्म को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी ने प्रोड्यूस किया है।

स्कूलों को खोलने के लिए एससी का रुख किया

अकांशु उपाध्याय                           
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित स्कूल के कक्षा 12 के छात्र ने स्कूलों को फिर से खोलने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। राज्‍य में कोरोना के खतरे को देखते हुए स्‍कूल लंबे समय से बंद हैं। जिसके चलते स्‍टूडेंट्स ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मजबूर हैं। दिल्‍ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने अभी तक स्‍कूल दोबारा खोलने पर फैसला नहीं लिया है जिसके चलते एक कक्षा 12वीं के छात्र ने सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय लिया है।
12वीं के छात्र का कहना है कि जरूरी शिक्षा से वंचित छात्र-छात्राएं ऑनलाइन क्‍लासेज़ की समस्याओं के कारण शारीरिक और मानसिक पीड़ा से गुजरने को मजबूर हैं। इसलिए स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए. बता दें कि बड़ी संख्या में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अभी तक स्कूल फिर से खोलने के संबंध में निर्णय नहीं लिया है।
पैरेंट्स और टीचर्स का भी मानना है कि ऑनलाइन पढ़ाई एकदम सही विकल्‍प नहीं है। इंटरनेट कनेक्टिविटी और गैजेट्स की कमी के चलते बच्‍चों की पढ़ाई खराब हो रही है। इसके अलावा आपसी कम्‍यूनिकेशन और बातचीत की कमी, कोई खेल या एक्‍स्‍ट्रा करिकुलर एक्टिविटी न होगा और सामाजिक दूरी, छात्रों के मानसिक और भावनात्मक विकास को प्रभावित कर रहे है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-364 (साल-02)
2. रविवार, अगस्त 15, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 13 अगस्त 2021

कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा

नई दिल्ली/ बीजिंग। भारत और ‘क्वाड’ के तीन अन्य सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लक्ष्य को हासिल करने के साथ बुनियादी ढांचे, समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद रोधी उपाय और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि अधिकारियों ने आपसी हित के कई विषयों पर चल रहे सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। इनमें क्षेत्र में रणनीतिक चुनौतियां, लोकतंत्र और मानवाधिकारों को बढ़ावा देना, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों को मजबूत करना और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के कमजोर देशों का समर्थन करना शामिल है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि 12 मार्च को डिजिटल तरीके से आयोजित शिखर सम्मेलन में मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों के बीच महत्वपूर्ण चर्चा को आगे बढ़ाने की दिशा में बैठक आयोजित की गयी। एक अलग बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा कि चर्चा ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में कोविड-19 के व्यापक प्रभाव और महामारी को रोकने तथा स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सहयोगात्मक प्रयासों के महत्व पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान किया।

जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक में पूर्वी और दक्षिण चीन सागर की स्थिति पर विचार-विमर्श के अलावा टीकों, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों में सहयोग के लिए प्रगति की भी समीक्षा की गई। क्वाड’ समूह में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं।

देश में पेट्रोल के दाम लगातार 27वें दिन स्थिर रहे

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में नरमी के वावजूद शुक्रवार को देश में पेट्रोल के दाम लगातार 27 वें दिन स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार 28 वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया। तेेेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रही है।

इंटरनेशनल एजर्नी पर नजर रखने वाला संगठन एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्टेशन ने कहा है कि कोविड-19 का फिर से विस्तार घातक हो रहा है। कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट की वजह से पुरी दुनिया में तेल की मांग नहीं बढ़ रही है। इसके बाद गुरुवार को ब्रेंट क्रूड फिर से से टूट गया। कल कारोबार बंद होते समय डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.16 डॉलर घट कर 69.09 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 0.13 डॉलर टूट कर 71.31 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

पीएम ने जवाब ना देकर सीएम का अपमान किया

अविनाश श्रीवास्तव            

पटना। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज कहा कि जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 दिन पूर्व ही प्रधानमंत्री से मिलने के लिए पत्र भेजकर समय मांगा था। लेकिन अभी तक जवाब न देकर उन्हें अपमानित किया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जातीय जनगणना कराए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उन्होंने पिछले दिनों मुलाकात की थी।

इसके बाद नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा लेकिन अभी तक न तो प्रधानमंत्री की ओर से पत्र का जवाब दिया गया है और न ही मुख्यमंत्री को मुलाकात के लिए समय ही दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री अपमानित कर रहे हैं।

वाटिका में 'अखंड भारत संकल्प दिवस' मनाया गया

कौशाम्बी। आज विश्व हिंदु परिषद व बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में मनौरी बाजार के श्री बालाजी वाटिका में अखण्ड भारत संकल्प दिवस बहुत जोर-शोर से मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन विश्व हिन्दू परिषद चायल प्रखण्ड के अध्यक्ष प्रदीप कुमार केशरवानी ने किया कार्यक्रम अध्यक्षता सुरेश अग्रवाल ( प्रान्त उपाध्यक्ष विश्व हिंदु परिषद काशी प्रान्त) और मुख्य अतिथि कौशाम्बी के जिला संगठन मंत्री विनय कुमार ने अखण्ड भारत संकल्प दिवस के बारे में लोगो का मार्ग दर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमेश कुमार केशरवानी (दीपू राजा भैया),राधे श्याम केशरवानी (प्रान्तीय मंत्री व्यापार मण्डल), पुरुषोत्तम दास केशरवानी ,नरोत्तम दास केशरवानी (प्रान्तीय मंत्री व्यापार मण्डल) , सुधीर कुमार केशरवानी (नगर अध्यक्ष व्यापार मण्डल),लालता प्रसाद गुप्ता,मनीष कुमार एडवोकेट, गौतम गुप्ता,अनिल कुमार केशरवानी, भारत लाल केशरवानी, योगेश कुमार केशरवानी, धीरेन्द्र कुमार केशरवानी ,रजत केशरवानी, सुरेंद्र कुमार रिंकू , हरषु केशरवानी,नीरज कुमार केशरवानी(कोषाध्यक्ष व्यापार मंडल) आदि सैकड़ो लोग रहे।

शहीद योगेन्द्र की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

दुष्यंत टीकम          
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय से खरोरा नगर पंचायत में शहीद योगेन्द्र शर्मा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने धरसींवा के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टेकारी का नामकरण शहीद योगेन्द्र शर्मा के नाम पर किए जाने की घोषणा की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि शहीद योगेन्द्र शर्मा के प्रेरणादायी व्यक्तित्व और सेवा-भावना को कभी भूला नहीं जा सकता। उनकी शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके कार्याें को सदैव आगे बढ़ाने के लिए कार्य करते रहेंगे। 
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहीद योगेन्द्र शर्मा की स्मृति में ‘‘नमन अंचल के शहीदों को‘‘ पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने जयंती कार्यक्रम की शुरूआत शहीद योगेन्द्र शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर की। खरोरा नगर पंचायत में जयंती कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और रक्त दान शिविर के लिए मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास पर शहीद योगेन्द्र शर्मा की धर्मपत्नी एवं विधायक धरसींवा  अनिता योगेन्द्र शर्मा, सुपुत्र हर्षित शर्मा सहित  विपिन त्रिपाठी,भोला तिवारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल खरोरा नगर पंचायत में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन प्रमोद शर्मा,मण्डल दास गिलहरे,सुभाष मिश्र सहित नगर पंचायत खरोरा के पार्षद, एल्डरमेन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि शहीद योगेन्द्र शर्मा का जन्म 12 अगस्त 1962 को धरसींवा विकासखंड की ग्राम-पंचायत टेकारी में हुआ था। बचपन से ही वे जिंदा-दिल और बुलंद हौसले के धनी थे। वे एक ऊर्जावान और संभवानाओं से भरपूर लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने दुर्गा कॉलेज से छात्र-राजनीति की शुरुआत की। वे 1985-86 में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित हुए। वे छात्र-जीवन से ही सतत् रूप से जनसेवा से जुड़े रहे। उन्होंने जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के रूप में क्षेत्र की जनता की अमूल्य सेवा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने धरसींवा क्षेत्र में मजदूरों और उद्योगपतियों के बीच एक सेतु की तरह काम करते हुए दोनों का सदैव सहयोग किया। उन्होंने छात्रों को महाविद्यालय में प्रवेश दिलाने से लेकर पढ़ाई के दौरान आने वाली हर छोटी-बड़ी समस्याओं के निराकरण में हमेशा मददगार की भूमिका निभाई। उनके इसी समर्पण और सेवा से उनकी राजनीति की दिशा तय हुई। आगे चलकर वर्ष 1995 से 2000 तक वे निर्विरोध जनपद सदस्य के रूप सक्रिय रहे। सन् 2000 से 2005 तक उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के रूप में सेवा की। उन्होंने इस चुनाव में रिकार्ड मतों से जीत हासिल की थी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी हमले में हमने अपने अनेक वरिष्ठ नेताओं और जुझारू कार्यकर्ताओं को खो दिया। इन्हीं में योगेंद्र शर्मा भी थे। उनके विचारों और अधूरे कामों को उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा आगे बढ़ा रही हैं। विधायक के रूप में निर्वाचित होकर वे उसी सेवाभावना तथा समर्पण से कार्य करते हुए उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बना रही हैं। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने भी सम्बोधित किया। खरोरा स्वास्थ्य शिविर में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ कैबिनेट के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया व जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा प्रमुख रूप से सम्मिलित होकर के कार्यक्रम को संबोधित किया व शहीद योगेंद्र शर्मा की छाया पर पुष्प चिन्ह भेंट किया।

26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'फाइटर'

कविता गर्ग          

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की बहुचर्चित फिल्म ‘फाइटर’ अब 26 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माता कंपनी वायकॉम18 स्टूडियोज ने शुक्रवार को यह घोषणा की। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ‘फाइटर’ पहले सितंबर 2022 में रिलीज होने वाली थी। ‘फाइटर’ देश की पहली एरियल एक्शन फिल्म मानी जा रही है।जिसके जरिए भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, बलिदान और देशभक्ति की भावना को श्रद्धांजलि देने की कोशिश की गयी है।

वायकॉम 18 स्टूडियोज के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) अजीत अंधारे ने टि्वटर पर फिल्म के रिलीज होने की तारीख का ऐलान करते हुए लिखा कि गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाएं। इसमें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अहम भूमिका में नजर आएंगे।” बैंग बैंग और वार जैसी सफल फिल्मों में ऋतिक को निर्देशित कर चुके सिद्धार्थ आनंद अब तीसरी बार ‘फाइटर’ में दिग्गज अभिनेता के साथ काम करेंगे।

भोपाल में सात दिन चलने वाला केंद्र स्थापित किया

मनोज सिंह ठाकुर        

भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए शुक्रवार को भोपाल में 24 घंटे सात दिन चलने वाला एक और केंद्र स्थापित किया है। यहां सातों दिन किसी भी वक्त पात्र लाभार्थी टीका लगवा सकते हैं। जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल के काटजू अस्पताल और रशीदिया स्कूल में इस तरह के दो टीकाकरण केंद्र पहले से ही चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल जिले के अपने निर्वाचन क्षेत्र नरेला के सरदार पटेल स्कूल में इस नए केंद्र का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सारंग ने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि प्रदेश के हर नागरिक का टीकाकरण हो जाए। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मध्य प्रदेश में अब तक कुल 3,66,86,401 कोविड-19 रोधी टीके की खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं।


सेब की 5 किस्मों का निर्यात बहरीन को किया गया

श्रीराम मौर्य      
शिमला। हिमाचल प्रदेश से कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सेब की पांच किस्मों का निर्यात बहरीन को किया गया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि नए क्षेत्रों में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के अपने जोर को जारी रखते हुए हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) के सहयोग से सेब की पांच अनूठी किस्मों रॉयल डिलीशियस, डार्क बैरन गाला, स्कारलेट स्पर, रेड वेलॉक्स और गोल्डन डिलीशियस का निर्यात बहरीन को किया गया है।
ये सेब राज्य के किसानों से प्राप्त किये गये हैं। मंत्रालय के अनुसार 15 अगस्त, 2021 से शुरू होने वाले प्रमुख खुदरा कारोबारी-अल जजीरा समूह द्वारा आयोजित सेब प्रचार कार्यक्रम में इनका प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनी का आयोजन भारत की आजादी का अमृत महोत्सव-विषय के अंतर्गत किया जायेगा। भारतीय सेब की किस्मों के बारे में बहरीन में उपभोक्ताओं को परिचित कराने के लिए सेब संवर्धन कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...