शनिवार, 7 अगस्त 2021

1,000 छात्रों को 'यूपीएससी' की तैयारी का फैसला

कविता गर्ग              
मुबंई। महाराष्ट्र के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 2,000 छात्रों को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) परीक्षा की और 1,000 छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी करवाने का फैसला किया है। औरंगाबाद में संवाददाताओं से बातचीत में मंत्री ने कहा कि विमानन कंपनियों से प्रत्येक वर्ष 25 छात्रों को पायलट का प्रशिक्षण देने के बारे में भी बात चल रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने महाज्योति (महात्मा ज्योतिबा फुले अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान) के लिए 150 करोड़ रूपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें से 40 करोड़ रूपये का वितरण किया जा चुका है।
वडेट्टीवार ने कहा, ”महाज्योति के तहत हम ओबीसी श्रेणी के 2,000 छात्रों को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) परीक्षा की और 1,000 छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी करवाएंगे।” उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण की खातिर अदालत में जिन आंकड़ों की जरूरत पड़ सकती है उन्हें जुटाने के लिए अलग से एक आयोग बनाने पर विचार कर रही है।

अफगान में हालात का तेजी से बिगड़ना गंभीर विषय

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संघर्ष समाधान के लिए कतर के विशेष दूत मुतलाक बिन माजिद अल-कहतानी से मुलाकात करने के बाद शनिवार को कहा कि अफगानिस्तान में सुरक्षा हालात का तेजी से बिगड़ना ‘गंभीर विषय’ है। अल कहतानी कतर के विदेश मंत्री के ‘आतंकवाद निरोध और संघर्ष समाधान की मध्यस्थता’ के लिए विशेष दूत हैं और अफगानिस्तान में वर्तमान हालात पर चर्चा के लिए भारत दौरे पर आए हुए हैं।
जयशंकर ने ट्वीट किए जिनमें कहा गया कि शांतिपूर्ण एवं स्थिर अफगानिस्तान के लिए आवश्यक है कि समाज के सभी वर्गों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा हो और इन्हें बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा, ”कतर के विशेष दूत मुतलाक बिन माजिद अल-कहतानी की अगवानी करके प्रसन्नता हुई। अफगानिस्तान में हाल के हालातों पर भारत के नजरिए और हाल की चर्चाओं के दौरान क्षेत्र की ओर से जो चिंताएं सामने आईं उनसे उन्हें अवगत करवाया।
विदेश मंत्री ने एस जयशंकर ने कहा कि तेजी से बिगड़ते सुरक्षा हालात गंभीर मसला है। शांतिपूर्ण एवं स्थिर अफगानिस्तान के लिए आवश्यक है कि समाज के सभी वर्गों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा हो और इन्हें बढ़ावा दिया जाए। अल-कहतानी ने अफगान शांति प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई है और वह ऐसे समय भारत के दौरे पर आए हैं जब अफगानिस्तान में तालिबान की ओर से बढ़ाई गई हिंसक घटनाओं को लेकर वैश्विक स्तर पर चिंताएं उत्पन्न हो रही हैं।
अल-कहतानी और विदेश मंत्रालय (एमईए) में संयुक्त सचिव जे पी सिंह के बीच अफगानिस्तान में स्थिति पर शुक्रवार को वार्ता हुई थी। अफगानिस्तान की स्थिरता में एक अहम पक्षकार होने के नाते भारत क्षेत्र के अन्य देशों और युद्धग्रस्त देश में तेजी से बदलते हालात के मद्देनजर सभी अहम पक्षकारों के साथ वार्ता कर रहा है। अफगानिस्तान में हालात को लेकर रूस, चीन, अमेरिका और पाकिस्तान के बीच 11 अगस्त को दोहा में वार्ता होने वाली है।

अजैब सिंह भट्टी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे अमरिंदर

राणा ओबराय                
चंडीगढ। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को अमृतसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। जबकि पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष राणा केपी सिंह रूपनगर में और पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष अजैब सिंह भट्टी फरीदकोट में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। पंजाब सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म महिंद्रा एस.ए.एस. नगर (मोहाली), वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल बठिंडा, सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री साधु सिंह धर्मसोत फिरोजपुर में, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा गुरदासपुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एस.बी.एस. नगर में राष्ट्रीय ध्वज लहरायेगे
।इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी पठानकोट, जलपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री रजिया सुल्ताना मलेरकोटला, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ओम प्रकाश सोनी जालंधर और खेल एवं युवा मामलों के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी मुक्तसर साहिब में, सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा फहतेगढ़ साहिब में, राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ मानसा में, जल संसाधन मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया तरनतारन में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू पटियाला में, पीडब्ल्यूडी मंत्री विजय इंदर सिंगला संगरूर में, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा होशियारपुर में और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु लुधियाना में राष्ट्रीय ध्वज लहरायेगे।

महाड में 15 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए

कविता गर्ग          
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र सरकार ने हाल में आयी बाढ़ के
मद्देनजर स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए रायगढ़ जिले के महाड में 15 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए हैं। रायगढ़ की जिलाधिकारी निधि चौधरी ने बताया कि महाड तालुका के स्थानीय लोगों ने इन केंद्रों पर जांच करायी।
इस दौरान 50 लोगों के लेप्टोस्पायरोसिस, 169 के गैस्ट्रोएंटेराइटिस से पीड़ित होने का पता चला तथा 16 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। मरीजों का महाड के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो सप्ताह पहले जिले में हुई भारी बारिश और बाढ़ के बाद बीमारियों को रोकने के लिए अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए।

हार्दिक पटेल को गुजरात कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया

गांधीनगर। गुजरात कांग्रेस में खेमेबंदी का खुलासा कांग्रेस के बड़े नेता ही कर रहे हैं। गुजरात कांग्रेस में कई गुट बन चुके हैं और खासकर ऐसा तब हुआ जब से हार्दिक पटेल को गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। गुजरात कांग्रेस में एक गुट हार्दिक पटेल का भी विरोध कर रहा है और उसका कहना है कि ये कि हार्दिक के कारण गुजरात में कांग्रेस को बड़ा नुकसान होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत के स्टिंग ऑपरेशन में गुजरात कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस हाइकमान पर भी सवाल उठायें हैं और साथ ही कांग्रेस के एक बड़े नेता पर गंभीर आरोप भी लगाया है। आज हम आपको छिपे हुए कैमरे से गुजरात कांग्रेस का सच दिखाएंगे।इस रिपोर्ट के बाद हमारे साथ गुजरात से कांग्रेस और बीजेपी के नेता भी जुड़ेंगे, उनसे उनकी राय जानेंगे। लेकिन पहले आप ये रिपोर्ट देखिए। गुजरात कांग्रेस में विरोधियों को भी बड़ी जगह मिल जाती हैगुजरात कांग्रेस में कुछ नेताओं का मनोबल टूट रहा है। आपस में फूट है और एक दूसरे को हराने की साजिश चलती है। गुजरात में अब पहले जैसी कांग्रेस नहीं रही ।राजकुमार गुप्ता और विजय दवे से टाइम्स नाउ नवभारत के रिपोर्टर का अगला सवाल हार्दिक पटेल को लेकर था। अब सुनिये हार्दिक पर इन लोगों ने क्या कहा हार्दिक पटेल को लेकर राजकुमार गुप्ता और विजय दवे का मानना है कि उन्हें अब तक जो पता चला जबरदस्ती लाकर बिठा दिया गया। गुजरात कांग्रेस में पुराने लोग दरकिनार किये गये। गुजरात कांग्रेस में बहुत कुछ गलत हो रहा है। हालात ऐसे ही रहे तो उम्मीदवार भी नहीं मिलेंगे ।हार्दिक पटेल पर बात यहीं नहीं रुकी। बात बढ़ी तो दिल्ली तक पहुंची। राजकुमार गुप्ता और विजय दवे को लगता है कि हार्दिक पटेल के कांग्रेस में आने से फर्क नहीं पड़ेगाहार्दिक की वजह से कांग्रेस को सीट नहीं मिलेगीगुजरात कांग्रेस को दिल्ली के फैसले पर भरोसा नहीं2017 में पार्टी को हार्दिक का फायदा नहीं हुआ। 
बात आगे बड़ी तो गुजरात कांग्रेस के इन नेताओं ने कांग्रेस हाईकमान पर भी सवाल उठा दिया। इन नेताओं ने कांग्रेस के एक बड़े नेता का भी नाम लिया। गुजरात कांग्रेस के नेता राजकुमार गुप्ता और विजय दवे का दावा है अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल में कांग्रेस का सत्यानाश किया। दोनों नेताओं के मुताबिक अधीर रंजन चौधरी बीजेपी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अधीर रंजन बीजेपी के आदर्शों पर काम करते हैं। दोनों नेताओं ने सवाल उठाया कि अधीर रंजन ने बंगाल में नरेंद्र मोदी के खिलाफ क्यों नहीं बोला।
'कांग्रेस हाईकमान पर आरोप लगाने के बाद राजकुमार गप्ता और विजय दवे ने ये भी बताया कि कैसे कांग्रेस गुजरात में खत्म हो जाएगी।
गुजरात कांग्रेस के नेता राजकुमार गुप्ता और विजय दवे का मानना है कि कांग्रेस गुजरात में पूरी तरह खत्म हो जाएगीहार्दिक से ज्यादा पार्टी के फैसलों से कांग्रेस डैमेज कर रही है। साफ है, गुजरात कांग्रेस में इस वक्त जबरदस्त फूट है। हार्दिक पटेल को राज्य कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया है और अब उन्हें पूरी जिम्मेदारी दी जाने की चर्चा है और इस कारण पार्टी में गुटबंदी हो चुकी है।

महिला की पति से सुरक्षा की मांग, याचिका खारिज

बृजेश केसरवानी             
प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दूसरे व्यक्ति के साथ 'लिव इन' संबंध में रह रही एक शादीशुदा महिला की उसके पति से सुरक्षा की मांग वाली याचिका को खारिज कर दी। यह याचिका खारिज करते हुए न्यायमूर्ति के जे ठाकर और न्यायमूर्ति सुरेश चंद की पीठ ने कहा, 'हम ऐसे व्यक्तियों को सुरक्षा देने के खिलाफ नहीं हैं जो अन्य समुदाय, जाति के व्यक्ति के साथ रहना चाहते हैं।' पीठ ने कहा, 'यदि याचिकाकर्ता अनीता से कानूनी रूप से विवाह करने वाला देवेंद्र कुमार अपनी पत्नी के साथी (दूसरे याचिकाकर्ता) के घर में जबरदस्ती घुसा तो यह आपराधिक विवाद के दायरे में आता है जिसके लिए अनीता पुलिस के पास जा सकती है।

यूपी: फरीदनगर में किसान की हत्या से मचा हड़कंप

अश्वनी उपाध्याय                  
गाजियाबाद। थाना भोजपुर इलाके के फरीद नगर में एक किसान की हत्या से हड़कंप मच गया। किसान का शव उसके खेतों में पड़ा मिला। उसके हाथ पैर बांधे हुए थे और गले पर निशान हैं। पुलिस का मानना है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
दरअसल थाना भोजपुर इलाके के फरीद नगर का रहने वाला मेहराजुद्दीन का शव आज सुबह उसके खेतों में मिला। बताया जा रहा है कि मेहराजुद्दीन अपने खेतों में सब्जी का काम किया करता था। आज सुबह खेतों में ही उसका शव मिला। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
घटना की सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।जहां मेराजुद्दीन के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसके गले पर निशान थे। पुलिस के मुताबिक मेहराजुद्दीन की हत्या गला दबाकर की गई है। वहीं परिजनों का कहना है कि उनकी जमीन हथियाने के लिए मेराजुद्दीन की हत्या की गई है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...