गुरुवार, 5 अगस्त 2021

'कोविड-19' के प्रकोप का सामना कर रहा श्रीलंका

कोलंबो। श्रीलंका को अब तक के सबसे खराब कोविड -19 के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि द्वीप राष्ट्र ने सबसे अधिक एकल-दिवसीय मौतों को दर्ज किया है। यहां कोरोना के मामले अब अस्पतालों की क्षमता से ज्यादा आ रहे हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को घोषणा की कि 4,727 नए मामलों के साथ 82 लोगों की मौत हुई है।
नए आंकड़े के साथ, श्रीलंका का कुल आंकड़ा मरने वालों की संख्या क्रमश: 3,18,775 4,727 हो गया है।
डेल्टा वेरिएंट के प्रकोप रोगियों के अत्यधिक आने के साथ, रत्नापुरा सामान्य अस्पताल करापीटिया टीचिंग अस्पताल ने आपात स्थिति घोषित कर दी है।
डेल्टा वेरिएंट के प्रसार ऑक्सीजन की मांग में तेजी से वृद्धि के कारण, चिकित्सा विशेषज्ञों ने श्रीलंका सरकार से कोविड -19 प्रतिबंध हटाने के अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

206 पॉइंट रिकॉर्ड 54,576.64 पर खुला 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग                 
मुबंई। शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ खुला। निफ्टी 16,288.95 पर और सेंसेक्स 206 पॉइंट ऊपर रिकॉर्ड हाई 54,576.64 पर खुला। लेकिन बाजार की ये तेजी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। फिलहाल सेंसेक्स 38 अंकों की गिरावट के साथ 54,331 और निफ्टी 14 पॉइंट गिरकर 16,244 पर ट्रेड कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में 10 में तेजी है और 20 लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा भारती एयरटेल के शेयर में 2.59% की तेजी है। सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर में इंडसइंड बैंक और एसबीआई शामिल हैं।
बाजार को आईटी शेयर का सहारा मिल रहा है। एनएसई पर निफ्टी आईटी में 1% से ज्यादा की तेजी है। वहीं निफ्टी मेटल, पीएसयू बैंक निफ्टी रियल्टी में सेक्टर में दबाव दिख रहा है। तीनों सेक्टर में 1-1% से ज्यादा की गिरावट है।
BSE पर 2,396 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1,028 शेयरों में बढ़त और 1,279 शेयरों में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 239.37 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 546.41 अंकों की तेजी के साथ 54,370 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 128 अंकों की तेजी के साथ 16,259 पर बंद हुआ था।

यूके: पुष्कर केे सीएम बनने के बाद लगातार तबादलेें

पंकज कपूर          
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी केे सीएम बनने के बाद लगातार तबादलेें हो रहे है। सबसे पहले मुख्य सचिव बदले गये। इसके बाद कई पुराने विकेटों को उखाडक़र नये लोगों के हाथ मेंं कमान दी गई। फिर जिलाधिकारियों को तबादला हुआ। अब आईपीएस अधिकारियों की बारी हैै। माना जा रहा है कि कई जिलों के कप्तान बदले जायेंगे। ऐसे में कई अधिकारी मलाईदार पोस्टिंग के लिए संघ सेे जुड़े सदस्यों और पार्टी के बड़े नेताओं के चक्कर लगा रहे है।
हर अधिकारी को मनपसंद जिला चाहिए। पिछले एक महीने में 60 से अधिक प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं। सरकार ने शासन व जिलों में अपने हिसाब से प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती कर दी है तो अब नंबर आइपीएस अधिकारियों का है। सूत्रों की मानें तो इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय ने आइपीएस अधिकारियों की सूची तलब की है। ऐसे में जल्द ही इन तबादलों को अंतिम रूप देकर सूची जारी कर दिए जाने की संभावना है।

लेबनान की ओर से इजरायल पर रॉकेट हमले किए

लेबनान। लेबनान की ओर से बुधवार को इजरायल पर रॉकेट हमले किए गए। जिसके जवाब में सेना ने गोलीबारी की। हालांकि अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक, देश के उत्तरी हिस्से में संभावित रॉकेट हमले की चेतावनी के साथ खतरे का सायरन बजाया गया। टेलीविजन पर आ रही खबरों में बताया जा रहा है कि एक रॉकेट खुले इलाके में आकर गिरा और एक अन्य को इजरायल की रक्षा प्रणाली यानी 'आयरन डोम' ने नष्ट कर दिया। चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल के उत्तरी इलाके में बुधवार दोपहर तीन रॉकेट दागे गए। ये रॉकेट पड़ोसी लेबनान की सीमा से दागे गए थे।

प्रस्तावित सभी कार्यक्रम व मुलाकातें आदि रद्द किए

मनोज सिंह ठाकुर                        
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के ग्वालियर चंबल अंचल में बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर सरकार का पूरा ध्यान राहत एवं बचाव कार्य पर केंद्रित करने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रस्तावित सभी कार्यक्रम, मुलाकातें आदि रद्द कर दिए हैं। श्री चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई गई है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री सिंह गुरुवार को दिन में शहरी ग्रामीण पथ विक्रेता योजना की बैठक में शामिल होने वाले थे। इसके अलावा उन्हें पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा बनाए गए आवासों के लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल होना था। उनकी वर्ष 2020 बैच के आईएएस अधिकारियों के साथ बैठक भी प्रस्तावित थी।

भारत के हर युवा के फोन में पेगासस का आइडिया

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। पेगासस मामले, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के हर युवा के फोन के अंदर पेगासस का आइडिया डाला है। राहुल ने कहा कि पेगासस सत्य को दबाने और इस देश की आवाज को कुचलने का एक हथियार है।
बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर बरसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने एक पार्टनरशिप बनाई है। ये पार्टनरशिप देश के गरीबों के साथ नहीं बल्कि सबसे बड़े उद्योगपतियों के साथ है। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की साझेदारी युवा, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारियों के साथ नहीं है, उनकी पार्टनरशिप 2-3 बिजनेसमैन के साथ है।

लंबे रूटों पर चलती दिखाई देगी 'भारत एक्सप्रेस'

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। नई दिल्ली से वाराणसी और कटरा तक चल रही देश की सबसे आधुनिक और सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही अन्य और लंबे रूटों पर चलती दिखाई देगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर रेलवे के अधीन चलने वाली गाड़ी के लिए जोन को ही विकल्प तलाशने के लिए कहा गया है। खास बात है कि इस बार ट्रेन को डे-नाईट यात्रा के लिए चलाने की तैयारी हो रही है। 
दरअसल, वंदे भारत एक्सप्रेस एक स्वदेशी गाड़ी है जो 180 किमी स्पीड से चल सकती है। साल 2018 में बनी इस ट्रेन की पहली सर्विस को साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए रवाना किया था।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...