मंगलवार, 3 अगस्त 2021

विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेकर आरोप लगाया

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में कागज फाड़ने और उसके टुकड़े कर हवा में लहराने तथा विधेयकों के पारित किए जाने के तौर तरीकों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के लिए मंगलवार को विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि अपने आचरण से वह विधायिका और संविधान का अपमान कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्षी सदस्यों का आचरण ओर उनका व्यवहार जनता का भी अपमान है। अखिल भारतीय चिकित्सा शिक्षा कोटा योजना में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से पिछड़े (ईडब्ल्यूएस) छात्रों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने के लिए बैठक में प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया गया।

हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटीं अनियंत्रित बस

हरिओम उपाध्याय                         
बदायूं। बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र में दिल्ली से बदायूं आ रही रोडवेज बस मंगलवार सुबह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुछ बस यात्रियों को मामूली चोट आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस चालक के शव को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब पांच बजे बदायूँ के सहसवान में बदायूँ राजमार्ग पर स्थित डीपी महाविद्यालय के पास हुआ। रोडवेज बस दिल्ली से बदायूँ जा रही थी जैसे ही बस बदायूँ मेरठ राजमार्ग पर स्थित डीपी महाविद्यालय के पास पहुँची रोडवेज बस डिवाइडर में घुस कर पलट गई।
हादसे में बस चालक पंकज पाठक (40) की मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने बस चालक के शव को अपने कब्जे में ले लिया, और घटना की सूचना बस चालक के परिजन को दी। बस में बैठी दो दर्जन से अधिक सवारियों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य को भेज दिया गया हैं।

वायरल: सामंथा बडे मुहं वाली के नाम से मशहूर हुईं

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। टिकटॉक पर लोग अपना मनोंरजन करने के लिये वीडियो अपलोड करते रहते हैं। जिससे कई आम आदमी अपनी काबिलियत के दम पर टिकटॉक स्टार भी बन गये हैं। ऐसे ही अमेरिका की एक स्टार सामंथा ने कई अनोखे वीडियो टिकटॉक पर अपलोड किये। वीडिया वायरल होने पर सामंथा बडे मुहं वाली के नाम से मशहूर हो गई। 
अब सामंथा को सबसे बड़े मुंह गैप वाली महिला के खिताब के चयनित किया गया है।
सामंथा ने अपना मनोरंजन करने के लिये टिकटॉक पर अपने वीडियो बनाने प्रारंभ किये थे। उनकी वीडियों को लाखों लोग देखने और पंसद करने लगे। वीडियो वायरल होने से सामंथा सबसे बड़ा मुंह खोलने वाली महिला के रूप में मशहूर हो गई। सामंथा के टिकटॉक पर 17 लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे कई वीडियो अपलोड किये हैं, जिसमें वह अपने बड़ें मुंह का आकार दिखाती हुई नजर आ रही हैं। वह अपने मुंह को अविश्वसनीय रूप से 2.56 इंच तक मुंह आपॅन कर सकती है। अब सामंथा को सबसे बड़े मुंह गैप वाली महिला के खिताब के चयनित किया गया है।

मंडलों में हुई नियुक्तियों को लेकर विवाद शुरू हुआ

दुष्यंत टीकम                           
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हाल ही में आयोग, निगम और मंडलों में हुई नियुक्तियों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इन नियुक्तियों को नियम विरुद्ध बताते हुए हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। जनहित याचिका में कहा गया है कि इनके अध्यक्ष पदों पर मनमर्जी से सिर्फ राजनीतिक व्यक्तियों को बैठाया गया है। याचिका पर आने वाले दिनों में जल्द सुनवाई हो सकती है।
अभिषेक चौबे ने एडवोकेट योगेश्वर शर्मा के माध्यम से हाईकोर्ट में जनहित दायर की है। इसमें बताया गया है कि छत्तीसगढ़ शासन ने विभिन्न संवैधानिक आयोग जैसे बाल अधिकार संरक्षण आयोग, अनुसूचित जनजाति आयोग आदि में अध्यक्ष पद पर पिछले दिनों नियुक्ति की गई थी। नियुक्त लोगों के चयन में कोई पारदर्शिता नहीं बरती गई और न ही विज्ञापन के जरिए भर्ती हुई है।
याचिकाकर्ता ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि बाल अधिकारों के संरक्षण में कार्य किए हुए व्यक्ति और अनुसूचित जनजाति के मामलों की जानकारी रखने वाले व्यक्ति का चयन इन पदों पर करना था। चेयरमैन की नियुक्ति चयन समिति द्वारा होनी थी। उसके विपरीत छत्तीसगढ़ शासन ने ही सारी नियुक्तियों की जानकारी मात्र प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे पदों पर नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया को वेबसाइट पर सार्वजनिक करने को कहा था।

खेल: हॉकी के मुकाबले में भारत को 5-2 से हराया

दुष्यंत टीकम                          
रायपुर। भारतीय हॉकी टीम की जीत के लिए देशभर में हवन-पूजन हो रहा था। लेकिन निराशा हाथ लगी है। दरअसल एलेक्सजेंडर हेंडरिक्स 19वें, 49वें, 53वें की शानदार हैट्रिक के दम पर मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन बेल्जियम ने मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक में खेले गए पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को 5-2 से हरा दिया। 
ओई हॉकी स्टेडियम नॉर्थ पिच पर खेले गए इस मैच में एक समय भारत 2-1 से आगे था, लेकिन इसके बाद वह बुरी तरह पिछड़ता चला गया और अंतत: 1980 के बाद पहला फाइनल खेलने से चूक गया।

एमपी में भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की

मनोज सिंह ठाकुर                                 
भोपाल। मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश से हाल बेहाल है। शिवपुरी और श्योपुर जिलों में सोमवार को दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं शिवपुरी जिले के तीन गांवों के कई लोग बाढ़ के पानी में फंस गए हैं। जिन्हें बचाने के लिए बीते शाम को सेना के हेलिकॉप्टर लगाए गए। हालात यह हैं कि शिवपुरी शहर के कई कॉलोनियों में पानी भरा हुआ है। 
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के 25 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। जिसके चलते रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग की माने तो बिहार, उत्तरप्रदेश और उतराखण्ड समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की: राहुल

अकांशु उपाध्याय                           
नई दिल्ली। पेगासस जासूसी मामले पर चर्चा की मांग कर रहे विपक्षी दलों के हंगामे के कारण संसद में बने गतिरोध के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ मिलकर सरकार को घेरने और दबाव बनाने की रणनीति पर मंगलवार को चर्चा की।
राहुल गांधी के न्योते पर कई प्रमुख विपक्षी दलों के नेता नाश्ते पर कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में मिले। बैठक में राहुल गांधी के अलावा राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बनर्जी, शिवसेना के नेता संजय राउत, राजद के मनोज झा और कई अन्य दलों के नेता शामिल हुए।
कांग्रेस नेता ने विपक्षी नेताओं के साथ नाश्ते पर ऐसे समय बैठक की है जब पेगासस और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर पिछले कई दिनों से संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है। 19 जुलाई से मॉनसून सत्र आरंभ हुआ था। लेकिन, अब तक दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही है।
विपक्षी दलों का कहना है कि पेगासस जासूसी मुद्दे पर पहले चर्चा कराने के लिए सरकार के तैयार होने के बाद ही संसद में गतिरोध खत्म होगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष की मांग को खारिज करते हुए शुक्रवार को लोकसभा में कहा था कि यह कोई मुद्दा ही नहीं है।

बच्चों को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद

हरिओम उपाध्याय                          
लखनऊ। यूपी में अब सभी अनाथ बच्चों को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया। 
यूपी की योगी सरकार ने अब प्रदेश के सभी अनाथ बच्चों को 2500 रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। यानी सरकार कोविड-19 के चलते अनाथ हुए बच्चों के बाद ऐसे बच्चों को भी हर महीने 2500 रुपये देगी जो किसी भी कारण से माता-पिता या अभिभावक खो चुके हैं। योगी मंत्रिमंडल ने सोमवार को सरकार के इस प्रस्ताव को अनुमोदित किया। 
राज्य सरकार ऐसे बच्चों को 'उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य)' के अंतर्गत 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
इस योजना के अन्तर्गत पात्रता की श्रेणी में आने वाले परिवार के अधिकतम दो बच्चों को प्रतिमाह प्रति बालक/बालिका 2500 रुपये की सहायता धनराशि प्रदान की जायेगी। यह योजना 100 फीसदी राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित है। 
सोमवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार मंत्रिपरिषद ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अन्तर्गत आर्थिक सहयोग प्रदान करने के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। इसके तहत 18 वर्ष से कम आयु के जिन बच्चों ने कोविड-19 से भिन्न अन्य कारणों से अपने माता-पिता दोनों या दोनों में से किसी एक अथवा अभिभावक को खो दिया है, उन्हें आर्थिक सहायता दी जाएगी।
इसके अलावा जिन बच्चों की माता तलाकशुदा या परित्यक्ता है या फिर जिन बच्चों के माता-पिता या परिवार का मुख्यकर्ता जेल में है, या जो बच्चे बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति/बाल वेश्यावृत्ति से मुक्त कराकर परिवार/पारिवारिक वातावरण में समायोजित कराये गये हों उन्हें तथा भिक्षावृत्ति/वेश्यावृत्ति में सम्मिलित परिवारों के बच्चों को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी।
सरकार के अनुसार 18 से 23 वर्ष तक जिन नवयुवकों ने अपने माता-पिता या अभिभावक को कोविड या अन्य कारणों से खो दिया है और 12वीं कक्षा तक की शिक्षा पूरी करने के बाद स्नातक की डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त करने के लिए शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। कक्षा 12 तक शिक्षा पूर्ण करने के उपरान्त नीट, जेईई, क्लैट जैसे राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण करने पर भी सहायता दी जाएगी। इस योजना का लाभ एक परिवार के अधिकतम दो बच्चों को मिल सकेगा।

चीन ने पूरे शहर का टेस्ट कराने का फैसला किया

बीजिंग। दुनिया में कोरोना के सबसे पहले मामलों को रिपोर्ट करने वाले चीन के शहर वुहान में यह वायरस एक साल बाद फिर लौट आया है। इसके बाद चीन ने पूरे शहर का ही कोविड टेस्ट कराने का फैसला किया है। वुहान शहर की आबादी 1.1 करोड़ की है।
चीन सभी नागरिकों का न्यूक्लिक एसिड टेस्ट कराया जाएगा, ताकि कोरोना वायरस के फैलने की किसी भी आशंका को खत्म किया जा सके। वुहान के अधिकारियों का कहना है कि प्रवासी मजदूरों के बीच कोरोना वायरस के सात नए मामले सामने आए हैं। लेकिन इसने स्वास्थ्य एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं, क्योंकि चीन ने आधी से ज्यादा आबादी का वैक्सीनेशन पूरा कर लेने का दावा किया है। चीन ने कोरोना के सबसे पहले केंद्र वुहान में वायरस पर काबू पाने के लिए बेहद सख्त लॉकडाउन लागू किया था, जिसके अच्छे नतीजे भी देखने को मिले थे। वुहान प्रशासन ने पूरे शहर को घरों में ही कैद कर दिया था। सभी घरेलू यातायात साधनों को बंद कर दिया गया था।
इसके बाद कई महीनों तक कोरोना वायरस की जांच और संक्रमण की रोकथाम का अभियान चलता रहा था। चीन में मंगलवार को कोरोना वायरस के 61 नए मामले मिले हैं। बेहद तेजी से फैलने वाला डेल्टा वैरिएंट भी कई शहरों तक पहुंच गया है। चीन के नानजिंग प्रांत में संक्रमण के लगातार मामले मिल रहे हैं, जो पूरे देश में फैलने की आशंका से हड़कंप मच गया है।
बीजिंग (Beijing) समेत कई अन्य बड़े शहरों में भी लाखों नागरिकों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। जहां कोरोना संक्रमण के मामले समूह में मिल रहे हैं, वहां इमारतों या परिसरों को सील भी किया जा रहा है। अनिवार्य क्वारंटाइन की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। नानजिंग के निकट पूर्वी शहर यांगझोऊ (Yangzhou) में भी बड़े पैमाने पर कोरोना जांच के अभियान के बाद 40 नए केस मिले हैं। इसके बाद लोगों को घरों में ही रहने को कहा गया है।
यांगझोऊ में 1.3 करोड़ की शहरी आबादी है। यहां हर घर से सिर्फ एक ही व्यक्ति को एक दिन में घर से बाहर निकलने और सामान खरीदने की आजादी दी गई है। चीन के हुनान प्रांत के शहर झांगजिएजि और झुझोऊ शहर में भी स्थानीय प्रशासन ने ऐसे आदेश जारी किए हैं। इन दोनों शहरों में आबादी 20 लाख से ऊपर है।

शुरुआती कारोबार में 245 अंक चढ़ा 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग                    
मुंबई। एचडीएफसी, टीसीएस और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में बढ़त और सकारात्मक व्यापक आर्थिक संकेतकों के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में करीब 245 अंक चढ़ा गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 244.77 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 53,195.40 पर कारोबार कर रहा था। जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 56.85 अंक या 0.36 प्रतिशत बढ़कर 15,942 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की बढ़त एशियन पेंट्स में हुई।
इसके अलावा टाइटन, पावरग्रिड, एचडीएफसी, एमएंडएम और टेक महिंद्रा भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एचसीएल टेक, बजाज ऑटो, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक और एनटीपीसी में गिरावट हुई। पिछले सत्र में सेंसेक्स 363.79 अंक या 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,950.63 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 122.10 अंक या 0.77 प्रतिशत बढ़कर 15,885.15 पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत बढ़कर 72.94 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

राष्ट्रपति के कुलमैन में रैली को संबोधित करेंगे ट्रंप

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आगामी 21 अगस्त को अलबामा प्रांत में रैली को संबोधित करेंगे। डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति अलबामा प्रांत के कुलमैन में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। रैली की मेजबानी अलबामा रिपब्लिकन पार्टी करेगी।
डोनाल्ड ट्रम्प अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में राष्ट्रपति जो बिडेन पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए चुनाव सुधार का आह्वान करते रहे हैं। उन्होंने कल सोमवार को एक बयान में कहा था कि वह 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हुए धोखाधड़ी का नए सबूतों के साथ शीघ्र ही खुलासा करेंगे। उन्होंने जोर दिया है कि इस बात के सबूत हैं कि चुनाव में ऐसी धोखाधड़ी और अनियमितताओं का पता चला है , जो देश में कभी नहीं हुए। इनमें न्यादातर मामले पहले से ही सार्वजनिक हैं और निकट भविष्य में बहुत कुछ सामने आयेगा।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-353 (साल-02)
2. बुधवार, जुलाई 4, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -20 डी.सै., अधिकतम-38+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 2 अगस्त 2021

लामबंदी अभियान का समर्थन, आग्रह किया: गनी

काबुल। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश में बढ़ती हुई हिंसा के लिए अमेरिकी सैनिकों की तेजी से हो रही वापसी को जिम्मेदार ठहराते हुए सोमवार को कहा कि उनकी सरकार अब तालिबान के बढ़ते हुए प्रभाव से प्रांतीय राजधानियों के अलावा प्रमुख शहरी क्षेत्रों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करेगी। गनी ने पिछले कुछ महीनों से तालिबान और अफगान सरकारी बलों के बीच जारी संघर्ष के मद्देनजर सांसदों से तालिबान के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट होने तथा लामबंदी अभियान का समर्थन करने का आग्रह किया है। अमेरिकी और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सैनिकों की वापसी के मद्देनजर गनी का यह बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

गनी ने संसद को संबोधित करते हुए कहा, “ तालिबान के साथ शांति प्रक्रिया वार्ता से कोई लाभ नहीं हुआ बल्कि इससे अफगानिस्तान के लोगों में संदेह और संशय की स्थिति पैदा हो गयी है।” अफगान राष्ट्रपति ने कहा, “ तालिबान शांति में विश्वास नहीं करता है। अगले छह महीनों में अभूतपूर्व बदलाव होंगे और तालिबान को पीछे धकेल दिया जाएगा।“ उन्होंने कहा कि अफगान सुरक्षाबलों को एक जिम्मेदारी सौंपी गयी है और उनमें आतंकवादियों को हराने की क्षमता है।


धनखड़ हत्याकांड में 170 पेज की चार्जशीट दाखिल

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने तीन महीने की छानबीन के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी है। दिल्ली पुलिस की तरफ से 170 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। जिसमें ओलंपियन सुशील कुमार को मुख्य आरोपी बनाया है। इस मामले में सुशील कुमार सहित कुल 20 आरोपी शामिल हैं। जिसमें से अब तक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच स्पेशल सेल ने कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। ये 15 गिरफ्तारी दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा से हुईं।

इस मामले में 5 आरोपी अभी भी फरार हैं। जिसमें 3 इनामी बदमाश हैं। सागर हत्याकांड मामले में इनामी बदमाश प्रवीण उर्फ चोटी आसौदा गांव, जोगेंद्र काला आसौदा गांव और राहुल मोस्ट वॉन्टेड हैं। आपको बता दें कि 4-5 मई की रात को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की बेरहमी से हुई हत्या को लेकर दिल्ली पुलिस ने सोमवार यानी की आज 170 पेज की चार्जशीट दाखिल की दी है। इस केस में सुशील कुमार को मुख्य आरोपी माना गया है।

अब इस पूरे मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और चार्जशीट में कई और लोगों का नाम भी शामिल किया गया है। जिनकी दिल्ली पुलिस लगातार तलाश कर रही है। हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जिस काला जठेड़ी को गिरफ्तार किया था, उससे क्राइम ब्रांच जल्द ही पूछताछ करेगी।

जयंती मनाएं जाने के विषय पर विचार-विमर्श हुआ

कौशाम्बी। समाजवादी युवजन सभा की एक बैठक काजीपुर कार्यालय में युवजन सभा जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस बैठक में युवजन सभा के समस्त पदाधिकारी की मौजूदगी में जयंती मनाए जाने के विषय पर विचार-विमर्श हुआ है।आगामी 5 अगस्त को सपा के वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती समारोह धूमधाम से मनाये जाने का निर्णय सपा नेताओं ने लिया है। ज्ञानेश्वर मिश्रा की जयंती के अवसर पर सपा नेताओं द्वारा जिले में साइकिल यात्रा निकालकर पार्टी के योजनाओं का जहां प्रचार प्रसार किया जाएगा।
वहीं ज्ञानेश्वर मिश्रा के योगदान के बारे में लोगों को अवगत कराया जाएगा। बैठक में विकास यादव जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद साकिब शेख जिला महासचिव, खालिद फराज विधानसभा अध्यक्ष, अमन यादव जिला सचिव, अमरीश कुमार जिला सचिव, शैलेंद्र यादव कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष, वीरेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष, जगजीत सिंह जिला सचिव, समर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, मनीष यादव जिला सचिव, बृजेश कुमार नगर अध्यक्ष, पंडित अमित कुमार मिश्र जिला सचिव, सौरभ भारती जिला सचिव, औसाफ अहमद विधान सभा सचिव सहित तमाम समाजवादी पार्टी के नेता मौजूद रहे उक्त जानकारी कपूर यादव जिला मीडिया प्रभारी समाजवादी युवजन सभा कौशाम्बी ने दी है।
बृजेंद्र केसरवानी 

मासूम की मौत के बाद मां को फंदे पर लटकाया

अतुल त्यागी           
हापुड़। थाना सिंभावली क्षेत्र में गांव भोवापुर में 22 वर्षीय रिंकी और उसकी 11 माह की मासूम बच्ची सहित संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया।परिजनों ने आरोप लगाया, कि मासूम को मौत के घाट उतारने के बाद उसकी मां को भी घर मे फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। फंदे पर लटकी मृतका के पैर भी बंधे हुए मिले। मृतका के परिजनों ने लगाया लड़के पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई पुलिस। पूरा मामला थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव भोवापुर का है।

सपा संस्थापक मुलायम ने लालू से मुलाकात की

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को दिल्ली में मुलाकात की। मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव भी बैठक के दौरान मौजूद थे। लालू ने एक ट्वीट में कहा, ”देश के वरिष्ठतम समाजवादी साथी आदरणीय मुलायम सिंह जी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। खेत-खलिहान, गैर-बराबरी, अशिक्षा,किसानों, गरीबों और बेरोजगारों के लिए हमारी साझा चिंताएं और लड़ाई है। आज देश को पूंजीवाद और सम्प्रदायवाद नहीं बल्कि लोकसमता एवं समाजवाद की अत्यंत आवश्यकता है।” लालू ने बैठक की तस्वीरें भी साझा कीं। अखिलेश यादव ने भी बैठक की तस्वीरों को ट्वीट किया है। दोनों दलों के सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में यह बैठक हुई। इससे पहले अखिलेश लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने गए थे।

चिकित्सीय तरीके से गर्भ गिराने की इजाजत दीं

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक महिला को चिकित्सीय तरीके से 22 हफ्ते का गर्भ गिराने की इजाजत दे दी। क्योंकि भ्रूण में गंभीर विकृतियां थीं और जन्म के बाद बच्चे की जीवित रहने की संभावना कम थी। न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने एम्स के चिकित्सा बोर्ड की रिपोर्ट पर विचार किया। जो विकृतियों की वजह से गर्भपात कराने के दंपति के फैसले से सहमत था।न्यायाधीश ने कहा, “विशेषज्ञों की रिपोर्ट के अवलोकन के बाद, मेरा विचार है कि याचिका को स्वीकार कर लिया जाए। याचिकाकर्ता (महिला) को गर्भ समाप्त करने की इजाजत दी जाती है।” 

अदालत ने दंपति को उनकी पसंद के लेडी हार्डिंग अस्पताल में गर्भपात कराने की इजाजत दे दी और कहा कि संबंधित प्रसूति रोग विशेषज्ञ को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए। अदालत ने 32 वर्षीय महिला की याचिका को स्वीकार किया था। महिला की गर्भावस्था के 22 हफ्ते हो चुके थे और उसने इस आधार पर चिकित्सीय तरीके से गर्भपात कराने की इजाजत मांगी थी कि भ्रूण विभिन्न विकृतियों से ग्रस्त है।

संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति कर रही है 'कांग्रेस'

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। हाल ही में असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद को लेकर पैदा हुए तनाव के मद्देनजर पूर्वोत्तर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और आरोप लगाया कि कांग्रेस इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति कर रही है। मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि विदेशी ताकतें उकसाने वाले बयानों और सामग्रियों को तोड़मरोड़ कर बढ़ावा दे रही हैं और ऐसा करके क्षेत्र में आग को हवा देने का काम रही हैं। रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि पूर्वोत्तर उनके दिल के बेहद करीब है, इसलिए क्षेत्र के प्रति उनका प्यार भी स्वाभाविक है।

रिजिजू के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस क्षेत्र को राजनीति के चश्मे से नहीं देखते। इस मुलाकात के दौरान सांसदों के प्रतिनिधमंडल ने प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा और कहा कि जो भी तत्व असम-मिजोरम मामले को भारत में अव्यवस्था फैलाने के एक माध्यम के रूप में देख रहे हैं। उन्हें वह कहना चाहते हैं कि उनकी शरारत काम नहीं करने वाली है। ज्ञापन में सांसदों ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने ”पूर्वोत्तर में विकास के ऐतिहासिक और बेमिसाल काम” किए हैं। इस प्रतिनिधमंडल में पूर्वोत्तर के 16 सांसद मौजूद थे। इनमें 12 असम से, दो अरुणाचल प्रदेश और एक-एक मणिपुर और त्रिपुरा से थे।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...