सोमवार, 2 अगस्त 2021

कोरोना संक्रमण: जापान में आपातकाल लागू की

टोक्यो। जापान में हाल में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर चार और प्रांतों में सोमवार को आपातकाल लागू कर दिया।
जापान सरकार ने जिन चार प्रांतो में 31 अगस्त तक आपातकाल लागू किया है उनमें चिबा, कानागावा, सैतामा और ओसाका शामिल हैं। इसके साथ ही टोक्यो और ओकिनावा में पहले से 22 अगस्त तक लागू की गयी आपातकाल की अवधि भी 31 अगस्त तक बढ़ा दी है।

हजारी कोर्ट ने सुनवाई करते हुए रिपोर्ट तलब की

हरिओम उपाध्याय              
उन्नाव। रेप कांड की पीड़िता की ओर से अपने निजी सुरक्षा अधिकारी पर लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों को लेकर दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने सुनवाई करते हुए इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सीबीआई के जांच अधिकारी को कंपैक्ट एसेसमेंट रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।
सोमवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने उन्नाव रेप पीड़िता की ओर से अपने निजी सुरक्षा अधिकारी पर लगाए गए प्रताड़ित करने के आरोप पर सुनवाई करते हुए रिपोर्ट तलब की है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने सीबीआई के जांच अधिकारी को इस बाबत कंपैक्ट एसेसमेंट रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। उन्नाव रेप कांड की पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उच्चतम न्यायालय के आदेशों के बाद उसे सरकार की ओर से सुरक्षा मिली हुई है। 
याचिका में कहा गया है कि सुरक्षा अधिकारी उसके आवागमन को रोकते हैं। सुरक्षा अधिकारी की ओर से इस प्रकार से करना उसकी स्वतंत्रता को बाधित करने की कोशिश है। आवागमन को रोकने की वजह से वह अपना मुकदमा भी ठीक तरह से नहीं लड़ पा रही है। गौरतलब है कि 20 दिसंबर 2019 को पीड़िता से रेप के मामले में तीस हजारी कोर्ट ने तत्कालीन भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने उम्रकैद के साथ दोषी पर 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। जुर्माने की इस रकम में से 10 लाख रुपये पीड़िता को देने का आदेश कोर्ट ने दिया था। तीस हजारी कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ कुलदीप सिंह सेंगर ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

बारिश के कारण 2 मकान ढहनें से 6 की मौंत हुईं

मनोज सिंह ठाकुर                      
भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश के कारण रविवार को दो मकान ढह गए। इसमें चार बच्चों सहित छह लोगों की मलवे में दबने से मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। वहीं राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के बाद निचले इलाकों में जलभराव से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। इसमें सोमवार को बहुत भारी से बेहद भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

प्रफुल्ल को 'रसायन विज्ञान का जनक' माना जाता है

दुष्यंत टीकम                          
रायपुर। प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म 2 अगस्त 1861 को पूर्वी बंगाल के खुलना जिले के राढुली गाँव में हुआ था। प्रफुल्ल चंद्र राय को 'रसायन विज्ञान का जनक' माना जाता है। प्रफुल्ल चंद्र राय को जुलाई 1889 में प्रेसिडेंसी कॉलेज में 250 रुपए मासिक वेतन पर रसायनविज्ञान के सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया गया। यहीं से उनके जीवन का एक नया अध्याय शुरू हुआ। 1911 में वे प्रोफेसर बने। 
उसी वर्ष ब्रिटिश सरकार ने उन्हें ‘नाइट’ की उपाधि से सम्मानित किया। 1916 में वे प्रेसिडेंसी कॉलेज से रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हुए। फिर 1916 से 1936 तक उसी जगह एमेरिटस प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत रहे। 1933 में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक पण्डित मदन मोहन मालवीय ने आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय को डी.एस-सी की मानद उपाधि से विभूषित किया। वे देश विदेश के अनेक विज्ञान संगठनों के सदस्य रहे।

छत्तीसगढ़ में संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ा

दुष्यंत टीकम                           
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। रविवार को प्रदेश में 214 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से आधे से अधिक मरीज दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर जिलों में ही मिले हैं। शनिवार को प्रदेश में नए मरीजों की संख्या केवल 102 थी। एक दिन के अंतराल पर यह अंतर से दोगुने से अधिक हो चुका है। संक्रमण के इन आंकड़ों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कहा, अगर संक्रमण के यह आंकड़े एक-दो दिन स्थित रह गए तो गंभीर खतरे की बात हो सकती है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को कोरोना के 22,412 नमूनों की जांच हुई। इस बीच 214 लोगों में संक्रमण की पुष्ट हुई है। दुर्ग जिले में सबसे अधिक 70 मरीज मिले हैं। रायपुर में 39, बिलासपुर में 19, जांजगीर-चांपा में 12, रायगढ़ में 9 और कांकेर के 8 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रविवार को आए आंकड़े पिछले एक सप्ताह के दौरान एक दिन में मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले 22 जुलाई को 217 नए मरीज मिले थे। इसके बाद संक्रमण दर बढ़कर 0.9 प्रतिशत हो गई है। शनिवार को यह 0.2 प्रतिशत तक घट गई थी।
कोरोना की दूसरी लहर में भी दुर्ग जिला हॉट स्पॉट बना हुआ था। अब एक बार फिर जिले में तेजी से संक्रमण बढ़ने लगा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि यह 4 दिन की पेंडिंग रिपोर्ट के कारण हुआ है। इसमें 29, 30 व 31 जुलाई और 1 अगस्त की रिपोर्ट शामिल है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट देरी से जारी हुई है। इसलिए आंकड़ा अधिक दिख रहा है। जिले में अभी एक्टिव केस बढ़कर 148 हो गए हैं। वहीं तीन दिन से वैक्सीनेशन भी बंद है। इसके कारण चिंता और भी बढ़ गई है।
रायपुर के इन क्षेत्रों में मिले मरीज खम्हारडीह, संतोषी नगर, कटोरा तालाब, शिवानंद नगर सेक्टर-2, अग्रोहा कॉलोनी, धरमपुरा, आईआईआईटी, नवा रायपुर परिसर, सीआरपीएफ पुलिस लाइन, सीएएफ माना, जागृति नगर, काठाडीह, काली नगर पंडरी, नयापारा, श्याम प्लाजा के पीछे, मोवा, टाटीबंध, शंकर नगर, देवेंद्र नगर, टैगोर नगर, अवंति विहार, ओल्ड राजेंद्र नगर, ब्रह्मपुरी, सुंदरनगर, बिरगांव, कचना, आमासिवनी, तेलीबांधा और ऐश्वर्या किंगडम कचना।
बीते 24 घंटों में एक मरीज की मौत हुई इन आंकड़ों के बीच संतोषजनक यह है कि शनिवार रात से रविवार रात 8 बजे तक प्रदेश में केवल एक कोरोना मरीज की मौत दर्ज हुई है। यह रायगढ़ जिले का मामला है। इसको मिलाकर प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हजार 525 हो गई है। पिछले एक सप्ताह में 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
अब 1919 एक्टिव केस कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक प्रदेश के 10 लाख 2 हजार 222 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 9 लाख 86 हजार 778 लोग ठीक हो चुके हैं। 157 लोगों को कल ही डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1 हजार 919 हो गई है। एक दिन पहले तक यह संख्या घटकर 1 हजार 863 रह गई थी।

पुरानी किताबों को पढ़तें हुए कोमा में पहुंचा शख्स

लंदन। अक्सर लोग अपनी किताबों और तस्वीरों को सजोकर किसी संदूक या अलमारी में रख देते हैं। जिससे कुछ समय बाद वो अपनी पुरानी यादों को देखकर खुश हो सकें और अपने बच्चों और नाती-पोतों को दिखा सकें। इन पुरानी यादों को संभाल कर रखने के लिए लोग किसी भी हद तक जाते हैं।
आपको बता दें कि कभी कभार ये किताबें और तस्वीरें लोग अपने संदूक में रखकर भूल जाते हैं। जिससे इनमें दीमक या फफूंद लग जाते हैं। क्योंकि इन किताबों में नमी आ जाती है। आज इस खबर में हम आपको उस शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जो इन पुरानी किताबों को पढ़ते हुए कोमा में चला गया।
दरअसल यह शख्स और कोई नहीं बल्कि इंग्लैंड के जाने माने लेखक मार्टिन ग्रीनवुड है। जो अपने दादा की किताब की वजह से कोमा में चले गए थे और उनकी हालत मरने जैसी हो गयी थी। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस किताब में ऐसा क्या था ? जिसकी वजह से मार्टिन कोमा में चले गए तो हम आपको बता दें कि जिस किताब को मार्टिन पढ़ रहे थे वो दरअसल उनके दादा ‘पर्सी मॉन्कमैन’ की किताब थी।
पर्सी मॉन्कमैन गुजरे जमाने के जाने माने एंटरटेनर हुआ करते थे और वो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी हुआ करते थे। मार्टिन उनके पोते हैं और वो अपने दादा की किताब को पढ़ रहे थे तभी उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि वो कोमा में चले गए। दरअसल यह किताब 100 साल से बंद थी।
जिसकी वजह से इसमें बीजाणु बन गए थे और फिर जैसे ही मार्टिन ने इन्हें सूंघा ये सीधे उनकी नाक से होते हुए उनके फेफड़ों में पहुंच गए जिससे वो मौत के करीब पहुंच गए थे हालांकि अब उनकी हालत सामान्य है और वो पूरी तरह से ठीक है साथ ही अब उन्हें अस्पताल से भी छुट्टी मिल चुकी है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.33 पर पहुंचा रुपया

कविता गर्ग                   
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती और कमजोर अमेरिकी मुद्रा के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे बढ़कर 74.33 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 74.38 पर खुली, और फिर बढ़त के साथ 74.33 पर पहुंच गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.42 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.08 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.62 डॉलर प्रति बैरल पर था।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...