शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

विश्व में संक्रमितों की संख्या-19.66 करोड़ हुईं

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। दुनिया भर में  कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19.66 करोड़ हो गई है और अब तक इसके कारण 41.99 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 करोड़ 66 लाख 31 हजार 596 हो गई है। जबकि 41 लाख 99 हजार 002 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं।
दुनिया में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार फिर से तेज हो गई है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.47 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.12 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,230 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 15 लाख 72 हजार 344 हो गया है।
इस दौरान 42 हजार 360 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,07,43,972 हो गयी है। सक्रिय मामले 1315 बढ़कर चार लाख 05 हजार 155 हो गये हैं। इसी अवधि में 555 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 23 हजार 217 हो गया है।
देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.28 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.38 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। जहां कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.98 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 5.54 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।
ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस रूस से आगे निकल गया है। यहां कोरोना वायरस से अब तक 61.42 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.11 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60.38 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.54 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 58.28 लाख से अधिक हो गयी है और 129,809 मरीजों की मौत हो चुकी है।

वादी से ₹5 लाख का जुर्माना वसूला जाएं: एससी

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि उस वादी से पांच लाख रुपये का जुर्माना वसूला जाए। जिसने तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की नियुक्ति को चुनौती देते हुए 2017 में एक ”प्रायोजित” याचिका दायर की थी। स्वामी ओम (दिवंगत) और मुकेश जैन ने 2017 में भारत के निवर्तमान प्रधान न्यायाधीश द्वारा अपने उत्तराधिकारी का नाम राष्ट्रपति के पास अनुशंसा के रूप में भेजे जाने की प्रथा पर सवाल उठाए थे।
न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम. आर. शाह की पीठ ने जुर्माना कम करने के जैन, जो वर्तमान में एक दूसरे मामले में ओडिशा के बालासोर जेल में बंद हैं, के आवेदन का संज्ञान लिया। पीठ ने कहा कि उन्होंने एक बार फिर ”शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के खिलाफ निराधार आरोप” लगाए हैं।पीठ ने कहा कि सक्षम प्राधिकार जैन की बची जमीन से जुर्माने की रकम वसूल सकता है। पीठ ने कहा कि जुर्माने की वसूली तक उन्हें शीर्ष न्यायालय में कोई अन्य जनहित याचिका दायर करने की अनुमति नहीं होगी। उच्चतम न्यायालय ने जुर्माने की रकम कम करने का आवेदन खारिज करते हुए कहा कि 2017 में 10 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया था लेकिन पिछले वर्ष इसे घटाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया।
जैन की तरफ से पेश हुए वकील ए. पी. सिंह ने कहा कि उनके पास कोई जमीन नहीं है और दूसरे मामलों में जमानत मिलते ही उन्हें अदालत के समक्ष पेश होने के लिए कहा जा सकता है। पीठ ने कहा कि वह मामले को स्थगित नहीं करती रहेगी और अधिकारियों को निर्देश दिया जा सकता है कि वे जुर्माना वसूलें।
उच्चतम न्यायालय ने 24 अगस्त 2017 को कहा था कि ओम और जैन पर कड़ा जुर्माना लगाया जाए ताकि यह संदेश जा सके कि लोग इस तरह की याचिकाएं दायर करने से बचें।

एससीवी का नया संस्करण, लॉन्‍च करने की घोषणा

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने आज अपने सबसे लोकप्रिय स्‍मॉल कॉमर्शियल व्‍हीकल (एससीवी) का नया संस्करण एस गोल्‍ड पेट्रोल सीएक्‍स लॉन्‍च करने की घोषणा की। इसकी एक्स शो रूम कीमत 3.99 लाख रूपये से शुरू होती है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह दो संस्करण में उपलब्‍ध है। फ्लैट बेड की कीमत 3.99 लाख रूपये जबकि हाफ डेक लोड बॉडी संस्करण का मूल्‍य 4.10 लाख रूपये है। इसकी नई कीमत और आसान फाइनेंसिंग विकल्‍प इसे ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में वाणिज्यिक वाहनों के पहली बार के यूजर्स के लिये एक बेहतरीन विकल्‍प बनाते हैं। खरीदी में और भी आसानी और बेहतर सुलभता के लिये, टाटा मोटर्स ने भारतीय स्‍टेट बैंक के साथ भागीदारी की है।

ग्रेनेड हमले में 'सीआरपीएफ' के 2 जवान घायल हुएं

श्रीनगर। उत्तर कश्मीर के बारामूला में शुक्रवार को ग्रेनेड हमले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान और एक नागरिक घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बारामूला में आज खानपारो ब्रिज पर अज्ञात आतंकवादियों ने सीआरपीएफ पर ग्रेनेड़ फेंका। उन्होंने कहा,“ ग्रेनेड हमले में दो सीआरपीएफ जवान और एक नागरिक घायल हो गया। घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया।”
सूत्रों ने कहा कि विस्फोट के कारण पैदा हुई अफरा-तफरी के दौरान आतंकवादी फायदा उठकार भागने में सफल रहे। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके की ओर भेजा गया है और हमलावरों की खोज में तलाश अभियान शुरू किया गया है।सूत्रों ने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में तीन किलोमीटर के दायरे में जांच चौकी स्थापित की गयी है और वाहनों, विशेष रूप से दोपहिया वाहनों की आगे बढ़ने से पहले उनकी जांच की जा रही है।

मलबे के नीचे दबकर 2 महिला व बालिका की मौंत

हरिओम उपाध्याय                      
मुजफ्फरनगर। झमाझम बारिश के दौरान कच्चा मकान भरभरा कर नीचे आ गिरा। जिसके मलबे के नीचे दबकर दो महिलाओं व एक बालिका की मौत हो गई है। हादसे में चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बेगराजपुर में बृहस्पतिवार की देर रात कच्चा मकान झमाझम बारिश के दौरान भरभरा कर नीचे आ गिरा। मकान के मलबे के नीचे दबकर दो महिलाओं व एक बालिका की मौत हो गई है। मरने वाली तीनों महिलाएं इम्तियाज की रिश्तेदार हैं। हादसे में 35 वर्षीय जुबेदा पत्नी खुरगान, निवासी गांव गगसौना थाना फलावदा मेरठ, उनकी 12 वर्षीय बेटी अलीशा और 70 वर्षीय मीना पत्नी हबीब निवासी गांव तेजलहेड़ा थाना चरथावल की मौत हो गई है। 
45 वर्षीय इंतजार और उसकी 40 वर्षीय पत्नी सायरा, 21 वर्षीय बेटी नगमा और दामाद परवेज गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इम्तियाज की पत्नी सायरा पिछले दिनों से बीमार थी और उनका हाल ही में ऑपरेशन हुआ था। इम्तियाज की पत्नी सायरा को देखने के लिए बेटी नगमा अपने पति और पति की दादी मीना के साथ ससुराल तेजलहेड़ा से और सायरा की बहन जुबेदा अपनी बेटी अलीशा के साथ गगसौना गांव से आई थी। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय झमाझम बारिश हो रही थी और सभी लोग आपस में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मकान की छत पर भरभराकर गिर गई और सब लोग उसके मलबे के नीचे दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और भीतर फंसे लोगों को मलबे से बाहर निकालकर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां मीना और जुबैदा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अलीशा की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई हैं।

24 घंटों के दौरान कोरोना के 44 हजार नए मामलें

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 44 हजार नए मामले सामने आए तथा 555 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई।
इस बीच गुरुवार को 51 लाख 83 हजार 180 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 45 करोड़ 60 लाख 33 हजार 754 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 44,230 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 15 लाख 72 हजार 344 हो गया है। 
इस दौरान 42 हजार 360 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,07,43,972 हो गयी है। सक्रिय मामले 1315 बढ़कर चार लाख 05 हजार 155 हो गये हैं। इसी अवधि में 555 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 23 हजार 217 हो गया है।देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.28 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.38 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 3980 घटकर 81933 रह गये हैं। इसी दौरान राज्य में 11032 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6075888 हो गयी है जबकि 190 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 132335 हो गया है।

शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं का रिजल्ट जारी किया

पंकज कपूर              
देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की किस्मत आज खुल जाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार की दोपहर 2.00 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया है कि बोर्ड की 12वीं कक्षा के छात्र छात्राओं का रिजल्ट आज दोपहर 2.00 बजे घोषित किया जाएगा। इसके अलावा छात्र-छात्राएं एसएमएस के माध्यम से भी बारहवीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड से मंगा सकते हैं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई को 31 जुलाई तक बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने के दिशा निर्देश दिए थे। पिछले वर्ष की तरह इस साल भी सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट पहले जारी कर रहा है। इसके बाद अब सीबीएसई बोर्ड किसी भी समय दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।

महिलाओं को सशक्तिकरण, सरकार प्रतिबद्ध हैं

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि देशभर की महिलाओं को सशक्तिकरण करने को लेकर मोदी सरकार प्रतिबद्ध है और इसको लेकर कई प्रकार की योजनाएँ चलाई जा रही है। स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि कि मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को सशक्तिकरण करने के लिए हर प्रदेश में योजनाएँ चलाई जा रही है और इसके लिए केंद्र की तरफ़ से हर तरह से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। 
महिला सशक्तिकरण में जो समस्याएं आ रही उसका मिशन शक्ति के माध्यम से समाधान किया जाता है।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 22 करोड़ 80 लाख महिलाओं का जनधन खाता खोला गया है। मुद्रा योजना के तहत 17 करोड़ 60 लाख महिलाओं को लाभ मिला है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण मोदी सरकार का सामूहिक संकल्प है और इसके लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है।
महिलाओं को पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए और इस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार की तरफ़ से गाइडलाइन जारी किया गया है और उसकी निगरानी की जाती है।

समर्थक प्रदर्शनकारी को 9 साल की सजा सुनाई

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत पहली बार शुक्रवार को हांगकांग के एक लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारी को नौ साल की सजा सुनाई गई। हांगकांग उच्च न्यायालय ने संशोधित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दर्ज पहले मुकदमे की सुनवाई करते हुए तोंग यिंग कित (24) को मंगलवार को अलगाववाद तथा आतंकवादी घटनाओं में संलिप्त होने का दोषी ठहराया था। तोंग पर आरोप था कि वह पिछले साल एक जुलाई को एक झंडा थामे मोटरसाइकिल पर सवार होकर पुलिस अधिकारियों के समूह में घुस गया था।
झंडे पर लिखा था, ” हांगकांग को आजाद करो, यह हमारे समय की क्रांति है।”इस आदेश को गंभीरता से देखा जा रहा है ताकि यह अंदाजा लगाया जा सके कि भविष्य में ऐसे ही मामलों में कैसे फैसले सुनाए जाएंगे। इस कानून के तहत 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मामले की सुनवाई 20 जुलाई को पूरी हुई थी। चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने पिछले साल 2019 के मध्य में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश पर यह सुरक्षा कानून लागू किया था।

समुद्र तट पर झोपड़ियां बनाने को रोकने की मांग की

भुवनेश्वर। पुरी और कोणार्क के तटों पर छोटे-छोटे कमरे (कुटिया) बनाने की ओडिशा सरकार की योजना का विरोध कर रहे करीब 50 अलग-अलग संगठनों के साथ खड़े हो गए हैं। इन स्थानों पर पर्यटकों को शराब उपलब्ध कराए जाने की योजना है।
ओडिशा आबकारी नीति, 2021 के तहत प्रस्तावित समुद्र तट पर बनाई जानी वाली कुटियाओं में शराब परोसी जाएगी। पुरी के स्थानीय निवासियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सरकार की योजना पर चिंता व्यक्त की है और समुद्र तट पर झोपड़ियां बनाने संबंधी निविदा को तत्काल रोकने की मांग की है।
शंकराचार्य ने राज्य सरकार के ऐसे कदम पर निराशा जाहिर करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि श्री जगन्नाथ धाम पुरी आध्यात्मिक एवं धार्मिक चिंतन-मनन की जगह है। किसी भी परिस्थिति में, शराब और अन्य किसी भी तरह के मादक पदार्थों को पुरी के तट पर अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा मांग की है कि पुरी समुद्र तट पर तीन किलोमीटर तक की जगह भजन, कीर्तन और आरती की जगह होनी चाहिए। पुरी तट में सरकार का यह प्रस्ताव स्वीकार्य नहीं है। इस बीच, सामाजिक संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा के साथ मुलाकात की और पुरी जिले में पर्यटन विकास के नाम पर तटों पर ‘कुटिया’ योजना को वापस लेने की मांग की।
कई महिला कार्यकर्ताओं ने भी राज्य की योजना पर चिंता जताई है और दावा किया है कि इससे ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ अपराध को बढ़ावा मिलेगा। वर्मा ने संवाददाताओं को कहा, “हम इस संबंध में कोई भी फैसला लेने से पहले विभिन्न पहलुओं पर विचार करेंगे। यह अभी प्रस्ताव के चरण में ही है। इससे पहले, समुद्र तट पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, ओडिशा पर्यटन विकास निगम (ओटीडीसी) के माध्यम से राज्य सरकार ने शुरू में पुरी से कोणार्क तक समुद्र तट के किनारे कुटिया स्थापित करने के लिए बोलियां आमंत्रित की थी।

यूपी: फैमिली पार्क का ध्वनि के बीच उद्घाटन किया

हरिओम उपाध्याय                 
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा पुलिस परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के सिलसिले को जारी रखते हुए पुलिस लाईन में निर्मित कराए गए फैमिली पार्क का आज भारी करतल ध्वनि के बीच उद्घाटन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा जिला मुख्यालय पर स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के परिवारजनों के लिए फैमिली पार्क का नव निर्माण कराया गया है। शुक्रवार को एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के पर्यवेक्षण में आयोजित किये कार्यक्रम में फैमिली पार्क का उद्घाटन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चंद्रभान एवं प्रदीप कुमार के कर कमलों द्वारा कराया गया।स्वास्थय की दृष्टि से पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के परिवारजनों की सुविधाओं के लिए रिजर्व पुलिस लाइन में निर्मित कराए गए फैमिली पार्क में बच्चों एवं महिलाओं के घूमने के लिए ट्रैक का निर्माण कराया गया है। 
थकान होने या ताजी हवा के लिये पार्क में बैठने के लिए जगह-जगह पत्थर की बेंच भी स्थापित कराई गई है। पार्क के बीच में एक हट यानी झोपड़ी बनवाई गई है, जिसमें पत्थर की मेज एवं कुर्सियों का विधिवत निर्माण कराया गया है। पुलिस परिवारों के लिए निर्मित कराए गए फैमिली पर पार्क की विशेषता यह है कि इसके भीतर हर्बल नर्सरी भी स्थापित की गई है। जिसमें लेमन ग्रास, तेजपत्ता, कढी पत्ता, इलायची और एलोवेरा आदि औषधीय पौधे लगाए गए हैं। निश्चित ंही हर्बल नर्सरी का पुलिस परिवारों को अगले दिनों में भारी लाभ पहुंचेगा। इस मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा उनके परिवारजन मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बिगड़े बोलों को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं विधायक

हरिओम उपाध्याय                    
बलिया। अपने विवादित बयानों को लेकर आमतौर पर चर्चाओं में रहने वाले बैरिया विधानसभा सीट के भाजपा विधायक एक बार फिर अपने बिगड़े बोलो को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। विधायक सुरेंद्र सिंह ने इस बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सपा मुखिया अखिलेश यादव को अपने निशाने पर लेते हुए कांग्रेश अध्यक्ष को लेकर भी विवादित टिप्पणी कर दी है।
भाजपा विधायक ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लंकिनी कहने के साथ सपा मुखिया पर निशाना साधते हुए उन्हें औरंगजेब बताया है। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा है कि जिस महिला ने चुनाव के दौरान सैकड़ों लोगों की हत्या कराई है वह निश्चित ही राजनीतिक लंकिनी है। लेकिन उससे डरने की कोई जरूरत नहीं है। लंकिनी का वध करने के लिए भारत में राम के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी और हनुमान के रूप में सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्म हो चुका है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए भाजपा एमएलए सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि ममता बनर्जी ने जिस तरह से पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी के बलबूते चुनाव जीता है उसे देखकर लगता है कि अब प्रजातंत्र में दल नहीं राजनीतिक सेना बनानी पड़ेगी और जिसकी सेना कमजोर होगी वह प्रजातंत्र पर हावी नहीं हो पाएगा।अब कार्यकर्ताओं को राजनैतिक सेना के रूप में काम करना पड़ेगा। तभी रोहिंग्या आदि का जवाब भारत की धरती पर दिया जा सकता है। भाजपा विधायक ने कहा है कि लंका फतह जरूर होगी और लंकिनी मारी जाएगी। इसके साथ ही भाजपा विधायक ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी जमकर अपनी भड़ास निकाली है। 
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि सोनिया गांधी के अंदर भारतीय संस्कृति ही नहीं है। वह परोक्ष रूप से भारत की राजनीति की ऐसी निर्जीव पार्टी के अध्यक्ष हो गई है जिसका भारत दंश झेल रहा है। उनका उद्देश्य भारत को मजबूत बनाना नहीं बल्कि कमजोर करना है। सपा मुखिया अखिलेश यादव को औरंगजेब बताते हुए भाजपा विधायक ने कहा है कि वह विशुद्ध रूप से औरंगजेब की संस्कृति के हैं। जिस तरह से औरंगजेब अपने पिता को मारकर स्वयं गद्दी पर बैठ गया था। उसी तरह भारत की प्रजातांत्रिक व्यवस्था में कोई औरंगजेब है तो वह अखिलेश यादव हैं। गौरतलब है कि भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं और उनके विवादित बयानों के कारण भाजपा की कई बार किरकिरी हो चुकी है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...