बुधवार, 28 जुलाई 2021

शिकायत दर्ज कराने गई नाबालिग ने जन्म दिया

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। दुष्कर्म का शिकार होने के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची नाबालिग ने वहीं पर बच्चे को जन्म दे दिया। इससे थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में नाबालिग और नवजात को अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया।
छिंदवाड़ा के कुंदीपुरा थाने में मंगलवार को नाबालिक दुष्कर्म पीड़िता आरोपी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराने के लिए गई थी। अपने रिश्तेदार के साथ गांव के ही एक किशोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए गई नाबालिक को दर्द की शिकायत होने लगी। जिसके चलते वह वही जमीन पर बैठ गई। नाबालिग लड़की तभी अचानक जमीन पर बैठ कर प्रसव पीड़ा की वजह से चिल्लाने लगी। तुरंत ही पुलिसकर्मी उसे थाने के ही एक कमरे में ले गए। उन्होंने तत्काल ही गर्म पानी और कपड़े का इंतजाम किया। आधे घंटे के अंदर उसने बच्चे को जन्म दे दिया।'
डिलीवरी के तुरंत बाद पीड़िता और उसके बच्चे को महिला कॉन्स्टेबलों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।इस बीच पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया, 'आरोपी ने शादी झांसा देकर पीड़िता से बलात्कार किया। अपनी शिकायत में लड़की ने पुलिस को बताया है कि आरोपी ने बीते साल नवंबर और दिसंबर में उससे बलात्कार किया था और उसे पिछले 9 महीने से एफआईआर दर्ज करवाने से भी रोका। आरोपी ने लड़की से वादा किया था कि वह बच्चा जन्म लेने से पहले उससे शादी कर लेगा। हाल में, आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। लड़की के परिवारवालों ने उससे शिकायत दर्ज करवाने को कहा जिसके बाद वह पुलिस थाने में एफआईर लिखवाने आई थी।'
पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 376 (रेप) और पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

चीन में बारिश के कारण मौतों की संख्या-73 हुईं

बीजिंग। चीन के हेनान प्रांत में मूसलाधार बारिश के कारण होने वाली मौतों की संख्या बुधवार दोपहर तक बढ़कर 73 हो गयी। 
प्रांतीय आपदा प्रबंधन विभाग ने यह आज जानकारी दी। गत 16 जुलाई के बाद से जारी प्रचंड बारिश के कारण अब तक 150 काउंटी स्तर के क्षेत्रों के एक करोड़ 36 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। बारिश के कारण 10 लाख से अधिक हेक्टेयर में लगी फसल क्षतिग्रस्त हो चुकी है जबकि 7,84,200 मकान या तो ढह गये हैं या क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण कुल 14.7 लाख से अधिक लोगों को स्थानांतरित कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।पूरे प्रांत में युद्धस्तर पर राहत और बचाव का काम जारी है।

फटे बादल के बाद आई बाढ़ में 5 लोगों की मौंत हुईं

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। बारिश के दौरान गांव में फटे बादल के बाद आई बाढ़ की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 50 से भी अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य दल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बचाना शुरू कर दिया है। बादल फटने की घटना उस समय हुई जब लोग ठीक से सो कर भी बुधवार की तड़के जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जनपद के होंजर गांव में बादल फट गया। जिसके बाद बाढ़ के रूप में आई आफत में 4 लोगों के शव बरामद किए गए हैं और अनेक लोग लापता बताए जा रहे हैं।
रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।
पुलिस कंट्रोल रूम के एक अधिकारी ने कहा कि आज यानी बुधवार तड़के करीब 4 बजे किश्तवाड़ जिले के दच्चन क्षेत्र के होंजर गांव में बादल फट गया। हमें रिपोर्ट मिल रही है कि 28 लोग लापता हैं। तलाश और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी हमारे पास सटीक विवरण नहीं है। इलाके में कोई मोबाइल फोन कनेक्टिविटी नहीं है। उठ सके थे।किश्तवाड़ जिले के पुलिस प्रमुख एसएसपी शफकत भट ने कहा कि हमने मलबे से अब तक 5 शव बरामद किए हैं। हमारा मानना है कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त गांव में 30 से 40 लोग थे। बता दें कि किश्तवाड़ शहर जम्मू से लगभग 200 किमी दूर है और दच्चन किश्तवाड़ जिले में एक दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्र है

राजमार्ग पर हुए हादसे में 18 यात्र‍ियों की मौंत हुईं

हरिओम उपाध्याय                
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में बस पर सवार 18 यात्र‍ियों की मृत्यु हो गई। जबकि कई लोग घायल हैं।
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने घटना स्थल से लौटने के आज सुबह यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजामार्ग पर कल्याणी नदी के पुल पर रात करीब एक बजे डबल डेकर बस का एक्सल टूट गया। तेज बारिश के कारण बस को पुल पर ही सड़क किनारे खड़ी कर दिया। उन्होंने बताया कि बाद में चालक और परिचालक बसकी मरम्मत करवा रहे थे। उसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी अधिकांश लोगों मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पोर्नोग्राफी के मामलें में प्राथमिकी दर्ज की: अपराध

कविता गर्ग               
मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने पोर्नोग्राफी के मामले में एक नयी प्राथमिकी दर्ज की है और इसमें कारोबारी राज कुंद्रा की कंपनी के प्रोड्यूसरों के साथ ही अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को नामजद किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अपराध शाखा के संपत्ति प्रकोष्ठ ने मंगलवार को मलवानी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया। एक अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत की थी कि उन्हें हॉटशॉट्स ऐप के लिए पोर्नोग्राफिक फिल्म की शूटिंग के लिए मजबूर किया गया था।
अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 392 (लूट के लिए सजा), 393 (लूटपाट की कोशिश) तथा महिलाओं का अश्लील चित्रण (प्रतिषेध) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अपराध शाखा ने पोनोग्राफिक फिल्मों के कथित निर्माण और उन्हें ऐप्स के जरिए प्रसारित करने के एक मामले में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था।कुंद्रा (45) को मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट अदालत में कहा कि कुंद्रा ने पोर्न फिल्मों के निर्माण और ऑनलाइन वितरण के अपने कारोबार से पिछले साल अगस्त से दिसंबर के बीच कम से कम 1.17 करोड़ रुपये कमाए। कुंद्रा ने दलील दी कि उनके द्वारा बनायी गयी फिल्मों में प्रत्यक्ष या स्पष्ट तरीके से यौन कृत्यों को नहीं दिखाया गया। कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उनकी ऐप के लिए तीन फिल्मों में काम करने वाली वशिष्ठ ने एक वीडियो में कहा था कि कामुक सामग्री पोर्नोग्राफी से अलग थी।
वशिष्ठ को इस साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत दे दी गयी थी। वशिष्ठ और दो अन्य को अपराध शाखा के संपत्ति प्रकोष्ठ ने हाल में सम्मन भेजा था। 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पहले बताया था कि मुंबई अपराध शाखा के इस मामले की जांच करने से पहले महाराष्ट्र के साइबर विभाग को पोर्न फिल्मों के गिरोह के बारे में एक शिकायत मिली थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कम से कम 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बादल फटने की घटना में 30 लोग लापता हुएं: पीएम

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने की घटना से उत्पन्न स्थिति पर कड़ी निगरानी रखे हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है। ज्ञात हो कि किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर गांव में बुधवार तड़के बादल फटने की घटना में 30 से अधिक लोग लापता हो गए।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ”केंद्र सरकार किश्तवाड़ और करगिल में बादल फटने की घटना से पैदा हुई स्थिति पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। प्रभावित इलाकों में हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है। मैं सभी की सुरक्षा और कुशलक्षेम की कामना करता हूं।”जम्मू में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जुलाई माह के अंत तक और अधिक बारिश होने का अनुमान है जिसके चलते किश्तवाड़ के अधिकारियों ने जलाशयों के निकट रहने वाले और फिसलन वाले क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

उड़ीसा में करोड़ों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार किया

भुवनेश्वर। उड़ीसा में करोड़ों की ठगी करने वाले को बरेली में गिरफ्तार कर लिया गया है। उड़ीसा एसटीएफ की टीम ने बरेली पुलिस की मदद से आरोपी को होटल रेडिसन से पकड़ा।सूत्रों के मुताबिक आरोपी पुलिस से बचने के लिए दिल्ली से भागकर बरेली आया था। ठगी करने वाले का नाम दिलीप जैन बताया जा रहा है जोकि उड़ीसा निवासी है। दिलीप जैन ने 2016 में चिटफंड कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी के कारनामे को अंजाम दिया था।

सत्र: गतिरोध के बीच राज्यसभा में प्रश्नकाल हुआ

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच चल रहे गतिरोध बीच राज्यसभा में बुधवार को पहली बार प्रश्नकाल हुआ और विभिन्न मंत्रियों ने सदस्यों के पूरक प्रश्नों के जवाब दिए। हालांकि इस दौरान विपक्षी सदस्य आसन के समक्ष आ कर हंगामा करते रहे और उप सभापति हरिवंश ने 12 बज कर 41 मिनट पर बैठक दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी।सदन में आज पेगासस जासूसी मामला और केंद्रीय कृषि कानूनों समेत विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण शून्यकाल नहीं चल पाया और बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। बारह बजे जब प्रश्नकाल शुरू हुआ तो विपक्षी सदस्य फिर आसन के समक्ष आ कर हंगामा करने लगे। उपसभापति हरिवंश ने हंगामे के बीच ही प्रश्नकाल को आगे बढ़ाया।प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों ने पूरक प्रश्न पूछे और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री प्रतिमा भौमिक ने उनके जवाब दिए।
गौरतलब है कि पेगासस जासूसी मामले, केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर मौजूदा सत्र के पहले दिन से विपक्षी सदस्यों ने सदन में हंगामा किया है। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही बार बार बाधित हुई है। आज भी जब उपसभापति हरिवंश ने प्रश्नकाल आरंभ किया तो विपक्षी सदस्य अपनी मांग को लेकर नारे लगाते हुए और तख्तियां लहराते हुए आसन के समीप आ गये। उप सभापति ने सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने और प्रश्नकाल चलने देने की अपील की।
उन्होंने हंगामा कर रहे कुछ सदस्यों के मास्क न लगाने को लेकर भी अप्रसन्नता जाहिर की। सदन में व्यवस्था बनते न देख उन्होंने 12 बज कर 41 मिनट पर बैठक दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी।

देश में कोरोना संक्रमण के मामले 3,14,84,605 हुएं

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 43,654 नए मामले आए। जिससे संक्रमण के कुल मामले 3,14,84,605 पर पहुंच गए। जबकि 640 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,22,022 हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1,336 की वृद्धि के साथ उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,99,436 हो गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 97.39 प्रतिशत हो गयी है। 

आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को कोविड-19 के लिए 17,39,857 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक कुल 46,09,00,978 नमूनों की जांच की जा चुकी है। दैनिक संक्रमण दर मंगलवार को 1.73 प्रतिशत से बढ़कर 2.51 प्रतिशत हो गयी है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.36 प्रतिशत है।

कुमाऊ के कई इलाकों में भारी बरसात की संभावना

पंकज कपूर                 
देहरादून। कुमाऊं में रुक-रुककर हो रही बारिश का दौर जारी है। बुधवार को कुमाऊं मंडल के कई हिस्सों में बरसात शुरू हो चुकी है। वहीं मौसम विभाग के अगले 3 दिनों तक कुमाऊ के कई इलाकों में भारी बरसात की संभावना जताई है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री व न्यूनतम 25.5 डिग्री दर्ज किया गया।न्यूनतम तापमान जहां सामान्य है। जबकि अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री कम है।
मौसम विभाग के मुताबिक मौसम का यह मिजाज आगामी तीन दिन बने रहने की संभावना है। बुधवार को नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में भारी बरसात की संभावना जताई है
बारिश व पूर्वी हवाओं की वजह से तापमान में कमी आई है। नैनीताल जिले के प्रमुख हिल स्टेशन मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे आ गया है। बुधवार को मुक्तेश्वर का अधिकतम पारा 18.5 डिग्री व न्यूनतम 14.3 डिग्री तक दर्ज किया गया है। वही अनुमान लगाया जा रहा है कि भारी बरसात के चलते तराई के इलाकों में गर्मी से राहत मिलेगी।

टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में प्रवेश किया: सिंधू

टोक्यो। गत विश्व चैंपियन भारत की पीवी सिंधू ने बुधवार को यहां ग्रुप जे में हांगकांग की एनवाई चियुंग को हराकर टोक्यो ओलंपिक की महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू ने दुनिया की 34वें नंबर की खिलाड़ी चियुंग को 35 मिनट चले मुकाबले में 21-9 21-16 से हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया।
सिंधू की चियुंग के खिलाफ छह मुकाबलों में यह छठी जीत है। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू प्री क्वार्टर फाइनल में ग्रुप आई में शीर्ष पर रहने वाली डेनमार्क की दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी मिया ब्लिचफेल्ट से भिड़ेंगी। सिंधू का ब्लिचफेल्ट के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 4-1 है। डेनमार्क की खिलाड़ी ने सिंधू के खिलाफ एकमात्र जीत इस साल थाईलैंड ओपन में दर्ज की थी।हैदराबाद की छठी वरीय खिलाड़ी सिंधू ने अपने पहले मैच में इजराइल की सेनिया पोलिकार्पोवा को हराया था। सिंधू ने अपने विविध शॉट और गति में परिवर्तन करने की काबिलियत से चियुंग को पूरे कोर्ट पर दौड़ाकर परेशान किया। चियुंग ने अपने क्रॉस कोर्ट रिटर्न ने कुछ अंक हासिल किए लेकिन हांगकांग की खिलाड़ी ने काफी सहज गल्तियां की जिससे वह सिंधू पर दबाव बनाने में विफल रही।
सिंधू ने अच्छी शुरुआत करते हुए स्कोर 6-2 किया और फिर 10-3 की बढ़त हासिल की। वह ब्रेक के समय 11-5 से आगे थी। ब्रेक के बाद सिंधू ने दबदबा बनाते हुए अपनी बढ़त को 20-9 किया और चियुंग के नेट पर शॉट मारने के साथ पहला गेम जीत लिया। चियुंग ने दूसरे गेम में बेहतर खेल दिखाया।
उन्होंने सिंधू को रैली में उलझाया और दोनों खिलाड़ी 8-8 से बराबर चल रही थी। सिंधू ने इस दौरान चियुंग के शॉट को परखने में भी गलती की और फिर बाहर शॉट मारकर ब्रेक के समय हांगकांग की खिलाड़ी को एक अंक की बढ़त दे दी। चियुंग ने दबाव डालने का प्रयास किया लेकिन सिंधू ने दमदार स्मैश और बेहतर शॉट के साथ 19-14 की बढ़त बना ली।
सिंधू को छह मैच प्वाइंट मिले। उन्होंने एक शॉट बाहर मारा और एक नेट पर उलझाया लेकिन फिर स्मैश के साथ मैच जीत लिया। बी साई प्रणीत ग्रुप डी के अपने दूसरे और अंतिम पुरुष एकल मैच में आज नीदरलैंड के एम कालजोव से भिड़ेंगे। मंगलवार को चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी ग्रुप ए में बेन लेन और सीन वैंडी की इंग्लैंड की जोड़ी को हराकर तीन में से दो मुकाबले जीतने के बावजूद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही थी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-347 (साल-02)
2. ब्रहस्पतिवार, जुलाई 29, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22, डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 27 जुलाई 2021

ऑरिजन की जांच, अमेरिका पर पलटवार किया

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। कोरोनावायरस के ऑरिजन की जांच को लेकर चीन ने अमेरिका पर पलटवार किया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने सोमवार को कहा कि अगर लैब की जांच करनी है तो विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों को फोर्ट डेट्रिक जाना चाहिए। अमेरिका का फोर्ट डेट्रिक एक मिलिट्री बेस है। गौरतलब है कि कोरोनावायरस के ऑरिजन को लेकर चीन पर आरोप है कि ये वुहान स्थित लैब से बाहर आया है।

झाओ लिजियान ने कहा, ‘अगर लैब्स की जांच करनी है तो डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों को फोर्ट डेट्रिक जाना चाहिए। अमेरिका को जल्द से जल्द पारदर्शी और जिम्मेदारी से काम करना चाहिए और डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों को फोर्ट डेट्रिक लैब की जांच के लिए बुलाना चाहिए। इस तरह से ही दुनिया के सामने सच्चाई सामने आ सकती है। दरअसरल, लिजियान का ये ट्वीट कोविड-19 के ऑरिजन की दूसरे दौर की जांच की मांग किए जाने का जवाब में था। फोर्ट डेट्रिक फ्रेडरिक, मैरीलैंड में स्थित एक सैन्य अड्डा है। गौरतलब है कि चीन पहले भी लैब लीक की बात को नकार चुका है।

मानवता के समक्ष जलवायु परिवर्तन बड़ी चुनौती

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को कहा कि मानवता के समक्ष जलवायु परिवर्तन अत्यधिक संकटपूर्ण चुनौती है और ग्लोबल वार्मिंग का असर हर जगह हो रहा है। कोविंद ने यहां कश्मीर विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह उम्मीद भी जताई, कि विश्वविद्यालय स्थित ग्लेशियर विज्ञान एवं हिमालय जैव विविधता केंद्र जलवायु परिवर्तन से लड़ने में दुनिया को मार्ग दिखाएंगे। राष्ट्रपति ने कहा, ”जैसा कि आप जानते हैं। जलवायु परिवर्तन इस सदी में मानवता के समक्ष अत्यधिक संकटपूर्ण चुनौती है। ग्लेाबल वार्मिंग हर जगह अपना असर दिखा रही है। लेकिन हिमालय क्षेत्र की संवेदनशील पारिस्थितिकी से ज्यादा इसका असर कहीं और अधिक महसूस नहीं होता।”

उन्होंने कहा कि कश्मीर विश्वविद्यालय ने अत्यंत महत्व के दो केंद्र स्थापित कर संबंधित दिशा में एक और महत्वपूर्ण कार्य किया है। कोविंद ने कहा, ”एक (केंद्रों में से) ग्लेशियर विज्ञान के लिए समर्पित है और दूसरा हिमालय जैव विविधता दस्तावेजीकरण, जैव-विवरण और संरक्षण के लिए। राष्ट्रीय हिमालयी हिम तत्व प्रयोगशाला भी है। मुझे विश्वास है कि इन दोनों उत्कृष्टता केंद्रों और प्रयोगशाला से कश्मीर को मदद मिलेगी तथा ये जलवायु परिवर्तन से लड़ाई एवं प्रकृति की रक्षा करने में दुनिया को मार्ग दिखाएंगे।” जलवायु परिवर्तन को लेकर राष्ट्रपति ने ऐसे समय चिंता व्यक्त की है जब हाल में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित हिमालयी राज्यों में प्राकृतिक आपदा की घटनाएं देखने को मिली हैं। हिमाचल प्रदेश में रविवार को भूस्खलन की घटनाओं में जहां नौ लोगों की मौत हो गई, वहीं उत्तराखंड में फरवरी में ग्लेशियर फटने से 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। राष्ट्रपति ने कोविड-19 का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि विश्वविद्यालय ने महामारी को लेकर बहुत ही सराहनीय ढंग से काम किया।

कोविंद ने कहा, ”समूचा विश्व कठिन समय का सामना कर रहा है। कोरोना वायरस ने जीवन के सभी आयामों को प्रभावित किया है और शिक्षा कोई अपवाद नहीं है। सौभाग्य से, प्रौद्योगिकी ने एक समाधान उपलब्ध कराया। पूरे भारत में स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों ने ऑनलाइन तरीके से शिक्षा उपलब्ध कराने का काम जारी रखा।” राष्ट्रपति ने उल्लेख किया कि पिछले साल महामारी के शुरू होने के बाद कश्मीर विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने का काम शुरू किया और अपने छात्रों को ई-संसाधन उपलबध कराए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने इसके अतिरिक्त अपने मुख्य, उत्तरी और दक्षिणी परिसरों को पृथक-वास के लिए उपलब्ध कराकर प्रशासन का सहयोग किया। इससे पता चलता है कि समाज के प्रति विश्वविद्यालय का योगदान शिक्षा से परे भी जा सकता है।

संगठन के गठन की प्रक्रिया को पूरा किया जाएंगा

राणा ओबरॉय          
चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार का मामला फिर टलता हुआ नजर आ रहा है। कुछ दिनों पहले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दोनों ने बयान दिया था कि कुछ समय बाद ही हरियाणा में संगठन के गठन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। परंतु इस बात को भी लगभग एक महीना बीतने वाला है। अभी तक संगठन का काम प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूरा नहीं कर सकी। इसका सीधा लाभ सत्तारूढ़ पार्टी को मिला रहा है। अभी पिछले दिनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगभग सभी विधायकों समेत हरियाणा के राज्यपाल को ज्ञापन दिया था। इसमें एक बात साफ दिखाई दी की लगभग दो दर्जन विधायकों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जोश से लबालब था। जिससे लगने लगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश उनके दिलो में हिलोरे मार रहा है। 
जरूरत है तो सिर्फ इस बात की। ब्लॉक लेवल से लेकर प्रदेश की कार्यकारिणी तक का सही रूप से गठन किया जाए। जिससे कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिले। परंतु ऐसा लगने लगा है, हुड्डा और शैलजा ग्रुप की आपसी खींचतान के कारण संगठन प्रक्रिया धीमी हो गई है। शैलजा से पहले अशोक तंवर भी कई वर्षों तक कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रहने के बाद भी संगठन खड़ा नही कर सके थे। शायद ऐसा ही वर्तमान हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा के साथ होता दिख रहा है। 

सफल अनावरण करते हुए 2 चोरों को अरेस्ट किया

अतुल त्यागी          
हापुड़। पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाफिजपुर पुलिस ने थाने के मु.अ.सं 137/21 व 143/21 धारा 379/411 भादवि का सफल अनावरण करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से चोरी का स्टैपलाईजर, 1000/- रूपये नगद व 02 अवैध चाकू बरामद।

नाविक को मुद्दे पर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश


अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार को किसी आपराधिक मामले में घिर जाने के बाद ईरान में फंस गये पांच भारतीय नाविक को सहायता प्रदान करने एवं इस मुद्दे पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा, ” मैं कह रही हूं कि नियमानुसार जो भी संभव हो कीजिए। वे जिस चीत के हकदार हैं, उन्हें वह मिलना ही चाहिए।”
अदालत ने इसी के साथ केंद्र को भारतीय नाविक की  स्थिति रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दो सप्ताह का वक्त दिया। उच्च न्यायालय ने केंद्र के वकील हरीश विद्यानाथन के इस बयान को रिकार्ड में लिया कि पांचों नाविक ईरान में भारतीय मिशन के अधिकारियों के संपर्क में हैं और उन्हें रहने की सुविधा प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा, ” सभी पांचों को मिशन से निरंतर सहायता मिल रही है , उन्हें एक होटल में ठहराया गया है, उनके साथ संपर्क बनाकर रख गया है और उन्हें टेलीफोन की सुविधा दी गयी है।” विद्यानाथन ने अदालत को यह भी सूचित किया कि पांचों नाविकों के विरूद्ध आपराधिक मामले में बरी के आदेश के ईरान के सुप्रीम कोर्ट ने पलट किया, ऐसे में अब कानूनी दृष्टि से जो भी अलग कदम उठाना होगा,उठाया जाएगा।
पाचों नाविकों के परिवारों के वकील गुरिदंर पाल सिंह ने भारतीय अधिकारियों से कानूनी सहायता मांगी और यह भी दरख्वास्त किया कि उनकी भारतीय पहचान को साबित करने वाला दस्तावेज जारी किया जाए। इस पर अदालत ने कहा, ” हम स्थिति रिपोर्ट मांगेंगे। वह (सहायता से) इनकार तो नहीं कर रहे हैं। याचिका के अनुसार 2019 में इन नाविकों ने ईरान में एक मालवाहक जहाज पर काम शुरू किया था।
याचिकाकर्ताओं के वकील के अनुसार फरवरी, 2020 में ईरानी अधिकारियों ने जहाज पर छापा मारा और पांच नाविकों को मादक पदार्थ की तस्करी करने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस साल मार्च में एक अदालत ने उन्हें बरी कर दिया लेकिन ईरानी अधिकारियों ने यह मामला सुप्रीम कोर्ट में होने का हवाला देकर नाविकों को पासपोर्ट देने से इनकार कर दिया।

टीकाकरण कराने गए 2 पक्षों के बीच विवाद हुआ

हरिओम उपाध्याय            
बलिया। स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 टीकाकरण कराने गए दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हुई जोरदार झड़प के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार को प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरिनंदन प्रसाद ने बताया है कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के करनई गांव में कोविड 19 टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया था। पहले टीका लगाने को लेकर दो पक्षों में जोरदार झड़प हो गई। इस दौरान कुर्सी फेंकने से लेकर हाथापाई और मारपीट तक की गई। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य तथा कई ग्रामीण चोटिल हो गए। सुखपुरा थाना प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया है कि इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों के 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक बिपिन ताडा ने बताया है कि पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि शुरूआत में लोगों के बीच कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर रूझान नही था। जिसके चलते तमाम प्रयासों के बावजूद स्वास्थय केंद्रो पर लोगों का अभाव बना रहता था। लेकिन अब स्वास्थय केंद्रों पर टीकाकरण कराने के लिये लोग भारी संख्या में पहुंच रहे है। जिसके चलते आपसी झगडों के मामले भी देखने और सुनने को मिल रहे है।

सीएम के इस्तीफे से आहत, समर्थक ने खुदकुशी की

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे से आहत होकर उनके एक समर्थक ने आत्महत्या कर ली है। जिस पर मुख्यमंत्री ने युवकों से ऐसे कदम नहीं उठाने का आग्रह किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान रवि(35) के तौर पर की गई है और वह चामराजनगर जिले के बोम्मालपुर गांव का रहने वाला था।
येदियुरप्पा ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीति में अनेक उतार चढ़ावों का होना आम बात है और युवाओं को ऐसे कदम उठाने से परहेज करना चााहिए। उन्होंने कहा " यह सही कदम नहीं हैं और मुझे रवि के आत्महत्या करने पर बहुत दुख है। मैं उसके इस तरह के लगाव से अभिभूत हूं लेकिन इस तरह के कदमों की सराहना नहीं करना चाहता हूं।"
उन्हाेंने कन्नड भाषा में किए गए टवीट में कहा " अगर किसी परिवार को इस तरह के दुख का सामना करना पड़े तो इसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है।"
पुलिस ने बताया कि रवि एक दिहाड़ी मजदूर था और उसने येदियुरप्पा के इस्तीफे की वीडियो देखकर गांव में एक अन्य युवक गुरूस्वामी को कहा था कि येदियुरप्पा की आंखों में आंसू थे। इस बात को लेकर वह रात भर परेशान रहा और सुबह कैंटीन जाकर उसने आत्महत्या कर ली।
रवि को 2017 में हुए उपचुनाव में येदियुरप्पा के साथ देखा गया था। इस घटना के बाद चामराजनगर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रवि के घर का दौरा किया है।

दूरी की वजह बताकर बिजली देने से इनकार किया

हरिओम उपाध्याय                
मुजफ्फरनगर। बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर ने अपने अनुमानों का कमाल दिखाते हुए अधिक दूरी की वजह बताकर दो व्यक्तियों को बिजली कनेक्शन देने से इनकार कर दिया। चेयरमैन के धरने प्रदर्शन से मचे बवाल के बाद जब बिजली विभाग के ही एक अन्य जेई से पैमाइश कराई गई तो वह महज 29 मीटर ही निकली। विभाग की ओर से इसे लेकर पीड़ितों को कनेक्शन देने की कार्यवाही तो शुरू कर दी गई लेकिन बिना ठोस आधार के कनेक्शन देने से इंकार करने वाले जेई के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई।
दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार बिजली चोरी के मामलों को रोकने के लिये जनता को अधिक से अधिक बिजली कनेक्शन देने के लिए प्रयासरत है। लेकिन पुरकाजी का बिजली विभाग सरकार की मंशा के खिलाफ मोर्चा खोलकर कनेक्शन ना देने के बहाने ढूंढकर लोगों के आवेदन निरस्त कर रहा हैं। मंगलवार को आवेदन निरस्त कर दिये जाने से आहत पीडित लोग पुरकाजी नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फ़ारूक़ी के नेतृत्व में स्थानीय बिजली घर गए और वहां दरी डालकर धरने पर बैठ गए। चेयरमैन ने बताया कि धर्मसिंह और तहसीन नाम के गरीब व्यक्तियों ने 350 रुपये खर्च करके नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। उनके घर से पोल की दूरी 30 मीटर भी नही है और पुरकाजी जेई ने 100 मीटर से अधिक दूरी लिखकर आवेदन निरस्त कर दिया है। जबकि तहसीन जिसका आवेदन जेई ने निरस्त किया है उससे आगे के लोगो को कनेक्शन दे दिया। चेयरमैन जहीर फ़ारूक़ी को यह बात नागवार गुजरी और इसी बात को लेकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक घर से पोल तक कि दूरी जेई से बड़े अधिकारी द्वारा नापी नही जाएगी वह धरने से नही उठेंगे। एसडीओ पुरकाजी अजय यादव ने बिजली घर पर मौजूद मीरापुर जेई सर्वेश कुमार के साथ संजय बाबू को मौके पर फीता लेकर भेजा और तहसीन की रिपोर्ट पर पैमाइश करायी तो जेई की 100 मीटर की दूरी वाली रिपोर्ट झूठी पायी गयी। मौके पर मात्र 29 मीटर की दूरी मिली है। धरने पर पहुंचकर एसडीओ पुरकाजी ने सभी निरस्त कनेक्शनों को दोबारा जाँच कराकर नए कनेक्शन देने की बात कही और जेई के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया। तब जाकर धरना समाप्त हुआ जहीर फ़ारूक़ी ने कहा सरकार तो कनेक्शन दे रही है लेकिन जेई जैसे लोग सरकार को बदनाम कराते हैं।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...