मंगलवार, 27 जुलाई 2021

असम-मिजोरम विवाद से भारी तनाव उत्पन्न हुआ

गुवाहाटी। असम-मिजोरम सीमा विवाद से दोनों राज्यों में भारी तनाव उत्पन्न हो गया है। अभी यह मामला सुलझा भी नहीं कि असम की भूमि पर गुवाहाटी के नजदीक असम-मेघालय सीमावर्ती इलाके में मेघालय के बिजली विभाग द्वारा असम की जमीन पर बिजली के खंभे गाड़े जाने को लेकर जमकर हंगामा हो गया।
राजधानी गुवाहाटी से महज कुछ किमी की दूरी पर स्थित दक्षिण गणेश नगर में मेघालय सरकार के बिजली विभाग द्वारा बिजली के खंभे गाड़े जाने को लेकर इलाके के लोगों ने जमकर हंगामा किया। परिस्थिति को बिगड़ते देख मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। 
दोनों राज्यों के आला पुलिस अधिकारी के बीच हुई बैठक के बाद बिजली के खंभे को उखाड़ लिया गया। फिलहाल सीमावर्ती इलाके में स्थिति सामान्य है लेकिन तनाव अभी बना हुआ है। दोनों राज्यों की पुलिस इलाके में गश्त कर रही है। यह विवाद सोमवार को उत्पन्न हुआ था। मंगलवार को भी इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों राज्यों के आला पुलिस अधिकारी की सूझबूझ से मामला शांति के साथ निपट गया।
उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर के सभी राज्य त्रिपुरा और सिक्कम को छोड़कर एक समय असम का ही हिस्सा थे। यही कारण है कि राज्यों के गठन के बाद भी सीमा विवाद एक बड़ा मुद्दा अभी भी बना हुआ है।

24 घंटे में कोरोना के 1,629 नए मामलें सामने आएं

भुवनेश्वर। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1 हजार 629 नये मामले सामने आये हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9 लाख 70 हजार 814 हो गई है। अभीतक राज्य में  9 लाख 47 हजार 381 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या-17 हजार 746 है।विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नये मामलों में से 939 संगरोध से हैं। जबकि 690 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं। इनमें खोर्धा जिले में सर्वाधिक  532 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

लवलिना ने जर्मनी की मुक्केबाज नादिने को हराया

टोक्यो। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय मुक्केबाज लविलना बोरगोहेन क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। महिलाओं की 69 किलोग्राम वेट कैटेगरी के प्री क्वार्टर फाइनल में 23 साल की लवलिना ने जर्मनी की 35 साल की मुक्केबाज नादिने एपेट्ज को हराया। लवलिना ने यह बाउट स्प्लिट डिसिजन से 3-2 से जीता। तीनों राउंड में जजों का ओवरऑल फैसला लवलिना के पक्ष में रहा। लवलिना अब मेडल पक्का करने से सिर्फ एक जीत की दूरी पर हैं। बॉक्सिंग में सेमीफाइनल में पहुंचते ही कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो जाता है। लवलिना की क्वार्टर फाइनल बाउट 30 जुलाई को चाइनीज ताइपे की चिन निएन चेन से होगी।
शूटिंग इवेंट्स में भारतीय निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को दो अलग-अलग इवेंट में भारत की चार जोडिय़ों ने हिस्सा लिया लेकिन इनमें से कोई भी मेडल राउंड में नहीं पहुंच सकी। 10 मीटर एयर पिस्टल के मिस्क्ड इवेंट में मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी क्वालिफिकेशन राउंड-2 में सातवें स्थान पर रही। वहीं, यशस्विनी देसवाल और अभिषेक वर्मा की जोड़ी क्वालिफाइंग राउंड-1 में ही बाहर हो गई। 10 मीटर एयर राइफल में दिव्यांश सिंह पंवार और इलावेनिल वालारिवन की जोड़ी क्वालिफिकेश राउंड में 12वें स्थान पर रही। अंजुम मुद्गिल और दीपक कुमार की जोड़ी 18वें स्थान पर रही। भारत के अचंता शरत कमल टेबल टेनिस के मेंस सिंगल्स में मेडल की होड़ से बाहर हो गए।
नंबर-1 सीड चीन के मा लोंग ने उन्हें 4-1 से हराया। मा लोंग ने पहला गेम 11-7 से जीता। शरत ने दूसरे गेम में 11-8 से जीत हासिल कर जोरदार वापसी की। चीनी खिलाड़ी ने इसके बाद कमल को कोई मौका नहीं दिया और अगले तीन गेम 31-11, 11-4, 11-4 से जीत लिया। इससे पहले भारत के हाथ एक और मेडल आते-आते रह गया। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड शूटिंग इवेंट में भारत की मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी टॉप-4 में आने से चूक गई। भारतीय जोड़ी क्वालिफिकेशन के पहले राउंड में 582 अंक लेकर पहले स्थान पर रही, लेकिन 8 जोडिय़ों के दूसरे राउंड में वे 7वें स्थान पर रही। टॉप-4 जोडिय़ों को मेडल राउंड में एंट्री मिली।

परिवारों को 50-50 लाख का मुआवजा देगी सरकार

दिसपुर। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को कछार जिला मुख्यालय शहर सिलचर में मीडिया को संबोधित करते हुए घोषणा की, कि असम-मिजोरम सीमा पर हुई गोलीबारी में अपनी जान गंवाने वाले असम पुलिस के पांच जवानों के परिवारों को राज्य सरकार 50-50 लाख रुपये का मुआवजा देगी। साथ ही मृत पुलिस कर्मियों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि जिस इलाके में हिंसा हुई है वह आरक्षित वन क्षेत्र है। सैटेलाइट इमेजिंग की मदद से इसको देखा जा सकता है कि अतिक्रमण कैसे हुआ है। असम सरकार ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि जब कल असम-मिजोरम सीमा पर गोलीबारी हो रही थी तो मैंने मिजोरम के मुख्यमंत्री को छह बार फोन किया। उन्होंने 'सॉरी' कहते हुए मुझे आइजोल में बातचीत के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने कहा कि हमारी जमीन का एक इंच भी हिस्सा कोई नहीं ले सकता। हम अपने क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सीमा पर पुलिस है। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह दो राज्यों के बीच सीमा विवाद है।
असम-मिजोरम सीमा पर हिंसक झड़पों पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि यह लंबे समय से चला आ रहा सीमा विवाद है। उस समय भी विवाद था जब दोनों तरफ कांग्रेस की सरकार थी। यह दो राज्यों के बीच का विवाद है, दो राजनीतिक दलों के बीच का मुद्दा नहीं है। घटना असम की सीमा पर हुई। हमारी पुलिस मामले की जांच करेगी। इसकी जांच की जाएगी कि नागरिकों को हथियार कहां से मिले। पांच पुलिस कर्मियों की जान चली गई। गुवाहाटी से सिलचर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने हिंसा में प्राण गंवाने वाले असम पुलिसकर्मियों को कछार पुलिस अधीक्षक मुख्यालय परिसर में अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि कछार के पुलिस अधीक्षक वैभव चंद्रकांत निंबालकर को असम मिजोरम सीमा पर संघर्ष के दौरान गंभीर रूप से गोली लगने के बाद मुंबई ले जाया गया है। एसपी को उनके कूल्हों में एक गोली लगने के बाद गंभीर सर्जरी की आवश्यकता है। एसपी को कुल पांच गोली लगी थी। पैल में लगी गोली को सिलचर मेडिकल कालेज अस्पताल के चिकित्सकों ने सर्जरी कर बाहर निकाल दिया है।
उल्लेखनीय है कि मिजोरम पुलिस ने सोमवार को असम के अधिकारियों, पुलिस कर्मियों और नागरिकों पर गोलियां चलाई थीं, जिसमें असम पुलिस के पांच जवानों और एक नागरिक की मौत हो गई थी जबकि 50 से अधिक घायल हो गए थे।

फिल्म 'पठान' में एक्शन करती नजर आयेंगी दीपिका

कविता गर्ग         

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' में हैरतअंगेज एक्शन सीन करती नजर आयेंगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म पठान में शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण,जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया की अहम भूमिका है। 'पठान' में दीपिका हैरतअंगेज एक्शन सीन करती नजर आयेंगी।यह पहली बार होगा। जब दीपिका पादुकोण भारतीय स्क्रीन पर इस लेवल का एक्शन सीन कर रही हैं।

दीपिका पादुकोण ने इससे पूर्व हॉलीवुड 'ट्रिपल एक्स रिटर्न ऑफ जेडर केज' में अपने पावर पैक्ड एंट्री सीन से फैन्स को हैरान कर दिया था। बताया जा रहा है कि 'दीपिका फिलहाल पठान के लिए हाई ऑक्टेन एक्शन दृश्यों की शूटिंग कर रही हैं। दीपिका ने इसके लिए इंटेंस तैयारी की है। दीपिका को 'पठान में एक्शन अवतार में देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।

चिकित्सीय शिक्षा में ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। अखिल भारतीय चिकित्सीय शिक्षा क्षेत्र में ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण की मांग जारी है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को भी तत्काल रूप से आरक्षण के दायरे में लाने की बात कही है। बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया समेत कई विभागों के सचिव मौजूद थे।

राज्य शासकीय मेडिकल कॉलेजों में यूजी में 15% और पीजी में 50% सीटें ऑल इंडिया कोटा के तहत आती हैं।इनमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को आरक्षण मिलता है। लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का प्रावधान नहीं है। खबर है कि समीक्षा बैठक में पीएम ने इच्छा जताई है कि मेडिकल एजुकेशन में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा तय मंत्रालयों की तरफ से कोर्ट के बाहर प्राथमिकता के साथ सुलझाया जाना चाहिए। पीएम मोदी ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी आरक्षण लागू करने की बात कही है। पीएम ने मंत्रालय के अधिकारियों से अलग-अलग राज्यों में मेडिकल एजुकेशन को लेकर ईडब्ल्यूएस आरक्षण के मौजूदा हालात की समीक्षा करने के लिए भी कहा है। पीएम ने स्वास्थ्य मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वो सभी राज्यों से जानकारी प्राप्त करें कि वहां ईडब्ल्यूएस वर्ग के आरक्षण की योजना की स्थिति क्या है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-346 (साल-02)
2. बुधवार, जुलाई 28, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- तीज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22, डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 26 जुलाई 2021

मेंकेजे-500 वॉर्निंग एंड एयरक्राफ्ट को तैनात किया

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमेरिका से तनाव के बीच दक्षिण चीन सागर में स्प्रैटली द्वीप समूह में बनाए गए सैन्य अड्डे पर चीन बड़ी सैन्‍य साजोसमान एकत्र कर रहा है। चीन ने स्प्रैटली द्वीप समूह मेंकेजे-500 एयरबॉर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट को तैनात किया है। हाल में चीन ने दक्षिण चीन सागर के द्वीप के नजदीक एक बड़ा नौसैनिक अभ्यास भी किया था। इसमें चीन के पहले एयरक्राफ्ट कैरियर लियाओनिंग के साथ उसके कैरियर स्ट्राइक ग्रुप ने भी भाग लिया था। चीन के इस कदम से दक्षिण चीन सागर में तनाव बढ़ सकता है। 

वॉशिंगटन टाइम्स ने मैक्सार की सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर दावा किया है कि मई और जून में स्प्रैटली द्वीप समूह में बनाए गए सैन्य अड्डे पर चीन ने केजे-500 एयरबॉर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट को तैनात किया है। अमेर‍िका की दूसरी सैटेलाइट तस्वीरों में सूबी रीफ पर बने एयरबेस पर वाई-9 ट्रांसपोर्ट विमान और जेड-8 हैवी ट्रांसपोर्ट हेलिकॉप्टर खड़े दिखाई दिए। हालांकि, चीन ने अभी इस पर कोई अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है।लेकिन यह माना जा रहा है कि चीन की इस हरकत से दक्षिण चीन सागर पर अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ सकता है। 

प्रक्रिया: 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के सभी रिजल्ट आएं

संदीप मिश्र       

बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने करीब 15 दिन पहले महाविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर पोस्टर जारी किया था। 13 जुलाई से महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू होने थे। लेकिन अभी तक महाविद्यालयों में प्रवेश शुरू नहीं हो पाए। बताते हैं कि विश्वविद्यालय के द्वारा प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े दिशा-निर्देश महाविद्यालयों को नहीं दिए हैं और न ही 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के सभी रिजल्ट आए हैं। यूजीसी ने भी सभी परिणाम आने के बाद 1 अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय ने जल्द प्रवेश प्रक्रिया के निर्देश जारी करने की बात कही है।

राज्यों के मुख्यमंत्रियों से सीमा विवाद, नसीहत दी

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर भारत के असम-मिजोरम की सीमा पर सोमवार को हिंसा भड़कने के बाद इन दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री आपस में ही भिड़ गए। हिंसा मामले को लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की काफी देर तक ट्विटर पर नोकझोंक होने के बाद आखिर में मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप करने की मांग की। उनकी इस मांग पर गृह मंत्री शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आपस में ही सीमा विवाद सुलझाने की नसीहत दी।
दोनों मुख्यमंत्रियों ने गृह मंत्री को आश्वासन दिया है कि शांति सुनिश्चित करने और सीमा मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सूत्रों ने कहा कि दोनों राज्यों के पुलिस बलों के विवादित स्थल से लौटने की उम्मीद है। असम के मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि कछार जिले में अंतरराज्यीय सीमा पर मिजोरम से उपद्रवियों की गोलीबारी में असम पुलिस के छह जवान शहीद हो गए। संघर्ष के बाद विवादित असम-मिजोरम सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जबकि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच सोमवार को ट्विटर पर भिड़ गए।

बड़े षड़यंत्र को भी विफल करने में सक्षम है 'भारत'

हरिओम उपाध्याय                  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के बहादुर जवानों की सजगता का ही यह परिणाम है कि आज विपरीत परिस्थितियों के बावजूद देश पूरी मजबूती के साथ अपनी सीमाओं की सुरक्षा करने और बड़े से बड़े षड़यंत्र को विफल करने में सक्षम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कारगिल विजय दिवस पर आज यहां कारगिल शहीद स्मृति वाटिका के कार्यक्रम में शहीदों के परिवारीजनों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में स्थापित कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों की प्रतिमाओं पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कारगिल शहीदों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत माता के महान सपूतों और वीर जवानों की सतर्कता, सजगता, मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण और अद्भुत बलिदान के कारण ही हम सब न केवल स्वाधीनता का अनुभव करते हैं। बल्कि एक सुरक्षित माहौल में चैन से अपना गुजर-बसर करते हैं। इसलिए कहा जाता है कि शहीद की मौत ही कौम की जिन्दगी होती है। एक जवान जब शहीद होता है, तो वह कौम को नई जिन्दगी देता है, नई प्रेरणा प्रदान करता है।

मुक्ति पार्टी के कसार को रक्षा के लिए शपथ दिलाई

सत्येंद्र पंवार          
मेरठ। बहुजन मुक्ति पार्टी के मोहम्मद उमर कसार को मेरठ 49 दक्षिण विधानसभा मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत कर भारतीय संविधान एवं मूल निवासियों की रक्षा के लिए शपथ दिलाई।
बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे के निर्देशानुसार मेरठ जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने मोहम्मद उमर कस्सार को 49 मेरठ दक्षिण विधानसभा मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की नीति एवं संविधान को बचाने और पूर्णतया लागू कराने के लिए मूल निवासियों की रक्षा करने के लिए हित और अधिकार में हर वक्त तत्पर रहने के लिए शपथ दिलाई। बैठक में ओमवीर सिंह, आर डी गादरे, करमवीर सिंह मोहम्मद उमर शहाबुद्दीन संदीप कुमार असमुद्दीन कौशल, आवेश मोहन सिंह, राजेश आदि मौजूद रहे।

डीएम सुजीत ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने सोमवार को कादीपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने भवन के निर्माण कार्य में तेजी लाये जाने के साथ गुणवत्तापूर्ण एंव समयबद्धता के साथ पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने संबंधित ठेकेदार को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया है कि मटेरियल की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। उन्होंने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता में किसी प्रकार की खामी पाई जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सिराथू प्रखर उत्तम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
गणेश साहू 

यूपी: 3 सीएचसीयो पर बने प्लांट का उद्घाटन किया

अतुल त्यागी           
हापुड़। जनपद की हैंडलूम नगरी पिलखुआ और धौलाना सीएचसी में पहुंचे केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने जनपद हापुड़ में तीन सीएचसीयो पर बने ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह का क्षेत्र के लोगों द्वारा ने जोरदार स्वागत किया गया। बता दे कि धौलाना सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट के सुभारम्भ से स्थानीय जनता को ऑक्सीजन के लिए इधर उधर भटकना नही पड़ेगा। 
अब उनको पास से ही सीएचसी में निशुल्क ऑक्सीजन मिलेगी। बता दे कि जनपद में जनता की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार कार्य किये जा रहे है। ऑक्सीजन प्लांट से लेकर अस्पतालों में बैड की सुविधा तक उपलब्ध कराई जा रही है। वही ऑक्सीजन प्लांट का सुभारम्भ होने से जनता भी काफी खुश है।

52852.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स

कविता गर्ग           

मुंबई। आज शेयर बाजार में गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 123.53 अंक की गिरावट के साथ 52852.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 31.50 अंक की गिरावट के साथ 15824.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,509 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई। इसमें से करीब 1,845 शेयर तेजी के साथ और 1,509 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 155 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 2 पैसे की कमजोरी के साथ 74.42 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

एसबीआई लाइफ का शेयर करीब 26 रुपये की तेजी के साथ 1,076.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 315 रुपये की तेजी के साथ 13,515.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। हिन्डाल्को का शेयर करीब 7 रुपये की तेजी के साथ 399.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। देवी लैब का शेयर करीब 90 रुपये की तेजी के साथ 4,914.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। अल्ट्रा टेक सीमेंट का शेयर करीब 130 रुपये की तेजी के साथ 7,620.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई। आज सोना 169 रुपये बढ़कर 46,753 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक बाजारों से भारत में पीली धातु प्रभावित हुई। साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से सोना महंगा हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में सोने का दाम 46,584 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 396 रुपये की बढ़त आई और इसकी कीमत 66,080 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 65,684 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,808 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 25.32 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वीपी कमोडिटी रिसर्च नवनीत दमानी ने कहा कि, 'अमेरिकी यील्ड में गिरावट और डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों पर चिंताओं के बीच सोने की कीमतों में तेजी आई।

मीराबाई को मणिपुर सरकार ने एसपी नियुक्त किया

इंफाल। ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू को मणिपुर सरकार ने एडिशनल एसपी नियुक्त किया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने घोषणा की कि राज्य सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू को मणिपुर पुलिस में एडिशनल एसपी (स्पोर्ट्स) के पद पर तैनात करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने कहा कि मीराबाई चानू को राज्य सरकार की तरफ से 1 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी लिकमबम को उपनिरीक्षक एसआई के पद पर पदोन्नत किया गया है। वह पहले कॉन्सटेबल थीं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले राज्य के सभी एथलीट्स को 25-25 लाख रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए जाएंगे। मीराबाई चानू जापान से सोमवार को दिल्ली वापस लौट आई हैं। वहीं चीन की जजिहू को ओलंपिक आयोजकों ने दोबारा डोप टेस्ट के लिए रुकने के निर्देश दिए हैं।

सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन

कविता गर्ग      

मुंबई। पवार ने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की और उन्हें पुनर्वास का और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। राज्य के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल, राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वाडेट्टीवार और राज्य मंत्री विश्वजीत कदम बाढ़ प्रभावित जिले के भीलवाड़ी और अन्य इलाकों के दौरे में पवार के साथ थे।ये लोग भीलवाड़ी में लोगों तक नाव के जरिए पहुंचे। जिला प्रशासन ने बताया कि पवार स्थिति का जायजा लेने के बाद समीक्षा बैठक करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि इस बीच इरविन पुल पर कृष्णा नदी का जलस्तर सुबह 11 बजे 52.11 फुट था। जबकि खतरे का निशान 45 फुट पर है।

आरोप लगाते हुए कहा, चीन से कैसे निपटा जाए ?

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर चीन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार को समझ नहीं आ रहा कि चीन से कैसे निपटा जाए। राहुल गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट को साझा करते हुए यह बात कही। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार का आगाह करते हुए कहा कि आज चीन की हरकतों को नजरअंदाज करने से भविष्य में बड़ी मुश्किलें पैदा होंगी।राहुल गांधी ने एलएसी विवाद पर एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह दावा किया है कि पूर्वी लद्दाख के डेमचोक इलाके में भारतीय सीमा के हिस्से में चीन की ओर से अपने टेंट लगाए गए हैं।

मानसून के सक्रिय होने के बाद 178 की मौंत हुईं

श्रीराम मौर्या                      
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के बाद से अब तक 178 लोगों की मौत हो चुकी है तथा सरकारी और निजी सम्पति का भारी नुकसान हुआ। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार इस दौरान प्रदेश में 400 करोड़ का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग को सबसे ज्यादा 271 करोड़ का जबकि आईपीएच विभाग को 115 करोड़ का नुकसान हुआ है।
इस अवधि में 39 मकान ढह चुके हैं, जिनमें 33 मकान कांगड़ा, 3 शिमला व मंडी, बिलासपुर और चंबा में एक-एक मकान को नुकसान पहुंचा है। बारिश ने 48 कच्चे मकान को भी मिट्टी में मिला दिया। इसके अलावा राज्य में 62 पक्के मकानों सहित 316 कच्चे मकानों को हल्का नुकसान हुआ है। हिमाचल में 8 दुकानें, 6 पुल और 340 गोशालाएं भी बह गई।
प्रदेश में मानसून सीजन में सबसे ज्यादा 100 मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हुई। जबकि भूस्खलन से कांगड़ा में 10 लोगों की मौत हुई है व शिमला में भी दो लोगों की मौत हुई है और 19 लोगों की जान डूबने से हुई। किन्नौर में नौ, डूबने वालों में सबसे ज्यादा कांगडा में आठ, कुल्लू व मंडी में तीन-तीन, बिलासपुर में दो, हमीरपुर, लाहुल स्पीति व शिमला में एक-एक लोगों की मौत हुई है। यही नही मॉनसून के दौरान सांप के डसने से सात लोगों की जान गई। राज्य में गिरने से भी 21 लोग अपनी जान गंवा चुके है।
इससे पहले हिमाचल प्रदेश में तीन दिन भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। प्रदेश में 30 जून तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में 26 से 28 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। जबकि 25 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था। विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था।
शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.0, बिलासपुर 34.0, सुंदरनगर 32.1, हमीरपुर 33.6, कांगड़ा 32.8, चंबा 31.6, सोलन 30.2, नाहन 30.2, धर्मशाला 24.8, शिमला 24.6, कल्पा 23.2, केलांग 25.2 और डलहौजी में 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।  शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 22.4, भुंतर 22.1, कल्पा 15.4, धर्मशाला 20.4, ऊना 25.7, नाहन 24.7, केलांग 12.7, पालमपुर 21.0, सोलन 20.7, मनाली 18.0, कांगड़ा 24.6, मंडी 22.0, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 24.8, चंबा 21.5, डलहौजी 17.4 और कुफरी में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...