सोमवार, 26 जुलाई 2021

गाजियाबाद में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया

अश्वनी उपाध्याय 
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाजियाबाद में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है और 14 महिलाओं सहित 30 उन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोगों को उनकी बीमा पॉलिसियों पर ऋण देने का वादा कर ठगी करते थे। यह जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी। 
पुलिस ने कहा कि ‘ऑपरेशन 420’ के तहत पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ और कोतवाली पुलिस ने शनिवार को नोएडा से संचालित हो रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया।
पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने बताया, ‘‘आरोपी ऐसे बीमा पॉलिसी धारकों का आंकड़ा जुटाते थे जो पॉलिसी परिपक्व होने वाली होती थी। इसके बाद गिरोह के लोग पॉलिसीधारकों को धन को नकद नहीं कराने के लिए आश्वस्त करते थे और पॉलिसी आगे बढ़ाने के लिए कहते थे जिसके लिए उन्हें ज्यादा प्रोत्साहन राशि और ऋण देने का लोभ दिया जाता था। उन्होंने बताया कि आरोपी धन अपने खातों में अंतरित करवा लेते थे। यह धोखाधड़ी तब प्रकाश में आयी जब मॉडल टाउन निवासी सागर ने इस बारे में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से अपराध में इस्तेमाल किए गए 19 मोबाइल फोन, 14 कॉर्डलेस फोन, एक कार आदि बरामद किये गये। पाठक ने बताया कि गिरोह ने एक हजार से अधिक लोगों से ठगी की है।
बता दें कि बीते 13 जुलाई को दिल्‍ली की पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस (Delhi Police) ने सुल्तानपुर, मंडी रोड, दिल्ली से 26 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं।  वहीं, पुलिस ने 29 कंप्यूटर भी बरामद किए थे।  दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर के मुताबिक, पुलिस को पता चला कि सुल्तानपुर, मंडी रोड, दिल्ली में एक अवैध कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। इसके बाद इंस्पेक्टर अतुल त्यागी के नेतृत्व में एक टीम ने परिसर में छापा मारा और लोगों को ठगने की कोशिश में कर्मचारी रंगेहाथ पकड़े गए।  इस दौरान कॉल सेंटर से 5 महिलाओं सहित 26 लोगों को अमेजन ग्राहक सेवा देने के नाम पर अमेरिकी नागरिकों को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

आर्थिक राजधानी मुंबई में फिर बढ़ रहे हैं मामलें

कविता गर्ग              
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे की बात की जाए तो यहां 362 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 10 मरीजों की मौत भी हुई है। साथ ही इस दौरान 539 मरीजों कोरोना बीमारी से रिकवर भी हुए हैं। वहीं पूरे राज्य महाराष्ट्र की बात की जाए तो रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,843 नए मामले सामने आए हैं और अब तक राज्य में कुल 62,64,922 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं पूरे राज्य में बीते 24 घंटे में 123 मरीजों की मौत के साथ ही अब तक महाराष्ट्र में मरने वालों का कुल आंकड़ा 1,31,552 हो चुका है।
महाराष्ट्र में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार को 5,212 मरीजों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही महाराष्ट्र में अब तक 60,35,029 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। महाराष्ट्र में फिलहाल 94,985 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि फिलहाल मुंबई में संक्रमण के मामले ज्यादा निकल रहे हैं और मुंबई में रविवार को संक्रमण के 364 नए मामले सामने आए और 10 मरीजों की मौत हो गई।

जयंती को फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया

बेंगलुरु। मशहूर अदाकारा जयंती का सोमवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
वह 76 वर्ष की थीं। अपने पांच दशक से लंबे करियर में जयंती ने विभिन्न भाषाओं में 500 से अधिक फिल्में की।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें उम्र संबंधी परेशानियां थीं और कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था।
जनवरी 1945 को बल्लारी में अंग्रेजी के प्रोफेसर बालासुब्रमण्यम और संथानलक्ष्मी के घर जन्मी कमला कुमारी यानी जयंती ने ‘जेनु गुडू’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अभिनेता राजकुमार के साथ उन्होंने 40 से अधिक फिल्में की। जयंती ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा की फिल्मों में काम किया।
जयंती को सात बार कन्नड़ फिल्मफेयर पुरस्कार और दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार (दक्षिण) से सम्मानित किया गया।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ” मशहूर कलाकार जयंती के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। फिल्म उद्योग में उनका बहुत बड़ा योगदान था और उनके निधन से कन्नड़ फिल्म उद्योग को अपूरणीय क्षति पहुंची है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार तथा प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति।

लद्दाख का दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हुआ

श्रीनगर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का सोमवार को करगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लद्दाख के करगिल का दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रपति कोविंद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के चार दिवसीय दौरे के लिये रविवार को श्रीनगर पहुंचे हैं। राष्ट्रपति 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान शहीद होने वाले भारतीय जवानों की याद में बनाये गये करगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये आज करगिल जाने वाले थे। करगिल विजय दिवस 1999 की करगिल लड़ाई में शहीद हुए देश के रणबांकुरो के सम्मान में हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है।
यह दिन हर भारतीय के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। भारत के जांबाज रणबांकुरों ने इस दिन करगिल की चोटियों पर डेरा जमाए बैठे घुसपैठियों और पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ा था। करीब दो महीने तक चले संघर्ष में भारतीय सेनाओं ने शानदार जीत हासिल की थी।
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कारगिल विजय दिवस के मौके पर यहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्यौच्छावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को करगिल विजय दिवस की 22वी वर्षगांठ पर पाकिस्तान के साथ हुए इस युद्ध के शहीदों को याद किया और कहा कि उनकी बहादुरी हर दिन देशवासियों को प्रेरित करती है।
रक्षा मंत्री ने टि्वट कर कहा, “ कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन करता हूँ।” इस मौके पर अपने संदेश में उन्होंने कहा, “ कारगिल युद्ध के महान शूरवीरों ने भारत की रक्षा का स्वर्णिम अध्याय अपने शौर्य, पराक्रम और बलिदान से लिखा है।
कठिन और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भारतीय सेना ने कारगिल में जो विजय प्राप्त की वह अपने आप में अतुलनीय है। मैं कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त करने वाले सभी वीर सैनिकों के परिवारों को फिर से यह भरोसा देना चाहता हूं कि यह देश उनके बलिदान , उनकी स्मृति को कभी नहीं भूल सकता। दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक हमारी इस प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
अमर चक्र पर जल रही अमर ज्योति भारतीय सेना के पराक्रम और बलिदान की अग्नि साक्षी है। ” रक्षा मंत्री से पहले सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया और नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार तथा अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

चीन ने खतरनाक नीति को बदलने की अपील की

बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। चीनी शहर तियानजिन में अमेरिका और चीन के बीच सोमवार को आमने-सामने की उच्च स्तरीय वार्ता शुरू होने के बीच चीन ने अमेरिका पर द्विपक्षीय संबंधों में ”गतिरोध” पैदा करने का आरोप लगाया। आधिकारिक संवाद समिति ‘शिंहुआ’ ने बताया कि चीन के उप विदेश मंत्री शेई फेंग ने अमेरिका से ”अपनी अत्यधिक पथभ्रष्ट मानसिकता और खतरनाक नीति को बदलने” की अपील की।
शिंहुआ ने बताया कि शी ने अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमन से कहा कि चीन और अमेरिका के संबंधों में गतिरोध इसलिए है, क्योंकि कुछ अमेरिकी चीन को ”काल्पनिक शत्रु” के रूप में चित्रित करते हैं। शेरमन अमेरिका एवं चीन के संबंधों के प्रभारी फेंग और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ तियानजिन शहर के रिजॉर्ट में बंद कमरे में अलग-अलग बैठकों में दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों पर चर्चा कर रही हैं।छह महीने पहले जो बाइडन के अमेरिका में राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद वह चीन की यात्रा करने वाली सबसे ऊंचे रैंक की अमेरिकी अधिकारी हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में दोनों देशों के बीच संबंध बहुत खराब हो गए थे और प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा, मानवाधिकार तथा अन्य मामलों पर दोनों के बीच तनाव की स्थिति है।वांग ने शनिवार को एक साक्षात्कार में अमेरिका पर आरोप लगाया था कि वह स्वयं को सर्वश्रेष्ठ समझता है और अन्य देशों पर दबाव बनाने के लिए अपनी ताकत का इस्तेमाल करता है। बाइडन प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि इन वार्ताओं का मकसद किसी विशेष मामले पर चर्चा करना नहीं है, बल्कि उच्च स्तरीय संवाद के माध्यम खुले रखना है। बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच भी अक्टूबर के अंत में रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर बैठक हो सकती है।

सदन की कार्यवाही शुरू होने पर स्मरण किया: बिरला

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। आज सुबह निचले सदन की कार्यवाही शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने करगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों का स्मरण किया। सदन में सदस्यों ने कुछ पल मौन रखकर मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट किया।
अध्यक्ष बिरला ने ओलंपिक में महिलाओं की 49 किलोग्राम वर्ग भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू की उपलब्धि का जिक्र किया और सदन तथा अपनी ओर से उन्हें बधाई दी। इसके बाद ओम बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने को कहा वैसे ही कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों के सदस्य अपनी-अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। कुछ सदस्यों ने अपने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। विपक्षी सदस्य ‘तानाशाही बंद करो’ के नारे लगा रहे थे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोर-शराबे के बीच ही प्रश्नकाल की कार्यवाही को आगे बढ़ाया। इस दौरान कुछ सदस्यों ने पूरक प्रश्न पूछे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उनके जवाब भी दिये। इस बीच अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से अपने स्थान पर लौटने का आग्रह किया।
ओम बिरला ने शोर-शराबा कर रहे विपक्षी सदस्यों से कहा, ”जनता ने आपको चुनकर भेजा है ताकि आप यहां उनके मुद्दे उठा सकें लेकिन आप नारेबाजी कर रहे हैं, तख्तियां लहरा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि यह ठीक नहीं है। बिरला ने कहा कि सदस्य अपने स्थान पर जाएं और कार्यवाही चलने दें। हालांकि सदस्यों का हंगामा जारी रहा। व्यवस्था बनते हुए नहीं देख लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी।
गौरतलब है कि पेगासस जासूसी मामला, तीन कृषि कानूनों के विषय सहित कुछ अन्य मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण संसद के मानसून सत्र के दौरान पिछले सप्ताह भी कामकाज बाधित रहा था।

मिसाल: ईदगाह को हटाने के लिए सहमति बनाईं

हरिओम उपाध्याय                
अलीगढ़। थोड़ी-थोड़ी सी जमीन के लिए आपस में लड़ने वालों के लिए अलीगढ़ के कस्बा अकबराबाद के नानऊ गांव के लोगों ने देशभर के आगे ऐसी मिसाल पेश की है।जिससे ना सिर्फ इलाके का विकास होगा बल्कि इबादत भी जारी रह सकेगी। अलीगढ़-कानपुर नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण में बाधा बन रही तकरीबन 100 साल पुरानी ईदगाह को हटाने के लिए बिना किसी कानूनी पचडे और विवाद के हटाने पर सहमति बना दी है। अब ईदगाह गांव में ही ग्राम सभा की जमीन पर बनाई जाएगी। इससे पहले भी इसी हाईवे के निर्माण के लिए गांव पनेठी के लोगों ने इसी तरह से मस्जिद हटाए जाने पर अपनी सहमति दे दी थी।
दरअसल नेशनल हाईवे-91 के अंतर्गत अलीगढ़-कानपुर सेक्शन का इस समय चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस हाइवे को फोर और सिक्स लेन में विकसित करने के लिए कार्यवाही लगातार जारी है। जनपद अलीगढ़ में गांव बोनेर से गोपी तक तकरीबन 15 गांव की 53 हेक्टेयर जमीन अभी तक अधिग्रहित की जा चुकी है। जिसकी एवज में अब तक तकरीबन डेढ़ अरब रुपए का मुआवजा प्रभावित लोगों के बीच वितरित किया जा चुका है। हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिकृत की जा रही जमीन में अकबराबाद के ग्राम नानऊ स्थित तकरीबन 100 साल पुरानी ईदगाह भी जद में आई है। भूमि अध्यापति विभाग के अधिकारियों ने धार्मिक स्थल होने के चलते स्थानीय लोगों के साथ संपर्क किया। इस पर गांव के पूर्व प्रधान नजीर व अजमेरी खान समेत 17 लोगों ने प्रशासन को गाटा संख्या 840 में स्थित ईदगाह को स्वयं ही स्थानांतरित करने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। इसके बाद चौड़ीकरण के कार्य को आगे बढ़ाते हुए ईदगाह को शिफ्ट करने का कार्य प्रशासन द्वारा शुरू कर दिया गया है।

सत्ता के नाटक पर विराम, सीएम ने इस्तीफा दिया

बेंगलुरु। कर्नाटक में लंबे समय से चल रहे सत्ता के नाटक पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। आज ही के दिन उनकी सरकार बनी थी और आज कर्नाटक में उनकी सरकार के 2 साल पूरे हुए थे। अजीब विडंबना कि आज ही के दिन उन्हें इस्तीफा देकर कुर्सी से विदा होना पड़ गया है।
सोमवार को लंबे समय से चल रहे कर्नाटक के नाटक पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बीएस येदुरप्पा ने अपने पुराने दिनों की याद करते हुए भावुक अंदाज में कहा है कि जब अटल बिहारी वाजपेई देश के प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने मुझे केंद्र में मंत्री बनने के लिए कहा था, लेकिन मैंने कर्नाटक में रहना ही मुनासिब समझा। गौरतलब है कि बीएस येदुरप्पा ने रविवार को ही यह संकेत दे दिया था कि उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा था कि रविवार या फिर सोमवार तक यह फैसला हो जाएगा। सोमवार को अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए बीएस येदुरप्पा ने कहा है कि इन 2 सालों के भीतर मुझे राज्य के लिए बहुत ज्यादा काम करने का मौका नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी के संकट के चलते बहुत सी चीजें जहां की तहां थम गई है और ज्यादा काम करने का मौका नहीं मिल पाया है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य के प्रभारी अरुण सिंह से कर्नाटक के नये हालातों पर चर्चा की है। 
राज्य में नए सीएम के चुनाव के लिए जल्दी ही पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जा सकती है जो राज्य में विधायक दल की मीटिंग में हिस्सा लेंगे। इस बैठक के दौरान ही बीएस येदुरप्पा के विकल्प के तौर पर नए सीएम का ऐलान किया जा सकता है।

महाराष्ट्र सदन में लगीं आग, 4 गाड़ियों ने काबू पाया

कविता गर्ग                   
मुबंई। राजधानी दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में दिन निकलते ही भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पानी बरसाते हुए आग पर काबू पा लिया। अभी तक इस आग की चपेट में आकर किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है।
सोमवार की सवेरे राजधानी स्थित महाराष्ट्र सदन में आग की लपटें उठती हुई देखकर बुरी तरह से अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का काम अभी तक जारी है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि दिल्ली फायर सर्विस ने बीते महीने जारी एक आदेश के तहत हाल ही में भीषण आग की चपेट में आए ऐसे किसी भी भवन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिनके पास फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट तो है, लेकिन उन्हें नया अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है। जब दमकल विभाग ने पाया है कि ऐसे कुछ प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इन प्रतिष्ठानों में अस्पताल और निर्माण इकाइयां भी शामिल हैं।

वैक्सीन डोज दिये जाने के मामले का खुलासा हुआ

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कराची में लोगों के घरों में गैरकानूनी रूप से कोविड-19 वैक्सीन के डोज दिये जाने के मामले का खुलासा हुआ है और पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पाकिस्तानी समाचारपत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक कराची के सदर इलाके में लोगों को उनके घरों पर गैरकानूनी रूप से कोविड के टीके लगाये जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसे वैक्सीन के डोज कैसे प्राप्त हुए। वहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि लोगों को इस तरह से जो टीका लगाया जा रहा था , वह असली था नकली।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-345 (साल-02)
2. मंगलवार, जुलाई 27, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- दूज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22, डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 25 जुलाई 2021

कई क्षेत्रों में सहयोग ओर बढ़ाएंगे 'भारत-अमेरिका'

नई दिल्ली/ वाशिंगटन डीसी। भारत और अमेरिका सुरक्षा, रक्षा, आतंक पर लगाम, अफगानिस्तान में शांति, चार देशों के समूह क्वाड, कोराना महामारी और जलवायु परिवर्तन समेत कई क्षेत्रों में सहयोग और बढ़ाएंगे। अपने पहले भारत दौरे पर 27 जुलाई को नई दिल्ली आ रहे अमेरिकी विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन के एजेंडे में ये मुद्दे प्राथमिकता में हैं।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ब्लिंकन का यह दौरा 28 जुलाई तक रहेगा। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मिलेंगे। दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी, जिसका दायरा बेहद व्यापक होगा। इस चर्चा में स्थानीय के साथ-साथ वैश्विक मुद्दे भी अहम होंगे। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के कार्यवाहक सहायक मंत्री डीन थॉम्पसन के मुताबिक, हमारे भारतीय साझीदार के साथ सुरक्षा, रक्षा, साइबर और आतंकवाद के खिलाफ लगाम पर सहयोग को बढ़ाने जाने पर चर्चा होगी।
उन्होंने कहा, हम इन मुद्दों पर सरकार के साथ सहयोग करते हैं। इनमें नियमित रूप से होने वाली अमेरिका-भारत कार्य समूह की बैठकें भी शामिल हैं। हम एक सुरक्षित और अधिक सुदृढ़ दुनिया सुनिश्चित करने के लिए भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, हमारे क्षेत्रीय मसलों में हम अफगानिस्तान में एक न्यायसंगत और स्थायी शांति का समर्थन करने के अपने प्रयासों पर चर्चा करने का इरादा रखते हैं। थॉम्पसन ने कहा कि भारत निश्चित रूप से इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भागीदार है और अमेरिका अफगानिस्तान में शांति और आर्थिक विकास को समर्थन देने के लिए भारत की साझा प्रतिबद्धता का स्वागत करता है।
थॉम्पसन के मुताबिक, ब्लिंकन और रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन भारतीय विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री को सालाना होने वाली अमेरिका-भारत 2 प्लस 2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए न्योता देंगे। हालांकि, इस वार्ता का क्या एजेंडा होगा, इसके बारे में नहीं बताया।
थॉम्पसन ने कहा, क्षेत्र में सभी पड़ोसी देशों के हित एक स्थिर, सुरक्षित और शांतिपूर्ण अफगानिस्तान में ही हैं। इस मकसद को बातचीत के जरिये एक राजनीतिक समझौते से ही पाया जा सकता है, जो अफगानिस्तान के 40 वर्षों के संघर्ष को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाएगा। गौरतलब है कि अफगानिस्तान की सीमाएं पाकिस्तान से भी लगती हैं, जहां तालिबान आतंकी हमलों के लिए प्रशिक्षण लेते रहते हैं। 

'आंदोलन' के दौरान मृत किसानों को सच्ची श्रद्धांजलि

राणा ओबरॉय            

जींद। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र सरकार के तीनों काले कृषि कानूनों की वापसी ही इसके खिलाफ जारी आंदोलन के दौरान दिवंगत किसानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सुरजेवाला रविवार को गांव उझाना में किसान आंदोलन में सक्रिय तथा दिवंगत इंद्रसिंह ठोलेदार की श्रद्धांजलि सभा में आए थे। कांग्रेस नेता ने कहा, ”देश का किसान पिछले आठ महीने से अपने घर और खेत छोड़कर सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। गर्मी, सर्दी और बारिश की मार झेलते हुए दिल्ली सहित अनेक स्थानों पर तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग कर रहा है लेकिन भाजपा सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही।

सुरजेवाला ने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी किसानों के संघर्ष में उनके साथ है और सड़क से लेकर संसद तक तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार के मंत्री किसानों की शहादत पर संवेदना व्यक्त करने की बजाय किसानों को देशद्रोही, मवाली कहकर नमक छिड़क रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार को किसानों के साथ थोड़ी भी हमदर्दी है तो तुरंत तीनों कृषि कानून वापस ले लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार में सत्ता का सुख भोग रहे नेताओं के मुंह से किसानों की शहादत पर एक भी शब्द नहीं निकलना, उनकी किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। 

शिवराज यह सही है कि मध्यप्रदेश देश का दिल है

मनोज सिंह ठाकुर           

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उद्योगपतियों से मध्य प्रदेश में निवेश कर लाभ कमाने का आह्वान करने के एक दिन बाद रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि निवेश सिर्फ विश्वास से आता है। जो भाजपा नीयत शिवराज सिंह चौहान की सरकार में कभी नहीं रहा है। कमलनाथ ने चौहान पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, ”शिवराज यह सही है कि मध्यप्रदेश देश का दिल है। लेकिन यह सच भी जान ले कि निवेश सिर्फ विश्वास से आता है। जो आपकी सरकार में कभी नहीं रहा है। क्योंकि आपकी सरकार में देश में प्रदेश की पहचान सदैव माफियाओं, मिलावट खोरों, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं महिला अपराध में देश में शीर्ष वाले प्रदेश की रही।

उन्होंने कहा, ”आहान की) सरकार  आते ही प्रदेश वापस उसी स्थिति में पहुँच चुका है।” इससे एक दिन पहले शनिवार को मुख्यमंत्री चौहान अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘होरोसिस इंडिया मीटिंग 2021’ के प्रधान सत्र में शामिल हुए। यह सत्र ‘मध्यप्रदेश-भारत का उभरता हुआ आर्थिक शेर’ विषय पर आयोजित किया गया था। इसमें चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के पर्यावरण, सामाजिक जिम्मेदारी तथा सुशासन के पैमाने पर खरा उतरता है। यहाँ स्वच्छ पर्यावरण है, कार्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के तहत अच्छा कार्य हो रहा है तथा सुशासन के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश भारत का दिल है तथा हम दिलवाले हैं। उद्योग स्थापना की दृष्टि से मध्यप्रदेश की लोकेशन सबसे अच्छी है तथा हम प्रदेशवासी सबसे प्यार करते हैं। यहाँ जो भी आता है मध्यप्रदेश का होकर रह जाता है। 

महामंत्री भाजपा ने ट्रस्ट का उद्घाटन किया: यूपी

कौशाम्बी। अवनी वेलफेयर चैरीटेबल ट्रस्ट के चीफ़ ट्रस्टी आर.बी जायसवाल व राजेश जायसवाल के द्वारा विनायक आई केयर प्लस मंझनपुर मुख्यालय में शुरू किया गया। जिसका सिलान्यास मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजितेश जायसवाल (जायसवाल युवा मंच उत्तर प्रदेश) एवं विशिष्ट अतिथि संजय जायसवाल जिला महामंत्री भाजपा कौशाम्बी के द्वारा उद्घाटन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजितेश जायसवाल एवं जिला महामंत्री भाजपा कौशाम्बी संजय जायसवाल ने कहा कि अब सभी जनपद वासियो को आँखों की जाँच डिजिटल तरीके से व चश्मा के सारे ब्रांड आपको कम से कम खर्च में प्राप्त होंगे।
अवनी ट्रस्ट के चीफ़ ट्रस्टी आर. बीजायसवाल व डा. राजेश जायसवाल ने कहा कि कौशाम्बी में जल्द हि अवनी ट्रस्ट के द्वारा कौशाम्बी के आठो ब्लॉक में कैम्प के माध्यम से बीपीएल कार्ड धारकों या गरीबी रेखा नीचे आने वाले लोगों की जाँच व चश्मा निशुल्क वितरण किया जायेगा। जल्द ही अगले वर्ष तक ट्रस्ट के द्वारा द्वाबा क्षेत्र में विनायक आई केयर प्लस के नये सेंटर खोले जायेंगे इस शुभ अवसर पर अभिषेक जायसवाल जिला अध्यक्ष प्रयागराज अमित जायसवाल, एडवोकेट राजेश मिश्रा, प्रतीक जायसवाल प्रदेश सचिव पुष्कर जायसवाल, आशर्फी लाल जायसवाल  अभिलाश जायसवाल डा. मोहन अरुण जायसवाल  सुशील कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। 
अजीत कुशवाहा 

संगठन की बैठक आयोजित, पदाधिकारी नियुक्त किए

भानुप्रताप उपाध्याय  
शामली। उपाध्याय चेतना मंच की मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष  संजय उपाध्याय के कैम्प कार्यलय बनखंडी पर हुई। जिसकी अध्यक्ष सनिल कुमार के द्वारा की गई। मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि समाज मे फैली कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फैकने और आपसी मतभेदों को दरकिनार कर आगे बढ़ना होगा। समाज की उन्नति चाहते हो तो हक के लिए संघर्ष करना होगा। बच्चो को अच्छी शिक्षा, अच्छे संस्कार और सही दिशा देनी होगी। तभी समाज का विकास हो सकता है। प्रदेश संगठन का विस्तार करते हुए एडवोकेट सुनील कुमार उपाध्याय को प्रदेश उपाध्यक्ष, मनोज कुमार सुन्ना को प्रदेश सचिव नियुक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि कल 25 जुलाई को बडौत के आर्य विवाह मण्डप उपाध्याय चेतना मंच की मीटिंग होगी और संगठन का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार आर्य, जिलाध्यक ठेकेदार चमन उपाध्याय, अशोक कुमार, महेश कुमार रामेश्वर उपाध्याय, बिट्टू कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

फूलन देवी की 20वीं पुन्यतिथि पर पुष्प अर्पित किए

बृजेश केसवानी                 
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी महानगर उपाध्यक्ष महेन्द्र निषाद के यमुना बैंक रोड स्थित बालू मण्डी मे पूर्व सासंद विरांगना फूलन देवी की 20 वीं पुन्यतिथि उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा से मनाई गई। कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे निषाद समाज के लोगों के अलावा समाजवादी पार्टी के नेतागण शामिल हुए। निषाद समाज के नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख रामचन्द्र निषाद की अध्यक्षता व महेन्द्र निषाद के संचालन मे हुए कार्यक्रम मे सर्व प्रथम फूलन देवी के चित्र के आगे दीप जलाए गए और सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
वरिष्ठ सपा नेता बब्बन द्वबे ने विरांगना फूलन देवी का स्मर्ण करते हुए उनके संघर्ष के जीवन पर प्रकाश डाला।महिला महानगर उपाध्यक्ष प्रतिमा रावत ने कहा फूलन देवी ने नारी शक्ति मे उत्साहवर्धन पैदा करते हुए यह दर्शा दिया की नारी मजबूर नहीं है।संतोष निषाद ने कहा फूलन देवी के कारण ही निषाद समाज की आज पहचान बनी।अन्य वक्ताओं ने फूलन देवी को ज़मीन से उठा कर संसद की चौखट पर पहोँचाने मे मुलायम सिंह के प्रति आभार प्रकट किया।कहा समाज का शोषण करने वालों को उखाड़ फेंकने का दम रखती थीं फूलन देवी।महेन्द्र निषाद,प्रभात कुमार,अशोक गुप्ता,मोईन हबीबी,मो०ग़ौस आदि नेताओं ने वर्तमान सरकार पर निषाद समाज के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए निषाद समाज के लोगों का आहृवान किया की एक जुटता मे ही बल है।समाज के हितैषी होने का ढ़ोंग रचने वाली निषाद समाज पार्टी,वीआई पी जैसे राजनीतिक दल समाज के उत्थान के बजाए समाज को भाजपा के हाँथों बेच कर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं।
जब्कि समाजवादी पार्टी सभी समाज का सम्मान करने वाली पार्टी है और निषाद समाज को अगर कुछ मिला तो मुलायम सिंह व अखिलेश सरकार मे ही मिला।आने वाले २०२२ के चुनाव मे निषाद समाज भाजपा की छुट्टी करते हुए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने को कृत संकल्पित है।कार्यक्रम में रामचन्द्र निषाद,बब्बन द्वबे,महेन्द्र निषाद,दिनेश यादव,मोईन हबीबी,संतोष निषाद,सुरेश चन्द्र निषाद,प्रतिमा रावत,राजेश गुप्ता,अशोक गुप्ता,प्रभात कुमार,संतलाल वर्मा, सै०मो०अस्करी,मो०ग़ौस,भोला पाल,आशीष पाल,ज़ामिन हसन,सागर निषाद,शिव सागर निषाद,जय निषाद,नरेन्द्र निषाद,अंकित मिश्रा, सुशील जायसवाल, प्रमिल केसरवानी,अंकित विश्वकर्मा,राम विलास,बच्चा विश्वकर्मा, श्यामू यादव,सै०आसिफ हुसैन,मो०नदीम आदि उपस्थित रहे है।

कानून को ताक पर रखकर जनता के साथ अपराध

मनोज सिंह ठाकुर               
भोपाल। नगर निगम अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहा है। सारे नियम कानून को ताक पर रखकर जनता के साथ बहुत अन्याय और अपराध हो रहे है। आने जाने वाले लोगों को पैदल चलने वा अपने टू व्हीलर फोर व्हीलर गाड़ियों को निकालने में अपने ही मोहल्ले से मेन रोड पर आने जाने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भ्रष्टाचारी है या नियम कानून को ताक पर रखने का रवैया या अनदेखी या मिलीभगत ऐसा मात्र सी सेक्टर शाहपुरा में ही नहीं और ऐसा अतिक्रमण खाली भोपाल के प्रतिष्ठित मार्केट में ही नहीं अनेक स्थानों पर भोपाल की जनता का ऐसा मानना है कि सब पक्षपात जातिवाद मिलीभगत और निजी स्वार्थ के लिए गोपनीयता भी भंग की जा रही है। नगर निगम की साख खराब होने के साथ-साथ भ्रष्टाचारी लापरवाही और मिलीभगत और लोगों के साथ अन्याय अपराध सड़कों पर ही अतिक्रमण करवाया जा रहा है। अतिक्रमण विभाग के संबंधित लोग पैदल चलने का आने जाने वाले सड़क को गोपनीयता के साथ बेच देते हैं। यह बात पर सीबीआई जांच पारदर्शिता के साथ नगर निगम को करवाना चाहिए ताकि किसी के साथ भी किसी भी प्रकार का अन्याय ना हो ऐसा माना जा रहा है कि बड़ी मछली छोटी मछली को खा जाती है।इसी प्रकार बड़े व्यापारी छोटे व्यापारियों से जरूरत से ज्यादा अन्याय कर रहे है। जिससे हमारे भोपाल प्रतिष्ठित स्थान की छवि खराब होने लगी है। जिनके पेट भरे हैं और जो बाहुबली है। जो बहुत ज्यादा उच्च स्तर पर गोपनीयता भ्रष्ट अधिकारियों से मिलकर अपना निजी स्वार्थ कर राजनीति कर रहे हैं और वरिष्ठ नेता को बदनाम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं पक्षपात जातिवाद और छोटे व्यापारियों के साथ अन्याय मात्र मुट्ठी भर इक्का-दुक्का अति करने वाले तानाशाह के चपेट में आने लगा है। 
भोपाल प्रशासन को एवं नगर निगम वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य पुलिस प्रशासन अपने संज्ञान में लेकर अविलंब उच्च स्तर की जांच करवाने की आज बहुत बड़ी आवश्यकता है। 
  व्यवस्था के नाम पर कागजों में ही चल रहा है अतिक्रमण गिनती के लोगों के साथ में विधिवत कार्यवाही की जाती है ऐसा नहीं है कि सारे लोग बहुत अच्छे से कार्य नहीं कर रहे हैं हम उन लोगों को धन्यवाद देते हैं जो राजधानी की गरिमा बनाए और साफ-सुथरी राजधानी में अपना योगदान दे रहे हैं बहुत बड़ी संख्या में हमारे पास आदर्श और ऊर्जावान योग लगन शील कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी की बहुत बड़ी टीम है जिन्हें लोग निजी स्वार्थ के लिए बदनाम करने में अपना रोल अदा करते हैं और बुराई का ठीकरा नगर निगम के उच्च अधिकारी व उच्च कर्मचारियों के नाम जोड़ना चाहते हैं। इसकी उच्च स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाकर पारदर्शिता के साथ अभिलंब जांच होनी चाहिए ताकि हमारे कर्मचारियों का सम्मान बढ़ सके और हमारे ईमानदार और सभ्य जनता और कर्मचारियों का नाम रोशन हो सके और शांति कायम रहे राजधानी और भोपाल के हित में कार्य हो शांति का टापू भोपाल और मध्य प्रदेश हमेशा बना रहे इसी शुभकामना के साथ नगर निगम के ऊर्जावान ईमानदार लोगों को धन्यवाद करता हूं। 

7 दिवंगत पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी जायेगी

दुष्यंत टिकम          
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कल से शुरू हो रहा है। विधानसभा में कल सात दिवंगत पूर्व विधायक व सांसदों को श्रद्धांजलि दी जायेगी। इनमें से कईयों का निधन कोरोना की वजह से हुआ है। कल जिन जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि दी जायेगी, उनमें गुलाब सिंह, सोमप्रकाश गिरि, बालाराम वर्मा, करूणा शुक्ला, बद्रीधर दीवान, शक्राजीत नायक और रामाधार कश्यप हैं। हालांकि परंपरा दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन स्थगित करने की रही है, लेकिन कल विधानसभा की कार्यसूची में कई विधायी कार्य भी दर्ज कराये गये हैं।

शासन जमीन पर अवैध कब्जा, महिला ने फिनाइल पिया

दुष्यंत टिकम                  
कोरबा। छत्तीसगढ़ जिले में जमीन विवाद के कारण एक महिला ने फिनाइल पी लिया। घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के डिपरापारा-मानिकपुर की है। फिनाइल पीने से महिला की हालत बिगड़ गई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
मिली जानकारी के मुताबिक मानिकपुर चौकी प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि वहां रहने वाली महिला दसमत भारद्वाज 34 पति जोगिंदर भारद्वाज शासकीय जमीन पर बेजा कब्जा कर मकान निवासरत है। उसके घर मनीराम सोनवानी समेत कुछ अन्य लोग पहुंचे थे। इन्होंने जमीन पर अपना कब्जा बताते हुए महिला की बाड़ी तोड़कर घर में घुसकर गाली-गलौज की। इसके बाद महिला ने फिनाइल पी लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...