सोमवार, 26 जुलाई 2021

सदन की कार्यवाही शुरू होने पर स्मरण किया: बिरला

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। आज सुबह निचले सदन की कार्यवाही शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने करगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों का स्मरण किया। सदन में सदस्यों ने कुछ पल मौन रखकर मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट किया।
अध्यक्ष बिरला ने ओलंपिक में महिलाओं की 49 किलोग्राम वर्ग भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू की उपलब्धि का जिक्र किया और सदन तथा अपनी ओर से उन्हें बधाई दी। इसके बाद ओम बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने को कहा वैसे ही कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों के सदस्य अपनी-अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। कुछ सदस्यों ने अपने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। विपक्षी सदस्य ‘तानाशाही बंद करो’ के नारे लगा रहे थे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोर-शराबे के बीच ही प्रश्नकाल की कार्यवाही को आगे बढ़ाया। इस दौरान कुछ सदस्यों ने पूरक प्रश्न पूछे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उनके जवाब भी दिये। इस बीच अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से अपने स्थान पर लौटने का आग्रह किया।
ओम बिरला ने शोर-शराबा कर रहे विपक्षी सदस्यों से कहा, ”जनता ने आपको चुनकर भेजा है ताकि आप यहां उनके मुद्दे उठा सकें लेकिन आप नारेबाजी कर रहे हैं, तख्तियां लहरा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि यह ठीक नहीं है। बिरला ने कहा कि सदस्य अपने स्थान पर जाएं और कार्यवाही चलने दें। हालांकि सदस्यों का हंगामा जारी रहा। व्यवस्था बनते हुए नहीं देख लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी।
गौरतलब है कि पेगासस जासूसी मामला, तीन कृषि कानूनों के विषय सहित कुछ अन्य मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण संसद के मानसून सत्र के दौरान पिछले सप्ताह भी कामकाज बाधित रहा था।

मिसाल: ईदगाह को हटाने के लिए सहमति बनाईं

हरिओम उपाध्याय                
अलीगढ़। थोड़ी-थोड़ी सी जमीन के लिए आपस में लड़ने वालों के लिए अलीगढ़ के कस्बा अकबराबाद के नानऊ गांव के लोगों ने देशभर के आगे ऐसी मिसाल पेश की है।जिससे ना सिर्फ इलाके का विकास होगा बल्कि इबादत भी जारी रह सकेगी। अलीगढ़-कानपुर नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण में बाधा बन रही तकरीबन 100 साल पुरानी ईदगाह को हटाने के लिए बिना किसी कानूनी पचडे और विवाद के हटाने पर सहमति बना दी है। अब ईदगाह गांव में ही ग्राम सभा की जमीन पर बनाई जाएगी। इससे पहले भी इसी हाईवे के निर्माण के लिए गांव पनेठी के लोगों ने इसी तरह से मस्जिद हटाए जाने पर अपनी सहमति दे दी थी।
दरअसल नेशनल हाईवे-91 के अंतर्गत अलीगढ़-कानपुर सेक्शन का इस समय चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस हाइवे को फोर और सिक्स लेन में विकसित करने के लिए कार्यवाही लगातार जारी है। जनपद अलीगढ़ में गांव बोनेर से गोपी तक तकरीबन 15 गांव की 53 हेक्टेयर जमीन अभी तक अधिग्रहित की जा चुकी है। जिसकी एवज में अब तक तकरीबन डेढ़ अरब रुपए का मुआवजा प्रभावित लोगों के बीच वितरित किया जा चुका है। हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिकृत की जा रही जमीन में अकबराबाद के ग्राम नानऊ स्थित तकरीबन 100 साल पुरानी ईदगाह भी जद में आई है। भूमि अध्यापति विभाग के अधिकारियों ने धार्मिक स्थल होने के चलते स्थानीय लोगों के साथ संपर्क किया। इस पर गांव के पूर्व प्रधान नजीर व अजमेरी खान समेत 17 लोगों ने प्रशासन को गाटा संख्या 840 में स्थित ईदगाह को स्वयं ही स्थानांतरित करने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। इसके बाद चौड़ीकरण के कार्य को आगे बढ़ाते हुए ईदगाह को शिफ्ट करने का कार्य प्रशासन द्वारा शुरू कर दिया गया है।

सत्ता के नाटक पर विराम, सीएम ने इस्तीफा दिया

बेंगलुरु। कर्नाटक में लंबे समय से चल रहे सत्ता के नाटक पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। आज ही के दिन उनकी सरकार बनी थी और आज कर्नाटक में उनकी सरकार के 2 साल पूरे हुए थे। अजीब विडंबना कि आज ही के दिन उन्हें इस्तीफा देकर कुर्सी से विदा होना पड़ गया है।
सोमवार को लंबे समय से चल रहे कर्नाटक के नाटक पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बीएस येदुरप्पा ने अपने पुराने दिनों की याद करते हुए भावुक अंदाज में कहा है कि जब अटल बिहारी वाजपेई देश के प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने मुझे केंद्र में मंत्री बनने के लिए कहा था, लेकिन मैंने कर्नाटक में रहना ही मुनासिब समझा। गौरतलब है कि बीएस येदुरप्पा ने रविवार को ही यह संकेत दे दिया था कि उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा था कि रविवार या फिर सोमवार तक यह फैसला हो जाएगा। सोमवार को अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए बीएस येदुरप्पा ने कहा है कि इन 2 सालों के भीतर मुझे राज्य के लिए बहुत ज्यादा काम करने का मौका नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी के संकट के चलते बहुत सी चीजें जहां की तहां थम गई है और ज्यादा काम करने का मौका नहीं मिल पाया है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य के प्रभारी अरुण सिंह से कर्नाटक के नये हालातों पर चर्चा की है। 
राज्य में नए सीएम के चुनाव के लिए जल्दी ही पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जा सकती है जो राज्य में विधायक दल की मीटिंग में हिस्सा लेंगे। इस बैठक के दौरान ही बीएस येदुरप्पा के विकल्प के तौर पर नए सीएम का ऐलान किया जा सकता है।

महाराष्ट्र सदन में लगीं आग, 4 गाड़ियों ने काबू पाया

कविता गर्ग                   
मुबंई। राजधानी दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में दिन निकलते ही भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पानी बरसाते हुए आग पर काबू पा लिया। अभी तक इस आग की चपेट में आकर किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है।
सोमवार की सवेरे राजधानी स्थित महाराष्ट्र सदन में आग की लपटें उठती हुई देखकर बुरी तरह से अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का काम अभी तक जारी है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि दिल्ली फायर सर्विस ने बीते महीने जारी एक आदेश के तहत हाल ही में भीषण आग की चपेट में आए ऐसे किसी भी भवन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिनके पास फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट तो है, लेकिन उन्हें नया अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है। जब दमकल विभाग ने पाया है कि ऐसे कुछ प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इन प्रतिष्ठानों में अस्पताल और निर्माण इकाइयां भी शामिल हैं।

वैक्सीन डोज दिये जाने के मामले का खुलासा हुआ

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कराची में लोगों के घरों में गैरकानूनी रूप से कोविड-19 वैक्सीन के डोज दिये जाने के मामले का खुलासा हुआ है और पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पाकिस्तानी समाचारपत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक कराची के सदर इलाके में लोगों को उनके घरों पर गैरकानूनी रूप से कोविड के टीके लगाये जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसे वैक्सीन के डोज कैसे प्राप्त हुए। वहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि लोगों को इस तरह से जो टीका लगाया जा रहा था , वह असली था नकली।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-345 (साल-02)
2. मंगलवार, जुलाई 27, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- दूज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22, डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 25 जुलाई 2021

कई क्षेत्रों में सहयोग ओर बढ़ाएंगे 'भारत-अमेरिका'

नई दिल्ली/ वाशिंगटन डीसी। भारत और अमेरिका सुरक्षा, रक्षा, आतंक पर लगाम, अफगानिस्तान में शांति, चार देशों के समूह क्वाड, कोराना महामारी और जलवायु परिवर्तन समेत कई क्षेत्रों में सहयोग और बढ़ाएंगे। अपने पहले भारत दौरे पर 27 जुलाई को नई दिल्ली आ रहे अमेरिकी विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन के एजेंडे में ये मुद्दे प्राथमिकता में हैं।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ब्लिंकन का यह दौरा 28 जुलाई तक रहेगा। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मिलेंगे। दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी, जिसका दायरा बेहद व्यापक होगा। इस चर्चा में स्थानीय के साथ-साथ वैश्विक मुद्दे भी अहम होंगे। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के कार्यवाहक सहायक मंत्री डीन थॉम्पसन के मुताबिक, हमारे भारतीय साझीदार के साथ सुरक्षा, रक्षा, साइबर और आतंकवाद के खिलाफ लगाम पर सहयोग को बढ़ाने जाने पर चर्चा होगी।
उन्होंने कहा, हम इन मुद्दों पर सरकार के साथ सहयोग करते हैं। इनमें नियमित रूप से होने वाली अमेरिका-भारत कार्य समूह की बैठकें भी शामिल हैं। हम एक सुरक्षित और अधिक सुदृढ़ दुनिया सुनिश्चित करने के लिए भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, हमारे क्षेत्रीय मसलों में हम अफगानिस्तान में एक न्यायसंगत और स्थायी शांति का समर्थन करने के अपने प्रयासों पर चर्चा करने का इरादा रखते हैं। थॉम्पसन ने कहा कि भारत निश्चित रूप से इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भागीदार है और अमेरिका अफगानिस्तान में शांति और आर्थिक विकास को समर्थन देने के लिए भारत की साझा प्रतिबद्धता का स्वागत करता है।
थॉम्पसन के मुताबिक, ब्लिंकन और रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन भारतीय विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री को सालाना होने वाली अमेरिका-भारत 2 प्लस 2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए न्योता देंगे। हालांकि, इस वार्ता का क्या एजेंडा होगा, इसके बारे में नहीं बताया।
थॉम्पसन ने कहा, क्षेत्र में सभी पड़ोसी देशों के हित एक स्थिर, सुरक्षित और शांतिपूर्ण अफगानिस्तान में ही हैं। इस मकसद को बातचीत के जरिये एक राजनीतिक समझौते से ही पाया जा सकता है, जो अफगानिस्तान के 40 वर्षों के संघर्ष को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाएगा। गौरतलब है कि अफगानिस्तान की सीमाएं पाकिस्तान से भी लगती हैं, जहां तालिबान आतंकी हमलों के लिए प्रशिक्षण लेते रहते हैं। 

'आंदोलन' के दौरान मृत किसानों को सच्ची श्रद्धांजलि

राणा ओबरॉय            

जींद। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र सरकार के तीनों काले कृषि कानूनों की वापसी ही इसके खिलाफ जारी आंदोलन के दौरान दिवंगत किसानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सुरजेवाला रविवार को गांव उझाना में किसान आंदोलन में सक्रिय तथा दिवंगत इंद्रसिंह ठोलेदार की श्रद्धांजलि सभा में आए थे। कांग्रेस नेता ने कहा, ”देश का किसान पिछले आठ महीने से अपने घर और खेत छोड़कर सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। गर्मी, सर्दी और बारिश की मार झेलते हुए दिल्ली सहित अनेक स्थानों पर तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग कर रहा है लेकिन भाजपा सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही।

सुरजेवाला ने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी किसानों के संघर्ष में उनके साथ है और सड़क से लेकर संसद तक तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार के मंत्री किसानों की शहादत पर संवेदना व्यक्त करने की बजाय किसानों को देशद्रोही, मवाली कहकर नमक छिड़क रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार को किसानों के साथ थोड़ी भी हमदर्दी है तो तुरंत तीनों कृषि कानून वापस ले लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार में सत्ता का सुख भोग रहे नेताओं के मुंह से किसानों की शहादत पर एक भी शब्द नहीं निकलना, उनकी किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। 

शिवराज यह सही है कि मध्यप्रदेश देश का दिल है

मनोज सिंह ठाकुर           

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उद्योगपतियों से मध्य प्रदेश में निवेश कर लाभ कमाने का आह्वान करने के एक दिन बाद रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि निवेश सिर्फ विश्वास से आता है। जो भाजपा नीयत शिवराज सिंह चौहान की सरकार में कभी नहीं रहा है। कमलनाथ ने चौहान पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, ”शिवराज यह सही है कि मध्यप्रदेश देश का दिल है। लेकिन यह सच भी जान ले कि निवेश सिर्फ विश्वास से आता है। जो आपकी सरकार में कभी नहीं रहा है। क्योंकि आपकी सरकार में देश में प्रदेश की पहचान सदैव माफियाओं, मिलावट खोरों, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं महिला अपराध में देश में शीर्ष वाले प्रदेश की रही।

उन्होंने कहा, ”आहान की) सरकार  आते ही प्रदेश वापस उसी स्थिति में पहुँच चुका है।” इससे एक दिन पहले शनिवार को मुख्यमंत्री चौहान अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘होरोसिस इंडिया मीटिंग 2021’ के प्रधान सत्र में शामिल हुए। यह सत्र ‘मध्यप्रदेश-भारत का उभरता हुआ आर्थिक शेर’ विषय पर आयोजित किया गया था। इसमें चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के पर्यावरण, सामाजिक जिम्मेदारी तथा सुशासन के पैमाने पर खरा उतरता है। यहाँ स्वच्छ पर्यावरण है, कार्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के तहत अच्छा कार्य हो रहा है तथा सुशासन के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश भारत का दिल है तथा हम दिलवाले हैं। उद्योग स्थापना की दृष्टि से मध्यप्रदेश की लोकेशन सबसे अच्छी है तथा हम प्रदेशवासी सबसे प्यार करते हैं। यहाँ जो भी आता है मध्यप्रदेश का होकर रह जाता है। 

महामंत्री भाजपा ने ट्रस्ट का उद्घाटन किया: यूपी

कौशाम्बी। अवनी वेलफेयर चैरीटेबल ट्रस्ट के चीफ़ ट्रस्टी आर.बी जायसवाल व राजेश जायसवाल के द्वारा विनायक आई केयर प्लस मंझनपुर मुख्यालय में शुरू किया गया। जिसका सिलान्यास मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजितेश जायसवाल (जायसवाल युवा मंच उत्तर प्रदेश) एवं विशिष्ट अतिथि संजय जायसवाल जिला महामंत्री भाजपा कौशाम्बी के द्वारा उद्घाटन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजितेश जायसवाल एवं जिला महामंत्री भाजपा कौशाम्बी संजय जायसवाल ने कहा कि अब सभी जनपद वासियो को आँखों की जाँच डिजिटल तरीके से व चश्मा के सारे ब्रांड आपको कम से कम खर्च में प्राप्त होंगे।
अवनी ट्रस्ट के चीफ़ ट्रस्टी आर. बीजायसवाल व डा. राजेश जायसवाल ने कहा कि कौशाम्बी में जल्द हि अवनी ट्रस्ट के द्वारा कौशाम्बी के आठो ब्लॉक में कैम्प के माध्यम से बीपीएल कार्ड धारकों या गरीबी रेखा नीचे आने वाले लोगों की जाँच व चश्मा निशुल्क वितरण किया जायेगा। जल्द ही अगले वर्ष तक ट्रस्ट के द्वारा द्वाबा क्षेत्र में विनायक आई केयर प्लस के नये सेंटर खोले जायेंगे इस शुभ अवसर पर अभिषेक जायसवाल जिला अध्यक्ष प्रयागराज अमित जायसवाल, एडवोकेट राजेश मिश्रा, प्रतीक जायसवाल प्रदेश सचिव पुष्कर जायसवाल, आशर्फी लाल जायसवाल  अभिलाश जायसवाल डा. मोहन अरुण जायसवाल  सुशील कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। 
अजीत कुशवाहा 

संगठन की बैठक आयोजित, पदाधिकारी नियुक्त किए

भानुप्रताप उपाध्याय  
शामली। उपाध्याय चेतना मंच की मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष  संजय उपाध्याय के कैम्प कार्यलय बनखंडी पर हुई। जिसकी अध्यक्ष सनिल कुमार के द्वारा की गई। मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि समाज मे फैली कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फैकने और आपसी मतभेदों को दरकिनार कर आगे बढ़ना होगा। समाज की उन्नति चाहते हो तो हक के लिए संघर्ष करना होगा। बच्चो को अच्छी शिक्षा, अच्छे संस्कार और सही दिशा देनी होगी। तभी समाज का विकास हो सकता है। प्रदेश संगठन का विस्तार करते हुए एडवोकेट सुनील कुमार उपाध्याय को प्रदेश उपाध्यक्ष, मनोज कुमार सुन्ना को प्रदेश सचिव नियुक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि कल 25 जुलाई को बडौत के आर्य विवाह मण्डप उपाध्याय चेतना मंच की मीटिंग होगी और संगठन का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार आर्य, जिलाध्यक ठेकेदार चमन उपाध्याय, अशोक कुमार, महेश कुमार रामेश्वर उपाध्याय, बिट्टू कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

फूलन देवी की 20वीं पुन्यतिथि पर पुष्प अर्पित किए

बृजेश केसवानी                 
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी महानगर उपाध्यक्ष महेन्द्र निषाद के यमुना बैंक रोड स्थित बालू मण्डी मे पूर्व सासंद विरांगना फूलन देवी की 20 वीं पुन्यतिथि उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा से मनाई गई। कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे निषाद समाज के लोगों के अलावा समाजवादी पार्टी के नेतागण शामिल हुए। निषाद समाज के नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख रामचन्द्र निषाद की अध्यक्षता व महेन्द्र निषाद के संचालन मे हुए कार्यक्रम मे सर्व प्रथम फूलन देवी के चित्र के आगे दीप जलाए गए और सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
वरिष्ठ सपा नेता बब्बन द्वबे ने विरांगना फूलन देवी का स्मर्ण करते हुए उनके संघर्ष के जीवन पर प्रकाश डाला।महिला महानगर उपाध्यक्ष प्रतिमा रावत ने कहा फूलन देवी ने नारी शक्ति मे उत्साहवर्धन पैदा करते हुए यह दर्शा दिया की नारी मजबूर नहीं है।संतोष निषाद ने कहा फूलन देवी के कारण ही निषाद समाज की आज पहचान बनी।अन्य वक्ताओं ने फूलन देवी को ज़मीन से उठा कर संसद की चौखट पर पहोँचाने मे मुलायम सिंह के प्रति आभार प्रकट किया।कहा समाज का शोषण करने वालों को उखाड़ फेंकने का दम रखती थीं फूलन देवी।महेन्द्र निषाद,प्रभात कुमार,अशोक गुप्ता,मोईन हबीबी,मो०ग़ौस आदि नेताओं ने वर्तमान सरकार पर निषाद समाज के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए निषाद समाज के लोगों का आहृवान किया की एक जुटता मे ही बल है।समाज के हितैषी होने का ढ़ोंग रचने वाली निषाद समाज पार्टी,वीआई पी जैसे राजनीतिक दल समाज के उत्थान के बजाए समाज को भाजपा के हाँथों बेच कर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं।
जब्कि समाजवादी पार्टी सभी समाज का सम्मान करने वाली पार्टी है और निषाद समाज को अगर कुछ मिला तो मुलायम सिंह व अखिलेश सरकार मे ही मिला।आने वाले २०२२ के चुनाव मे निषाद समाज भाजपा की छुट्टी करते हुए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने को कृत संकल्पित है।कार्यक्रम में रामचन्द्र निषाद,बब्बन द्वबे,महेन्द्र निषाद,दिनेश यादव,मोईन हबीबी,संतोष निषाद,सुरेश चन्द्र निषाद,प्रतिमा रावत,राजेश गुप्ता,अशोक गुप्ता,प्रभात कुमार,संतलाल वर्मा, सै०मो०अस्करी,मो०ग़ौस,भोला पाल,आशीष पाल,ज़ामिन हसन,सागर निषाद,शिव सागर निषाद,जय निषाद,नरेन्द्र निषाद,अंकित मिश्रा, सुशील जायसवाल, प्रमिल केसरवानी,अंकित विश्वकर्मा,राम विलास,बच्चा विश्वकर्मा, श्यामू यादव,सै०आसिफ हुसैन,मो०नदीम आदि उपस्थित रहे है।

कानून को ताक पर रखकर जनता के साथ अपराध

मनोज सिंह ठाकुर               
भोपाल। नगर निगम अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहा है। सारे नियम कानून को ताक पर रखकर जनता के साथ बहुत अन्याय और अपराध हो रहे है। आने जाने वाले लोगों को पैदल चलने वा अपने टू व्हीलर फोर व्हीलर गाड़ियों को निकालने में अपने ही मोहल्ले से मेन रोड पर आने जाने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भ्रष्टाचारी है या नियम कानून को ताक पर रखने का रवैया या अनदेखी या मिलीभगत ऐसा मात्र सी सेक्टर शाहपुरा में ही नहीं और ऐसा अतिक्रमण खाली भोपाल के प्रतिष्ठित मार्केट में ही नहीं अनेक स्थानों पर भोपाल की जनता का ऐसा मानना है कि सब पक्षपात जातिवाद मिलीभगत और निजी स्वार्थ के लिए गोपनीयता भी भंग की जा रही है। नगर निगम की साख खराब होने के साथ-साथ भ्रष्टाचारी लापरवाही और मिलीभगत और लोगों के साथ अन्याय अपराध सड़कों पर ही अतिक्रमण करवाया जा रहा है। अतिक्रमण विभाग के संबंधित लोग पैदल चलने का आने जाने वाले सड़क को गोपनीयता के साथ बेच देते हैं। यह बात पर सीबीआई जांच पारदर्शिता के साथ नगर निगम को करवाना चाहिए ताकि किसी के साथ भी किसी भी प्रकार का अन्याय ना हो ऐसा माना जा रहा है कि बड़ी मछली छोटी मछली को खा जाती है।इसी प्रकार बड़े व्यापारी छोटे व्यापारियों से जरूरत से ज्यादा अन्याय कर रहे है। जिससे हमारे भोपाल प्रतिष्ठित स्थान की छवि खराब होने लगी है। जिनके पेट भरे हैं और जो बाहुबली है। जो बहुत ज्यादा उच्च स्तर पर गोपनीयता भ्रष्ट अधिकारियों से मिलकर अपना निजी स्वार्थ कर राजनीति कर रहे हैं और वरिष्ठ नेता को बदनाम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं पक्षपात जातिवाद और छोटे व्यापारियों के साथ अन्याय मात्र मुट्ठी भर इक्का-दुक्का अति करने वाले तानाशाह के चपेट में आने लगा है। 
भोपाल प्रशासन को एवं नगर निगम वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य पुलिस प्रशासन अपने संज्ञान में लेकर अविलंब उच्च स्तर की जांच करवाने की आज बहुत बड़ी आवश्यकता है। 
  व्यवस्था के नाम पर कागजों में ही चल रहा है अतिक्रमण गिनती के लोगों के साथ में विधिवत कार्यवाही की जाती है ऐसा नहीं है कि सारे लोग बहुत अच्छे से कार्य नहीं कर रहे हैं हम उन लोगों को धन्यवाद देते हैं जो राजधानी की गरिमा बनाए और साफ-सुथरी राजधानी में अपना योगदान दे रहे हैं बहुत बड़ी संख्या में हमारे पास आदर्श और ऊर्जावान योग लगन शील कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी की बहुत बड़ी टीम है जिन्हें लोग निजी स्वार्थ के लिए बदनाम करने में अपना रोल अदा करते हैं और बुराई का ठीकरा नगर निगम के उच्च अधिकारी व उच्च कर्मचारियों के नाम जोड़ना चाहते हैं। इसकी उच्च स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाकर पारदर्शिता के साथ अभिलंब जांच होनी चाहिए ताकि हमारे कर्मचारियों का सम्मान बढ़ सके और हमारे ईमानदार और सभ्य जनता और कर्मचारियों का नाम रोशन हो सके और शांति कायम रहे राजधानी और भोपाल के हित में कार्य हो शांति का टापू भोपाल और मध्य प्रदेश हमेशा बना रहे इसी शुभकामना के साथ नगर निगम के ऊर्जावान ईमानदार लोगों को धन्यवाद करता हूं। 

7 दिवंगत पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी जायेगी

दुष्यंत टिकम          
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कल से शुरू हो रहा है। विधानसभा में कल सात दिवंगत पूर्व विधायक व सांसदों को श्रद्धांजलि दी जायेगी। इनमें से कईयों का निधन कोरोना की वजह से हुआ है। कल जिन जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि दी जायेगी, उनमें गुलाब सिंह, सोमप्रकाश गिरि, बालाराम वर्मा, करूणा शुक्ला, बद्रीधर दीवान, शक्राजीत नायक और रामाधार कश्यप हैं। हालांकि परंपरा दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन स्थगित करने की रही है, लेकिन कल विधानसभा की कार्यसूची में कई विधायी कार्य भी दर्ज कराये गये हैं।

शासन जमीन पर अवैध कब्जा, महिला ने फिनाइल पिया

दुष्यंत टिकम                  
कोरबा। छत्तीसगढ़ जिले में जमीन विवाद के कारण एक महिला ने फिनाइल पी लिया। घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के डिपरापारा-मानिकपुर की है। फिनाइल पीने से महिला की हालत बिगड़ गई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
मिली जानकारी के मुताबिक मानिकपुर चौकी प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि वहां रहने वाली महिला दसमत भारद्वाज 34 पति जोगिंदर भारद्वाज शासकीय जमीन पर बेजा कब्जा कर मकान निवासरत है। उसके घर मनीराम सोनवानी समेत कुछ अन्य लोग पहुंचे थे। इन्होंने जमीन पर अपना कब्जा बताते हुए महिला की बाड़ी तोड़कर घर में घुसकर गाली-गलौज की। इसके बाद महिला ने फिनाइल पी लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

4 दबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया

हरिओम उपाध्याय              
लखनऊ। यूपी के महोबा में कुछ लोगों ने महिला से दरिंदगी की इंतहा कर दी। जहां (65) वर्षीय बुजुर्ग महिला से घर में घुसकर चार दबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म  की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं महिला के चीखने चिल्लाने पर हवस के दरिंदों ने महिला के गुप्तांग में लाल मिर्च का पाउडर डालकर मौके से फरार हो गए है। महिला के परिजनों और पुलिस द्वारा हालत नाजुक होने पर महिला को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंच महिला से पूछताछ कर पुलिस टीम को
 आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए है। जानकारी के मुताबिक, महोबा में कबरई थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर मोहल्ले में रहने वाली बुजुर्ग महिला रोजाना की तरह अपने घर में लेटी हुई थी। तभी गांव के चार दबंग लक्ष्मण राजू डिब्बी और बबलू घर पर आए हुए थे। इन लोगों ने मेरे साथ गलत काम किया है। विरोध करने पर इन लोगों ने मेरे मुंह में कपड़ा भर दिया था। साथ ही मेरे चीखने, चिल्लाने पर लाल मिर्च का पाउडर भी डालकर सभी आरोपी फरार गए हैं। 
एसपी सुधा सिंह के समक्ष महिला ने कहा कि उसके साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया और मार पीटकर नाजुक अंग में मिर्चा जैसा पदार्थ भी डाल दिया। एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया महिला की शिकायत के अनुसार उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई है, नाजुक अंग में मिर्चा जैसा कुछ पदार्थ डालने की भी बात महिला ने बयान में कही है, दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है, महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही है. इस सनसनीखेज घटनाक्रम को बेहद गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

किन्नौर में चट्टान खिसकने के चलते 9 लोगों की मौंत

श्रीराम मौर्या                   
शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में रविवार को चट्टान खिसकने के चलते नौ लोगों की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब भूस्खलन के बाद चट्टानें चलते टेंपो ट्रैवलर पर गिर गईं। जानकारी के मुताबिक हादसे में नौ लोगों की जान गई है। वहीं चार लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा रविवार को दोपहर 1.30 बजे हुआ। सांगल छितकुल रोड पर बटसेरी के पास इसी वक्त भूस्खलन के चलते चट्टानों के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। तभी वहां गुजर रहा टैंपो ट्रैवलर इसकी चपेट में आ गया। इसमें कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से नौ की जान चली गई।

चिकित्सा नीति पर तेजी से काम कर रही सरकार

हरिओम उपाध्याय            
सिद्वार्थनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सरकार नागरिको की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कटिबद्व है और चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूत करने के प्रयास के तहत वन डिस्‍ट्रिक्‍ट वन मेडिकल कॉलेज की नीति पर तेजी से काम कर रही है।
योगी ने यहां स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारो से बातचीत में कहा कि सरकार 'वन डिस्‍ट्रिक्‍ट वन मेडिकल कॉलेज' की नीति पर तेजी से कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार के पांच वर्ष पूरे होने तक सभी जिलों में मेडिकल कालेज कालेज स्थापित हो जायेगे। सिद्धार्थनगर में अक्टूबर तक मेडिकल कालेज शुरू हो जाएगा। 300 बेड तैयार है और 100 छात्रों की पढ़ाई शुरू होगी।
उन्होने कहा कि प्रदेश के नौ जिलाें में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण यहीं से होगा। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 30 जुलाई को सिद्धार्थनगर से इन नए मेडिकल कॉलेजों का शुभारंभ एक साथ करेंगे। देवरिया, एटा, फतेहपुर, गाजीपुर, हरदोई, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर में नये मेडिकल कालेजों का लोकार्पण श्री मोदी करेंगे। माधव बाबू के नाम से यहां का मेडिकल कालेज होगा। अन्य जिलों के मेडिकल कालेजों का भी नामकरण किया गया है। प्रदेश में तेजी से 59 जिलों में न्यूनतम एक मेडिकल कॉलेज क्रियाशील हो रहे हैं बाकी 16 जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।

यूके: सीएम ने संगठनों व आम जनता से सवांद किया

पंकज कपूर               
नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधमसिंह नगर जनपद के तीन दिवसीय भ्रमण के अंतिम दिन खटीमा में विभिन्न संगठनों एवं आम जनता से सीधा सवांद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे उत्तराखंड को एक मॉडल राज्य बनाना चाहते हैं। जहाँ अनुकूल वातावरण के साथ ही उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि के समान अवसर हों। 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार 'नो पेंडेंसी' पर कार्य करेगी। जिसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। यदि किसी भी अधिकारी के स्तर पर कोई लापरवाही प्रकाश में आई तो सम्बन्धित की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा उत्तराखंड में उद्योगों को स्थापित करने के लिए विशेष पैकेज दिया गया था इसीलिये प्रदेश में आज उद्योग स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि उद्योगों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा।
उन्होंने भव्य स्वागत के लिए जनता का धन्यवाद किया और कहा कि मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 2027 तक उत्तराखंड को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, परिवहन, उद्योग आदि समस्त क्षेत्रों में पूरे देश में प्रथम स्थान पर लाना है, जिसके लिए आप सबका सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर यह सपना साकार करना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं आपका बेटा और भाई हूँ। उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास के लिए प्रयास करूँगा। इसके उपरांत उन्होंने भाजपा के मण्डल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों के साथ बैठक कर टीम और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए आगामी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए मूलमंत्र दिये।"
इससे पहले मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम समाज के लिए नये कार्य करने की प्रेरणा देता है। इससे लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए हैंडलूम एवं अन्य स्थानीय उत्पादों की खरीद पर बल दिया।
देश 15 अगस्त 2022 को अपने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है। आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में 12 मार्च से देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव सम्पूर्ण देशवासियों का कार्यक्रम है। यह समय देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने का है। प्रधानमंत्री जी ने मन की बात कार्यक्रम में कारगिल विजय दिवस का भी जिक्र किया।
इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, सीएमडी फाइबर कंपनी के डॉ आरसी रस्तोगी उपस्थित रहे।

चिकित्सक संघों द्वारा अर्जी पर सुनवाई करेगा एचसी

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय वर्तमान कोविड-19 महामारी के दौरान एलोपैथी के बारे में कथित रूप से दुष्प्रचार करने को लेकर योगगुरु रामदेव के विरूद्ध सात चिकित्सक संघों द्वारा दायर की गई अर्जी पर सोमवार को सुनवाई करेगा। इस मामले की सुनवाई दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति सी हरिशंकर करेंगे। जिन्होंने चिकित्सक संघों से कथित दुष्प्रचार से जुड़ा वीडियो पेश करने को कहा था। जो चिकित्सक संघ अदालत पहुंचे हैं, उनमें ऋषिकेश, पटना और भुवेनश्वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों के रेसीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, चंडीगढ़ के स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के एसोसिएशन ऑफ रेसीडेंट डॉक्टर्स, यूनियन ऑफ रेसीडेंट डॉक्टर्स ऑफ पंजाब, मेरठ के लाला लाजपत राय स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय के रेसीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन एवं हैदराबाद के तेलंगाना जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन शामिल हैं।
उन्होंने आरोप लगाया है कि रामदेव यह बात कहकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि एलोपैथी कोविड-19 के कई मरीजों की मौत के लिए जिम्मेदार है और यह धारणा पैदा कर रहे हैं कि एलोपैथी डॉक्टर के हाथों लोगों की जान जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि योगगुरु न केवल एलोपैथी उपचार बल्कि कोविड-19 टीकों की सुरक्षा एवं प्रभावकारिता के बारे में आम लोगों के दिमाग में भ्रम पैदा कर रहे हैं। उनने कहा कि ऐसे में आशंका है कि प्रभावशाली व्यक्ति होने के नाते रामदेव के बयान लाखों लोगों को प्रभावित कर सकते हैं और वे एलोपैथी उपचार से मुंह मोड़ सकते हैं जबकि सरकार ने उसे उपचार का मानक रूप तय किया है।चिकित्सक संघों ने कहा कि यह दुष्प्रचार अभियान और कुछ नहीं, बल्कि रामदेव द्वारा बेची जाने वाली कोरोनिल समेत विभिन्न उत्पादों का विज्ञापन एवं विपणन रणनीति है। उन्होंने कहा कि अगस्त में कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर इस अभियान पर पूर्ण विराम लगाना आवश्यक है। अदालत ने एलोपैथिक दवाइयों के बारे में रामदेव के बयानों एवं कोरोनिल के संबंध में उनके दावों के सिलसिले में दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन द्वारा दायर की गई अर्जी को लेकर तीन जून को उन्हें सम्मन जारी किया था। हालांकि, उसने रामदेव पर कोई रोक लगाने से इनकार कर दिया था। उसने रामदेव के वकील से बस इतना कहा था कि उनके मुवक्किल कोई भड़काऊ बयान न दें।

आजाद ने विभाजनकारी रणनीति की निंदा की

आजाद ने विभाजनकारी रणनीति की निंदा की  इकबाल अंसारी  श्रीनगर। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को प्र...