रविवार, 25 जुलाई 2021

संगठन के बीच उपजे विवाद को सुलझाने का प्रयास

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी पंजाब में सियासी बवाल को सुलझाने के बाद अपनी राजस्थान इकाई की समस्याओं पर ध्यान दे रही है। पार्टी नेतृत्व ने पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल (संगठन) और प्रदेश प्रभारी महासचिव अजय माकन को राज्य में भेजा है। जो सभी गुटों से मुलाकात कर वहां पार्टी के संकट का समाधान करने के लिए जयपुर पहुंच चुके हैं। राजस्थान जाने से पहले वेणुगोपाल ने कहा, 'मैं राज्य से सांसद हूं और किसी सरकारी काम से जा रहा हूं। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि वेणुगोपाल और माकन ने जयपुर रवाना होने से पहले राहुल गांधी से मुलाकात की और राजस्थान के मामलों पर चर्चा की। सचिन पायलट की बगावत के एक साल बाद भी ज्यादा कुछ नहीं बदला है।

50 फ़ीसदी अक्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाघर: एचसी

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकर ने शनिवार को सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने की इजाजत दे दी है। दिल्ली सरकार ने अनलॉक-8 के लिए शनिवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि दिल्ली में सोमवार से सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खुल सकेंगे। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गयी है। अभी ये केवल 50 फीसदी क्षमता के साथ ही खुल सकेंगे।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी के स्पा 26 जुलाई से खुलेंगे।हालांकि, इनमें काम करने वाले कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण या हर पखवाड़े आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया जाना अनिवार्य होगा। वहीं, दिल्ली में सोमवार से शादी समारोह और अंतिम संस्कार में अधिकतम 100 लोगों को शामिल होने की अनुमति मिली है। 

नोरा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तस्वीरें शेयर की

कविता गर्ग         

मुंबई। नोरा फतेही को उनके डांसिंग स्किल्स के अलावा उनके ग्लैमरस फैशन सेंस के लिए भी जाना जाता है। नोरा अपने स्टाइल स्टेटमेंट से फैंस को हमेशा इंप्रेस करती हैं। नोरा का इंस्टाग्राम हैंडल उनकी स्टनिंग तस्वीरों से भरा हुआ है। नोरा अपनी हर तस्वीर और लुक से फैंस को अपना दीवाना बना देती हैं। नोरा ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रेड साटिन गाउन में अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं। नोरा की यह तस्वीरें उनके नए फोटोशूट की हैं।

नए फोटोज में नोरा फतेही ऑफ शोल्डर स्लिव्ज स्टाइल के वाइन रेड कलर के बोल्ड साटिन गाउन में नजर आ रही हैं। नोरा के वाइन रेड कलर के बॉडी हगिंग गाउन के फ्रंट पर कट भी हैं, जो उनके आउटफिट को हाइलाइट कर रहे हैं। इसके अलावा गाउन की वॉल्यूमिनस बैलून स्लिव्ज उनके आउटफिट में और ज्यादा स्टाइल एड कर रही हैं। नोरा ने अपनी इस लुक को सिंपल गोल्ड नेक पीस और न्यूड स्टेल‍िटोज के साथ कंप्लीट किया है। वाइन रेड गॉर्जियस आउटफिट के साथ नोरा ने न्यूड मेकअप कैरी किया है। जबकि बालों को उन्होंने खुला ही रखा है। नोरा की इस सिजलिंग तस्वीरों को देखकर कोई भी उनकी तारीफ किए बगैर नहीं रुक सकता। उन्होंने अपनी तस्वीरों में जलवा बिखेरा है। नोरा फतेही का यह साटिन गाउन ब्रिटिश वूमेंस वियर लेबल अप्रैल और एलेक्स से है। 

कठिन सफर को जारी रखते हुए मुकाबला जीता

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। भारत की महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने टोक्यो ओलंपिक में अपने खेल के शानदार सफर को जारी रखते हुए रविवार को दूसरे दौर का मुकाबला जीत लिया है। टोक्यो में आयोजित किए जा रहे ओलंपिक खेलों के तीसरे दिन रविवार को भारत की महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने अपने शानदार खेल के प्रदर्शन को जारी रखते हुए दूसरे दौर का मुकाबला जीत लिया है। रविवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में मनिका बत्रा ने यूक्रेन की खिलाड़ी पेशोसका मार्गरेटा को 4-11, 4-11, 11-7, 12-10, 8-11, 15-5 और 11-7 से हरा दिया है। 

गैरटीकाकरण वाले लोगों की हवाई यात्रा पर प्रतिबंध

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने 18 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के गैर टीकाकरण वाले लोगों की घरेलू हवाई यात्रा में प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तानी समाचापत्र डॉन ने नेशनल कमांड एंड आपरेशन सेंटर (एनसीओसी) के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने निर्णय लिया है कि एक अगस्त से 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के किसी भी गैर-टीकाकरण वाले नागरिक को घरेलू हवाई यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि पाकिस्तान से विदेश जाने वालों अथवा अन्य देशों से यहां आने वाले यात्रियों को प्रतिबंध से छूट दी गयी है। 

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 1 आतंकी मारा गया

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने मुनांद कुलगाम में आज सुबह संयुक्त घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया।

अभियान के दौरान जब सुरक्षा बल के जवान आगे बढ़ रहे थे तब वहां छिपे आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर की। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। अंतिम रिपोर्ट आने तक अभियान जारी था। 

अभिनेता टाइगर ने 'हीरोपंती 2' के लिए मेहनत की

कविता गर्ग              

मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने अपनी आने वाली फिल्म 'हीरोपंती 2' के लिए कड़ी मेहनत की। टाइगर श्रॉफ की फिल्‍मों में बेहतरीन स्‍टंट्स और एक्‍शन सीक्वेंस देखने को मिलते हैं। टाइगर अपनी बॉडी को फिट रखने और पर्दे पर जबरदस्‍त दिखने के लिए काफी मेहनत करते हैं।

टाइगर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हीरोपंती 2' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वह धमाकेदार एक्शन और डांस करते नजर आएंगे। टाइगर ने फिल्‍म के सेट से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डंबल्‍स उठाते दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा, "एक्‍शन के लिए तैयार।" फिल्म में टाइगर के अपोजिट कृति सैनन को कास्‍ट किया गया है। इससे पहले दोनों 'हीरोपंती' में भी साथ नजर आए थे। 

'कैप्‍टन इंडिया' में किरदार निभाएंगे अभिनेता कार्तिक

कविता गर्ग          

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म 'कैप्‍टन इंडिया' में पायलट के किरदार में नजर आएंगे। कार्तिक आर्यन की नई फिल्‍म 'कैप्‍टन इंडिया' की घोषणा कर दी गई है। इस बात की जानकारी कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर 'कैप्‍टन इंडिया' का पहला पोस्टर शेयर कर दी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जब एक आदमी कॉल ऑफ ड्यूटी (कर्तव्य की पुकार) से आगे बढ़ जाए। बड़े गर्व और सम्मान के साथ हम आपके लिए लाए हैं 'कैप्‍टन इंडिया'।"

हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही फिल्‍म 'कैप्‍टन इंडिया' में कार्तिक एक पायलट के किरदार में नजर आएंगे। रॉनी स्क्रूवाला और हरमन बावेजा इस फिल्म के निर्माता हैं।फिल्‍म में हरमन एक्‍ट‍िंग भी करने वाले हैं।कार्तिक आर्यन ने कहा, "कैप्टन इंडिया समान रूप से प्रेरणादायक और रोमांचकारी है और इसके साथ मुझे हमारे देश के इस तरह के ऐतिहासिक अध्याय का हिस्सा बनने के लिए गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है। हंसल सर के काम के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है और उनके साथ सहयोग करने का यह सही मौका था।"

हंसल मेहता ने कहा, " 'कैप्टन इंडिया' सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, एक ऐसे पल को फिर से दर्शाएगी जहां एक आदमी अपने दर्द और पीड़ा को परे रख कर हजारों लोगों की जान बचाता है। मुझे फिल्म में रोनी स्क्रूवाला और हरमन बावेजा के साथ काम करने की खुशी है और मैं कार्तिक के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।"हरमन बावेजा ने कहा, " 'कैप्टन इंडिया' एक ऐसी फिल्म है। जो एक प्रेरक मानवीय कहानी और एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव का सही संतुलन है। मुझे विश्वास है कि यह कहानी हर भारतीय को पसंद आएगी।" 'कैप्टन इंडिया की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी। 

33 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करने की तैयारी

हरिओम उपाध्याय              

लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले यूपी सरकार युवाओं को लुभाने के लिए 33 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर रही है। ये भर्तियां अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा। इसके लिए आयोग ने 29,932 रिक्त पदों पर नई भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। ये भर्तियां मार्च 2022 तक पूरी की जानी हैं। इसके अलावा आयोग ने कई वर्षों से लंबित सात पुरानी भर्तियों के 3768 पदों को पूरा करने का भी कार्यक्रम जारी किया है। अगर आयोग कैलेंडर पर अमल करता है तो चुनाव से पहले 33,700 युवाओं को सरकारी नौकरी मिल जाएगी।

आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार की मंजूरी के बाद सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने लंबित भर्तियों के साथ द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली में प्रस्तावित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) व उसका रिजल्ट घोषित होने के बाद मुख्य परीक्षा के जरिए अलग-अलग की जाने वाली भर्तियों का विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया है। पीईटी में शामिल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। चेयरमैन प्रवीर ने बताया कि पिछले तीन महीने में 2,951 रिक्त पदों से संबंधित तीन भर्तियों का अंतिम चयन परिणाम भी जारी किया जा चुका है। आयोग तेजी से भर्ती कार्यवाही को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।

आयोग ने द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली से होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के साथ पांच मुख्य परीक्षाओं के कार्यक्रम का एलान किया है। पीईटी 20 अगस्त को होगी। पीईटी के बाद पहली भर्ती राजस्व लेखपाल के 7882 रिक्त पदों पर होगी। दूसरी बड़ी भर्ती स्वास्थ्य कार्यकर्ता व अन्य समान योग्यता वाले पदों के लिए होगी। यह मुख्य परीक्षा 9212 पदों के लिए होगी। इसके बाद कृषि प्राविधिक, गन्ना पर्यवेक्षक, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ व समान योग्यता वाले पदों पर भर्ती की योजना है। 

75वीं वर्षगांठ पर मनाया जा रहा हैं 'अमृत महोत्सव'

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाया जा रहा ”अमृत महोत्सव” कार्यक्रम, ना तो किसी सरकार का या फिर किसी राजनीतिक दल का है। बल्कि देश की जनता काशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ”मन की बात” की 79वीं कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आह्वान किया कि जिस प्रकार देश की आजादी के लिए सभी लोग एकजुट हो गए थे। उसी प्रकार सभी को देश के विकास के लिए एकजुट होना होगा।

मोदी ने कहा कि इस साल 15 अगस्त को देश आजादी के 75वें साल में प्रवेश कर रहा है और जिस आजादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया। उसके 75 वर्ष होने की आज की पीढ़ी साक्षी बन रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर देश अमृत महोत्सव मना रहा है जिसकी मूल भावना अपने स्वाधीनता सेनानियों के मार्ग पर चलना और उनके सपनों का देश बनाना है। ”अमृत महोत्सव किसी सरकार का कार्यक्रम नहीं, किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, यह कोटि-कोटि भारतवासियों का कार्यक्रम है। जैसे, देश की आजादी के मतवाले, स्वतंत्रता के लिए एकजुट हो गए थे वैसे ही हमें देश के विकास के लिए एकजुट होना है।” उन्होंने देशवासियों से देश के लिए काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि इसमें छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े नतीजे ला देते हैं।

”वोकल फॉर लोकल” यानी स्थानीय उत्पादों को बढ़ाना देने और ”आत्मनिर्भर भारत” अभियान को मजबूत करने के लिए, उन्होंने कहा, ”रोज के काम काज करते हुए भी हम राष्ट्र निर्माण कर सकते हैं।” प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर देशवासियों से भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर ”भारत जोड़ो आंदोलन” में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

”राष्ट्र सर्वप्रथम और हमेशा सर्वप्रथम के मंत्र के साथ ही हमें आगे बढ़ना है…तो आइए, हम ‘अमृत महोत्सव’ पर यह अमृत संकल्प लें कि देश ही हमारी सबसे बड़ी आस्था, सबसे बड़ी प्राथमिकता बना रहेगा।” प्रधानमंत्री ने तोक्यो ओलंपिक का उल्लेख करते हुए कहा कि जब हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय दल को वहां उन्होंने चलते देखा तो पूरा देश गौरवान्वित हो गया। पिछले दिनों खिलाड़ियों से अपने संवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने कई चुनौतियों और संकट का सामना करने के बाद ओलंपिक दल में अपनी जगह बनाई। उन्होंने देशवासियों से ओलंपिक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की। 

भारत: 1 दिन में 39,742 नए मामलें सामने आएं

अकांशु उपाध्याय                

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 39,742 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3,13,71,901 हो गए हैं जबकि 535 और मरीजों की मौत से मृतक संख्य स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,08,212 हो गई है और कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.36 प्रतिशत 

पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 765 घटी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-344 (साल-02)
2. सोमवार, जुलाई 26, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22, डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 24 जुलाई 2021

अमेरिका के जवाब में संगठनों पर प्रतिबंध लगाएं

बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। चीन ने अपने अधिकारियों पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में कई अमेरिकियों और संगठनों पर प्रतिबंध लगाए हैं। समाचार एजेंसी आइएएनएस बीबीसी की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि चीन ने जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाए हैं।उनमें पूर्व अमेरिकी वाणिज्य सचिव विल्बर रॉस भी शामिल हैं। अमेरिका ने हांगकांग में चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध क्षेत्र में सुरक्षा कार्रवाई के तहत लगाए थे।चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हाल के अमेरिकी प्रतिबंधों ने हांगकांग के कारोबारी माहौल को चोट पहुंचाई है। इन प्रतिबंधों को बुनियादी मानदंडों का गंभीर उल्लंघन करने के लिए डिजाइन किया गया था। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनका मुल्‍क विल्बर रॉस समेत सात अमेरिकियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाएगा। 

चीन की ओर से की गई यह कार्रवाई अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शेर्मन के आगामी बीजिंग के दौरे से पहले आई है। अमेरिकी विदेश उपमंत्री वेंडी आर शेर्मन 25 जुलाई को चीन की यात्रा पर जाएंगी। इसके बाद वह जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा भी करेंगी। वह चीन में अधिकारियों के साथ तियानजिन में बैठक करेंगी। उनकी मुलाकात विदेश मंत्री वांग यी से भी तय है। यह यात्रा अमेरिका के चीन से द्विपक्षीय संबंधों के तहत आयोजित की गई है। 

येदियुरप्पा ने भाजपा के नेताओं का अपमान किया

बैंगलुरू। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक मामलों के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का अपमान करने और उन्हें कूड़ेदान में फेंकने की संस्कृति की कड़ी आलोचना की है। रणदीप सुरजेवाला ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा कि भाजपा की संस्कृति पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का अपमान करने की है। इसी तरह, मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने पार्टी के विभिन्न नेताओं का अपमान किया। उन्हें पद से हटा दिया और उन्हें एक कोने में डाल दिया।

उन्होंने कहा,"कर्नाटक में भाजपा की एक अपहृत सरकार है। इसे लोगों द्वारा नहीं चुना गया है। यह एक ऐसी सरकार है जो भ्रष्टाचार से भरी है और राज्य के लोगों का उन पर से विश्वास उठ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विकास समर्थक सरकार प्रदान करने की कोशिश करेगी।" उन्होंने कहा कि आज की बैठक तीन पहलुओं पर केंद्रित है। इनमें कार्यकर्ताओं से परामर्श करना और समस्याओं को हल करना महत्वपूर्ण है। पार्टी को जमीनी स्तर से संगठित करने का प्रयास करना है। अनुसूचित जाति/जनजाति, अल्पसंख्यक इकाई सहित विभिन्न संविधान सभाओं में सभायें आयोजित की जायेंगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी को आने वाले दिनों में राज्य में जिला पंचायत और तालुक पंचायत चुनाव की तैयारी करनी है। इस अवसर पर विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने कहा, "सुरजेवाला सभी कांग्रेस नेताओं से मिल रहे हैं और राय का आकलन कर रहे हैं। वह जिलों की स्थिति पर भी विचार कर रहे हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पार्टी की स्थिति पर सलाह ले रहे हैं। " कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ब्लॉक स्तर, वार्ड स्तर और राज्य स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस संकट के समय में कर्नाटक में भ्रष्ट सरकार है।

सिद्धारमैया ने कहा,"भ्रष्ट आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने पिछले दो वर्षों में कोई विकास कार्य नहीं किया है, इसलिए इस सरकार को हटा दिया जाना चाहिए।" प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख डी के शिवकुमार ने कहा कि पार्टी ने ब्लॉक स्तर पर संकल्प यात्रा की है और उन लोगों की समस्याओं को हल करने की तैयारी कर रही है जो अपनी जरूरतों से वंचित हैं। 

संगठन मंत्री रमेश की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुईं

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महिला व्यापार मंडल की एक आपातकाल बैठक मीरापुर में प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष प्रयागराज रमेश केसरवानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक के माध्यम से आए हुए  पदाधिकारियों बताया कि 3 सितंबर को व्यापारी दिवस को सरकारी गजट में घोषणा करने के लिए व्यापार मंडल पूरे प्रदेश में देश की प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को प्रत्येक जिले से एक एक, पोस्टकार्ड भेज कर अपनी मांगों को व्यापारी रखेगा। इसी को लेकर जनपद प्रयागराज 1 अगस्त से प्रत्येक बाजारों से पोस्टकार्ड भेजने का कार्य करेगा। इसके अलावा डीजल पेट्रोल रसोई गैस को जीएसटी में शामिल करने की भी मांग करेगा। जिससे महंगाई पर कंट्रोल हो,
 वरिष्ठ व्यापारी पेंशन योजना।
श्री केसरवानी ने कहा कि जनपद प्रयागराज में प्रत्येक विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष , एवं तहसील अध्यक्ष बनाया जाएगा संगठन की मजबूती के लिए  और  निष्क्रिय बाजारों में प्रभारी  बनाया जाएगा। बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने किया बैठक में प्रमुख रूप से राजीव कृष्ण श्रीवास्तव, अनूप वर्मा, अखिलेश मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार जयसवाल, चंद्रप्रकाश केसरी, शंकरलाल केसरवानी, ओम प्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र जायसवाल, अनंत कुमार भारतीय, बादल केसरवानी, नितिन कुमार, राजेश केसरवानी, अरशद बालू, दिलीप कुमार  काके, अमित केसरवानी, निखिल पांडे, बृजेश चौरसिया, शिव शंकर केसरवानी, मुकेश गुप्ता, रतन केसरवानी, रवि बंसल, नीरज जायसवाल, अमित सिंह, लक्ष्मी बहुगुणा, अवंतिका टंडन, सुधा जोशी, मुनमुन अधिकारी, रूपाली अवस्थी, अपूर्व चंद्रा, अनीता मिश्रा, माया पांडे, काजल कैथवास, के अलावा तमाम व्यापारी मौजूद थे।

पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते की दर में बढ़ोतरी की

राणा ओबरॉय             

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते की दर में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसका ऐलान किया है। भारत सरकार की तर्ज पर महंगाई भत्ते की दर को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने की घोषणा हरियाणा सरकार ने की है। नई दर 1 जुलाई, 2021 से लागू होगी। महंगाई दर में बढ़ोत्तरी से हरियाणा के 2.85 लाख कर्मचारियों व 2.62 लाख पैंशनरों को लाभ होगा। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण काल के चलते कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर रोक लगाई गई थी, लेकिन अब कर्मचारियों को दोहरी सौगात दी गई है। 

मलाइका ने फिर से अपनी हॉट वीडियो शेयर की

कविता गर्ग              

मुंबई। मलाइका अरोड़ा भले ही बॉलीवुड से दूर हैं।लेकिन वह खबरों में रहने के लिए अक्सर कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लिया करती हैं। आए दिन वह कभी अपनी हॉट फोटो-वीडियो तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी बीच मलाइका ने फिर से अपनी एक हॉट वीडियो शेयर की हैं। जिसमें वह रिवीलिंग पोज देती हुई दिख रही हैं।

ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मलाइका द्वारा शेयर किये गये इस में देखा जा सकता है कि मलाइका ऑलिव कलर के ड्रेस में हॉट लग रही हैं। खुले बालों में वह अपने चेहरे पर पड़ रही सन शाइन को क्लिक कर रही हैं। वीडियो में उनके बाल हवा से हिल रहे हैं और वह एकटक सामने दिखते हुए सेल्का का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। वहीं उनके चाहने वाले उनकी इस अदा पर प्यार लुटाते कॉमेंट किया है। बता दें कि इससे पहले भी मलाइका ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अलग-अलग ड्रेस में पोज देती दिखी थीं। 

प्रांगण में मौजूद फरियादियों की समस्याओं को सुना

कौशाम्बी। थाना समाधान दिवस के अवसर पर सैनी कोतवाली में फरियादियों की जन समस्याओं को सुनने के लिए उप जिलाधिकारी प्रखर उत्तम कोतवाली सैनी पहुंचे। जहां कोतवाली प्रांगण में मौजूद फरियादियों की जन समस्याओं को सुना है और उसके समाधान और निस्तारण के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया। इस मौके पर प्रखर उत्तम ने स्पष्ट शब्दों में कहा फरियादियों की जन समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही और पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फरियादियों को शीघ्र और आसानी से न्याय मिले उसे न्याय मांगने के लिए बार-बार थाना और तहसील के चक्कर ना लगाना पड़े लापरवाही बरतने वालों पर कठोर कार्रवाई की जा सकती है। इस मौके पर थाना कोतवाल, राजस्व कर्मी लेखपाल एवम आम जनमानस मौजूद रहा।
सन्तलाल मौर्य 

तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मारीं

अतुल त्यागी
हापुड़। मामला जनपद के थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 ढुहरी पेट्रोल पंप के पास का है। जहां तेज गति से आ रही वैगनआर कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, वैगनआर कार बाइक को घसीटते हुए दूर तक ले गई।
बाइक कार के पिछले पहियों के नीचे फस गई उसी दौरान स्थानीय लोग भी एकत्रित होकर मौके पर पहुंच गए सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को पास के निजी अस्पताल में कराया भर्ती पिलखुवा के नेशनल हाईवे 9 फ्लाईओवर के नीचे का मामला।

टीकाकरण पूरा होने के बाद ही स्कूल खोलेंगे: सीएम

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। ''आदर्श स्थिति के अनुसार हम टीकाकरण पूरा होने के बाद ही स्कूल खोलेंगे। वास्तव में माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।'' ये बातें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के एक कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कही। मुख्यमंत्री आज तिमारपुर विधानसभा से विधायक दिलीप पांडे के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। केजरीवाल ने इस दौरान एक बार फिर वैक्सीन की कमी की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि हम बच्चों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगाना चाहते हैं। लेकिन अभी वैक्सीन हमें उपलब्ध नहीं है। हम अभी भी वैक्सीन की कमी का सामना कर रहे हैं।  केंद्र सरकार को यह पता लगाना चाहिए कि वैक्सीन की उपलब्धता कैसे जल्दी से बढ़ाई जाए।''

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आज से शुरू हुए ओलंपिक खेलों पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मैं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूँ और ये कामना करता हूँ कि ये खिलाड़ी देश के लिए ज्यादा से ज्यादा पुरस्कार जीत कर लाएं। मुख्यमंत्री ने आज तिमारपुर विधानसभा में नए कार्यालय का उद्घाटन किया।  ये कार्यालय देश का पहला आईएसओ सर्टिफ़ाइड एमएलए ऑफ़िस होगा। जहां जनता की सहूलियत के हिसाब से उनकी समस्याओं को हल करने के लिए एक व्यवस्थित तरीका अपनाया जाएगा। 

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...