सोमवार, 19 जुलाई 2021

60 साल में सेवानिवृत्त होने का विकल्प नहीं: एचसी

बृजेश केसवानी                   
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि सहायक अध्यापक की 60 साल आयु से पहले मृत्यु होने पर इस आधार पर ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं रोका जा सकता कि उसने 60 साल में सेवानिवृत्त होने का विकल्प नहीं दिया था।
कोर्ट ने कानपुर देहात के अरविंद कुमार द्विवेदी को सहायक अध्यापिका रही उनकी पत्नी की ग्रेच्युटी की गणना कर दो माह में भुगतान किए जाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि यदि समय से भुगतान नहीं किया गया तो याची 8 फीसदी ब्याज पाने का हकदार होगा।
यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने दिया है। याची का कहना था कि उसकी पत्नी रस्तपुर विकासखंड मैथा, जिला कानपुर देहात के प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापिका थी। सेवा काल में मौत हो गई। अन्य परिलाभों का भुगतान कर दिया गया, किन्तु ग्रेच्युटी यह कहते हुए रोक ली गई कि अध्यापिका ने सेवानिवृत्ति विकल्प नहीं दिया था।

भारतीय तटरक्षक बल की ताकत में इजाफा हुआ

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। स्वदेशी रिमोट कंट्रोल्ड गन मिलने से भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल की ताकत में शनिवार को और इजाफा हो गया। ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड ने आज एक समारोह में 12.7 मिमी. स्टैबिलाइज्ड रिमोट कंट्रोल्ड गन के 25 सिस्टम नौसेना को सौंप दिए। इसमें 15 एसआरसी गन नौसेना के लिए और 10 भारतीय तटरक्षक बल के लिए हैं। इसे इजराइल की कंपनी एलबिट सिस्टम्स के सहयोग से विकसित किया गया है। जिसके लिए रक्षा मंत्रालय ने इस बंदूक की प्रौद्योगिकी हस्तांतरण का अनुबंध किया है।   
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 अगस्त 2020 को नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए तमिलनाडु की ऑर्डिनेंस फैक्टरी, तिरुचिरापल्ली (ओएफटी) में स्टैबिलाइज्ड रिमोट कंट्रोल्ड गन सिस्टम (एसआरसीजी) लांच किया था। 
12.7 मिमी. की इस स्वदेशी रिमोट कंट्रोल्ड गन को नाटो मानक के अनुरूप जहाजों और छोटी नौकाओं के समुद्री इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। यह स्वदेशी बन्दूक दिन और रात के समय सटीकता के साथ दुश्मन की छोटी नावों, गश्ती नौकाओं और अन्य छोटे जहाजों को दूर से निशाना बना सकती है। एसआरसीजी में स्वचालित लक्ष्य ट्रैकिंग क्षमता है, इसलिए बंदूक प्रणाली की खराबी या बिजली आपूर्ति की विफलता के मामले में मैन्युअल फायरिंग करने में सक्षम है।
एसआरसीजी हथियार प्रणाली के लिए ओएफटी नोडल कारखाना है और आयुध निर्माणी, वरनगांव में इसके लिए गोला-बारूद का उत्पादन किया जाएगा। 2.82 करोड़ रुपये के निवेश से आयुध निर्माणी, तिरुचिरापल्ली में अत्याधुनिक असेंबली और परीक्षण सुविधाएं विकसित की गई हैं। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल के लिए इस प्रणाली के स्वदेशी निर्माण से लगभग 167 करोड़ रुपये की बचत होगी। साथ ही यह प्रणाली आयुध निर्माणी, तिरुचि और अन्य सहयोगी कारखानों को 255 करोड़ प्रति वर्ष की दर से व्यापार करने का अवसर प्रदान करेगी।

दिलीप व महान धावक मिल्खा को श्रद्धांजलि दी

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को दोनों सदनों ने प्रख्यात अभिनेता दिलीप कुमार और महान धावक मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी। उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने दिलीप कुमार एवं मिल्खा सिंह के साथ साथ दिवंगत वर्तमान सदस्यों रघुनाथ महापात्र एवं राजीव सातव तथा दिवंगत 10 पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी।
सदस्यों ने दिवंगत लोगों के सम्मान में कुछ क्षणों का मौन रखा। नायडू ने यूसुफ सरवर खान उर्फ दिलीप कुमार के निधन का जिक्र करते हुए कहा कि उनका अभिनय सफर करीब पांच दशक लंबा रहा और उन्होंने करीब 65 फिल्मों में काम किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘देवदास’, ‘नया दौर’, ‘मुगले आजम’, ‘गंगा जमुना’ आदि शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि ”ट्रेजडी किंग” के नाम से मशहूर दिलीप कुमार को कई सम्मान मिले, जिनमें अभिनय के लिए आठ फिल्म फेयर पुरस्कार शामिल है। उल्लेखनीय है कि दिलीप कुमार ने उच्च सदन में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था। नायडू ने मिल्खा सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें बचपन में काफी प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा और देश के विभाजन के समय उनके माता-पिता की मृत्यु हो गयी थी और वह अनाथ हो गए।
उन्होंने कहा कि बाद में वह सेना में शामिल हुए और उनके जीवन में नया मोड़ आया। उन्हें 1956 में मेलबर्न ओलंपिक के लिए भारतीय दल में शामिल किया गया और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। नायडू ने कहा कि ”फ्लाइंग सिख” के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह को कई सम्मान मिले।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी दिलीप कुमार और मिल्खा सिंह के निधन पर दुख जताया और दोनों हस्तियों के उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सदन दिलीप कुमार और मिल्ख सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता है और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
लोकसभा अध्यक्ष ने सदन के दिवंगत 40 पूर्व सदस्यों को भी श्रद्धांजलि दी। सदस्यों ने इन दिवंगत लोगों के सम्मान में खड़े होकर कुछ समय तक मौन रखा। राज्यसभा ने अपने पूर्व सदस्यों एन एम कांबले, भगवती सिंह, बलिहारी बाबू, अजीत सिंह, मतंग सिंह, जितेंद्र भाई भट्ट, रामेंद्र कुमार यादव रवि, जगन्नाथ पहाड़िया व शांति पहाड़िया को भी श्रद्धांजलि दी।

अब कविता को अपनी आवाज देंगें अमिताभ: आनंद

कविता गर्ग                
मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी आगामी रहस्य-रोमांच से भरपूर थ्रिलर फिल्म ‘चेहरे’ के लिए कविता पाठ करने वाले हैं। अभिनेता (78) सोमवार को इस विशेष वीडियो की शूटिंग करेंगे। इस कविता को ‘चेहरे’ के निर्देशक रूमी जाफरी ने लिखा है। इस साल अप्रैल में संगीतकार विशाल शेखर ने प्राग में 107 कलाकारों के साथ फिल्म के शीर्षक गीत को रिकॉर्ड किया था।
‘चेहरे’ के निर्माता आनंद पंडित ने कहा कि बच्चन अब इस कविता को अपनी आवाज देंगे। उन्होंने कहा, ”वह किसी भी काम को पूरी शिद्दत से करते हैं। चाहे वह कैमरे के सामने कोई छोटा काम हो या कोई एक्शन दृश्य या फिर क्लोजअप या किसी गीत को गुनगुनाना हो अथवा खामोश रहना हो।
वह हर पल को अपना बेहतरीन देने की कोशिश करते हैं।” बच्चन इससे पहले साहिर लुधियानवी और जावेद अख्तर की कविताओं का अपनी फिल्मों क्रमश: ‘कभी कभी’ (1976) और ‘सिलसिला’ (1981) में कविता पाठ कर चुके हैं। ‘चेहरे’ में इमरान हाशमी, अन्नू कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, धृतिमान चटर्जी, रघुबीर यादव, सिद्धार्थ कपूर और रिया चक्रवर्ती भी हैं।

संसद के मानसून सत्र में तीखे सवाल करने का आग्रह

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सांसदों और सभी राजनीतिक दलों से संसद के मानसून सत्र में तीखे से तीखे सवाल करने का आग्रह किया। लेकिन साथ में यह भी कहा कि शांत वातावरण में वह सरकार को जवाब देने का मौका दें। वहीं लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच  मोदी ने कहा कि खुशी की बात है कि कई दलित भाई मंत्री बने हैं।
जब हंगामा नहीं रूका तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंत्रियों का परिचय कराने के दौरान कांग्रेस सदस्यों के हंगामे को दु:खद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्होंने संसद में ऐसा दृश्य अपने 24 वर्ष के संसदीय जीवनकाल में नहीं देखा। संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन लोकसभा की बैठक शुरू होने पर नव निर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली।
हमारे कई मंत्री ग्रामीण परिवेश से है, लेकिन कुछ लोगों को ये रास नहीं आ रहा है, मैं सोच रहा था कि आज सदन में उत्साह का वातावरण होगा क्योंकि बहुत बड़ी संख्या में हमारी महिला सांसद, दलित भाई, ​आदिवासी, किसान परिवार से सांसदों को मंत्री परिषद में मौका मिला। उनका परिचय करने का आनंद होता।
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले पत्रकारों से चर्चा में प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 सहित सभी मुद्दों पर यह सत्र सार्थक चर्चा के लिए समर्पित हो क्योंकि जनता कई मुद्दों पर जवाब चाहती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार भी पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री ने दोनों सदनों के नेताओं से मंगलवार की शाम कुछ समय निकालने का आग्रह किया और कहा कि वह महामारी के संबंध में सारी विस्तृत जानकारी उन्हें भी देना चाहते हैं।
उन्होंने टीका लगाने वालों को ”बाहुबली” करार दिया और कहा कि अब तक चालीस करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है और आगे भी यह सिलसिला तेज गति से जारी रहेगा। उन्होंने कहा, ”कोरोना ऐसी महामारी है जिसने पूरे विश्व को अपनी चपेट में लिया हुआ है… पूरी मानव जाति को अपने चपेट में लिया हुआ है। इसलिए हम चाहते हैं कि संसद में भी इस महामारी के संबंध में सार्थक चर्चा हो।
प्राथमिकता देते हुए इस पर चर्चा हो।” प्रधानमंत्री ने कहा कि सार्थक चर्चा से सांसदों के भी कई सारे सुझाव मिलेंगे और महामारी के खिलाफ लड़ाई में बहुत नयापन भी आ सकता है। उन्होंने कहा, ”कुछ कमियां रह गई हों तो उसमें भी सुधार किया जा सकता है। इस लड़ाई में सभी साथ मिलकर आगे बढ़ सकते हैं। मैंने सदन के सभी नेताओं से भी आग्रह किया है कि कल शाम को अगर वह समय निकालें तो महामारी के संबंध में सारी विस्तृत जानकारी उनको भी मैं देना चाहता हूं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के मुद्दे पर वह सभी मुख्यमंत्रियों और अन्य मंचों पर भी लोगों से चर्चा करते रहे हैं। उन्होंने कहा, ”यह सत्र परिणाम देने वाला हो।
सार्थक चर्चा के लिए समर्पित हो। देश की जनता जो जवाब चाहती है, वह जवाब देने की सरकार की पूरी तैयारी है। मैं सभी सांसदों और राजनीतिक दलों से आग्रह करूंगा कि वह तीखे से तीखे सवाल पूछे …हर बार सवाल पूछे…लेकिन शांत वातावरण में सरकार को जवाब देने का मौका भी दें।” उन्होंने कहा कि जनता के पास ”सत्य” पहुंचाने से लोकतंत्र को भी ताकत मिलती है, जनता का भी विश्वास बढ़ता है और देश की प्रगति की गति भी तेज होती है।
उन्होंने कहा कि करीब सभी सांसदों को कोरोना रोधी टीके की दोनों खुराक लग चुकी है और उम्मीद जताई कि संसद की कार्यवाही कवर वाले पत्रकारों ने भी टीके की कम से कम पहली खुराक ले ली होगी। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद सभी सांसदों को कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने में सहयोग देना होगा।
उन्होंने कहा, ”यह टीका जो है। बाहू पर लगता है और जब लग जाता है तो आप सब बाहुबली बन जाते हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए बाहुबली बनने का एक ही उपाय है कि आप अपनी बाहू पर टीका लगवा दीजिए। अब तक 40 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बाहुबली बन चुके हैं। आगे भी इस काम को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है।
जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिपरिषद के नये मंत्रियों का परिचय कराने के लिए उठे तो विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बीच प्रधानमंत्री ने नये मंत्रियों के परिचय का विवरण सदन के पटल पर रखा। इस संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संसद की सबसे बड़ी शक्ति स्वस्थ परंपराएं होती हैं।
संसद की ये स्वस्थ परंपराएं संविधान एवं संसद नियमों पर आधारित होती हैं और संसद की स्वस्थ परंपराओं को बनाकर रखना सत्ता पक्ष, विपक्ष सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, ”मेरा 24 वर्षों का संसद का अनुभव रहा है और हमेशा से देखा है कि जो भी प्रधानमंत्री होते हैं वह कार्यवाही शुरू होने पर सबसे पहले अपने मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी देते हैं।
सिंह ने कहा कि एक मंत्री हों या अनेक मंत्री हों।प्रधानमंत्री सभी का परिचय कराते हैं और पूरा सदन उनकी बात को शांतिपूर्ण तरीके से सुनता है। उन्होंने कहा, ”मैंने अपने 24 वर्ष के संसदीय जीवन में पहली बार देखा है कि इस परंपरा को तोड़ा गया है। कांग्रेस ने आज जो किया है। वह दु:खद और दुर्भाग्यपूर्ण है।” इस दौरान कांग्रेस सदस्यों को ‘काले कानून वापस लो’ के नारे लगाते सुना गया।

जापान: खेलों से जुड़े तीन नए मामलें सामने आयें

टोक्यो। खेल गांव में रह रहे दो खिलाड़ियों सहित कुल तीन खिलाड़ियों के कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये जाने के एक दिन बाद सोमवार को खेलों से जुड़े तीन नये मामले सामने आये। लेकिन इनमें कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है। जो तीन नये मामले सामने आये हैं।
उनमें खेलों से जुड़ा एक व्यक्ति है जो चीबा में रह रहा है। उसके अलावा एक ठेकेदार और एक पत्रकार का परीक्षण भी पॉजिटिव आया है। इन सभी को 14 दिन के पृथकवास पर भेज दिया गया है। ठेकेदार सैतामा में रहता है।
आयोजन समिति ने कोविड-19 मामलों की अपनी दैनिक सूची में इन तीन नये मामलों का खुलासा किया। इससे खेलों से जुड़े मामलों की कुल संख्या 58 हो गयी है। रविवार को पहली बार खेल गांव में रह रहे दो खिलाड़ियों का परीक्षण पॉजिटिव पाया गया था।
ये दोनों दक्षिण अफ्रीकी फुटबॉल टीम के खिलाड़ी थे। आयोजकों ने उनकी पहचान नहीं बतायी थी लेकिन दक्षिण अफ्रीकी फुटबॉल संघ ने बयान जारी करके स्थिति स्पष्ट कर दी थी। तीसरा संक्रमित खिलाड़ी खेलों के लिये नामित होटल में रह रहा था और उनकी पहचान अभी तक पता नहीं चली है।
रविवार को कुल 10 मामले सामने आये थे जिनमें पांच खेलों से संबंधित व्यक्ति, एक ठेकेदार और एक पत्रकार भी शामिल थे।

यूपी में सोमवार से खुलने के लिए तैयार हैं सिनेमाघर

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। कोविड -19 प्रतिबंधों में और ढील देने की घोषणा के बाद राज्य के सिनेमाघर सोमवार से खुलने के लिये तैयार हैं।
कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी सिनेमाघर कोविड-19 महामारी के कारण करीब तीन महीने तक बंद रहने के बाद आज खुल रहे हैं।
मुख्य सचिव पी रविकुमार की तरफ से जारी एक आदेश के अनुसार, "सिनेमा हॉल / मल्टीप्लेक्स / थिएटर / रंगमंदिरा / सभागार और इसी तरह के अन्य स्थानों को अधिकतम 50 प्रतिशत क्षमता और संबंधित विभागों की तरफ से जारी कोविड दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन के साथ खोलने की अनुमति है।"
कोविड -19 प्रतिबंधों में और ढील के तहत रात के कर्फ्यू के समय को रात नौ बजे से सुबह छह बजे की जगह रात 10 बजे से लेकर सुबह पांच बजे कर दिया गया है।
राजस्व मंत्री आर अशोक ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले कुछ महीनों से कोरोना प्रतिबंधों से प्रभावित लोगों की मदद के लिये लॉकडाउन में और ढील दी जा रही है। उन्होंने कहा, "इससे लोगों को, खासकर थिएटर और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को, मदद मिलेगी।

लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकी मारे

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकवादी मारे गये।
पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने शीर्ष कमांडर इश्फाक डार उर्फ अबू अकरम के मारे जाने पर सुरक्षा बलों को बधाई दी। लश्कर-ए-तैयबा का यह शीर्ष कमांडर 2017 से आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय था।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर के विशेष अभियान समूह (एसओजी), राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त रूप से रविवार देर रात शोपियां में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया।
इस दौरान सुरक्षा बल के जवान जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे। 
तब वहां छिपे आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और फिर मुठभेड़ शुरू हो गई।
प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट आने तक सुरक्षा बलों का अभियान जारी था।

घर में आग लगने से परिवार के 4 लोगों की मौंत हुईं

नरेश राघानी                        
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर शहर में घर में आग लग जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाल रोड स्थित सुभाष नगर में रविवार शाम सुभाष चौधरी के मकान में आग लगने से बुजुर्ग दंपति सुभाष चौधरी (81) एवं नीलम चौधरी (76) उनकी बड़ी बेटी पल्लवी (50) और छोटी बेटी लावण्या (40) की जलने से मृत्यु हो गई।
परिवार में बुजुर्ग दंपति की एक बेटी दिव्यांग थी और दूसरी बेटी एक स्कूल में अध्यापिका थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पड़ोसियों ने घर में धुंआ देख पुलिस को सूचना दी और दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग घर के एक कमरे में लगी।
पुलिस मामले में जांच कर रही है और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि बुज़ुर्ग मां-बाप एवं दिव्यांग बहन की पल्लवी ही देखभाल करती थी। घटना के बाद प्रशासन एवं पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

राष्ट्रीय स्तर पर बहस के लिए विचार करेंगी 'शिवसेना'

कविता गर्ग                         
मुंबई। शिवसेना नेता एवं सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश सरकार की जनसंख्या नियंत्रण की नीति का असर देखेगी और उसके विश्लेषण के बाद इस पर राष्ट्रीय स्तर पर बहस के लिए विचार करेगी।
गत रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में जनसंख्या को स्थिर करने और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से एक जनसंख्या नीति बनाने का प्रस्ताव रखा था। असम सरकार ने भी इस संबंध में एक नीति बनाने का प्रस्ताव दिया है। नीति में दो से अधिक बच्चों वाले उन लोगों को सरकारी नौकरियों के लिए अपात्र बनाने का प्रस्ताव है, जो पहले से ही सेवा में हैं, लेकिन पदोन्नति से वंचित और योजनाओं के लाभों से बाहर हैं। नीति के तहत जिन लोगों के दो से अधिक बच्चे हैं। उन्हें भी स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने या किसी भी प्रकार की सब्सिडी प्राप्त करने से रोक दिया जायेगा।
दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश सरकार के इस प्रस्ताव पर विपक्षी दलों ने अपना निशाना साधा है और इसे चुनावी प्रचार के रूप में संदर्भित किया है।



पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया गया। पेट्रोल के दाम लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर रहे। डीजल के दाम लगातार चौथे दिन अपरिवर्तित रहे।
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर रहे।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-338 (साल-02)
2. मंगलवार, जुलाई 20, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:38, सूर्यास्त 07:15।
5. न्‍यूनतम तापमान -24 डी.सै., अधिकतम-38+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 18 जुलाई 2021

हिंसा का बल, अफगान पर कब्‍जा नहीं करने देंगे

काबुल/ वाशिंगटन डीसी। अमेरिका और मध्‍य एशिया के 5 देशों ने प्रण किया कि है कि वे तालिबान को हिंसा के बल पर अफगानिस्‍तान पर कब्‍जा नहीं करने देंगे। अमेरिका और मध्‍य एशिया के 5 देशों ताजिकिस्‍तान, कजाखस्‍तान, किर्गिस्‍तान, तुर्कमेनिस्‍तान और उज्‍बेकिस्‍तान ने कहा है कि ताकत के बल पर आने वाली किसी भी नई अफगान सरकार को क्षेत्र से कोई समर्थन नहीं मिलेगा। इन सभी देशों ने एक संयुक्‍त बयान जारी करके तालिबान को यह खुली चेतावनी दी है जो लगातार हिंसक हमले करके अफगानिस्‍तान के बहुत बड़े हिस्‍से पर अपना कब्‍जा कर चुका है। सभी 6 देशों ने कहा कि आतंकवादी और तीसरे पक्ष की ताकतों को निश्चित रूप से अफगान जमीन का इस्‍तेमाल हमको या दुनिया के किसी अन्‍य देशों को धमकी देने के लिए नहीं करने देना चाहिए।
इस गठबंधन को 5+1 नाम दिया गया है और उन्‍होंने प्रण किया है कि अफगानिस्‍तान के संघर्ष को खत्‍म करने के लिए वे मिलकर काम करेंगे। उन्‍होंने कहा कि युद्ध की वजह से दक्षिण और मध्‍य एशियाई देशों का आर्थिक विकास बाधित हो गया है। यह बयान ताशकंद में हुए अंत‍रराष्‍ट्रीय सम्‍मेलन के बाद आया है। इस पर साइन करने वाले देशों ने कहा कि वे अफगान शांति प्रक्रिया के लिए स्‍थायी और समृद्ध स्थितियां बनाने पर सहमत हो गए हैं।
इन सभी देशों का मुख्‍य जोर पूरे मुद्दे के राजनीतिक समाधान पर है। इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका, अफगान‍िस्‍तान, पाकिस्‍तान और उज्‍बेकिस्‍तान की ओर से जारी संयुक्‍त बयान में क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ाने के लिए एक नए बहुपक्षीय राजनयिक प्‍लेटफार्म को बनाने पर सहमति बनी थी। 5+1 देशों के गठबंधन ने अफगानिस्‍तान में सुरक्षा, ऊर्जा, आर्थिक, व्‍यापार, संस्‍कृति और अन्‍य प्रयासों पर सहयोग करने का फैसला किया।

यूपी: गरीब बच्चों का छीना जा रहा है निवाला, दबंगई

अतुल त्यागी               
हापुड़। जिलें में थाना बाबूगढ़ के पास ग्राम अटूटा ब्लॉक  विकास खंड सिंभावली में आंगनबाड़ियों की दबंगई, गरीब बच्चों का निवाला छीना जा रहा है। जैसे कि आपको बता दें, कि आज ग्राम अटूटा के अंदर जो भी अपने बच्चों का राशन लेने गई महिलाएं व पुरुष तो आंगनबाड़ियों ने उन्हें घी और बच्चों का पाउडर देने से मना कर दिया और बोली महिलाओं ने पूछा तो कहा, कि पीछे से घी व पाउडर नहीं मिल रहा है। बात करने के लिए भी तैयार नहीं है। प्रशासन की आंखों में धूल झोखी जा रही हैं। आंगनवाड़ी अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है।
यह सब गोरखधंधा हमने गांव की कुछ महिलाओं से पूछा तो उन्होंने कहा कि गांव के अंदर सब  चीज आती है और आंगनवाड़ी की जो मैन गांव अटूटा की अंजू अग्रवाल है। वह यह कह कर टाल देती हैं कि जब हमें पीछे से नहीं मिलता तो हम कहां से दे और तो और जिन गर्व वती महिलाओं के सरकारी अस्पताल में टीका कार्ड बने हुए है। उन्हे भी नही चढ़ाती है, गांव की आसाओ ने कहा तो वहा पर भी नहीं जाती है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन ऐसे व्यक्तियों पर कार्रवाई करता है, या नहीं। अंजू अग्रवाल के ऊपर एक आगनवाड़ी अधिकारी है। जिस का नाम उर्मिला है, जो ये कहती है। इन से कुछ नही होगा, अपने आप देख लूंगी आप अपना काम करती रहे।
जिस में आज दर्जनों महिलाएं इकट्ठा हुई आंगन वाडी केंद्र पर प्रदर्शन किया। जिसमें रमेश ,विमलेश,सुनीता, मोनिका, स्वाति ,मोना, मीनाक्षी, लक्ष्मी, सरिता, सुनीता, मुनिया, गायत्री, राखी आदि मौजूद रही।
अब देखना ये होगा, ऐसे व्यक्तियों पर कार्रवाई होती हैं या फिर कागजों में ही सब कुछ सही कर के दिखा दिया जाएगा। जब गवर्नमेंट इन चीजों को गरीबों के लिए भेजती है तो कहां पर चला जाता है।

षड्यंत्र: मूल निवासियों के अधिकार को खतरा हैं

अश्वनी उपाध्याय              
गाजियाबाद। भारत देश के आपसी तालमेल सौहार्द को कुछ षड्यंत्र कार्यों से मूल निवासियों के हक अधिकार को खतरा है। बामसेफ के आफसूट संगठन मेरठ मंडल समीक्षा बैठक का संचालन प्रोफेसर ओमपाल सिंह एवं अध्यक्षता माननीय वामन मेश्राम ने की। मा वामन मेश्राम ने अपने वक्तव्य में कहा कि मूल निवासियों के हक अधिकार दिलाने के लिए हम लोग लगे हुए हैं। भारत देश को आजादी नहीं मिल पाई मनु वादियों ने आजाद होकर भी अपना कब्जा किया हुआ है और मूल निवासियों के हक अधिकार दबाने पर लगे हुए हैं। भारतीय संविधान को पूर्णतया लागू करने के लिए बामसेफ और आप सूट संगठन प्रयासरत हैं. मूल निवासियों को उनके हक अधिकार प्रतिनिधित्मिव मिलना चाहिए। 
जो आज तक नहीं मिल पा रहा है उसके लिए जन आंदोलन करना भी पड़ सकता है। मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना सज्जाद नोमानी ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज भारत देश में कुछ षड्यंत्रकारी बरसों से लगे हुए हैं कि भारतीय मूल निवासियों के आपसी तालमेल सौहार्द को खत्म करने की साजिश रचते रहते हैं। 
मूल निवासियों को बहुत सोच समझ कर चलने की जरूरत है अन्यथा देश को मनुस्मृति में धकेलने वाले अपने मिशन पर लगे हुए हैं। आने वाले चुनाव में एससी एसटी ओबीसी को एक मूल निवासियों की पार्टी को समझना होगा और अपने दुश्मन और अपनों का पता करने की क्षमता भी बनानी होगी। आज देश में बेरोजगारी महामारी बीमारी किसी का इलाज नहीं किया जा रहा। 
बल्कि आपसी सौहार्द सामाजिक तालमेल को खत्म करने पर भी सरकार आमादा है।
प्रोफेसर राजेंद्र सिंह यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश में हाहाकार मचा हुआ है। लेकिन कुछ मनुवादी धर्म की राजनीति करने पर आमादा है। देश और समाज को हिंदू मुस्लिम की खाई में धकेलना चाहते हैं। जबकि मुस्लिम हमारा खून का भाई है और इस्लाम मजहब के दुश्मन बनाने पर तुले हुए हैं। प्रोफेसर हितेश कुमार ने कहा कि शिक्षा से मोदी सरकार योगी सरकार पीछे धकेल देना चाहती है और युवाओं को बच्चों को मानसिक स्तर से कमजोर कर देना चाहती है। हम लोगों को शिक्षा की ओर अग्रसर होना चाहिए इधर-उधर वक्त जाया ना करें और समाज में आज बेरोजगारी पनप चुकी है। 
प्रदीप अंबेडकर उत्तर प्रदेश प्रभारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि आने वाले चुनाव में मूल निवासियों के अधिकारों को दिलाने के लिए और बामसेफ एवं आप सूट संगठन की विचारधारा पर एकमात्र बहुजन मुक्ति पार्टी है और मूल निवासियों को इसका सहयोग करना चाहिए हम लोग भी इस पर विश्वास कर रहे हैं और 2022 में उत्तर प्रदेश को आजादी दिलाने के लिए पूर्ण रूप से भारतीय संविधान को बचाने के लिए एकजुट हो जाना चाहिए अन्यथा मूल निवासियों के वर्चस्व को बचाने का कोई रास्ता नहीं है।
सभी संगठनों को आह्वान किया गया कि उ प्र 2022 में बहुजन मुक्ति पार्टी को तन मन धन से मूलनिवासी पूर्ण रुप से सहयोग करें।
समीक्षा मीटिंग में राम शरण गौतम, सुनील सैनी, हरीश कश्यप, डा. एस पी सिंह कलीमुल्लाह सैफी, हाजी अतीक अहमद, मौलाना शाहनवाज, मौलाना शाहिद, गाज़ी विनोद कुमार, मनोज कुमार, अतर सिंह गुप्ता, एडवोकेट राहुल बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे दिनेश कुमार, ओमवीर सिंह, विजयपाल सिंह, विजय कश्यप, मदनलाल वीरभान, एडवोकेट रामोतार, सुभाष चन्द्र मुखी, प्रदीप अम्बेडकर, आयु गीता पैट्रिक, आयु सोहनबीरी, सरपंच गजेंद्र पाल, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, डा. सूरज पाल सिंह, इकरामुद्दीन सैफी, राम सिन्गार, मौलाना अकमल, नवीन प्रभाकर, अनिल मकवाना, मोन्टी, बाल्मीकि महेन्द्र, प्रजापति शहन्शाह, मौहम्मद सलमान, खुर्शीद गद्दी, औमकरन फूल सिंह, बौद्ध अमजद अली अन्सारी, सुरेश गौतम, संजय कुमार, वीरेन्द्र सिंह यादव, जाकिर सैफी आदि मौजूद रहे।

इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यालय का उद्घाटन किया

कौशांबी। जनपद मुख्यालय मंझनपुर के समदा रोड पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सईद अहमद के कर कमलों द्वारा किया गया है। कार्यालय उद्घाटन के बाद जिला कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष हाजी परवेज महमूद ने पार्टी की नीतियों के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से बताया है और उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी के निर्देशानुसार आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी सक्रिय हो जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा के चुनाव में जिले की तीनों विधानसभा सीट पर प्रत्याशी उतारेगी और दमखम के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। 
इस मौके पर सरदार हुसैन फैजी, जाफरी सैयद, मोहम्मद मेहंदी, एडवोकेट आफताब अहमद, मोहम्मद यूनुस, सर्वेश सरोज, मोहम्मद नईम, मोहम्मद इरफान, श्याम, नारायण अली अहमद, एहतेशाम हुसैन, इसरार अहमद, कामरान शेख, इकरार अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 
गणेश साहू 

हरियाणा मंत्रीमंडल में नहीं हुआ विस्तार व फेरबदल

राणा ओबराय             
चंडीगढ़। हरियाणा की खट्टर सरकार में मंत्रीमंडल फेरबदल की चर्चाएं मोदी मंत्रीमंडल फेरबदल से पहले चल रही है। परंतु अभी तक हरियाणा के मंत्रिमंडल में ना तो विस्तार हुआ है और ना ही फेरबदल। वैसे जब-जब हरियाणा के मुख्यमंत्री दिल्ली का दौरा करते हैं, तो हरियाणा मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चाएं बलवान हो जाती है। फिर हर बार सीएम को खंडन करना पड़ता है। शायद इस बार चर्चाओं को असली जामा पहनाया जा सकता है। 
उच्च सुत्रो के अनुसार हरियाणा मंत्रीमंडल में फेरबदल अब कुछ दिनों में हो सकता है। यह भी सम्भव है कि मंत्रीमंडल से कुछ मंत्रियों की छटनी के साथ कुछ नए विधायको को मंत्रिपद सौंप दिया जाए। सीएम मनोहरलाल पीएम मोदी की तरह कसौटी पर खरा न उतरने वाले मंत्रियो की छुट्टी कर सकते हैं। हरियाणा में अभी दो नए मंत्रियों के लिए पद रिक्त है जिसमे एक जेजेपी कोटे से मन्त्री बनना तय है। अब देखना यह है कि किस विधायक की मन्त्री बनने की लॉटरी निकलेगी। ऐसा कौन सा मन्त्री होगा। जिसकी परफॉर्मेंस ठीक न होने के उसकी छुटी होगी। यह चर्चाएं भी सुनने को मिल रही है कि किसी बड़े मंत्री का विभाग की बदला जा सकता है।

नियम-प्रक्रिया का दायरा, हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। संसद के सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र से पहले सरकार ने आज कहा कि वह नियम-प्रक्रिया के दायरे में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। जबकि विपक्षी दलों ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती महँगाई के साथ कई अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार की है। संसदीय सौध में ढाई घंटे से अधिक समय तक चली सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आश्वासन दिया कि सरकार सत्र के दौरान सभी मुद्दों पर सार्थक चर्चा के लिए तैयार है। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सार्थक और स्वस्थ चर्चा की उम्मीद जताई और कहा कि चर्चा शांतिपूर्ण एवं नियमों के अंतर्गत होनी चाहिए। सदस्य लोकतंत्र की परंपरा को ध्यान में रखते हुए जो मुद्दे उठाना चाहते हैं।

सरकार नियम प्रक्रिया से सभी पर चर्चा कराने के लिए तैयार है। जोशी ने कहा कि 33 दलों के 40 से अधिक नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा के सुझाव दिये। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों, खासकर विपक्षी सांसदों के सुझाव महत्वपूर्ण हाेते हैं। क्योंकि वे ज़मीन से आते हैं। उन्होंने कहा कि इन सुझावों को चर्चा में शामिल करने से बहस समृद्ध होती है।

सर्वदलीय बैठक के समाप्त होने के बाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में विपक्षी नेताओं ने एक अलग कक्ष में अपनी रणनीति को लेकर बैठक की। सूत्रों के अनुसार किसानों के आंदोलन, महँगाई, बेराेजगारी, पेट्रोल-डीजल के दाम और कोरोना महामारी के संकट को लेकर विपक्ष के तेवर कड़े हैं और शुरुआत में दोनों सदनों में गतिरोध देखा जा सकता है।

वेबसाइट पर देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ख़बरों की एक वेबसाइट पर देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा , "यह समाचार वेबसाइट भारत को बदनाम कर रही है। इस वेबसाइट को विदेशों से वित्तीय सहायता मिलती है। यह वेबसाइट अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा है।" उन्होंने कहा, "इस वेबसाइट से संबंधित एक खबर आपने पढ़ी होगी कि करोड़ों रुपये विदेशों से संदिग्ध रूप से हिंदुस्तान में आए हैं। 

उसका एक ही मकसद है कि भारत सरकार को नाकाम बताकर विदेश की कुछ ताकतों का एजेंडा चलाना। आज इस समाचार वेबसाइट के बारे में जो तथ्य सामने आया है, इससे एक बात स्पष्ट है कि 'टूलकिट' केवल भारत के कुछ राजनीतिक दल चला रहे हैं, ऐसा नहीं है। बल्कि भारत के बाहर भी एक ऐसी साजिश हो रही है, जो इस 'टूलकिट' का हिस्सा है।" संबित पात्रा ने कहा कि हमारी वैक्सीन नीति को बदनाम किया जाए, यह कुचेष्टा कुछ लोगों, कुछ संस्थाओं और कुछ 'पोर्टल्स' ने की है। इस समाचार वेबसाइट को बाहरी ताकतें पैसा भेजती थीं। 

ये 'पीपीके' नाम की कंपनी के अंतर्गत आती है। इन्होंने करोड़ो रुपये के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को स्वीकार किया। इसमें मुख्य रूप से विदेश के तीन लोग सम्मिलित थे। इसके अलावा करीब 30 करोड़ रुपये इन्होंने विदेशों की अलग-अलग एजेंसियों से प्राप्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया की चादर ओढ़कर पोर्टल चलाने वाले कुछ तथाकथित कार्यकर्ता हैं। जिनके साथ कुछ विदेशी ताकतें हैं और भारत के कुछ बड़े राजनीतिक दलों के नेता भी हैं। इनका एक समूह बना है। पूरे सामंजस्य के साथ ये काम करते हैं। इनका मकसद होता है देश में भ्रम, अराजकता फैलाना।

विश्व में संक्रमित संख्या-18.99 करोड़ से अधिक हुईं

वाशिंगटन डीसी। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18.99 करोड़ से अधिक हो गई है और अब तक इसके कारण 40.82 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18 करोड़ 99 लाख 98 हजार 957 हो गयी है जबकि 40 लाख 82 हजार 349 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं। विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार फिर से तेज हो गई है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.40 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.08 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है।

दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41,157 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 11 लाख छह हजार 065 हो गया है। इस दौरान 42 हजार चार मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ दो लाख 69 हजार 796 हो गयी है। सक्रिय मामले 1365 घटकर चार लाख 22 हजार 660 हो गये हैं। इसी अवधि में 518 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 13 हजार 609 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.36 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.31 फीसदी और मृत्यु दर 1.33 फीसदी  के मामले में अब तीसरे स्थान पर है, जहां कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.93 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.41 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है।

संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 59.17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.11 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 58.60 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.45 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 55.22 लाख से अधिक हो गयी है और 50,488 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस फिर पांव पसार रहा है, यहां प्रभावितों की कुल संख्या 54.07 लाख से अधिक हो गयी है और 1,28,960 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है। अर्जेंटीना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर करीब 47.49 लाख हो गयी है तथा मृतकों की संख्या 1,01,434 हो गई है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से 46.21 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 1,15,831 लोगों ने जान गंवाई है। इटली में कोरोना प्रभावितों की संख्या 42.84 लाख से अधिक हो गयी है और 1,27,864 मरीजों की जान जा चुकी है।

स्पेन में इस महामारी से 41 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 81,096 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 37.51 लाख से अधिक हो गई है और 91,369 लोगों की मौत हो चुकरान ने संक्रमण के मामले में पोलैंड को पीछे छोड़ दिया है और वहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35.01 लाख से ज्यादा हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा 86,966 तक पहुंच गया है। पोलैंड में कोरोना वायरस से 28.32 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 75,212 लोग जान गंवा चुके हैं।

इंडोनेशिया कोरोना मामले में मैक्सिको से आगे निकल गया है। इंडोनेशिया में कोरोना संक्रमण के मामले 28.32 लाख के पार पहुंच गये हैं जबकि 72,489 लोगों की मौत हो चुकी है। मैक्सिको में कोरोना से 26.54 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यह देश मृतकों के मामले विश्व में चौथे स्थान पर है जहां अभी तक इस वायरस के संक्रमण से 2,36,240 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 23.17 लाख से अधिक है और 55,151 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच दक्षिण अफ्रीका ने पेरू को पीछे छोड़ दिया है। दक्षिण अफ्रीका में संक्रमितों की संख्या 22.83 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 66,676 लोगों की मौत हो चुकी है।

पेरु में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20.92 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 1,95,047 लोगों की जान जा चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से अब तक 18.16 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और यहां इस महामारी से 18,060 लोग जान गंवा चुके हैं। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 16.70 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और यहां इस महामारी से 30,336 लोग जान गंवा चुके हैं। महामारी के उद्गम स्थल वाले देश चीन में 1,04,257 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4,848 लोगों की मौत हो चुकी है।पड़ोसी देश बंगलादेश कोरोना संक्रमितों के मामले में पाकिस्तान से आगे निकल चुका है। बंगलादेश में कोरोना वायरस से करीब 10.92 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 17,669 मरीजों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 9.89 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 22,781 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोना वायरस संक्रमण से स्थिति खराब है। 

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...