शनिवार, 26 जून 2021

टूर्नामेंट का पहला संस्करण लगातार दूसरे साल टाला

लंदन। कोरोना महामारी के कारण यूरो टी-20 स्लेम टूर्नामेंट का पहला संस्करण लगातार दूसरे साल टाल दिया गया है। बोर्ड ने इस संबंध में हाल ही में बैठक की है और टूर्नामेंट के पहले संस्करण को 2022 तक ले जाने का फैसला किया है। क्रिकेट आयरलैंड ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में कहा, “ टूर्नामेंट के स्थगित होने का मुख्य कारण पुनर्निर्धारित आईपीएल के साथ-साथ कोरोना महामारी के नए वेरिएंट द्वारा उत्पन्न मुश्किल तार्किक चुनौतियां हैं। जो यूरो टी-20 स्लेम की खिड़की पर प्रभाव डाल रही हैं।

क्रिकेट आयरलैंड के मुख्य कार्यकारी वारेन ड्यूट्रोम ने एक बयान में कहा, “ पिछले साल हम प्रतियोगिता की संरचना को बदलने के लिए सहमत हुए थे। कोरोना महामारी के चलते यात्रा को कम करने और विभिन्न क्वारंटीन आवश्यकताओं पर हुई बातचीत के आधार पर एक ही देश में टूर्नामेंट के आयोजन की कल्पना की गई थी। आपको केवल आईपीएल और पीएसएल जैसी स्थापित प्रतियोगिताओं पर उभरती महामारी के प्रभावों को देखना होगा। यह जानते हुए कि जटिलता और अनिश्चितता को अभी भी प्रबंधित करने की आवश्यकता है। ”


राष्ट्रपति को ले जा रहें हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की

बोगोटा। कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुके ने शुक्रवार को बताया कि वेनेजुएला की सीमा से लगे दक्षिणी कैटाटुम्बो में उन्हें और उनके वरिष्ठ अधिकारियों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की गई। यह किसी राष्ट्रपति के विमान पर सीधे हमला किए जाने की दुर्लभ घटना है। डुके ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी व्यक्ति सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर में डुके के अलावा देश के रक्षा मंत्री डिएगो मोलानो, गृह मंत्री डेनियल पलासियोस और नॉर्ट डी सैंटेंडर राज्य के गवर्नर सिल्वानो सेरानो सवार थे। वे ‘वैधता के साथ शांति- सतत कैटाटुम्बो अध्याय” शीर्षक वाले समारोह में शामिल हुए थे।

राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा, ”मैं देश को सूचित करना चाहता हूं कि कैटाटुम्बो के सार्डिनटा में एक प्रतिबद्धता पूरी करने के बाद कुकुटा शहर के पास राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर पर हमला किया गया।” उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में लगे उपकरणों एवं उसकी क्षमताओं ने बड़ी दुर्घटना होने से रोक ली।

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक वीडियो में कोलंबियाई वायुसेना के हेलीकॉप्टर में गोलियां लगने के कारण कई छेद नजर आ रहे हैं। डुके ने यह नहीं बताया कि हमला किस समय किया गया था या हमला किसने किया, लेकिन ऐसा माना जाता है कि इलाके में कई सशस्त्र समूह सक्रिय हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि ये ”कायराना” हमले उन्हें नशीले पदार्थों की तस्करी, आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई लड़ने से रोक नहीं सकते। उन्होंने कहा, ”संदेश यह है कि कोलंबिया अपराध के खिलाफ हमेशा मजबूती से खड़ा है और हमारे संस्थान किसी भी खतरे से ऊपर हैं।”

योजना बनाते 6 अपराधियों को अरेस्ट किया: हापुड़

अतुल त्यागी                 
हापुड़। कप्तान नीरज कुमार जादौन द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना बहादुरगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए 6 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे असलहा बरामद किया गया है। जनपद पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने लूट की योजना बनाते समय 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जिनके कब्जे से एक अवैध देशी रिवाल्वर, एक देशी पिस्टल, 2 अवैध तमंचे, 4 जिन्दा कारतूस एवं 02 अवैध चाकू व टार्च व चाबी का गुच्छा बरामद।
जनपद में कप्तान नीरज कुमार जादौन की तैनाती होने के बाद लगातार क्राइम का ग्राफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही अपराधी सलाखों के पीछे पहुंचाए जा रहे हैं। पुलिस अपराधियों की कुंडली खंगालने में जुटी है। अपराधी सलाखों के पीछे नजर आ रहे हैं।

समर्थित प्रत्याशी का मुकाबला नहीं कर सकीं भाजपा

अश्वनी उपाध्याय              

गाज़ियाबाद। जिलें में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी का मुकाबला नहीं कर सकीं। स्थिति कुछ ऐसी हो गई कि गठबंधन की प्रत्याशी नसीम बेगम नामांकन भी नहीं कर सकी। ऐसी स्थिति में भाजपा प्रत्याशी ममता त्यागी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है, बस औपचारिकता शेष रह गई है। वहीं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नसीम बेगम के पति एवं बसपा के निलंबित विधायक असलम चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी एवं वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया उनके एक प्रस्तावक को होटल से उठाकर ले गये। इस मामले में अजीत पाल त्यागी की होटल के सामने खड़े हुए वीडियो भी वायरल हो रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा ने पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बसंत त्यागी की पत्नी ममता त्यागी को प्रत्याशी बनाया था। शनिवार को सुबह भाजपा के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारियों के साथ ही केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह, जिला प्रभारी सत्येंद्र शिशौदिया, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, विधायक सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी, नंद किशोर गुर्जर, डा. मंजू शिवाच, मोदीनगर नगर पालिका चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, लोनी नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा, खोड़ा नगर पालिका चेयरमैन रीना भाटी समेत सभी एकत्र हुए। 

यहां से दोनों अध्यक्षों के साथ ही सांसद, विधायक कलक्ट्रेट पहुंचे तथा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को ममता त्यागी ने दो सैट में नामांकन पत्र के दो सैट सौंपे। नामांकन में प्रस्ताव एवं अनुमोदक में परमिता कसाना, अंशु मावी एवं बसपा के जिला पंचायत सदस्य शौकेंद्र चौधरी रहे। नामांकन पत्र भरे जाने के बाद भाजपा के जिला प्रभारी सत्येंद्र शिशौदिया ने कहा कि अधिकांश जिला पंचायत सदस्य भाजपा प्रत्याशी ममता त्यागी के साथ है। सभी जिला पंचायत सदस्य विकास एवं राष्ट्रवाद के मुद्दे पर एक साथ है। इस स्थिति में ममता त्यागी की जीत सुनिश्चित है।

कौशाम्बी: कुएं से निकलीं अधेड़ की लाश, रहस्य बना

कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के असतुल्ला गंज गांव के एक कुएं से अधेड़ की सड़ी गली लाश शनिवार को निकली है। कुएं से लाश मिलने की सूचना पर आसपास के कई गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। अधेड़ असतुल्ला गंज निवासी बताया जाता है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अधेड़ की मौत कैसे हुई है ? यह रहस्य बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, कोखराज थाना क्षेत्र के असतुल्ला गंज निवासी अमरनाथ सरोज उम्र 40 वर्ष पुत्र शिव मोहन 23 जून को घर से नलकूप कहकर निकले थे। लेकिन, वह नलकूप से वापस नहीं लौटे अमरनाथ सरोज के नलकूप से वापस न लौटने पर परिजनों ने यह मान लिया कि अमरनाथ कहीं चले गए होंगे। 
4 दिन बीत जाने के बाद भी परिजन अमरनाथ को खोजने का प्रयास नहीं कर सके। मामले की सूचना भी पुलिस को नहीं दी गई। शनिवार को अमरनाथ के खेत में बने कुएं से लाश बरामद हुई। जिसकी शिनाख्त भी परिजनों ने अमरनाथ सरोज के रूप में कर ली है। जैसे ही कुएं से लाश बरामद होने की जानकारी ग्रामीणों को मिली गांव के तमाम लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए हैं और लाश की शिनाख्त अमरनाथ के रूप में की है। अधेड़ कुएं में कैसे गिरा ? यह रहस्य बना हुआ है। अधेड़ की मौत का मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज सिपाहियों के साथ पहुंचे हैं और अधेड़ की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
मंजीत सिंह 

हापुड़: पड़ौसियों पर मार-पीट का आरोप लगाया, जेल

अतुल त्यागी         
हापुड़। पड़ौसियों पर मार-पीट का आरोप लगाया था। जिसमे दो को जेल भेजा गया। गुलजार झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है। जो की अपने घर के बराबर में उसने एक मोटर घर के भार रख रखी हैं और पाइप को रास्ते में डाल देता है। जो भी उससे कहता है, ये ठीक नही है भाई तो गाली-गलौज करते हुए कहता है कि जो तुम से हो, वो कर लेना। गली के सामने पाईप डाल देता है। जोकि, वहा पर पानी भरने से कोई भी व्यक्ति की बाइक व पैदल भी गिर पड़ता है। प्रशासन की इधर कोई भी नज़र नहीं, ये गली में जाने का तिराहाया है।

पीएम ने आयोध्या विकास परियोजना की समीक्षा की

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आयोध्या विकास परियोजना की समीक्षा की और कहा कि राम की इस नगरी को आध्यात्मिक और वैश्विक पर्यटन केंद्र के साथ ही एक टिकाऊ स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करना है। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई इस समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि बैठक में अयोध्या के विकास से जुड़ी परियोजना के विभन्न पहलुओं पर उत्तर प्रदेश के अधिकारियों की ओर से एक प्रस्तुती दी गई।

बयान में कहा गया कि अयोध्या के विकास की कल्पना में एक अध्यात्मिक केंद्र, वैश्विक पर्यटन केंद्र और टिकाऊ स्मार्ट सिटी विकसित करना है। बैठक में प्रधानमंत्री को अयोध्या के संपर्क को बेहतर करने से संबंधित ढांचागत विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं से अवगत कराया गया। इस दौरान हवाई अड्डे के विकास से जुड़ी परियोजनाओं, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, सड़कों और राजमार्गों के विकास से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की गई।

बयान में कहा गया बैठक के दौरान एक हरित उपनगर बसाने को लेकर भी चर्चा की गई ताकि यहां दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आश्रम, होटल और विभिन्न राज्यों के भवनों की सुविधा उपलब्ध हो। एक आधुनिक पर्यटन सुविधा केंद्र और वैश्विक स्तर का एक संग्रहालय बनाए जाने को लेकर बैठक में चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या हर भारतीय की सांस्कृतिक चेतना का शहर है इसलिए वहां की परियोजनाओं में उत्कृष्ट परंपरा और सर्वाश्रेष्ठ विकासात्मक बदलाव का प्रदर्शन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या के मानवीय लोकाचार भविष्य के बुनियादी ढांचों से मिलते जुलते होने चाहिए। उन्होंने अयोध्या की पहचान का जश्न मनाने, नवीन तरीकों से इसकी सांस्कृतिक जीवंतता को बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...