रविवार, 13 जून 2021

हापुड़: नकली इंस्पेक्टर के पास फोन, फरियाद बताईं

अतुल त्यागी                
हापुड़। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, जब असली पुलिस किसी व्यक्ति को पकड़ कर ले जाती है तो उसके परिजन गांव के किसी ऐसे व्यक्ति के पास पहुंचते हैं। इसी दौरान असली पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक के परिजनों की बात उस गांव के व्यक्ति से होती है। जो पुलिस तक अपनी पहुंच बताता है। वह पहले से ही सेटिंग किए हुए अपने नकली इंस्पेक्टर के पास फोन करता है। इंस्पेक्टर मैं कई बार आपको फोन कर चुका हूं, यह आदमी गलत नहीं है। इसको क्यों नहीं छोड़ रहे हैं और पकड़े गए युवक के परिजनों को ठग लिया जाता है ? सोशल मीडिया पर नकली स्पेक्टर और गांव के व्यक्ति का ऑडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। 

भाजपा पर व्यापारियों को बर्बाद करने का आरोप तय

हरिओम उपाध्याय                    

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा पर व्यापारियों को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि करोड़ों व्यापारी भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के शिकार हुए हैं। यादव ने यहां एक बयान में आरोप लगाया, “भाजपा राज में दुकानदार, कारोबार, व्यापार सभी बर्बाद हो गए हैं। करोड़ों व्यापारी भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के शिकार हुए हैं। नोटबंदी, जीएसटी से परेशान व्यापारियों की हालत लॉकडाउन ने बुरी तरह बर्बाद की है।”उन्होंने आरोप लगाया, “व्यापारी विरोधी नीतियों से सब तरह त्राहि-त्राहि मची हुई है। पिछले वर्ष घोषित 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज से किसी का कोई लाभ नहीं हुआ। इस घोषणा का क्या हुआ, कुछ पता नहीं चला। 

भाजपा सरकार में छोटे दुकानदारों को धोखा मिला है। जबकि चुनिंदा कॉरपोरेट घरानों को सभी सहूलियतें देकर उनकी आमदनी दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ाई गई है।” उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “भाजपा को गलतफहमी है कि व्यापारी अपने उत्पीड़न के बावजूद भाजपा के साथ रहेगा। व्यापारी समाज जान गया है कि भाजपा छोटे लोगों की नहीं बड़े पूंजी घरानों के हितों का पोषण करने वाली पार्टी है। व्यापारी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में है।”

टोक्यो ओलंपिक में पदकों की संख्या दंहाई में होगी

अकांशु उपाध्याय                  

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण खिलाड़ियों की तैयारियां बाधित होने, कई क्वालीफाइंग टूर्नामेंट रद्द होने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के अधिक मौके नहीं मिल पाने के बावजूद भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को उम्मीद है कि तोक्यो ओलंपिक में भारत के पदकों की संख्या दोहरे अंक में होगी और उन्होंने यह भी कहा कि ओलंपिक जा रहे किसी खिलाड़ी को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी नहीं है।

कोरोना के इस दौर में क्रिकेट से लेकर फुटबॉल तक लगभग हर खेल में लगातार बायो बबल में रह रहे खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य का मसला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। बत्रा ने कहा,‘‘ कोरोना काल से पैदा हुई परिस्थितियां दुनिया भर के लिये समान है। लेकिन खिलाड़ियों ने इसका डटकर सामना किया है। वे सकारात्मकता के साथ अभ्यास कर रहे हैं और अब प्रतिस्पर्धा का इंतजार है।

सड़क दुर्घटना में कार सवार दो सगे भाइयों की मौत

अतीक अहमद   
बिजनौर। रविवार की सुबह नूरपुर बिजनौर हाईवे पर हुई आमने सामने की भिड़ंत में कार ट्रक से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में कार में सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार उनका 14 वर्षीय भांजा  गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे दोनों भाइयों के शवों को बाहर निकाला तथा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद सहारनपुर के थाना मंडी मोहल्ला पक्का बाग के निवासी लकड़ी व्यापारी दो सगे भाई 30 वर्षीय आरफीन व 35 वर्षीय सोहेल पुत्र शराफत हुसैन एवं उनका 14 वर्षीय भांजा युसूफ पुत्र आसिफ ब्रेजा कार पंजीकरण संख्या  UP  11  BM 3189  में सवार होकर  सहारनपुर से संभल के लिए चले थे। रविवार की प्रातः करीब 10:15 बजे जैसे ही उनकी कार नूरपुर बिजनौर मार्ग पर ईदगाह के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक 18 टायरा ट्रक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी 18 टायरा ट्रक में जा घुसी। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे दोनों सगे भाइयों के शवों को राहगीरों की मदद से बामुश्किल बाहर निकाला। जबकि गंभीर रूप से घायल मृतकों के भांजे को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया। उनकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान हुई तथा परिजनों को सूचना दी गयी। मृतक दोनों भाइयों के शवों को पंचनामा भर कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

मंदिर में संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकी मिली महिला

संदीप मिश्र   
मुरादाबाद। जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव मंदिर की रेलिंग से लटका मिलने पर सनसनी फ़ैल गयी। मौके पर पहुंचे विवाहिता के मायके पक्ष के लोगो ने दहेज़ हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बताया गया कि युवती की एक माह पहले ही शादी हुई थी। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका रिंकी पाकबड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। रिंकी की शादी गत 1 मई को ही मझोला थाना क्षेत्र के गाँव लोदीपुर बिशनपुर निवासी दीपक के साथ हुई थी। युवती के पिता के अनुसार विवाह के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग रिंकी को दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। जानकारी होने पर उन्होंने ससुराल पक्ष मांग पूरी करने के प्रयास भी किये थे। घटना की सूचना पाकर मझोला इंस्पेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने रिंकी के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया कि मायके पक्ष की तरफ से ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

दुष्कर्म-तलाक, जमीन-रुपये देने का फरमान सुनाया

अतुल त्यागी   
संभल। पति पर तीन तलाक व ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली विवाहिता को न्याय देते हुए पंचायत ने फैसला करा दिया। पंचायत ने फरमान जारी कर आरोपी ससुर व पति को 75 गज जमीन व 4 लाख रुपए विवाहिता को दिए जाने का हुकुम दिया है। इसी के साथ पति व पत्नी का रिश्ता भी समाप्त हो गया है। 
पाठको को बताना उचित होगा कि हयातनगर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने गुरुवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसके ससुर ने सात जून की रात को उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस घटना की जानकारी विवाहिता ने जब अपने पति को दी तो उसने तीन तलाक दे दिया। तहरीर में विवाहिता ने जान से मारने सहित अन्य कई संगीन आरोप भी लगाए थे। पीड़िता ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी थी। 
इस मामले की जानकारी पंचायत को होने पर समझौता कराने के प्रयास शुरू किये गए और कल शनिवार की शाम पंचायत ने दुष्कर्म व तीन तलाक जैसे संगीन मामले में विवाहिता को 75 गज जमीन व 4 लाख रूपये नकद दिए जाने का फरमान सुनाकर फैसला करा दिया। पंचायत ने अपने फैसले में कहा कि विवाहिता को 75 गज जमीन मकान बनाने के लिए व 4 लाख रुपए नकद दिए जाए। पंचायत के इस फरमान के साथ ही पति और पत्नी का रिश्ता भी समाप्त हो गया। 
पंचायत द्वारा दिए गए इस न्याय के तहत बना समझौतानामा भी पुलिस को दे दिया गया है। विवाहिता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रहे हयातनगर थाने के उप निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अब दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। विवाहिता द्वारा लिखित समझौता दिए जाने की जानकारी दी गयी है।   

जगन्नाथ यात्रा के लिए रथ का निर्माण प्रारंभ किया

विश्वराजन   
पुरी। महाप्रभु श्री जगन्नाथ के विश्व प्रसिद्ध रथ की सवारी के लिए रथ निर्माण कार्य चल रहा है।  आज रथ के सभी पहिए और धुरों पर डेरा है। परंपरा के अनुसार सर्दियों में तीनों रथों के सभी पहिये समाप्त हो जाते हैं।  लेकिन इस साल चार दिन हो गए हैं। पहियों को फिर पहियों पर लगाया जाता है और दिशा निर्धारित की जाती है।  नेत्रोत्सव या रथ यात्रा की पूर्व संध्या पर, रथों को बिना किसी रुकावट के सिंह द्वार तक ले जाया जाता है।  तदनुसार, पहियों और धुरों को जोड़ा गया था। फिर, परंपरा के अनुसार, तीनों रथों का नाहक देवस्वना की पूर्णिमा के दिन उदय होगा। इसलिए निर्माण कार्य चल रहा है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...