बुधवार, 9 जून 2021

मौतों की संख्या बढ़ने से मृत्युदर में आंशिक वृद्धि

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की तादाद में लगातार बढ़ोतरी से इनकी दर बढ़कर 94.55 फीसदी हो गयी है। हालांकि इस बीमारी से दैनिक मौतों की संख्या बढ़ने से मृत्युदर में आंशिक वृद्धि हुई है, जो चिंता की बात है। इस बीच मंगलवार को देश में 27 लाख 76 हजार 96 लोगों का टीकाकरण किया गया जिसके साथ ही 23 करोड़ 90 लाख 58 हजार 360 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 92,596 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 90 लाख 89 हजार 69 हो गया। इस दौरान एक लाख 62 हजार 664 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 75 लाख चार हजार 126 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।
इसी अवधि में 2219 लोगों की मौत हुई है और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन लाख 53 हजार 528 हो गयी है। देश में सक्रिय मामले 72 हजार 287 कम होकर 12 लाख 31 हजार 415 रह गये हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 6388 घटकर 1,70,794 रह गये हैं। इसी दौरान राज्य में 16577 और मरीजों के ठीक हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 55,80,925 हो गयी है।
जबकि 702 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 101172 हो गया है।
केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 4576 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 1,43,670 रह गयी है तथा 20019 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2504011 हो गयी है जबकि 124 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 10281 हो गयी है। कर्नाटक में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 13,820 घटे हैं जिससे इनकी संख्या 225025 रह गयी है। वहीं 179 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 32099 हो गया है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल के ट्वीट से मची खलबली

पंकज कपूर               
देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने बुधवार दोपहर एक बजे के लिए सभी को सस्पेंस में डाल दिया है। सांसद अनिल बलूनी ने एक ट्विट किया, इससे कांग्रेस की हवाइयां उड़नी स्वाभाविक है। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने बुधवार दोपहर एक बजे के लिए सभी को सस्पेंस में डाल दिया है। सांसद अनिल बलूनी ने एक ट्विट किया, इससे कांग्रेस की हवाइयां उड़नी स्वाभाविक है। उन्होंने बुधवार को ट्विट किया कि कांग्रेस की प्रख्यात हस्ती आज बुधवार नौ जून की दोपहर एक बजे भाजपा मुख्यालय 6ए डीडीयू मार्ग, नई दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगी।राज्यसभा सदस्य के इस ट्विट से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं में भी खलबली मची है। सभी सिर्फ कयास लगा रहे हैं। 
आखिर सस्पेंस दोपहर एक बजे खुल जाएगा। कांग्रेस की इस हस्ती को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। गौरतलब है कि अगले साल जनवरी माह में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें यूपी और उत्तराखंड राज्य भी हैं। इसे लेकर अब भाजपा चुनाव मैदान में कूदने की रणनीति बना रही है। साथ ही लोगों के बीच जाने के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय नेता प्रदेशों के वरिष्ठ नेता, विधायकों और सांसदों के साथ बार बार वर्चुअली जुड़कर दिशा निर्देश दे रहे हैं।

मुंबई: कैटरीना को लेकर फिल्म बना सकती हैं जोया

कविता गर्ग           

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक जोया अख्तर अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री कैटरीना कैफ को लेकर एक फिल्म बना सकती हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि जोया अख्तर ने रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ को एक फिल्म में कास्ट करने का मन बनाया है। जोया अख्तर ने रणवीर सिंह के साथ दिल धड़कने दो और गली ब्वॉय बनायी है। जबकि उन्होंने कैटरीना के साथ जिंदगी न मिलेगी दोबारा में काम किया है।

बताया जा रहा है कि जोया अख्तर ने जब कैटरीना कैफ के लिए अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई तो उन्होंने तुरंत ही हां कह दी। बताया जा रहा है कि ‘जोया अख्तर की फिल्म में कैटरीना कैफ का बहुत ही पावरफुल रोल है। कैटरीना कैफ फिल्म में रणवीर सिंह की जिंदगी का अहम हिस्सा होंगी। यदि सबकुछ सही रहा तो रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ सकती है।

नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचें पेट्रोल-डीजल के दाम

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम बुधवार को फिर बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। देश के चार महानगरों में पेट्रोल 25 पैसे तक और डीजल 27 पैसे तक महंगा हुआ। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल कीमत बुधवार को 25-25 पैसे बढ़कर क्रमश: 95.56 रुपये और 86.47 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। गत चार मई से अब तक 21 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं जबकि शेष 16 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 5.16 रुपये तथा डीजल 5.74 रुपये महंगा हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल 24 पैसे महंगा होकर 101.76 रुपये, चेन्नई में 23 पैसे महंगा होकर 96.94 रुपये और कोलकाता में 24 पैसे महंगा होकर 95.52 रुपये प्रति लीटर हो गया।
डीजल मुंबई में 27 पैसे, चेन्नई में 23 पैसे और कोलकाता में 25 पैसे महंगा हुआ। एक लीटर डीजल की कीमत मुंबई में 93.85 रुपये कोलकाता में 89.32 रुपये और चेन्नई में 91.15 रुपये हो गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।

विश्व में कोरोना से 37.45 लाख लोगों की मौंत हुईं

वाशिंगटन डीसी। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप जारी है और अब तक इससे करीब 17.39 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि करीब 37.45 लाख लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 करोड़ 38 लाख 96 हजार 270 हो गयी है। जबकि 37 लाख 44 हजार 795 लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है।विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 33 लाख 90 हजार 694 हो गयी है और 5,98,323 लाख से अधिक लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गयी है। 
दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में 92,596 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 90 लाख 89 हजार 069 हो गया। इस दौरान एक लाख 62 हजार 664 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 75 लाख 04 हजार 126 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामले 72,287 और घट कर अब 12 लाख 31 हजार 415 रह गये हैं। इस दौरान 2219 और मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन लाख 53 हजार 528 हो गयी है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। इस देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.70 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि करीब 4.77 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 57.81 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.10 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।
कोरोना प्रभावितों के मामले में तुर्की रूस से आगे निकल गया है और यहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 53 लाख हो गयी है और 48,341 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50.86 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.22 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 45.44 लाख से अधिक हो गयी है और 1.28 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है। इटली में कोरोना प्रभावितों की संख्या 42.35 लाख से अधिक हो गयी है और 1.26 लाख से अधिक लाेगों की जान जा चुकी है। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में अर्जेंटीना ने जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है। अर्जेंटीना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40.08 लाख से अधिक हो गयी है तथा मृतकों की संख्या 82,667 है।
जर्मनी में वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 37.12 लाख से अधिक हो गई है और 89,434 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से 37.11 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 80,309 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से 36.11 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 92,923 लोगों ने जान गंवाई है। इस बीच ईरान ने पोलैंड को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गया है। ईरान में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29.80 लाख से ज्यादा हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा 81,362 पहुंच गया है। पोलैंड में कोरोना से 28.75 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 74,255 लोग जान गंवा चुके हैं।
मैक्सिको में कोरोना से 24.38 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यह देश मृतकों के मामले विश्व में चौथे स्थान पर है जहां अभी तक इस वायरस के संक्रमण से करीब 2.289 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 22.76 लाख से अधिक है और 53,420 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। पेरू में संक्रमितों की संख्या 19.85 लाख पहुंच गयी है, जबकि 1.86 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इंडोनेशिया में भी कोरोना संक्रमण के मामले 18.69 लाख के पार पहुंच गये हैं जबकि 51,999 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 17.04 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुये हैं और 57,183 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से अब तक 16.93 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यहां इस महामारी से 17,972 लोगों की मौत हो चुकी है।
चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 16.64 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और यहां इस महामारी से 30,193 लोग जान गंवा चुके हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 9.35 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 21,453 मरीजों की मौत हो चुकी है। अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में भी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है जहां 8.15 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 12,913 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण से स्थिति खराब है।

बरेली: 9 नए कोरोना संक्रमित मिलें, धीमी हुईं रफ्तार

संदीप मिश्र                    
बरेली। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती जा रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में 9 नए कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों को स्थितिवार होम आइसोलेशन व कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 6140 जांचे की गई। जिसमें 6131 लोग निगेटिव आए है। वहीं, बीएसएल-3 लैब से 4603 लोगों की जांच आई। वहीं, जिले में कोई मौत न होने के चलते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
74 प्रतिशत युवा और 82 प्रतिशत बुजुर्ग ने लगवाई वैक्सीन।
कोरोना से बचाव को वैक्सीनेशन कराने के लिए युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों का भी जोश बढ़ता जा रहा है। टीकाकरण केंद्रों पर युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों में भी टीका लगवाने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह के मुताबिक मंगलवार को जिले में 10,141 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया।

विश्वविद्यालयों की परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी

संदीप मिश्र                      
बरेली। शासन ने विश्वविद्यालयों की परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। एक विषय का एक प्रश्नपत्र तैयार करने और एक से डेढ़ घंटे में परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। प्रश्नपत्र किस तरह से तैयार होंगे, इसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के कुलपतियों पर छोड़ दी है। अब रुहेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा समिति के साथ बैठक कर परीक्षाओं को लेकर निर्णय लेगा। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय पहली बार नए तरीके से (इनोवेटिव) प्रश्नपत्र तैयार करेगा। इस दौरान कोरोना के हालात, छात्रों की पढ़ाई समेत अन्य बातों का ध्यान रखा जाएगा।शासन के निर्देशानुसार स्नातक व स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन कराया जाएगा। द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं भी होंगी। 
परीक्षाओं के अंक के आधार पर ही प्रथम वर्ष में प्रोन्नत छात्रों को अंक दिए जाएंगे। कुलपति ने बताया कि एक विषय में सभी प्रश्नपत्रों को शामिल करने के दौरान ध्यान रखा जाएगा कि छात्रों की तैयारी कितनी है। इसके लिए परीक्षा समिति की राय ली जाएगी।बहुविकल्पीय के साथ विस्तृत प्रश्न भी पूछे जाएंगे। विस्तृत प्रश्नों की संख्या भी आधी की जा सकती है। मौखिक परीक्षाएं ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए हैं, इसको लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इस बार भी प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रोन्नत किया जाएगा। अगले वर्ष द्वितीय वर्ष की परीक्षा के आधार पर अंक निर्धारित किए जाएंगे।
कोरोना की वजह से दूसरे केंद्र भी बनाए जाएंगे
कोरोना के चलते शासन ने परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में दूसरे केंद्रों में भी परीक्षा करायी जा सकती हैं। इससे स्वच्छ परीक्षा भी हो सकेगी। स्वकेंद्र में कई बार शिक्षक विद्यार्थियों की बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने में मदद कर देते थे। 
इस पर लगाम लगेगी। पिछले वर्ष विश्वविद्यालय ने 327 परीक्षा केंद्र बनाए थे जिसमें छात्राओं के सभी स्वकेंद्र बनाए गए थे। बीएएमएस की परीक्षा न होने से छात्र परेशान हैं। कई छात्र विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। मंगलवार को भी दो छात्र परीक्षाओं के बारे में जानकारी करने परीक्षा नियंत्रक के दफ्तर पहुंचे तो उन्हें शासन के दिशा-निर्देशों का इंतजार करने के लिए कहा गया। अब शासन ने भी सेमेस्टर परीक्षाओं व उनके अंक निर्धारण को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएएमएस की कुछ परीक्षाओं का आयोजन करा लिया था लेकिन कोरोना के चलते बची परीक्षाओं पर रोक लगा दी गई थी। अब नए दिशा-निर्देशों के तहत निर्णय लिया जाएगा।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-298 (साल-02)
2. ब्रहस्पतिवार, जून 10, 2021
3. शक-1984, ज्येठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि- अमावस्या, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:45, सूर्यास्त 07:13।
5. न्‍यूनतम तापमान -22 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 8 जून 2021

सही सूचना देने के लिए दबाव डालता रहेगा 'यूएसए'

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका अपने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर चीन पर कोरोना की उत्पत्ति को लेकर पारदर्शिता बरतने और सही सूचना देने के लिए दबाव डालता रहेगा। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने कहा कि इसके साथ ही हम अपनी जांच प्रक्रिया भी जारी रखेंगे। अमेरिका का यह बयान ऐसे समय आया है, जब चीन ने सोमवार को अमेरिका की मुआवजा की मांग को खारिज कर दिया था। व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बात करते हुए सुलिवन ने कहा, हम अपने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ चीन पर पारदर्शिता बरतने के लिए दबाव डालते रहेंगे। चीन ने कहा है कि वह इस प्रक्रिया भी शामिल नहीं होगा, उसे हम स्वीकार नहीं करेंगे। 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ इस मुद्दे पर भी बातचीत करेंगे। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने सांसदों की बैठक में कहा कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति के दो स्रोत हो सकते हैं। पहला यह कि इसका निर्माण प्रयोगशाला में किया गया हो सकता है। दूसरा, इसकी उत्पत्ति प्राकृतिक रूप से भी हो सकती है। विदेशी मामलों की समिति के सदस्य स्टीव कैबट के एक सवाल के जवाब में ब्लिंकन ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन ने इस मामले में विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।


समस्याओं को दूर कराने के लिए एक ओर पहल की

अश्वनी उपाध्याय                 

गाजियाबाद। शहर की समस्याओं को दूर कराने के लिए नगर आयुक्त ने एक ओर पहल की है। जिसके तहत कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने और लॉकडाउन हटने के बाद उन्होंने कैंप कार्यालय पर जोनवार 10-10 पार्षदों के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान क्षेत्रवार सभी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में पार्षदों के सुझाव लिए गये। मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय पर नगर आयुक्त महेंन्द्र सिंह तंवर ने 10 पार्षदों के साथ बैठक का आयोजन करते हुए विभिन्न मुद्दो पर बातचीत कर सुझाव लिए और उनकी समस्याएं सुनी। 

नगर आयुक्त ने कहा कोरोनाकाल के चलते पार्षदों के साथ बैठक नही हो पा रही थी। सिटी जोन से पार्षद राजेंद्र तितोरिया, वार्ड-8 से माया देवी, वार्ड-6 से पार्षद संघदीप तोमर, वार्ड-9 से विनोद कुमार, वार्ड-11 से जाकिर सैफी, वार्ड-95 से पार्षद अपनी समस्याओं को नगर आयुक्त के सामने रखा। निगम के विभिन्न विभागध्यक्ष भी बैठक में उपस्थित रहे। एक-एक कर कर क्षेत्र की समस्याओं को पार्षदों द्वारा अधिकारियों के सामने रखा गया तथा अधिकारियों ने प्रत्येक समस्या को नोट कर जल्द उनका समाधान करने की बात कहीं।

हापुड़: साफ-सफाई की व्यवस्था पर डीएम की बैठक

अतुल त्यागी                   
हापुड़। आज जिलाधिकारी अनुज सिंह ने जूम के माध्यम से कोविड-19 महामारी व जनपद की साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर अपने कार्य कक्ष में जूम के द्वारा बैठक कर रहे थे। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, समस्त खंड विकास अधिकारियों व जिला पंचायत राज अधिकारी को जनपद के नालो व ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़े के ढेर के तुरंत निस्तारण हेतु निर्देशित किया तथा क्लस्टर सिस्टम बना कर सफाई करने के निर्देश सभी खंड विकास अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में खंड विकास अधिकारीगण उप जिलाधिकारियों का सहयोग लेते हुए प्राथमिकता पर सफाई कराएं। शहरी क्षेत्रों की सफाई का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा। मुझे आदर्श गांव दिखने चाहिए। बाबूगढ़ के बछलौता गांव में गंदगी का ढेर देखकर जिलाधिकारी संबंधितो पर नाराज दिखे। 
उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सफाई की रेंडम चेकिंग कराएं। सेक्रेटरी व लेखपाल गांव में रहे। कोविड-19 महामारी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के बारे में जिलाधिकारी को टीकाकरण अधिकार ने अवगत कराया कि टीको को लेकर ग्रामीणों में भ्रम की स्थिति है। ग्राम प्रधान टीके लगवाने हेतु गांव में अलाउंसमेन्ट कराए। निगरानी समितियां गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को टीका लगवाने के लिए जागरूक करें। सभी ग्राम प्रधानों के माध्यम से मैसेज जाए। अल्पसंख्यक, बाहुल्य गांव में टीकाकरण में बहुत समस्या आ रही है। 
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि कोरोना टेस्टिंग रुकनी नहीं चाहिए टीकाकरण में वृद्धि के हर संभव प्रयास हो। 20 से 25 जून तक सभी पी एच सी व सी एच सी अपडेट हो जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह अपर जिलाधिकारी जय नाथ यादव मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा शर्मा समस्त खंड विकास अधिकारीगण, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत बाबूगढ़ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

गरीबों को भोजन व फल का किया जाएगा वितरण

बृजेश केसरवानी                
प्रयागराज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री माननीय संदीप बंसल का जन्मदिन 9 जून को सेवा संकल्प दिवस के रूप में जनपद का व्यापारी मनाएगा। जानकारी देते हुए प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी ने बताया कि तहसील बारा, तहसील मेजा, तहसील करछना, तहसील सोरांव, के अलावा लालगोपालगंज के व्यापारी, के साथ-साथ शहर में नकाश कोना, खुल्दाबाद, चौक जॉनसन गंज, मुट्ठीगंज, कीडगंज, सिविल लाइंस, कटरा, के अध्यक्ष द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में गरीबों को भोजन व फल का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा महिला व्यापार मंडल द्वारा सरकारी अस्पतालों में फल एवं जरूरी वस्तुओं के चीजें वितरण किया जाएगा। तैयारी हेतु बैठक जान शंकर में संपन्न हुई।

लोगो को फ्री वैक्सिनेशन देने पर आभार व्यक्त किया

राणा ओबराय                   
पंचकूला। हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि कल प्रधानमंत्री ने जो घोषनाये वैक्सिनेशन के लिए की है। 75 फीसदी वैक्सिनेशन भारत सरकार खरीदेगी, जो राज्यो को मुफ्त में दी जाएगी। उन्होंने कहा 21 तारीख से तमाम लोगो को वैक्सिनेशन फ्री देने पर पीएम का आभार व्यक्त करता हूँँ। सीएम ने कहा दीपावली तक सभी गरीब परिवारों को मुफ्त राशन की घोषणा को लेकर भी पीएम का आभार व्यक्त करता हूं।उन्होंने कहा नीति आयोग की 2020 की रिपोर्ट में हरियाणा मोस्ट परफार्मिंग स्टेटस में बड़े राज्यों में हरियाणा का नाम प्रथम आया है। 15 कैटगरी में 8 में हरियाणा 65 फीसदी से ऊपर है। अफोर्डेबल क्लीन एनर्जी के लिए भी हरियाणा नम्बर 1 पर है।

मीडिया पॉलिसी को लेकर बातचीत, उन्मुक्त विचार

राणा ओबराय                 
चंडीगढ। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सही वक्त पर बेहतरीन निर्णय लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार विनोद मेहता को अपना प्रधान मीडिया सलाहकार बनाना उनकी अच्छी सोच को दर्शाता है। यूं तो उनके पास पहले से ही मीडिया सलाहकार अमित आर्या अच्छे तरीके से कामकाज को संभाल रहे है। कल शाम सम्पादक राणा ओबराय व प्रधान मीडिया सलाहकार विनोद मेहता की सरकार के कामकाज औऱ मीडिया पॉलिसी को लेकर खास बातचीत हुई। विनोद मेहता ने एक सवाल के जवाब में बताया मेरा लक्ष्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को मीडिया के जरिए जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया मेरे मीडिया साथियों के सामने आ रही उनकी दिक्कतों को दूर करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

कौशाम्बी: विकास कार्यों का भ्रमण, निरीक्षण किया

कौशाम्बी। विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 17 सरजू दास नगर (धरकर बस्ती) खलीलाबाद और रोही के विकास कार्यों के भ्रमण के दौरान निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्रवाई संस्थाओं को कठोर शब्दों में चेतावनी दी है और उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। निरीक्षण के दौरान रोही गांव में रैदास मोहल्ले में पक्का चबूतरा व अंबेडकर की मूर्ति बनाने हेतु आर्थिक सहयोग किया व साथ ही मोहल्ले में नाली और इंटरलॉकिंग सड़क बनाने हेतु और खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने तथा रिबोर संबंधित और जिस मोहल्ले में पेय जल हेतु समस्या है। वहां पर नया हैण्डपम्प स्थापित करने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गिरीश चंद्र को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर अति शीघ्र कार्य शुरू करा दिए जाए।इस मौके पर मुख्य रूप से साहबजादे तहददुर रहमान सभासद जका अहमद कादिर अली अरुण गुप्ता मिथलेश कुमार, वेदांत उपाध्याय, अशोक केशरवानी आदि लोग उपस्थिति रहे।
गणेश साहू 

14 दिन की बच्ची को ब्लैक फंगस, पहला मामला

आगरा। जिलें में 14 दिन की बच्ची को ब्लैक फंगस होने के बाद डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन करके उसकी जान बचा ली है। इतने छोटे बच्चे में ब्लैक फंगस का यह देश का पहला मामला बताया जा रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. अखिल प्रताप ने बताया कि हाथरस निवासी एक परिवार में 14 दिन पूर्व इस बच्ची का जन्म हुआ था। जन्म के बाद बच्ची की तबीयत खराब थी और उसे निजी अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती किया गया था। इस दौरान बच्ची के गाल पर काला दाग नजर आ रहा था। शनिवार को बच्ची के परिजन उसे लेकर आगरा के एसएन मेडिकल  कॉलेज लाए थे। बच्ची की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया और ऑपरेशन की बात कही। परिजनों की रजामंदी के बाद सोमवार को उसका सफल ऑपरेशन किया गया। 
उन्होंने बताया कि बच्ची की आंख का ऑपरेशन  मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग की टीम ने किया। बच्ची अब खतरे से बाहर है। विशेषज्ञ डॉक्टर उसकी देखरेख कर रहे हैं। कोविड की दूसरी लहर में पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन के दौरान फंगस की बीमारी के मरीज सामने आ रहे हैं। पूरे देश में इतनी कम उम्र की बच्ची का यह पहला मामला सामने आया है। बच्ची फिलहाल बीमारी से मुक्त है पर अभी उसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बच्ची के संपर्क में लगातार रहने के चलते निजी अस्पताल और परिवार के लोगों को जरूरी हिदायत दी गई है। वर्तमान में एसएन मेडिकल कॉलेज में फंगस के 40 मरीज भर्ती हैं। जिनमें से 32 में पुष्टि हो चुकी है और 8 मामले अभी संदिग्ध हैं। डॉ. अखिल प्रताप ने बताया कि बच्ची की तबीयत ठीक हो जाने के बाद एक और सर्जरी की जाएगी। उसकी उम्र अभी बहुत कम है, इसलिए सर्जरी के बाद बड़े होने पर उसके चेहरे पर न के बराबर निशान ही रहेंगे। 

पाक: परिवार के 4 लोगों की मौत पर प्रतिक्रिया दी

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी लोगों के प्रति दूसरे देशों में नफरत किस कदर बढती जा रही है। जब शाम को टहलने निकले एक पाकिस्तानी परिवार पर एक कनाडाई नागरिक ने अपना ट्रक चढा दिया। इस घटना में पाकिस्तानी परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी है। घटना पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सहित अन्य नेताओ ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है। घटना रविवार की शाम की है, जब पाकिस्तानी मूल का एक परिवार अपने पांच सदस्यों के साथ टहलने निकला था। उसी समय एक 20 वर्षीय कनाडाई यूवक ने इस परिवार पर अपना पिकअप ट्रक चढा दिया। 

बताया जाता है। इस घटना मे परिवार के पांच मे से चार सदस्यों की मौत हो गयी। हालाकिं घटना के बाद कुछ ही दूरी पर पुलिस ने हमलावर को गिरफतार कर लिया है। घटना पर पुलिस का मानना है कि घटना पूर्व नियोजित थी पाकिस्तानी परिवार को उसके धार्मिंक आस्था के कारण मारा गया है। वही कनाडा के राष्ट्पति ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस घटना से बहुत दुख है। उन्होनें कहा कि हम लंदन तथा देश के अन्य हिस्सो मे रहने वाले मुस्लिमों के साथ खडे हैं। इस तरह की घटनाओं की हमारे देश में कोई जगह नही है। इसे रूकना ही होगा।

पीएम आवास योजना के तहत शहरों में बन रहें मकान

अकांशु उपाध्याय                

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरों में जिस रफ्तार से मकान बन रहे हैं। उनसे निर्धारित अवधि में 1.12 करोड़ मकान बनाने का लक्ष्य पूरा होना मुश्किल है। देश के गरीब, अल्प व मध्यम आय वर्ग के लोगों की आवास संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार ने जून, 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना का ऐलान किया था। इसके तहत देश 31 मार्च, 2022 तक 2 करोड़ किफायती मकान बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन बाद में शहरों और गांवों की अलग-अलग आवश्यकताओं को देखते हुए स्कीम को पीएमएवाइ-शहरी और पीएमएवाइ-ग्रामीण दो भागों में बांट दिया गया। 

पीएमएवाइ-शहरी के तहत 1.12 करोड़ मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। स्कीम की समीक्षा से पता चलता है कि शुरुआत के दो साल तो योजना की तैयारी में ही निकल गए थे। जबकि अंतिम दो सालों में कोरोना ने गड़बड़ कर दी। नतीजन अभी तक केवल लगभग 42 लाख मकान ही बन पाए हैं। जबकि 70 लाख में निर्माण कार्य शुरू हुआ है। हालांकि सरकार का पोर्टल इससे ज्यादा आंकड़े दिखा रहा है। लेकिन उसमें पुरानी एनआरयूएम स्कीम के आंकड़े जोड़ दिए गए हैं। लेकिन स्कीम की वास्तविक प्रगति का अंदाजा पोर्टल में ही दिए गए वित्तीय आंकड़ों को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है।

दूसरी लहर कमजोर, अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की

अकांशु उपाध्याय                   

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 0.44 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ कोविड​​-19 के 316 नए मामले सामने आए और 41 मौतें हुईं। मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या और संक्रमण दर में सोमवार के आंकड़ों से थोड़ी वृद्धि देखी गई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमजोर होने के बाद दिल्ली सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की। जिसमें मॉल के साथ ही सोमवार से सम-विषम आधार पर बाजारों को खोलने की अनुमति दी गई। 

सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में कल कोविड​​-19 संक्रमण के 231 मामले आए थे, जो दो मार्च के बाद से सबसे कम है। जब संक्रमण दर 0.36 प्रतिशत थी। 36 मौतें हुई थी। नवीनतम बुलेटिन में कहा गया है कि एक दिन में 41 और लोगों की संक्रमण से मौत हुई जिससे यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 24,668 हो गई। रविवार को दिल्ली में 34 मौतें हुई थी, जो लगभग दो महीनों में सबसे कम थी और 0.5 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 381 मामले आए थे।

लोगों ने 'ऑक्सीजन' की बुरी तरह किल्लत झेली हैं

अकांशु उपाध्याय                      

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को पीएम द्वारा देश के नाम दिए गए संबोधन में लोगों को भ्रामक जानकारी देने का आरोप लगाया है। कोरोना काल में लोगों ने ऑक्सीजन की बुरी तरह किल्लत झेली है। जबकि पीएम अब उस समय देश में ऑक्सीजन की कमी होने से अभी तक भी इंकार कर रहे है। 

मंगलवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर जिम्मेदार कौन अभियान की अगली कड़ी की पोस्ट में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि सोमवार को पीएम ने अपने संबोधन में कहा है कि मैंने ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी। उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है और प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी की अफवाह फैलाने वालों की संपत्ति जब्त होगी। प्रदेश सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि मरीजों को जरूरतभर ही ऑक्सीजन दे। 

ज्यादा ऑक्सीजन ने दें। दूससी आगरा के अस्पताल में कोरोना संक्रमण की पहली लहर के कहर के दौरान ऑक्सीजन खत्म थी और 22 मरीजों की ऑक्सीजन बंद करके मॉकड्रिल की गई। आखिर इसके लिए कौन जिम्मेदार है? कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है की कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की भयावह होती स्थिति के दौरान देश के लोगों ने ऑक्सीजन की कमी झेली है और ऑक्सीजन के अभाव में अपनों को अपनी आंखों के सामने मरते हुए देखा है। इसके बावजूद देश के पीएम और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी लोगों को भ्रामक जानकारी देते हुए अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहे हैं।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...