बुधवार, 9 जून 2021

मौतों की संख्या बढ़ने से मृत्युदर में आंशिक वृद्धि

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की तादाद में लगातार बढ़ोतरी से इनकी दर बढ़कर 94.55 फीसदी हो गयी है। हालांकि इस बीमारी से दैनिक मौतों की संख्या बढ़ने से मृत्युदर में आंशिक वृद्धि हुई है, जो चिंता की बात है। इस बीच मंगलवार को देश में 27 लाख 76 हजार 96 लोगों का टीकाकरण किया गया जिसके साथ ही 23 करोड़ 90 लाख 58 हजार 360 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 92,596 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 90 लाख 89 हजार 69 हो गया। इस दौरान एक लाख 62 हजार 664 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 75 लाख चार हजार 126 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।
इसी अवधि में 2219 लोगों की मौत हुई है और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन लाख 53 हजार 528 हो गयी है। देश में सक्रिय मामले 72 हजार 287 कम होकर 12 लाख 31 हजार 415 रह गये हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 6388 घटकर 1,70,794 रह गये हैं। इसी दौरान राज्य में 16577 और मरीजों के ठीक हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 55,80,925 हो गयी है।
जबकि 702 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 101172 हो गया है।
केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 4576 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 1,43,670 रह गयी है तथा 20019 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2504011 हो गयी है जबकि 124 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 10281 हो गयी है। कर्नाटक में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 13,820 घटे हैं जिससे इनकी संख्या 225025 रह गयी है। वहीं 179 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 32099 हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...