मंगलवार, 8 जून 2021

मानवता की कमी के कारण कई लोगों ने दम तोड़ा

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन तथा मानवता की कमी के कारण जिस तरह से बड़ी संख्या में लोगों ने दम तोड़ा है। वह बहुत बड़ा अपराध है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जानी चाहिए।नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन तथा मानवता की कमी के कारण जिस तरह से बड़ी संख्या में लोगों ने दम तोड़ा है।
वह बहुत बड़ा अपराध है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जानी चाहिए।प्रियंका वाड्रा ने श्मशान घाटों तथा कब्रिस्तानों और कोविड मृतकों की संख्या के सरकारी आंकड़े के बीच फर्क पर सवाल उठाते हुए कहा, “कोविड से हुई मौतों के बारे में सरकार के आंकड़ों और श्मशानों-कब्रिस्तानों के आंकड़ों में इतना फर्क क्यों। मोदी सरकार ने आंकड़ों को जागरूकता फैलाने और कोविड वायरस के फैलाव को रोकने का साधन बनाने के बजाए प्रोपागैंडा का साधन क्यों बना दिया।
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने अपने ‘जिम्मेदार कौन’ अभियान के तहत सरकार के विरोधाभासी बयानों को उद्धृत किया -“प्रधानमंत्री: ‘मैंने ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी।’ मुख्यमंत्री: ‘ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं। कमी की अफवाह फैलाने वालों की संपत्ति जब्त होगी।’ मंत्री: ‘मरीजों को जरूरत भर ऑक्सीजन दें। ज्यादा ऑक्सीजन न दें।’ आगरा अस्पताल ऑक्सीजन खत्म थी। 22 मरीजों की ऑक्सीजन बंद करके मॉकड्रिल की। ज़िम्मेदार कौन।

नाखून बदले-बदले दिखने लगे तो हो जाएं सावधान

नॉर्विच। नाखून की सजावट के लिए महिलाएं तमाम जतन करती हैं। क्या आपको पता है, सुंदर दिखने वाले नाखून आपके शरीर का राज बता देते हैं। अगर आपके नाखून कुछ बदले-बदले से दिख रहे हो तो बेहद होशियार हो जाइए। समझ लें कि ‘‘कोविड नाखून’’ बीमारी से आप घिर चुके हैं। कोरोना संक्रमण से पूरी दुनिया में जूझ रही हैं। कोविड-19 के मुख्य लक्षण बुखार, खांसी, थकान और स्वाद तथा गंध के एहसास में कमी हैं। त्वचा में भी कोविड-19 के लक्षण देखे गए हैं। लेकिन शरीर का एक और हिस्सा है। 
जहां वायरस का प्रभाव पड़ता है और वह हैं आपके नाखून। वासिलियोस वासिलीऊ, यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया, यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया और यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया नॉर्विच की ओर से केस स्टडी के बाद यह बात कही गई है।स्टडी के मुताबिक कई मरीजों के नाखून में बदलाव देखने को मिला है। कोविड-19 संक्रमण के बाद, कुछ रोगियों के नाखूनों का रंग फीका पड़ जाता है या कई सप्ताह बाद उनका आकार बदलने लगता है – इसे ‘‘कोविड नाखून’’ कहा जाता है। नाखूनों के आधार पर लाल रंग की अर्ध-चंद्र की आकृति बनना है। ऐसा लगता है कि यह कोविड से जुड़ी नाखून की अन्य शिकायतों से पहले ही मौजूद था, रोगियों ने कोविड संक्रमण का पता लगने के दो सप्ताह से भी कम समय में इसे देखा है।
नाखून पर इस तरह की लाल अर्ध-चंद्र आकृति आम तौर पर दुर्लभ होती हैं, और पहले नाखून के आधार के इतने करीब नहीं देखी गई हैं। इसलिए इस आकृति का इस तरह दिखना विशेष रूप से कोविड-19 के संक्रमण का एक संकेत हो सकता है। स्टडी के मुताबिक, नाखून पर यह अर्ध-चंद्र क्यों बनता है, इसका एक संभावित कारण वायरस से जुड़ी रक्त वाहिका में क्षति हो सकती है। या फिर यह वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया के कारण हो सकता है जिससे रक्त के छोटे थक्के जमते हैं और नाखून का रंग फीका हो सकता है।रोगी यदि लक्षणमुक्त है तो महत्वपूर्ण रूप से, इन निशानों के बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है – हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वे कितने समय तक रहते हैं। रिपोर्ट किए गए मामलों में यह कुछ में एक सप्ताह तो कुछ में चार सप्ताह रहे।
कुछ रोगियों ने अपने हाथों और पैरों की उंगलियों के नाखूनों के आधार में नए अलग तरह की रेखाएं भी देखीं जो अमूमन कोविड-19 संक्रमण के चार सप्ताह या उससे अधिक समय बाद दिखाई देती हैं। सामान्यत: ये रेखाएं तब होती हैं जब किसी तरह के शारीरिक तनाव, जैसे संक्रमण, कुपोषण या कीमोथेरेपी आदि के दुष्प्रभाव के कारण नाखून की बढ़वार में अस्थायी रुकावट होती है। अब यह कोविड-19 के कारण भी हो सकते हैं।
नाखून औसतन हर महीने 2 मिमी से 5 मिमी के बीच बढ़ते हैं, शारीरिक तनाव होने के चार से पांच सप्ताह बाद ये रेखाएँ ध्यान देने योग्य हो जाती हैं – जैसे-जैसे नाखून बढ़ता है, इनका पता चलता है। इसलिए तनावपूर्ण घटना के समय का अनुमान यह देखकर लगाया जा सकता है कि यह रेखाएँ नाखून के आधार से कितनी दूर हैं। 
इन रेखाओं के लिए कोई विशिष्ट उपचार नहीं है, क्योंकि समस्या का समाधान होने पर यह ठीक होने हैं। वर्तमान में, उपलब्ध साक्ष्य बताते हैं कि कोविड-19 संक्रमण की गंभीरता और नाखूनों में होने वाले परिवर्तन के प्रकार या समय सीमा के बीच कोई संबंध नहीं है। अन्य असामान्य निष्कर्ष उपरोक्त तथ्य कोविड संक्रमण के कारण नाखून में होने वाले दो सामान्य परिवर्तन से जुड़े हैं, लेकिन शोधकर्ताओं ने कुछ अन्य असामान्य घटनाओं को भी दर्ज किया।

‘बी द मिरेकल’ पहल के तहत जरूरतमंदों को भोजन

कविता गर्ग                
मुंबई। अभिनेत्री राशि खन्ना कोरोना संकट के समय ‘बी द मिरेकल’ पहल से जुड़ गई हैं। जिसके तहत जरूरतमंद लोगों को भोजन पहुंचाया जाएगा। कोरोना संकट के समय यह जरूरी है कि हम सभी आगे बढ़ कर जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने की कोशिश करें। राशि खन्ना उन गरीब परिवारों की सहायता करेंगी जिनपर इस महामारी ने लॉकडाउन के चलते गहरा प्रभाव छोड़ा है। राशी संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों की सक्रिय रूप से मदद करने के लिए काम कर रही है।वह कोरोना के इस समय में उन लोगों की मदद करने के लिए अथक प्रयास कर रही है।
जिन्होंने अपनी आजीविका खो दी है। राशी इस काम को बिना किसी को जताए चुपचाप सेवा करने में लगी हुई हैं। बी द मिरेकल के साथ-साथ राशी रोटी बैंक जैसे संस्थाओं और स्वयंसेवकों के साथ जुड़ी हैं। जो उन जानवरों की मदद कर रहे हैं। जिन्हें विशेष रूप से लॉकडाउन के दौरान बिना भोजन या पानी के छोड़ दिया गया था। साथ ही, वे कुछ वृद्धाश्रम की सेवा में तत्पर हैं।राशी खन्ना का मानना है कि ,“महामारी से पीड़ित लोगों की दशा दिल दहला देने वाली है। बी द मिरेकल के जरिए मैं लोगों की हर मुमकिन मदद करने की कोशिश कर रही हूं। 
मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे एक ऐसी टीम का साथ मिला है जो इतनी बहादुर हैं, कि इस महामारी में भी घर से बाहर निकलकर लोगों की समस्याओं को सामने ला रही हैं। कई परिवार भुखमरी के कगार पर हैं जो हकीकत में बहुत ही बुरे समय से गुज़र रहे हैं।
मैं चाहती हुं कि लोग दिल खोलकर डोनेशन करें, तिनका तिनका भी मायने रखता है। यह एक अत्यधिक राशि होना जरूरी नहीं है। हमें इस बात का एहसास होना चाहिए कि हम सब इस समय एक साथ हैं और केवल एक साथ रहकर ही हम इस कठिन समय को पार कर सकते हैं। और साथ में हम किसी के भी जीवन में चमत्कार ला सकते हैं।

यूपी के सभी जिलों में कोरोना कर्फ्यू समाप्त किया

हरिओम उपाध्याय                  
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना कर्फ्यू मंगलवार को समाप्त कर दिया गया। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि बुधवार नौ जून से पूरे प्रदेश के सभी 75 जिलों में केवल शाम सात से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के सभी जिले कोरोना कर्फ्यू से बाहर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। सहगल ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मामले कम हुए हैं और अब प्रदेश में कुल 14 हजार लोगों का इलाज चल रहा है।

महात्मा गांधी की पड़पोती को 7 वर्ष की कैद, जुर्म

जोहानिसबर्ग। डरबन की एक अदालत ने महात्मा गांधी की पड़पोती को 60 लाख रैंड की धोखाधड़ी और जालसाजी के जुर्म में सात वर्ष की कैद की सजा सुनायी है। आशीष लता रामगोबिन (56) को सोमवार को अदालत ने यह सजा सुनाई। उन पर उद्योगपति एसआर महाराज के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप था। महाराज ने उन्हें कथित रूप से भारत से एक ऐसी खेप के आयात और सीमाशुल्क कर के समाशोधन के लिए 62 लाख रैंड दिये थे, जिसका कोई अस्तित्व नहीं था। इसमें उन्हें लाभ का एक हिस्सा देने का वादा किया गया था।
लता रामगोबिन जानी मानी मानवाधिकार कार्यकर्ता इला गांधी और दिवंगत मेवा रामगोबिंद की संतान हैं। वर्ष 2015 में जब लता रामगोबिन के खिलाफ सुनवाई शुरू हुई थी तब राष्ट्रीय अभियोजन प्राधिकरण (एनपीए) के ब्रिगेडियर हंगवानी मूलौदजी ने कहा था कि उन्होंने संभावित निवेशकों को यकीन दिलाने के लिए कथित रूप से फर्जी चालान और दस्तावेज दिये थे कि भारत से लिनेन के तीन कंटेनर आ रहे हैं। उस वक्त लता रामगोबिन को 50,000 रैंड की जमानत राशि पर रिहा कर दिया गया था। 
सोमवार को सुनवाई के दौरान अदालत को सूचित किया गया कि लता रामगोबिन ने ‘न्यू अफ्रीका अलायंस फुटवेयर डिस्ट्रीब्यूटर्स’ के निदेशक महाराज से अगस्त 2015 में मुलाकात की थी। कंपनी कपड़ों, लिनेन और जूते-चप्पलों का आयात, निर्माण और बिक्री करती है। महाराज की कंपनी लाभांश के आधार पर अन्य कंपनियों को वित्तीय मदद भी मुहैया कराती है। लता रामगोबिन ने महाराज से कहा था कि उन्होंने ‘साउथ अफ्रीकन हॉस्पिटल ग्रुप नेट केयर’ के लिए लिनेन के तीन कंटेनर मंगाये हैं। रामगोबिन के परिवार और नेट केयर के दस्तावेज के कारण महाराज ने कर्ज के लिए उनसे लिखित समझौत कर लिया। लेकिन बाद में जब उन्हें फर्जीवाड़े का पता चला तो उन्होंने लता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया।

विश्व: 37.34 लाख से अधिक लोगों की मौंत, संक्रमण

वाशिंगटन डीसी। दुनियाभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप जारी है। अब तक इससे 17.35 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 37.34 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। संक्रमित मामलों की बात करें तो अमेरिका पहले, भारत दूसरे और ब्राजील तीसरे स्थान पर है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 करोड़ 35 लाख 41 हजार 613 हो गयी है। जबकि 37 लाख 34 हजार 768 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। हालांकि यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 33 लाख 77 हजार 632 हो गयी है और 5,97,946 लाख से अधिक लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गयी है।

दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में 86,498 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 89 लाख 96 हजार 473 हो गया। इस दौरान एक लाख 82 हजार 282 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 73 लाख 41 हजार 462 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामले 97,907 और घट कर अब 13 लाख तीन हजार 702 रह गये हैं। इस दौरान 2123 और मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन लाख 51 हजार 309 हो गयी है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। इस देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.69 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 4.74 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 57.75 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 1.10 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावितों के मामले में तुर्की रूस से आगे निकल गया है और यहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 52.93 लाख हो गयी है और 48,255 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50.76 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.22 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 45.38 लाख से अधिक हो गयी है और 1.28 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है। इटली में कोरोना प्रभावितों की संख्या 42.33 लाख से अधिक हो गयी है और 1.26 लाख से अधिक लाेगों की जान जा चुकी है। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में अर्जेंटीना ने जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है। अर्जेंटीना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39.77 लाख से अधिक हो गयी है तथा मृतकों की संख्या 81,946 है। जर्मनी में वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 37.10 लाख से अधिक हो गई है और 89,390 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्पेन में इस महामारी से 37.07 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 80,236 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से 35.93 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 92,496 लोगों ने जान गंवाई है। इस बीच ईरान ने पोलैंड को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गया है। ईरान में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29.71 लाख से ज्यादा हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा 81,183 पहुंच गया है। पोलैंड में कोरोना से 28.75 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 74,160 लोग जान गंवा चुके हैं। मैक्सिको में कोरोना से 24.34 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यह देश मृतकों के मामले विश्व में चौथे स्थान पर है जहां अभी तक इस वायरस के संक्रमण से करीब 2.28 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 22.74 लाख से अधिक है और 53,295 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। पेरू में संक्रमितों की संख्या 19.83 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 1.86 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

इंडोनेशिया में भी कोरोना संक्रमण के मामले 18.63 लाख के पार पहुंच गये हैं जबकि 51,803 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 16.99 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुये हैं और 57,063 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से अब तक 16.91 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यहां इस महामारी से 17,957 लोगों की मौत हो चुकी है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 16.63 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और यहां इस महामारी से 30,164 लोग जान गंवा चुके हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 9.33 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 21,323 मरीजों की मौत हो चुकी है। अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में भी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है जहां 8.12 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 12,869 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण से स्थिति खराब है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-297 (साल-02)
2. बुधवार, जून 09, 2021
3. शक-1984, ज्येठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि- पूर्णिमा, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:45, सूर्यास्त 07:13।
5. न्‍यूनतम तापमान -24 डी.सै., अधिकतम-41+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 7 जून 2021

कोरोना उत्पत्ति की वजह को जानना चाहता है यूएसए

वाशिंगटन डीसी। दुनिया भर में पिछले डेढ़ साल से कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है। करोड़ों लोग इसकी चपेट में आए, जबकि लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। वहीं चीन पर कोरोना वायरस को लैब में बनाने के आरोप लग रहे हैं। इस बीच, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका कोरोना वायरस (कोविड-19) की उत्पत्ति की मूल वजह को जानना चाहता है और चीन को जवाबदेही लेनी चाहिए। ब्लिंकन ने कहा, “हमें इसकी तह तक जाने का सबसे महत्वपूर्ण कारण यह है कि हम अगली महामारी को रोकने में सक्षम हो सकते हैं या कम से कम इसे कम करने में बेहतर काम कर सकते हैं।” उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन का प्रशासन कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जड़ तक पहुंचने के लिए दृढ़ है। उन्होंने कहा कि चीन ने हमें वह पारदर्शिता नहीं दिखाई, जिसकी हमें आवश्यकता है और उसे जवाबदेह ठहराये जाने की आवश्यकता है। 
अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने चीन से महामारी से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराने और अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों जांच के लिए पूर्ण अनुमति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा,“ ऐसा करना चीन के भी हित में है।” वहीं, चीन अपनी लैब से वायरस लीक के इन आरोपों को लगातार खरिज करता रहा है। उसका कहना है कि वायरस वुहान में फैलने से पहले दूसरे इलाकों में फैला था। चीन का कहना है कि हो सकता है वायरस बाहर से आए खाने की शिपमेंट या जंगली जानवरों, व्यापार के जरिए चीन में फैला हो। डॉ. फासी ने बताया कि उनका मानना ​​​​है कि कोरोना वायरस पहले जानवरों के जरिए इंसानों में फैला था। इस पर नए सिरे से फिर से जांच करना बेहद ही जरूरी है। इसकी जांच आगे जारी रहनी चाहिए।

गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं लोग

दुष्यंत टीकम               
राजिम। तेज गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। शहरों के अलावा गांव में भी बिजली काट दी गई है। इससे लोगों को असुविधा हो रही है। बता दें कि नगर में पारा अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस है। इसके कारण तेज गर्मी एवं उमस से हाल बेहाल हो गया है। सबसे बड़ी तकलीफ इस समय यहां हो रही है की बिजली कभी भी काट दी जाती है। बिना सूचना के विद्युत विभाग बिजली काट देती है। इससे लोगों को बहुत असुविधा हो रही है। सोमवार को सुबह 10 बजे से शहरों के अलावा गांव में भी बिजली काट दी गई। तेज धूप से लोग पसीने से तरबतर होते रहे। बगैर पंखा-कूलर के कमरे में रहना मुश्किल हो गया और लोग हवा खोजते रहे। ऐसे समय में बिजली कटौती से लोग बहुत परेशान हो गए हैं।

गाजियाबाद: शराब की दुकानों का किया निरीक्षण

अश्वनी उपाध्याय            

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उप जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट और समस्त उपजिलाधिकारी तथा संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं आबकारी निरीक्षकों की संयुक्त टीमों ने जनपद गाजियाबाद में शराब की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। रविवार को जनपद गाजियाबाद मे उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शराब की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जनपद में शराब की दुकानों पर अवैध शराब नहीं पाई गई। यह जानकारी आबकारी अधिकारी राकेश सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार से निरीक्षण जारी रहेगा और शराब की दुकानों पर अगर अवैध शराबपाई जाएगी तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज निरीक्षण के दौरान जनपद गाजियाबाद में शराब की दुकानों पर कोई कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई और ना ही किसी दुकान पर कोई गंभीर अनियमितता पाई गई। आज जनपद गाजियाबाद में उच्च अधिकारियों द्वारा जगह-जगह पर शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया और सब सही पाया गया।

बागपत: पुलिस अधीक्षक द्वारा लाइन हाजिर किया

गोपीचंद                 
बागपत। आज सोमवार को वंदना चौक पर दुर्व्यवहार करने वाले उप निरीक्षक नेत्रपाल सिंह नियुक्ति महिला थाना को प्रथम दृष्टया जांच उपरांत दोषी पाए जाने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बागपत महोदय द्वारा लाइन हाजिर किया गया है तथा प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी बागपत को दी गई है। थाना सिंघावली अहीर क्षेत्रान्तर्गत सुपर जोनल अधिकारी द्वारा की गई चेकिंग के दौरान ड्यूटी में अनुशासनहीनता बरतने वाले। 1. आरक्षी 282 ऋषिपाल 2. मुख्य आरक्षी 419 मनीष यादव। थाना सिंघावली अहीर को श्रीमान पुलिस अधीक्षक बागपत महोदय द्वारा निलंबित किया गया है।

रासायनिक संयंत्र में भीषण आग लगने से 16 की मौंत

कविता गर्ग              
पुणे। जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक रासायनिक संयंत्र में सोमवार को भीषण आग लगने से कम से कम 16 कर्मचारियों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता हो गए। मृतकों में अधिकतर महिलाएं हैं। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि आग एसवीएस एक्वा टेक्नोलॉजीज के संयंत्र में लगी जिसमें क्लोरीन डायऑक्साइड का उत्पादन होता है। यह संयंत्र पुणे शहर के पास मुलशी तहसील के पीरागुंट इलाके में स्थित है।पीएमआरडीए (पुणे महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण) के मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र पोटफोडे ने कहा, “कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, आग शाम में करीब चार बजे लगी और उसके बाद से उनके कई कर्मचारी लापता हैं।
हमने अब तक 16 शव बरामद किए हैं जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं और अन्य कर्मचारियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि संयंत्र में लगी आग पर काबू के लिए छह से सात दमकल वाहन भेजे गए और आग पर काबू पा लिया गया है तथा लापता कर्मियों की तलाश की जा रही है। आग लगने के कारण के बारे में पूछे जाने पर पोटफोडे ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों के अनुसार परिसर में प्लास्टिक सामग्री की पैकिंग किए जाने के क्रम में आग लगी। उन्होंने कहा कि पैकेजिंग हिस्से में कुछ चिंगारी के कारण आग लगी और चारों ओर प्लास्टिक होने के कारण यह तेजी से फैल गयी। पुणे जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिनव देशमुख ने कहा कि संयंत्र में जल शोधन के लिए क्लोरीन डाइऑक्साइड का उत्पादन होता है।

यूपी: अन्न योजना निशुल्क वितरण का शुभारंभ किया

बृजेश केसरवानी                                    
प्रयागराज। कीडगंज क्षेत्र के अवधेश कुमार, राधेश्याम केशव प्रसाद एवं श्रीमती विमला देवी के राशन की सस्ते गल्लें की दुकान पर माननीय प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना नि:शुल्क वितरण का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन भाजपा महानगर प्रयागराज अध्यक्ष  गणेश केसरवानी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्ड धारकों को मुफ्त राशन का वितरण करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा इस वैश्विक महामारी में जनता के हित में लाए गए सभी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर  पूर्ति अधिकारी अर्पिता उपाध्याय रमेश पासी (जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला परिषद ) राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, गिरजेश  मिश्रा, चंद्रशेखर वैश्य, अमित केसरवानी राजू ठाकुर मुकेश लारा अमर सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

अस्पताल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लिया

बृजेश केसरवानी          
प्रयागराज। नवागत जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री रविवार को स्वरूपरानी अस्पताल एवं आईसीसीसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी में बच्चों के लिए बन रहे आईसीयू कोविड वार्ड के बारे में जानकारी लेते हुए पूछा कि क्या-क्या काम हो गये है और क्या-क्या काम अभी बाकी है ? उन्होंने मेडिकल कालेज के प्राचार्य डाॅ. एस पी सिंह से कहा कि बच्चों के आईसीयू कोविड वार्ड के कार्य को तत्काल पूर्ण करायें। 
उन्होंने कहा कि वार्ड को तैयार करने में एवं व्यवस्था के सम्बंध में यदि किसी चीज की और आवश्यकता हो, तो तत्काल उसका प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें, जिससे कि उसके लिए तत्काल कार्रवाई की जा सके और व्यवस्थायें सुनिश्चित करायी जा सके। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न होने पायें। जिलाधिकारी ने अस्पताल में बन रहे ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट में मशीन रखने के लिए बनाये जा रहे प्लेटफार्म को देखा तथा उसमें आवश्यक संशोधन करने के लिए कार्यदायी संस्था एनएचआई को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी में बने कोविड अस्पताल को भी देखा तथा वहां भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि भर्ती मरीजों की उचित चिकित्सा व्यवस्था सहित खान-पान की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रहें। जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य को निर्देशित करते हुए कहा कि अब कोविड मरीजों की संख्या निरंतर कम हो रही है। इसको ध्यान में रखते हुए नाॅन कोविड मरीजों के लिए भी समुचित व्यवस्थायें सुनिश्चित कर ली जाये, जिससे कि अस्पताल में आने वाले नाॅन कोविड मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और उनका भी समुचित उपचार हो सके। उन्होंने स्मार्ट सिटी योजना के तहत बन रहे स्वरूपरानी अस्पताल के गेट के निर्माण कार्य के बारे में भी जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है।स्वरूपरानी अस्पताल के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी आईसीसीसी पहुंचकर कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा कंट्रोल रूम के द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। 
मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि यहां पर हो रहे वैक्सीनेशन विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के वैक्सीनेशन के बारे में आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से जानकारी ली जाती है। जिलाधिकारी ने ड्यू लिस्ट के अनुसार वैक्सीनेशन कराने तथा अधिक से अधिक लोगो को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किये जाने के साथ-साथ वैक्सीनेशन की संख्या को और अधिक बढ़ाये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने होम आइशोलेशन में रह रहे लोगो के बारे में जानकारी लिए जाने पर बताया गया कि होम आईशोलेशन में रहे रहे लोगो से प्रतिदिन फोन करके उनसे जानकारी ली जाती है तथा मेडिकल किट एवं दवाओं के उपयोग के बारे में भी नियमित रूप से उनसे पूछा जाता है। इस अवसर पर एडीएम सिटी श्री अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम प्रशासन श्री वी एस दूबे, सिटी मजिस्टेªट श्री रजनीश मिश्र सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जनपद की पहली चौकी, हाईटेक कैमरों से लैस किया

अतुल त्यागी                 
हापुड़। जनपद की यह पहली चौकी होगी। जिसे हाईटेक कैमरों से लैस किया गया है। मॉडल पुलिस चौकी ततारपुर को हाईटेक कैमरों से लैस बनाया गया है। ताकि अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। दूर-दूर तक अपराधी कैमरों की निगरानी में कैद हो सके आसपास के इलाके के लिए चौकी बनने से गर्भ की बात यह है। अब अपराधी किसी भी सूरत में बचकर नहीं निकल सकेंगे कैमरों की निगरानी में आना-जाना होगा। जनपद पुलिस प्रशासन की सराहनीय पहल थाना देहात क्षेत्र का मामला।

सभी राज्यों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएंगीं: पीएम

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीनेशन पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी। उन्हें इसके लिए कुछ खर्च नहीं करना होगा। मोदी ने कहा कि कोरोना की दूसरी वेव और इससे हमारी लड़ाई जारी है। दुनिया के अनेक देशों की तरह भारत भी इस लड़ाई के दौरान बड़ी पीड़ा से गुजरा है। हममें से कई लोगों ने अपने परिजनों और परिचितों को खोया है। ऐसे सभी परिवारों के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं। बीते 100 साल में आई ये सबसे बड़ी महामारी है, त्रासदी है। 
इस तरह की महामारी आधुनिक विश्व ने न देखी थी और न अनुभव की थी।मोदी ने कहा कि इतनी बड़ी वैश्विक महामारी से हमारा देश कई मोर्चों पर एक साथ लड़ रहा है। कोविड अस्पताल बनाने से लेकर आईसीयू बेड्स की संख्या बढ़ाना, वेंटिलेटर बनाने से लेकर टेस्टिंग लैब का नेटवर्क तैयार करना हो। बीते सवा साल में ही देश में एक नया हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। दूसरी लहर के मिस-मैनेजमेंट और केंद्र की भूमिका पर सवाल उठने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्यों की मांग पर ही उन्हें कोरोना नियंत्रण और वैक्सीनेशन के अधिकार दिए गए।
एक अच्छी बात रही कि समय रहते राज्य पुनर्विचार की मांग के साथ फिर आगे आए। राज्यों की इस मांग पर हमने भी सोचा कि देशवासियों को तकलीफ न हो। सुचारु रूप से उनका वैक्सीनेशन हो। इसके लिए 16 जनवरी से अप्रैल अंत वाली व्यवस्था को फिर लागू किया जाए। आज ये फैसला लिया गया है कि राज्यों के पास वैक्सीनेशन से जुड़ा जो 25% काम था, उसकी जिम्मेदारी भारत सरकार उठाएगी। ये व्यवस्था दो हफ्ते में लागू की जाएगी। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर नई गाइडलाइन के अनुसार जरूरी तैयारी कर लेगी। संयोग है कि 21 जून को ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी है। 21 जून सोमवार से देश के हर राज्य में 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराएगी। वैक्सीन निर्माताओं से कुल उत्पादन का 75% हिस्सा खुद खरीदकर राज्य सरकार को मुफ्त देगी। किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन को कुछ भी खर्च नहीं करना होगा।

आंध्र प्रदेश: सरकार ने कर्फ्यू को 20 जून तक बढ़ाया

प्रमोद वेसले                
अमरावती। राज्य सरकार ने आंध्र प्रदेश में कोरोना का प्रकोप और बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्फ्यू की सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य में अब 20 जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने अपने ताड़ीपल्ली स्थित कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सरकार ने कर्फ्यू को इस महीने के 20 तक बढ़ा दिया है। साथ ही छूट की अवधि भी बढ़ा दी है। वर्तमान में छूट का समय सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक था। अब 11 जून से छूट का समय बढ़ाकर दोपहर 2 बजे करने का निर्णय लिया गया। साथ ही सरकारी कार्यालय और व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे।

मुफ्त टीकाकरण की मांग को स्वीकार किया: कांग्रेस

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सभी नागरिकों के टीकाकरण के लिए राज्यों को मुफ्त टीका मुहैया कराने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा पर सोमवार को कहा कि यह ‘देर आए। लेकिन पूरी तरह दुरुस्त नहीं आए’ की तरह है। क्योंकि मुफ्त टीकाकरण की मांग को सरकार ने आंशिक रूप से स्वीकार किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री ने देश में पहले के टीकाकरण के कार्यक्रमों के बारे में टिप्पणी करके अतीत की चुनी हुई सरकारों और वैज्ञानिकों का अपमान किया है। 
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ”मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने पिछले कई महीनों में बार बार यह मांग रखी कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त टीका लगना चाहिए, लेकिन मोदी सरकार ने इसे इनकार कर दिया। फिर उच्चतम न्यायालय ने मोदी और उनकी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कांग्रेस महासचिव ने कहा, ”फिलहाल खुशी है कि हर नागरिक को मुफ्त टीका मुहैया कराने की मांग सरकार ने आंशिक रूप से मान ली है। प्रधानमंत्री आज भी अपने मुंह मियां मिट्ठू बने। देर आए, लेकिन पूरी तरह दुरुस्त नहीं आए।” उन्होंने सवाल किया, ”छह महीने में टीकाकरण की तीन बार नीतियां बदलकर लाखों लोगों के जीवन को खतरे में डालने के लिए मोदी को जिम्मेदार क्यों नहीं ठहराया जाए।
पहले के टीकाकरण कार्यक्रमों के संदर्भ में की गई प्रधानमंत्री की टिप्पणी का हवाला देते हुए सुरजेवाला ने कहा, ”आज आपने टीका बनाने वाले वैज्ञानिकों और अतीत की चुनी हुई सरकारों को अपमानित किया। देश 1970 में चेचक से मुक्त हो गया था। देश 2011 में पोलियो से मुक्त हो गया। हैजा और कई दूसरी बीमारियों से पहले ही मुक्ति पा ली गई थी। इस दौरान कांग्रेस की सरकारें थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि अब 18 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों के टीकाकरण के लिए राज्यों को 21 जून से मुफ्त टीका उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन में यह ऐलान भी किया कि ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त अनाज मुहैया कराने की सुविधा दीपावली तक बढ़ा दी गई है।

उछाल: नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा सेंसेक्स

कविता गर्ग               
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और आईसीआई बैंक के शेयरों में बढ़ते से सोमवार को सेंसेक्स 228 अंक के उछाल के साथ अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सुस्त रुख के साथ खुलने के बाद अंत में 228.46 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,328.51 अंक पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का सर्वकालिक उच्चस्तर है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 81.40 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,751.65 अंक के नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर सबसे अधिक चार प्रतिशत चढ़ गया। 
एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंडसइंड बैंक के शेयर भी लाभ में रहे।वहीं दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी और डॉ. रेड्डीज के शेयरों में गिरावट आई। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ”कोविड-19 संक्रमण के मामलों में लगातार कमी के बाद राज्यों ने कारोबारी अंकुशों को हटाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि निजी बैंकों, वाहन और आईटी कंपनियों के शेयरों में अच्छा लाभ देखने को मिला। अन्य एशियाई बाजारों चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट आई। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.58 प्रतिशत के नुकसान से 71.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

300 लड़कियों की खरीद-फरोख्त, बहू भी बेच दी

सुनील पुरी   
बाराबंकी। शादी के लिए 300 से अधिक लड़कियों की खरीद फरोख्त कर चुके एक शख्स ने बहू का सौदा 80,000 रुपये में कर दिया। गुजरात से आठ लोग आए और डील फाइनल कर दी। पैसों का भुगतान भी कर दिया। पुलिस ने युवती को खरीदने वाले गुजरात निवासी आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ मानव तस्करी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। युवती को उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया है।
एएसपी नॉर्थ अवधेश सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब 12बजे एक युवक ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी को उसके पिता ने गुजरात के लोगों के हाथ 80,000 में बेच दिया है।
रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
पति की सूचना पर पुलिस बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर पहुंची और युवती को बरामद कर उसे खरीद कर ले जा रहे आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अहमदाबाद के थाना उमेड़ा के आडेव आदिनाथ नगर के साहिल पंचा,पप्पू भाई शर्मा, अपूर्व पंचा, गीता बेन, नीता बेन, शिल्पा बेन, राकेश व अजय भाई पंचा को गिरफ्तार कर लिया।
बेटे ने भी ऐप से दोस्ती कर असम की युवती से किया था विवाह
पूरा मामला रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लापुर का है। यहां रहने वाले चन्द्रराम वर्मा का बेटा प्रिंस वर्मा (19) गाजियाबाद में टैक्सी चलाने का काम करता है। पांच वर्ष पूर्व 2016 में उसकी बातचीत एक ऐप के माध्यम से असम की एक लड़की से शुरू हुई। तीन साल बाद दोनों ने लखनऊ के एक मंदिर में जाकर शादी कर ली। इसके बाद पत्नी को लेकर गाजियाबाद चला गया।
साजिश रचकर बहू को अकेले ससुराल बुलाया

पूछताछ में सामने आया कि इसी गांव में रहने वाला रामू गौतम लॉकडाउन में अहमदाबाद (गुजरात) से घर आया तो प्रिंस के पिता चन्द्र राम वर्मा से अहमदाबाद के साथी साहिल पंचा के बारे में बताया कि उसकी शादी नहीं हो रही है अगर शादी हो जाए तो मोटी रकम मिल जाएगी। इस पर चन्द्र राम वर्मा ने अपनी बहू को बेच देने की बात कही। साजिश के तहत झूठ बोलकर तबीयत खराब होने के बहाने बहू को गाजियाबाद से बुला लिया।

गुजरात के लोगों के साथ भिजवाया
चार जून को बहू मल्लापुर आ गई। फिर पिता ने 60,000 खुद ले लिया और 20,000 बेटे के बैंक खाते में डलवा दिए। इस बीच युवती का पति पांच जून को आ गया। बेटे को झांसा देकर युवती के ससुर ने गुजरात से आए लोगों के हाथ यह कहकर भिजवा दिया कि यह तुमको गाजियाबाद के कमरे पर छोड़ देंगे।

पत्नी की कर दी थी हत्या

इधर, गुजरात से आए खरीददारों को कहा कि बेटी पहली बार जा रही है, कुछ कहे तो ध्यान न देना। पुलिस ने आठ खरीददारों के अलावा बेचने वाले युवती के ससुर व बिचौलिया रामू गौतम की तलाश कर रही है। युवती के पति ने बताया कि उसके पिता हत्या के एक मामले में आरोपी हैं, मुकदमा चल रहा है। मां को इसने पिटाई कर मार डाला था। बहन से भी बदनीयती की थी। उसके पिता अब तक 300 से अधिक बिहार और पूर्वांचल की युवतियों को खरीदकर बेचा है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...