गुरुवार, 27 मई 2021

6 महीने तक हड़ताल करने पर रोक लगाईं: सीएम

हरिओम उपाध्याय              

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सरकारी सेवाओं में राज्य कर्मचारियों द्वारा 6 महीने तक हड़ताल करने पर रोक लगा दी है। इस बाबत अध्यादेश जारी करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को अपर मुख्य सचिव कार्मिक मुकुल सिंघल ने इस बाबत अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि राज्य के कार्यकलापों से संबंधित लोक सेवा सरकार के स्वामित्व या नियंत्रण वाले किसी भी निगम के अधीन किसी भी सेवा अथवा किसी स्थानीय प्राधिकरण के अधीन सेवा में 6 माह के लिए हड़ताल पर रोक लगाई जाती है। सरकार द्वारा यह अध्यादेश जारी कर दिए जाने के बाद किसी भी विभाग के कर्मचारी या अधिकारी अब अपनी मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश में हड़ताल नहीं कर सकेंगे।

अहम: व्हाइट फंगस के कारण आंत में अनेक छेद

अकांशु उपाध्याय               

नई दिल्ली। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में व्हाइट फंगस के कारण कोविड-19 के मरीज की पूरी आंत में अनेक छेद होने का अपनी तरह का पहला मामला सामने आया है। अस्पताल में इंस्टीट्यूट ऑफ गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी ऐंड पेनक्रिएटिकोबिलेरी साइंसेस के चेयरमैन डॉ. अनिल अरोड़ा ने बताया, ‘‘जहां तक हमें जानकारी है, कोरोना वायरस संक्रमण में व्हाइट फंगस (कैंडिडा) के कारण भोजन की नली, छोटी आंत, बड़ी आंत में कई छेद होने जैसा मामला कभी सामने नहीं आया।’’

उन्होंने बताया कि 49 वर्षीय महिला को पेट में बहुत अधिक दर्द, उल्टी तथा कब्ज की शिकायत के चलते 13 मई को एसजीआरएस में भर्ती करवाया गया था। स्तन कैंसर के कारण पिछले वर्ष दिसंबर में उनका स्तन निकाला गया था और चार हफ्ते पहले तक उनकी कीमोथैरेपी हुई थी। डॉ. अरोड़ा ने बताया, ‘‘मरीज के पेट का सीटी स्कैन करने पर पता चला कि पेट में पानी और हवा है जो आंत में छेद की वजह से होता है।’’

मई: 14वीं बार बढ़ायें गए पेट्रोल-डीजल के दाम

अकांशु उपाध्याय                    

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम इस महीने 14वीं बार बढ़ाये गये हैं और आज की बढ़ोतरी के साथ मुंबई में पेट्रोल 99.94 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। मुंबई समेत देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर तक महंगा होकर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। कुछ शहरों में तो यह पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है। इससे पहले बुधवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 23 पैसे बढ़कर 99.94 रुपये प्रति लीटर हो गई। डीजल भी 30 पैसे महंगा हुआ और एक लीटर डीजल की कीमत 91.87 रुपये प्रति लीटर रही। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 24 पैसे बढ़कर 93.68 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल का मूल्य 29 पैसे बढ़कर 84.61 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,11,298 नए मामलें

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,11,298 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,73,69,093 हो गई। वहीं, देश में संक्रमण के बाद लोगों के स्वस्थ होने की दर 90 प्रतिशत दर्ज की गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 3,847 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,15,235 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में बुधवार को 21,57,857 नमूनों की जांच की गई। 

देश में अभी तक कुल 33,69,69,353 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और नमूनों के संक्रमित आने की दर 9.79 प्रतिशत है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार तीसरे दिन नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 10 प्रतिशत से कम है। संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 10.93 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या और गिरकर 24,19,907 हो गई है, जो कुल मामलों का 8.84 प्रतिशत है। वहीं, कुल 2,46,33,951 लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 90.01 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.15 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार गए। वहीं, 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-285 (साल-02)
2. शुक्रवार, मई 28, 2021
3. शक-1984, ज्येठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि- दूज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:55, सूर्यास्त 07:08।
5. न्‍यूनतम तापमान -12 डी.सै., अधिकतम-34+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 26 मई 2021

एक नई आफत 'संपादकीय'

एक नई आफत  'संपादकीय' 

देश में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण फैल रहा है। जिससे प्रतिदिन लाखों लोग संक्रमित हो रहें हैं। हजारों लोगों की प्रतिदिन मौत भी हो रही है। सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। सरकार जो बात कह रही है, वह धरातल की वास्तविकता से इतर है। राज्य सरकारों के द्वारा बढ़ाई गई पाबंदियों के कारण गरीब व मजदूरो का जीवन बड़ा कठिन और दयनीय हो गया है। शायद सरकार इस बात से वाकिफ नहीं है। कई बार तो ऐसा लगता है कि सरकार को ऐसे वर्ग की चिंता ही नहीं है। 
हालांकि देश 'राम' के भरोसे ही चल रहा है। यह अलग बात है कि 'राम' के नाम पर ही देश में राजनीति हो रही है। निचले स्तर के व्यापारी और मजदूरों के जीवन में जो आर्थिक संकट उत्पन्न हुआ है। उसके कारण जीवन और भी अभावग्रस्त हो गया है। ब्लैक फंगस और यास जैसी समस्याऐं प्रतिदिन नए-नए रूप में 'नई आफत' बन रहें हैं।
सरकार की उदारता में किस प्रकार से टीका-करण किया जाए? यह तो "साहित्य" के विशेषज्ञ ही समझ सकते हैं। टीकाकरण की स्थिति और गति दोनों चिंताजनक है। सबसे अधिक चिंता का विषय कोरोना वायरस की तीसरी लहर है। जिससे देश का अल्प आयु वर्ग सर्वाधिक प्रभावित होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार व केंद्र सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है। लेकिन वास्तविकता कुछ और है, और इसका परिणाम देश की जनता को भुगतना ही होगा। क्योंकि राजनीति और व्यवस्था प्रबंधन दोनों अलग-अलग चीजें हैं। जब तक इनको अलग-अलग दृष्टिकोण से नहीं देखा जाएगा, नहीं समझा जाएगा। तब तक महामारी पर नियंत्रण कर पाना दूर की कौड़ी है। ऐसी अवस्था में प्रत्येक नागरिक को अपने और अन्य नागरिकों के जीवन की रक्षा के लिए कोरोनारोधी नियमों को आत्मसात कर, नियमित उपयोग करना चाहिए।

साफ-सफाई रखें, बुलंद रखें इकबाल।
बदलते रहे मास्क और अपना रूमाल।

चंद्रमौलेश्वर शिवांशु 'निर्भयपुत्र'

ट्रंप की सरकार में पाक को नजरअंदाज किया गया

वाशिंगटन डीसी/ इस्लामाबाद। अमेरिका में ट्रंप की सरकार में पाकिस्तान को बहुत नजरअंदाज किया गया। जब बाइडेन की सरकार आई तो पाकिस्तान को लगा कि अब अमेरिका के साथ उसके रिश्ते सुधरेंगे। पाकिस्तान इस बात से परेशान हो गया है, कि अमेरिका के लिए उसकी अहमियत अफगानिस्तान के दायरे से बाहर नहीं है। अब इसी झल्लाहट में पाकिस्तान ने अमेरिका को खुले आम ब्लैकमेल किया है। पाकिस्तान ने कहा है कि अगर अमेरिका पाकिस्तान से दूर जाता है तो दूसरे देशों से उसकी करीबी बढ़ जाएगी। पाकिस्तान का इशारा अमेरिका के प्रतिद्वंद्वी चीन की तरफ था।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि उनके देश की प्राथमिकताएं बदल गई हैं और अमेरिका को अतीत की खुमारी से बाहर आकर इस्लामाबाद को नए नजरिए से देखना चाहिए। कुरैशी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका को अतीत से बाहर आकर इस्लामाबाद को "अफगानिस्तान प्रिज्म" से हटकर देखना चाहिए और पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों के द्विपक्षीय पक्ष पर ध्यान देना चाहिए।
शाह महमूद कुरैशी ने जापानी अखबार निक्की को दिए एक साक्षात्कार में जोर देकर कहा कि इस्लामाबाद की प्राथमिकता में अब आर्थिक विकास और मानव विकास शामिल है। शाह महमूद कुरैशी ने कहा, 'हमने उन्हें (अमेरिका) बताया है कि पाकिस्तान की विचार प्रक्रिया बदल गई है। अमेरिकी प्रशासन को अतीत के अपने हैंगओवर से बाहर आना चाहिए। यह एक नया, रूपांतरित पाकिस्तान है। जिसमें हमारी प्राथमिकताएं बदल गई है। हमारी प्राथमिकता आर्थिक विकास, मानव विकास, आर्थिक सुरक्षा, आतंकवाद का उन्मूलन और चरमपंथ को मिटाना है।

गाजियाबाद में 228 लोगों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आईं

अश्वनी उपाध्याय               

गाज़ियाबाद। जिलें में 228 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई और 211 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में 3 मरीजों की मौत के बाद अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 2043 हो गई है। गौतम बुद्ध नगर में 150 नए संक्रमित मिले और 708 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 5 मरीजों की मौत के बाद सक्रिय संक्रांतिओन की संख्या 2308 हो गई है।मेरठ जिले में 212 नए संक्रमित मिले और 602 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 10 मरीजों की मौत के बाद अब 4195 सक्रिय मरीज हैं।  

शेष भाग को मिशन मोड में पूरा किया जाएंगा: रेलमंत्री

संजय सिंह          

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर के कारण काम में बाधा के बावजूद जम्मू व कश्मीर की उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए आने वाले महीनों में अतिरिक्त प्रयास किए जाएंगे और परियोजना के शेष भाग को मिशन मोड में पूरा किया जाएगा। ये बात रेलमंत्री पीयूष गोयल ने परियोजना की समीक्षा के दौरान कही। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई समीक्षा बैठक में रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सुनीत शर्मा के अलावा उत्तर रेलवे के आला अधिकारी मौजूद थे। 

रेलमंत्री ने कहा कि इस राष्ट्रीय परियोजना के पूर्ण होने की तिथि अप्रैल, 2023 है। वर्ष 2021-22 में इसके लिए 4200 करोड़ रुपये का बजट आबंटित किया गया है। आगे भी बजट की कोई बाधा नहीं होगी। कश्‍मीर घाटी को देश के शेष भागों से जोड़ने वाली 272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-बारामूला रेल लिंक परियोजना को वर्ष 2002 में राष्‍ट्रीय परियोजना घोषित किया गया था। इस परियोजना के 272 किलोमीटर में से 161 किलोमीटर पर कार्य पूरा कर उसे चालू कर दिया गया है।

लड़ाई के लिए ‘टीम इंडिया’ को साथ आना होगा

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई के लिए ‘टीम इंडिया’ को साथ आना होगा। साथ ही उन्होंने केन्द्र से टीके खरीदने और राज्यों में उन्हें बांटने की भी अपील की। केजरीवाल ने पत्रकारों से ऑनलाइन बातचीत में दावा किया कि भारत ने अपना टीकाकरण अभियान छह माह की देरी से शुरू किया।उन्होंने कहा,” दुनिया भर के देशों ने अपने लोगों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम शुरू कर दिया था। लेकिन भारत में अपनी जनता को टीका लगवाने की बजाए टीके विदेश भेजे गए। अगर हमने टीकाकरण अभियान पहले शुरू कर दिया होता तो हम संक्रमण की दूसरी लहर में बहुत से लोगों को बचा सकते थे।”

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि केन्द्र ने राज्यों से खुद ही टीके खरीदने को कहा है। उन्होंने कहा,” सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने टीके खरीदने के प्रयास किए लेकिन कोई राज्य टीके की व्यवस्था नहीं कर पाया। कई राज्यों ने वैश्विक निविदा निकालीं पर उसका भी कोई नतीजा नहीं निकला।” कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में केन्द्र को सहयोग देने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,” हम इस लड़ाई को हार नहीं सकते। अगर केन्द्र यह लड़ाई हारता है तो भाजपा नहीं, बल्कि भारत लड़ाई हारेगा।” उन्होंने केन्द्र से टीके खरीद कर उन्हें राज्यों में बांटने का अनुरोध किया।

बागपत: बेसहारा गोवंश हेतु चारा सेवा का आयोजन

गोपीचंद                
बागपत। आज बुधवार को बुधपूर्णिमा के अवशर पर कल्याण भारती सेवा संस्थान द्वारा बेसहारा घुमन्तु गोवंश हेतु चारा सेवा का आयोजन किया गया।
संस्थान के प्रबन्ध निदेशक गोपी चन्द सैनी के नेतृत्व में बड़ौत नगर व नगर सीमन के आस-पास भूखे गोवन को एक चलती फिरती सेवा के माध्यम से चारा खिलाया गया। प्रबन्ध निदेशक गोपी चन्द सैनी ने कहा कि आज गोवंश देश मे एक सामाजिक समस्या बन गया है। भारतीय समाज आज के परिवेश में भारतीय संस्कृति में पूजनीय कहे जाने वाले गोवंश की इतनी बुरी दुर्दशा हो गयी है कि वह गोशालाओं में भी सुरक्षित नहीं हैं। आज गोवंश समाज में ऐसी स्थिति बनी हुई है, कि गोवंश लोगों से परेसान है और गोवंश से लोग परेसान हैं। परन्तु इस बीच जिम्मेदार लोग अपनी आँखें मूंदे बैठी है। उन्हें बेसहारा गोवंश की दयनीय स्थिति दिखाई नही दे रही है या फिर वह जान भुझर ही नहीं देखना चाहतें, यह कैसी खोखली गो भक्ति और जिम्मेदारी हैं गोवंश के प्रति? आज की इस सेवा में संस्थान के वरिष्ठ सहयोगी सदस्य राजेन्द्र सखूजा (पंजाबी), जय अम्बे गारमेंट बावली रॉड और प्रमोद कुमार, आलम खान, रणजीत फौजी सहभागी रहें।

कौशाम्बी: पंचायत कसेंदा में शपथ ग्रहण संपन्न हुआ

कौशाम्बी। नवनिर्वाचित प्रधानों के शपथग्रहण के क्रम में ग्राम पंचायत कसेंदा में शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से हुआ। जिसमें नविनिर्वचित ग्राम प्रधान सुखलाल यादव को ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने पद और गोपनीयता कि शपथ दिलाई। सुखलाल यादव के साथ 14 ग्राम पंचायत सदस्यों ने भी शपथ लिया। उन्होंने कहा कि सतत विकास कि प्रक्रिया को पिछले दशकों से चल रही है। उसको आगे ले जाने और सबको साथ लेकर चलने का कार्य करूंगा।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस तलत अजीम ने उन्हें शुभकामना दी और कहा कि कसेंदा गांव में एक विकास शील और ईमानदार प्रधान चुनने कि परम्परा रही है और इस बार भी यहां कि महान जनता ने उसको आगे बढ़ाया है। जिसके लिए वह जनता के आभारी हैं।कार्यक्रम सादगी के साथ संपन्न हुआ और सभी ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विजय कुमार 

लोगों को ठगने की कोशिश, युवक को गिरफ्तार किया

राणा ओबराय              
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने साइबर जालसाजों द्वारा परिवहन सेवा की फर्जी वेबसाइट बनाने और इस पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक लोगों को ठगने की कोशिश के आरोप में नई दिल्ली निवासी युवक को गिरफ्तार किया है।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन सेवा की फर्जी वेबसाइट से ठगी का यह मामला हिसार निवासी द्वारा दी गई शिकायत के बाद समाने आया। जब उसे अपने साथ साइबर धोखा-धड़ी का पता चला तो इसकी शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने इंटरनेट पर उपलब्ध परिवहन सेवा वेबसाइट पर जाकर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। उसने यह सोचकर फीस जमा करवाई कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने व नवीनीकरण के लिए आवेदन करने और निर्धारित शुल्क का भुगतान करने के लिए परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट है। पीड़ित द्वारा फर्जी वेबसाइट पर फार्म भरते हुए 1593 रुपये का भुगतान किया गया। शिकायत मिलने पर, साइबर क्राइम की टीम तुरंत तफतीश में जुट गई और तकनीकी जांच में अपराध में शामिल एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपिल कुमार निवासी भजनपुरा, गढ़ी मांडू, नई दिल्ली के रूप में हुई है।

बैंक से बदमाशों ने लूटें 32000 रुपये व मोबाइल

अतुल त्यागी             
हापुड़। अगर आप पिलखुवा के बैंकों में पैसा जमा करने जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। पुलिस चौकी के बराबर में स्थित बैंक से बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में 32000 रुपए,मोबाइल व पासबुक लूटें।
पुलिस चौकी के बराबर में ही स्थित बैंक के बाहर शिकार का इंतजार कर रहे बदमाशों ने युवक को बेहोश कर शिकार बना डाला। एसपी नीरज कुमार जादौन की रात दिन की मेहनत के बाद भी पिलखुवा बदमाशों का गढ़ बना। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी चौकी के बराबर में स्थित बैंक की घटना बदमाशों द्वारा युवक को बेहोश कर पैसे लूटने के बाद हड़कंप मचा। लोगों में डर का माहौल पिलखुवा छिजारसी चौकी पुलिस की पोल खुलीं।

आईपीएल के बचे हुए मैच सितंबर में आयोजित होंगें

कविता गर्ग                              

मुंबई। कोरोना महामारी के चलते आईपीएल के इस सीजन को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था। अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी, कि आईपीएल के बचे हुए मैच सितंबर में आयोजित होंगे। हालांकि ये मैच भारत में नहीं होंगे।बीसीसीआई के मुताबिक, यूएई में आईपीएल के बचे हुए मैच 18 या 19 सितंबर को शुरू हो जाएंगे। ये मैच तीन हफ्ते में खेले जाएंगे यानी सभी मैचों का तीन हफ्तों के शेड्यूल बनाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस सत्र के आईपीएल का फाइनल 9 या 10 अक्टूबर को होगा। 

आईपीएल के इस सत्र में 31 मैच बचे हुए हैं और यूएई में आयोजित होने पर यह बीसीसीआई, फ्रेंचाइजी और ब्रॉडकॉस्टर्स सभी के लिए बेहतर रहेगा। ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई ने सभी स्टेकहोल्डर्स को इसकी जानकारी दी है। आईपीएल के बचे हुए मैच 18-19 सितंबर से शुरू हो सकते हैं और फाइनल मैच 9 या 10 अक्टूबर को हो सकते हैं। शेड्यूल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सात हफ्तों के इस विंडो में 10 डबल हेडर्स (दो शिफ्ट में मैच) और सात इवनिंग मैचेज के साथ चार मुख्य गेम्स ( दो क्वालिफायर्स, एक एलिमिनेटर और एक फाइनल) होंगे। इस प्रकार शेष बचे 31 मैच आयोजित हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच शुरू हुए आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए बॉयो-बबल का कवच बनाया गया। हालांकि इसके बावजूद कुछ लोगों के संक्रमित होने के चलते 4 मई को आईपीएल को स्थगित कर दिया गया था। अब जब इसे दोबारा आयोजित किया जाना है तो भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 14 सितंबर को मैनचेस्टर में टेस्ट मैच खेलकर फ्री होगी और अगले दिन यूएई पहुंचेगी। यूके से यूएई पहुंचने के बाद खिलाड़ियों को तीन दिनों के लिए क्वारंटीन रहना होगा।

सूबे में एक करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए: यास

मिनाक्षी लोढी             

कोलकाता। कुदरत के आगे इंसान कितना बेबस है, चक्रवात ‘यास’ में एक बार फिर इसका अहसास करा दिया। यास आया और कहर बरपाते हुए चला गया। उससे निपटने को बंगाल सरकार की तरफ से की गई सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। बंगाल में सबसे ज्यादा नुकसान पूर्व मेदिनीपुर व दक्षिण 24 परगना जिलों में हुआ। पश्चिम मेदिनीपुर में भी चक्रवात का अच्छा-खासा असर रहा, वहीं कोलकाता, हावड़ा, हुगली समेत कई जिले आंशिक रूप से प्रभावित हुए।

सेना व एनडीआरएफ की टीमें चक्रवात प्रभावित इलाकों में बचाव व राहत कार्यों में जुट गई हैं। पर्यटन स्थल दीघा में समुद्र का पानी घुस गया। गंगासागर का विख्यात कपिल मुनि मंदिर परिसर भी जलमग्न हो गया है।पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों के कई गांवों में पानी घुसने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान कृषि को पहुंचा है। खेतों में समुद्र का लवण-युक्त पानी घुसने से तैयार फसलें नष्ट हो गई हैं।राज्य सचिवालय नवान्न से मंगलवार से हालात पर लगातार नजर रख रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चक्रवात से सूबे में एक करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। तीन लाख से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा। 134 तटबंध टूट गए और सैकड़ों पेड़ उखड़ गए हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि चक्रवात प्रभावितों के लिए 18,000 राहत शिविर खोले गए हैं। 10 लाख तिरपाल वितरित किए जा रहे हैं। प्रभावित इलाकों में 10 करोड़ रुपये मूल्य की राहत सामग्रियां भी भेजी जा रही हैं।

वेदांता केयर्स फील्ड, अस्पताल का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय से नया रायपुर के सेक्टर-36 में बालको मेडिकल सेंटर के समीप अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की ओर से नवनिर्मित वेदांता केयर्स फील्ड अस्पताल का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस 100 बिस्तर वाले वातानुकूलित अस्पताल में 90 बिस्तर ऑक्सीजन-युक्त और 10 बिस्तरों में वेंटीलेटर की सुविधा है। वेदांता समूह छत्तीसगढ़ समेत देश के 10 शहरों में अत्याधुनिक कोविड फील्ड अस्पतालों का निर्माण कर रही है। जरुरतमंद मरीजों के उपचार और देखभाल के लिए कोरबा जिले के बालकोनगर में भी 100 बिस्तरों वाले कोविड सेंटर का संचालन पहले से ही किया जा रहा है। इस दौरान वनमंत्री मोहम्मद अकबर, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा और मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी उपस्थित थे। इसके साथ ही वेदांता समूह के चैयरमेन निल अग्रवाल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

48 घंटों के लिए सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी

दुष्यंत सिंह टीकम                
रायपुर। प्रदेश में मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानी आरके वैश्य ने राहत आयुक्त छत्तीसगढ़ शासन को ऑरेंज अलर्ट के संबंध में पत्र भेजा है। उन्होंने गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर व महासमुंद जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से उठे अति प्रबल चक्रवात के कारण प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है। इस कारण प्रदेश में काफी तेज हवा भी चल रही है। 26 मई को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में हवा की गति अधिक होने के कारण अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 28 मई से प्रदेश के उत्तरी भाग के तापमान में लगातार गिरावट होने की संभावना है।

यास: 12 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। तूफान 'ताउ ते' के जाने के बाद अब ‘यास’ को लेकर खतरा बना हुआ है। चक्रवात ने खतरनाक रूप ले लिया है। 180 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। यास के खतरे को लेकर  कई राज्य हाईअलर्ट पर हैं। बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में यास की तबाही दिखाई दे सकती है। अंडमान के उत्तरी भाग और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना यह बवंडर उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा। यहां से करीब 12 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। तूफान के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल के शंकरपुर-दिघा बीच पर समुद्र का जलस्तर बढ़ गया है। पश्चिम बंगाल में साइक्लोन के लैंडफॉल से पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा में समुद्र से ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं और भारी बारिश होने लगी है। 

भारतीय मौसम विभाग ने डीजी एम. मोहपात्रा के मुताबिक, यास गंभीर तूफान में बदल चुका है।
आपदा को देखते हुए कई राज्यों में हाईअलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने ओडिशा पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के अलावा झारखंड, बिहार, असम, मेघालय, सिक्किम सहित दर्जनभर राज्यों को हाईअलर्ट जारी किया है। हवाई अड्डा प्रशासन ने यास चक्रवात तूफान की वजह से खराब हुए मौसम के कारण कोलकाता एयरपोर्ट से 26 मई को सुबह 8:30 बजे से उड़ने वाली उड़ानों को देर शाम तक के लिए स्थगित कर दिया है। कोलकाता में सेना के 9 बचाव दल मुस्तैद हैं। इसके अलावा 17 टीमें पुरुलिया, झारग्राम, बीरभूम, बर्धमान, पश्चिम मिदनापुर, हावड़ा, हुगली, नादिया और 24 परगना उत्तर और दक्षिण में लगाई गई हैं। ओडिशा के 6 जिले बालासोर, भद्रक, केंद्रपारा, जगतसिंघपुर, मयूरभंज और केओनझार हाई रिस्क जोन घोषित किए गए हैं।

रामदेव पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और बाबा रामदेव के बीच विवाद प्रधानमंत्री के दरबार तक जा पहुंचा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से बाबा रामदेव पर कोरोन वैक्सीन को लेकर भ्रामक और गलत बयान बाजी का आरोप लगाते हुए उन पर पर देशद्रोह का केस दर्ज करने मांग की गई है। आपको बता दें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और बाबा रामदेव के बीच विवाद व्हाट्सएप ऐप मैसेज के पढ़ने से शुरू हुआ था, जो अब देशद्रोह तक आ पहुंचा है। एलोपैथिक के तमाम डॉक्टर जहां बाबा रामदेव से नाराज दिख रहे हैं। बल्कि उनके बयानों को भी लेकर मनोबल गिराने वाला बता रहे हैं। कुछ दिन पहले एलोपैथी का मजाक बनाने वाले योग गुरु रामदेव की तरफ से अभ्यास सत्र के दौरान कोरोना वैक्सीन को भी विवादित बयान दे दिया गया है। वायरल वीडियो में उनकी तरफ से कहा गया था "मुझे डॉक्टर बनना है टर्र टर्र टर्र टर्र टर्र टर्र बनना है, डॉक्टर 1 हजार डॉक्टर तो अभी तक कोरोना की डबल वैक्सीन लगाने के बाद मर गए। कितने 1 हजार डॉक्टर कल का समाचार है, अपने आप को नहीं बचा पाए। कैसी डॉक्टरी। इससे पहले बाबा रामदेव ने व्हाट्सएप का एक मैसेज सुनाते हुए एलोपैथी को स्टुपिड और दिवालिया साइंस बताया था। उन्होंने बाद में अपने उस बयान को वापस ले लिया था। लेकिन विवाद खड़ा हो चुका था। बाबा रामदेव ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की आपत्ति के बाद और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन की आपत्ति के बाद अपना बयान वापस लेते हुए माफी मांग ली थी मगर उन्होंने 25 सवालों के जवाब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से मांगे थे। इसके बाद से ही बाबा रामदेव और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

25 सवालों के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन को नागवार गुजरा और उन्होंने बाबा रामदेव पर अनर्गल बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए सख्त टिप्पणी की है। यहां तक कि बाबा रामदेव पर आज ही सुबह के समय 1000 करोड़ करोड़ का नोटिस भी भेजा गया था। जिसमें बाबा रामदेव से कहां गया था या तो वह वीडियो जारी करते हुए माफी मांगे नहीं तो उन पर हरिद्वार में मानहानि मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यहीं नहीं रुका एसोसिएशन ने एक चिट्ठी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखकर बाबा रामदेव के खिलाफ देशद्रोह का केस करने की भी मांग की है। बाबा की मुश्किलें अब दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। अब देखना यह होगा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इस चिट्ठी को कितनी गंभीरता से लेते हैं।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...