गुरुवार, 20 मई 2021

बादल फटने से 1 युवक की मौत 2 युवतियां लापता

पंकज कपूर  

देहरादून। उत्तराखंड में बीती रात से लगातार हो रही बारिश के बाद कई जनपदों में नुकसान की सूचना है। वहीं देहरादून के चकराता के क्वासी क्षेत्र के बिजनाड खड्ड में बादल फटने बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो लापता बताये जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान ताउते का असर उत्तराखंड में भारी बारिश के रूप में देखा जा रहा है। देहरादून के कई इलाकों में अतिवृष्टि से कई मवेशी बह गये हैं और एक से अधिक लोगों की मौत का अंदेशा है।देहरादून जनपद के जौनसार बाबर के क्वासी क्षेत्र में बिजनाड खड्ड नामक स्थान पर बादल फटने की घटना में तीन लोगों के गायब हो गए और कई पालतू मवेशी भी बह गये। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तहसील चकराता के क्वासी क्षेत्र के बिजनाड खड्ड में गुरुवार की की सुबह लगभग 8:30 बजे बादल फटा है। तेज पानी व मलबे की चपेट में आकर तीन लोग लोग जिसमें बह गए हैं।

उप जिलाधिकारी कालसी चकराता संगीता कनौजिया ने बताया कि तहसीलदार चकराता, पुलिस, एनडीआरएफ की टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस मौके पर है हैं। वे स्वयं भी मौके पर जा रही हैं। मृतक की पहचान मुना (32 वर्ष) के रूप में हुइ है, जबकि काजल (13 वर्ष) व साक्षी (13 वर्ष) लापता है।

शामली: छत गिरने से महिला व 3 बच्चों की मौत हुईं

भानु प्रताप उपाध्याय               

शामली। जनपद में बीते 24 घंटों से हो रही बारिश ने जमकर कहर बरपाया। नगर के मोहल्ला कलंदर शाह पंसरियान में गुरुवार सुबह बारिश के दौरान घर की कच्ची छत गिरने से एक परिवार की महिला व तीन बच्चों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर एसडीएम संदीप कुमार कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। मजदूरी कर परिवार का पोषण करने वाले साहिद की पत्नी 36 वर्षीय अफसाना, बेटे 14 वर्षीय सुहेल, 12 वर्षीय बेटी सानिया व 10 वर्षीय बेटी इरन के साथ कमरे में सो रही थी। साहिज एक बेटे के साथ बाहर बरामदे में सो रहा था। गुरुवार सुबह अचानक बारिश में कमरे की कच्ची छत गिर गई तब मलबे में महिला व उसके तीनों बच्चे दब गए। उनकी चीख पुकार सुनकर साहिद व बेटा भी जगा और पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए।

सभी ने मशक्कत कर मलबे से सभी को बाहर निकाला। इरन को पड़ोसी पास में निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां उसकी मौत हो गई जबकि महिला व दो बच्चों को शामली सीएचसी ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर एसडीएम व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। स्वजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। वह शवों को घर ले गए है। हादसे में क्षेत्र में शोक छाया है। स्वजन का रो रोकर बुरा हाल था।

नारनौल-दादरी सड़क निर्माण, 225 करोड़ स्वीकृत

राणा ओबराय              

चंडीगढ़। नारनौल-दादरी सड़क को चारमार्गी बनाने के लिए सरकार ने 225 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है और जल्दी ही इसकी टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। यह जानकारी देते हुए नांगल चौधरी विधायक डा. अभय सिंह यादव ने बताया कि इस सड़क की हालत को देखते हुए 20 दिसंबर 2020 को नारनौल में हुई रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष यह मामला पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा के अतिरिक्त उन्होंने भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था।

मुख्यमंत्री ने स्टेज से ही इस सड़क को चारमार्गी बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि तदोपरांत इस रोड की मरम्मत के लिए चार करोड़ रुपये की राशि हरियाणा सरकार द्वारा जारी कर दी गई थी। इस सड़क के अधिकांश भाग की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। सरकार से लगातार संपर्क में रहकर इस सड़क को चारमार्गी बनाने के प्रयास जारी थे।

नए स्ट्रेन को ‘सिंगापुर वेरिएंट’ बताने पर मचा बवाल

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को ‘सिंगापुर वेरिएंट’ बताने पर अरविंद केजरीवाल के बयान से ऐसा बवाल मचा कि भारत सरकार को सिंगापुर के सामने सफाई देनी पड़ी। अरविंद केजरीवाल के बयान पर विवाद के बाद भारत सरकार की सफाई से सिंगापुर ने बुधवार को संतोष तो जाहिर किया। मगर उसने गलत सूचना के प्रसार को रोकने लिए बड़ा कदम उठाया है।

सिंगापुर सरकार ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ में एंटी मिसइनफॉर्ममेशन कानून यानी प्रोटेक्शन फ्रॉम ऑनलाइन फॉल्सहुड एंड मैनिपुलेशन कानून  लागू कर दिया है। दरअसल, सिंगापुर में ऑनलाइन फैलाए जाने वाले झूठ को रोकने के लिए यह कानून है। यह गलत जानकारी को फैलने से रोकने के लिए बनाया गया है।सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दफ्तर को फेसबुक, ट्विटर और स्थानीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सामान्य सुधार-संबंधी निर्देश जारी करने को कहा है। इसका मतलब है कि इस कानून के लागू होने के बाद अब फेसबुक, ट्विटर और हार्डवेयरजोनडॉटकॉम समेत सोशल मीडिया कंपनियों को सिंगापुर में सभी एंड-यूजर्स को एक करेक्शन नोटिस भेजना होगा। इसका मतलब है कि सिंगापुर में अरविंद केजरीवाल के बयान से संबंधित कोई भी सूचना नहीं दिखाई जाएगी।

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के मुताबिक, इसके तहत अब सोशल मीडिया कंपनियों को सिंगापुर वेरिएंट के संबंध में झूट को लेकर सभी एंड-यूजर्स को एक करेक्शन और स्पष्टिकरण देना होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को यह बताना होगा कि कोरोना का कोई सिंगापुर वैरिएंट नहीं है और न कि इसका कोई साक्ष्य है कि कोई कोरोना वेरिएंट बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है। बता दें कि दिल्ली के सीएम ने मंगलवार को कहा था कि सिंगापुर में मिला नया स्ट्रेन भारत में तीसरी लहर का कारण बन सकता है। जो बच्चों को अधिक प्रभावित कर सकता है।

हिसार: 350 किसानों पर हत्या के प्रयास का केस

राणा ओबराय                 

हिसार। हरियाणा के जिला हिसार में करीब 350 किसानों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। दरअसल मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कोविड अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर कोविड अस्पताल के बाहर आंदोलनरत किसानों और पुलिसकर्मियों में टकराव की स्थिति के बाद पुलिस ने कई धाराओं के तहत ये केस दर्ज किया है। 

केस अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार की शिकायत पर दर्ज हुआ है। हिसार पुलिस की ओर से बुधवार देर रात जारी बयान के अनुसार किसानों व पुलिस के बीच टकराव में पांच महिला पुलिसकर्मियों सहित 20 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। जिनका नागरिक अस्पताल में इलाज किया गया।

निकट भविष्य में टीकों की आपूर्ति आसान होगी

अकांशु उपाध्याय                   

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि टीकाकरण की रणनीति को लेकर केंद्र सरकार, राज्यों से मिले सभी सुझावों को आगे बढ़ा रही है और इसे ध्यान में रखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय राज्यों को अगले 15 दिनों की, टीकों की खुराक की सूचना उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में टीकों की आपूर्ति आसान होगी और इससे टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया को भी आसान बनाने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से छत्‍तीसगढ़, हरियाणा, केरल, महाराष्‍ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्रप्रदेश के जिला अधिकारियों और जमीनी स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों से संवाद कर रहे थे। ज्ञात हो कि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सहित कुछ राज्‍यों में कोविड-19 मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

यूपी के कई इलाकों में दिनभर रहा 'ताउ ते' का असर

हरिओम उपाध्याय              
लखनऊ। महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में तबाही मचा रहे चक्रवाती तूफान ताउते का असर बुधवार को यूपी के कई इलाकों में दिनभर रहा। प्रचंड गर्मी वाले मई में सावन के महीने का एहसास हुआ। दिनभर बारिश की फुहारें और ठंडी हवाएं चलती रहीं। शहरों का दिन का तापमान सामान्य से 11 डिग्री तक नीचे खिसक गया। आईएमडी के अनुसार अभी इसमें और गिरावट आने का आसार है क्योंकि गुरुवार को भी ताउते का असर बना रहेगा। मौसम में बदलाव पिछले तीन दिनों से बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ और ताउते तूफान के कारण आसमान में बादलों का जमावड़ा बना रहा। आद्रता बढ़ने से चिपचिपी गर्मी शुरू हो गई थी। शरीर का पसीना नहीं सूख रहा था। गुजरात व महाराष्ट्र से लगभग 1000 किलोमीटर दूर तक पहुंचने में तूफान तो कमजोर हो गया, लेकिन हवा का कम दबाव बना रहा। बुधवार को सुबह से बारिश शुरू हुई तो दिनभर चलती ही रही। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश से पारा लुढ़क गया। इससे लोगों को अपने घरों में एसी, कूलर व पंखा तक बंद करना पड़ गया।

मौसम विभाग के अनुसार बीते लखनऊ में 24 घंटे में कुल 22.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। सुबह के वक्त काफी तेज बारिश हुई है। इसमें सुबह 8.30 बजे तक 13 मिलीमीटर हो गई थी। इसके बाद रात 8.30 बजे तक 9.2 मिली मीटर बारिश दर्ज हुई है। गुरुवार को भी दिनभर बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को बारिश की संभावना तो नहीं है, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दिनभर हुई बारिश के कारण दिन और रात का पारा लुढ़क गया। लखनऊ का सामान सामान्य से 11 डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ है। अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। एक दिन पहले यह सामान्य से नौ डिग्री कम यानी 30.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। वहीं रात का तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम हो गया है। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। मंगलवार को यह 25.6 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं जेपी गुप्ता निदेशक आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र नें बताया कि चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार को भी दिन भर बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को मौसम साफ होने की उम्मीद है। बारिश नहीं होगी लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहने के आसार हैं।

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...