पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को अगले 10 दिनों तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ राज्य में जारी लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा के बाद इसे अगले 10 दिनों तक बढ़ाने का फैसला लिया है। नीतीश कुमार ने खुद सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।
गुरुवार, 13 मई 2021
महाराष्ट्र सरकार ने 1 जून तक बढ़ाईं पाबंदियां
कविता गर्ग
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने के लिए लगाई लॉकडाउन जैसी पाबंदियां गुरुवार को एक जून तक बढ़ा दीं। मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने एक आदेश में कहा कि राज्य में लागू पाबंदियां एक जून सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगी। आदेश के अनुसार, अब राज्य में परिवहन के किसी भी माध्यम से आने वाले व्यक्ति को संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली ‘आरटी-पीसीआर’ रिपोर्ट दिखानी होगी। जो राज्य में आने से 48 घंटे पहले जारी की गई हो। आदेश के अनुसार, ‘संवेदनशील क्षेत्रों’ (जहां संक्रमण के मामले अधिक हैं) से आने वाले लोगों पर लगी सभी पाबंदियां अब देश के हर राज्य से आने वाले लोगों पर भी लागू होगी। उसके अनुसार, माल वाहकों के मामले में, ऐसे वाहनों में दो से अधिक लोगों को यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।
ऑक्सीजन आवश्यकता घटकर 582 मीट्रिक टन हुईं
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर कहा कि उसके पास अतिरिक्त ऑक्सीजन है और इसे दूसरे राज्यों को भी दिया जा सकता है। उन्होंने कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के कारण परेशानी में फंसे दिल्ली के लोगों की मदद के वास्ते आगे आने के लिए केंद्र और दिल्ली उच्च न्यायालय का भी आभार जताया। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में 24 घंटों में कोविड-19 के 10,400 नए मामले आए और संक्रमण दर 14 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि जब संक्रमण के मामले बढ़ रहे थे तो राष्ट्रीय राजधानी को 700 मीट्रिक टन की ऑक्सीजन की आवश्यकता थी। लेकिन अब मामलों में गिरावट आने लग गई है। जिससे ऑक्सीजन आवश्यकता घटकर 582 मीट्रिक टन रह गई है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, ”हमने अतिरिक्त ऑक्सीजन दूसरे राज्यों को देने के लिए केंद्र को पत्र लिखा है। हमारी एक जिम्मेदार सरकार है।”
सेरेना ने 1000वें मैच में पराजय का सामना किया
दिक्कत से पहले पर्वत की चढ़ाई, पर्वतारोही की मौत
काठमांडू। विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट पर इस साल के पहले हताहतों में स्विट्जरलैंड के एक और अमेरिका के एक पर्वतारोही की मौत हो गई। पर्वत यात्रा आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नेपाल में सेवन सम्मिट ट्रैक्स के यात्रा आयोजक चांग दावा ने बताया कि स्विस पर्वतारोही, 41 वर्षीय अब्दुल वराइच ने दिक्कत होने से पहले पर्वत की चढ़ाई कर ली थी। उन्होंने बताया, “अब्दुल शिखर पर सफलतापूर्वक पहुंच गए थे। लेकिन पर्वत से उतरते वक्त उन्हें दिक्कत होने लगी। हमने ऑक्सीजन और भोजने के साथ दो अतिरिक्त शेरपा भेजे थे। लेकिन शेरपा उन्हें बचा नहीं पाए।” शेरपा हिमालयी लोगों के समूह के सदस्य को कहा जाता है। जिन्हें पर्वतारोहण में कुशलता हासिल होती है। अमेरिकी नागरिक, 55 वर्षीय पुवेई लियू की भी साउथ कोल में पर्वत के सबसे उंचे शिविर में मौत हो गई। वह साउथ कोल और शिखर के बीच में स्थित हिलेरी स्टेप तक पहुंच गए थे। लेकिन बर्फ की वजह से हुए अंधेपन और थकान की वजह से उन्हें लौटना पड़ा था।
टीका, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ पीएम गायब
विश्व: कोरोना संक्रमितों की संख्या-16.04 करोड़ हुईं
वाशिंगटन डीसी। विश्वभर में कोरोना के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच इसके संक्रमितों की संख्या 16.04 करोड़ से अधिक हो गई और करीब 33.31 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16 करोड़ 04 लाख 57 हजार 476 हो गयी है। जबकि 33 लाख 31 हजार 604 लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तरा थोड़ी धीमी पड़ी है तथा यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 28 लाख 14 हजार 574 हो गयी है। जबकि करीब 5.83 लाख से ज्यादा मरीजों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।
कालरा को अग्रिम जमानत देने से अदालत का इनकार
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक ऑक्सीजन सांद्रकों को जब्त करने के संबंध में कारोबारी नवनीत कालरा को अग्रिम जमानत देने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया। ये ऑक्सीजन सांद्रक राष्ट्रीय राजधानी में ‘खान चाचा’ समेत उसके कई रेस्त्रां से बरामद किए गए थे। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग ने आदेश देते हुए कहा, ‘‘अर्जी खारिज की जाती है।’’गिरफ्तारी की आशंका पर कारोबारी ने इस हफ्ते की शुरुआत में मामले में जमानत मांगते हुए अदालत का रुख किया था। हाल में मारे गए छापे के दौरान कालरा के तीन रेस्त्रां से 524 ऑक्सीजन सांद्रक बरामद किए गए थे और ऐसा संदेह है कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली छोड़कर चला गया है। ऑक्सीजन सांद्रक कोविड-19 के इलाज में अहम चिकित्सा उपकरण हैं।
24 घंटे में संक्रमण के 3.62 लाख से अधिक मामलें
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण के 3.62 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए तथा लगातार दूसरे दिन 4000 से ज्यादा मरीजों की मौत हुयी है। इस बीच देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 18,94, 991 लोगों को टीकाकरण हुआ। इसके बाद अब तक 17 करोड़ 72 लाख 14 हजार 256 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना 3,62,727 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 37 लाख 03 हजार 665 हो गया।
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ
दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...