मंगलवार, 11 मई 2021

100 बेड का कोविड अस्पताल बनवाएंगी कुरैशी

कविता गर्ग              

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी कोरोना महामारी संकट के समय लोगों की मदद के लिये आगे आयी हैं और वह दिल्ली में 100 बेड का कोविड अस्पताल बनवाने जा रही हैं। कोरोना महामारी से देश भर में हाहाकार मचा हुआ है। इस कठिन समय में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार लोगों की मदद के लिये आगे आ रहे हैं। हुमा कुरैशी भी लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। हुमा एक एनजीओ के साथ मिलकर दिल्ली में 100 बेड की कोविड मेडिकल फेसिलिटी बनवाएंगी। हुमा कुरैशी ने ग्लोबल चाइल्ड राइट्स ऑर्गनाइजेशन ‘सेव द चिल्ड्रन’ के साथ हाथ मिलाया है। इस संस्था के साथ हुमा दिल्ली में एक अस्थाई अस्पताल बनाने में जुटी हुई हैं। इस अस्थाई अस्पताल में 100 बेड और एक ऑक्सीजन प्लांट होगा। इस प्रोजेक्ट में घर पर इलाज करा रहे कोविड -19 मरीजों के लिए मेडिकल किट्स भी दी जाएंगी। इसमें डॉक्टर का कंसल्टेशन और सायको सोशल थेरेपिस्ट शामिल है। जिससे रोगी पूरी तरह से ठीक हो सके।

देश में संक्रमण के कुल मामलें 2,29,92,517 हुए

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में मंगलवार को गिरावट आई और एक दिन में कोविड-19 के 3.29 लाख मामले सामने आए। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,29,92,517 हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3,29,942 मामले सामने आए तथा 3,876 और लोगों की संक्रमण के कारण मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,49,992 हो गई।दो महीने तक उपचाराधीन मामलों में लगातार वृद्धि के बाद, उपचाराधीन मामले कम होकर 37,15,221 हो गए। जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.16 प्रतिशत है। जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 82.75 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,90,27,304 लोग संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि मृत्युदर 1.09 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे।इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले पिछले साल 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे। भारत में महामारी के मामले चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 10 मई तक 30,56,00,187 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 18,50,110 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

फिल्म फायर में काम करते नजर आ सकते हैं सैफ

कविता गर्ग                          
मुंबई। बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान फिल्म फायर में काम करते नजर आ सकते हैं। सैफ अली खान के हाथ ‘आदिपुरूष’ के बाद एक और बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है। एक्सल एंटरटेनमेंट की अपकमिंग फिल्म ‘फायर’ में सैफ मुख्य किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में वह मुंबई के एक फायर फाइटर का किरदार निभाते देखे जाएंगे।फायर सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी। इसमें मुंबई के एक शख्स तुकाराम की कहानी दिखाई जाएगी। बताया जा रहा है कि फिल्म फायर का निर्देशन राहुल ढोलकिया कर सकते हैं। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा, तो इस प्रोजेक्ट की शूटिंग 2022 में शुरू हो जाएगी।

कश्मीर: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी ढ़ेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये। पुलिस प्रवक्ता ने बताया, कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस के विशेष अभियान समूह ने सुबह अनंतनाग से करीब 30 किलोमीटर दूर वैलू कोकरनाग के जंगल इलाकों में संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान छेड़ा। वैलू में सभी निकासी स्थलों को सील करने के बाद सुरक्षा बल के जवान लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे। तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये। उन्हाेंने बताया कि किसी कानून एवं व्यवस्था की गड़बड़ी को रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक इलाके में तलाश अभियान जारी था।

पीएम और सीएम अरविंद को इस्तीफा दें देना चाहिए

अकांशु उपाध्याय                

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयकिशन ने आज जारी एक बयान मे देश मे राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हुए कहा, कि करोना प्रबंधन में जिस तरह से केंद्र व दिल्ली सरकार पूरी तरह विफल रही है। इसलिए पीएम मोदी और सीएम केजरीवाल को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। जयकिशन ने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार तुरत दो दिन के अंदर सर्वदलिय बैठक बुलाएं और देश को पूरी जानकारी दें कि करोना के प्रबंधन में वो कैसे विफल रही है। जयकिशन ने कहा कि आज न्यायपालिका सरकार चला रही है। नेता को केवल अखबारी और वटसअप सोशल मीडिया की बयानबाजी कर रहे है। चंद अधिकारियों, न्यायपालिका, मीडिया की सक्रियता से देश बचा हुआ है। जयकिशन ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए एक अखबार द्वारा जारी उस खबर का जवाब देने के लिए कहा जिसमें खुलासा हुआ है कि जब देश मे करोना से लोग मर रहे है। ऐसे मे पिछले तीन महीने मे 93 देशों को वैक्सीन क्यो बेची गई। साथ ही उन्होने दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी करोना के मामले में लापरवाह बताते हुए कहा कि वो राधा स्वामी और गुरुद्वारा रकाबगंज के कोविड सेंटर का तो दौरा करते है।लेकिन दिल्ली के उन सरकार अस्तपालों और कोविड सेंटरों का दौरा क्यो नहीं करते जहां सैंकड़ो मरीज रोजाना मर रहे है। दवा, गैस से लेकर उपकरणों तक की कालाबाजारी हो रही है। ऐसे लोगो पर क्या एक्शन किया सरकार ने ?

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर सीएम की शुभकामनाएं

हरिओम उपाध्याय            
लखनऊ। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में प्रौद्योगिकी से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि आपके परिश्रम एवं पुरुषार्थ से ही 'आत्मनिर्भर भारत' की संकल्पना सुफलित हो रही है।
योगी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील सभी वैज्ञानिकों, इंजीनियरों तथा समस्त तकनीशियनों को हृदय से साधुवाद।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी कहा कि देश के समस्त वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों तथा समस्त देशवासियों को "राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं उन्होंने , आज के दिन 1998 में हुए पोखरण परमाणु परीक्षण को भी याद किया। 

कोरोना नियंत्रण पर यूपी की तारीफ: डब्ल्यूएचओ

हरिओम उपाध्याय       
लखनऊ। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंगलवार को भारत के उत्तर प्रदेश में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर उठाये गए कदम के लिए जमकर तारीफ की है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रदेश में योगी सरकार द्वारा घर-घर जाकर कोरोना संक्रमण को लेकर जानकारी इकट्ठा करना, त्वरित समाधान को लेकर उठाये गए कदम का डब्ल्यूएचओ कायल हो गया है। संगठन मान रहा है कि संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सरकार का कदम अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं, सरकार के माइक्रो प्लानिंग का भी समर्थन किया है।  
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर कोविड-19 से संक्रमितों को खोजा जा रहा है। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए गांव-गांव टेस्टिंग का महाअभियान चल रहा है। निगरानी समितियां घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं। होम आइसोलेशन मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लक्षणयुक्त लोगों के बारे में आरआरटी को सूचना देकर उनका एंटीजन टेस्ट कराया जा रहा है।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...