सोमवार, 10 मई 2021

हैरतअंगेज: महिला का दावा, एलियंस ने अगवा किया

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। एक चौंकाने वाले दावे में, एक महिला ने दावा किया है कि एलियंस ने उसे यूएफओ पर अपहरण कर लिया और अपनी नई तकनीकों का प्रदर्शन किया। 50 वर्षीय पाउला स्मिथ का दावा है कि एलियंस ने 50 से अधिक बार उनका अपहरण किया है और जब वह एक छोटी लड़की थी। तब एलियंस के साथ उसका सामना शुरू हुआ। महिला ने उन चोटों की तस्वीरें भी साझा की हैं। जिनके अनुसार, उनके अपहरण के बाद एलियंस द्वारा उनके शरीर पर छोड़ दिया गया था। स्मिथ ने यह दिखाने के लिए कि वे क्या दिखते हैं ? एक एलियन की तस्वीर खींची। पाउला ने समझाया: “मैंने 52 अपसामान्य घटनाओं का अनुभव किया है। कोई चेतावनी नहीं है और मुझे कुछ भी होने वाला नहीं है। बस हो जाता है। मैं जो भी कर सकती हूं, वह सामान्य रूप से कर रही हूं, अन्यथा मैं पागल हो जाऊंगी।
पाउला ने दावा किया कि वह एक अंतरिक्ष यान के अंदर थी और, “मैं एक शिप में थी और एलियंस ने मुझे वह तकनीक दिखाई जो हमारे पास नहीं थी। उन्होंने मुझे प्राचीन दृश्यों का एक स्लाइड शो दिखाया जिसमें एक सुंदर नदी थी जो बाद में काली हो गई। नीला आसमान खून से लाल हो गया और मुझे जल्द ही एहसास हुआ कि यह पृथ्वी की एक फिल्म है जिसे मनुष्य के लालच के माध्यम से नष्ट किया जा रहा है। 

अमिताभ ने लोगों से लड़ाई में मदद की अपील की

कविता गर्ग                    
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने लोगों से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद करने की अपील की है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर से पूरा देश परेशान है। इस कठिन समय में बॉलीवुड के सेलेब्स आगे आकर लोगों की मदद भी कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने वैक्स लाइव ग्लोबल इवेंट में भाग लिया जो कि कोरोना वायरस से जुड़ा हुआ है।अमिताभ ने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा है, ‘इसमें भाग लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और भारत के लिए लड़ाई जारी है।’ वीडियो में अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘नमस्कार, मैं अमिताभ बच्चन हूं। मेरा देश भारत कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। एक वैश्विक नागरिक होने के नाते मैं विश्व के सभी लोगों से निवेदन करता हूं कि वह खड़े हो।अपनी सरकारों और फार्मा कंपनी से बात करें और उन्हें सहयोग देने की अपील करें। हर छोटा प्रयास रंग लाता है। जैसे महात्मा गांधी जी ने कहा था की आप सरलता से पूरी दुनिया को हिला सकते हैं। शुक्रिया।’ अमिताभ ने वैक्सीनेशन के महत्व पर भी जोर दिया गया है। अमिताभ ने लिखा- कोरोना को हराने का एक मात्र रास्ता है वैक्सीनेशन। इसलिए जॉइन करें और सपोर्ट करें ग्लोबल सिटीजन को जिसकी इंडिया को जरूरत है। कॉमेडी सेंट्रल, वायाकॉम 18, वीएच1 और विजक्राफ्ट इंडिया लाए हैं वैक्स लाइव कंसर्ट, जिससे दुनिया कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एक हो सके।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 3,66,161 नए मामलें

अकांशु उपाध्याय                           
नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 3,66,161 नए मामले दर्ज किए गए तथा 3754 मरीजों की इसके कारण जान चली गयी। लेकिन राहत की बात यह है, कि इस दौरान इस संक्रमण 3,53,818 लोग ठीक हुए है। इस बीच देश में अब तक 17 करोड़ 01 लाख 76 हजार 603 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना 3,66,161 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 26 लाख 62 हजार 575 हो गया। वहीं इस दौरान 3,53,818 लोग इस महामारी से ठीक हुए, जिसके बाद कोविड-19 को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,86,71,222 हो गयी। देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों में की संख्या 37,45,237 है।इसी अवधि में 3,754 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इसके बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,46,116 हो गयी है। देश में रिकवरी रेट बढ़कर 82.39 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर घटकर 16.53 प्रतिशत हो गयी है, वहीं मृत्युदर अभी 1.09 फीसदी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 12357 घटकर 6,18,070 पर आ गए हैं। इस दौरान राज्य में 60,226 और मरीजों के ठीक हाेने के बाद कोरोना को मात देने वालों की तादाद बढ़कर 4407818 हो गयी है। जबकि 572 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 75,849 हो गया है।

सरकार ने दायित्व निभाया होता यह नौबत ना आती

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए दूसरे देशों से मिल रही सहायता को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर सरकार ने अपना काम किया होता तो यह नौबत नहीं आती। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘विदेशी सहायता पाने पर केंद्र सरकार का बार-बार छाती ठोकना निराशाजनक है। अगर मोदी सरकार ने अपना काम किया होता, तो यह नौबत ना आती।कांग्रेस ने पिछले सप्ताह कहा था कि विदेशी सहायता को लेकर सरकार को पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इससे जुड़ा विवरण सार्वजनिक करना चाहिए।

11 से 13 मई तक बारिश होने की संभावना: मौसम

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। भारत मौसम विभाग ने 11 मई से 13 मई तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। अरब सागर से आने वाली तेज हवाओं के चलते उत्तर पश्चिम भारत में बारिश हो सकती है। भारत के मौसम विभाग के अनुसार 11 मई से 13 मई तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है। अरब सागर की ओर से आने वाली तेज हवा के चलते उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होने की संभवना है। विभाग ने बताया कि 12 और 13 मई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश हो सकती है। सोमवार को दिल्ली में भी हल्की बारिश होने की संभवना जताई गई है। 12, 13 और 14 मई को राजस्थान और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, जम्मू कश्मीर में भी सोमवार और मंगलवार को मौसम में बदलाव हो सकते हैं। जम्मू कश्मीर में बुधवार को अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा देर तक बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में केरल में कई जगहों पर बारिश हुई। जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला।

दिल्ली में 26 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल, कीमत बढ़ीं

अकांशु उपाध्याय                   

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम दो दिन बाद सोमवार को एक बार फिर बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 26 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 91.53 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। यहां डीजल की कीमत 33 पैसे बढ़कर पहली बार 82 रुपये के पार पहुंच गई। एक लीटर डीजल का मूल्य आज 82.06 रुपये रहा। गत 04 मई से अब तक दिल्ली में पेट्रोल 1.13 रुपये और डीजल 1.33 रुपये महंगा हो चुका है। पेट्रोल की कीमत मुंबई और कोलकाता में 25-25 पैसे तथा चेन्नई में 23 पैसे बढ़ी। एक लीटर पेट्रोल मुंबई में 97.86 रुपये, चेन्नई में 93.38 रुपये और कोलकाता में 91.66 रुपये का हो गया।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण    
1. अंक-268 (साल-02)
2. मंगलवार, मई 11, 2021
3. शक-1984,बैसाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि- चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2078। 
सहरी 04:01, इफ्तार 07:08। 28 रमजान, हिजरी 1442।
4. सूर्योदय प्रातः 06:04, सूर्यास्त 07:05।
5. न्‍यूनतम तापमान -13 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 9 मई 2021

मनदीप ने पेशेवर सर्किट में जीत से शुरुआत की

वाशिंगटन डीसी। कॉमनवेल्थ गेम्स के रजत पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज मनदीप जांगड़ा ने पेशेवर सर्किट में जीत से शुरुआत की है। अमेरिका के फ्लोरिडा में अपने पदार्पण मुकाबले में उन्होंने अर्जेंटीना के लूसियानो रामोस को हराया। मनदीप दो महीने पहले ट्रेनिंग के लिए अमेरिका गए थे। मनदीप ने रामोस के खिलाफ शनिवार को सुपर वेल्टरवेट वर्ग का अपना पहला पेशेवर मुकाबला चार दौर में सर्वसम्मत फैसले में जीता। मनदीप ने फ्लोरिडा के प्रो बॉक्स प्रमोशंस के साथ करार किया है। एशियाई चैम्पियनशिप 2013 के रजत पदक विजेता 27 साल के मनदीप को 19 मार्च को अपना पहला मुकाबला लड़ना था, लेकिन यह मुकाबला रद्द कर दिया गया।

अलवर: ट्रक में आग लगने से 4 बच्चों की मौत हुईं

अलवर। राजस्थान के जिला अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चैमा गांव में एक ट्रक में आग लगने से झुलसे चारों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश मीणा ने बताया कि शनिवार शाम चैमा गांव में सड़क पर खड़े ट्रक में आग लग जाने से ये चारों बच्चें गंभीर रुप से झुलस गए थे। इनमें तीन बच्चों अजीम खान (06), अमन (07) एवं अरमान (08) को शनिवार देर रात जयपुर रैफर किया गया। लेकिन तीनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रुप से झुलसे चैथे बच्चे शाहरुख (06) की भी रविवार दोपहर में अलवर के एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई। गोविंदगढ थाना क्षेत्र का बारोली गांव निवासी अनवर दिल्ली से ट्रक खाली कर अपने घर जाते समय रास्ते में चैमा गांव में सड़क पर ट्रक खड़ा कर अपने ससुराल चला गया। पीछे से ससुराल पक्ष के लोगों के ये बच्चे ट्रक में खेलने के लिए चढ गए। कुछ समय बाद पडोस में रहने वाले युवक ने ट्रक में आग लगती देख शौर मचाया और लोग आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच पता चला कि ट्रक में बच्चे भी हैं। लोगों द्वारा कडी़ मश्शकत के बाद जलते ट्रक में से चार बच्चों को बाहर निकाल तुरंत अलवर ले जाया गया।

बरेली में मेडिकल से जुड़े अधिकारी फोन नहीं उठातें

संदीप मिश्र             

बरेली। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बरेली दौरे पर आए मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों की शिकायत की। सुझाव के साथ कहा कि बरेली में मेडिकल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। जिससे मरीजों को असुविधा हो रही है। सभी निजी अस्पतालों को कोविड मरीजों को भर्ती कराने की सुविधा दें। इससे हमें कोरोना से जंग जीतने में मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान सात बिंदुओं का पत्र भी सौंपा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में एमएसएमई के तहत आने वाले केंद्र सरकार 50 प्रतिशत की छूट उन अस्पतालों को दी जाती है, जो ऑक्सीजन प्लांट लगाना चाहते हैं। इसी तर्ज पर बरेली में भी कुछ प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों को 50 प्रतिशत की छूट के साथ जल्दी प्लांट मुहैया कराया जाएं ताकि ऑक्सीजन से आने वाली परेशानी दूर की जा सके। अस्पतालों में प्रयोग होने वाले मल्टी पैरा मॉनीटर, बायोपैक मशीन, वेंटिलेटर व अन्य जरूरी उपकरण जो कोरोना बीमारी में अत्यधिक आवश्यक हैं। उनको व्यापारी डेढ़ गुना रेट पर बेच रहे हैं।

यूके में 18 मई तक सख्ती के साथ कर्फ्यू रहेंगा जारी

पंकज कपूर               

देहरादून। उत्तराखंड में 11 मई को लेकर 18 मई तक पूरे प्रदेश में सख्ती के साथ कोविड कर्फ्यू जारी रहेगा। कल 1 बजे तक खुलेंगी सभी दुकाने सभी फल,दुध, सब्जी,मास मछली और आवश्यक सेवाओ की दुकानें। शराब की दुकाने और बार पूर्ण रूप से बंद। 11 से 18 मई पूरे राज्य में कोविड कर्फ़्यू। ये सरकार का पहला चरण है इसके बाद अगला फैसला होगा। प्रतिदिन सुबह 7 से 10 दूध सब्जी मास मछली की दुकाने खुलेगी। अंतरराज्यीय परिवहन में 50 फीसदी अनुमति ,पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी होगा। इस कर्फ़्यू काल मे सिर्फ 13 मई को केवल 1 बजे तक राशन की दुकानें खुली रहेगी। कैबिनेट मंत्री व शासकीय प्रवक्ता श्री सुबोध उनियाल ने बताया कि 18 मई सुबह 6 बजे तक कोविड कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में केवल सुबह 7 से 10 बजे तक आवश्यक वस्तुओं जैसे फल, सब्जी, दूध, मीट आदि की दुकानें ही खुल सकेंगी। पूर्व में यह दुकानें 12 बजे तक खुल रही थी। राशन (परचून) की दुकानें केवल 13 मई को खोले जाने की अनुमति होगी।


दिल्ली की मदद के लिए 300 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजें

कविता गर्ग             

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने कोरोना महामारी के संकट के समय राजधानी दिल्ली की मदद के लिए 300 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे हैं। रवीना टंडन ने अपने रूद्र फाउंडेशन की ओर से ‘ऑक्सीजन सेवा ऑन द व्हील मुंबई टू दिल्ली’ नाम से एक पहल शुरू की है। जिसके जरिए वह मुंबई से दिल्ली ऑक्सीजन सिलेंडर भेज रही हैं। रवीना ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी ने उन्हें परेशान कर दिया था। इसलिए उन्होंने खुद वहां सिलेंडर भेजने का फैसला लिया। रवीना टंडन ने कहा, “मैंने दिल्ली के लिए करीब 300 सिलेंडर भेज दिए हैं और बाकी के लिए हम लोगों से फंड जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

अपनी छवि प्रबंधन के लिए देशों को टीके की बिक्री की

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने टीके निर्यात करने को लेकर रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर अपने देश में लोगों को पहले टीके लगाए जाते तो बड़ी संख्या में जीवन बचाए जा सकते थे। सिसोदिया ने ऑनलाइन प्रेसवार्ता में आरोप लगाया, ” जब हमारे अपने देश में लोग मर रहे थे। उस समय केंद्र ने केवल अपनी छवि प्रबंधन के लिए अन्य देशों को टीके की बिक्री की। जोकि केंद्र सरकार द्वारा किया गया जघन्य अपराध है।” एक अखबार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, कि केंद्र ने 93 देशों को कोरोना वायरस टीके की बिक्री की। जिनमें से 60 फीसदी में संक्रमण नियंत्रण में था और वहां वायरस के चलते लोगों को जान का खतरा नहीं था।

5 लोगों की मौजूदगी में ईद की नमाज़ अदा होगीं

बृजेश केसरवानी                 
प्रयागराज। अन्जुमन नक़विया रजिस्टर्ड की दरियाबाद मे रौनक़ सफीपुरी के आवास पर वर्चुअली मीटिंग मे अन्जुमन के सदस्यों व पदाधिकारीयों ने निर्णय लिया, कि इस वर्ष भी कोरोना महामारी के दृष्टिगत घरों मे रहकर मात्र पाँच लोगों को उपस्थिती मे ईद की नमाज़ अदा होगी। रौनक़ सफीपुरी ने कहा हर घर मे लोग बिमार हैं। वही देश भर मे कोरोना ने लाखों को लोगों को हमसे छीन लिया। मौत दर मौत का आँकड़ा लगातार देखने को मिल रहा है। हमारे अपने अज़ीज़ दोस्त व अहबाब अपनो के बिछड़ने से ग़मज़दा हैं। ऐसे हालात मे नए कपड़े बनाना कफन मे लपेटे हमारे अपनो के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने से कम नहीं। अन्जुमन नक़विया के क़िबला नक़वी व शबी हसन ने भी ईद को सादगी से मनाने की अपील की, कहा घरों मे रहें सुरक्षित रहें। हम आईन्दा साल ज़िन्दा रहे तो फिर से खुशियों भरी ईद मनाएँगे। अन्जुमन के प्रवक्ता सै.मो. अस्करी ने बताया की ऑनलाईन मीटिंग मे सभी सदस्यों ने निर्णय लिया की ईद पर खरीदारी नहीं करेंगे बल्कि उन पैसों से ग़रीबों असहायों व ज़रुरतमन्दो की मदद की जायगी। इस वक़्त के हालात बहोत भयावह हैं। ऐसे मे हमारा फरीज़ा है की हम सब लोगों की हर सम्भव मदद करें।

कौशाम्बी: उपचुनाव में लगभग 70 प्रतिशत हुआ मतदान

कौशाम्बी। शेष बचे ग्राम पंचायत में हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है और लगभग 70% मतदान हुआ है। रविवार को पांच गांवों में मतदान में 71.52 फीसदी लोगों ने वोट डाले। इसी के साथ ही 70 उम्मीदवारों की तकदीर बैलेट बॉक्स में बन्द हो गई। अब 11 मई को मतगणना के साथ ही इन सभी के किस्मत का फैसला होगा।    
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे। लेकिन मतदान से पहले ही कड़ा ब्लॉक के थुलगुला, सिराथू के समशबााद, रूपनाराणपुर गोरियों, मंझनपुर के बहादुरपुर तथा चायल विकासखंड के जलालपुर शाना गांव में प्रधान प्रत्याशियों की मौत हो गई थी। इस कारण जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह ने इन पांचों गांवों में प्रधान पद का चुनाव रद कर दिया था। राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलने के बाद दोबारा चुनावी प्रक्रिया कराई गई तो पांचों गांवों से 70 उम्मीदवार मैदान में उतरे। रविवार को हुए मतदान के लिए प्रशासन की ओर से सभी 18 बूथों पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 18 बूथों पर मतदान प्रारंभ हुआ तो मतदाताओं का उत्साह देखते ही बना मतदान के लिए वोटरों ने बूथ पर घंटे भर पहले से ही लाइन लगा दिया दोपहर के पहले तक मतदान पूरे रफ्तार से चला। दोपहर में तेज धूप होने के कारण एक से तीन बजे के दौरान दो घंटे के लिए बूथों पर भीड़ कम दिखी। लेकिन इसके बाद तो फिर नजारा सुबह जैसा ही दिखा। शाम छह बजे तक पांचों गांवों में 77.60 फीसदी मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सर्वाधिक 77.70 फीसदी मतदान सिराथू के समशाबाद ग्राम पंचायत में हुआ। वहीं सबसे कम 70.61 प्रतिशत वोट चायल के जलालपुर शाना गांव में पड़े।  इसी के साथ ही सभी 71 प्रत्याशियों की तकदीर बैलेट बॉक्स में बन्द हो गई। मतदान के दौरान पूरे समय तक संबंधित एसडीएम, सीओ कोतवाल भ्रमणशील रहकर बूथों का जायजा लेते रहे। शांतिपूर्ण सकुशल मतदान सम्पन्न होने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।
सुशील केसरवानी 

3 दिन से लगातार 4 लाख मामलें सामने आ रहें हैं

 अकांशु उपाध्याय 
 नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। हर दिन कोरोना मरीजों की संख्‍या रिकॉर्ड तोड़ रही है। हालात ये हैं कि पिछले 3 दिन से लगातार हर दिन 4 लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश के 180 जिलों से राहत की खबर मिली है। देश में इन 180 जिलों में सप्‍ताह भर से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इसी तरह 18 जिलों में 14 और 54 जिलों में 21 दिन से नए मामले नहीं मिले हैं।
कोरोना के मुद्दे पर शनिवार को 25वीं ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में अधिकारियों ने बताया कि देश में 4,88,861 मरीज आईसीयू में हैं, जबकि 1,70,841 मरीज वेंटिलेटर पर है। 9,02,291 मरीज़ ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। वहीं, देश में 16.73 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि 53,25000 कोरोना वैक्‍सीन के डोज पाइपलाइन में हैं जो राज्यों को सप्लाई की जाएगी। बढ़ते केस को देखते हुए टायर- 2/3 शहरों में टेस्टिंग और हॉस्पिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने की जरूरत है।एनसीडीसी के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने बैठक में कहा कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए छोटे कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाना बेहद जरूरी हो गया है। उन्‍होंने बताया कि कोरोना वायरस के मामले अब इन क्षेत्रों में बढ़ने लगे हैं। ऐसे में कमजोर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते इसका नुकसान अब पूरे देश को उठाना पड़ रहा है।

देश में कंप्लीट 'लॉकडाउन' की मांग को दोहराया

अकांशु उपाध्याय                  
 नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कहर के बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने एक बार फिर से देश में कंप्लीट लॉकडाउन की मांग को दोहराया। आईएमए ने कहा कि देश में कोरोना के भयावह हालातों से निपटने में स्वास्थ्य मंत्रालय सुस्त है। आईएमए के पूर्ण लॉकडाउन की मांग को केंद्र ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। देश में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की जरूरत है।आईएमए का कहना है कि कोरोना की जानलेवा दूसरी लहर से निपटने के लिए एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्रालय को देशभर में पूर्ण लॉकडाउन का सुझाव दिया था, मगर उनके प्रस्ताव को दरकिनार कर दिया गया। वह स्वास्थ्य मंत्रालय की कार्यशैली से आश्चर्यचकित हैं। आईएमए का आरोप है कि कोरोना से निपटने के लिए जो भी फैसले लिए जा रहे हैं, उनका जमीन से कोई लेना देना नहीं है।

आईएमए ने अपने पत्र में लिखा है कि वह पिछले 20 दिन से केंद्र सरकार से योजनाबद्ध तरीके से देशभर में पूर्णलॉकडाउन लगाने की मांग कर रही है, लेकिन उनके सुझावों पर सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। आईएमए ने कहा कि राज्यों द्वारा अलग-अलग लॉकडाउन लगाने से कुछ नहीं होगा। रात में कर्फ्यू लगाने को कोई फायदा नहीं। जब तक कि राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन नहीं लगाया जाए।
साथ ही आईएमए ने सरकार से अनुरोध किया कि चिकित्सकों को सुविधा और समय दिया जाए, ताकि वह इस महामारी से ठीक तरीके से निपट सकें। अगर केंद्र सरकार ने उनकी सलाह मानकर पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया होता तो रोज 4 लाख मामले देखने को नहीं मिलते। बता दें कि पिछले चार दिनों से लगातार देश में चार लाख से अधिक कोरोना केस सामने आ रहे हैं।

तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है, ओ मां

 अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है, प्यारी प्यारी है, ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ,
यह जो दुनिया है, वन है कांटो का, तू फुलवारी है,
ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ ॥
दुखन लागी हैं माँ तेरी अँखियाँ,
मेरे लिए जागी है तू सारी सारी रतिया।
मेरी निदिया पे अपनी निदिया भी तूने वारी है,
ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, ओ माँँ दुनियां का सबसे आसान काम है अपनी मां से कहना की आप उनसे कितना प्यार करते हैं, क्योंकि वह इस इजहार के पीछे आपकी हैसियत, वजह, समय, कीमती तोहफे कुछ नहीं देखेंगी, आपकी आंखों में उनके लिए प्यार और इज्जत देख कर ही उनका दिल पिघल जाएगा और उनके दिल की लाखों दुआएं आपको मुकम्मल इंसान बना देंगी, लेकिन मुश्किल यह है कि हम उन्हीं से इजहार करने में थोड़ा चूक जाते हैं। इस बार कोरोना काल में आपकी खैरियत से ज्यादा आपकी मां के लिए कुछ भी बेशकिमती नहीं होगा। इसलिए मदर्स डे पर आप अपनी मां को बिना हिचक के जरुर बता दें कि वह और उनका निच्छल प्यार आपके लिए कितना अनमोल है। हां अगर आपको अपनी मां से प्यार अभिव्यक्त करने के लिए अपनी भावनाओं को शब्दों में तब्दील करने में परेशानी आ रही हो तो इसका हल हमारे पास है। इस आर्टिकल में कुछ खास शुभकामना संदेश और मां पर उम्दा शायरों की शायरी आपके दिल के साथ आपकी मां का दिल भी धड़का देंगी।
दुनिया में मेरी सबसे प्यारी मां, हैप्पी मदर्स डे! उम्मीद है कि सभी दिन आप खुशहाल हों।
उस महिला को हैप्पी मदर्स डे जो मेरे साथ इन वर्षों में खड़ी रहने के लिए पदक के योग्य है।
हालांकि, हम एक दूसरे से मुलाकात करने में इस साल सक्षम नहीं हैं, लेकिन आपके प्यार और समर्थन का शुक्रिया।
मैं कामना करता हूं कि ये खास दिन उतना शानदार और उत्तम हो जितना आप हैं!
आपकी भूमिका का शुक्रिया अदा करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं। हैप्पी मदर्स डे!
मां, आप मेरी जिंदगी की रोशनी हो. आपने मुझे खड़ा और निर्भर होना सिखाया।
आप मेरी मार्गदर्शक हो और मैं आपसे बहुत ज्यादा प्यार करता हूं। हैप्पी मदर्स डे।       

संक्रमितों की संख्या-15.76 करोड़ से अधिक हुईं

वाशिंगटन डीसी। विश्व भर में कोरोना के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच इसके संक्रमितों की संख्या 15.76 करोड़ से अधिक हो गई और 32.83 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 करोड़ 76 लाख 90 हजार 329 हो गयी है। जबकि 32 लाख 83 हजार 048 लोगों की मौत हो चुकी है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है तथा यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 26 लाख 86 हजार 360 हो गयी है। जबकि 5.81 लाख मरीजों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटे में 4,03,738 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2.22 करोड़ हो गया। इस दौरान 3.86 लाख मरीज स्वस्थ होने के साथ इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या 1.83 करोड़ हो गयी है। वहीं इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2.42 लाख हो गया है।

स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने हेतु मदद मांगी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ जंग के लिए राज्य में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने हेतु मदद मांगी। ममता बनर्जी ने मोदी से ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स, सिलेंडर तथा कोविड-19 से संबंधित दवाओं पर लगने वाले वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), सीमा शुल्क माफ करने की मांग की है।
ममता ने लिखा, “देश में और सामान्य तौर पर पश्चिम बंगाल में कोविड के ​​मामलों आयी अचानक वृद्धि के कारण मैं आपको बुनियादी ढांचे, उपकरण, चिकित्सा और ऑक्सीजन सहित एक चिकित्सा प्रणाली को बढ़ाने की सुविधा पर एक महत्वपूर्ण मुद्दे के बारे में लिख रही हूँ। उन्होंने पत्र में कहा, “हम नई चुनौतियों का सामना करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और विभिन्न स्रोतों से संसाधनों को दिशा देने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। जिसमें कोविड उपचार के लिए जीवन रक्षक दवाओं और ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करना भी शामिल है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...