मंगलवार, 4 मई 2021

मेट्रो का पुल गिरने से 23 लोगों की मौत, 70 घायल

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको सिटी में सोमवार रात मेट्रो के पुल का एक खंभा ढह जाने से मलबे में दबकर 23 लोगों की मौत हो गई और करीब 70 लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने इस बारे में बताया। घटनास्थल पर एक क्रेन की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है ताकि आपात एवं बचावकर्मी वहां जाकर फंसे हुए लोगों का पता लगा सकें। मैक्सिको सिटी की मेयर क्लाउडिया शिनबौम ने कहा कि 49 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इनमें से सात की हालत गंभीर है। उनकी सर्जरी हो रही है। शिनबौम ने कहा कि घटनास्थल से एक मोटरचालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। जो सड़क के किनारे नीचे फंसा हुआ था। कई बचावकर्मी मलबे के नीचे तलाश कर रहे हैं। शिनबौम ने बताया कि दुर्भाग्य से मरने वालों में बच्चे भी हैं।

यूपी में कोरोना संक्रमण में तेजी से इजाफा हुआ

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। देश के साथ-साथ यूपी में कोरोना संक्रमण में तेजी से इजाफा हुआ है। हालांकि, संक्रमितों की संख्या में कमी आयी है, लेकिन आंकड़े अब भी डरा रहे हैं। इस बीच आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों का कहना है कि, 20 मई के बाद कोरोना संक्रमण से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। बता दें, आईआईटी कानपुर के साइबर सिक्योरिटी ऑफ साइबर फिजिकल सिस्टम्स इनोवेशन हब के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने गणितीय विश्लेषण के आधार पर एक सूत्र निकाला है। जिसमें उन्होंने कहा है कि यूपी के कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज में कोरोना की रफ्तार में आने वाले दिनों में और कमी आएगी। आईआईटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि, कोरोना की दूसरी लहर का पीक आ चुका है। अब धीरे-धीरे संक्रमण की रफ्तार में कमी आएगी। बता दें, आईआईटी के वैज्ञानिक ने चार्ट और ग्राफ के माध्यम से कोरोना का विश्लेषण किया है और उसी आधार पर कहा कि आने वाले 20 मई से कोरोना की रफ्तार में गिरावट आएगी। हालांकि इस टीम का मानना है कि, फिलाहल कुछ दिनों के अंगर कोरोना केस में इजाफा होगा।

महामारी: 'आईपीएल' के सीजन को स्थगित किया

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। एक-एक कर खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आईपीएल 2021 के इस सीजन को स्थगित कर दिया गया है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने न्यूज एजेंसी एएनआई को इसकी जानकारी दी है। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल और बीसीसीआई की मंगलवार को एक आपात बैठक हुई। इस मीटिंग के बाद आईपीएल को फौरन स्थगित करने का फैसला लिया गया। लीग को स्थगित करने के बाद बीसीसीआई का बयान आया कि वो लीग में शामिल खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और दूसरे सदस्यों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करना चाहता है।

आईसीआईसीआई बैंक पर 3 करोड़ का जुर्माना लगाया

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को आईसीआईसीआई बैंक पर 3 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया। रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि यह जुर्माना 1 जुलाई 2015 को जारी मास्टर सर्कुलेशन- प्रूडेंशियल नॉर्म फॉर क्लासिफिकेशन वैल्यूएशन एंड ऑपरेशन ऑफ इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो बाय बैक्स के जरूरी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के कारण लगाया गया है। केंद्रीय बैंक ने कहा ये एक्शन रेगुलेटरी कंपल्यांस में गड़बड़ियों की वजह से लिया गया है।

मीडिया कर्मियों को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी जाएं

हरिओम उपाध्याय                 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया कर्मियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश दिया है कि मीडिया कर्मियों को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी जाए। उनके लिए अलग सेंटर अलॉट किए जाएं और जरूरत हो तो उनके कार्य स्थलों पर जाकर निर्धारित मानकों को पूरा करते हुए उनके 18 प्लस के परिजनों के साथ फ्री वैक्सीनेशन किया जाए। इस बीच अच्छी खबर है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना का ग्राफ गिर रहा है। 3 मई को बीते 1 दिन में 30 हजार से कम नए केस दर्ज हुए। जबकि ठीक होने वालों की संख्या साढ़े 38 हजार से ज्यादा है। यूपी में 1 दिन में 288 लोगों की मौत हुई है।

विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन कक्षाएं 16 तक स्थगित की

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के कारण 16 मई तक ऑनलाइन कक्षाएं स्थगित कर दी है। छात्र संगठनों और अध्यापकों ने ऑनलाइन कक्षाओं को स्थगित करने की मांग की थी। विश्वविद्यालय ने मंगलवार को जारी एक अधिसूचना में कहा कि कोविड-19 के मामलों में अचानक तेज बढ़ोतरी के कारण विश्वविद्यालय के विभागों और कॉलेजों में 16 मई तक ऑनलाइन कक्षाएं स्थगित रहेगी। दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (डूटा) ने इस मुद्दे पर विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर पीसी जोशी को एक पत्र लिखा था।

महामारी: डीएम नितीश ने टीम-9 का गठन किया

संदीप मिश्र            

बरेली। जिलें में कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए नई कार्ययोजना पर कार्य किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी नितीश कुमार ने टीम-9 का गठन कर दिया है। ये टीम जिले में अस्पताल, एंबुलेंस, दवाओं, ऑक्सीजन, औद्योगिक इकाईयों, जनमानस के लिए सुविधाएं दुरुस्त करने और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए काम करेगी। लाकडाउन के दौरान शहर में लोगों के आवागमन पर भी नियंत्रण करेगी। इसके साथ जिले की सभी औद्योगिक इकाइयों को संचालित करने व उनके मजदूरों की समस्याएं व उनके निस्तारण को संवाद करने करेगी। मीडिया से सही जानकारी साझा करने के साथ इंटीग्रेटिड कमांड व कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेगी।

बरेली: भाजपा को अपने ही गढ़ में लगा बड़ा झटका

संदीप मिश्र          
बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को विधानसभा 2022 का सेमीफाइनल मान रही भाजपा को अपने ही गढ़ में बड़ा झटका लगा है। 60 में 26 सीटों को सपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीतने का दावा किया है। जबकि सत्ताधारी समर्थित प्रत्याशी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके हैं। ऐसे में इस चुनाव ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुटे मौजूदा सांसद और विधायकों की जमीनी तैयारी की हकीकत, उनकी लोकप्रियता किस स्तर तक है, इसकी स्थिति साफ कर दी है। जबकि भाजपा हाईकमान ने विधायकों को स्पष्ट रूप से कहा था कि हर हाल में जिपं सदस्य की सीट जिताना है। लेकिन विधायक कोई कमाल नहीं कर सके। सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य का कहना है कि 2015 के चुनाव में सपा 21 सीटें जीती थीं। 2021 के चुनाव में जनता का भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने 32 से 35 सीटों पर चुनाव जीतने का दावा किया है। इधर पंचायत चुनाव में भाजपा के सांसद से लेकर विधायक व पूर्व मंत्री ने बेटा-बेटी, भतीजे, दामाद, पत्‍नी और खास रिश्‍तेदार को चुनाव मैदान में उतारा था। पार्टी हाईकमान ने भी सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारियों को अधिकृत प्रत्याशियों को जिताने की जिम्मेदारी सौंपी थी, ताकि पंचायत चुनाव में मिली जीत-हार से दिग्गजों के वर्तमान जनाधार, उनकी लोकप्रियता क्षेत्र में घट रही या बढ़ रही है, इसका पता चल सके।

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल जगमोहन का निधन हुआ

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री जगमोहन का 93 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘जगमोहन जी का निधन हमारे राष्ट्र के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। वह एक कुशल प्रशासक और प्रतिष्ठित विद्वान थे। उन्होंने देश की बेहतरी के लिए हमेशा काम किया। बतौर मंत्री अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई नवप्रवर्तक नीतियां बनाई। परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।2021
जगमोहन ने पाने करियर की शुरुआत एक नौकरशाह के रूप में की थी और उन्हें सख्त और दक्ष प्रशासक के रूप में देखा जाता था। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में भी काम किया। वर्ष 1984 में उन्हें जम्मू एवं कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वह जम्मू कश्मीर के पांचवेंं राज्यपाल थे। उनका पूरा नाम जगमोहन मल्होत्रा था।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उनके निधन पर शोक जताया और कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल के रूप में उनके कार्यकाल को हमेशा याद किया जाएगा।

2 महीने तक मुफ्त राशन देने का फैसला: दिल्ली

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे 72 लाख गरीब राशन कार्ड धारकों को दो महीने तक मुफ्त राशन देने का फ़ैसला किया है। केजरीवाल ने आज संवाददाताओं से कहा कि सरकार 72 लाख राशन कार्ड धारकों को दो महीने तक मुफ्त राशन देगी। साथ ही, पिछले साल की तरह ही इस बार भी दिल्ली में पंजीकृत 1.56 लाख ऑटो-टैक्सी चालकों को 5-5 हजार रुपए की आर्थिक मदद देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दो महीने तक मुफ्त राशन देने का मतलब यह नहीं है कि दिल्ली में लॉकडाउन भी दो महीने चलेगा। 
कोरोना के मामले कम होते ही लॉकडाउन खत्म कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह समय एक-दूसरे की मदद करने और अच्छा इंसान बनने का है। मैं अपील करता हूं कि सभी पार्टी और जाति-धर्म के लोग एक-दूसरे की मदद करें। हम लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने, ऑक्सीजन और बेड दिलाने, बीमार और गरीब लोगों को खाना खिलाने में मदद कर सकते हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम सब मिलकर लड़ेंगे, तो बहुत जल्द कोरोना पर जीत पा लेंगे।

कंगना का ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित

कविता गर्ग                     
मंबई। ट्विटर ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। ट्विटर ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में हिंसा की घटनाओं से संबंधित कंगना के उस विवादित ट्वीट के परिप्रेक्ष्य में यह कार्रवाई की है। जिसे प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए काफी अपमानजनक और राजनीति से प्रेरित माना गया। कंगना ने अपने ट्वीट में कहा कि यह भयानक है। हमें गुंडई को मारने के लिए सुपर गुंडई चाहिए। वह ताड़का की तरह है। मोदी, वर्ष 2000 की शुरुआत वाले अपने विराट रूप को दिखाओ। उन्होंने बंगाल में राष्ट्रपति शासन हैशटैग भी किया। ट्वीटर ने अपने बयान में कहा कि कंगना रनौत लगातार ‘हेटफुल कंडक्ट पॉलिसी’ का उल्लंघन कर रही थीं।इसलिए उनका अकाउंट अब हमेशा के लिए निलंबित कर दिया गया है।

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...