मंगलवार, 4 मई 2021

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल जगमोहन का निधन हुआ

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री जगमोहन का 93 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘जगमोहन जी का निधन हमारे राष्ट्र के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। वह एक कुशल प्रशासक और प्रतिष्ठित विद्वान थे। उन्होंने देश की बेहतरी के लिए हमेशा काम किया। बतौर मंत्री अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई नवप्रवर्तक नीतियां बनाई। परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।2021
जगमोहन ने पाने करियर की शुरुआत एक नौकरशाह के रूप में की थी और उन्हें सख्त और दक्ष प्रशासक के रूप में देखा जाता था। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में भी काम किया। वर्ष 1984 में उन्हें जम्मू एवं कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वह जम्मू कश्मीर के पांचवेंं राज्यपाल थे। उनका पूरा नाम जगमोहन मल्होत्रा था।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उनके निधन पर शोक जताया और कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल के रूप में उनके कार्यकाल को हमेशा याद किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...