रविवार, 2 मई 2021

यशोदा अस्पताल में डीएम पांडेय का सीटी स्कैन कराया

अश्वनी उपाध्याय                   
गाजियाबाद। राज्य स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग के बाद अब जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय भी इलाज कराने के लिए सरकारी अस्पताल छोड़ कर निजी हॉस्पिटल की शरण में पहुँच गए हैं। कुछ दिन पहले वे कोरोना संक्रमित हो गए थे। जब बुखार नहीं उतरा तो वे कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल पहुंचे। जहां उनका सीटी स्कैन कराया गया। सीटी स्कैन में कोविड निमोनिया होने का पता चला। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है। बुखार में सुधार हो रहा है। वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
यशोदा अस्पताल के ऑपरेशनल हेड डॉ. सुनील डागर ने बताया कि जिलाधिकारी कई दिनों पहले कोविड पॉजिटिव हो गए थे। वह अपना इलाज होम आइसोलेशन में करवा रहे थे। बुखार नहीं उतरने पर शुक्रवार रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बुखार का कारण जानने के लिए उनका सीटी स्कैन किया। इसकी जांच रिपोर्ट में उन्हें कोविड निमोनिया पाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। निमोनिया की दवा का फायदा उन्हें हुआ है। अब पहले से कम बुखार आ रहा है। 
डॉ. डागर ने बताया कि जिलाधिकारी को फिलहाल ऑक्सीजन या वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ी है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। इस टीम में डॉ. आरके मणि, डॉ. अर्जुन खन्ना, डॉ. अंकित सिन्हा एवं डा. अंशुमन त्यागी शामिल हैं। वहीं कोविड पॉजिटिव हो गईं जिलाधिकारी की पत्नी का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।
आपको बता दें कि पिछले साल जब उत्तर प्रदेश के राज्य स्वास्थ्य मंत्री और गाज़ियाबाद के विधायक कोरोना संक्रमित पाए गए थे तो उन्होंने भी सरकारी अस्पताल को छोड़ प्राइवेट अस्पताल में ही अपना इलाज कराया था।
कोविड19  संक्रमण की दूसरी लहर में गाज़ियाबाद की स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में भारी कमियाँ उजागर होने के बाद जिलाधिकारी की जिले भर में आलोचना हो रही थी। अस्पतालों से लेकर श्मशान घाट तक चारों ओर हाहाकार मचा हुआ थी और स्थिति जिलाधिकारी के नियंत्रण के बाहर नज़र आ रही थी। इस बीच अचानक जिलाधिकारी कार्यालय से सूचना आई कि डीएम कोरोना पॉज़िटिव हैं और होम आइसोलेशन में चले गए हैं। फिलहाल जीडीए वीसी कृष्णा करुणेश को कार्यकारी जिलाधिकारी बनाया गया है।

300 बेड के अस्पताल में आक्सीजन की सप्लाई बंद

संदीप मिश्र                  
बरेली। 300 बेड अस्पताल में सुबह आक्सीजन की सप्लाई करीब एक घंटे बंद कर दी। आरोप है कि इसी दौरान आक्सीजन न मिलने से मरीज की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा किया। किसी तरह मामला शांत हुआ। इधर,दोपहर में करीब 12 ;45 बजे मरीजों के तीमारदारों से यह कह दिया गया कि सिर्फ 15 मिनट की आक्सीजन बची है। इसके बाद मरीजों के तीमारदारों में खलबली मच गई। हंगामा शुरू हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके साथ गेट पर सख्त पहरा बैठा दिया। आक्सीजन न होने को लेकर संक्रमित लोगों के परिजन घबराए हुए हैं। अस्पताल के हालात खराब हैं, तीमारदारों से बाहर से आक्सीजन सिलेंडर मंगाए जा रहे हैं।

लोगों को वैक्सीन के लिए प्रोत्साहित कर रहीं अभिनेत्री

कविता गर्ग                   
मुंबई। बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोनी कोरोना से बचाव के लिये लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कोरोना की दूसरी लहर से हर कोई चिंतित नजर आ रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स लोगों से वैक्सीनेशन में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील कर रहे हैं। सनी लियोनी ने सोशल मीडिया एक पोस्ट शेयर किया है।
जिसमें वह अपने फैंस को वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। सनी लियोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में सनी ने अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “चलिए कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में शामिल हो जाएं। यह वक्त है वैक्सीनेशन का। ” सनी ने पोस्ट में लोगों से आग्रह किया है कि वह खुद भी वैक्सीन लगवाएं और अपने परिवार वालों भी वैक्सीन जरूर लगवाएं। खास तौर पर वह लोग जो फ्रंटलाइन में खड़े होकर कोरोना से जंग लह रहे हैं।

सरकार ने 14 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने कोविड-19 संक्रमण की भयावहता को देखते हुए रविवार को राज्य में 14 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की। जो पांच मई से प्रभावी होगा। सूत्रों के अनुसार कोरोना की घातक दूसरी लहर फैलने पर इस पर नियंत्रण पाने के लिए राज्य सरकार ने यह फैसला किया। राज्य में पांच मई से 19 मई तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाएं बंद रहेंगी। देश में लगातार कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और इस वैश्विक महामरी से होने वाली मौतों में वृद्धि से लोगों में खौफ व्याप्त है। अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, दवा और ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। इसी तरह की स्थिति राष्ट्रीय राजधानी में भी बनी हुई है जहां बत्रा, सर गंगाराम और जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण कई मरीजों की मौत हो गई।

दुर्व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई, मीडिया मंच का इस्तेमाल

बार्सीलोना। लियोनल मेस्सी ने 20 करोड़ फॉलोअर्स वाले अपने सोशल मीडिया मंच का इस्तेमाल ऑनलाइन दुर्व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए किया है। बार्सीलोना के इस फारवर्ड ने शनिवार को उस समय यह संदेश पोस्ट किया। जब इंग्लैंड फुटबॉल लीग, क्लबों और खिलाड़ियों ने आनलाइन नस्ली उत्पीड़न और भेदभाव के खिलाफ सोशल मीडिया का चार दिवसीय बहिष्कार शुरू किया। मेस्सी भी इस दौरान चुप नहीं, उन्होंने सोशल मीडया पर दुर्व्यवहार और भेदभाव के खिलाफ अभियान के विचार के लिए ब्रिटेन के फुटबॉल से जुड़े सभी लोगों को इंस्टाग्राम के जरिए बधाई दी। मेस्सी ने अपने फॉलोअर्स के लिए स्पेनिश में लिखा, आप प्रत्येक प्रोफाइल के पीछे के व्यक्ति को महत्व दें। जिससे कि हम सभी महसूस करें कि प्रत्येक अकाउंट के बीच हाड़-मांस का व्यक्ति है जो हंसता है, रोता है, जीवन का लुत्फ उठाता है और कष्ट सहन करता है। मेस्सी ने फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया कंपनियों से अधिक प्रयास करने को कहा।

ऑक्सीजन का उत्पादन, 8 अत्याधुनिक संयंत्र शामिल

अकांशु उपाध्याय                        
नई दिल्ली। कोविड महामारी में भारत की सहायता के लिए फ्रांस से पहली खेप आज सुबह पहुंची। जिसमें अस्पताल में ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाले आठ अत्याधुनिक संयंत्र शामिल हैं। सूत्रों ने यहां बताया कि फ्रांस की सरकार ने इस खेप को भारतीय रेडक्राॅस सोसाइटी के माध्यम से भारत सरकार को सौंपा। सूत्रों के अनुसार सरकार ने प्राथमिकता एवं आवश्यकता के आधार पर उन आठ अस्पतालों को पहले से चिह्नित कर लिया है, जहां ये संयंत्र लगाये जाएंगे।
इनमें से कम से कम चार अस्पताल दिल्ली के हैं। इससे कई महत्वपू्र्ण स्थानों पर ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर राहत मिल सकेगी। प्रत्येक नोवएयर प्रीमियम आर एक्स 400 हॉस्पिटल लेवल ऑक्सीजन जेनेरेटर 250 बिस्तरों को सालभर तक ऑक्सीजन दे सकता है। ये ऑक्सीजन जेनेरेटर आठ अस्पतालों को दस साल से अधिक समय तक अनवरत प्राणवायु प्रदान करने में सक्षम है। इसके अलावा फ्रांस से आयी सामग्री में 28 वेंटीलेटर, 200 इलेक्ट्रिक सिरिंज पम्प, 28 एएफनॉर/बीएस फ्लैक्सिबिल ट्यूब, 500 बैक्टीरिया रोधी फिल्टर, 500 मशीन फिल्टर तथा 500 संबंधित रोगी सर्किट भी उल्लेखनीय है कि फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैंकों ने सोशल मीडिया पोस्ट पर भारत से एकजुटता व्यक्त करते हुए एक संदेश हिन्दी में दिया है।

24 घंटें में कोरोना से 3,689 संक्रमितों की मौंत हुईं

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्ली। देश में 24 घंटें में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,689 मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,15,542 हो गई है। वहीं 3,92,488 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,95,57,457 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार तक के आंकड़ों में यह जानकारी मिली है। सुबह आठ बजे तक के इन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का अब भी इलाज करा रहे लोगों की संख्या 33 लाख के पार चली गई है।लगातार तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 33,49,644 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 17.13 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर और गिरकर 81.77 प्रतिशत हो गई है। बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,59,92,271 हो गई है जबकि इससे मृत्यु दर भी घटकर 1.10 प्रतिशत हो गई है। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी।वहीं कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी। इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ और 19 अप्रैल को कोविड-19 के मामले 1.5 करोड़ से अधिक हो गए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक एक मई तक 29,01,42,339 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 18,04,954 नमूनों की शनिवार को जांच की गई।
मौत के नये मामलों में, सर्वाधिक 802 मौत महाराष्ट्र में, दिल्ली में 412, उत्तर प्रदेश में 304, कर्नाटक में 271, छत्तीसगढ़ में 229, गुजरात में 172, झारखंड में 169, राजस्थान में 160, तमिलनाडु में 147, पंजाब में 138, हरियाणा में 125, उत्तराखंड में 107, पश्चिम बंगाल में 103 और मध्य प्रदेश में 102 लोगों की मौत हो गई। देश में अबतक हुई कुल 2,15,542 मौत में से 69,615 महाराष्ट्र में, 15,794 दिल्ली में, 15,794 लोगों की कर्नाटक में, 14,193 की तमिलनाडु में, 12,874 उत्तर प्रदेश में, 11,447 लोगों की पश्चिम बंगाल में, 9,160 की पंजाब में, 8,810 लोगों की छत्तीसगढ़ में मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत अन्य गंभीर बीमारियों के कारण हुई है।

भारत और 6 अन्य देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया

येरूसलम। इजराइल ने कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा वृद्धि का हवाला देते हुए अपने नागरिकों के भारत और छह अन्य देशों की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय और स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इजराइली नागरिकों को यूक्रेन, ब्राजील, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, मैक्सिको और तुर्की की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 यह आदेश तीन मई से लागू होगा और 16 मई तक प्रभावी रहेगा। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बहरहाल गैर इजराइली नागरिक इन देशों की यात्रा कर सकेंगे बशर्ते उनकी इन देशों में स्थायी रूप से रहने की योजना हो। यह आदेश उन लोगों पर लागू नहीं होगा जो विमान के इंतजार में इन देशों में से किसी में भी हवाईअड्डों पर 12 घंटे तक रुके हों। इजराइली सरकार ने स्वास्थ्य और आंतरिक मामलों के मंत्री को अपील समिति का नेतृत्व करने और विशेष मामलों की समीक्षा करने के लिए प्रतिनिधि नियुक्त करने का भी अधिकार दिया है।

बरेली: उत्तर रेलवे ने अपनी 20 ट्रेनों को रद्द किया

संदीप मिश्र                          
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के बाद अब उत्तर रेलवे ने भी अपनी 20 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यह ट्रेनें रेलवे के अगले आदेश तक नहीं चलेंगी। इनका संचालन दोबारा कब होगा, इस बात की कोई जानकारी नहीं है। रेलवे अधिकारियों की माने तो इन ट्रेनों को रद्द करने की वजह कोरोना संक्रमण ही है।
कोरोना की वजह से रेलवे का करीब आधा स्टाफ संक्रमित है। ऐसे में संचालन के लिए रेलवे के पास कर्मचारी ही नहीं है। जिसकी वजह से लगातार ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। दूसरी ओर संक्रमण की बढ़ती लहर की वजह से यात्रियों ने भी निकलना कम कर दिया है जिससे रेलवे को लगातार घाटा हो रहा है। इन सभी कारणों से रेलवे ने अधिकांश ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। अब सिर्फ उन्हीं ट्रेनों का चलाया जाएगा जिन ट्रेनों में सबसे ज्यादा यात्री यात्रा कर रहे है।उत्तर रेलवे का मुरादाबाद मंडल अब समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। रेलवे की तरफ से रविवार से पांच ट्रेनों का संचालन किया जाएगा जिसमें से तीन ट्रेनों का ठहराव बरेली जंक्शन पर है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों का संचालन इसलिए किया जा रहा है ताकि अन्य ट्रेनों के बंद होन से यात्रियों को समस्या न हो।
सीनियर डीसीएसएम रेखा शर्मा ने बताया कि दिल्ली से जयनगर को जाने वाली 04488 स्पेशल ट्रेन दिल्ली से रात 11:00 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 05:15 बजे जयनगर पहुंचेगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, हरदोई, आलमनगर, लखनऊ, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, होती हुई जयनगर पहुंचेगी। ठीक इसी तरह से दिल्ली से सहरसा को जाने वाली ट्रेन दिल्ली से सोमवार को रात 11:00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 02:50 बजे सहरसा जंक्शन पहुंचेगी।
इस बीच यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, गोरखपुर, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, आदि स्टेशनों से होती हुई गुजरेगी। वहीं, दिल्ली जंक्शन से दरभंगा को जाने वाली स्पेशल ट्रेन 04494 दिल्ली जंक्शन से रात 11 बजे रवाना होकर दूसरे दिन रात को 11:45 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इस बीच इस ट्रेन का ठहराव मुरादाबाद जंक्शन, बरेली जंक्शन, शाहजहांपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर जंक्शन, समस्तीपुर, सराय आदि स्टेशनों पर रुकेगी।

बरेली: संक्रमितों का आंकड़ा 11000 के पार पहुंचा

संदीप मिश्र                          
बरेली। कोरोना संक्रमण के फैलने से जनपद के हालात बेहद खराब हैं। सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 11000 के पार पहुंच गया है। इसके साथ अब तक स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में दर्ज मौतों की संख्या भी 205 पहुंच गई। वैसे, श्मशान स्थलों पर संक्रमण से मरने वालों के शवों के पहुंचने की संख्या की बात करें तो यही आंकड़ा से तीन गुना बढ़ जाएगा लेकिन स्वास्थ्य विभाग इन्हें संक्रमण से मरने वालों की श्रेणी में नहीं गिन रहा है। रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन को लेकर हा-हाकार मचा है।300 बेड के मंडलीय कोविड अस्पताल में अव्यवस्था फैली है। पेड कोविड अस्पताल और निजी मेडिकल कॉलेजों के वेंटीलेटरों पर मरीज भेजे जा रहे हैं लेकिन सालभर से सरकारी 300 बेड अस्पताल के 18 वेंटिलेटर शोपीस बने हुए हैं। पिछले साल कोविड के दौरान पीएम केयर्स फंड से 10 वेंटिलेटर इस अस्पताल को मिले थे। आठ स्थानीय प्रशासन ने लाखों रुपये खर्च कर खरीदवाकर दिए थे। लेकिन संक्रमण के भयावह दौर में सरकारी वेंटिलेटरों को चलाने के लिए तकनीकी स्टाफ हायर नहीं किया गया। इससे ज्यादा बदइंतजामी और क्या हो सकती है। इस तरफ न कमिश्नर, डीएम और न ही शहर विधायक व मेयर देख रहे हैं। जबकि राज्य सरकार ने स्पष्ट कह दिया है कि जरूरत पड़ने पर बाहर से डॉक्टर व तकनीकी स्टाफ हायर कर सकते हैं। सीएमओ डा. सुधीर कुमार गर्ग से वेंटिलेटर चालू कराने के संबंध में जब भी बात की गई, तब उनका रटा रटाया जबाव मिला कि शासन को तकनीकी स्टाफ की तैनाती के लिए पत्र लिख रहे हैं।

दिल्ली: संक्रमण के 25,219 नए मामलें सामने आएं

अकांशु उपाध्याय                         
नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 25,219 नए मामले सामने आए। जबकि 24 घंटें में कोविड-19 के सर्वाधिक 412 मरीजों ने दम तोड़ दिया। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 31.61 फीसदी हो गयी है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। सरकारी आंकड़े के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को 375 मरीजों की मौत हुई थी जबकि बृहस्पतिवार को 395, बुधवार को 368, मंगलवार को 381 और सोमवार को 380 मरीजों की जान गई थी। बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में अब तक संक्रमण के 11,74,553 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 10.61 लाख मरीज ठीक हुए हैं जबकि इस घातक वायरस के कारण 16,559 लोगों की मौत हो चुकी है। शहर में पिछले 24 घंटे में 79,780 नमूनों की जांच की गई। राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल 96,747 मरीज उपचाराधीन हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण    
1. अंक-260 (साल-02)
2. सोमवार, मई 3, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- षष्ठी, विक्रमी सवंत-2078। बीसवां रोजा, सहरी 04:13, इफ्तार 06:59। 20 रमजान, हिजरी 1442।
4. सूर्योदय प्रातः 06:20, सूर्यास्त 06:50।
5. न्‍यूनतम तापमान -15 डी.सै., अधिकतम-39+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

शनिवार, 1 मई 2021

वैरिएंट प्रसारण को ध्यान में रख नीति लागू: अमेरिका

वाशिंगटन डीसी। भारत में कोरोना के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी को देखते हुए अमेरिका भारत से आने वाले लोगों पर मंगलवार चार मई से प्रतिबंध लगाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को व्हाइट हाउस की ओर से दी गई। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, कि राष्ट्रपति बाइडेन प्रशासन ने सेंटर्स फार डिसीज कंट्रोल एंड प्रेवेंशन की सलाह पर यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों और कई तरह के वायरस के कई वैरिएंट प्रसारित होने की बात को ध्यान में रखते हुए यह नीति लागू की जा रही है। कनाडा, ब्रिटेन, सऊदी अरब, न्यूजीलैंड, कुवैत, ओमान, हांगकांग, सिंगापुर जैसे एक दर्जन देशों ने भारत से आने जाने वाली उड़ानों पर पहले से ही रोक लगा रखी है। इसके अलावा कई देश ऐसे भी हैं। जिन्होंने भारत की उड़ानों पर अब तक बैन नहीं लगाया है। पिछले दिनों आस्ट्रेलियाई सरकार ने भारत से आने जाने वाली सभी उड़ानों को भी 15 मई, 2021 तक स्थगित करने का फैसला किया है। इससे पहले नीदरलैंड ने कहा है कि वह भारत से आने वाली सभी यात्री उड़ानों को निलंबित कर रहा है। इस बीच, चीन ने भारत के लिए कार्गो विमानों की सेवाएं भी रद कर दी हैं।

490 टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करें सरकार

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शनिवार काे केन्द्र सरकार को निर्देश दिया कि वह दिल्ली को आज ही आवंटित 490 टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करे और इसमें विफल रहने पर न्यायालय उसके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने पर विचार कर सकता है। उच्च न्यायालय ने यह कड़ा निर्देश बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की भारी किल्लत संबंधी तत्काल सुनवाई करने की एक याचिका पर दिया। सुनवाई के दौरान अस्पताल ने न्यायालय को बताया कि ऑक्सीजन की कमी के कारण आठ मरीजों की मौत हो गयी है। न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की एक खंडपीठ ने कहा, “ हम केन्द्र को चाहे जैसे हो आज ही दिल्ली को 490 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश देते हैं।” न्यायमूर्ति सांघी ने केन्द्र की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा से कहा, “अब पानी सिर के ऊपर चला गया है। अब बहुत हो गयी है।” न्यायाधीश ने कहा, “ हम 490 टन ऑक्सीजन से अधिक नहीं मांग रहे हैं। आपने इसे आवंटित किया है। अब आपके ऊपर है कि इसकी आपूर्ति करें।” न्यायालय ने कहा कि केन्द्र सरकार ने दिल्ली को 490 टन मेडिकल ऑक्सीजन प्रतिदिन आपूर्ति का आवंटन किया था जो केवल कागजों पर है। दिल्ली को आवंटित ऑक्सीजन अब तक नहीं मिली है। न्यायालय ने कहा,“ यह केन्द्र पर है कि वह टैंकरों की भी व्यवस्था करे।” पीठ ने चेतावनी देते हुए कहा, “ आदेश का पालन न करने पर हम अवमानना की कार्यवाही शुरू करने पर विचार करेंगे।” पीठ ने राजस्थान की ओर से कब्जे में ले लिये गये दिल्ली के चार ऑक्सीजन टैंकरों को लौटाने का भी केन्द्र सरकार को निर्देश दिया।”

रहमानी मियां का 37वां रोजा धूमधाम से मनाया

संदीप मिश्र            

बरेली। दरगाह आला हजरत के पूर्व सज्जादानशीन मुफ्ती रेहान रजा खान (रहमानी मियां) का 37वां रोजा उर्स-ए-रहमानी शनिवार को दरगाह आला हजरत पर धूमधाम से मनाया गया। उर्स की रस्म कोविड 19 की गाइडलाइन के अनुसार दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) की सदारत में अदा की गयी। चंद उलेमा की मौजूदगी में दरगाह के अंदर मिलाद शरीफ का कार्यक्रम हुआ। मुफ्ती सलीम नूरी ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देश संकट से गुजर रहा है। उन्होंने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि शरई दायरे में रहकर आपसी भाईचारे को मजबूत करने का समय है। ख्वाजा गरीब नवाज, साबिर-ए-पाक, वारिस-ए-पाक और आला हजरत ने अपने दरवाजे न सिर्फ मुसलमानों के लिए बल्कि सभी मजहब हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाइयों के लिये बिना किसी भेदभाव के खोले थे। समाज में इस्लाम की सही तस्वीर पेश करने का ये सही मौका है। हम अपने मजहबी रस्म-ओ-रिवाज और दूसरे मजहब के लोग अपने रस्म-ओ-रिवाज अपनाते हुए लोगों की दिल खोलकर मदद करें। दूरियां दिलों में नफरतें पैदा करती है और नजदीकियां मोहब्बत।

ऑक्सीजन की कमी से अस्पतालों में हाहाकार मचा

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राजधानी में ऑक्सीजन की बहुत ज्यादा कमी होने के कारण अस्पतालों में हाहाकार मचा है। केजरीवाल ने सरस्वती विहार पॉली क्लीनिक का दौरा करने के बाद कहा कि चारों तरफ से अस्पतालों से एसओएस काॅल आ रहे हैं कि उस अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो गई है। उसमें आधे घंटे की ऑक्सीजन बच गई है। बहुत ज्यादा मुश्किल हालात पैदा होते जा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि हमने अदालत में भी बोला है और केंद्र सरकार को भी लिखा है कि दिल्ली को प्रतिदिन 976 टन ऑक्सीजन की जरूरत है। लेकिन हमें 976 टन के सापेक्ष 490 टन ऑक्सीजन आवंटित की गई है और हमें यह 490 टन ऑक्सीजन भी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि कल केवल 312 टन ऑक्सीजन आई है। दिल्ली को 976 टन ऑक्सीजन की जरूरत है और उसके सापेक्ष अगर हमें 312 टन ऑक्सीजन दी जाएगी, तो कैसे काम चलेगा? आज सारे अस्पतालों के अंदर हाहाकार मचा हुआ है। कई अस्पतालों ने बोला है कि उनको अपने मरीज अस्पताल से निकालने पड़ेंगे।

यूपी: 24 घंटें में 30,317 नए मामलें सामने आएं

हरिओम उपाध्याय               

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 303 और मरीजों की मौत हो गई। जबकि 30,317 नये मामले सामने आये। अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 303 और मरीजों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में संक्रमण दर में पिछले दिनों की अपेक्षा कमी आई है और पिछले 24 घंटे में जितने नये मरीज मिले हैं। उससे अधिक उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अमित मोहन प्रसाद ने कहा , ”पिछले 24 घंटे में 30,317 नये मामले सामने आये हैं। जबकि इसी अवधि में स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की संख्या 38,826 है। अर्थात जितने और लोग संक्रमित हुए हैं। उससे लगभग साढ़े आठ हजार अधिक लोग आज स्वस्थ हुए हैं।’ उन्होंने बताया कि अब तक 9,67,797 व्‍यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।

ऑक्सीजन गैस की कालाबाजारी के आरोप लगाएं

अश्वनी उपाध्याय                        

गाजियाबाद। लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर नंदकिशोर गुर्जर ने जिला प्रशासन पर ऑक्सीजन गैस की कालाबाजारी करने के आरोप लगाए है। भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लिखित में एसएसपी को पत्र लिखकर कहा की मेरे यहां जो सैकड़ों लोग ऑक्सीजन के अभाव से मरें हैं। उनकी हत्या का एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एसएसपी को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।विधायक ने कहा है कि दिल्ली और हरियाणा को जिलें के अधिकारी ब्लैक में ऑक्सीजन दे रहे हैं। जबकि जिलें में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन है। जिलें से कालाबाजारी होकर अन्य राज्यों में जा रही ऑक्सीजन के अभाव से जिलें के लोग दम तोड़ रहे हैं। बता दें कि इस मामले में डीआईजी/एसएसपी जिला अमित पाठक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। भाजपा से लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि इस पूरे मामले में डीएम और एसएसपी से मिलकर शिकायत की गई है।

गाजियाबाद: एक हजार दो सौ चार संक्रमितों की पहचान

अश्वनी उपाध्याय               

गाजियाबाद। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार, आज जिलें में आज 1204 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। जबकि 20 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई। जिले में आज 919 संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया और सक्रिय संक्रमितों की संख्या 6908 हो गई है। जिलें में कोरोना संक्रमण के चलते मरने वालों की कुल संख्या अब 226 हो गई है। जबकि 33819 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। गौतम बुद्ध नगर में आज शनिवार को 1470 नए संक्रमित मिले और 1712 संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ पिछले 24 घंटों की अवधि में 13 मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई और सक्रिय मरीजों की संख्या 7991 हो गई है।

मुुझे हराने के लिए विपक्षी दलों ने व्यू रचना की: बराला

राणा ओबराय               
चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने भारतीय न्यूज़/राष्ट्रीय खोज के संपादक राणा ओबराय से एक खास बातचीत में बताया, कि मुुझे हराने के लिए सभी विपक्षी दलों ने जबरदस्त व्यू रचना की थी, जिसमें वह कामयाब हो गए। बराला ने एक सवाल के जवाब में बताया यदि पूर्व विधायक निशान सिंह चुनाव लड़ते अथवा कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह को पहले की तरह उतने ही वोट मिलते तो मेरी जीत लगभग निश्चित थी। बराला ने बताया मेरा वोट प्रतिशत पिछले चुनाव से भी ज्यादा मुझे मिला है। परंतु मैं फिर भी जीत नहीं पाया। क्योंकि कांग्रेस जजपा और आजाद प्रत्याशियों ने मिलकर मुझे हराने के लिए वर्तमान विधायक को जिताने के लिए उसकी सहायता करी। सुभाष बराला ने बताया कि भले मैं विधानसभा चुनाव हार गया परंतु आज भी मेरे विधानसभा क्षेत्र के लोग निरंतर मेरे संपर्क में हैं और मैं उन सभी के दुख सुख में हमेशा सामने रहता हूं। उन्होंने कहा हार जीत तो चलती रहती है। मेरा कर्तव्य अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करना है। इसको मैं पूरी निष्ठा से कर रहा हूं। 5 प्रदेशों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल सहित सभी प्रदेशों में जीत हासिल करें करेगी बराला ने एक सवाल के जवाब में बताया, कि भाजपा पार्टी में पद और प्रतिष्ठा मांगने से नहीं मिलती बल्कि काम करने वाले कार्यकर्ताओं का पार्टी मान सम्मान करते हुए उन्हें पद और प्रतिष्ठा देकर उनका मान सम्मान बढ़ाती है। चेयरमैन बराला ने कहा हरियाणा की खट्टर सरकार दिनरात लोगो की सेवा में लगी रहती है। इस सरकार में बिना पर्ची बिना खर्ची लोगो को नोकरियों मिली है। जो अपने आप मे एक उदाहरण बन गया है।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...