शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021

महामारी: अभिनेता ने 30 हजार लोगों की मदद की

कविता गर्ग                
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने कोरोना महामारी संकट के समय 30 हजार लोगों की मदद की है। देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस कठिन समय में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार लोगों की मदद के लिये आगे आ रहे हैं। अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ मिलकर ऑनलाइन सिलेब्रिटी फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म ‘फैनकाइंड’ के जरिए कोरोना महामारी के दौर में लोगों की मदद कर रहे हैं। दोनों ने एक करोड़ रुपये इकट्ठा करके 30 हजार लोगों और उनके परिवार की मदद की है। अर्जुन कपूर ने कहा,  महामारी ने हमें दुखों की खाई में धकेल दिया है। इस स्थिति ने हम सभी को आगे बढ़ने और दूसरों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया है। अंशुला और मैंने फैनकाइंड के जरिए लोगों की मदद करने की कोशिश की है। मुझे खुशी है कि हमने भारत के करीब 30 हजार लोगों की मदद की और संकट के समय में एक करोड़ रुपये एकट्ठा किए हैं।
अर्जुन कपूर ने कहा, महीने भर के राशन और खाने की मील्स के साथ प्रवासी मजदूरों को पैसे दिए गए हैं। कोविड-19 की रोकथाम के लिए हायजीन किट्स दी गई हैं। इसके जरिए हमने कुछ परिवारों की मदद की है और थोड़ी बहुत कोविड-19 की इस स्थिति से लड़ने की कोशिश की है। मैंने अपने जीवन भर की कमाई इस प्लेटफॉर्म को बनाने में लगाई है। मुझे गर्व होता है कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए हम इस कठिन समय में कुछ मजबूर और जरूरतमंद लोगों की मदद कर पाए।

बारिश-बर्फबारी, बिजली गिरने की आशंका, अलर्ट

पंकज कपूर                    
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन यानी 4 मई तक राज्य में अधिकांश क्षेत्रों विशेषकर पर्वतीय इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश , बर्फबारी ,ओलावृष्टि एवं बिजली गिरने की आशंका जाहिर करते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की मानें तो राज्य में 30 अप्रैल से लेकर 4 मई तक पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश गरज चमक के साथ हो सकती है तथा ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की भी आशंका जताई गई है। इसके अलावा अधिकांश क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ेंगी और ओलावृष्टि भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले कुछ दिनों तक बरकरार रहेगा। अगले चार-पांच दिन तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में अचानक परिवर्तन देखा जा सकता है।

देश में संक्रमितों की कुल संख्या-1,87,62,976 हुईं

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,86,452 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,87,62,976 हो गयी है। जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 31 लाख को पार कर गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक 3,498 और मरीजों की मौत हो गयी। संक्रमण से अब तक 2,08,330 लोग दम तोड़ चुके हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 31,70,228 हो गयी है। जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.90 प्रतिशत है। लोगों के ठीक होने की दर घटकर 81.99 प्रतिशत हो गयी है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 1,53,84,418 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि, मृत्यु दर 1.11 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ और 19 अप्रैल को कोविड-19 के मामले 1.5 करोड़ से अधिक हो गए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 29 अप्रैल तक 28,63,92,086 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 19,20,107 नमूनों की बृहस्पतिवार को जांच की गई।

यूपी: 1 पखवाड़े के बाद संक्रमण से मुक्त हुए योगी

हरिओम उपाध्याय                
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ करीब एक पखवाड़े के बाद कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गये हैं। योगी ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि ”आप सभी की शुभेच्छा और चिकित्सकों की देखरेख से अब मैं कोरोना निगेटिव हो गया हूं। आप सभी के द्वारा मुझे दिए गए सहयोग व शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। इसके पहले 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। तब उन्होंने ट्वीट में कहा था।शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।उल्लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से पहले उनके कार्यालय के कई अधिकारी कोरोना संक्रमित पाये गये थे। अधिकारियों के संक्रमित पाये जाने के बाद योगी ने अपनी जांच कराई। जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

पूर्व अटॉर्नी जनरल सोराबजी का कोरोना से निधन हुआ

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित पूर्व अटॉर्नी जनरल एवं संवैधानिक विधि विशेषज्ञ सोली सोराबजी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। सोराबजी के पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की जानकारी दी। सोराबजी 1989 से 1990 तक और फिर 1998 से 2004 तक भारत के अटॉर्नी जरनल रहे। उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद दक्षिण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उच्चतम न्यायालय ने पूर्व अटॉर्नी जनरल एवं विख्यात न्यायविद् सोली सोराबजी को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी। सोराबजी का कोरोना वायरस संक्रमण के बाद शुक्रवार सुबह निधन हो गया था। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति सूर्य कांत एवं न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए न्यायालय की दिन की कार्यवाही शुरू होने से ठीक पहले कहा, ” बेहद दु:खद समाचार है कि मानवाधिकारों के लिए लड़ने वाले सोली का आज सुबह निधन हो गया।

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या-11,22,286 हुईं

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24,235 नए मामले सामने आने के साथ ही दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11,22,286 तक पहुंच गई। शहर में संक्रमण की दर 32.82 दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 395 मरीजों की मौत हो गई। जोकि पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। शहर में अब तक 15,772 लोग इस घातक वायरस के कारण जान गंवा चुके हैं। दिल्ली में लगातार आठवें दिन संक्रमण के कारण 300 से अधिक मरीजों की मौत दर्ज की गई। बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 10.08 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि वर्तमान में 97,977 मरीज उपचाराधीन हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण    
1. अंक-258 (साल-02)
2. शनिवार, मई 1, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2078। अठारहवां रोजा, सहरी 04:17, इफ्तार 06:55। 18 रमजान, हिजरी 1442।
4. सूर्योदय प्रातः 06:20, सूर्यास्त 06:50।
5. न्‍यूनतम तापमान -16 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

गुरुवार, 29 अप्रैल 2021

अमेरिका प्रतिस्पर्धा के साथ, टकराव का साथी नहीं

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कांग्रेस को दिए अपने पहले संयुक्त संबोधन में कहा, कि अमेरिका फिर से प्रगति की राह पर है। बाइडेन ने अमेरिकी कांग्रेस में कहा, हम फिर से काम कर रहे हैं। फिर से सपने देख रहे हैं, फिर से नयी चीजें तलाश रहे हैं। दुनिया का फिर से नेतृत्व कर रहे हैं। हमने एक-दूसरे और दुनिया को दिखाया है कि अमेरिका में हार मानने का कोई विकल्प नहीं है। बाइडेन ने अर्थव्यवस्था पर कहा, अमेरिका को वापसी के लिए और अधिक करने की जरूरत है। हम बेहतर तरीके से वापसी करेंगे। बाइडेन ने कहा, "अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सेना की मजबूत उपस्थिति बनाए रखेगा। यह संघर्ष शुरू करने के लिए नहीं है, बल्कि दूसरे देशों को ऐसा करने से रोकने के लिए है। मैंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कहा कि अमेरिका प्रतिस्पर्धा का स्वागत करता है। लेकिन टकराव नहीं चाहता। 

वायरस: शेयर बाजार में 1.76 प्रतिशत की गिरावट

कविता गर्ग        

मुंबई। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में बजाज फिनसर्व रही। इसमें 6.60 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, डा. रेड्डीज और सन फार्मा में भी मजबूती आयी। दूसरी तरफ बजाज ऑटो, एचडीएफसी, एचसीएल टेक, एल एंड टी, एसबीआई और महिंद्रा आदि शेयरों में गिरावट रही। इन शेयरों में 1.76 प्रतिशत तक की गिरावट आयी। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”मासिक वायदा एवं विकल्प खंड में अनुबंधों के समाप्त होने के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। फेडरल रिजर्व ने उदार मौद्रिक नीति बरकरार रखते हुए तथा बांड खरीद के जरिये आक्रमक तरीके से समर्थन देने की फिर से प्रतिबद्धता जताकर आर्थिक भरोसा बढ़ाया है।” उन्होंने कहा, ”मजबूत परिदृश्य के साथ धातु कंपनियों के शेयर चमक में रहे।” इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 3,79,257 मामले दर्ज किए गए। जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,83,76,524 हो गए है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 30 लाख के पार पहुंच गई है।

यूपी: 12,17,955 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

हरिओम उपाध्याय             
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कोविड-19 संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में इस वायरस से रिकॉर्ड 298 और लोगों की मौत हो गई तथा 35156 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 298 और मरीजों की मौत हो गई। यह प्रदेश में एक दिन में इस संक्रमण से होने वाली मौतों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में इस वक्त 309237 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। राज्य में अब तक कुल 1217955 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिनमें से 896477 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 225000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक चार करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

महामारी: पूर्व पीएम मनमोहन संक्रमण से उबरे

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिल गई। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। गत 19 अप्रैल को 88 साल के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को हल्का बुखार होने के बाद जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री ने चार मार्च और तीन अप्रैल को कोरोना के टीकों की दो खुराक ली थी। पिछले साल एक नई दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था। कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। डॉक्टर मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वो 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। साल 2009 में एम्स में उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी।

गाजियाबाद: 24 घंटें में मिलें 898 नए कोरोना संक्रमित

अश्वनी उपाध्याय              

गाजियाबाद। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों की अवधि में केवल 898 नए कोरोना मरीज मिलें। जबकि 369 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस अवधि में 12 मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई और अब जिले में 5984 सक्रिय मरीज हैं। गौतम बुद्ध नगर में 1478 नए मरीज मिले जबकि 545 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। 11 मरीजों की मृत्यु के बाद अब यहाँ 8130 सक्रिय मरीज हैं। मेरठ में आज नए संक्रमितों की संख्या में कुछ कमी आई और यहाँ 965 मरीज मिले। मेरठ में 7 मरीजों की मृत्यु हुई है और अब यहाँ 12506 सक्रिय मरीज हैं। उत्तर प्रदेश में आज 35,156 नए मर्ज मिले जबकि 25613 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। 298 मरीजों की मृत्यु के बाद अब प्रदेश में 309,237 सक्रिय मरीज हैं। कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में अब तक 12,238 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मई-जून माह में निशुल्क राशन प्रदान करेंगीं सरकार

बृजेश केसरवानी             
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार पीडीएस के अंतर्गत पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारक को मई और जून माह में निःशुल्क राशन प्रदान करेगी। इसमें ई-पॉश मशीनों से नेशनल राशन पोर्टिबिलिटी की सुविधा के साथ अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड की इस विभीषिका के बीच राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक के भरण-पोषण की समुचित व्यवस्था के लिए संकल्पित है। राज्य सरकार पीडीएस के अंतर्गत पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारक को मई और जून माह में निःशुल्क राशन प्रदान करेगी। इसमें ई-पॉश मशीनों से नेशनल राशन पोर्टिबिलिटी की सुविधा के साथ अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा यह राशन भारत सरकार द्वारा एनएफएसए अंतर्गत मई-जून माह के लिए घोषित निःशुल्क राशन के अतिरिक्त होगा। उन्होंने इस संबंध में संबंधित विभाग व अफसरों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी बुधवार को टीम इलेवन के साथ वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कोविड प्रबंधन की दिशा में टीम वर्क से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। विगत लगभग एक सप्ताह से प्रदेश के रिकवरी दर में हर दिन सुधार देखने को मिल रहा है। विगत 24 घंटे में प्रदेश में 35,903 लोग कोविड से लड़ाई जीत कर स्वस्थ हुए हैं। सभी प्रदेशवासी कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप आचरण करें। मास्क, सैनिटाइजर और दो गज की दूरी के सिद्धांत को व्यवहार में लाएं।
स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से सीएचसी एक छोटी और अति महत्वपूर्ण इकाई है। यहां ऑक्सीजन प्लांट लगाने की लंबी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के साथ ही अपेक्षा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जैसी तुरंत उपयोग में आने वाली उपयोगी प्रणाली प्रभावी हो सकती है। प्रदेश के सभी सीएचसी में न्यूनतम 10-10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने की कार्रवाई हो।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चार करोड़ टेस्ट के साथ उत्तर प्रदेश सर्वाधिक कोविड टेस्ट करने वाला राज्य है। इसे लगातार बढ़ाये जाने की जरूरत है। सभी निजी और सरकारी प्रयोगशालाओं की क्षमता को दोगुना करने की कार्रवाई तेज की जाए।
उन्होंने कहा कि संक्रमण की दृष्टि से हमें सभी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होगा। अगले कुछ दिनों के भीतर प्रदेश में कोविड डेडिकेटेड बेड्स की वर्तमान क्षमता को दोगुना किया जाए। स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग सरकारी व्यवस्था के साथ-साथ निजी क्षेत्र के सहयोग से बेड्स को दोगुना करना सुनिश्चित कराए। सचिव स्तर के एक अधिकारी की जिम्मेदारी इस कार्य में लगाया जाए। इसकी दैनिक मॉनिटरिंग की जानी चाहिए।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जिलों में दो-दो सीएचसी को कोविड मरीजों के सेवार्थ डेडिकेटेड किया जाए। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में पिछले सप्ताह में जनपदवार 200-200 बेड बढ़ाए गए हैं। इससे करीब 15000 बेड बढ़े हैं। कोविड हॉस्पिटल के रूप में नए निजी अस्पतालों को भी जोड़ा जाए।

अल्पसंख्यक सभा के निर्वतमान अध्यक्ष का निधन

बृजेश केसरवानी             
प्रयागराज। पीलीभीत सदर से पाँच बार विधायक और सपा सरकार मे कैबिनेट मंत्री रहे अल्पसंख्यक सभा के निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष हाजी रेयाज़ अहमद का निधन हो गया। वह कोरोना पाज़ीटिव थे और बरैली मे उनका इलाज चल रहा था। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष शाहिद अब्बास रिज़वी के रानी मण्डी स्थित कार्यालय पर वर्चुअल शोक सभा मे हाजी रियाज़ अहमद के इन्तेक़ाल पर शोक सभा कर उनके मग़फिरत की दुआ की गई। वहीं, नैनी के पीपिरसा से अल्पसंख्यक सभा के ज़िलाध्यक्ष इसराइल ने निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष के निधन पर शोक प्रकट किया।अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव शारिक़ ने हाजी रेयाज़ अहमद के निधन की खबर पर अफसोस जताते हुए उनकी मग़फिरत की दुआ की। ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव,महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन ने भी शोक व्यक्त किया। महानगर मीडिया प्रभारी अस्करी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा की मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव के बहोत करीबियों मे हाजी रेयाज़ अहमद की गिन्ती हुआ करती थी। वह समाजवादी पार्टी मे अल्पसंख्यक समाज के कद्दावर नेता थे। बेबाक शैली उनकी अपनी पहचान थी। वहीं सपा नेता इक़बाल अन्सारी के निधन पर भी सपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया इक़बाल अन्सारी एक बेहतरीन इन्सान के साथ बेहतरीन वक्ता भी थे। इन दोनो नेताओं के निधन से पार्टी ने एक अच्छा समाजवादी नेता को खो दिया। अल्लाह उनकी मग़फिरत करे। शोक प्रकट करने वालों में योगेश चन्द्र यादव, इफ्तेखार हुसैन,अनिल यादव,संदीप पटेल,रवीन्द्र यादव,शारिक़,महबूब उसमानी, बृजेश केसरवानी, इसराइल,शाहिद प्रधान, अस्करी,मशहद अली खान, आसिफ,तारीक़ खान,शबी हसन, सैफ फरीदी, ज़ामिन हसन,औन ज़ैदी, ज़ैद, किताब अली, फरीद राईन,काशान सिद्दीक़ी,तारिक़ नेहाल आदि रहे।

पुलिस के आदेश को मानने को तैयार नहीं हैं वोटर

अतुल त्यागी                 
हापुड़। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुईं। वोटरों के द्वारा दबंगई से गाड़ी को पोलिंग बूथ में बाड़ने की
जनपद त्रिकोणीय पंचायती चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरा सतर्क चल रहा है। वहीं, पुलिस के आदेश को मानने को वोटर दबंगई के साथ तैयार नहीं है। गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अक्खापुर जहां पर दबंग वोटरों ने पुलिस के लाख मना करने एवं बावजूद भी पोलिंग बूथ में गाड़ी घुसा दी। जहां पर जनपद डीएम अनुज सिंह एवं जनपद एसपी नीरज कुमार जादौन एवं गढ़ सीओ पवन कुमार जनता से कर रहे हैं। शांति बनाएं रखने की अपील, वहीं पर दबंग वोटरों ने हापुड़़ शासन-प्रशासन के आदेशों को ताक पर रखकर घुसा दिया। पुलिस के लाख मना करने के बावजूद भी पोलिंग बूथ में खुलेआम गाड़ी।

पिता ने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग से किया रेप

अतुल त्यागी          
हापुड़। पिता ने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग बेटी से रेप किया। थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक पिता ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ बलात्कार कर उसे दो बार गर्भवती कर दिया और गर्भपात करवाकर जान से मारने की धमकी दी।
जानकारी के अनुसार, पिलखुवा के एक मोहल्ले निवासी इनाम ने अपनी बेटी का 12 साल की उम्र से अपने दोस्त इलियास के साथ मिलकर रेप किया। दो बार गर्भवती हो जाने पर उसका गर्भवत करवा दिया। जिससे घबराकर नाबालिक युवती अपने रिश्तेदारों के साथ दिल्ली चली गई। बार-बार पिता द्वारा प्रताड़ित करने पर युवती एसपी के यहां पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई एसपी के आदेश पर पिलखुआ पुलिस ने पिता इनाम व इलियास पर पुलिस ने कलयुगी पिता इनाम व इलियास पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही हैं।

एससी में कोरोना से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई

राणा ओबराय            
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में कोरोना से संबंधित अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई जारी है। 
इसी सिलसिले में आज सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है। जो दावा करती है कि टीकाकरण अभियान में 32 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। जानकारी के अनुसार यह याचिका वकील दीपक आनंद मसीह की ओर से दाखिल की गई है। याचिका में कोरोना से निपटने के लिए केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए हैं। याचिकाकर्ता ने कहा कि पश्चिमी देशों में कोरोना की वैक्सीन तैयार कर ली गई, लेकिन उनकी लागत और कीमत 150-200 रुपये से ज्यादा नहीं है। वहीं देश में यही वैक्सीन आम लोगों को 600 रुपये तक में मिल रही है। अब जब 18 साल से ज्यादा आयु के लोगों को वैक्सीन लगने वाली है तो, कीमत भी बढ़ गई है। एक अनुमान के मुताबिक, अभी 80 करोड़ लोगों को टीके की खुराक लगनी है। ऐसे में टीके की कीमत का हिसाब लगाया जाए तो 32 हजार करोड़ रुपये का घोटाला सामने आता है। याचिकाकर्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल साइंटिफिक फोर्स तो बना दी लेकिन फरवरी-मार्च में उसकी एक भी बैठक नहीं हुई। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव जारी थे। इसके अलावा याचिका में यह भी कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति को भी पूरे देश में लॉकडाउन लगाने का अधिकार नहीं है। लेकिन भारतीय प्रधानमंत्री को है। याचिका में कहा गया कि देश में लॉकडाउन लगाकर भी देख लिया लेकिन इससे कुछ भी हासिल नहीं हुआ। याचिका में कहा गया कि समस्या संसाधनों से ज्यादा सरकारी नीतियों की रही। वकील दीपक आनंद मसीह ने कोर्ट से अपील की कि सरकार को सही नीतियां बनाकर उन पर अमल करने का आदेश दिया जाए। बता दें कि एक मई से देश में वैक्सीनेशन अभियान का तीसरा चरण शुरू हो जाएगा और इसके तहत 18 साल से ज्यादा उम्र के युवाओं को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।

चुनाव: मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया

कौशांबी। चायल विकास खंड में गुरुवार को चौथे चरण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के लिए मतदाता उत्साहित दिखे और सुबह से ही मतदान के लिए कतारों में लग गए। मतदान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते मतदाता नहीं दिखाई पड़े हैं। कहीं तो मतदान समय से शुरू हो गया तो कहीं मतदान कुछ विलंब से शुरू हुआ। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया। बलीपुर टाटा के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल बलीपुर टाटा में बनाए गए पांच बूथ पर मतदान समय से शुरू हो गया था और पुरुष महिला मतदाता कतारों में लगकर मतदान किया। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय के बूथों पर भी मतदान के लिए मतदाताओं की भीड़ कतारों में लगी रही। प्राथमिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय चक बादशाहपुर में मतदान के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया और सुबह की पहली किरण से ही मतदान के लिए बूथों पर मतदाता डटे रहे। इसी प्रकार बनाए गए अन्य मतदान केंद्रों पर भी मतदाता मतदान करने के लिए डटे रहे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
गणेश साहू 

सहयोग: लोगों की मदद के लिए आगें आएं शेट्टी

कविता गर्ग                    
मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन सुनील शेट्ठी कोरोना के खिलाफ जंग में लोगों की मदद के लिये आगे आये हैं। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर खतरनाक रूप ले चुकी है। कोरोना के खिलाफ जंग में बॉलीवुड सितारे भी लोगों की मदद के लिए सामने आ रहे हैं। अक्षय कुमार, अजय देवगन , सलमान खान, टिंवकंल खन्ना के बाद अब सुनील शेट्टी भी लोगों की मदद के लिये आगे आये हैं। कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों को मुफ्त में ऑक्‍सीजन कन्‍सन्‍ट्रेटर्स मुहैया करवाने की कैंपेन में सुनील शेट्टी का नाम भी शामिल हो गया है।
इस बात की जानकारी सुनील शेट्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी ट्वीट करते हुए दी है। सुनील शेट्टी ने लिखा, “इन दिनों हम विषम परिस्थियों से गुजर रहे हैं। लेकिन हमने लोगों एक दूसरे की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। यह एक आशा की किरण है। मैं सभी दोस्‍तों और फैंस से अपील करता हूं आप लोग भी लोगों की मदद के सामने आएं। यदि किसी को सहायता चाहिए या आप किसी की सहायता करना चाहते हैं तो डायरेक्‍ट मेसेज करें। प्‍लीज इसे ज्‍यादा से ज्‍यादा शेयर कर लोगों तक पहुंचाएं ताकि लोगों को मदद मिल सके। 

जब्त दवा की प्रभाविता समाप्त नहीं हो: न्यायमूर्ति

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने यह निर्देश दिया, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि जब्त दवा की प्रभाविता समाप्त नहीं हो और इसे जरूरतमंद रोगियों को दिया जा सके। अदालत ने कहा कि जब्त करते ही जांच अधिकारी को तुरंत इसकी सूचना उपायुक्त को देनी चाहिए। पीठ ने कहा कि जांच अधिकारी को सुनिश्चित करना चाहिए कि जब्त दवाएं मौलिक हैं और सुनिश्चत करना चाहिए कि उन्हें रेफ्रिजरेटर में रखा जाए। ताकि उन्हें किसी अस्पताल या कोविड देखभाल केंद्र में भेजे जाने तक उनकी प्रभाविता बनी रहे। न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने यह निर्देश दिया ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि जब्त दवा की प्रभाविता समाप्त नहीं हो और इसे जरूरतमंद रोगियों को दिया जा सके। अदालत ने कहा कि जब्त करते ही जांच अधिकारी को तुरंत इसकी सूचना उपायुक्त को देनी चाहिए। पीठ ने कहा कि जांच अधिकारी को सुनिश्चित करना चाहिए कि जब्त दवाएं मौलिक हैं और सुनिश्चत करना चाहिए कि उन्हें रेफ्रिजरेटर में रखा जाए ताकि उन्हें किसी अस्पताल या कोविड देखभाल केंद्र में भेजे जाने तक उनकी प्रभाविता बनी रहे।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...