रविवार, 25 अप्रैल 2021

द्विपक्षीय अभ्यास​​​​ का 19वां संस्करण ​​अरब में शुरू हुआ

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। ​​भारतीय ​​और फ्रांसीसी नौसेनाओं के बीच ​​द्विपक्षीय अभ्यास​​​​ ‘वरुण-2021’ का 19वां संस्करण रविवार से ​​अरब सागर में शुरू हुआ। जो ​​27 अप्रैल तक चलेगा​​। ​‘वरुण’ अभ्यास दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच तालमेल और सहयोग के बढ़ते स्तर को दर्शाएगा​​।​ ​यह उच्च स्तरीय नौसेनिक अभ्यास ​हिन्द महासागर में चीन की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण ​माना जा रहा ​है​​।​ ​​भारत औ​र फ्रांस के संबंध विशेष तौर पर आतंकवाद, रक्षा, परमाणु और अंतरिक्ष जैसे मुद्दों पर पारंपरिक रूप से काफी अच्छे रहे हैं​​।​​​​​​​​​​​
 इस नौसैन्य अभ्यास में भारतीय नौसेना की तरफ से गाइडेड मिसाइल स्टील्थ डिस्ट्रॉयर आईएनएस कोलकाता, गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट्स आईएनएस तारक, आईएनएस तलवार, फ्लीट सपोर्ट शिप आईएनएस दीपक और चेतक इंटी​​ग्रेटेड हेलीकॉप्टर, कलवरी क्लास पनडुब्बी और पी8आई लॉन्ग रेंज मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। इसी तरह फ्रांसीसी नौसेना का प्रतिनिधित्व ​उसके विमानवाहक पोत चार्ल्स-डी-गॉले का राफेल-एम फाइटर जेट्स और ई 2 सी हॉकी विमान, शेवेलियर पॉल, एक्विटेन-क्लास मल्टी-मिशन फ्रिगेट प्रोवेंस और टैंकर वार ​कर रहे हैं​।​​ भारतीय पक्ष का नेतृत्व पश्चिमी कमान के फ्लैग ऑफिसर रियर एडमिरल अजय कोचर करेंगे जबकि फ्रांसीसी पक्ष का नेतृत्व टास्क फोर्स 473 के कमांडर रियर एडमिरल मार्क औसादत ​कर रहे हैं​​​।

मुंबई को 4 लाख 35 हजार इंजेक्शन भेजने का निर्णय

कविता गर्ग                
मुंबई। कोरोना महामारी की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने 30 अप्रैल तक महाराष्ट्र को 4 लाख 35 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन भेजने का निर्णय लिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार देर रात प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया है।
महाराष्ट्र सरकार के निवेदन पर केंद्र 4 लाख 35 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन भेजने जा रही है। इसकी आपूर्ति 30 अप्रैल तक की जाएगी। केंद्र के इस निर्णय से महाराष्ट्र सरकार राहत महसूस कर रही है। सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

दिल्ली को कोटे से अधिक ऑक्सीजन दिया: हर्षवर्धन

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि दिल्ली को उसके कोटे से अधिक ऑक्सीजन दिया गया है। वह इसका ढंग से इस्तेमाल करें। राजधानी दिल्ली के अस्पतालों से लगातार ऑक्सीजन खत्म होने की खबर आती रही। इसके मद्देनजर डॉ. हर्षवर्धन का बयान महत्वपूर्ण है।
इस मसले पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि दिल्ली सरकार ने जितनी मांग की थी, उससे अधिक ऑक्सीजन का कोटा उन्हें दिया गया है। अब यह उन पर है कि वे इसका किस तरह निर्धारण करते हैं। सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर एंड हॉस्पिटल का दौरा करते हुए उन्होंने यह बात कही।
उन्होंने कहा, “भारत में ऑक्सीजन के उत्पादन के हिसाब से हर राज्य को उसके कोटे के हिसाब से ऑक्सीजन दिया गया है। यहां तक कि दिल्ली को उसके मांगे गए कोटे से अधिक ऑक्सीजन दिया  है और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इसके लिए कल प्रधानमंत्री का शुक्रिया भी किया था। अब व्यवस्थित तरीके से कोटा बांटने पर राजधानी की सरकार को प्लान बनाना चाहिए।”
इसी संदर्भ में डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली को यह भरोसा दिलाया है कि ऑक्सीजन के परिवहन में कहीं कोई रुकावट नहीं आएगी। अगर कोई बाधा डालता है तो उसके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत कई लोगों ने ऑक्सीजन केंटेनर को नहीं पहुंचने देने का आरोप लगाया था।

यूपी: 24 घंटे में कोरोना के 38055 नए संक्रमित मिलें

हरिओम उपाध्याय                 
लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर का उत्तर प्रदेश में कहर जारी है। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को मरीजों वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटों के भीतर उप्र में 38055 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। एक दिन में 222 संक्रमितों की मौत हुई है। लखनऊ में आज 42 मौतें हुई है। जो और दिनों से सबसे ज्यादा थी। जबकि 23,231 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,88,144 है। अब तक कुल 7,52,211 लोग ठीक हो चुके हैं। 3,95,40,989 सैंपल्स की जांच की गई है।
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे है। अस्पतालों में ऑक्सीजन भी पहुंचाई जा रही है। राज्य में अब तक कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,88,144 पहुंच चुकी है। वहीं 7,52,211 अब तक इस संक्रमण से मुक्त भी हो चुके है। वहीं करीब 10959 लोगों की इस संक्रमण के चलते मौत हो गई है। प्रदेश में आज 38055 मामले आये हैं, जिनमे लखनऊ में 5461 मामले आये और 5799 लोग डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब तक कोरोना के कारण 10,959 लोगों की जान जा चुकी है। 

पीएम ने संक्रमण से खुद को बचाएं रखने की अपील की

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रविवार को मन की बात कार्यक्रम केवल कोरोना महामारी पर केन्द्रित रहा। इस दौरान उन्होंने देशवासियों से कोरोना को लेकर वैज्ञानिक सलाह को प्राथमिकता देने, संक्रमण से खुद का बचाए रखने और जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकारों से आग्रह किया है कि वे केंद्र सरकार के मुफ्त वैक्सीन अभियान का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने देशवासियों को आश्वस्त किया कि कोरोना की मुफ्त वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा।

डॉक्टर की पर्ची दिखाने पर ही दिया जाएंगा सिलेंडर

हरिओम उपाध्याय                 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि डॉक्टर की पर्ची दिखाने पर ही सिलेंडर दिया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि रेमेडेसिवर, जीवन रक्षक दवाओं तथा ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों पर गैंगस्टर, एनएसए लगाया जायेगा और ऐसे लोगों की सम्पत्ति भी जब्त की जायेगी। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि अनावश्यक रूप से हर आदमी आक्सीजन के पीछे न भागे। जिसे डाक्टर ने जिसे आक्सीजन की आवश्यकता बताया है। उसे ही आक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलों में कोविड बेड बढ़ाने का कार्य में निरन्तर, जिसमें 200-200 बेड बढ़ाने की प्रक्रिया की जा रही है। सहगल ने बताया कि जो लोग होम आइसोलेशन में रह रहे हैं उनको भी आक्सीजन की कोई नहीं आएगी। प्रदेश में कैडिला से रेमेडेसिविर के 18000 इंजेक्शन प्राप्त हो गए हैं। कल एक दूसरी कम्पनी से भी रेमडेसिविर के इंजेक्शन प्राप्त हुए थे। प्रदेश में रेमडेसिविर के इंजेक्शन समुचित मात्रा में उपलब्ध है। रेमडेसिविर के भी इंजेक्शन बहुत कम मरीजों को इसकी आवश्यकता पड़ती है।  टैंकरों को रेल के माध्यम से आक्सीजन लाने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है। खाली टैंकरों को वायुयान से बोकारो/जमशेदपुर में उतारा जा रहा है। प्रदेश में आक्सीजन, जीवन रक्षक दवाइयों की सूचारू उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग का कार्य करते हुए, टेस्टिंग की क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,25,960 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 3,95,40,989 सैम्पल की जांच की गयी है। इसमें लगभग 1.05 लाख से अधिक सैम्पलों की जांच आरटीपीसीआर के माध्यम से की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 38,055 नये मामले आये है। प्रदेश में 2,18,144 कोरोना के एक्टिव मामले में से 2,29,744 लोग होम आइसोलेशन में, निजी चिकित्सालयों में 6,411 लोग तथा शेष मरीज सरकारी चिकित्सालयों में इलाज भी करा रहे हैं।

राज्यों में ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना की जाएंगीं

अकांशु उपाध्याय                            
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और इसके कारण अस्पतालों में तेज होती ऑक्सीजन की मांग के कारण प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपात राहत कोष (पीएम केयर्स) से देश के विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य केंद्रों में 551 पीएसए चिकित्सीय ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की स्थापना की जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में रविवार को कहा कि पीएम केयर्स कोष ने इन संयंत्रों की स्थापना के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने इन संयंत्रों को जल्द से जल्द क्रियान्वित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इन संयंत्रों से जिला स्तर पर ऑक्सीजन की उपलब्धता को बल मिलेगा। इन संयंत्रों की स्थापना विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के जिला मुख्यालयों में चिह्नित अस्पतालों में की जाएगी और केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय यह काम करेगा।पीएम केयर्स कोष से इससे पहले से देश के विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य केंद्रों में 162 पीएसए चिकित्सीय ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की स्थापना के लिए 201.58 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। उल्लेखनीय है कि 27 मार्च 2020 को कोविड-19 महामारी जैसी किसी भी तरह की आपातकालीन या संकट की स्थिति से निपटने के प्राथमिक उद्देश्य से एक समर्पित राष्ट्रीय निधि की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए और उससे प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए ‘आपात स्थितियों में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड)’ के नाम से एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट बनाया गया था।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...