शनिवार, 24 अप्रैल 2021

ऑक्सीजन की आपूर्ति में अड़चन, व्यक्ति को लटका देंगें

अकांशु उपाध्याय                          
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शनिवार को कहा कि अगर केंद्र, राज्य या स्थानीय प्रशासन का कोई अधिकारी ऑक्सीजन की आपूर्ति में अड़चन पैदा कर रहा है तो ‘हम उस व्यक्ति को लटका देंगे।” न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ की ओर से उक्त टिप्पणी महाराजा अग्रसेन अस्पताल की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान आई है। 
अस्पताल ने गंभीर रूप से बीमार कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी को लेकर उच्च न्यायालय का रुख किया है। अदालत ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह बताए कि कौन ऑक्सीजन की आपूर्ति को बाधित कर रहा है और कहा, “ हम उस व्यक्ति को लटका देंगे।” पीठ ने कहा, “ हम किसी को भी नहीं बख्शेंगे।” अदालत ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के ऐसे अधिकारियों के बारे में केंद्र को भी बताए। ताकि वह उनके खिलाफ कार्रवाई कर सके।

एनवी रमन ने 48वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लीं

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। न्यायमूर्ति एन वी रमन ने देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शनिवार को शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में न्यायमूर्ति रमन को पद की शपथ दिलायी। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित कई केंद्रीय मंत्री एवं उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश शामिलकोरोना संक्रमण के कारण संबंधित दिशानिर्देशों का व्यापक पालन किया गया था। कोविंद ने संविधान के अनुच्छेद 124 के उपबंध-दो में प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए न्यायमूर्ति रमन को नया सीजेआई नियुक्त किया। न्यायमूर्ति रमन ने न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे का स्थान लिया है जिनका कार्यकाल कल समाप्त हो गया। न्यायमूर्ति रमन ने विज्ञान एवं कानून में स्नातक करने के बाद 10 फरवरी 1983 से वकालत पेशे की शुरुआत की। अपने वकालत पेशे के दौरान उन्होंने न केवल आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय बल्कि केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) तथा उच्चतम न्यायालय में भी प्रैक्टिस की। सत्ताइस जून 2000 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त होने के बाद वह 13 मार्च से 20 मई 2013 तक उसी उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये। बाद में उन्हें पदोन्नति देकर दो सितम्बर 2013 को दिल्ली उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। सत्रह फरवरी 2014 को वह शीर्ष अदालत में पदोन्नत किये गये। न्यायमूर्ति रमन 26 अगस्त 2022 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया

चेन्नई। अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान लोकेश राहुल की नाबाद 60 रन और क्रिस गेल की नाबाद 43 रन की जबरदस्त पारियों से पंजाब किंग्स ने गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को शुक्रवार को आईपीएल मुकाबले में नौ विकेट से हरा दिया। पंजाब ने 20 ओवर में मुंबई को छह विकेट पर 131 रन के मामूली स्कोर पर रोकने के बाद 17.4 ओवर में एक विकेट पर 132 रन बनाकर शानदार जीत अपने नाम की।पंजाब की पांच मैचों में यह दूसरी जीत रही जबकि चैंपियन मुंबई को पांच मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। पंजाब की टीम इस जीत के बाद अब अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गयी है।पंजाब ने टॉस जीतकर पहले फ़िल्डिंग करने का फैसला किया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 52 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों के सहारे सबसे ज्यादा 63 रन बनाये जबकि सूर्यकुमार यादव ने 27 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाये। कीरोन पोलार्ड ने 12 गेंदों में एक छक्के के सहारे नाबाद 16 रन बनाये। क्विंटन डी कॉक तीन, ईशान किशन छह, हार्दिक पांड्या एक और क्रुणाल पांड्या तीन रन बनाकर पवेलियन लौटे।
पंजाब के गेंदबाजों ने ऐसा शानदार प्रदर्शन किया कि पहले 10 ओवरों में मुंबई के बल्लेबाज दो विकेट खोकर 49 रन ही बना पाए। मोहम्मद शमी ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट, स्पिनर रवि बिश्नोई ने भी 21 रन पर दो विकेट, दीपक हुड्डा ने 15 रन पर एक विकेट और अर्शदीप सिंह ने 28 रन देकर एक विकेट निकाला।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण    
1. अंक-251 (साल-02)
2. रविवार, अप्रैल 25, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- त्रियोदशी, विक्रमी सवंत-2078। बारहवां रोजा, सहरी 04:29, इफ्तार 06:49। 12 रमजान, हिजरी 1442।
4. सूर्योदय प्रातः 06:20, सूर्यास्त 06:50।
5. न्‍यूनतम तापमान -12 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021

रूस ने यूक्रेन बॉर्डर पर तैनात सेना को आदेश दिया

मास्को/ कीव। रूस ने यूक्रेन बॉर्डर पर तैनात अपनी सेना को वापस जाने के आदेश दे दिए हैं। माना जा रहा है, कि इससे यूरोप में तीसरे विश्वयुद्ध के शुरू होने का खतरा फिलहाल टल गया है। मार्च के अंत से ही रूसी सेना के लगभग एक लाख जवान भारी सैन्य साजोसामान के साथ यूक्रेन की सीमा के नजदीक पहुंच गए थे। जिसके बाद अमेरिका समेत कई यूरोपीय देश खुलकर यूक्रेन के पक्ष में लामबंद हो गए थे। सेना की वापसी का आदेश देते हुए रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने सैन्य साजोसामान को इस साल के अंद में एक दूसरे युद्धाभ्यास के लिए वहीं छोड़ने को कहा है। ऐसे में रूस की नीयत पर कई देशों ने शक जताया है।

3 कुंतल रसगुल्ला, प्लास्टिक की बाल्टियां-ड्रम बरामद

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, चेतन कुमार         
हापुड़। पंचायत चुनाव को निष्पक्ष कराने हेतु जनपद एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देशानुसार, जनपद की बहादुरगढ़ पुलिस ने करीब तीन कुंतल रसगुल्ला मय वितरण करने वाले डिब्बे और प्लास्टिक की बाल्टियां रसगुल्लों से भरी और ड्रम बरामद किएं।
बहादुरगढ़ थाना प्रभारी राजीव कुमार बालियान के नेतृत्व में बहादुरगढ़ चौकी प्रभारी एसआई अमित कुमार, चमन सिंह और टीम ने थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में प्रधान प्रत्यासी डाक्टर रामबीर, पुत्र रामसिंह और भांजा लोकेश पुत्र शौदान प्रत्यासियों को लुभाने के लिए शुक्रवार को गांव शेरपुर में रसगुल्ला बांट रहे थे। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस टीम में चौकी प्रभारी एस आई अमित कुमार और टीम ने मौके से रसगुल्लों से भरे प्लास्टिक बाल्टी ड्रम और गत्ते के डिब्बों में वितरण करने के दौरान बरामद कर प्रधान प्रत्यासी डाक्टर रामबीर का भांजा लौकेश हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही की गई। वहीं, प्रधान प्रत्यासी की तलाश जारी है।
थाना बहादुरगढ़ प्रभारी राजीव कुमार बालियान ने बताया, कि किसी भी कीमत में चुनाव प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए बहादुरगढ़ पुलिस तत्पर है।

अमेरिका ने भारत में बढ़ते संक्रमण पर चिंता जताई

वाशिंगटन डीसी। कोरोना संकट में भारत की मदद से इंंकार करने वाले अमेरिका को उसी के नेताओं ने आड़े हाथ लिया है। इन नेताओं का कहना है कि भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण उसे वैक्सीन निर्माण के लिए कच्चा माल तुरंत उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन से इस संबंध में जल्द से जल्द फैसला लेने की मांग भी की है। मालूम हो कि एक मई से भारत में वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू होने जा रहा है। सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाना चाहती है। ताकि संक्रमण की बेकाबू रफ्तार को नियंत्रित किया जा सके। इसके लिए वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाना होगा और उसके लिए बड़े पैमाने पर कच्चे माल की आवश्यकता पड़ेगी। 

अमेरिका के मैसाचुसेट्स से डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर एड मार्के ने बाइडेन प्रशासन से भारत की तुरंत मदद करने का अनुरोध किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि भारत में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने पृथ्वी दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि पृथ्वी दिवस हमारे ग्रह ही नहीं इस पर रहने वाले सभी लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है।इसके बाद एड मार्के ने एक तरह से अपनी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अमेरिका के पास पर्याप्त से ज्यादा मात्रा में वैक्सीन है। लेकिन फिर भी हम भारत जैसे देशों को समर्थन करने से इनकार कर रहे हैं। सीनेटर ने राष्ट्रपति से अपील करते हुए कहा कि हमारे पास मदद के लिए संसाधन हैं और अन्य लोगों को इसकी आवश्यकता है। इसलिए उनकी मदद करना हमारा नैतिक दायित्व बनता है। इसी तरह, मिशिगन से डेमोक्रेटिक पार्टी की यूएस कांग्रेस प्रतिनिधि हेली स्टीवंस ने भी ट्वीट कर भारत में बढ़ते कोरोना मामलों पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि भारत में विनाशकारी कोरोना की लहर के दौरान मेरी संवेदना वहां के लोगों के साथ है।

सांस की नली में फंसा तार, ऑपरेशन से निकाला

गोपीचंद         
बागपत। जोहड़ी गांव के बच्चे की एक घंटे की मशक्कत के बाद बड़ोत के चिकित्सक डॉक्टर अरविंद जैन एवं डॉ हरीश विश्वकर्मा ने बच्चे की जान बचाईं। जोहड़ी गांव का मामला है। बृहस्पतिवार को 7 वर्षीय बच्चे ने कटीला तार निगल लिया। इससे बच्चे की हालत बिगड़ने लगी।परिजनों ने उसे नगर के गांधी रोड स्थित अरिहंत नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों की टीम वह 1 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद तार को निकालने में सफलता मिल सकी। दरअसल जोहड़ी गांव निवासी रतन सिंह का 7 वर्षीय पुत्र दिलखुश घर के आंगन में खेल रहा था। इस दौरान उसने कटीला तार निगल लिया। वह बच्चे की सांस की नली में फस गया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन से लेकर अरिहंत नर्सिंग होम गांधी रोड पहुंचे। वहां डॉक्टर अरविंद जैन की देख-रेख में चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन किया। 1 घंटे की मशक्कत के बाद तार बाहर निकाला गया। डॉक्टर अरविंद जैन ने बताया नगर में पहली बार ऐसा हुआ। जब किसी बच्चे की सांस की नली में फसा कटीला तार निकाला है। डॉक्टर अरविंद जैन के साथ डॉ हरीश विश्वकर्मा भी साथ रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बड़ौत के अध्यक्ष मुदित जैन एवं महामंत्री नवनीत जैन ने डॉ अरविंद जैन को इस केस में सफलता पाने के लिए व्यापार मंडल की ओर से शुभकामनाएं दी।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए निशुल्क दवा वितरण की

नीरज जैन           
झांसी। डॉक्टर निष्पक्ष निर्भीक उमेश शर्मा इस महामारी से जंग जीतने के लिए आम जन को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए केंप लगाकर निशुल्क दवा वितरण की। इलाइट चौराहे पर फार्मासिन्थ कंपनी द्वारा विटामिन-डी पर जागरूकता अभियान चलाया और साथ ही लोगो एक महीने की विटामिन-डी की दवा निशुल्क प्रदान की। कोविड जैसी गंभीर बीमारी में भी विटामिन डी इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है। ये शरीर के लिए अति आवश्यक होता है इसकी कमी से ओस्टियोपोरोसिस अस्थमा बीपी डिप्रेशन जैसी बीमारियां होती है। लगभग 3000 टेबलेट निःशुल्क दवा वितरण के अवसर पर उमेश शर्मा और कंपनी के एमआर दिनेश जैन मौजूद रहे।

समाज का छड़ी व सहारा बनकर दिखाऊंगा: सतेंद्र

सत्येंद्र पंवार          
मेरठ। नोट और वोट दोनों मिल रहे हैं। वार्ड 19 के सतेंद्र गौतम को सभी समाज के लोगों ने भरपूर स्नेह का वादा किया। उधर पलटवार में सतेन्द्र गौतम ने कहा, कि हर समाज का छड़ी बनकर, सहारा बनकर दिखाऊंगा। जो चुनाव चिन्ह मिला है। बाबा साहब के मिशन को पूरा करके दिखाऊंगा। बहुजन मुक्ति पार्टी के वार्ड 19 के प्रत्याशी सत्येंद्र गौतम के चुनाव प्रचार में पहुंचे प्रदेश मीडिया प्रभारी आर डी गादरे, मेरठ जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पश्चिमांचल जोन प्रभारी राम सिंगार, जिला अध्यक्ष चौधरी इस्तयाक, आईएलए एडवोकेट अतर सिंह गुप्ता, एडवोकेट राहुल मनोज कुमार, दिनेश कुमार आदि ने विचार रखे। गांव-गांव जाकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब के मिशन को पूरा करने के लिए बहुजन मुक्ति पार्टी के पक्ष में वोट मांगे और आर डी गादरे ने कहा कि भारतीय संविधान की रक्षा और विश्व रतन डॉ भीमराव अंबेडकर साहब के विचार धाराओं को यदि भारत देश की रक्षा के लिए कार्य चाहते हो तो बहुजन मुक्ति पार्टी का सहयोग भी देना होगा सभी ने हाथ उठाकर सत्येंद्र गौतम को तन मन धन से सहयोग करने और छडी पर वोट करने का और वार्ड 19 से जिताने का वादा किया। चुनाव प्रचार के दौरान कारी मोहम्मद इरफान, शहरयार शहजाद, उमेश सोनू, प्रथमेश, पिंटू, राम लखन, राजेंद्र प्रसाद, सुमित मेहरबान, विजेंद्र, सत्येंद्र कुमार, दिनेश जाटव, मेहराजुद्दीन अदनान, गुरमीत, सौरभ मौलाना, शाहनवाज, मनोज कुमार मुफ्ती, जुनैद, लुकमान सैफी, डॉक्टर साहिब, डॉक्टर इरशाद अली, अमजद अंसारी, चौधरी इतिहास, अनु मलिक, गीता पैट्रिक, एडवोकेट मुकेश राम सिंगार, डॉ. एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।

अवैध देशी बंदूक के साथ अभियुक्त को किया अरेस्ट

अतुल त्यागी              
हापुड़। एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देशानुसार, जनपद पुलिस द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव-2021 को दृष्टिगत अवैध शस्त्र रखने वालों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने एक अभियुक्त को 1 अवैध देशी बंदूक 12 बोर, मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार।
थाना बहादुरगढ़ प्रभारी राजीव कुमार बालियान के नेतृत्व में एसआई संजीव कुमार, एसआई प्रमोद कुमार तथा क्राइम टीम से सुनील कुमार ने एक शातिर अपराधी शुभम पुत्र चमन सिंह सिखैडा परिक्षितगढ मेरठ को हिरासत में लेने और तलाशी दौरान एक अवैध पौनियां बंदूक बरामद की थाना प्रभारी राजीव कुमार बालियान के अनुसार शुभम एक शातिर अपराधी है। जो अवैध बंदूक के साथ बाइक पर सवार हो। किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। जिसे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
थाना बहादुरगढ़ प्रभारी राजीव कुमार बालियान का यह भी कहना है कि पंचायत चुनाव को निष्पक्ष कराने हेतु और कोविड-19 संक्रमण महामारी से बचाव के लिए भी हर संभव प्रयास किया जा रहा है। किसी भी सूरत में कोई भी अपराधि या शरारती सोच वाला बख्सा नहीं जायेगा।

यातायात पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान

कौशाम्बी। गुरुवार को टीआई रविन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में ओसा मंझनपुर सिराथू रोड टेवा तथा करारी रोड पर चैकिंग चलाईं गई। यातायात पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 160 वाहनों का ई-चालान वसूला गया और 141 लोगो के मास्क न लगने तथा कोविड-19 के नियमो का उलंघन किये जाने पर चालान काटा गया। 16450 रुपये समन शुल्क वसूल की गई।रोहित तिवारी, पुत्र आमोद कुमार निवासी खोरी चित्रकूट का मास्क न लगने पर समन शुल्क 1000 का चालान और हरिलाल पुत्र रामलाल निवासी बरौली पश्चिम शरीरा को थूकने को दशा में पाए जाने पर 500 रुपये का शुल्क वसूल की गई और सभी को चेतावनी दी गई, कि कोविड-19 में दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी। सभी को बताया गया।
उज्ज्वल केशरवानी 

3-4 दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना

राणा ओबराय               
चंडीगढ। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में अगले तीन, चार दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश में अंधड़ और बारिश हो रही है। वहीं आगे भी मौसम खराब रहने की संभावना बताई जा रही है। हरियाणा राज्य में पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण दो दिन से उत्तरी व पश्चिमी क्षेत्रों में ज्यादातर स्थानों पर धुल भरी तेज हवाएं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी व हल्की बारिश हुई। पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव 23 अप्रैल को बने रहने की संभावना है। जिससे राज्य में मौसम आमतौर पर 23 अप्रैल तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है।

यूपी: ड्राइविंग लाइसेंस के बनाएं जाने पर रोक लगाईं

अतुल त्यागी               
लखनऊ। यूपी के परिवहन आयुक्त द्वारा 23 अप्रैल 2021 से 1 मई 2021 तक सभी प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस के बनाए जाने पर रोक लगा दी गई है।
उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद भयावह रूप ले रही है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है।
यूपी में एक मई तक डीएल यानी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस दौरान डीएल के संबंध में कोई भी काम नहीं होगा।
यूपी के परिवहन आयुक्त द्वारा 23 अप्रैल 2021 से 1 मई 2021 तक सभी प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस के बनाए जाने पर रोक लगा दी गई है।
इसके साथ ही 23 अप्रैल से 1 मई तक बुक हुए लाइसेंस के स्लॉट को 15 मई के बाद की तिथियों मे रिशेड्यूल करने का निर्देश जारी किया गया है।
परिवहन आयुक्त के आदेश के बाद परिवहन कार्यालय गाजियाबाद में 23 अप्रैल से 1 मई तक किसी भी प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस संबंधित कोई कार्य संपादित नहीं किया जाएगा।
साथ ही उक्त तिथियों में बुक हुए स्लॉट  को 17 मई से निम्न तालिका के अनुसार लर्निंग लाइसेंस, परमानेंट लाइसेंस और नवीनीकरण लाइसेंस की तारीखों को रिशेड्यूल किया गया है।

केंद्रीय रक्षामंत्री ने जनरल सुबिआन्तो से बातचीत की

नई दिल्ली/ जकार्ता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को इंडोनेशिया के अपने समकक्ष जनरल प्रबोवो सुबिआन्तो से बातचीत की और उन्हें 53 लोगों के साथ लापता पनडुब्बी का पता लगाने में भारत के ‘पूर्ण समर्थन’ का विश्वास दिलाया।
राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ” इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री जनरल प्रबोवो सुबिआन्तो से फोन पर बात की और पनडुब्बी नांग्गला एवं चालक दल के सदस्यों के लापता होने की खबर पर दुख साझा किया। भारत, इंडोनेशिया के बचाव प्रयासों में पूरा सहयोग दे रहा है ।”पनडुब्बी ‘केआरआई नांग्गला-402’ बुधवार को उस समय लापता हो गई जब यह बाली जलडमरूमध्य में सैन्य अभ्यास पर थी।नौसेना की लापता पनडुब्बी का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना ने समुद्र की गहराई में बचाव अभियान चलाने में सक्षम अपने पोत भेजा है । ‘डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू वेसल (डीएसआरवी) इंडोनेशियाई नौसेना की लापता पनडुब्बी की तलाश में मदद करने के लिए विशखापत्तनम से रवाना हो गया।
रक्षा मंत्री ने कहा, ” मैंने पहले ही भारतीय नौसेना को डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू वेसल (डीएसआरबी) को इंडोनेशिया की ओर भेजने का निर्देश दिया है । मैंने भारतीय वायु सेना से हवाई मार्ग के जरिये डीएसआरबी शामिल करने की व्यवहार्यता देखने को कहा है । ”
उन्होंने कहा कि भारतीय डीएसआरवी आधुनिकतम प्रौद्योगिकी से लैस है और समुद्र में समाने वाली पनडुब्बियों का पता लगाने के लिए इसमें ‘सोनार’ उपकरण लगे हुए हैं। नौसेना की डीएसआरबी प्रणाली आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करके 1000 मीटर की गहराई में पनडुब्बी का पता लगा सकता है।

रेलवे से ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेन चलाने का आग्रह

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली और आंध्र प्रदेश की सरकारों ने अस्पतालों में चिकित्सीय ऑक्सीजन की भारी कमी के बीच कोविड रोगियों की जान बचाने के लिए भारतीय रेलवे से ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेन चलाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाद आंध्र प्रदेश तथा दिल्ली ने भी ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेन सेवा मांगी है। शर्मा ने कहा कि ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेनों के प्रत्येक टैंकर में लगभग 16 टन चिकित्सीय ऑक्सीजन होती है और ये ट्रेन 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं। उन्होंने कहा, ”हमें बिलकुल अभी दिल्ली सरकार से आग्रह मिला है और हम अभी इसके आवागमन की योजना बना रहे हैं। हमें राउरकेला से ऑक्सीजन मिलने की संभावना है। हमने दिल्ली सरकार से अपने ट्रक तैयार रखने को कहा है। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने कहा, ”आंध्र प्रदेश ने ओडिशा के अंगुल से ऑक्सीजन लाने को कहा है।” शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश जा रही ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेन शनिवार को लखनऊ पहुंचेगी और प्राणवायु लेकर महाराष्ट्र जा रही ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ शुक्रवार रात नागपुर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि लगभग 93,000 रेलवे लाभार्थी कोविड-19 से प्रभावित हैं, और 72 रेलवे अस्पताल तथा पांच हजार बिस्तर उनकी देखभाल के लिए समर्पित हैं।

ऑक्सीजन की कमी से परेशान हैं कोरोना संक्रमित

अश्वनी उपाध्याय                       
गाज़ियाबाद। जनपद में कोरोना मरीज और उनके तीमारदार ऑक्सीजन की कमी से परेशान हैं और हर संभव दरवाजे पर लाइन लगाए खड़े हैं। यहाँ हम स्पष्ट कर दें कि कोविड पीड़ितों की मदद के लिए हमें जिला प्रशासन की ओर से कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है। अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं और हमने भी अब उन्हें फोन करने में समय बर्बाद करना छोड़ दिया है। इन सब के बीच मोदी नगर स्थित आईनाक्स आक्सीजन गैस प्लांट से ग्रीन कॉरीडोर बना कर ऑक्सिजन दिल्ली भेजी गई।कल दोपहर में इंदिरापुरम के शांति गोपाल अस्पताल में आक्सीजन नहीं थी। मरीजों की मदद करने में लाचार स्थानीय पार्षद संजय सिंह आक्सीजन की आपूर्ति की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर बुधवार शाम को धरने पर बैठ गए थे। आपको बता दें कि प्रशासन ने ट्रांस हिडन के वैशाली सेक्टर चार स्थित पारस अस्पताल, कौशांबी स्थित मीनाक्षी अस्पताल को बुधवार को ही कोविड अस्पताल बनाया है। इन स्थानों पर सभी बेड पर कोरोना संक्रमित हैं लेकिन आक्सीजन की कमी है। वहीं, अन्य अस्पताल भी आक्सीजन के संकट से जूझ रहे हैं।
इंदिरापुरम के शक्ति खंड तीन स्थित स्पर्श मेडिकेयर एंड ट्रामा सेंटर को प्रशासन ने कोविड अस्पताल बनाया है। यहां के एडमिन विभाग में कार्यरत उदय कुमार ने बताया कि अस्पताल में अभी इंतजाम नहीं हो पाया है। ऐसे में अभी कोरोना के मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। अस्पताल में कोरोना संक्रमितों का इलाज शुरू होने में अभी तीन से चार दिन का वक्त लगेगा।

मुंबंई: मशहूर सिंगर श्रवण का कोरोना से निधन हुआ

कविता गर्ग                     
मुंबई। मशहूर सिंगर श्रवण राठौड़ का गुरुवार रात निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे और मुंबई के रहेजा हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी और दो दिनों से वह वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टर्स की लगातार कोशिश के बाद भी श्रवण को बचाया नहीं जा सका। श्रवण राठौड़ का निधन संगीत जगत की एक अपूरणीय क्षति हैं। उनके निधन से हर कोई स्तब्ध है। वहीं मनोरंजन जगत की हस्तियां सोशल मीडिया के जरिये उन्हें श्रंद्धाजलि दे रही हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने श्रवण राठौर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें सोशल मीडिया के जरिये श्रंद्धाजलि दी है। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा-''म्यूजिक कंपोजर श्रवण जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। नदीम-श्रवण ने 90 के दौर और उसके बाद की कई फिल्मों के संगीत का जादू चलाया। इनमें से मेरे करियर की एक लीजेंडरी फिल्म धड़कन भी शामिल है। उनके परिवार के लिए गहरी सांत्वनाएं।

अमेरिकन समिति ने कॉम्पटीशन बिल को मंजूरी दी

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। अमेरिका के सीनेट की एक शक्तिशाली समिति ने चीन स्ट्रेटिजिक कॉम्पटीशन बिल को जोरदार समर्थन करते हुए उसे मंजूरी दी है। यह भारत के लिए अहम है। क्योंकि इसमें क्वाड समूह को समर्थन देने के साथ अन्य बातों तथा भारत के साथ सुरक्षा संबंधों को बढ़ाने का समर्थन किया गया है। चतुर्पक्षीय सुरक्षा संवाद के तौर पर जाना जाने वाले क्वाड समूह में अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल है। वर्ष 2007 में इसकी स्थापना के बाद से चार सदस्य राष्ट्रों के प्रतिनिधि समय-समय पर मिल रहे हैं। चार देशों के शीर्ष नेताओं ने पिछले महीने राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था।
सीनेट की विदेश संबंध समिति ने तीन घंटे की चर्चा और कई संशोधनों के साथ सामरिक प्रतिस्पर्धा अधिनियम को बुधवार को 21 मतों के साथ मंजूरी दी। इस द्विपक्षीय विधेयक के मुताबिक अमेरिका भारत के साथ व्यापक वैश्विक सामरिक साझेदार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की तस्दीक करता है और देश के साथ द्विपक्षीय रक्षा विमर्शों एवं सहयोग को और मजबूत करता है। इसने अमेरिकी सरकार से अपील की कि वे भारत के साथ करीब से विचार-विमर्श कर ऐसे क्षेत्रों की पहचान करे जहां वह क्षेत्र में चीन के कारण उत्पन्न आर्थिक एवं सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के भारत के प्रयासों में कूटनीतिक एवं अन्य सहायता दे सके।

गेंदे के फूल को चेहरे पर लगाने से आता हैं गोरापन

गेंदे के फूल को अपने चेहरे पर लगाने से गोरापन आता है। गेंदा का फूल इसे हमें आसानी से मिल जाता है। गेंदे का इस्तेमाल ज्यादातर सजावट के लिए किया जाता है। बल्कि गेंदे के अंदर प्राचीन जड़ी बूटीयां हैं। जिससे कि कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं उसके लिए इसका सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है।
गेंदे के फूल में मौजूद कार्य और गंध तेल सेक्टर 4 पर अपना कमाल दिखाते हैं। जाने गेंदे के फूल के और क्या ने फायदे हैं अगर गेंदे के फूल को स्किन पर लगाये तो चेहरा चमक उठेगा। पर गेंदे के फूल के रस लगाने से स्किन साफ हो जाती है। और कील मुहासे जड़ से खत्म हो जाते हैं। अगर आप रेगुलर गेंदे के फूल का रस पीते है तो आप स्पर्मटोरिया से बच जाएंगे। अगर आप बवासीर से परेशान हैं तो गेंदे के फूल को काली मिर्च के साथ पीसकर पीने से पाइल्स से निजात मिल जाएगा।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...