शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021

यातायात पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान

कौशाम्बी। गुरुवार को टीआई रविन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में ओसा मंझनपुर सिराथू रोड टेवा तथा करारी रोड पर चैकिंग चलाईं गई। यातायात पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 160 वाहनों का ई-चालान वसूला गया और 141 लोगो के मास्क न लगने तथा कोविड-19 के नियमो का उलंघन किये जाने पर चालान काटा गया। 16450 रुपये समन शुल्क वसूल की गई।रोहित तिवारी, पुत्र आमोद कुमार निवासी खोरी चित्रकूट का मास्क न लगने पर समन शुल्क 1000 का चालान और हरिलाल पुत्र रामलाल निवासी बरौली पश्चिम शरीरा को थूकने को दशा में पाए जाने पर 500 रुपये का शुल्क वसूल की गई और सभी को चेतावनी दी गई, कि कोविड-19 में दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी। सभी को बताया गया।
उज्ज्वल केशरवानी 

3-4 दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना

राणा ओबराय               
चंडीगढ। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में अगले तीन, चार दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश में अंधड़ और बारिश हो रही है। वहीं आगे भी मौसम खराब रहने की संभावना बताई जा रही है। हरियाणा राज्य में पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण दो दिन से उत्तरी व पश्चिमी क्षेत्रों में ज्यादातर स्थानों पर धुल भरी तेज हवाएं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी व हल्की बारिश हुई। पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव 23 अप्रैल को बने रहने की संभावना है। जिससे राज्य में मौसम आमतौर पर 23 अप्रैल तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है।

यूपी: ड्राइविंग लाइसेंस के बनाएं जाने पर रोक लगाईं

अतुल त्यागी               
लखनऊ। यूपी के परिवहन आयुक्त द्वारा 23 अप्रैल 2021 से 1 मई 2021 तक सभी प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस के बनाए जाने पर रोक लगा दी गई है।
उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद भयावह रूप ले रही है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है।
यूपी में एक मई तक डीएल यानी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस दौरान डीएल के संबंध में कोई भी काम नहीं होगा।
यूपी के परिवहन आयुक्त द्वारा 23 अप्रैल 2021 से 1 मई 2021 तक सभी प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस के बनाए जाने पर रोक लगा दी गई है।
इसके साथ ही 23 अप्रैल से 1 मई तक बुक हुए लाइसेंस के स्लॉट को 15 मई के बाद की तिथियों मे रिशेड्यूल करने का निर्देश जारी किया गया है।
परिवहन आयुक्त के आदेश के बाद परिवहन कार्यालय गाजियाबाद में 23 अप्रैल से 1 मई तक किसी भी प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस संबंधित कोई कार्य संपादित नहीं किया जाएगा।
साथ ही उक्त तिथियों में बुक हुए स्लॉट  को 17 मई से निम्न तालिका के अनुसार लर्निंग लाइसेंस, परमानेंट लाइसेंस और नवीनीकरण लाइसेंस की तारीखों को रिशेड्यूल किया गया है।

केंद्रीय रक्षामंत्री ने जनरल सुबिआन्तो से बातचीत की

नई दिल्ली/ जकार्ता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को इंडोनेशिया के अपने समकक्ष जनरल प्रबोवो सुबिआन्तो से बातचीत की और उन्हें 53 लोगों के साथ लापता पनडुब्बी का पता लगाने में भारत के ‘पूर्ण समर्थन’ का विश्वास दिलाया।
राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ” इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री जनरल प्रबोवो सुबिआन्तो से फोन पर बात की और पनडुब्बी नांग्गला एवं चालक दल के सदस्यों के लापता होने की खबर पर दुख साझा किया। भारत, इंडोनेशिया के बचाव प्रयासों में पूरा सहयोग दे रहा है ।”पनडुब्बी ‘केआरआई नांग्गला-402’ बुधवार को उस समय लापता हो गई जब यह बाली जलडमरूमध्य में सैन्य अभ्यास पर थी।नौसेना की लापता पनडुब्बी का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना ने समुद्र की गहराई में बचाव अभियान चलाने में सक्षम अपने पोत भेजा है । ‘डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू वेसल (डीएसआरवी) इंडोनेशियाई नौसेना की लापता पनडुब्बी की तलाश में मदद करने के लिए विशखापत्तनम से रवाना हो गया।
रक्षा मंत्री ने कहा, ” मैंने पहले ही भारतीय नौसेना को डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू वेसल (डीएसआरबी) को इंडोनेशिया की ओर भेजने का निर्देश दिया है । मैंने भारतीय वायु सेना से हवाई मार्ग के जरिये डीएसआरबी शामिल करने की व्यवहार्यता देखने को कहा है । ”
उन्होंने कहा कि भारतीय डीएसआरवी आधुनिकतम प्रौद्योगिकी से लैस है और समुद्र में समाने वाली पनडुब्बियों का पता लगाने के लिए इसमें ‘सोनार’ उपकरण लगे हुए हैं। नौसेना की डीएसआरबी प्रणाली आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करके 1000 मीटर की गहराई में पनडुब्बी का पता लगा सकता है।

रेलवे से ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेन चलाने का आग्रह

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली और आंध्र प्रदेश की सरकारों ने अस्पतालों में चिकित्सीय ऑक्सीजन की भारी कमी के बीच कोविड रोगियों की जान बचाने के लिए भारतीय रेलवे से ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेन चलाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाद आंध्र प्रदेश तथा दिल्ली ने भी ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेन सेवा मांगी है। शर्मा ने कहा कि ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेनों के प्रत्येक टैंकर में लगभग 16 टन चिकित्सीय ऑक्सीजन होती है और ये ट्रेन 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं। उन्होंने कहा, ”हमें बिलकुल अभी दिल्ली सरकार से आग्रह मिला है और हम अभी इसके आवागमन की योजना बना रहे हैं। हमें राउरकेला से ऑक्सीजन मिलने की संभावना है। हमने दिल्ली सरकार से अपने ट्रक तैयार रखने को कहा है। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने कहा, ”आंध्र प्रदेश ने ओडिशा के अंगुल से ऑक्सीजन लाने को कहा है।” शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश जा रही ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेन शनिवार को लखनऊ पहुंचेगी और प्राणवायु लेकर महाराष्ट्र जा रही ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ शुक्रवार रात नागपुर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि लगभग 93,000 रेलवे लाभार्थी कोविड-19 से प्रभावित हैं, और 72 रेलवे अस्पताल तथा पांच हजार बिस्तर उनकी देखभाल के लिए समर्पित हैं।

ऑक्सीजन की कमी से परेशान हैं कोरोना संक्रमित

अश्वनी उपाध्याय                       
गाज़ियाबाद। जनपद में कोरोना मरीज और उनके तीमारदार ऑक्सीजन की कमी से परेशान हैं और हर संभव दरवाजे पर लाइन लगाए खड़े हैं। यहाँ हम स्पष्ट कर दें कि कोविड पीड़ितों की मदद के लिए हमें जिला प्रशासन की ओर से कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है। अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं और हमने भी अब उन्हें फोन करने में समय बर्बाद करना छोड़ दिया है। इन सब के बीच मोदी नगर स्थित आईनाक्स आक्सीजन गैस प्लांट से ग्रीन कॉरीडोर बना कर ऑक्सिजन दिल्ली भेजी गई।कल दोपहर में इंदिरापुरम के शांति गोपाल अस्पताल में आक्सीजन नहीं थी। मरीजों की मदद करने में लाचार स्थानीय पार्षद संजय सिंह आक्सीजन की आपूर्ति की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर बुधवार शाम को धरने पर बैठ गए थे। आपको बता दें कि प्रशासन ने ट्रांस हिडन के वैशाली सेक्टर चार स्थित पारस अस्पताल, कौशांबी स्थित मीनाक्षी अस्पताल को बुधवार को ही कोविड अस्पताल बनाया है। इन स्थानों पर सभी बेड पर कोरोना संक्रमित हैं लेकिन आक्सीजन की कमी है। वहीं, अन्य अस्पताल भी आक्सीजन के संकट से जूझ रहे हैं।
इंदिरापुरम के शक्ति खंड तीन स्थित स्पर्श मेडिकेयर एंड ट्रामा सेंटर को प्रशासन ने कोविड अस्पताल बनाया है। यहां के एडमिन विभाग में कार्यरत उदय कुमार ने बताया कि अस्पताल में अभी इंतजाम नहीं हो पाया है। ऐसे में अभी कोरोना के मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। अस्पताल में कोरोना संक्रमितों का इलाज शुरू होने में अभी तीन से चार दिन का वक्त लगेगा।

मुंबंई: मशहूर सिंगर श्रवण का कोरोना से निधन हुआ

कविता गर्ग                     
मुंबई। मशहूर सिंगर श्रवण राठौड़ का गुरुवार रात निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे और मुंबई के रहेजा हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी और दो दिनों से वह वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टर्स की लगातार कोशिश के बाद भी श्रवण को बचाया नहीं जा सका। श्रवण राठौड़ का निधन संगीत जगत की एक अपूरणीय क्षति हैं। उनके निधन से हर कोई स्तब्ध है। वहीं मनोरंजन जगत की हस्तियां सोशल मीडिया के जरिये उन्हें श्रंद्धाजलि दे रही हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने श्रवण राठौर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें सोशल मीडिया के जरिये श्रंद्धाजलि दी है। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा-''म्यूजिक कंपोजर श्रवण जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। नदीम-श्रवण ने 90 के दौर और उसके बाद की कई फिल्मों के संगीत का जादू चलाया। इनमें से मेरे करियर की एक लीजेंडरी फिल्म धड़कन भी शामिल है। उनके परिवार के लिए गहरी सांत्वनाएं।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...