गुरुवार, 22 अप्रैल 2021

दूसरी लहर से उबरने में मदद करने के लिए तैयार

नई दिल्ली/ बीजिंग। भारत इस समय कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। यहां हालात दिन ब दिन गंभीर होते जा रहे हैं। रिकॉर्ड संख्या में रोज सामने आ रहे मरीजों के साथ ऑक्सीजन की किल्लत ने समस्या और भयावह कर दी है और मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर धराशायी होने की कगार पर पहुंच गया है। इसी बीच भारत के साथ लगभग हर मुद्दे पर विरोधी भाव रखने वाले पड़ोसी देश चीन ने कहा है कि वह इस संकट के समय में महामारी की दूसरी लहर से उबरने में भारत की मदद करने के लिए तैयार है। 
बता दें कि पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना संक्रमण के तीन लाख 14 हजार 835 नए मामले दर्ज किए गए और 2104 मरीजों की मौत हुई है। यह महामारी की शुरुआत से अब तक किसी देश में एक दिन का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। अभी तक एक दिन में किसी भी देश में इतनी संख्या में कोरोना मरीज नहीं मिले थे। भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब एक करोड़ 60 लाख 3821 पर पहुंच गया है। जो केवल अमेरिका से कम है। अमरिका में अब तक तीन करोड़ 26 लाख 4757 मामले मिले हैं।

बैंक को लाइसेंस रद्द करने से पहले नोटिस जारी किया

राणा ओबराय            
नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक ने एक और बैंक को लाइसेंस रद्द करने से पहले कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। फ्रॉड का शिकार बन चुके इस बैंक का नाम ‘संबंध फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड’ है। फ्रॉड के बाद इस बैंक का नेटवर्थ आरबीआई द्वारा तय की गई लिमिट से भी कम होने लगा और हाल के महीनों में बैंक की वित्‍तीय स्थिति बद से बद्तर होती चली गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संबंध फिनसर्व को आरबीआई ने कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा गया है कि आखिर क्‍यों उसका लाइसेंस कैंसिल नहीं किया जाना चाहिए। बैंक के नेटवर्थ में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि संबंध फिनसर्व बैंक के लाइसेंस कैंसिल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। हालांकि, आरबीआई की ओर इस मामले पर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। संबंध फिनसर्व के अधिकारियों ने भी कोई बयान नहीं दिया है।

फर्जी डिग्री लेकर नौकरियां हथियाने वालों की छुट्टी

राणा ओबराय                
शिमला। विनियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया, कि सरकार के विभिन्न विभागों में एमबीयू से शिक्षा प्राप्त कई लोग नौकरियां कर रहे हैं। सरकार से मंजूरी मिलते ही जांच कमेटियों का गठन किया जाएगा।
हिमाचल निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग:
मानव भारती विश्वविद्यालय (एमबीयू) से फर्जी डिग्री लेकर हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियां हथियाने वालों की छुट्टी होने वाली है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने मुख्य सचिव अनिल खाची को पत्र लिखकर फर्जी डिग्रियों की जांच करने की मंजूरी मांगी है। सरकार अगर आयोग को जांच की मंजूरी देती है तो एमबीयू से डिग्री लेने वालों का आंकड़ा जुटाकर विभिन्न विभागों से इस बाबत जानकारी ली जाएगी।
विनियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि सरकार के विभिन्न विभागों में एमबीयू से शिक्षा प्राप्त कई लोग नौकरियां कर रहे हैं। सरकार से मंजूरी मिलते ही जांच कमेटियों का गठन किया जाएगा। इस जांच से फर्जी और सही डिग्री प्राप्त करने वालों में अंतर हो जाएगा। एमबीयू की अभी तक करीब 35 हजार डिग्रियां फर्जी मिली हैं।

चीन के महत्वकांक्षी प्रोजक्ट को रद्द किया, फैंसला

केनबरा। दुनियाभर के देशों से उलझे चीन को अब ऑस्ट्रेलिया ने कड़ा सबक सिखाया है। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की कैबिनेट ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर चीन की महत्वकांक्षी बेल्ट एंंड रोड इनिसिएटिव के दो समझौते को रद्द कर दिया है। जिन दो समझौतों को रद्द किया गया है। उनमें चीनी कंपनियां ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में दो बिल्डिंग इंफ्रास्ट्रक्टर को तैयार करने वाली थीं। ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मारिस पायने ने एक बयान में कहा कि यह समझौता चीन के साथ 2018 और 2019 में किया गया था। हमने नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत चीन के इस महत्वकांक्षी प्रोजक्ट को रद्द करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि नया कानून संघीय सरकार को निचले प्रशासनिक स्तर पर किये गए उन अंतरराष्ट्रीय समझौतों की अनदेखी की शक्तियां प्रदान करता है। जो राष्ट्रहित का उल्लंघन करती हों।

मुख्यालय व उप सीएम आवास बंद रखने का निर्णय

राणा ओबराय            
चंडीगढ। जननायक जनता पार्टी ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते एहतियात बरतते हुए अगले दो सप्ताह तक चंडीगढ़ स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय और उपमुख्यमंत्री आवास बंद रखने का निर्णय लिया है। पार्टी ने यह निर्णय उपमुख्यमंत्री स्टाफ के कई सदस्यों और पार्टी ऑफिस पर कुछ कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद लिया है। जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि बढ़ रहे कोरोना के चलते अगले दो सप्ताह तक उपमुख्यमंत्री निवास और जेजेपी मुख्यालय पर जनसंपर्क नहीं होगा। इसलिए लोग आवश्यक कार्यों के लिए जेजेपी जिलाध्यक्ष से संपर्क करें। वहीं उन्होंने अपील की कि दोबारा से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के प्रति सभी एहतियात बरते। साथ ही निशान सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी में जनता की सहायता के लिए सभी जिलों में पार्टी जिलाध्यक्ष हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे। ताकि, हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाई जा सके। इसके अलावा जागरूकता के साथ मास्क, सैनिटाइजर का ज्यादा से ज्यादा वितरण किया जाएगा। ताकि कोरोना वायरस से बचाव हो।

44 शराब के पव्वों के साथ प्रत्याशी को किया अरेस्ट

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, चेतन कुमार         
हापुड़। वोटरों को लुभाने के लिए बांट रहे कोल्ड ड्रिंक व शराब के साथ प्रधान प्रत्याशी को गिरफ्तार किया। 
जिसके कब्जे से 44 अवैध देसी शराब के पव्वे व 54 बोतल कोल्ड भी बरामद की है। आपको बता दें कि जनपद हापुड़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जहां जनपद पुलिस सक्रिय के साथ कार्य कर रही है और पुलिस अधीक्षक द्वारा कोविड-19 महामारी अधिनियम व धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन करने के आरोप में प्रधान प्रत्याशियों पर थाना बाबूगढ़ पुलिस ने आबकारी अधिनियम धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

किस प्रकार नियमों की धज्जियां उड़ा रहें उम्मीदवार ?

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
हापुड़। जनपद में ग्राम प्रधान के उम्मीदवार किस प्रकार नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इन वीडियो में आप साफ-साफ देख सकते हैं। यह लोग कोविड-19 का उल्लंघन तो कर ही रहे हैं। साथ ही साथ रात्री का कर्फ्यू लगने के बाद भी यह लोग प्रचार करने से नहीं चूक रहे। रात में यह लोग फलों का वितरण करते हैं। जिसमें सैकड़ों व्यक्तियों को एक साथ इकट्ठा कर लिया जाता है ना तो यह लोग मास्क का इस्तेमाल कर रहे और ना ही सामाजिक दुरी बनाए हुए हैं। यही आलम रहा तो वह दिन दूर नहीं जब कोरोना का प्रकोप जनपद को घेर लेगा मामला बड़ौदा शानी साहनी का है। जहां प्रधान पद के उम्मीदवार अब्बास पुत्र जलील अहमद, लहीक पुत्र अब्बास अहमद, मजाकत पुत्र अब्दुल सत्तार, खालिद पुत्र अपलातुन,शोमाब पुत्र अफलातून, शोमाब पुत्र शकील अहमद, यह लोग नियमों को ताक पर रखकर भिड को इकट्ठा कर रहे हैं और रात्रि कर्फ्यू के समय प्रचार प्रसार के लिए अपने यहां भीड़ इकट्ठा करते हैं और भीड़ को फलों और मिठाइयों का वितरण करते हैं। जो कहीं ना कहीं कोरोनावायरस को आमंत्रित करता है।

गुमराह करने वाले अपनी कौम के ही लोग: बीएमपी

सत्येंद्र पंवार    
मेरठ। मुस्लिम समुदाय के लोग अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मारते हैं। हिंदुस्तान भारत का नाम लेकर वह आरएसएस का काम आसान करते हैं।
बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे ने जन जागरण अभियान नुक्कड़ सभाओं में लोगों को जानकारी दी, कि मुस्लिम समाज को गुमराह करने वाले खुद अपनी कौम के लोग ही है, जोकि आरएसएस का मंसूबा है उसको पूरा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग खुद आसान कर रहे हैं। कुछ लोग अपना मौकापरस्त या अपना मतलब निकालने के लिए यह समझते हैं, कि हम सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के कोई पदाधिकारी बन कर अपना भला कर लेंगे। लेकिन वह उनकी और मजबूती पकड़ बनाते हैं।जबकि बीजेपी आरएसएस और उसके समस्त आप सूट संगठन मुस्लिम को अपना दुश्मन खुलेआम बोलते हैं। मुस्लिमों के खिलाफ नए नए एजेंडे लाते हैं तो उनकी संख्या बढ़ाकर उनके संगठन में जाकर उनकी पार्टी में जाकर उनको ही अपनी कमजोरी देकर अपने कौन से गद्दारी करने का कार्य करते हैं। इस्लाम मजा में ईमान के ऊपर  मरना मिटना और शहीद होना बताया जाता है।  लेकिन कुछ अपने ही मुनाफिक भाइयों से यह समझाना होगा। ऐसा करने से अपनी कौम को कमजोर करना होता है। आज समाज में अपना वर्चस्व बचाने के लिए  हमें अपना दुश्मन सोचना होगा समझना होगा। जोकि 3 पर्सेंट ब्राह्मण पूरे देश पर कब्जा किए हुए हैं। जो यह खुद ही विदेशी हैं और डीएनए से साबित हो चुका है और इनके यदि आप बंद पड़े तो हमें साबित नजर हो जाएगा? कान्ग्रेस सपा बसपा आप मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी कॉन्ग्रेस आदि सब एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। जिनमें कान बाएं हाथ से पकड़े या दाहिने हाथ से पकड़ा कान जाता है। ऐसे ही कोई कोई भी आज राजनीतिक पार्टी हो कोई देश हित में कार्य नहीं कर रही है ना देश हित में उनका कोई मंसूबा दिखाई देता है। केवल दिखावा ढकोसला ढोंग ही नजर आता है। आज कोरोनावायरस पर देश को हिटलर शाही में धकेला जा रहा है। जैसे कि हिटलर के वक्त में गैस छोड़ी गई थी। आज ऑक्सीजन की कमी बतला कर वैक्सीन आज आने पर भी लोगों की मृत्यु दर बढ़ती जा रही है तो यह संकट छोटा-मोटा संकट नहीं लोगों को गुलाम बनाने की एक साजिश है। उस साजिश का षड्यंत्र एससी एसटी ओबीसी अल्पसंख्यक मुस्लिम सिख ईसाई लिंगायत बौद्ध समस्त समाज को गुलाम बनाने का एक षड्यंत्र है। जिसको प्रत्येक भारतीय मूल निवासियों को समझना होगा की मनुस्मृति मनुवाद पूंजीवाद हिटलर शाही आज पनप रही है और हम लोग उसका भरपूर सहयोग कर रहे हैं। इसीलिए हम अपने कौम के हम अपने देश के साथ वफादारी से कार्य नहीं कर रहे हैं कहीं ना कहीं हम लोगों की बहुत बड़ी गलती और कुरूतियां पनप रही हैं। जिनको हमें सुधारना होगा अन्यथा कोई भी इंसान सुखी नहीं रह पाएगा। आज बेरोजगारी नशाखोरी लूटखोरी चोर बाजारी अय्याशी आदि कौन सी ऐसी घटना है। जो आज घटित नहीं हो रही है। आज देश व्यापारी समाज सेवा नहीं व्यापार किया जा रहा है और गरीब किसान मजदूर मजलूम पिछड़े अति पिछड़े वर्गों को जमीन में धासने का काम किया जा रहा है। आज चारों ओर फिजाएं खराब है मुफ्ती मोहम्मद जावेद ने कहा कि हमें समझना होगा हमारे भारतीय संविधान में हमारे देश का नाम इंडिया और भारत है तो हमें भारतीय और इंडियन ही  कहलाना चाहिए। हिंदुस्तान कहने से एक जाति विशेष ब्राह्मणों का देश कहलाया जाता है जबकि हमारा देश अनेक धर्मों का लोकतंत्र देश है। राम सिंगार राष्ट्रीय किसान मोर्चा पश्चिमांचल प्रभारी ने कहा कि हमें भारतीय बनना है। हिंदू कोई जाति धर्म नहीं है। हिंदू के मायने चोर उचक्का काला काफिर बदमाश होता है। हम भारत के मूल निवासी हैं तो हम लोगों को मूलनिवासी बन के रहना होगा इस्लाम मजहब में कोई जातियां नहीं होती। लेकिन यहां ब्राह्मणवाद ने अपनी नीव जमा रखी है। उसके अनुसार वर्ण व्यवस्था में जो जिस काम को करता है। उसी की जाति में बांट कर रख दिया गया है। वरना डीएनए के हम सब भाई है। किसी में कोई भेदभाव नहीं है। ब्राह्मण बनिया ठाकुर यह विदेशी हैं? हमें ध्यान रखना होगा अपने देश को बचाने के लिए अपने भारतीय संविधान को समानता का माहौल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा जण जागरण अभियान में हाफिज, मोहम्मद शफीक फारूक, मलिक मोबीन, ओमवीर सिंह, प्रकाश, दिनेश कुमार, राहुल कुमार, सत्येंद्र कुमार, मनोज कुमार, सत्येंद्र गौतम, विजेंद्र गुर्जर, एडवोकेट रहमान इलाही, एडवोकेट रियासत अली, लुकमान सैफी, मौलाना शाहनवाज, डॉ. हितेश, संजय कुमार, कारी इरफान, मोहम्मद शहजाद, कुरेशी चौधरी, इस्तियाक, संजीव वर्मा, कुलवंत सिंह, एहसान अंसारी, मोहम्मद शोएब अदनान, शैक्ख, मोहम्मद आसिफ, अरमान अजहरुद्दीन, अनुमलिक अज्जु, महबूब मोहसिन, फैसल फरमान, सुहैल वाहिद, सिकन्दर खान आदि मौजूद रहे।

पंडित श्यामबिहारी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

कौशाम्बी। भरवारी नगर में पूर्व सांसद व्यापारी नेता पंडित श्यामबिहारी मिश्रा के निधन पर आज शोक सभा कर व्यापारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष स्व पंडित श्यामबिहारी मिश्रा के असमय निधन पर व्यापारियों में शोक की लहर है। आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के समस्त जनपदों में शोक सभा का आयोजन कर पंडित को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आहवान किया है। कोविड 19 का पालन करते हुए जनपद कौशाम्बी में उ प्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि ने श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित जी के संघर्षों के परिणाम रहा कि उत्तर प्रदेश में मंडी शुक्ल एक सूत्रीय हुआ और धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का मुकदमा जिला अधिकारी के आदेश के बिना नही दर्ज होगा। उन्होंने हमेशा इंस्पेक्टर राज को समाप्त करने के लिए आंदोलन किया जिससे व्यपारियो के साथ साथ उनकी आम जनता में अत्यधिक लोकप्रियता बनी जिसके कारण वह बिल्लौर कानपुर देहात से चार बार लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए और सदन के अंदर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिये उद्योग व्यापार के कानून को सरलीकरण करने के लिए हमेशा बात उठाते थे। इतना ही नही उन्होंने राष्ट्रीय व्यापार मण्डल का गठन किया और पूरे भारत वर्ष में दौरा कर व्यापारियों को उद्योग धन्धे में आगे बढ़ाने के लिए अच्छा योगदान दिया। जिसको आज व्यापारी उन्हें भूल नही पा रहे है। उनका जनपद कौशाम्बी में व्यापारी सम्मेलन में एक बार आगमन हुआ था। जिसमे कौशाम्बी के व्यपारियो ने जनपद की सीमा अझुवा से उनका स्वागत कर कडा धाम में माँ शीतला का दर्शन कराया और भरवारी में व्यपारियो की सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्हें कहा कि देश मे प्रदेश में कई जनपद में मेरा दौरा हुआ। लेकिन आज कौशाम्बी में जो मेरा स्वागत हुआ इसके पूर्व किसी भी जनपद में इतना अच्छा स्वागत कही नही हुआ। जिसको मैं कभी नही भूल पाऊंगा और समय समय पर तत्कालीन जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि से दूरभाष पर वार्ता कर जनपद के व्यापारी का हाल चाल हमेशा पूछा करते थे। ऐसा सरल मृदुभाषी नेता के निधन पर क्षतिपूर्ति नही हो सकती।
कार्यक्रम में नगर महामंत्री राजेश अग्रहरि, कोषाध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, युवा नगर अध्यक्ष शिवम केसरी, युवा उपाध्यक्ष हर्ष केसरवानी, अभिजीत केसरवानी , आनंद केसरवानी, अखिलेश कुमार केसरवानी ,अरविंद केसरवानी, सौरभ अग्रहरि, संजू केसरवानी आदि मौजूद रहे।
सुशील केसरवानी 

हिमाचल में कोरोना के 422 मामलें सामने आएं

श्रीराम मौर्य 
शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना के 422 मामलें आए हैं। वहीं, 562 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज अब तक सात लोगों ने दम तोड़ा है। कांगड़ा और मंडी में तीन व सोलन में एक की जान गई है। हिमाचल में कुल आकड़ा 81,524 पहुंच गया है। अभी 10,645 एक्टिव केस हैं। अब तक 69,620 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 1,230 है। हिमाचल में कोरोना रिकवरी रेट 85.39 फीसदी और डेथ रेट 1.50 फीसदी है।

देश के सबसे ऊंचे क्रिकेट स्टेडियम का होगा निर्माण

श्रीराम मौर्य             

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के सिस्सू में देश के सबसे ऊंचे क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिये पहली बाधा पार कर ली गई है। स्टेडियम के लिए स्थानीय पंचायत और राजस्व विभाग ने 38 बीघा जमीन की निशानदेही के बाद फाइल वन विभाग को भेज दी है। वन विभाग अब प्रदेश सरकार से आशयपत्र मिलने के इंतजार में है। स्टेडियम के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। लाहौल-स्पीति जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेद्र ठाकुर ने बताया कि सात वर्ष पूर्व सिस्सू में स्टेडियम निर्माण की कवायद शुरू हुई थी। कुल्लू जिले में रोहतांग स्थित अटल सुरंग के उत्तरी छोर से महज आठ किमी दूर 11000 हजार फीट की ऊंचाई पर प्रस्तावित यह क्रिकेट स्टेडियम देश में सबसे ऊंचा होगा। इसकी क्षमता 10 हजार दर्शकों की होगी। अभी सोलन के चायल में देश का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम है। जो 7500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। इसका निर्माण वर्ष 1891 में पटियाला के महाराजा भूपेंद्र सिंह ने कराया था।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...