शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021

मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कर स्थिति की समीक्षा की

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोविड-19 की ताजा लहर में सबसे अधिक प्रभावित 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कर महामारी की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब देश में कोरोना महामारी लगातार भयावह रूप लेती जा रही है और कई राज्यों में बिस्तरों से लेकर ऑक्सीजन तक की कमी के मामले सामने आ रहे हैं। बैठक में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और दिल्ली सहित कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्रियों से संवाद करने से पहले प्रधानमंत्री ने सुबह नौ बजे एक आंतरिक बैठक की जिसमें केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद किया और महामारी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।देश में शुक्रवार को एक दिन में रिकॉर्ड 3,32,730 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,62,63,695 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार तक के आंकड़ों के मुताबिक 24 लाख से अधिक लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। जबकि 2,263 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 1,86,920 पर पहुंच गई है।

महामारी से निपटने में दिक्कत पैदा होगी: कांग्रेस

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। कोरोना को लेकर विभिन्न उच्च न्यायालयों के आदेश के बाद उच्चतम न्यायालय का हस्तक्षेप गलत है और इससे महामारी से निपटने में दिक्कत पैदा होगी। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उच्च न्यायालय लोगों के अधिकारों की रक्षा को लेकर राज्य सरकारों की जिम्मेदारी की जब बात कर रहे है तो उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप का ऐसे में कोई औचित्य नहीं होता है। उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना की स्थिति पर केंद्रीय व्यवस्था की जरूरत नहीं, बल्कि विकेंद्रित आधार पर स्थिति को सुलझाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि उच्चतम न्यायालय जिस तरह से व्यवस्था देने का प्रयास कर रहा है। उससे स्थिति सुलझेगी नहीं, बल्कि और बिगड़ जाएगी प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना की वर्तमान स्थिति में टीका सार्वजनिक संपत्ति है और इस समय लोगों की जान बचाना ज्यादा आवश्यक है।

देश में 3.32 लाख से अधिक नए मामलें सामने आएं

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के 3.32 लाख से अधिक नये मामले सामने आने के साथ ही सक्रिय मामलों की दर लगातार बढ़ती जा रही है और अब यह 15 प्रतिशत के करीब पहुंच गयी है। इस बीच देश में गुरुवार को 31 लाख 47 हजार 782 व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाया गया तथा अब तक 13 करोड़ 54 लाख 78 हजार 420 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुकवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 3,32,730 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 62 लाख 63 हजार 695 हो गयी।
सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी से इनकी संख्या 24,28,616 हो गयी है और इसकी दर 14.93 हो गयी। दूसरी तरफ रिकाॅर्ड 1,93,279 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक एक करोड़ 36 लाख 48 हजार 159 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इसी अवधि में 2263 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,86,920 हो गया है। देश में रिकवरी दर घटकर 83.92 फीसदी हो गयी है , जबकि मृत्युदर कम होकर 1.16 फीसदी रह गयी है।

पुनर्मतदान नहीं होने की सख्ती के बीच डाले जाएंगे वोट

हरिओम उपाध्याय                    
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के चुनाव को कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने तथा किसी भी तरह से पुनर्मतदान नहीं होने की सख्ती के बीच तीसरे चरण में बीस जिलों में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 746 जिला पंचायत,18530 क्षेत्र पंचायत तथा 14321 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिये लिये मतदान होगा। इसके लिये तीन करोड़ ,पाच लाख,71 हजार 613 मतदाता 49789 मतदान केन्द्रों पर मतदान करेंगे। राज्य के अमेठी,उन्नाव,औरैया,कनपुर देहात,कासगंज चंदौली,जालौन,देवरिया,पीलीभीत,फतेहपुर,फिरोजाबाद, बलरामपुर ,बलिया,बाराबंकी,मेरठ,मुरादाबाद,मिर्जापुर,शामली,सिद्धार्थनगर और हमीरपुर में मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। जितने लोग लाइन में होंगे उन्हें वोट देने दिया जायेगा।

दिल्ली में कोरोना के 26,169 नए मामलें सामने आएंं

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्ली। दिल्ली के अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26,169 नए मामले सामने आएंं। जबकि 306 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में संक्रमण की दर 36.24 फीसदी रही जोकि पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।दिल्ली में बृहस्पतिवार को सामने आए संक्रमण के नए मामलों के साथ ही शहर में अब तक कुल 9,56,348 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं जबकि मृतक संख्या बढ़कर 13,193 तक पहुंच गई है। बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को 72,208 नमूनों की जांच की गई। इसके मुताबिक, दिल्ली में अब तक 8.51 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 91,618 मरीज उपचाराधीन हैं।

महाराष्ट्र: आईसीयू में आग लगने से 13 मरीजों की मौत

मनोज सिंह ठाकुर                    

विरार। महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार में शुक्रवार तड़के एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में आग लगने से कोविड-19 से पीड़ित 13 मरीजों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक वातानुकूलन (एसी) इकाई में विस्फोट होने के बाद यह आग लगी और हादसे के वक्त अस्पताल में 90 मरीज मौजूद थे जिनमें से 18 मरीज आईसीयू में थे। मृतकों में पांच महिलाएं और आठ पुरुष हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में पालघर जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर शुक्रवार को शोक जताया तथा इस घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये के मुआवजे की भी घोषण की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”विरार के कोविड-19 अस्पताल में आग लगने की घटना दु:खद हैं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये और घायलों को 50 हजार रूपये की आर्थिक मदद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी।

कोरोना वैक्सीन की कीमत 1 समान करने की मांग की

हरिओम उपाध्याय       
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने केन्द्र सरकार से कोरोना वैक्सीन की कीमत पूरे देश में एक समान करने की मांग की और कहा कि आक्सीजन की आपूर्ति अस्पतालों में निर्बाध रूप से हो। इसलिये औद्योगिक क्षेत्र को अभी असकी आपूर्ति रोकी जाये।
मायावती ने आज ट्वीट कर कहा कि देश में कोरोना वैक्सीन का दाम केन्द्र और राज्य सरकारों व निजी अस्पतालों के लिये एक समान न होकर अलग अलग निर्धारित करने के मामले में भारत सरकार को दखल देने की जरूरत। इस मामले में एकरूपता वाली राष्ट्रीय नीति बनाकर उस पर अमल करने की बसपा की मांग। बसपा अध्यक्ष ने दूसरे ट्वीट में आक्सीजन की कमी दूर करने के लिये तत्काल औद्योगिक क्षेत्र को इसकी आपूर्ति रोकने की मांग करते हुये कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिये कि अस्पतालों में इसकी कोई कमी नहीं हो।

बैंकों के डिविडेंड भुगतान को सीमित करने का निर्देश

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल में बीते वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बैंकों के डिविडेंड भुगतान को सीमित करने का निर्देश दिया है। इसके पहले आरबीआई ने उसके पिछले वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान भी बैंकों को डिविडेंड का भुगतान करने से रोक दिया था। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का बैंकों के वित्तीय सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंकाओं को देखते हुए ये रोक लगाई गई है। रिजर्व बैंक की ओर इस संबंध में जारी किए गए दिशानिर्देश में कहा गया है कि अगर बैंक चाहें तो 31 मार्च 2021 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए अंश धारकों को डिविडेंड का भुगतान कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए शर्त ये है कि ये डिविडेंड पे-आउट रेशियो के 50 फीसदी से अधिक नहीं होना चाहिए। 
उल्लेखनीय है कि बैंकों के डिविडेंड भुगतान के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने 4 मई 2004 को एक समान नियमों की घोषणा की थी। इसके तहत सभी बैंकों के लिए कुछ मानक तय किए गए थे, जिनको पूरा करने के बाद ही बैंक डिविडेंड का भुगतान कर सकते हैं। इन मानकों के तहत अंश धारकों को डिविडेंड का भुगतान करने के लिए बीते दो वित्त वर्षों में बैंकों का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो) 9 फीसदी से अधिक होना चाहिए, ताकि उनके पास डिविडेंड के भुगतान के बाद भी पर्याप्त पूंजी बनी रहे। इसके साथ ही बैंकों का नेट एनपीए भी 8 फीसदी से कम होना चाहिए। 
आरबीआई की ओर से डिविडेंड भुगतान को लेकर जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर जिस गति से बढ़ रही है, उससे आर्थिक अनिश्चितता जैसे हालात बनने का खतरा बन गया है। ऐसी स्थिति में बैंकों का मजबूत बने रहना काफी अहम है। इसलिए उन्हें पहले ही जरूरी कदम उठाते हुए अपनी पूंजी की सुरक्षा करनी चाहिए। साथ ही पूंजी में कमी आने की किसी भी आशंका या नुकसान के डर को न्यूनतम कर देना चाहिए। 
भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों की वजह से बैंकों ने पिछले साल तो डिविडेंड का भुगतान नहीं ही किया था, इस साल भी नए गाइडलाइन के कारण डिविडेंड के भुगतान की संभावना काफी कम हो गई है। सरकारी बैंकों की तर्ज पर वित्त वर्ष 2020-21 का डिविडेंड देने में निजी बैंक भी कंजूसी कर सकते हैं। इस क्रम में आमतौर पर डिविडेंड देने में आगे रहने वाला एचडीफएसी बैंक भी पहले ही साफ कर चुका है कि वो इस साल डिविडेंड का भुगतान नहीं करेगा। 

कनाडा ने भारत-पाक के विमानों पर लगाया प्रतिबंध

ओटावा/ इस्लामाबाद/ नई दिल्ली। कनाडा ने भारत और पाकिस्तान से आने वाली सभी यात्री विमानों पर आगामी 30 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। कनाडा के परिवहन मंत्री उमर अलघाबरा ने कहा कि भारत और पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है और इन देशों से यहां आये विमान यात्रियों में कोविड-19 के काफी मामले सामने आये हैं। जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध फिलहाल 30 दिनों के लिए लागू किया गया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण    
1. अंक-250 (साल-02)
2. शनिवार, अप्रैल 24, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- द्वादशी, विक्रमी सवंत-2078। ग्यारहवां रोजा, सहरी 04:31, इफ्तार 06:47। 11 रमजान, हिजरी 1442।
4. सूर्योदय प्रातः 06:20, सूर्यास्त 06:50।
5. न्‍यूनतम तापमान -12 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...