शनिवार, 17 अप्रैल 2021

भारत: 24 घंटों में कोरोना से 1341 लोगों की मौत

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या सवा दो लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के दो लाख 34 हजार 692 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अबतक कोरोना के कुल 1,45,26,609 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना से 1341 लोगों की मौत हुई। इसके साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,75,649 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 16,79,740 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत की बात यह है कि कोरोना से अबतक 1,26,71,220 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, देश का रिकवरी रेट 87.22 प्रतिशत हो गया है।
देश में पिछले 24 घंटों में 14 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक, 16 अप्रैल को 14,95,397 टेस्ट किए गए। अब तक देश में कुल 26,49,72,022 टेस्ट किए जा चुके हैं।

ममता के ऑडियो क्लिप पर मचा घमासान, मांग की

कोलकाता। भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) आरिज आफताब से अनुरोध किया कि वो उस कथित ऑडियो क्लिप पर संज्ञान लें। ममता के ऑडियो क्लिप पर घमासान मचा और भाजपा ने जांच की मांग की।
जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कूच बिहार गोलीबारी के पीड़ितों के शवों के साथ रैली का प्रस्ताव देते सुनी जा रही हैं। क्योंकि राज्य में जारी चुनावों के बीच ऐसे किसी कदम से तनाव और बढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वपन दासगुप्ता ने यहां सीईओ कार्यालय पहुंचे पार्टी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। दासगुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने आफताब को उस बातचीत से अवगत कराया जो संभवत: ममता बनर्जी और सीतलकूची से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के बीच हुई और बताया कि इसकी वजह से विधानसभा चुनाव के अगले तीन चरणों में अप्रिय स्थिति बन सकती है।

बीपीएफ: कांग्रेस ने भाजपा को दिया करारा जवाब

रायपुर। असम के बोडो पीपुल्स फ्रंट के उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ में रखे जाने पर भाजपा ने सवाल उठाया था। अब इस पर भाजपा को कांग्रेस ने करारा जवाब दिया। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन ने कहा कि भ्रष्टाचार के पैसे से खरीद-फरोख्त करने वाली भाजपा को तकलीफ क्यों हो रही है। भाजपा ने कर्नाटक, मध्यप्रदेश में जो किया था वो क्या था?, भाजपा डरी हुई है। क्योंकि असम से सत्ता जा रही है  त्रिवेदी ने कहा कि असम चुनाव के ठीक पहले भाजपा के अनेक सहयोगियों ने उनका साथ छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया। इसका प्रमुख कारण पांच के साल शासनकाल में भाजपा की जन विरोधी नीतियां रही है। नीतियों से नाराज सारे राजनीतिक दल कांग्रेस के साथ आ गए अब इन्हें बीजेपी से बचाने यहां सुरक्षित रखा जा रहा है। राजनीति में जिस प्रकार से इन्होंने खरीद फरोख्त की है, वो किसी से छिपा नहीं है। भाजपा अब इसमें आपत्ति जता रही है। उन्हें भ्रष्टाचार के पैसे से जनप्रतिनिधियों को खरीदने का मौका नहीं मिल रहा है  इसलिए उन्हें तकलीफ हो रही है।
भाजपा ये बताए कि कोरोना के ठीक पहले मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों को बेगलूरू में रखा था या नहीं रखा था असम के विधानसभा उम्मीदवार छत्तीसगढ़ आए तो पेट में क्यों दर्द हो रहा है?
बता दें कि असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी बोडो पीपुल्स के उम्मीदवार छत्तीसगढ़ के बस्तर लाए गए हैं। इस पर बीजेपी नेता एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर सवाल उठाया था। कहा था कि कोरोना काल में मंत्री, सांसद, विधायक सेवा में लगे हुए हैं। जबकि पूरे बस्तर में धारा 144 लगी हुई है। लॉकडाऊन लग रहा है, फिर दूसरे प्रदेश के लोग बस्तर में ओ भी रेस्ट हाउस में किसके निर्देश पर रुके हुए हैं ? मेरा सरकार से आग्रह है जल्द उन्हें निकाल बाहर करें एवम बस्तर की चरमराती चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करे।

हरिद्वार महाकुंभ: 54 संत पाएं गए कोरोना पॉजिटिव

पंकज कपूर     
हरिद्वार। महाकुंभ में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम तक उत्तराखंड में 2402 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए। जिसमें देहरादून में 1051 और हरिद्वार में 539 मामले शामिल हैं। कुल मामलों की संख्या 1,18,646 है। हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एसके झा ने मीडिया से बातचीत में ये जानकारी दी है कि आज कुंभ मेले में भाग लेने वाले 24 संतों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।अब तक 54 संतों को पॉजिटिव पाया गया है। इसी बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ को प्रतीकात्मक रखने की अपील की है। शनिवार को अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी  उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से आज फोन पर बात की सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं। मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया।

विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शुरू

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शुरू हो गया है। आज उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के छह जिलों की 45 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। पोलिंग बूथ पर लंबी-लंबी कतारे लगी है। अधिकतर बूथ पर वोटर्स कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करते नजर आए कोरोना का कहर पश्चिम बंगाल में भी दिख रहा है। इसके बावजूद मतदान केंद्रों पर कोरोना से बचाव की गाइडलाइंस का पालन नहीं हो रहा है। मतदाता एक-दूसरे के एकदम करीब खड़े होकर वोट डालने का इंतजार कर रहे पांचवें चरण में राज्य में जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग दार्जिलिंग, नदिया, उत्तर 24 परगना और पुर्बा बर्धमान जिलों की 45 सीटों पर मतदान हो रहा है पांचवें चरण में उत्तर बंगाल की 13 सीटें भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती हैं। वहीं इसके विपरीत दक्षिण बंगाल में तृणमूल की स्थिति अच्छी है। हालांकि दक्षिण बंगाल से अपना दबदबा खो चुका वामदल भी यहां कुछ सीटों पर आश्चर्यचकित कर सकता है।

बिटकॉइन के बाद ऊंचे स्तर पर पहुंची एनएफटी

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। सबसे लोवेस्ट चलने वाली कंपनी बिटकॉइन आज सबसे ऊँचे स्तर पर पहुंच गई है। बिटकॉइन के निवेशक रातों-रात अरबपति बन गए। लेकिन अब बिटकॉइन का क्रेज खत्म होता जा रहा है। निवेशकों का मन एक बार फिर बदल रहा है। इस बार एनएफटी का चलन बढ़ रहा है। आइए जानते हैं एनएफटी क्या होता है। एनएफटी एक नॉन-फंजिबल टोकन है। इसे एक क्रिप्टोग्राफिक टोकन कहा जा सकता है। कोई ऐसी तकनीकी आर्ट जिसके बारे में अगर यह दावा किया जाता है कि वो यूनिक है। साथ ही यह स्थापित किया जाता है कि उसका मालिकाना हक किसी खास व्यक्ति के पास है तो उसे एनएफटी यानी नॉन-फंजिबल टोकन कहा जाता है।
आज कल निवेशक इस तरह की चीजों पर खासा ध्यान दे रहे हैं, जो केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध हैं। साथ ही यूनिक भी है। पिछले कुछ दिनों से एनएफटी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं और लोगों के मन में इसे लेकर कई सवाल भी हैं। इसके बारे में लोगों का ध्यान तब आकर्षित हुआ। जब कुछ ही दिन पहले एक 10 सेकंड की वीडियो क्लिप करीब 66 लाख डॉलर यानी करीब 48.44 करोड़ रुपए में बिकी। इसे मियामी के एक आर्ट कलेक्टर पाब्लो रोड्रिगूज फ्रेले ने खरीदा है। इन्होंने वर्ष 2020 में भी 10 सेकंड के आर्टवर्क पर 67 हजार डॉलर यानी करीब 49.17 लाख रुपए खर्च किए थे। यह एक कंप्यूटर जनरेटेड वीडियो है।

खुद को देश के संविधान से ऊपर समझती है ममता

आसनसोल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह खुद को देश के संविधान से ऊपर समझती हैं और दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने केंद्रीय बलों और सेना तक को ‘‘बदनाम’’ किया और राजनीति के लिए झूठे आरोप लगाए। यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने दावा किया दो मई को पश्चिम बंगाल की जनता उन्हें भूतपूर्व मुख्यमंत्री का प्रमाणपत्र देने वाली है। 
केंद्र सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण सहित अन्य मुद्दों पर बुलाई गई बैठकों में ममता बनर्जी की अनुपस्थिति को मुद्दा बनाते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि ‘‘दीदी’’ अपने अहंकार में इतनी बड़ी हो गई है की हर कोई उन्हें अपने आगे छोटा दिखता है। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने अनेक बार अनेक विषयों पर बात करने के लिए बैठकें बुलाई है लेकिन दीदी कोई न कोई कारण बताकर इन बैठकों में नहीं आती हैं। कोरोना वायरस को लेकर बुलाई गई पिछली दो बैठकों में बाकी मुख्यमंत्री आए, लेकिन दीदी नहीं आई।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...