बुधवार, 7 अप्रैल 2021

नेहा की फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ की शूटिंग पूरी

मनोज सिंह ठाकुर        
मुंबई। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अभिनेत्री नेहा शर्मा ने निर्देशक कुशान नंदी की फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म की पटकथा गालिब असद भोपाली ने लिखी है।

 इसकी कहानी एक ‘अजीब’ जोड़े के आसपास घूमती है और फिल्म की शूटिंग मुख्य तौर पर लखनऊ और नंदी ने बताया कि गानों को छोड़कर टीम के सदस्यों ने फिल्म की शूटिंग तय समय सीमा के अंदर और सुरक्षा एहतियातों के साथ पूरी कर ली।

 उन्होंने एक बयान में कहा कि बिना किसी ‘रूकावट’ के फिल्म की शूटिंग पूर हो गई। एक निर्देशक के तौर पर उन पर सभी चीजों को सही तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी थी लेकिन बिना कलाकारों, टीम के सदस्यों और निर्माताओं के सहयोग से ऐसा संभव नहीं हो पाता।

 नंदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि दर्शक इस फिल्म को देखकर आनंदित होंगे। सिद्दीकी ने इस साल फरवरी में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की घोषणा की थी। यह फिल्म 2021 की दूसरी छमाही में रिलीज हो सकती है।

अकेले होने के बावजूद भी मास्क पहनना अनिवार्य

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान चेहरे को ढकना ‘सुरक्षा कवच’ की तरह है और निजी वाहन में ड्राइविंग करते हुए अकेले होने के बावजूद भी मास्क पहनना अनिवार्य है। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने निजी वाहन में अकेले ड्राइविंग करते हुए मास्क न पहनने पर चालान काटने के दिल्ली सरकार के फैसले में हस्तक्षेप करने से भी इनकार कर दिया और इसे चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज कर दीं। अदालत ने कहा कि महामारी के दौरान मास्क ‘सुरक्षा कवच’ की तरह है।

मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में शिफ्ट किया: यूपी

हरिओम उपाध्याय      
बांदा। उत्तर प्रदेश के हाई प्रोफाइल माफिया डान और बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंजाब से लाकर बांदा जेल में शिफ्ट कर दिया गया। मुख्तार को पंजाब में रोपड़ जिले की रूपनगर जेल से चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे बांदा जेल लाया गया। जेल प्रशासन ने बाहुबली विधायक के बांदा जेल में पहुंचने की पुष्टि कर दी है। उसे बैरक नम्बर 16 में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। फिलहाल, माफिया डान को तन्हाई में रखा गया है। उसका स्वास्थ्य ठीक है और आज उसकी कोरोना जांच की जायेगी। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद पंजाब सरकार मुख्तार को उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले करने के लिये तैयार हुयी थी जिसके बाद उसे सड़क मार्ग से यहां लाने का फैसला किया गया था।इसके लिये गृह विभाग ने सुरक्षा का फुल प्रूफ प्लान तैयार किया था और करीब 140 जवानो का एक दल जिसमे पीएसी के जवान भी शामिल थे, सोमवार को पंजाब के लिये रवाना हुआ। इस बीच माफिया सरगना की सुरक्षा और अनहोनी के तमाम कयास विपक्षी दलों और सोशल मीडिया पर लगाये जाने लगे। इन सबसे बेपरवाह सुरक्षा बलों ने दो दिन और दो रात के थकान भरे सफर को तय कर बाहुबली को बांदा जेल सुरक्षित पहुंचाने के अपने कर्तव्य को बखूबी अंजाम दिया।
पंजाब पुलिस ने मंगलवार दोपहर मुख्तार को यूपी पुलिस के हवाले किया था। जिसके बाद उसे करीब 18 गाड़ियों के काफिले के संग 14 घंटे का सफर तय कर बांदा जेल लाया गया। बांदा जेल में मुख्तार की सुरक्षा के लिये सभी तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी थी। प्रदेश के 24 थानो में करीब 52 मामलों में वांछित मुख्तार को बांदा जेल में लाने के लिये याेगी सरकार को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान 50 से अधिक बार उसे वापस लाने के प्रयास किये गये मगर हर बार पंजाब की कांग्रेस सरकार ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुये टरका दिया। आखिरकार उच्चतम न्यायालय ने प्रदेश सरकार की प्रभावी पैरवी के बाद उसे यूपी पुलिस के हवाले करने आदेश दिया।

'आरबीआई' ने नहीं किया ब्याज दरों में बदलाव

मनोज सिंह ठाकुर        
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष की पहली नीतिगत समीक्षा के दौरान नितिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया और साथ ही कहा कि वृद्धि को समर्थन देने तथा मुद्रास्फीति को लक्षित स्पर पर बनाए रखने के लिए केंद्रीय बैंक उदार मौद्रिक नीति को जारी रखेगा।
आरबीआई ने नीतिगत दरों पर लगातार पांचवीं बार यथास्थिति बरकरार रखा और रेपो दर चार प्रतिशत पर अपरिवर्तित है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि हाल में कोविड-19 संक्रमण में बढ़ोतरी ने आर्थिक वृद्धि दर में सुधार को लेकर अनिश्चितता पैदा की है।साथ ही उन्होंने वायरस के प्रकोप को रोकने और आर्थिक सुधारों पर घ्यान दिए जाने की आवश्यकाता पर बल दिया। केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आर्थिक वृद्धि के लक्ष्य को 10.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा। दास ने कहा कि केंद्रीय बैंक प्रणाली में पर्याप्त नकदी सुनिश्चित करेगा। ताकि, उत्पादक क्षेत्रों को ऋण आसानी से मिले।

बचाव संबंधी उपायों को अपनाने का अनुरोध किया

अकांशु उपाध्याय      
 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर लोगों से मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने और कोविड-19 महामारी से बचाव संबंधी सभी उपायों को अपनाने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने लोगों से प्रतिरक्षा शक्ति मजबूत करने और खुद को फिट रखने की भी अपील की। प्रधानमंत्री की यह अपील ऐसे समय में आई है। जब देश में एक बार फिर कोरोना वायरस महामारी तेजी से फैलने लगी है और इसके मद्देनजर कुछ राज्यों को आंशिक लॉकडाउन जैसे सख्त कदम भी उठाने पड़े हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हमें कोविड-19 से मुकाबले के दौरान मास्क पहनने, नियमित रूप से हाथ धोने और अन्य उपायों का पालन करने का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही, प्रतिरक्षा शक्ति की मजबूती और फिट रहने के लिए हर संभव कदम उठाएं। पीएम ने कहा कि लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों, इसके लिए सरकार आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री जन औषधि योजना जैसे कई कदम उठा रही है। कोविड-19 से लड़ाई के लिए आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भी चला रहा है।

भारत: 24 घंटों में 1.15 लाख से अधिक नए मामलें

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। देश में महामारी की शुरुआत होने के बाद से कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। पिछले 24 घंटों में 1.15 लाख से ज्यादा नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 1,28,01,785 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि तीन दिन में दूसरी बार एक दिन में कोराना वायरस संक्रमण के एक लाख से ज्यादा मामले आए हैं।मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1,15,736 मामले आए तथा 630 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1,66,177 हो गयी। देश में लगातार 28 वें दिन संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 8,43,473 हो गयी है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 6.59 प्रतिशत है। वहीं, स्वस्थ होने की दर भी 92.11 प्रतिशत हो गयी है। देश में 12 फरवरी को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,35,926 थी जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत थी। आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से अब तक 1,17,92,135 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.30 प्रतिशत हो गयी है।

5 लोगों की हत्या के 7 दिन बाद आरोपी अरेस्ट

अविनाश श्रीवास्तव  
पटना। इस वक्त की बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां 5 लोगों के मर्डर के 7 दिन बाद  पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी नरसंहार कांड के आरोपी प्रवीन झा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रवीन झा के गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि एडीजी मुख्यालय ने की है।
 बता दें कि मधुबनी हत्याकांड के बाद प्रवीन झा की गिरफ्तारी पुलिस के लिये एक चुनौती बनी हुई थी। मधुबनी हत्याकांड के बाद से ही प्रवीण झा उर्फ रावण को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रवीण झा की गिरफ्तारी नेपाल से हुई है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रविण झा को बिहार से ही गिरफ्तार किया गया है। लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। वहीं प्रवीण झा का छोटा भाई नवीन झा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार बताया जा रहा है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...