मंगलवार, 30 मार्च 2021

बॉयलर भट्टी की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

जांजगीर चांपा। प्रकाश इंडस्ट्रीज में हादसा, बॉयलर भट्टी की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत हुई। जांजगीर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रकाश इंडस्ट्रीज में कार्यरत एक व्यक्ति की बॉयलर की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, प्रकाश इंडस्ट्रीज जांजगीर-चांपा में 25 साल से कार्यरत सुपरवाइजर ग्रेट टू में पदस्थ युवक की करीब 11:30 बजे बॉयलर भट्टी फटने से आग में झुलस कर मौत हो गई। मृतक का नाम नारायण प्रसाद सूर्यवंशी निवासी चरण नगर वार्ड क्रमांक 15 चम्पा का रहने वाला बताया गया है। जोकि, प्रकाश इंडस्ट्रीज जांजगीर-चांपा में कार्यरत था।


औषधि प्रशासन ने बढ़ाया सब्जियों की जांच का दायरा

बलौदा। सब्जी बाजार में भी खाद्य एवं औषधि प्रशासन की पहुंच बनने जा रही है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह से पूरे जिले में जांच के दौरान फलों पर भी नजर रहेगी। साथ में शीतल पेय, बर्फ, पानी पाउच और जूस व सोडा कॉर्नर भी निशाने पर होंगे। हमेशा की तरह मिठाई कारोबार की जांच होली के पहले चालू किए जाने के आदेश जारी हो गए हैं। कौन सी सब्जी की उम्र, कितने दिन की है? इसकी जानकारी सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन के राज्य मुख्यालय ने पूरे प्रदेश में एक साथ जांच अभियान चलाए जाने की योजना बना ली है। इसके लिए जारी आदेश में जांच के दौरान फलों को भी नजर में रखने और सैंपल लेने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके अलावा जूस, सोडा, बर्फ, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स और पानी पाउच की जांच और सैंपल लिए जाएंगे। सब्जी वैज्ञानिकों द्वारा उपभोक्ताओं के लिए जारी सलाह पर संज्ञान लेते हुए, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अपनी प्रारंभिक जांच में सेल्फ लाइफ पूरी कर चुकी सब्जियों की बिक्री का किया जाना पाया है। सेहत के लिए इसे खतरनाक मानते हुए इसकी भी जांच के लिए आदेश सभी जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। आदेश में कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान फलों को भी नजर में रखें और खराब हो चुकी ऐसी सब्जी और फलों को बेचने वाले के खिलाफ कार्यवाही करें।

बरेली: पूर्व बसपा विधायक वीरेंद्र का हुआ निधन

संदीप मिश्र     

बरेली। बसपा के पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह का निधन हो गया। वह पहले कैंट फिर बिथरीचैनपुर से विधायक रहे। पूर्व विधायक पिछले तीन साल से अस्वस्थ चल रहे थे। शहर में पवन विहार स्थित आवास पर ही वह चिकित्सकों की देखरेख में उपचाराधीन थे। जहां मंगलवार को दोपहर 12.15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थक पवन विहार स्थित आवास पर जुटने शुरू हो गए। देर शाम पूर्व विधायक की अंत्येष्टि की जाएगी। वीरेंद्र सिंह जिले के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। वह बिल्डर भी थे। उन्होंने आशीष रॉयल पार्क समेत शहर में कई कॉलोनियां बनाईं। मूलत: बिथरीचैनपुर के भगनापुर के निवासी वीरेंद्र सिंह ने राजनीति की शुरुआत 1995 में निर्विरोध बीडीसी सदस्य निर्वाचित होकर की थी और बाद में वह बिथरीचैनपुर के ब्लॉक प्रमुख बने।

पीएम मोदी ने 'मैच फिक्सिंग' का आरोप लगाया

पलक्कड़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को केरल के सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और प्रमुख विपक्षी गठबंधन संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के बीच ‘‘मैच फिक्सिंग’’ का आरोप लगाया और कहा कि दोनों के नाम भले ही अलग-अलग हों। लेकिन, इनका काम एक ही है। केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में भाजपा की पहली रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, कि जिस प्रकार चांदी के चंद टुकड़ों के लिए युदस ने ईसा मसीह को धोखा दिया उसी प्रकार एलडीएफ ने सोने के चंद टुकड़ों के लिए केरल को धोखा दिया। ज्ञात हो कि राज्य के कथित हाई प्रोफाइल सोना तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल एम. शिवशंकर को गिरफ्तार किया था। वह मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के प्रधान सचिव थे। उनकी गिरफ्तारी के साथ ही एलडीएफ विपक्षी कांग्रेस और भाजपा के निशाने पर हैं।

होली पर पिकनिक मनाने गए 6 दोस्त नहर में गिरें

आदर्श श्रीवास्तव    

लखीमपुर खीरी। रंग खेलने के बाद पिकनिक मनाने गए शहर के छह दोस्त नहर में डूब गए जिसमे पांच को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि, एक लापता है। लापता युवक शहर के मशहूर मनोचिकित्सक डॉक्टर दिनेश दुआ का 22 वर्षीय बेटा प्रखर दुआ है। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। सोमवार को होली खेलने के बाद शहर के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी छह दोस्त प्रखर दुआ, श्रेव गुप्ता, रवीश, आंनद, शिखर, और दिव्यांश खीरी थाना क्षेत्र में पड़ने वाली रवहीं नहर पर पिकनिक मनाने गए थे। पुलिस के मुताबिक सेल्फी लेने के दौरान यह छह दोस्त नहर में गिर गए जिसमें से गोताखोरों की मदद से श्रेव गुप्ता, रवीश, आंनद, शिखर, और दिव्यांश को सुरक्षित निकाल लिया गया है। प्रखर अभी भी लापता है।

अमिताभ के साथ ‘गुडबॉय’ में नजर आएंगी रश्मिका

मनोज सिंह ठाकुर      

मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने जा रही हैं। रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार पर्दे पर काम करने जा रही हैं। रश्मिका और अमिताभ फिल्म गुडबॉय में साथ नजर आने वाले हैं। अमिताभ बच्चन के एक ब्लॉग के जरिए जानकारी देते हुए नई फिल्म गुडबॉय के बारे में भी बताया था। बताया जा रहा है कि गुडबाय की शूटिंग 5 अप्रैल या 6 से शुरू होने जा रही है। फिल्म के मुख्य पार्ट की शूटिंग चंडीगढ़ में होगी।साथ ही शहर के कुछ हिस्सों को मुंबई के एक स्टूडियो में बनाया गया है। पहले शेड्यूल के लगभग एक महीने तक चलने की उम्मीद है। जिसके बाद कलाकार अलग अलग कार्यक्रम के लिए चंडीगढ़ और हरिद्वार चले जाएंगे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-226 (साल-02)
2. बुधवार, मार्च 31, 2021

3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- तीज, विक्रमी सवंत-2078।

4. सूर्योदय प्रातः 06:31, सूर्यास्त 06:44।

5. न्‍यूनतम तापमान -14 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.।

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

रविवार, 28 मार्च 2021

दक्षिणी सागर में चीन के 200 जहाजों ने द्वीप घेरा

बीजिंग। पड़ोसियों को धमकाने में लगे चीन ने फिलीपीन्‍स से सटे दक्षिण चीन सागर के विवादित इलाके में अपने 220 से ज्‍यादा जहाजों को भेजा है। मछली पकड़ने वाले इन जहाजों ने एक व‍िवादित द्वीप को घेर लिया है। जिस पर चीन और फ‍िलीपीन्‍स दोनों ही दावा करते हैं। यह द्वीप फिलीपीन्‍स के 200 समुद्री नॉटिकल मील की आधिकारिक जलसीमा के अंदर आता है। चीन की इस दादागिरी के बाद फ‍िलीपीन्‍स ने अपने हल्‍के लड़ाकू विमानों को चीनी जहाजों को भगाने के लिए भेजा है।
फिलीपीन्‍स का मानना है कि चीनी जहाजों के साथ‍ हथ‍ियारों से लैस मिल‍िशिया भी मौजूद है। फ‍िलीपीन्‍स के रक्षा मंत्री के चीन से मांग की है कि वह अपने जहाजों के बेड़े को तुरंत हटा ले। फिलीपीन्‍स ने इन जहाजों की उपस्थिति को धमकाने वाली उपस्थिति करार दिया है। फिलीपीन्‍स की वायुसेना के जहाज हर दिन स्थिति की निगरानी के लिए उड़ान भर रहे हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना के 35,726 नए मामले सामने आएं

मनोज सिंह ठाकुर     

मुंबई। आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमण की साप्ताहिक संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत 5.04 प्रतिशत से अधिक है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक संक्रमण दर 22.78 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 35,726 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 3,162 मामले आए हैं जबकि कर्नाटक में 2,886 नए मामले आए हैं। महाराष्ट्र के अलावा, जिन अन्य सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत से अधिक संक्रमण दर हैं, वे हैं- चंडीगढ़ (11.85 प्रतिशत), पंजाब (8.45 प्रतिशत), गोवा (7.03 प्रतिशत), पुदुचेरी (6.85 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ (6.79 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (6.65 प्रतिशत) और हरियाणा (5.41 प्रतिशत)।

बरेली: 'होली' पर भरपूर मिलेंगे बिजली और पानी

संदीप मिश्र         

बरेली। शहर के लोगों को होली पर भरपूर बिजली और पानी मिलेगा। इसको लेकर बिजली व जल निगम ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं। बिजली के हर उपकेंद्र पर एसडीओ और जेई के साथ कर्मचारियों को तैनात किया गया है। जो फॉल्ट की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचेंगे। फॉल्ट दुरुस्त कर सप्लाई बहाल करेंगे। होली पर बिजली निगम के अधिकारी जिलेभर में 24 घंटे सप्लाई देंगे। इसके लिए चीफ इंजीनियर तारिक मतीन के निर्देश पर सभी डिवीजन के प्रत्येक बिजली घरों पर तीन से चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अगर जिले में कभी भी फॉल्ट होता है तो संबंधित बिजली घर के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर पहले फॉल्ट दुरुस्त कर सप्लाई शुरू करेंगे। ताकि, त्योहार के दिन लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

बांग्लादेश में हिन्दू मंदिरों पर किया हमला, भड़की हिंसा

ढाका/ नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमले और देश भर में हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक एक कट्टरपंथी इस्लामवादी समूह के सैकड़ों सदस्यों ने रविवार को पूर्वी बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और एक ट्रेन पर हमला किया। पीएम मोदी की यात्रा के खिलाफ इस्लामी समूहों द्वारा किए गए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस के साथ झड़पों में कम से कम 10 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। पीएम मोदी की वापसी के बाद प्रदर्शन में हुई मौतों को लेकर हिंसा भड़क गई।प्रधानमंत्री मोदी बांग्लादेश की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए शुक्रवार को ढाका पहुंचे थे। अपनी इस यात्रा पर पीएम मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को करीब 1।2 मिलियन कोविड-19 वैक्सीन की खुराकें सौंपने के बाद वह भारत लौट आए थे। पीएम मोदी ने अपनी दो दिवसीय यात्रा में कई अहम आयोजनों में हिस्सा लिया इसके अलावा भारत और बांग्लादेश के बीच पांच करार भी हुए।प्रदर्शनकारी इस्लामिक समूहों ने पीएम मोदी पर हिंदू बहुल भारत में अल्पसंख्यक मुसलमानों के साथ भेदभाव करने के आरोप लगाए हैं। राजधानी ढाका में शुक्रवार को हुए प्रदर्शनों में दर्जनों लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने उनपर आंसू गैस के गोले छोड़े और रबर की गोलियां चलाईं। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दूसरे और आखिरी दिन हजारों इस्लामिक कार्यकर्ताओं ने विरोध में शनिवार को चटगांव और ढाका की सड़कों पर मार्च किया।

एसएसपी अमित ने संभाली गाज़ियाबाद की कमान

अश्वनी उपाध्याय     
गाजियाबाद। 2007 बैच के आईपीए अमित पाठक ने जिलें के नए एसएसपी का पदभार संभाल लिया है।  डीआईजी रैंक के अमित पाठक की गिनती उत्तर भारत के तेजतर्रार आईपीएस अफसरों में की जाती है। आज रविवार को पत्रकारों से बातचीत के बीच उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और अपराधों पर काबू पाना उनकी प्राथमिकता होगी। गाज़ियाबाद में तैनाती से पहले वे वाराणसी में तैनात थे। वाराणसी के कमिश्नरेट बनने के बाद उन्हें गाजियाबाद एसएसपी बनाया गया है।

'होली' मिलन का आयोजन किया गया आयोजित

अश्वनी उपाध्याय       
गाजियाबाद। घंटाघर रामलीला मैदान स्थित जानकी भवन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर गाजियाबाद द्वारा अपनी नई कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह और होली मिलन का आयोजन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा और महानगर महामंत्री मनवीर नागर को उनके नवीन दायित्व की शपथ संयुक्त रुप से प्रदेश अध्यक्ष उद्योग मंच संजीव गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, सुभाष गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय गुप्ता और महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी संजीव शर्मा द्वारा दिलाई गई।  

2.16 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला

अश्वनी उपाध्याय     

गाजियाबाद। कोविड टीकाकरण अभियान के अगले चरण में जिलें को 2.16 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला है। पहली अप्रैल से शुरू होने वाले इस चरण के लिए जिला प्रशासन ने 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 78 उपकेंद्र खोलने का निंर्णय लिया है। इस चरण में 45 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति टीका लगवा सकता है। गाज़ियाबाद जिले को मार्च के लिए 93,480 व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला था। हालांकि पूरे महीने लोगों में टीके के प्रति उदासीनता रही लेकिन, महीने के आखिरी चार दिनों में मेहनत पर प्रशासन अपने लक्ष्य का 75 प्रतिशत पूरा करने में कामयाब रहा। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने कहा कि प्रमुख दिनों (सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार) के लिए न्यूनतम आंकड़ा 14,000 है, जबकि अन्य दिनों (मंगलवार, बुधवार और शनिवार) के लिए 4,000 है। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक लक्ष्य 54,000 निर्धारित किया गया है और हमें अपने केंद्रों को उन्नत करके इसे हासिल करने की उम्मीद है।

मेरठ: बैठक का कार्यक्रम दिल्ली रोड पर हुआ संपन्न

मेरठ। बामसेफ एवं आप सूट संगठन कैडर बेस 85 परसेंट मूल निवासियों का संगठन है। मुस्लिम सिख बौद्ध लिंगायत आदि शब्द खून के भाई हैं और किसी भी समानता मसा बाद वाले धर्म के लोगों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। भारतीय संविधान में सबको समान अधिकार है।
बामसेफ और बहुजन क्रांति मोर्चा आप सूट संगठनों का मेरठ मंडल समीक्षा बैठक का कार्यक्रम चेंबर ऑफ कॉमर्स दिल्ली रोड पर सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता मा वामन मेश्राम ने की और संचालन एडवोकेट आयु संघमित्रा गौतम ने किया। बहुजन समाज के उत्थान के लिए प्रो राजेन्द्र यादव, डा एस पी सिंह, एड मुकेश कुमार, मनोज कुमार पासी, एड रियासत अली, डा हितेश सेतवार, मुफ्ती मोहम्मद जुनेद, आदि ने अपने अपने विचार रखे बामसेफ की विचार धारा से जुड़कर गणतंत्र भारत देश मे व्यवस्था सुचारू रूप से करने कराने के लिए जागरूक रहकर समाज को सुरक्षित रखना अपना कर्तव्य का पालन करने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया।
बामसेफ राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय वामन मेश्राम जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि 85% बहुजन मूल निवासियों को समानता का अधिकार दिलाने के लिए बहुजन के लोगों की जन जाग्रति हेतु तमाम देश मे अभियान चलाया जा रहा है। बाबा फूले राव एवं डा बाबा भीमराव अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल को एक लाख एक हजार गांव मे न्याय पंचायतों में मनाई जाएगी। आज भी अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछडी जाति अतिपिछडे मुस्लिम अल्पसंख्यक सिख ईसाई बौद्ध लिन्गायत आदि मूल निवासी आजाद भारत में आजाद नही है। 
जब जन आन्दोलन 85% करेगा तब विदेशी ब्राह्मणवादी किधर जाएगा? आज मजदूर किसान मजलूमों को सताया जा रहा है। सी ए ए एन आर सी एन पी आर आन्दोलन में मेरठ के 6 मुस्लिम आन्दोलन कारियों की पुलिस प्रशासन द्वारा गोली मारकर हत्या किये जाने पर निन्दा जाहिर की। आन वाले वक्त में 85% मूल निवासियों को मिलकर रहने का आह्वान किया। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव सुनील कुमार सैनी, बामसेफ के राजबीर सिंह डा सूरज पाल सिंह संजय कुमार मनोज कुमार राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राम सिन्गार, चौधरी इस्तयाक, जबर पाल सिंह, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के मुफ्ती मोहम्मद जुनैद कारी मोहम्मद नौशाद मौलाना शोएब मौलाना शाहनवाज डॉक्टर फारूक मौलाना इस्तकार,इम्पा से डा खुर्शीद डा इरशाद डा आयु सुनीता, डा रजकुमार आइ एल ए से एड मुकेश एड अतर सिंह गुप्ता एडवोकेट तौफीक एड फहीम एड सलीम अहमद एड रियासत अली, टीचर्स महीपाल सूरज पाल सिंह, इकरामुद्दीन नारद गौतम, महेश कुमार वर्मा, मनोज कुमार संजय बौद्ध असलम इदरीशी महराज सैफी अनुसूचित जाति वर्ग मोर्चा के दिनेश कुमार सतीश पंचम प्रेमपाल बौद्धिष्ट इन्टरनेशनल नेटवर्क से राहुल खेडा महेश बौद्ध प्रदीप कुमार बौद्ध अरुण चन्द्र भूषण बौद्ध राकेश मुकेश कुमार गौतम बहुजन क्रांति मोर्चा के डॉ एस पी सिंह सबर पाल सिंह सुनील कुमार सैनी सुमित कश्यप महेश भड़ाना रुकन पाल गुर्जर पवन कुमार गुर्जर अतुल खटीक राजीव मोघा, नसीर अहमद बहुजन मुक्ति मोर्चा के शेरशाह इंद्रपाल सिंह लोकेश जाटव भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष करार हुसैन बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आर डी गादरे प्रदेश उपाध्यक्ष जनाब एडवोकेट मुकेश कुमार मेरठ जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह सूफी अमजद अली लुकमान सतेन्द्र गौतम मनोज कुमार जाटव सतेन्द्र कुमार जाटव आदि संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा का दूसरा चेहरा वोट मांगने आया है: ममता

चंडीपुर। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हर कोई साथ में रहता है। अब अल्पसंख्यकों के वोटों को साझा करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि ‘हैदराबाद टीम’ से सावधान रहना है, हैदराबाद से बीजेपी का दूसरा चेहरा वोट मांगने आया है। बाहरी लोगों का समर्थन न करें, वे आपके घर पर कब्जा करेंगे।गौरतलब है कि असदुद्दीन ओवैसी ये एलान कर चुके हैं कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। अभी तक सीटों की संख्या या नाम का एलान नहीं किया गया है। ध्यान रहे कि ओवैसी ने चुनाव लड़ने का एलान उस दिन किया था जब चौथे चरण के नामांकन की आखिरी तारीख थी। यानी ओवैसी बाकी चार चरणों के लिए अपने उम्मीदवार उतार सकते हैं, बंगाल की कुल 294 सीटों पर आठ चरणों में चुनाव हो रहे हैं।


बबली को मंत्री का पद नहीं मिला तो मचेगी भगदड़

राणा ओबराय   
चंडीगढ़। निजी सुत्रो के अनुसार जेजेपी पार्टी अपने विद्यायको को थामे रखने के लिए जल्द से जल्द मंत्री औऱ चेयरमैन बनाना चाहती है। किसान आंदोलन के चलते हरियाणा में जेजेपी का ग्राफ कुछ नीचे आ गया है।
यदि, जेजेपी नेताओ को लाभ का पद नही मिला तो उनमें भगदड़ भी मच सकती है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को भारी अंतर से हराने वाली देवेंद्र बबली जेजेपी की मजबूरी बन गया है। इसलिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर दिल्ली पहुंच गए है। एक हफ्ते में उनकी यह दूसरी दिल्ली यात्रा है। पिछली यात्रा में उनकी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी। इस बार वह अध्यक्ष के अलावा भी कुछ पार्टी नेताओं और संघ पदाधिकारियों से मिल सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को अहमदाबाद प्रवास पर थे। वे भी रविवार दिल्ली लौट आए है। वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी इस समय दिल्ली में हैं। इस दौरान सीएम और डिप्टी सीएम के बीच मुलाकात भी संभव है।माना जा रहा है कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा कर सकते है। जिसमें टोहाना से जेजेपी विधायक देवेंद्र बबली को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर चर्चा कर सकते है। वहीं बरवाला से जेजेपी विधायक जोगी राम सिहाग को भी चेयरमैन का पद फिर से मिल सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कालका और ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए बीजेपी मंत्रिमंडल में अपना कोटा खाली रखना चाहती है। ताकि, उपचुनाव में इस मुद्दे को लगातार चर्चा रहे। गौरतलब है कि प्रदेश के कालका और ऐलनाबाद में जुलाई तक दोनों सीटों पर उपचुनाव होना अनिवार्य है। ऐलनाबाद सीट यहां से विधायक रहे अभय सिंह चौटाला के इस्तीफा दिए जाने के चलते खाली हुई है। वहीं, कालका से कांग्रेस विधायक रहे प्रदीप चौधरी की सदस्यता रद्द होने के चलते वहां उपचुनाव के हालात बने हैं।

पुलिस ने सुलझाईं महिला के हत्यकांड की गुत्थी

अतुल त्यागी    
हापुड़। जनपद के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में दो दिन से घर से लापता गुड्डी नामक महिला के हत्यकांड की गुत्थी अब पुलिस ने सुलझा दी है। पुलिस म्रतक महिला गुड्डी के परिचित स्लिम नामक युवक को गिरफ्तार कर इस हत्यकांड से पर्दा उठाया है। पुलिस की माने तो पुलिस गिरफ्त में खड़े इस सलीम नाम के युवक ने पुलिस को बताया है कि म्रतक महिला गुड्डी व स्लिम के बीच संबंध थे। लेकिन, अब गुड्डी उससे मिकने से इनकार किया करती थी। जिसके चलते दोनो के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। गुड्डी के ना मिलने से नाराज़ स्लिम ने मौका देख कर गुड्डी की हत्या कर दी और शव को टमाटर के खेत मे फैंक मोके से फरार हो गया था। सलीम की गिरफ्तारी से इस हत्यकांड का राज़ खुल गया है। आपको बता दे गुड्डी के पति रामपाल ने गढ़ कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी दो दिन पहले खेत का काम पर जाने की बात कह कर निकली थी और तभी से लापता है। गुड्डी के पति को अपनी पत्नी के लापता होने में स्लिम के ऊपर पूरा शक था जसके चलते उसने स्किम के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी और अब पुलिस ने स्लिम को गिरफ्तार कर इस मामले की पूरी सच्चाई को सामने ला दिया है।

आचार संहिता लगते ही उतरवाएं होर्डिंग्स व बैनर

कौशाम्बी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण प्रदेश में आचार संहिता लगते ही पुलिस अलर्ट हो गई है। आदर्श आचार संहिता लगते सरकारी सम्पत्तियों में लगे होर्डिंग्स और बैनर को पुलिस ने उतरवा दिया है। पंचायत चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। चायल चौकी इंचार्ज रशिम अग्निहोत्री ने हमराही कांस्टेबल संदीप यादव,कांस्टेबल रामकुमार गुप्ता, कांस्टेबल मनोज शुक्ला, कांस्टेबल प्रकाश गुप्ता, कांस्टेबल मनोज कुमार के साथ गुगवा के बाग नौवापुर मोहम्मदपुर मनौरी में होर्डिंग और बैनर उतरवाया है।
विजय कुमार 

आईपीएल: रात्रा बने दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को लुभावनी लीग के 14वें सत्र से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर अजय रात्रा को टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है। दिल्ली कैपिटल्स पिछले चरण के फाइनल में मुंबई इंडियंस से हारकर उप विजेता रही थी। आईपीएल का आगामी चरण नौ अप्रैल से शुरू होगा।रात्रा ने अपनी नियुक्ति पर कहा, ‘‘यह काम करने के लिये शानदार टीम है, जिसमें काफी प्रतिभा है। मैं टीम से जुड़ने और इसकी सफलता के लिये योगदान करना चाहता हूं। मुझे यह शानदार मौका देने के लिये मैं दिल्ली कैपिटल्स प्रबंधन का शुक्रगुजार हूं। ’ वह आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग के अंतर्गत काम करेंगे। दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद बिष्ट ने उनका दिल्ली कैपिटल्स में स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘‘बतौर खिलाड़ी और कोच उनका अनुभव काफी अहम होगा क्योंकि हम फ्रेंचाइजी को मजबूत बनाना चाहते हैं। हम उन्हें शामिल कर काफी खुश हैं और आगामी सत्र के लिये उन्हें शुभकामनायें देते हैं। ’’रात्रा (39 वर्ष) ने हाल में सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट और विजय हजारे ट्राफी में असम टीम को कोचिंग दी थी। वह बीते समय में पंजाब की टीम को भी कोचिंग दे चुके हैं। शिविर के दौरान वह भारतीय महिला टीम के क्षेत्ररक्षण और विकेटकीपिंग कोच के तौर पर भी काम कर चुके हैं। आईपीएल फ्रेंचाइजी में हालांकि वह पहली बार किसी टीम से जुड़े हैं।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...