शुक्रवार, 26 मार्च 2021

पंचायत चुनाव: 15,19,26,29 अप्रैल को मतदान

हरिओम उपाध्याय          
लखनऊ। उत्तर-प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने आज पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में चार चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण 19 अप्रैल, तीसरा चरण 26 अप्रैल और चौथा चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा। 
सीतापुर की 3, बहराइच की 1 और गोंडा की 9 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा नहीं होने के कारण वहां चुनाव नहीं होगा। सभी 18 मंडल के एक-एक जिले में पहले चरण का चुनाव होगा। 2 मई को मतगणना होगी। चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही यूपी में आचार संहिता लग गई है। सुप्रीम कोर्ट में आज आरक्षण मामले पर सुनवाई होगी। 
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा 24 अप्रैल से प्रस्तावित है। पंचायत चुनाव के मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा आगे टलना तय हो गया है।

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 59 हजार नए संक्रमित

 अकांशु उपाध्याय     
 नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलों के फिर से पुरानी रफ्तार पकड़ने के बीच पिछले 24 घंटे के दौरान फिर से रिकॉर्ड 58 हजार से अधिक नये मामले सामने आये हैं और 257 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 58,886 नये मामले दर्ज किये गये जो कोरोना के इस दौर का अब तक का सर्वाधिक मामला है। पहले गुरुवार को 53,476 नये मामले दर्ज किये गये जो तब तक का सर्वाधिक मामला था। वहीं बुधवार को 47,262 नये मामले जबकि मंगलवार को यह संख्या 40,715 सोमवार को 46,951, रविवार को 43,846, शनिवार 40,953 और शुक्रवार को 39,726 दर्ज की गई थी।अवधि में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 257 दर्ज की गयी जबकि इससे पहले गुरुवार को यह आंकड़ा 251 दर्ज किया गया था। बुधवार को यह संख्या 275 पहुंच गयी थी मंगलवार को यह संख्या 199, सोमवार को 212, रविवार को 197, शनिवार को 188, शुक्रवार को 154, गुरुवार को 172, बुधवार को 188, मंगलवार को 131 दर्ज की गई थी। इस बीच देश में अब तक 5,55,04,440 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इस दौरान 23,58,731 लोगों को कोरोना का टीकाकरण किया गया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 58,886 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 18 लाख 46 हजार 652 हो गयी है। इस दाैरान 32,987 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,12,64,637 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 25,874 से बढ़ने से अब 4,21,066 हो गये हैं।

ममता की टांग पर सियासी घमासान, उचित ठहराया

खड़गपुर। पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अपनी विवादास्पद टिप्पणी को उचित ठहराते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बृहस्पतिवार को कहा कि साड़ी पहनकर कोई महिला अपनी टांग दिखाए, यह बंगाली संस्कृति नहीं है। पुरुलिया में मंगलवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए घोष ने बनर्जी को उनके जख्मी पैर को लेकर निशाना बनाया था और कहा कि अगर वोटों के लिए उन्हें अपने ”टूटे हुए पैर दिखाना है तो वे बरमूडा पहन सकती हैं। जिससे लोग उसे स्पष्ट रूप से देख पाएंगे।टिप्पणी के बारे में पूछने पर घोष ने संवाददाताओं से कहा महिला मुख्यमंत्री होने के नाते हम उनसे कुछ अदब की उम्मीद करते हैं, जो बंगाल की संस्कृति और परंपरा के मुताबिक हो और बंगाली महिलाओं के मूल्यों के अनुरूप हो।उन्होंने कहा बहरहाल हम यहां साड़ी पहनी हुई एक महिला को देख रहे हैं जो अपनी टांग अकसर दिखाती हैं। क्या आप इसे बंगाल की संस्कृति के मुताबिक मानते हैं? मैंने इसका विरोध किया है।प्रतिक्रिया पर तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि ”बंगाल की बेटी”के अपमान को लेकर भाजपा अध्यक्ष रक्षात्मक मुद्रा में हैं और लोग ”महिला विरोधी”को दंडित करेंगे। पार्टी ने ट्वीट किया, ”चाहे साड़ी पहनी महिला हो या फटी जींस पहनी महिला, बंगाल माफ नहीं करेगा।” राज्य के मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल की महिलाएं ऐसी मानसिकता वाले लोगों को एक भी वोट नहीं देंगी।

बरेली: संक्रमण का खतरा बढ़ा, 18 नए संक्रमित मिलें

संदीप मिश्र  
बरेली। जिले में गुरुवार को 18 नए संक्रमित निकले जिनमें से दो आईवीआरआई से रेजिडेंसी गार्डन के एक ही परिवार के दो सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रामपुर गार्डन, नवाबगंज, इज्जतनगर, ग्रेटर ग्रीन पार्क, पवन विहार, शांति विहार, संजय नगर, कैंट, सिविल लाइंस, रेजिडेंसी गार्डन, सुभाष नगर में संक्रमित निकले  बीते वर्ष मार्च में ही पहला केस मिला और इसके बाद लगातार मामले बढ़ते गए। जून से अक्टूबर के बीच संक्रमितों की संख्या दस हजार के पार पहुंच गई। दिसंबर तक संख्या बढ़कर 14 हजार हुई और इसके बाद संक्रमण ने ठहराव लिया लेकिन मार्च के पहले से दिन से ही संक्रमण ने यूटर्न लिया और धीरे-धीरे कर गुरुवार को तीन महीने बाद रिकार्ड 18 संक्रमित दर्ज किए गए।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-222 (साल-02)
2. शनिवार, मार्च 27, 2021

3. शक-1983, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2077।

4. सूर्योदय प्रातः 06:31, सूर्यास्त 06:41।

5. न्‍यूनतम तापमान -12 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

गुरुवार, 25 मार्च 2021

भारत-रूस के संबंधों पर यूएस कांग्रेस को खरी-खरी

वाशिंगटन डीसी/ मास्को/नई दिल्ली। अमेरिकी सेना के इंडो-पैसिफिक कमांड के चीफ बनने जा रहे एडमिरल जॉन एक्वीलिनो ने भारत रूस के संबंधों को लेकर यूएस कांग्रेस को जमकर खरी-खरी सुनाई। उन्होंने अपने नाम की पुष्टि के लिए यूएस कांग्रेस में हो रही सुनवाई के दौरान कहा कि अमेरिका को यह समझने की जरूरत है, कि सुरक्षा सहयोग और सैन्य साजो सामान के लिए भारत के रूस के साथ पुराने संबंध हैं। उन्होंने रूस से भारत के एस-400 मिसाइल सिस्टम की खरीद को लेकर भी प्रतिबंधों को न लगाने की वकालत की।
सुनवाई के दौरान अमेरिकी सीनेटर जीन शाहीन ने सवाल किया कि क्या हमें भारत पर प्रतिबंध लगाना चाहिए ? अगर वह एस-400 खरीदते हैं तो? इसके जवाब में एडमिरल जॉन एक्वीलिनो ने कहा कि वह हथियारों को खरीदने के लिए प्रतिबंधों का सहारा लेने के बजाय भारत को रूस से दूर करने की कोशिश करेंगे। एक्वीलिनो ने कहा कि मुझे लगता है कि यह फैसला मैं नीति निर्माताओं पर छोड़ दूंगा। मुझे लगता है कि हमें यह समझना चाहिए कि हम भारत के साथ कहां खड़े हैं और मुझे लगता है कि विकल्प उपलब्ध कराने का कदम ज्यादा बेहतर है।

गाजियाबाद में होली पर बंद रहेंगे शराब के ठेके, आदेश

अश्वनी उपाध्याय       
गाजियाबाद। शराब खरीद कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान देने वाले प्रेमियों के लिए एक निराशाजनक खबर है। जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार होली के अवसर पर 29 मार्च को जिले के सभी शराब, बियर और भांग के ठेके बंद रहेंगे। आदेश में लिखा है कि जनपद में लोक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम 1910 की धारा-59 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जनपद गाज़ियाबाद में स्थित समस्त स्थानों पर मदिरा, बियर और भांग की बिक्री और परिवहन बंद रहेगा।  

130 लीटर अवैध शराब के साथ 8 अभियुक्त अरेस्ट

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत विभिन्न थानों द्वारा आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 130 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है। पिपरी थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में छापा मारकर उप निरीक्षक अवध राज यादव ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार कलाधाम कोतवाली क्षेत्र के लहरी गांव में उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव ने छापा मारकर सोनम पत्नी कन्हाई लाल को गिरफ्तार किया है। वही, उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव ने जगरिया पत्नी स्वर्गीय चौबे सरोज निवासी लहरी को 10 लीटर के साथ गिरफ्तार किया। वहीं उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव ने 10 लीटर अवैध शराब के साथ देव रत्ती पत्नी स्वर्गीय विजय निवासी लहरी को भी गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र सुधीन का पुरवा में उपनिरीक्षक बलराम सिंह ने छापा मारकर 30 लीटर अवैध शराब के साथ उर्मिला देवी पत्नी भीमसेन पटेल को गिरफ्तार किया है। जबकि, पश्चिम सरीरा पुलिस के उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार यादव ने 10 लीटर अवैध शराब के साथ रामवती पत्नी राजाराम पासी निवासी सादुल्लापुर तथा 30 लीटर अवैध शराब के साथ मुन्ना पासी पुत्र महबूब पासी निवासी देवरी को गिरफ्तार किया है। जबकि, पंचा उपनिरीक्षक शिव कुमार मिश्रा ने रमई पासी पुत्र स्वर्गीय पिटाई पासी निवासी हिसाब बात को 14 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया सभी अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
अजीत कुशवाहा 

सब इंस्पेक्टर ने 2 इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

राणा ओबराय       
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान (भैरो सिंह रोड) के पास दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और दिल्ली के टॉप मोस्ट बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें दो बदमाशों को गोली लगी है।
पुलिस ने दोनो बदमाशों को दबोच लिया है। मुठभेड़ में घायल इनामी बदमाश का नाम रोहित चौधरी है जो साउथ दिल्ली इलाके का कुख्यात है। पुलिस को सालों से इसकी तलाश थी। दिल्ली पुलिस ने इस पर लाखों का ईनाम रखा था।मुठभेड़ के दौरान दूसरे बदमाश टीटू को भी गोली लगी, उस पर भी लाखों का ईनाम रखा गया था। बीती रात हुए इस एनकाउन्टर में क्राइम ब्रांच की महिला सब इंस्पेक्टर प्रियंका ने ही 4 लाख के ईनामी बदमाश रोहित चौधरी के पैर में गोली मारी। बदमाशों ने महिला एसआई प्रियंका पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में अपराधियों को घायल कर पकड़ापुलिस के मुताबिक रोहित ने पहले फायरिंग की जो प्रियंका और एसीपी पंकज सिंह के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। इसके बाद प्रयंका ने उसका पीछा करते हुए बदमाशों के पैर में गोली मार दी। प्रियंका पिछले तीन महीने से अपनी टीम के साथ रोहित चौधरी को ट्रैक कर रहीं थीं।एनकाउन्टर में दूसरा बदमाश जो घायल हुआ है। उस पर 2 लाख का ईनाम था। दिल्ली में ऐसा शायद ही देखने को मिला हो कि कोई महिला पुलिसकर्मी एनकाउन्टर में शामिल हुई हो और उसने मुठभेड़ में किसी बदमाश को गोली मारी हो।24 और 25 मार्च की रात को पुलिस को विशिष्ट जानकारी मिली थी कि गैंगस्टर रोहित चौधरी अपने सहयोगी के साथ ब्लू रंग की ग्लेंजा कार में भैरो मार्ग पर आएगा। इस सूचना पर भैरो मार्ग पर पार्किंग के पास जाल बिछाया गया। सुबह करीब 4।50 बजे एक ब्लू कलर की कार रिंग रोड की तरफ से आती हुई दिखाई दी, कार को बैरिकेड लगाकर रुकने के लिए कहा गया, लेकिन ड्राइवर ने बैरिकेड को टक्कर मार दी और भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर गोलियां चलाने लगा।पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं। बदमाशों द्वारा चलाई गई एक गोली एसीपी पंकज की बीपी जैकेट पर और दूसरी गोली एसआई प्रियंका के बीपी जैकेट पर लगी। इसके बाद प्रियंका ने बदमाशों को गोली मार दी। दोनों गैंगस्टर के पैर में चोटें आईं। पीसीआर वैन ने उन्हें तुरंत आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों आरोपी एमएसीओसीए मामले के साथ-साथ कई अन्य हत्याओं और डकैती के मामलों में वांछित था।

गांधी सभागार में सिटी ट्रांसपोर्ट की बैठक आयोजित

बृजेश केसरवानी       
प्रयागराज। सिटी बसों के मेंटिनेंस हेतु नया टेण्डर करने, आर्थिक नुकसान की भरपायी हेतु नई कार्ययोजना बनाये जाने का निर्देश दिया। मण्डलायुक्त संजय गोयल की अध्यक्षता में गुरूवार को गांधी सभागार में सिटी ट्रांसपोर्ट की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में नगरीय बसों के संचालन, उनके मेंटिनेंस और उससे होने वाले आय-व्यय की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने नगरीय बसों की रिपेयरिंग एवं मेंटिनेंस हेतु नामित मेसर्स श्यामा श्याम सर्विस सेंटर की अवधि को 30 जून तक बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया। मण्डलायुक्त ने इस अवधि में नया टेण्डर निकाले जाने का निर्देश दिया है। बैठक में कम्पनी के द्वारा बताया गया कि सिटी बसों के संचालन में आर्थिक नुकसान हो रहा है। मण्डलायुक्त ने नगरीय बस सेवा में हो रहे आर्थिक नुकसान हेतु नई कार्ययोजना बनाकर आय को बढ़ाने के लिए कहा है। उन्होंने आर्थिक नुकसान वाले मार्गों का चिन्हीकरण कर वहां पर बसों के संचालन हेतु नई कार्य योजना बनाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमेटेड के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि जून-जुलाई माह तक 50 इलेक्ट्रानिक बसों के आने की सम्भावना है। मण्डलयुक्त ने  प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के पिछले 10 वर्षों की वार्षिक वित्तीय रिपोर्ट की समीक्षा हेतु तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर बोर्ड के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री भानु चन्द्र गोस्वामी, पीडीए के उपाध्यक्ष-श्री अंकित अग्रवाल, नगर आयुक्त- रवि रंजन ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के अधिकारीगणों के अलावा अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नगद धन लूटने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग

बृजेश केसरवानी       
प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इरादतगंज के सर्राफा व्यापारी शिव कुमार सोनी को गोली मारकर जेवरात और नगद धन लूटने वाले बदमाशों को तत्काल गिरफ्तारी की मांग। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल, यह प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक जमुना पार से मोबाइल पर वार्ता करके घटने के तत्काल खुलासा करने की मांग की है। जल्द खुलासा ना होने पर व्यापार मंडल धरना , प्रदर्शन, करने के लिए बाद होगा। क्योंकि, व्यापारियों का इसी प्रकार से आए दिन लूट, हत्या, होती रहती है और आज गुरुवार तक तक किसी भी घटने का खुलासा नहीं कर पा रहे हैं। जिससे व्यापारी बिल्कुल भयभीत है और आक्रोशित हैं। घटना की सूचना पाकर संरक्षक राजीव  कृष्णा श्रीवास्तव बंटी भैया, नगर महामंत्री अनूप वर्मा, जिला संगठन मंत्री राजेश केसरवानी, रिंकू वर्मा चैन, नीरज खरे, संजय वर्मा आदि पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर संगठन की उपस्थिति दर्ज कराई एवं घटना की पूरी जानकारी लेते हुए मेडिकल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करके आवश्यक सेवा उपलब्ध कराई गई। 

आदमी पंखे से लटका, औरत जमीन पर पड़ी थी

बृजेश केसरवानी    
प्रयागराज। थाना दारागंज अंतर्गत कच्ची सड़क माँ सरस्वती बाल शिक्षा निकेतन स्कूल की गली में किराये पर पति-पत्नि रहते थे। गुरुवार को मकान माल्किन सुबह ऊपर गई तो देखा कि आदमी पंखे से लटका था और औरत जमीन में पड़ी थी। दरवाजा अंदर से बंद था। तुरंत, मकान मालकिन ने थाने को सूचित किया। मौके पर थाना दारागंज प्रभारी जयप्रकाश शाही पुलिस बल के साथ पहुंचे। मकान मालकिन से पूछताछ की गई। जिससे कोई सुराग नहीं मिला, मकान मालकिन ने बताया, दोनों स्वरूप रानी नेहरु चिकत्सालय में काम करते है। तभी पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह और क्षेत्रा अधिकारी नगर पंचम सुमेंन्द्र मीना व फोरेंसिक की टीम पहुच कर जांच पड़ताल कर रही है। 
संगीता देवी पत्नि राजेश कुमार पुत्री सीता राम उम्र 31 वर्ष निवासनी मादरडीह थाना मुंगरा बादशाह पुर
राजेश कुमार पुत्र राम चन्द्र उम्र 30 वर्ष मंझगवा रामनगर थाना मुंगरा बादशाह पुर के निवासी है।

दोस्त ने दूसरे की माता के खाते से उड़ाए ₹235000

अतुल त्यागी   
हापुड़। थाना देहांत का मामला है। मोहल्ला कवि नगर का रहने वाला परिवार में मयंक का एक दोस्त कुनाल उसके घर आता था। पब्जी गेम खेलने कुछ दिन पूर्व भी मयंक के पिता की कैंसर से मौत हुई थी। माता विजयलक्ष्मी के खाते से दोस्त ने 235000 उडाये। पुलिस जांच में जुटी और दोस्त के मामा पर शक है।

कोरोना: 5 महीने बाद आएं 53 हजार नए मामलें

 अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 53,476 नए मामले आए जो इस साल अभी तक एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले 1,17,87,534 पर पहुंच गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के मामलों में लगातार 15वें दिन वृद्धि हुई है। और 3,95,192 लोग अभी कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं। जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.35 प्रतिशत है। वहीं इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 95.28 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के मुताबिक 153 दिनों में संक्रमण के एक दिन में आए यह सर्वाधिक मामले हैं। 251 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 1,60,692 पर पहुंच गई है। इससे पहले 23 अक्टूबर को 24 घंटों में कोरोना वायरस के 54,366 नए मामले दर्ज किए गए थे। आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,12,31,650 हो गई है। जबकि मृत्यु दर 1.36 प्रतिशत है।
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख से पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 24 मार्च तक 23,75,03,882 नमूनों की जांच की जा चुकी है। बुधवार को 10,65,021 नमूनों की जांच की गई।

सेना की जिप्सी में लगीं आग, 3 सैनिकों की मौत

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में राजियासर थाना क्षेत्र में छतरगढ़ मार्ग पर सेना की एक जिप्सी पलट जाने एवं उसमें आग लग जाने से तीन जवानों की मौत हो गई। जबकि, पांच जवान घायल हो गए। थाना प्रभारी विक्रम तिवारी ने बताया, घायल जवानों को सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि राजियासर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे राजियासर छतरगढ़ मार्ग पर इंदिरा गांधी नहर की बुर्जी संख्या 330 के पास यह हादसा हुआ। सेना की 47 आर्मड रेजीमेंट (बठिंडा, पंजाब) के आठ जवान जिप्सी में जा रहे थे। अचानक जिप्सी अनियंत्रित होकर पलटते हुए सड़क किनारे झाड़ियों एवं पेड़ों में जा गिरी। इसके बाद जिप्सी में आग लग गई। जवानों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इसी दौरान आसपास के लोग जिप्सी पलटने की आवाज सुनकर और आग की लपटें उठती देख कर भाग कर आए।ग्रामीणों ने मशक्कत कर पांच जवानों को बाहर निकाला लेकिन तीन को नहीं निकाला जा सका। इन की मौके पर ही जल जाने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान सूबेदार ए मैमेजर, हेड कांस्टेबल देव कुमार और हवलदार एसके शुक्ला के रूप में हुई है।
घायलों में एसके प्रजापति (35) ,अंकित बाजपाई (34) , उमेश यादव(27),अशोक ओझा (28) बबलू (27) शामिल हैं। आपातकाल सेवा 108 की एंबुलेंस से घायलों को सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भीषण आग लगे देख कर सूरतगढ़ में दमकल सेवा को फोन किया। सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और मामले जांच कर रहे हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हादसे में सेना के तीन जवानों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए हादसे पर संवेदना जताते हुए कहा कि श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ क्षेत्र में एक हादसे में सेना के तीन जवानों की जान चली गई और पांच घायल हो गए, यह जानकार उन्हें दुख पहुंचा हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से इस कठिन समय में उन्हें हिम्मत देने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।
भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी हादसे पर दुख जताते हुए कहा “श्रीगंगानगर जिले में छत्तरगढ़ रोड पर सेना की जिप्सी दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण तीन जवानों की मृत्यु तथा पांच जवानों के घायल होने की सूचना है। मैं ईश्वर से हादसे में जान गंवाने वाले सैनिकों की आत्मा को शांति तथा घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।
नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने भी इस पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि सैन्य जवानों की एक जिप्सी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते हादसे में तीन जवानों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शान्ति, घायलों को स्वास्थ्य लाभ तथा परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

पेड़ से टकराकर खाई में पलटीं बस, 2 की मौत

शाहजहांपुर। गुरुवार सुबह हाईवे पर अनियंत्रित बस पेड़ से टकराकर खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
नेशनल हाईवे पर कोतवाली तिलहर के ग्राम फिरोजपुर की मोड़ के पास एक मिनी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई जा गिरी। चीख पुकार सुन राहगीर मदद के लिए रुके और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ परमानंद पांडे समेत कोतवाल हरपाल सिंह बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बस और पेड़ के बीच में फंसे हुए घायलों को निकालने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बस को बाहर निकालने के लिए हाइड्रा और जेसीबी मशीन की सहायता लेनी पड़ी, लेकिन जब तक घायलों को बाहर निकाला जाता उनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को निकाल कर अस्पताल भिजवाया। जहां से सभी को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक बस चंडीगढ़ से कुशीनगर जा रही थी। वहीं बस में लगभग दो दर्जन से अधिक लोग बताए गए हैं।

राष्ट्रीय अवसंरचना वित्त पोषण बैंक पर संसद की मुहर

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। राज्यसभा ने देश में ढांचागत विकास को गति देने के लिए राष्ट्रीय अवसंरचना और विकास वित्त पोषण बैंक विधेयक-2021 बृहस्पतिवार को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके साथ ही इस पर संसद की मुहर लग गयी। लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि बैंक के संचालन के लिए एक बोर्ड का गठन होगा जिसके निर्देश पर बैंक के प्रबंध निदेशक और उप प्रबंधक महानिदेशक की नियुक्ति होगी। बैंक की इक्विटी एक लाख करोड़ रुपए की होगी जिसमें केंद्र सरकार और अन्य संस्थानों की हिस्सेदारी होगी। बाद में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी घटाकर 26 प्रतिशत कर दी जाएगी। शुरुआत में शत प्रतिशत हिस्सेदारी सरकार की होगी। बैंक अपनी जरुरतें पूरी करने के लिए सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक, वाणिज्यिक बैंकों, एशियाई विकास बैक और विश्व बैंक से ऋण ले सकेगा। केंद्र सरकार शुरूआत में बैंक को 5000 करोड़ रुपए का अनुदान उपलब्ध करायेगी।
उन्होंने कहा कि ढांचागत विकास क्षेत्र बहुत जोखिम भरा है। और वाणिज्यिक बैंक लंबी अवधि तक इस जोखिम को उठाने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए ढांचागत विकास को गति देने के लिए और जोखिम को कम करने के लिए अलग संस्थान की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस बैंक का गठन रिजर्व बैंक की देखरेख में होगा और यह संस्थान ढांचागत विकास के लिए वित्तीय प्रबंधन का काम करेगा।
इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और विकास को गति मिलेगी। बैंक का स्वामित्व पूरी तरह से सरकार का होगा और सरकार ही इसके लिए जवाबदेह होगी। इस विधेयक में राष्ट्रीय अवसंरचना वित्त विकास बैंक की स्थापना का प्रावधान है। जिसका उद्देश्य लम्बी अवधि की अवसंरचना परियोजनाओं के वित्त पोषण की व्यवस्था करना है।
सीतारमण ने कहा कि इस बैंक के बनने से देश में बुनियादी ढांचा क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए सस्ती दरों पर लम्बी अवधि के लिए वित्त पोषण की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके गठन से बुनियादी ढांचागत क्षेत्र में सरकारी तथा निजी क्षेत्र की भागीदारी को भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।
राष्ट्रीय अवसरंचना वित्त पोषण और विकास बैंक विधेयक,2021 पर चर्चा में शामिल होते हुए राष्ट्रीय जनता दल के मनोज कुमार झा ने कहा कि विधेयक में निगरानी और पर्यवेक्षण का प्रावधान नहीं किया गया है। जो किसी संस्थान के लिए बहुत आवश्यक होता है। उन्होंने विधेयक को प्रवर समिति को भेजने की मांग की जिससे सभी स्टेकहोल्डर के विचार जाने जा सकें।
उन्होंने बिहार में विकास का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आजादी के बाद से ही राज्य को उसका हिस्सा नहीं मिला है। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बिहार के विकास के लिए विशेष प्रावधान करने की मांग की। आम आदमी पार्टी के नारायण दास गुप्ता ने कहा कि नये बनने वाले बैंक की कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि एकतरफ सरकार बैंकों का निजीकरण कर रही है। दूसरी तरफ एक और सरकारी बैंक स्थापित कर रही है। बहुजन समाज पार्टी के सतीश चन्द्र मिश्र ने कहा कि बैंक की कार्यप्रणाली की समीक्षा प्रत्येक पांच वर्ष में किये जाने का प्रावधान समझ से परे है। इसकी समीक्षा प्रत्येक वर्ष की जानी चाहिए।

राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

 अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। राज्यसभा की कार्यवाही बृहस्पतिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। राष्ट्रीय अवसंरचना और विकास वित्त-पोषण बैंक विधेयक, 2021 पारित होने और सेवानिवृत्त हो रहे तीन सदस्यों को विदाई देने के बाद सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने की घोषणा की।
इससे पहले, बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में हुए कामकाज का लेखाजोखा प्रस्तुत करते हुए नायडू ने कहा कि सत्र में सदन की उत्पादकता 90 प्रतिशत रही जबकि व्यवधान के चलते सदन के लगभग 21 घंटे बर्बाद हुए। उन्होंने बताया कि सत्र के पहले चरण में उत्पादकता 99.6 फीसदी रही जबकि दूसरे चरण में यह 85 फीसदी रही। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुल 19 विधेयक पारित हुए। नायडू ने कहा कि जून 2019 के बाद सदन की उत्पादकता में वृद्धि हो रही है। इसके लिए उन्होंने सदस्यों का धन्यवाद किया और कहा कि बगैर उनके सहयोग के यह संभव नहीं था। इस अवसर पर सभापति ने समिति की बैठकों में सदस्यों की अनुपस्थिति का भी जिक्र किया और सभी दलों के नेताओं से सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। एक बार फिर कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए उन्होंने सदस्यों और देश की जनता से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने पात्र लोगों से टीका लगवाने का भी आग्रह किया।

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने संसद में राज्यों से की अपील

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे की परियोजनाओं के लिये राज्यों से सहयोग की अपील करते हुए बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल, केरल जैसे राज्यों में ठीक ढंग से भूमि अधिग्रहण नहीं होने सहित अन्य कारणों से परियोजनाओं पर काम नहीं बढ़ पा रहा है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान मलूक नागर के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए गोयल ने कहा कि कुछ राज्यों में तेज गति से काम हो रहा है। क्योंकि ऐसे राज्य तेजी से भूमि अधिग्रहण कर रहे हैं। परियोजना में अपने हिस्से का पैसा दे रहे हैं। और जरूरी वन एवं पर्यावरण मंजूरी का काम पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ राज्य परियोजनाओं में कम रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन राज्यों में जनता को यह बताना पड़ेगा कि परियोजनाएं रूकी हुई है। क्योंकि ऐसा लगता है। कि इन राज्यों में जनता का दबाव आयेगा तभी काम बढ़ेगा। रेल मंत्री ने कहा कि मिसाल के तौर पर पश्चिम बंगाल में एक परियोजना 1974 से अब तक पूरी नहीं हो पायी है। उन्होंने कहा कि45 वर्ष हो गए लेकिन अब तक लागू नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से केरल में नौ परियोजनाएं चालू हैं। लेकिन एक पर भी कम नहीं बढ़ पा रहा है। राजस्थान का जिक्र करते हुए गोयल ने कहा कि वहां कई परियोजनाएं चल रही है । और कई में काम अटक गया है। उन्होंने बताया राजस्थान सरकार ने पहले कहा था। कि वह अपने हिस्से का पैसा देगी, जमीन देगी लेकिन अब मुकर रही है। मैंने प्रदेश सरकार को इस बारे में पत्र लिखा है। रेल मंत्री ने कि रेलवे को कभी भी राज्यों में नहीं बांटा जाना चाहिए, इसको लेकर राज्यों की राजनीति नहीं करनी चाहिए क्योंकि भारतीय रेलवे पूरे देश की है।

जनरल ने तटरक्षक जहाज 'वज्र' राष्ट्र को किया समर्पित

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। सैन्य बलों के प्रमुख सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने बुधवार सुबह भारतीय तटरक्षक जहाज 'वज्र' राष्ट्र को समर्पित किया। आयोजन चेन्नई में कोस्ट गार्ड के महानिदेशक के नटराजन की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।तटीय सुरक्षा बढ़ाने वाला यह छठा स्वदेशी अपतटीय गश्ती जहाज है। उसकी 'पट्टिका' और नाम बोर्ड 'वज्र' का औपचारिक रूप से अनावरण होते समय राष्ट्रगान की धुन ने मौजूद नौसैनिकों को गर्व से भर दिया। इस जहाज को स्वदेशी तौर पर लार्सन एंड टुब्रो शिप बिल्डिंग लिमिटेड ने डिजाइन और निर्मित किया है। सात अपतटीय गश्ती जहाजों की श्रृंखला में छठा जहाज 'वज्र' अत्यधिक परिष्कृत नेविगेशन और संचार प्रणालियों के साथ सुसज्जित है। जहाज में मुख्य हथियार के रूप में एक 30 मिलीमीटर की बंदूक लगाई गई है। इसके अलावा 2 एफसीएस नियंत्रित 12.7 मिलीमीटर की स्थिर रिमोट कंट्रोल गन से यह जहाज लैस है। इन हथियारों से लड़ने की दक्षता में वृद्धि होगी। इस पोत में कई हाई-टेक खासियत भी हैं। जिनमें एकीकृत पुल प्रणाली, उच्च शक्ति वाली बाहरी लड़ाई प्रणाली, धनुष थ्रस्टर और स्वचालित बिजली प्रबंधन प्रणाली शामिल है। प्रवक्ता के मुताबिक जहाज को रात की उड़ान क्षमताओं के साथ एक जुड़वां इंजन वाले हेलीकाप्टर को ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा यह जहाज चार उच्च गति वाली नावों, दो कठोर पतवार वाली नावों को खोज और बचाव, और समुद्री गश्त के लिए ले जाने में सक्षम है। समुद्र में तेल फैलने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए भी जहाज में उपकरण लगाया गया है। इसका इंजन प्रति घंटे 26 समुद्री मील की उच्च गति के साथ 5 हजार समुद्री मील की दूरी हासिल करने में सक्षम है। इस जहाज के कमांडिंग ऑफिसर उप महानिरीक्षक एलेक्स थॉमस हैं। इस पर 14 महिला और 88 पुरुष अधिकारी तैनात होंगे। यह जहाज तूतिकोरिन बंदरगाह पर तैनात रहते हुए तट रक्षक पूर्वी क्षेत्र के परिचालन नियंत्रण में होगा।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...